ए​शिया कप के दूसरे मैच में श्रीलंका ने बांग्लादेश को पांच विकेट से दी मात

जीत के लिए मिले 165 रन के लक्ष्य को श्रीलंका ने महज 39 ओवर में पांच विकेट खोकर हासिल कर लिया.

लाइव कवरेज

कीर्ति दुबे

  1. अदानी समूह पर जॉर्ज सोरोस ग्रुप के आरोपों पर क्या बोली कांग्रेस

    जयराम रमेश

    इमेज स्रोत, Getty Images

    अमेरिकी अरबपति व्यवसायी जॉर्ज सोरोस की ओर से वित्त पोषित संस्था 'ऑर्गनाइज़्ड क्राइम एंड करप्शन रिपोर्टिंग प्रोजेक्ट' ने अपनी रिपोर्ट में दावा किया गया है कि अदानी परिवार के क़रीबियों ने भारतीय शेयर मार्केट में लाखों डॉलर निवेश करके अदानी समूह की कंपनी के शेयर खरीदे.

    इस रिपोर्ट को अदानी समूह ने खारिज किया है.

    अब इस मामले में विपक्ष ने पीएम नरेंद्र मोदी पर हमलावर होते हुए कहा है कि सच सामने लाने का एक ही तरीका है कि मामले की जेपीसी जांच हो.

    कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने मीडिया से बात करते हुए कहा - “अमेरिका, ब्रिटेन और भारत के अख़बारों में पीएम मोदी के एक 'दोस्त' द्वारा सेबी नियमों के उल्लंघन की सामने आई है.”

    “अगर देश के सामने सच लाना है तो एकमात्र रास्ता जेपीसी जांच ही है. हम इम मामले में जेपीसी जांच की अपनी मांग दोहराते हैं.”

    जयराम रमेश ने ये भी कहा है कि शाम को राहुल गांधी इस मामले में प्रेस कॉन्फ़्रेंस करेंगे.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    क्या है पूरा मामला

    अदानी ग्रुप पर आरोप लगाने वाली इस रिपोर्ट को ब्रिटेन के दो अख़बारों ने छापा है.

    फ़ाइनेंशियल टाइम्स और गार्डियन में छपी इस रिपोर्ट के अनुसार, 'अदानी परिवार से जुड़े लोग सालों तक छुप-छुप कर अदानी ग्रुप के शेयर ख़रीदते रहे. ये वो समय था जब अदानी की कंपनी तेज़ी से आगे बढ़ रही थी और वो देश के सबसे अमीर शख़्स बन गए थे.'

    अदानी समूह ने रिपोर्ट को ख़ारिज किया है.

    अदानी ग्रुप ने कहा है, “हम इस रिपोर्ट को पूरी तरह ख़ारिज करते हैं. ये रिपोर्ट आधारहीन हिंडनबर्ग रिपोर्ट को पुनर्जीवित करने के लिए जॉर्ज सोरोस की संस्था और विदेशी मीडिया के एक वर्ग की कोशिश है.”

    “एक स्वतंत्र निर्णायक प्राधिकारी और अपैलेट ट्रिब्यूनल दोनों ने पुष्टि की थी कि सारे लेनदेन कानून के अनुसार थे.”

    इस साल जनवरी में न्यूयॉर्क की फाइनेंशियल फ़र्म हिंडनबर्ग ने एक रिपोर्ट जारी की थी जिसमें कहा गया था कि अदानी ग्रुप की शेयर बाजार में लिस्टेड 7 प्रमुख कंपनियां ओवरवैल्यूड हैं.

    इस रिपोर्ट के बाद कंपनी के शेयर तेज़ी से गिरने लगे थे.

    जिसके बाद गौतम अदानी दुनिया के सबसे अमीर लोगों की लिस्ट में भी पीछे खिसक गए थे.

  2. चंद्रयान-3 ने चांद पर सल्फर समेत जो कुछ खोजा है, वो कितना ख़ास है?

    चंद्रयान-3

    इमेज स्रोत, ANI

    भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने बताया है कि चंद्रयान-3 ने बीते एक हफ़्ते में अपने कई उद्देश्यों को पूरा कर लिया है.

    इसरो ने बताया है कि रोवर प्रज्ञान पर लगे पेलोड LIBS ने चांद के दक्षिणी ध्रुव पर सल्फर की मौजूदगी की पुष्टि की है.

    ये अपने आप में अहम जानकारी है क्योंकि अब तक चांद के दक्षिणी ध्रुव पर सल्फर मिलने की पुष्टि नहीं हुई थी.

    इसके साथ ही चांद के दक्षिणी ध्रुव पर ऑक्सीजन समेत एल्युमीनियम, कैल्शियम, आयरन, क्रोमियम और टाइटेनियम की मौजूदगी का भी पता लगाया है.

    हालांकि, हाइड्रोजन की खोज अभी की जा रही है.

    देखिए वीडियो

  3. जम्मू-कश्मीर में चुनाव कब होगा और राज्य का दर्जा कब बहाल होगा, केंद्र सरकार ने दिया सुप्रीम कोर्ट को जवाब

    जम्मू-कश्मीर

    इमेज स्रोत, Getty Images

    केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट से कहा है कि वह जम्मू-कश्मीर में कभी भी चुनाव कराने को तैयार है लेकिन अभी केंद्र शासित प्रदेश को राज्य का दर्जा वापस मिलने की कोई सटीक टाइमलाइन नहीं बतायी जा सकती.

    बीबीसी के सहयोगी पत्रकार सुचित्र मोहंती के मुताबिक़, सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने केंद्र सरकार का पक्ष रखते हुए कहा है कि जम्मू-कश्मीर को राज्य का दर्जा वापस देने के लिए ज़रूरी कदमों को पहले ही धीरे-धीरे लागू किया जा रहा है लेकिन अभी राज्य का दर्जा बहाल करने के लिए कोई सटीक समय सीमा नहीं दी जा सकती.

    सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को केंद्र सरकार से पूछा था कि जम्मू-कश्मीर के राज्य का दर्जा बहाल करने का सरकार का रोडमैप क्या है.

    इस सवाल के जवाब में गुरुवार को केंद्र सरकार ने कहा, “केंद्र शासित प्रदेश का दर्जा अस्थायी है. हम जम्मू-कश्मीर केंद्र शासित प्रदेश के राज्य का दर्जा बहाल करने के लिए कोई सटीक समय सीमा नहीं दे सकते, लेकिन जम्मू-कश्मीर को राज्य का दर्जा बहाल करने की प्रक्रिया पहले ही शुरू हो चुकी है.”

    इसके साथ ही सॉलिसिटर जनरल ने अदालत को बताया है कि केंद्र सरकार जम्मू-कश्मीर में कभी भी चुनाव के लिए तैयार है.

    चीफ़ जस्टिस डॉ. धनंजय यशवंत चंद्रचूड़ की अध्यक्षता वाली संविधान पीठ जम्मू-कश्मीर में अनुच्छेद 370 को रद्द करने को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर सुनवाई कर रही है.

    सुनवाई के दौरान तुषार मेहता ने कहा कि जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव पंचायत चुनाव और निकाय चुनावों के बाद कराए जाएंगे.

    हालांकि, उन्होंने ये भी कहा कि ये राज्य और केंद्रीय चुनाव आयोग के ऊपर है कि वो कब ये चुनाव कराएंगी.

  4. दक्षिण अफ़्रीका: जोहानिसबर्ग की पांच मंजिला इमारत में लगी आग, 50 से ज़्यादा लोगों की मौत

    जोहान्सबर्ग

    इमेज स्रोत, Reuters

    इमेज कैप्शन, आग बुझाने की कोशिश करते दमकलकर्मी

    दक्षिण अफ़्रीका के बड़े शहर जोहानिसबर्ग के सेंट्रल बिज़नेस डिस्ट्रिक्ट में स्थित पांच मंजिला इमारत में आग लगने से पचास से ज़्यादा लोगों की मौत हो गयी है.

    स्थानीय अधिकारियों के मुताबिक़, अब तक घटनास्थल से 47 लोगों के शव बाहर निकाले जा चुके हैं.

    समाचार एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक़, इस हादसे में चालीस से ज़्यादा लोग जख़्मी हुए हैं.

  5. अदानी ग्रुप को लेकर आई नई रिपोर्ट को कंपनी ने किया ख़ारिज

    अदानी ग्रुप

    इमेज स्रोत, Getty Images

    अदानी समूह ने उस रिपोर्ट को ख़ारिज किया है जिसमें कहा गया है कि अदानी परिवार से जुड़े लोगों ने भारतीय शेयर बाज़ार में लाखों डॉलर का निवेश कर अपनी ही कंपनी के शेयर खरीदे.

    ये रिपोर्ट जॉर्ज सोरोस की संस्था ऑर्गनाइज़्ड क्राइम एंड करप्शन रिपोर्टिंग प्रोजेक्ट ने जारी की है.

    समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक़ अदानी ग्रुप ने कहा है, “ हम इस रिपोर्ट को पूरी तरह ख़ारिज करते हैं. ये रिपोर्ट आधारहीन हिंडनबर्ग रिपोर्ट को पुनर्जीवित करने के लिए जॉर्ज सोरोस की संस्था और विदेशी मीडिया के एक वर्ग की कोशिश है.”

    “एक स्वतंत्र निर्णायक प्राधिकारी औरअपैलेट ट्रिब्यूनल दोनों ने पुष्टि की थी कि सारे लेनदेन कानून के अनुसार थे.”

    फ़ाइनेंशियल टाइम्स और गार्डियन में छपी इस रिपोर्ट के अनुसार, अदानी परिवार से जुड़े लोगों ने सालों तक सीक्रेट तरीके से अदानी ग्रुप के शेयर खरीदते रहे. ये वो समय था जब आदानी की कंपनी तेज़ी से आगे बढ़ रही थी और वो देश के सबसे अमीर शख़्स बन गए थे.

    इस साल जनवरी में न्यूयॉर्क की फाइनेंशियल फ़र्म हिंडनबर्ग ने एक रिपोर्ट जारी की थी जिसमें कहा गया था कि अदानी ग्रुप की शेयर बाजार में लिस्टेड 7 प्रमुख कंपनियां ओवरवैल्यूड हैं. इसके बाद कंपनी के शेयर तेज़ी से गिरने लगे.

    गौतम अदानी देश के सबसे अमीरों की लिस्ट में भी पीछे खिसक गए.

  6. एशिया कप खेलने श्रीलंका पहुंची टीम इंडिया, ज़ोरदार स्वागत का वीडियो देखें

    एशिया कप 2023

    इमेज स्रोत, BCCI

    भारतीय क्रिकेट टीम एशिया कप 2023 के लिए बुधवार को श्रीलंका पहुंची. भारत का पहला मैच पाकिस्तान के ख़िलाफ़ है, जो शनिवार को खेला जाएगा.

    बीसीसीआई ने भारतीय टीम का वीडियो शेयर किया है जिसमें खिलाड़ी दिल्ली से कोलंबो होते हुए कैंडी पहुंचते दिख रही है.

    वीडियो में विराट कोहली, रोहित शर्मा, जसप्रीत बुमराह, शुभमन गिल, वरुण चक्रवर्ती, मोहम्मद सिराज , तिलक वर्मा, रवींद्र जडेजा श्रीलंका के लिए रवाना होते दिख रहे हैं.

    जब कोलंबो से टीम इंडिया कैंडी के लिए रवाना होती है तो श्रीलंकाई फैन हाथ हिला कर उनका अभिवादन करते हैं.

    टूर्नामेंट का आगाज़ बुधवार से हो गया है. टीम इंडिया के साथ अभी केएल राहुल नहीं गए हैं. वे नेशनल क्रिकेट एकेडमी, बैंगलोर में हैं. राहुल शुरुआती दो मैचों में नहीं खेलेंगे.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

  7. इंडिया गठबंधन की मुंबई में होने वाली बैठक में क्या-क्या हो सकता है?

    गठबंधन

    इमेज स्रोत, Getty Images

    मुंबई के ग्रैंड हयात होटल में गुरुवार को इंडिया गठबंधन की बैठक शुरू होगी. दो दिवसीय इस बैठक में विपक्ष की 28 पार्टियों के 63 नेता शामिल होंगे.

    माना जा रहा है कि इस बैठक में गठबंधन के लोगो (चिन्ह) और आने वाले चुनाव के एक्शन प्लान पर चर्चा हो सकती है.

    मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो बैठक के मुख्य एजेंडे में एक कमिटी का गठन करना भी शामिल है जो तमाम दलों के बीच तालमेल बैठाने का काम करेगी.

    ममता बनर्जी, आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद अपने बेटे और बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के साथ बुधवार को ही मुंबई पहुंच चुके हैं.

    अरविंद केजरीवाल, भगवंत मान, नीतीश कुमार, मल्लिकार्जुन खड़गे, सोनिया गांधी और राहुल गांधी गुरुवार को मुंबई पहुंच रहे हैं. सभी नेता उद्धव ठाकरे की ओर से आयोजित डिनर में शामिल होंगे.

    इससे पहले शरद पवार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा था कि उन्हें विश्वास है कि विपक्षी गठबंधन देश में राजनीतिक परिवर्तन लाने के लिए एक मज़बूत विकल्प साबित होगा. उन्होंने ये भी कहा कि "इंडिया गठबंधन में सीट बंटवारे पर अब तक कोई चर्चा नहीं हुई है."

    गठबंधन की तीसरी बैठक से पहले मायावती ने साफ़ कर दिया है कि ना तो वो इंडिया गठबंधन का हिस्सा होंगी और ना ही एनडीए के साथ चुनाव लड़ेंगी. वो आने वाला लोकसभा चुनाव अकेले लड़ेंगी.

    आम आदमी पार्टी का दावा फिर बयान से यूटर्न

    बुधवार को आम आदमी पार्टी की प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ ने बयान दिया कि अरविंद केजरीवाल पीएम पद की रेस में शामिल हैं.

    इस बयान के थोड़ी देर बाद ही आम आदमी पार्टी की नेता अतिशी ने इस बयान का खंडन करते हुए कहा कि अरविंद केजरीवाल प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार बनने की रेस में नहीं हैं.

    इसके बाद पार्टी के राज्यसभा सासंद संजय सिंह ने बयान दिया- “ इंडिया गठबंधन में शामिल होने के पीछे देश को बचाना है. प्रधानमंत्री बनना उनका (अरविंद केजरीवाल का) मक़सद नहीं है. अरविंद केजरीवाल प्रधानमंत्री की रेस में नहीं हैं. प्रधानमंत्री कौन बनेगा, ये इंडिया गठबंधन के दल मिलकर आपस में चर्चा करके तय करेंगे. संयोजक कौन होगा, ये सारी बातें आने वाले दिनों में तय होंगी.”

  8. प्रियंका गांधी ने राहुल गांधी के साथ खटपट के दावे पर बीजेपी को दिया जवाब

    प्रियंका गांधी , राहुल गांधी

    इमेज स्रोत, ANI

    बुधवार को रक्षाबंधन के मौके प्रियंका गांधी वाड्रा ने बीजेपी आईटी सेल प्रमुख अमित मालवीय पर पलटवार किया करते हुए कहा है कि छोटे दिमाग़ वालों का सपना कभी साकार नहीं होगा.

    प्रियंका गांधी ने अमित मालवीय की उस टिप्पणी का जवाब दिया है जिसमें कहा गया था कि कांग्रेस पार्टी में राहुल और प्रियंका गांधी के बीच पावर को लेकर घमासान मचा हुआ है.

    प्रियंका गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पहले ट्विटर) पर लिखा,“बीजेपी वालों, महंगाई और बेरोज़गारी के इस दौर में यही बकवास मुद्दा बचा है? सॉरी….मगर आपके छोटे दिमाग़ का यह सपना कभी साकार नहीं होगा. मेरे भाई और मेरे बीच एक दूसरे के प्रति सिर्फ प्रेम, विश्वास, आदर, वफ़ादारी है और हमेशा के लिए रहेंगे. वैसे घबराओ मत, आपके झूठ, लूट और खोखले प्रचार के अहंकार को हम दोनों बहन-भाई देश के करोड़ों बहन-भाइयों के साथ मिलकर तोड़ेंगे. रक्षाबंधन की शुभकामनाएं. भाई-बहन के बीच प्रेम का उत्सव है, इसे सकारात्मक भाव से मनाइए.”

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    अमित मालवीय ने क्या दावा किया था

    अमित मालवीय ने एक ट्वीट करते हुए कहा था कि कांग्रेस में राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के बीच घमासान छिड़ा है.

    बीजेपी आईटी सेल के प्रमुख ने एक्स पर एक वीडियो शेयर किया था,जिसमें कहा गया, “कांग्रेस समान अधिकार और महिला सशक्तीकरण की बात करती है, लेकिन स्वयं गांधी परिवार में न तो महिला को प्राथमिकता मिलती है और न ही समान अधिकार. सब जानते हैं कि पुत्रमोह में फँसी सोनिया गांधी बार-बार राहुल गांधी को लॉन्च करती रहीं हैं, लेकिन उन्होंने अपनी बेटी प्रियंका गांधी को चुनाव तक नहीं लड़ने दिया. कांग्रेस में प्रियंका गांधी सिर्फ़ चुनाव के लिए इस्तेमाल की जाने वाली पोस्टर गर्ल बनकर रह गई हैं.”

    वीडियो में कहा गया, “ प्रियंका को उत्तर प्रदेश जैसे राज्य की ज़िम्मेदारी मिली, जहां कांग्रेस एक या दो सीटों से ज़्यादा नहीं जीत पाती. यही कारण है कि प्रियंका गांधी का राजनीतिक करियर पार्टी कार्यालय तक सिमट कर रह गया है, राहुल गांधी को पीएम बनाने का सपना देखने वाली सोनिया गांधी को लगता होगा कि अगर प्रियंका गांधी चुनाव लड़ीं तो वह अपने भाई से आगे निकल सकती हैं.प्रियंका संसद में राहुल गांधी से बेहतर विकल्प ना बन जाएं. यही वजह है कि मां-बेटे ने प्रियंका को चुनाव लड़ने से रोक दिया है. रॉबर्ट वाड्रा को ये समझ आ गया है कि प्रियंका गांधी को रोका जा रहा है, इसलिए वह प्रियंका के चुनाव लड़ने की वकालत करने लगे हैं.”

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

  9. वैज्ञानिक ने बताया इसरो के मिशन आदित्य में कितना समय लगेगा

    इसरो

    इमेज स्रोत, Getty Images

    भारत दो सितंबर को सूरज के अध्ययन के लिए नए मिशन की शुरुआत करने जा रहा है.

    इससे पहले प्लैनेटरी सोसाइटी के डायरेक्टर रघुनंदन कुमार ने बताया है कि सूर्य पर अध्ययन करने के लिए भेजे जा रहे उपग्रह को कुल कितना समय लगेगा और ये मिशन कितना लंबा होगा.

    रघुनंदन कुमार ने समाचार एजेंसी पीटीआई को बताया, “आदित्य-एल1 मिशन चार महीने में 15 लाख किलोमीटर लंबी यात्रा तय करेगा. एक प्वाइंट पर पहुंचने के बाद, हम सात उपकरणों की मदद से अगले पांच सालों तक सूरज के बारे में अध्ययन करेंगे.”

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) सूर्य के अध्ययन के लिए ‘आदित्य एल-1’ उपग्रह दो सितंबर 2023, सुबह 11:50 बजे श्रीहरिकोटा से लॉन्च करेगा.

    सूर्य के अध्ययन के लिए ये भारत का पहला अंतरिक्ष अभियान है.

    बीते दिनों इसरो ने इस पर बयान जारी करते हुए कहा था- “’आदित्य एल-1’ सूर्य का अध्ययन करने वाला पहला अंतरिक्ष आधारित भारतीय मिशन होगा. अंतरिक्ष यान को सूर्य-पृथ्वी प्रणाली के लैग्रेंज बिंदु 1 (एल1) के चारों ओर एक प्रभामंडल कक्षा में भेजा जाएगा, जो पृथ्वी से लगभग 15 लाख किलोमीटर दूर है.”

    अंतरिक्ष यान सात पेलोड्स लेकर जाएगा जो फ़ोटोस्फ़ेयर, क्रोमोस्फ़ेयर और सूर्य की सबसे बाहरी परत का अध्ययन करेंगे.

  10. इंडिया गठबंधन की वे चुनौतियां, जिनसे बीजेपी को मिलती है राहत

  11. राकेश टिकैत ने इंडिया गठबंधन को समर्थन देने पर क्या बोला

    राकेश टिकैत

    इमेज स्रोत, Getty Images

    इंडिया गठबंधन की आज से मुंबई में दो दिवसीय बैठक हो रही है, जिसमें 28 पार्टियों के नेता शामिल होने वाले हैं.

    इस बैठक से पहले भारतीय किसान यूनियन के नेता राकेश टिकैट ने इस सवाल का जवाब दिया है कि आख़िर वो किसे अपना समर्थन दे रहे हैं.

    मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा, “हमने कहा है कि देश में विपक्ष अगर कमज़ोर होगा तो तानाशाहों का जन्म होगा. या तो विपक्ष सत्ता में आए या तो सत्ता से बाहर है तो आंदोलन करे. हमारा किसी को कोई समर्थन नहीं है, यहां कई दल आए हैं, अपनी बात रखेंगे. सबको बोलने की आज़ादी है. हमने उनसे कहा है कि आप अपना काम करो, उन्हें आंदोलन करना चाहिए. या तो सत्ता में रहें या फिर सड़क पर रहें.”

    इंडिया यानी इंडियन नेशनल डेवलपमेंट इंक्लूसिव अलायंस की दो दिवसीय बैठक विपक्षी गठबंधन की पहली ऐसी बैठक है जिस पर रणनीति पर चर्चा होगी. माना जा रहा है कि इस बैठक में गठबंधन में सीट शेयरिंग और नेतृत्व जैसे जटिल मुद्दों पर बात होगी.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

  12. इसराइली खिलाड़ी के साथ तस्वीर सामने आने पर ईरान ने अपने एथलीट पर लगाया आजीवन बैन

    ईरान

    विश्व मास्टर्स चैम्पियनशिप में एक इसराइली प्रतिभागी से बात करने और हाथ मिलाने पर ईरान ने अपने एथलीट पर आजीवन प्रतिबंध लगा दिया है.

    ईरानी वेटलिफ़्टर मुस्तफ़ा राजाई ने इस मुकाबले में सिल्वर जीता और उन्हें पोडियम पर इसराइली ब्रॉन्ज विजेता के बगल में खड़ा देखा गया. इसके बाद ईरान की वेटलिफ़्टिंग फ़ेडरेशन ने उन पर प्रतिबंध लगा दिया.

    ईरान ने एथलीटों को इसराइल के खिलाड़ियों के साथ किसी भी सीधी प्रतिस्पर्धा में भाग लेने से प्रतिबंधित किया है. नतीजतन, ईरानी खिलाड़ी अक्सर सीधे मैच से बचने के लिए गेम छोड़ देते हैं या चोट लगने का बहाना कर देते हैं.

    40 साल के राजाई शनिवार को जब इसराइली एथलीट मक्सिम स्विरस्की के बगल में खड़े थे तो वो अपने देश के झंडे में लिपेटे हुए दिख रहे थे.

    वे दोनों पोलैंड में हो रहे नॉन-प्रोफ़ेशनल कंपीटिशन में भाग ले रहे थे, जिसमें वेटलिफ़्लिटिंग के "दिग्गजों" के लिए आयोजित किया गया था.

    राजाई ने थाईलैंड में हुए साल 2015 के एशियाई वेटलिफ़्टिंग चैंपियनशिप में ईरान का प्रतिनिधित्व किया था और ईरानी राष्ट्रीय टीम के पूर्व सदस्य हैं.

    ईरान की सरकारी समाचार एजेंसी इरना ने बताया कि उन्होंने "इस्लामिक गणराज्य की तय सीमाओं का उल्लंघन किया है."

    इससे पहले ईरान के शीर्ष नेता आयातुल्लाह अली ख़ामेनेई ने एथलीटों से कहा था कि वे 2021 में मेडल लेते समय इसराइली प्रतिद्वंद्वियों से हाथ न मिलाएं.

    देश के इस नियम को मानने से इनकार करते हुए कुछ ईरानी खिलाड़ी देश भी छोड़ चुके हैं.

    शतरंज के खिलाड़ी अलीरेज़ा फ़िरोज़ा उनमें से एक हैं, साल 2019 के चैंपियनशिप मुकाबले में उन्हें एक इसराइली खिलाड़ी के साथ भी खेलना था लेकिन देश के नियमों के कारण उन्हें टूर्नामेंट नहीं खेलने दिया गया. घटना के बाद उन्होंने ईरान छोड़ दिया.

  13. नमस्कार

    आपका दिन शुभ हो.

    ये लाइव पेज 24 घंटे के लिए उपलब्ध रहेगा.

    30 अगस्त के लाइव अपडेट्स पढ़ने के लिएयहां क्लिककरें.