चंद्रयान-3 के चांद पर पहुंचने से पहले करीना कपूर ने कही ये बात

भारतीय अंतरिक्ष एजेंसी इसरो के मून मिशन चंद्रयान-3 के चांद की सतह पर पहुंचने से पहले मशहूर फिल्म अभिनेत्री करीना कपूर ने इसे भारत के लिए महान क्षण बताया है.

लाइव कवरेज

कीर्ति दुबे and अभिनव गोयल

  1. ब्रेकिंग न्यूज़, एशिया कप के लिए भारतीय टीम का एलान, बुमराह और केएल राहुल की वापसी

    रोहित शर्मा

    इमेज स्रोत, Getty Images

    एशिया कप के लिए भारतीय टीम का एलान कर दिया गया है. फिट होने के बाद जसप्रीत बुमराह और केएल राहुल की वापसी हुई है.

    चीफ़ सेलेक्टर अजित अगरकर ने टीम का एलान किया.

    बुमराह आयरलैंड में ट्वेंटी-20 सिरीज़ खेल रही भारतीय टीम की कप्तानी कर रहे हैं. वो लंबे समय के बाद इंटरनेशनल क्रिकेट खेल रहे हैं. वहीं, आईपीएल में चोटिल हो गए केएल राहुल भी फिट हो गए हैं. श्रेयस अय्यर भी चोट की वजह से लंबे समय से टीम से बाहर थे.

    भारतीय टीम: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, केएल राहुल,

    ईशान किशन, हार्दिक पांड्या (उप कप्तान), रवींद्र जडेजा, शार्दुल ठाकुर, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा और संजू सैमसन.

    चीफ़ सेलेक्टर अगरकर ने बताया कि संजू सैमसन को बैकअप प्लेयर के तौर पर चुना गया है. टीम में कुल 17 खिलाड़ियों को चुना गया है.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    भारत का पहला मैच पाकिस्तान के साथ

    एशिया कप 30 अगस्त से खेला जाएगा. इस साल होने वाले वनडे वर्ल्ड कप के पहले टीम की तैयारी परखने के लिए ये अहम टूर्नामेंट माना जा रहा है.

    एशिया कप में भारतीय टीम का पहला मैच दो सितंबर को पाकिस्तान के खिलाफ़ है.

    एशिया कप में भारत और पाकिस्तान के अलावा श्रीलंका, अफ़ग़ानिस्तान, बांग्लादेश और नेपाल की टीमें भी हिस्सा लेंगी.

    वनडे वर्ल्ड कप का आयोजन भारत में ही होना है. भारतीय टीम ख़िताब की प्रबल दावेदार मानी जा रही है. भारत ने आखिरी बार साल 2011 में वर्ल्ड कप जीता था.

  2. जियो फाइनेंशियल सर्विसेज शेयर बाज़ार में लिस्ट, लोअर सर्किट लगा

    जियो फाइनेंशियल सर्विसेज

    इमेज स्रोत, Getty Images

    रिलायंस इंडस्ट्रीज से डिमर्ज होकर अलग हुई जियो फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड आज (सोमवार को) स्टॉक एक्सचेंज में लिस्ट हो गई है.

    बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज बीएससी पर जियो फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड के शेयर 265 रुपये प्रति शेयर पर लिस्ट हुए हैं और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज यानी एनएसईपर इसकी लिस्टिंग 262 रुपये प्रति शेयर पर हुई है.

    जेएसएफएल के शेयरों में शुरुआती ट्रेड में पांच फीसदी की गिरावट देखी जा रही है यानी ये लोअर सर्किट पर आ गया है. एनएसई पर जियो फ़िन का रेट 249.05 रुपये प्रति शेयर पर है और इसमें 12.95 रुपये या 4.94 फीसदी की गिरावट देखी जा रही है. इसके अलावा बीएसई पर इसका रेट 251.75 रुपये पर है और इसमें 13.25 रुपये की गिरावट दर्ज की गई है.

    जियो फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड के शेयरों की लिस्टिंग का इंतजार कर रहे निवेशकों के लिए आज का दिन अहम है.

    शेयर बाजार की प्री-ओपनिंग में इसके शेयर बीएसई पर 265 रुपये प्रति शेयर पर तय हुआ. वहीं प्री-ओपनिंग में एनएसई पर इसका शेयर 262 रुपये प्रति शेयर पर तय हुआ था.

    इसके वैल्युएशन के आधार पर ये तीसरी सबसे बड़ी नॉन-बैंकिंग फ़ाइनेंशियल कंपनी है. पहले नंबर पर 4.15 ट्रिलियन रुपये के साथ बजाज फ़ाइनेंस हैं और दूसरे नंबर पर 2.3 ट्रिलियन के साथ बजाज फ़िनसर्व है.

  3. स्वामी प्रसाद मौर्य पर फेंका जूता, समर्थकों ने की हमलावर की पिटाई

    स्वामी प्रसाद मौर्य

    इमेज स्रोत, Getty Images

    समाजवादी पार्टी के नेता स्वामी प्रसाद मौर्य पर सोमवार को एक व्यक्ति ने जूता फेंक दिया. मौर्य के समर्थकों ने हमलावर की जमकर पिटाई कर दी.

    समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक ये घटना लखनऊ की है. स्वामी प्रसाद मौर्य पार्टी के एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए पहुंचे थे.

    इसी दौरान वकील की ड्रेस में आए एक व्यक्ति ने उनकी तरफ जूता उछाल दिया. इसके बाद स्वामी प्रसाद मौर्य के समर्थक उत्तेजित हो गए और जूता फेंकने वाले व्यक्ति के साथ मारपीट शुरू कर दी.

    रिपोर्ट के मुताबिक बाद में हमलावर को पुलिस के हवाले कर दिया गया.

    स्वामी प्रसाद मौर्य अपने बयानों को लेकर अक्सर चर्चा में रहते हैं. कई बार बयानों की वजह से वो विवादों में भी घिरे हैं. करीब तीन दशक से राजनीति में सक्रिय मौर्य बीएसपी और बीजेपी में भी रह चुके हैं.

    देखें घटना का वीडियो

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

  4. गुजरात की रेप सर्वाइवर को सुप्रीम कोर्ट ने दी गर्भपात की इजाज़त

    सुप्रीम कोर्ट

    इमेज स्रोत, Getty Images

    सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को गुजरात की एक रेप सर्वाइवर की याचिका पर सुनवाई करते हुए उन्हें गर्भपात की इजाज़त दे दी.

    बीबीसी के सहयोगी पत्रकार सुचित्र मोहंती के मुताबिक़ ये आदेश सुप्रीम कोर्ट की दो जजों की बेंच ने दिया.

    लड़की के वकील ने सुप्रीम कोर्ट को बताया कि उन्होंने सात अगस्त को हाई कोर्ट में याचिका दाखिल की थी.

    उन्होंने बताया एमटीपी (मेडिकल टर्मिनेशन ऑफ़ प्रेगनेंसी) एक्ट 2021 के तहत महिलाओं को 24 हफ़्ते के अंदर गर्भ गिराने का अधिकार देता है. इसके तहत सक्षम न्यायालय के सामने याचिका दाखिल करते हुए 24 हफ़्ते के बाद भी गर्भपात की अनुमति मिल सकती है.

    याचिका पर गौर करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने कहा, “भारतीय समाज में शादी के बाद गर्भधारण करना दंपति और समाज के लिए खुशी की वजह होता है लेकिन शादी के इतर जब अनचाहा गर्भ हो तो वो महिला के मानसिक स्वास्थ्य को प्रभावित करता है.”

    सुप्रीम कोर्ट ने इसके पहले शनिवार को गुजरात हाई कोर्ट के उस फैसले पर सवाल उठाए थे, जिसमें लड़की को गर्भ गिराने की अनुमति देने से मना कर दिया गया था.

  5. दिल्ली के एक अधिकारी पर नाबालिग से रेप का आरोप, सीएम केजरीवाल ने दिया निलंबन का आदेश

    सांकेतिक चित्र

    इमेज स्रोत, Getty Images

    पुलिस के मुताबिक दिल्ली के एक अधिकारी पर एक नाबालिग लड़की के साथ रेप का आरोप लगा है.

    पुलिस के मुताबिक़ लड़की के पिता अभियुक्त के दोस्त थे. लड़की के पिता की मौत हो चुकी है.

    दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अभियुक्त अधिकारी के निलंबन का आदेश दिया है और चीफ़ सेक्रेट्री से शाम पांच बजे तक इस मामले में रिपोर्ट मांगी है.

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    इसके पहले दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने ये मामला उठाया था. उन्होंने इसे लेकर दिल्ली पुलिस पर सवाल उठाए थे और बताया था कि पुलिस को नोटिस जारी किया जा रहा है.

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

  6. योगी आदित्यनाथ बोले, 'छह साल पहले बीमारू था उत्तर प्रदेश और अब...'

    योगी आदित्यनाथ

    इमेज स्रोत, Getty Images

    उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दावा किया है कि उनकी सरकार ने छह साल के अंदर उत्तर प्रदेश की तस्वीर बदल दी है. उन्होंने कहा छह साल पहले 'बीमारू' रहा यूपी अब सबसे ज़्यादा निवेश हासिल करने वाला राज्य बन गया है.

    मुख्यमंत्री ने दावा किया है कि इसकी बड़ी वजह प्रदेश की बेहतर सुरक्षा व्यवस्था है.

    सोमवार को लखनऊ के एक कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, "उत्तर प्रदेश सबसे बड़ी आबादी वाला प्रदेश है. छह वर्ष पहले ये बीमारू प्रदेश था. कोई उत्तर प्रदेश आना नहीं चाहता था. उत्तर प्रदेश का नाम सुन कर कोई आना नहीं चाहता था."

    उन्होंने कहा, "आपने पिछले एक सप्ताह के अंदर रिजर्व बैंक और नीति आयोग की रिपोर्ट को देखा होगा, ये रिपोर्ट क्या बताती है, उत्तर प्रदेश देश के अंदर सबसे अधिक निवेश करने वाला प्रदेश बन गया है."

    योगी आदित्यनाथ ने कहा, "उत्तर प्रदेश सरकार ने जितने भी इन्वेस्टर पार्टनर थे, उन सभी इन्वेस्टर पार्टनर को सुरक्षा का विश्वास दिलाया, आज उसका परिणाम है कि उत्तर प्रदेश निवेश के सबसे बड़े गंतव्य के रुप में देश और दुनिया में जाना जाता है."

    विपक्ष मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के इन दावों पर सवाल उठाता रहा है. रविवार को पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने निवेश के दावों को लेकर प्रदेश सरकार को कठघरे में खड़ा किया था.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

  7. छत्तीसगढ़: सीएम भूपेश बघेल मीडिया से कर रहे थे बात, सामने आया सांप, देखें वीडियो

    भूपेश बघेल

    छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सोमवार को पत्रकारों से बात रहे थे. तभी वहां कुछ हलचल हुई.

    समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक उस वक़्त वहां सांप निकल आया. पत्रकार जगह छोड़ने लगे. इस पर बघेल ने स्थिति को संभाला और वहां मौजूद लोगों से कहा कि वो सांप को नहीं मारें.

    उन्होंने कहा, "पिटपिटी है डरो मत, मत मारो, मत मारो. पिटपिटी को नहीं मारा जाता. लड़के इसे थैले में लेकर घुमाते हैं. "

    देखें वीडियो

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    इस दौरान उन्होंने पत्रकारों को राहुल गांधी के रायपुर दौरे की जानकारी दी. उन्होंने बताया कि राहुल गांधी दो सितंबर को रायपुर आएंगे.

    छत्तीसगढ़ में इसी साल विधानसभा चुनाव होने हैं. राज्य की सत्ताधारी कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी दोनों ही आने वाले चुनाव को अहम मानकर चल रहे हैं.

  8. कांग्रेस ने सीडब्ल्यूसी में सचिन पायलट और शशि थरूर को दी जगह, क्या हैं इसके मायने?- प्रेस रिव्यू

  9. सनी देओल के जुहू बंगले की नीलामी का नोटिस बैंक ने लिया वापस

    सनी देओल

    इमेज स्रोत, Getty Images

    अभिनेता और बीजेपी सांसद सनी देओल के मुंबई स्थित जुहू बंगले की नीलामी का नोटिस वापस ले लिया गया है.

    सोमवार को बैंक ऑफ़ बड़ौदा ने एक अख़बार में बयान जारी कर नोटिस वापस लेने की जानकारी दी है.

    इससे एक दिन पहले बैंक ने ई-नीलामी के ज़रिए ​​56 करोड़ के कर्ज़ की वसूली करने का नोटिस जारी किया था. ये नीलामी 25 अगस्त को होने वाली थी.

    बैंक ने बताया था कि पंजाब के गुरदासपुर से सांसद सनी देओल दिसंबर 2022 से बैंक ऑफ़ बड़ौदा के ₹55.99 करोड़ के कर्ज़ का भुगतान नहीं कर रहे हैं, इसलिए इस संपत्ति की ई-नीलामी की जाएगी.

    अपने नए बयान में बैंक ने कहा है, “अजय सिंह देओल उर्फ़ ​​सनी देओल की प्रॉपर्टी के ई-नीलामी का नोटिस तकनीकी कारणों से वापस लिया जा रहा है.”

    कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने बैंक के इस बदले हुए फ़ैसले पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा है, “कल दोपहर को देश को पता चला कि बैंक ऑफ़ बड़ौदा ने बीजेपी सांसद सनी देओल के जुहू स्थित घर की ई-नीलामी का नोटिस दिया, क्योंकि उन्होंने बैंक का 56 करोड़ रुपया नहीं चुकाया है. आज सुबह, 24 घंटे के भीतर देश को पता चलता है कि बैंक ऑफ़ बड़ौदा ने अपना नीलामी का नोटिस ‘तकनीकी’ कारणों से वापस ले लिया है. सोचने वाली बात हैं कि किसकी वजह से ये ‘तकनीकी’ दिक़्कत आ गई.”

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    599.44 वर्ग मीटर की संपत्ति के लिए पर्सनल गारंटर सनी देओल के पिता धर्मेंद्र हैं.

  10. लीबिया में माफ़िया के पास फंसे 17 भारतीयों की हुई वतन वापसी

      • Author, अभिनव गोयल
      • पदनाम, बीबीसी संवाददाता
    लीबिया में फंसे 17 भारतीय रविवार रात दिल्ली पहुंचे
    इमेज कैप्शन, लीबिया में फंसे 17 भारतीय रविवार रात दिल्ली पहुंचे

    बीते छह महीनों से लीबिया में फंसे 17 भारतीय रविवार रात दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पहुंचे.

    इन भारतीयों में ज़्यादातर लड़के पंजाब और हरियाणा के रहने वाले हैं, जो अवैध तरीके से इटली जाने की कोशिश कर रहे थे लेकिन उससे पहले ही लीबिया में फ़ंस गए थे.

    दिल्ली पहुंचे राहुल ने बताया, “आज से चार महीने पहले एक एजेंट ने धोखाधड़ी कर मुझे लीबिया भेज दिया था. हम कई लड़के वहां माफ़िया के पास फंसे गए थे. हमें 48-48 घंटे भूखा रखा जाता था, मारपीट की जाती थी. एक भारतीय लड़के ने फोन छिपाकर रखा हुआ था. उस फोन से मैंने राज्यसभा सांसद विक्रमजीत सिंह साहनी सर को मैसेज किया और वे लगातार हमारे संपर्क में बने रहे. उन्होंने बहुत मेहनत से हमें वहां से निकाला है. लीबिया से अच्छा तो नर्क है.”

    लीबिया में फंसे लड़कों को एयरपोर्ट लेने पहुंचे राज्यसभा सांसद विक्रमजीत सिंह साहनी ने बताया कि एक एजेंट ने 16 लड़कों से 13-13 लाख रुपये लिए और उन्हें इटली में नौकरी दिलाने का वादा किया.

    उन्होंने कहा, “इटली के नाम पर लड़कों को पहले दुबई ले जाया गया, फिर वहां से मिस्त्र पहुंचाया गया और आखिर में इन्हें लीबिया छोड़ दिया गया. 28 मई को इन लड़कों ने मेरे ऑफिस के गुरदीप और निशांत से संपर्क किया और अपनी आपबीती बताई. लड़के माफ़िया के पास थे और जो वीडियो हमने देखे, तो यक़ीन नहीं हो रहा था कि ये जिंदा कभी भारत लौट पाएंगे.”

    साहनी ने बताया कि भारतीय लड़कों को पहले माफ़िया के पास से भगाकर एक होटल में लाया गया, जहां से पुलिस इन्हें जेल ले गई.

    उन्होंने कहा, “लीबिया में भारत का दूतावास नहीं है तो हमने ट्यूनेशिया से बात की लेकिन वे भी मदद नहीं कर पाए. हमने यूनाइटेड नेशन से काउंसलर एक्सेस की अपील की. बहुत ही मेहनत कर लड़कों को जेल से निकालकर इमीग्रेशन कैंप लाया गया. फिर हमने नजदीकी भारतीय दूतावास से संपर्क किया. इनके टिकटें और सफेद पासपोर्ट बनवाए, जिसके बाद ये बच्चे दिल्ली पहुंच पाए हैं.”

  11. चंद्रयान-3 की लैंडिंग से पहले इसरो ने जारी की तस्वीरें, बताया कैसे होगी सॉफ़्ट लैंडिंग

    चंद्रयान-3

    इमेज स्रोत, Getty Images

    भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने लैंडिंग से पहले सोमवार को लैंडिंग की जगह तय करते हुए विक्रम लैंडर की तस्वीरें जारी कीं.

    इसरो ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा,“ ये चांद के फ़ार साइड एरिया की तस्वीरें हैं, जिसे लैंडर हैज़र्ड डिटेक्शन एंड अवॉइडेंस कैमरा (एलएचडीएसी) ने ली है. ये कैमरा चांद की सतह पर उतरते समय सुरक्षित लैंडिंग क्षेत्र का पता लगाने में मदद करता है, यानी ऐसी जगहों का पता लगाता है जहां चट्टानें या गहरी खाइयां न हों.”

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    23 अगस्त को चांद के दक्षिणी ध्रुव पर शाम 6.04 बजे चंद्रयान-3 लैंड करेगा. इसरो भारत को चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर सॉफ्ट लैंडिंग करने वाला पहला देश बनाने की कोशिश कर रहा है.

    14 जुलाई को आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा से चंद्रयान-3 ने उड़ान भरी थी. 40 दिनों की लंबी यात्रा के बाद 23 अगस्त को यह चंद्रयान चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर उतरने की कोशिश करेगा.

    रविवार को रूस द्वारा लॉन्च किया गए लूना ने दक्षिणी ध्रुव पर क्रैश लैंडिंग की. अब तक चांद के दक्षिणी ध्रुव पर पर सॉफ़्ट लैंडिंग नहीं हो सकी है.

    इससे पहले इसरो को दो बार असफलता का सामना करना पड़ा था. चंद्रयान-1 का मून इम्पैक्ट प्रोब, चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया था. जबकि चंद्रयान-2 के लैंडर से सॉफ्ट लैंडिंग के आख़िरी मिनट में सिग्नल मिलना बंद हो गया था.

  12. जयराम रमेश ने सनी देओल पर बैंक ऑफ बड़ौदा की टेक्निकल वजह पर उठाया सवाल

    सनी देओल

    इमेज स्रोत, Getty Images

    कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कहा है कि सनी देओल के मुंबई स्थित जुहू बंगले की नीलामी का नोटिस वापस ले लिया गया है.

    उन्होंने कहा कि 24 घंटे के भीतर बैंक ने 'तकनीकी कारणों' से नोटिस वापस लिया है.

    जयराम रमेश ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा है, “रविवार दोपहर को देश को पता चला कि बैंक ऑफ़ बड़ौदा ने बीजेपी सांसद सनी देओल के जुहू स्थित घर की ई-नीलामी का नोटिस दिया, क्योंकि उन्होंने बैंक का 56 करोड़ रुपया नहीं चुकाया है. आज सुबह, 24 घंटे के भीतर देश को पता चलता है कि बैंक ऑफ़ बड़ौदा ने अपना नीलामी का नोटिस ‘तकनीकी’ कारणों से वापस ले लिया है. सोचने वाली बात हैं कि किसकी वजह से ये ‘तकनीकी’ दिक़्कत आ गई.”

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    मीडिया रिपोर्ट्समें दावा किया जा रहा है कि सोमवार को बैंक ऑफ़ बड़ौदा ने एक बयान जारी कर नोटिस वापस ले लिया है.

    रविवार को बैंक ऑफ बड़ौदा ने ई-नीलामी के ज़रिए ​​56 करोड़ के कर्ज़ की वसूली करने का नोटिस जारी किया था. ये नीलामी 25 अगस्त को होने वाली थी. लेकिन अब ऐसा नहीं होगा.

    बैंक ने बताया था कि पंजाब के गुरदासपुर से सांसद सनी देओल ने दिसंबर 2022 से बैंक ऑफ़ बड़ौदा के ₹55.99 करोड़ के कर्ज़ का भुगतान नहीं कर रहे हैं.

    599.44 वर्ग मीटर की संपत्ति के लिए पर्सनल गारंटर सनी देओल के पिता धर्मेंद्र हैं.

  13. मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री उम्मीदवार कौन होगा इस सवाल पर अमित शाह का जवाब

    अमित शाह

    इमेज स्रोत, Getty Images

    इमेज कैप्शन, अमित शाह

    मध्य प्रदेश में इस साल विधानसभा चुनाव होने वाले हैं. राज्य में बीजेपी सरकार में बीते चार बार से शिवराज सिंह चौहान ही मुख्यमंत्री हैं, लेकिन इस बार बीजेपी ने कहा है कि चुनाव बाद पार्टी तय करेगी कि राज्य का सीएम कौन होगा.

    गृहमंत्री अमित शाह ने सीएम पद के चेहरे को लेकर पूछे गए सवाल पर कहा, “शिवराज सिंह चौहान अभी मुख्यमंत्री हैं, चुनाव के बाद कौन होगा, इस बारे में पार्टी को तय करना है.”

    मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में ‘गरीब कल्याण महाअभियान’ के नाम से अमितशाह ने सरकार का रिपोर्ट कार्ड (2002-2023) पेश किया और संवाददाताओं से बात की.

    इस दौरान सवाल पूछा गया कि बीजेपी को बहुमत मिलने पर अगला मुख्यमंत्री कौन होगा, इस सवाल पर अमित शाह ने कहा, “शिवराज सिंह चौहान अभी मुख्यमंत्री हैं, विधानसभा चुनाव के बाद क्या करना है, किसे जिम्‍मेदारी देनी है, इसके बारे में पार्टी को तय करना है. पार्टी का काम पार्टी को करने दीजिए, आप मत कीजिए.''

    अमित शाह ने विरोधियों के 24 घोटालों का जिक्र किया और कमलनाथ पर गंभीर आरोप लगाए. इस पर एक पत्रकार ने पूछा किया कि राज्य में और केंद्र में बीजेपी की सरकार है फिर कमलनाथ के ख़िलाफ़ कार्रवाई क्यों नहीं होती?

    इस सवाल पर शाह ने कहा, ''हमने कभी भी पॉलिटिकल वेंडेटा से कार्रवाई नहीं की है, उन्होंने जो सारे घोटाले किए, उनके ख़िलाफ़ जांच चल रही है, अब कांग्रेस के किसी भी नेता का भाषण सुनिए तो उसमें जांच एजेंसियों को लेकर हाय-तौबा मिलेगी, मगर जांच की एक गति होती है, जांच कोर्ट के नियमों के अनुसार होती है, इसमें समय लगता है.”

  14. जंतर-मंतर पर महापंचायत को दिल्ली पुलिस ने बीच में रोका, मंच से दिए जा रहे थे भड़काऊ भाषण

    जंतर-मंतर पर महापंचायत

    इमेज स्रोत, Getty Images

    इमेज कैप्शन, फ़ाइल फ़ोटो

    दिल्ली पुलिस ने रविवार को जंतर-मंतर पर एक महापंचायत को बीच में ही रोक दिया.

    बीते महीने हुई नूंह हिसा को लेकर कई हिंदूवादी संगठनों की ओर से बुलाई गई इस महापंचायत में ‘भड़काऊ भाषण ’ दिए जा रहे थे, जिसे देखते हुए पुलिस ने इसे बीच में ही रोक दिया.

    डासना मंदिर के महंत स्वामी यति नरसिंहानंद सरस्वती ने मंच पर भाषण देते हुए कहा " वर्तमान में जिस तरह के हालात बन रहे हैं. अगर यही हालात जारी रहे तो साल 2029 में देश का प्रधानमंत्री एक मुस्लिम होगा."

    “हिंदू कुछ बोले तो एफआईआर कर दी जाती है, उनकी हत्या कर दी जाती है. इसलिए वो समय की मांग को देखते हुए इसके ख़िलाफ़ आवाज़ उठाने को मजबूर हो गए.”

    'हिंदू सेना' के प्रमुख विष्णु गुप्ता ने अपने भाषण में हरियाणा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा, “राज्य सरकार ने हिंसा क्यों नहीं रोकी और वह उन अपराधियों को क्यों मिटाने में फेल हो रहे हैं जिन्होंने शहर को साइबर अपराध का केंद्र बना दिया है.”

    नई दिल्ली के एडिशनल डीसीपी हेमंत तिवारी ने कहा कि आयोजकों से कहा गया है कि वे महापंचायत के दौरान किसी भी समुदाय का नाम न लें या नफ़रत फैलाने वाला भाषण न दें. इसके बावजूद ऐसे भाषण दिए जा रहे थे, जिसके कारण कार्यक्रम बीच में रोकना पड़ा.

    उन्होंने कहा कि “मामले की जांच की जा रही है और क़ानून के मुताबिक़ फ़ैसला लिया जाए.”

  15. ट्रंप नहीं लेंगे रिपब्लिकन पार्टी की बहस में हिस्सा, कहा- सर्वे में मेरे पास बड़ा समर्थन

    ट्रंप

    इमेज स्रोत, Getty Images

    डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि वह राष्ट्रपति पद की उम्मीदवारी के लिए अपने रिपब्लिकन प्रतिद्वंद्वियों के साथ होने वाली बहस में हिस्सा नहीं लेंगे.

    पूर्व राष्ट्रपति ने कहा कि एक नए सर्वे से पता चला है कि 2024 चुनाव के लिए पार्टी की ओर से उम्मीदवार बनने के लिए उनके पास बाकी प्रतिद्वंदियों के मुक़ाबले ‘बड़ी संख्या’ में समर्थन है.

    एक सोशल मीडिया पोस्ट में उन्होंने कहा, “जनता जानती है कि मैं कौन हूं और मेरा राष्ट्रपति पद का कार्यकाल कितना सफल रहा.”

    रिपब्लिकन पार्टी अपना राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार चुनने के लिए पहली बहस 23 अगस्त को करवाएगी. दूसरी बहस संभवतः अगले दिन होगी. आगामी महीनों में कम से कम दो और बहस होने की उम्मीद है.

    आइवा राज्य में रिपब्लिकन प्राइमरी चुनाव के लिए मतदान 15 जनवरी 2024 को शुरू होगा.

    हाल के सर्वे में सामने आया है कि कई आपराधिक आरोपों का सामना कर रहे हैं ट्रंप वर्तमान में रिपब्लिकन की ओर से उम्मीदवारी की रेस में सबसे आगे हैं.

    रविवार को अपने ट्रूथ सोशल प्लेटफॉर्म पर एक पोस्ट में ट्रंप ने लिखा, "हाल ही में आया नया सीबीएस पोल मुझे "काफ़ी ज़्यादा" नंबरों के आधार पर इस रेस में सबसे आगे बता रहा है"

    उन्होंने कहा कि फ़्लोरिडा के गवर्नर रॉन डेसेंटिस सहित कई अन्य दावेदार बहुत पीछे हैं.

    उन्होंने लिखा, "जनता जानती है कि मैं कौन हूं और मेरा कार्यकाल कितना सफल रहा है. मेरे समय में सीमाएं और सेना मज़बूत थीं, अब तक की सबसे बड़ी कर और विनियमन कटौती मेरी सरकार में हुई, महंगाई नहीं थी, इतिहास में सबसे मज़बूत अर्थव्यवस्था मेरे शासनकाल में हुई.”

    “इसलिए मैं बहस में शामिल नहीं होऊंगा.”

    हाल के महीनों में ट्रंप ने बार-बार सुझाव दिया था कि वह रिपब्लिकन बहस में शामिल नहीं होंगे.

    उन्होंने सर्वे का हवाला दिया था, जिसमें उन्हें अन्य उम्मीदवारों के मुकाबले बड़ा जन समर्थन मिलता दिखाया गया है. इसके साथ ही उन्होंने ने शिकायत की थी कि बहस के लिए प्रस्तावित मॉडरेटर और जगह उसके लिए "प्रतिकूल" हो सकती है.

  16. नमस्कार

    आपका दिन शुभ हो.

    ये लाइव पेज 24 घंटे के लिए उपलब्ध रहेगा.

    20 अगस्त के लाइव अपडेट्स पढ़ने के लिए यहांक्लिककरें.