You’re viewing a text-only version of this website that uses less data. View the main version of the website including all images and videos.

Take me to the main website

पाकिस्तान में चर्चों पर हमले के ख़िलाफ़ ईसाई अल्पसंख्यकों का प्रदर्शन

घटना के बाद जरांवाला में ईसाई समुदाय पर हुए हमले के विरोध में ईसाई और सामाजिक संगठनों ने कराची प्रेस क्लब के सामने प्रदर्शन किया है.

लाइव कवरेज

विकास त्रिवेदी and संदीप राय

  1. पाकिस्तान के कई शहरों में स्वतंत्रता दिवस के दिन लगा बाजे पर बैन

    पाकिस्तान में 14 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस मनाया जाता है.

    स्वतंत्रता दिवस से पहले पाकिस्तान के कई शहरों में बाजे (हॉर्न) खरीदने और बेचने पर प्रतिबंध लगा दिया गया था.

    लाहौर के लोग इसे लेकर क्या कहते हैं, देखिए

    वीडियो: फुरक़ान इलाही

  2. शरद पवार जीते जी बीजेपी से हाथ नहीं मिलाएंगे: संजय राउत

    शिवसेना के उद्धव बाला साहेब ठाकरे धड़े के नेता और राज्यसभा सांसद संजय राउत ने दावा किया है कि राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष शरद पवार अपने जीवनकाल में भारतीय जनता पार्टी से हाथ नहीं मिलाएंगे.

    मुंबई में संवाददाताओं से बात करते हुए संजय राउत ने ये भी दावा किया कि विपक्षी गठबंधन 'इंडिया' का प्रधानमंत्री अगले साल 2024 में लाल किले पर राष्ट्र ध्वज फहराएगा और देश को उस शुभ घड़ी का इंतज़ार है.

    संजय राउत ने कहा, "मुझे नहीं लगता है कि शरद पवार जीते जी बीजेपी से हाथ मिलाएंगे. वे अपनी पार्टी का पुनर्गठन कर रहे हैं."

    शरद पवार की पार्टी महाराष्ट्र में विपक्षी कांग्रेस और शिवसेना (यूबीटी) की सहयोगी पार्टी है.

    शनिवार को पुणे एक कारोबारी के घर पर शरद पवार और उनके भतीजे राज्य के उपमुख्यमंत्री अजित पवार के बीच मीटिंग हुई थी जिसके बाद से राजनीतिक गलियारों में कई तरह की बातें कही-सुनी जा रही हैं.

    ये पूछे जाने पर कि क्या अजित पवार ने इस मीटिंग के दौरान शरद पवार को कोई पेशकश की है, संजय राउत ने जवाब दिया, "अजित पवार इतने बड़े कब से हो गए कि वे शरद पवार को कोई ऑफ़र करने लगे."

    संजय राउत ने आगे कहा, "वो शरद पवार हैं जिन्होंने अजित पवार को खड़ा किया है. शरद पवार चार बार राज्य के मुख्यमंत्री रहे हैं और उन्होंने कई बार केंद्रीय मंत्री के रूप में काम किया है."

    संजय राउत की ये टिप्पणी शिवसेना (यूबीटी) के मुखपत्र 'सामना' के उस संपादकीय के बाद आई है जिसमें ये कहा गया था कि शरद पवार और अजित पवार की बार-बार हो रही मुलाकातों से शरद पवार की छवि ख़राब हो रही है.

    'सामना' के संपादकीय में इस बात पर भी हैरत जताई गई है कि अजित पवार लगातार अपने चाचा से मिल रहे हैं और शरद पवार भी इससे बच नहीं रहे हैं.

  3. पीएम नरेंद्र मोदी ने लाल क़िले से जो कहा, लोकसभा चुनाव से पहले उन दावों में कितना दम?

  4. ब्रेकिंग न्यूज़, नूंह हिंसा: बिट्टू बजरंगी को नूंह की अदालत ने भेजा पुलिस हिरासत में

    बिट्टू बजरंगी को बुधवार को नूंह ज़िला अदालत ने एक दिन के लिए पुलिस हिरासत में भेजा है.

    बिट्टू बजरंगी को मंगलवार को नूंह में भड़की हिंसा के संबंध में फरीदाबाद से गिरफ़्तार किया गया था.

    गिरफ़्तारी के समय पुलिस ने कहा था, "बिट्टू बजरंगी और 15-20 लोगों ने नूंह की महिला पुलिस अधिकारी के सामने तलवार इत्यादि हथियारों से प्रदर्शन कर नारेबाजी की थी. उन्हें समझाया भी गया था लेकिन लेकिन उग्र होकर सरकारी कार्य में बाधा डाली."

    बिट्टू बजरंगी वही शख़्स हैं, जिनके नूंह में आयोजित जलाभिषेक यात्रा से पहले कुछ वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए थे.

    इन वीडियो में वो भड़काऊ बातें कहते नज़र आए थे.

    अब बिट्टू बजरंगी की गिरफ़्तारी की ख़बर के बाद विश्व हिंदू परिषद यानी वीएचपी की टिप्पणी आई है.

    विश्व हिंदू परिषद ने सोशल मीडिया पर आधिकारिक हैंडल से लिखा है, ''राज कुमार उर्फ़ बिट्टू बजरंगी, जिसे बजरंग दल कार्यकर्ता बताया जा रहा है, उसका बजरंग दल से कभी कोई संबंध नहीं रहा. उसके द्वारा कथित रूप से जारी किए गए वीडियो की सामग्री को भी विश्व हिन्दू परिषद उचित नहीं मानती.''

    नूंह में जलाभिषेक यात्रा विश्व हिंदू परिषद ने आयोजित की थी.

    इस हिंसा में दो गुटों में टकराव हुआ था और हिंसा की घटनाओं में छह लोग मारे गए थे.

    हिंसा के बाद प्रशासन की ओर से नूंह में बुलडोज़र भी चलाया गया था और कई लोगों की घर, दुकानें तोड़ी गई थीं.

  5. अमेरिका: हवाई के जंगलों में आग के बाद का भयावह मंज़र

    अमेरिका के हवाई के जंगलों में लगी आग की वजह से मरने वालों का आंकड़ा 93 पहुंच चुका है.

    कहा जा रहा है कि ये पिछले 100 सालों की सबसे बड़ी आपदा है.

    आग के वक़्त प्रशासन के कामकाज की जांच हो रही है.

    देखिए बीबीसी संवाददाता जॉन सडवर्थ की रिपोर्ट.

  6. ब्रेकिंग न्यूज़, बेन स्टोक्स ने लिया यू-टर्न, इंग्लैंड से खेल सकते हैं वर्ल्ड कप

    इंग्लैंड की टेस्ट टीम के कप्तान बेन स्टोक्स ने वनडे से रिटायरमेंट का फ़ैसला वापस ले लिया है.

    उन्हें न्यूज़ीलैंड के ख़िलाफ़ चार एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैचों की सिरीज़ के लिए इंग्लैंड की टीम में शामिल किया गया है.

    ये भी उम्मीद है कि इस साल भारत में होने वाले वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप में भी वो हिस्सा लेंगे.

    पिछले साल बेन स्टोक्स ने वनडे से संन्यास की घोषणा की थी.

    उस समय तक उन्होंने इंग्लैंड की ओर से 105 वनडे खेले थे.

    न्यूज़ीलैंड की सिरीज़ के लिए इंग्लैंड की टीम: जोस बटलर (कप्तान), मोइन अली, जी एटकिंसन, जॉनी बेयरस्टो, सैम करन, लियम लिविंग्स्टोन, डेविड मलान, आदिल राशिद, जो रूट, जेसन रॉय, बेन स्टोक्स, आर टॉपले, डेविड विली, मार्क वुड और क्रिस वोक्स.

  7. स्वतंत्रता दिवस: प्रधानमंत्री मोदी के भाषण की 5 बड़ी बातें

    भारत में मंगलवार को 77वें स्वतंत्रता दिवस का जश्न मनाया गया.

    प्रधानमंत्री मोदी ने लाल क़िले की प्राचीर से देश को संबोधित किया.

    प्रधानमंत्री मोदी ने देश के वर्तमान से लेकर भविष्य तक से जुड़े कई मुद्दों पर बात रखी.

    देखिए पीएम मोदी के भाषण से पांच अहम बातें.

  8. उत्तराखंड: मदमहेश्वर धाम में फँसे तीर्थयात्री, हेलीकॉप्टर से ऐसे बचाए जा रहे हैं लोग

      • Author, आसिफ़ अली
      • पदनाम, बीबीसी हिंदी के लिए, देहरादून से

    हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भारी बारिश के कारण तबाही का माहौल है.

    उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग ज़िले के मदमहेश्वर घाटी में फँसे श्रद्धालुओं को रेस्क्यू ऑपरेशन कर निकाला जा रहा है. अब तक 122 लोगों को बचाया जा चुका है.

    रेस्क्यू ऑपरेशन के लिए हेलीकॉप्टर की भी मदद ली जा रही है.

    एसडीआरएफ की टीम नदी के ऊपर रस्सी बांधकर भी लोगों को बचा रही है. अहम सड़कों के बह जाने से ये यात्री इन जगहों पर फँसे हैं.

    तेज़ बारिश और नदी के बढ़े जलस्तर के कारण बचाव कार्य में दिक़्क़तें आ रही हैं. कई जगहों पर पुल भी टूट गए हैं.

    ऊखीमठ के उप ज़िलाधिकारी जितेन्द्र वर्मा ने बताया, "दो दिन पहले सूचना मिली थी कि पीडब्लूडी का एक पुल बह गया है, जिसके बाद हमें क़रीब ढाई सौ लोगों के मदमहेश्वर धाम में फँसे होने की सूचना मिली. आज जैसे ही मौसम बेहतर हुआ तो हमने हेलीकॉप्टर के माध्यम से अभी तक 70 लोगों को रेस्क्यू कर लिया है. कुल 122 लोग अभी तक मदमहेश्वर धाम से बाहर निकल चुके हैं."

    जितेन्द्र वर्मा ने कहा, ''धाम में एक प्रेगनेंट महिला की भी फँसे होने की सूचना है, उसे भी बाहर निकालने का प्रयास किया जा रहा है.''

  9. डाउन सिंड्रोम से पीड़ित अनन्या और विग्नेश की शादी की कहानी

    डाउन सिंड्रोम से पीड़ित अनन्या सावंत और विग्नेश कृष्णास्वामी की पुणे में शादी हुई.

    विग्नेश दुबई के एक होटल में फ्रंट डेस्क ऑफ़िसर के रूप में काम करते हैं जबकि अनन्या एक टीचर हैं.

    अनन्या-विग्नेश के माता-पिता ने उनकी शादी का फ़ैसला बहुत सोच समझकर लिया.

    अनन्या की मां का कहना है कि उन्होंने यह फ़ैसला लेने के लिए एक लंबी प्रक्रिया अपनाई और काफी मेहनत की.

    वो कहती हैं कि किसी को जल्दबाज़ी में शादी फैसला नहीं लेना चाहिए.

  10. ताजमहल में क्या कर रही है क्रिकेट वर्ल्डकप 2023 की ट्रॉफ़ी?

    क्रिकेट वर्ल्डकप 2023 की शुरुआत होने वाली है.

    क्रिकेट की दुनिया के इस बड़े आयोजन को अब बस 50 दिन शेष रह गए हैं.

    आईसीसी वर्ल्डकप के ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से इस बारे में जानकारी देते हुए ताजमहल परिसर में रखी वर्ल्डकप ट्रॉफी की तस्वीर शेयर की गई है.

    तस्वीर के साथ लिखा है- क्रिकेट वर्ल्डकप में अब बस 50 दिन बाक़ी हैं.

    वर्ल्ड कप पाँच अक्तूबर को शुरू होगा और फ़ाइनल 19 नवंबर को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा.

    मेज़बान भारत अपना पहला मैच आठ अक्तूबर को ऑस्ट्रेलिया के ख़िलाफ़ चेन्नई में खेलेगा.

    46 दिनों तक चलने वाली प्रतियोगिता के लिए 10 शहरों के स्टेडियम चुने गए हैं.

    विश्व कप के लिए जो 10 शहर चुने गए हैं, वे हैं- हैदराबाद, अहमदाबाद, धर्मशाला, दिल्ली, चेन्नई, लखनऊ, पुणे, बेंगलुरू, मुंबई और कोलकाता.

  11. COVER STORY: तालिबान शासन के दो साल, कितना बदला अफ़ग़ानिस्तान?

    दो साल पहले तालिबान ने अफ़ग़ानिस्तान पर दोबारा सत्ता हासिल कर ली थी.

    उस वक़्त उन्होंने दुनिया को ढेर सारे वादे किए थे और दावा था कि इस बार उनका शासन पहली बार से अलग होगा.

    लेकिन इन दो सालों में क्या हुआ उन वादों का, कवर स्टोरी में इसी की बात.

  12. फोर्ड और जनरल मोटर्स को स्टॉक मार्केट में पीछे छोड़ने वाली ये कंपनी

    वियतनाम की इलेक्ट्रिक व्हीकल बनाने वाली कंपनी 'विन फास्ट' का स्टॉक मार्केट वैल्युएशन ट्रेडिंग के पहले दिन 'फोर्ड' और 'जनरल मोटर्स' जैसी कंपनियों से आगे निकल गया.

    न्यूयॉर्क स्टॉक एक्सचेंज में लिस्टिंग के पहले दिन 'विन फास्ट' के शेयर 37 डॉलर पर बंद हुए. हालांकि कंपनी के शेयर अभी मुनाफे की स्थिति में नहीं पहुंचे हैं.

    लिस्टिंग के पहले दिन 'विन फास्ट' का मार्केट वैल्युएशन 85 अरब डॉलर पर पहुंच गया. ये बाज़ार में पहले से स्थापित 'फोर्ड' (48 अरब डॉलर) और 'जनरल मोटर्स' (46 अरब डॉलर) जैसी कंपनियों से कहीं ज़्यादा है.

    तेज़ी से उभरते ईवी मार्केट में हिस्सेदारी के लिए नए खिलाड़ी के तौर पर 'विन फास्ट' की एंट्री हुई है.

    लिस्टिंग से 'विन फास्ट' के चेयरमैन और फाउंडर फाम न्हाट व्युंग के नेट वर्थ में 39 अरब डॉलर का इजाफा हुआ है. वे पहले से वियतनाम के सबसे दौलतमंद कारोबारी हैं.

    नियामक एजेंसियों के पास फाइल किए गए दस्तावेज़ों से ये पता चलता है कि व्युंग के पास कंपनी की 99 फीसदी हिस्सेदारी है.

    ये हिस्सेदारी वियतनाम की सबसे बड़ी कंपनी विंगग्रुप जेएससी के जरिए ली गई है. चूंकि ट्रेडिंग के लिए सीमित संख्या में ही शेयर उपलब्ध थे इसलिए कंपनी की लिस्टिंग इतनी ऊंची क़ीमतों पर हुई है.

  13. एक कोशिश, बंटवारे का दर्द जानने की

    देश आज़ादी का जश्न मना रहा है, लेकिन साल 1947 में आज़ादी की ख़ुशियों के बीच देश ने बंटवारे का ज़ख़्म भी झेला.

    पंजाब के लिए तो भारत-पाकिस्तान का बंटवारा दरअसल पंजाब का ही बंटवारा था. यू-ट्यूबर सांवल धामी अपने चैनल के ज़रिए उन लोगों से बात करने की कोशिश करते हैं, जिन्होंने 1947 के दर्द को अपनी आंखों से देखा था.

    देखिए सरबजीत धालीवाल की रिपोर्ट.

  14. पाकिस्तान के इस चर्चित क्रिकेटर ने लिया संन्यास

    पाकिस्तान के चर्चित खिलाड़ी वहाब रियाज़ ने बुधवार को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास का एलान किया है.

    वहाब रियाज़ ने सोशल मीडिया पर कहा, ''अपनी अविश्वसनीय यात्रा के बाद मैंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से रिटायर होने का फ़ैसला किया है. पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड, परिवार, कोच, मेंटर, टीम के साथियों, फैंस और मेरा साथ देने वाले सभी लोगों का शुक्रिया.''

    वहाब रियाज़ ने 27 टेस्ट मैचों में 83 विकेट लिए थे.

    91 वनडे मैचों में वहाब ने 120 विकेट लिए थे.

    वहीं 36 टी-20 मैचों में वहाब ने 34 विकेट लिए थे.

  15. दरभंगा में एम्स बनकर तैयार होने के पीएम मोदी के दावे की ज़मीनी हक़ीक़त

  16. विश्व हिंदू परिषद ने कहा- नूंह हिंसा केस में गिरफ़्तार बिट्टू बजरंगी का बजरंल दल से कोई नाता नहीं

    हरियाणा के नूंह में हुई हिंसा मामले में पुलिस ने मंगलवार को बिट्टू बजरंगी को गिरफ़्तार किया है.

    पुलिस ने बताया था, ''बिट्टू बजरंगी और 15-20 लोगों ने नूंह की महिला पुलिस अधिकारी के सामने तलवार इत्यादि हथियारों से प्रदर्शन कर नारेबाजी की थी. उन्हें समझाया भी गया था लेकिन लेकिन उग्र होकर सरकारी कार्य में बाधा डाली.''

    बिट्टू बजरंगी वही शख़्स हैं, जिनके नूंह में आयोजित जलाभिषेक यात्रा से पहले कुछ वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए थे.

    इन वीडियो में वो भड़काऊ बातें कहते नज़र आए थे.

    अब बिट्टू बजरंगी की गिरफ़्तारी की ख़बर के बाद विश्व हिंदू परिषद यानी वीएचपी की टिप्पणी आई है.

    विश्व हिंदू परिषद ने सोशल मीडिया पर आधिकारिक हैंडल से लिखा है, ''राज कुमार उर्फ़ बिट्टू बजरंगी, जिसे बजरंग दल कार्यकर्ता बताया जा रहा है, उसका बजरंग दल से कभी कोई संबंध नहीं रहा. उसके द्वारा कथित रूप से जारी किए गए वीडियो की सामग्री को भी विश्व हिन्दू परिषद उचित नहीं मानती.''

    नूंह में जलाभिषेक यात्रा विश्व हिंदू परिषद ने आयोजित की थी.

    इस हिंसा में दो गुटों में टकराव हुआ था और हिंसा की घटनाओं में छह लोग मारे गए थे.

    हिंसा के बाद प्रशासन की ओर से नूंह में बुलडोज़र भी चलाया गया था और कई लोगों की घर, दुकानें तोड़ी गई थीं.

  17. आरपीएफ़ जवान ने बुर्क़ा पहनी महिला से बंदूक़ की नोक पर बुलवाया था ‘जय माता दी’- प्रेस रिव्यू

  18. ब्रेकिंग न्यूज़, मथुरा: कृष्ण जन्मभूमि के पास 'अतिक्रमण हटाओ अभियान' पर सुप्रीम कोर्ट ने लगाई रोक

    सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को मथुरा की कृष्ण जन्मभूमि के पास 'अतिक्रमण हटाओ अभियान' पर रोक लगा दी है.

    इस क्षेत्र में अवैध निर्माण के ख़िलाफ़ रेलवे ने अभियान चलाया हुआ था.

    इसी को रोकने को लेकर सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की गई थी.

    सुप्रीम कोर्ट ने रेलवे से यथास्थिति बरकरार रखने के लिए कहा है.

    बीबीसी के सहयोगी पत्रकार सुचित्र मोहंती के मुताबिक़, कोर्ट इस मामले में सुनवाई एक हफ्ते बाद करेगा.

    कोर्ट ने उत्तर प्रदेश सरकार और रेलवे को नोटिस जारी कर अगले 10 दिनों के लिए यथास्थिति बरकरार रखने के लिए कहा है.

  19. हॉलीवुड में बढ़ रहा है बॉलीवुड अभिनेत्रियों का दबदबा

  20. 15 अगस्त को सनी देओल की फ़िल्म 'गदर-2' ने रचा इतिहास, कितनी कमाई हुई

    अभिनेता सनी देओल की फ़िल्म 'गदर-2' सिनेमाघरों पर अच्छी कमाई कर रही है.

    फ़िल्म समीक्षक तरन आदर्श ने ट्वीट कर लिखा, "गदर-2 ने 15 अगस्त को ऐतिहासिक कमाई की है. फ़िल्म ने मंगलवार को स्वतंत्रता दिवस के मौक़े पर 55 करोड़ रुपये की कमाई की है. इस तारीख़ को किसी भी भारतीय फ़िल्म ने कभी इतने रुपये नहीं कमाए हैं."

    इसी के साथ 'गदर-2' की अब तक की कुल कमाई 228 करोड़ रुपये से ज़्यादा हो गई है.

    गदर-2 फ़िल्म 11 अगस्त को रिलीज़ हुई थी. फ़िल्म ने पहले दिन शुक्रवार को 40, शनिवार को 43, रविवार को 51 करोड़ रुपये की कमाई की.

    फ़िल्मी जानकारों का मानना है कि अगर गदर-2 फ़िल्म के साथ कोई दूसरी फ़िल्म रिलीज़ ना हुई होती तो सनी देओल की ये फ़िल्म और कमाई करती.

    गदर-2 के साथ ओएमजी-2 भी रिलीज़ हुई है. ये फ़िल्म भी सिनेमाघरों पर अच्छी कमाई कर रही है.

    गदर फ़िल्म साल 2001 में रिलीज़ हुई थी और फ़िल्म ने तब भी शानदार प्रदर्शन किया था.

    गदर-2 फ़िल्म के डायरेक्टर अनिल शर्मा हैं और फ़िल्म में सनी देओल के अलावा अमीषा पटेल, उत्कर्ष शर्मा बतौर एक्टर हैं.

    सनी देओल ने हाल ही में एक इंटरव्यू में कहा था, "मैं गदर-2 के लिए शुरू से ही घबराया हुआ था. वो हमारी एक ऐसी फिल्म है कि मैं नहीं चाहता था कि कहीं उसका स्वाद खराब हो जाए."