प्रिगोझिन का प्लेन क्रैश, घटना स्थल पर मिले आठ शव- रूसी समाचार एजेंसी

रूस की प्राइवेट आर्मी वागनर के संस्थापक येवेगनी प्रिगोझिन का एक प्राइवेट जेट रूस शहर तेवेर के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया है.

लाइव कवरेज

  1. जब बाइडन ने कहा भारत मेरे लिए दुनिया का सबसे महत्वपूर्ण देश

    मोदी- बाइडन

    इमेज स्रोत, Getty Images

    इंडियास्पोरा जी20 फोरम में अमेरिका के भारत में राजदूत एरिक गार्सेटी ने कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने उन्हें बताया कि भारत उनके लिए सबसे महत्वपूर्ण है.

    उन्होंने कहा, “जब राष्ट्रपति बाइडन ने मुझसे यहां आने के लिए कहा तो उन्होंने कहा- यह (भारत) मेरे लिए दुनिया का सबसे महत्वपूर्ण देश है, मेरा मानना है कि ऐसा इतिहास में किसी भी अमेरिकी राष्ट्रपति ने कभी नहीं कहा है.”

    “राष्ट्रपति बाइडन ने इस बात को पूरी गंभीरता के साथ कहा था क्योंकि मैंने उन्हें यही बात प्रधानमंत्री मोदी से उनके राजकीय दौरे के दौरान भी कहते सुनी थी.”

    अमेरिका में रह रहे भारतीयों के महत्व पर गार्सेटी ने कहा कि ये 40 लाख लोग अमेरिका की आबादी का एक प्रतिशत हैं लेकिन ये देश के कुल कर में 6 प्रतिशत की हिस्सेदारी रखते हैं.

    ग्रासेटी

    इमेज स्रोत, Getty Images

    उन्होंने अपने संबोधन में ये भी कहा कि वो भारत आ कर बौद्ध धर्म की पढ़ाई करना चाहते थे. लेकिन नहीं कर सके.

    उन्होंने कहा, “ मुझे लगने लगा था कि मेरा भारत का सपना एक तरह से मर गया. लेकिन ब्रह्मांड लोगों को उनके सपनों से जोड़ ही देता है. आज मैं यहां उस सपने को जी रहा हूं. ”

  2. पीएम मोदी ब्रिक्स में बोले- भारत बनेगा दुनिया का विकास इंजन

    मोदी

    इमेज स्रोत, Getty Images

    भारत के आर्थिक सुधारों और तकनीकी क्षेत्रों में तेज़ी से आगे बढ़ने का ज़िक्र करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को कहा कि भारत आने वाले सालों में दुनिया के विकास इंजन के रूप में उभरेगा.

    दक्षिण अफ़्रीका के जोहानिसबर्ग में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी बात रखते हुए कहा कि

    उन्होंने ब्रिक्स बिज़नेस काउंसिल की 10वीं सालगिरह पर संगठन को बधाई दी और कहा कि ब्रिक्स बिभारत के लोगों ने प्रण लिया है कि साल 2047 तक हमारा देश विकसित देश बन जाएगा.जनेस काउंसिल ने आर्थिक सहयोग को बढ़ाने में बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है.

    जोहानिसबर्ग में ब्रिक्स बिज़नेस फोरम लीडर्स डायलॉग में संबोधन देते हुए पीएम मोदी ने कहा कि भारत जल्द ही 5 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था होगा और आने वाले सालों में दुनिया का विकास इंजन होगा.

    उन्होंने कहा, “ वैश्विक अर्थव्यवस्था में उथल-पुथल के बावजूद, भारत आज दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती प्रमुख अर्थव्यवस्था है. बहुत जल्द भारत पांच ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बन जाएगा. इसमें बिल्कुल भी संदेह नहीं है कि आने वाले सालों में भारत दुनिया का विकास इंजन बनेगा और इसका कारण ये है कि भारत ने संकट और कठिनाइयों को आर्थिक सुधार के अवसरों में बदल दिया है. भारत के लोगों ने संकल्प लिया है कि साल 2027 तक भारत विकसित देश होगा.”

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 22 से 24 अगस्त तक दक्षिण अफ़्रीका दौरे पर हैं, यहां वो जोहानिसबर्ग में चल रहे ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में हिस्सा ले रहे हैं.

    माना जा रहा है कि पीएम मोदी इस दौरे पर चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग से मुलाकात कर सकते हैं.

  3. चंद्रयान 3 की सॉफ़्ट लैंडिंग की तैयारी, इतिहास रचने के क़रीब भारत

    चंद्रयान 3

    इमेज स्रोत, ANI

    चंद्रयान 3 बुधवार शाम 6.04 बजे चांद की सतह पर उतरने की कोशिश करेगा.

    अगर इसरो ऐसा करने में सफल रहा तो भारत चांद के दक्षिणी ध्रुव पर सॉफ्ट-लैंडिंग करने वाला पहला देश बन जाएगा. साथ ही अमेरिका, चीन और सोवियत यूनियन के बाद भारत चांद की सतह पर सॉफ्ट लैंडिंग करने वाला चौथा देश बन जाएगा.

    चंद्रयान 2 के फेल होने के बाद चंद्रयान-3 मिशन 14 जुलाई को लॉन्च किया गया था. 5 अगस्त को चंद्रयान-3 ने चांद की कक्षा में प्रवेश किया.

    17 अगस्त को दोनों मॉड्यूल रोवर और लैंडर स्पेसक्राफ्ट से अलग हुए थे.

    दक्षिण अफ्रीका में ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में हिस्सा ले रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस लैंडिंग की प्रक्रिया को ऑनलाइन देखेंगे.

    अंतरिक्ष एजेंसी इसरो ने यक़ीन जताया है कि लैंडिंग बिना किसी रुकावट के होगी, क्योंकि "वैज्ञानिकों ने चंद्रयान -2 से सीखे गए सभी सबक इस बार शामिल किए हैं."

    इसका सीधा प्रसारण शाम 5.20 बजे इसरो की वेबसाइट, यूट्यूब चैनल और डीडी नेशनल पर होगा. शाम 6.04 बजे विक्रम लैंडर, रोवर प्रज्ञान को लेकर चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर सॉफ्ट लैंडिंग की कोशिश करेगा.

    दुनिया भर की नज़रें इस पर होंगी. खासकर बीते रविवार को रूसी मून मिशन लूना-25 के फेल होने के बाद चंद्रयान-3 को लेकर उत्सुकता और बढ़ गई है.

    लैंडिंग की जगह का चयन सावधानी पूर्वक किया गया है. इस क्षेत्र में पानी के निशान मिले हैं. साल 2009 में नासा ने चंद्रमा की सतह पर पानी का पता लगाया गया था.

  4. बाइडन 7 सितंबर को आएंगे भारत, जी-20 पर अमेरिका ने बताया अपना एजेंडा

    बाइडन-मोदी

    इमेज स्रोत, Getty Images

    अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन जी20 शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए 7 से 10 सितंबर तक भारत की यात्रा पर होंगे.

    व्हाइट हाउस ने मंगलवार को इस यात्रा की घोषणा की और बताया कि इस दौरान बाइडन अन्य नेताओं के साथ रूस-यूक्रेन युद्ध के प्रभाव सहित कई वैश्विक चुनौतियों पर चर्चा करेंगे.

    व्हाइट हाउस के मुताबिक़, उनका फ़ोकस ग़रीबी से लड़ने के लिए बहुपक्षीय विकास बैंक (एमडीबी) में सुधार करने और जलवायु परिवर्तन से निपटने की चुनौतियों को लेकर भी बात करने पर होगा.

    व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरिन जीन-पियरे ने इस यात्रा को लेकर जारी किए गए बयान में कहा- “राष्ट्रपति बाइडन जी20 देशों के साथ वैश्विक समस्याओं से निपटने के लिए संयुक्त प्रयासों पर चर्चा करेंगे. जिन मुद्दों पर बात होगी उसमें क्लीन एनर्जी, जलवायु परिवर्तन से निपटना, यूक्रेन युद्ध के आर्थिक और सामाजिक प्रभावों को कम करना शामिल है. ”

    "बाइडन दुनिया में बढ़ रही ग़रीबी से बेहतर ढंग से लड़ने के लिए विश्व बैंक सहित बहुपक्षीय विकास बैंकों की क्षमता बढ़ाने पर भी चर्चा करेंगे."

    व्हाइट हाउस के बयान में कहा गया है कि राष्ट्रपति बाइडन जी20 के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की भी सराहना करेंगे और आर्थिक सहयोग के प्रमुख मंच के रूप में जी20 के प्रति अमेरिका की प्रतिबद्धता को दोहराएंगे.

    प्रेस बयान में कहा गया कि हमारी (अमेरिका) प्रतिबद्धता इस बात से ज़ाहिर होती है कि हम 2026 में इस शिखर सम्मेलन का आयोजन करेंगे.

  5. नमस्कार

    आपका दिन शुभ हो.

    ये लाइव पेज 24 घंटे के लिए उपलब्ध रहेगा.

    22 अगस्त के लाइव अपडेट्स पढ़ने के लिए यहांक्लिककरें.