पिता राजीव गांधी को याद कर भावुक हुईं प्रियंका गांधी

इमेज स्रोत, @INCIndia
देश के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की रविवार (20 अगस्त) को 79वीं जयंती है.
इस मौके पर कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने अपने पिता को याद करते हुए एक भावुक ट्वीट किया है.
उन्होंने अनाड़ी फ़िल्म के गाने की कुछ पंक्तियों के साथ पिता राजीव गांधी का एक वीडियो भी शेयर किया है.
प्रियंका ने लिखा, “किसी की मुस्कुराहटों पे हो निसार, किसी का दर्द मिल सके तो ले उधार, किसी के वास्ते हो तेरे दिल में प्यार जीना, इसी का नाम है…जिन्दा है हमीं से नाम प्यार का, कि मर के भी किसी को याद आएंगे, किसी के आँसुओं में मुस्कुराएंगे, कहेगा फूल हर कली से बार बार, जीना इसी का नाम है..."
उन्होंने लिखा, "ये लाइनें हमेशा आपकी याद दिलाती हैं और आज तक, जब भी ये गाना सुनती हूँ, मेरी आँखों में आँसू उभर आते हैं."
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
पोस्ट X समाप्त
रविवार सुबह गांधी परिवार और कांग्रेस के कई नेता पूर्व पीएम राजीव गांधी को श्रद्धांजलि देने दिल्ली स्थित उनके समाधि स्थल वीर भूमि पहुंचे थे.
वहीं कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने अपने पिता को लद्दाख में पैंगोंग लेख के तट पर श्रद्धांजलि दी.













