एशिया हॉकी चैंपियंस ट्रॉफ़ीः मलेशिया को हरा टीम इंडिया बनी चैंपियन

भारतीय हॉकी टीम ने शनिवार को एक रोमांचक मुकाबले में मलेशिया को 4-3 से हराकर एशिया हॉकी चैंपियंस ट्रॉफ़ी जीत ली है.

लाइव कवरेज

दीपक मंडल and अंशुल सिंह

  1. हवाई के जंगलों में आग से जान-माल का बड़ा नुक़सान

    वीडियो कैप्शन, हवाई के जंगलों में आग से जानमाल का बड़ा नुक़सान

    अमेरिका के हवाई द्वीप में जंगल में लगी आग से बड़े पैमाने पर जान-माल का नुक़सान हुआ है.

    अधिकारियों का कहना है कि कम से कम 55 लोग मारे गए हैं और लगभग एक हज़ार लोग लापता हैं.

    आग लगने की वजह साफ़ नहीं है.

    लेकिन हाल के महीनों में तापमान बढ़ने से ज़मीन काफ़ी सूख गई थी और प्रशांत महासागर में उठे तूफ़ान डोरा से आने वाली तेज़ हवाओं ने आग की लपटों को और भड़का दिया.

    देखिए बीबीसी संवाददाता नोमिया इक़बाल की रिपोर्ट.

  2. मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने प्रियंका गांधी के किस ट्वीट पर कार्रवाई की चेतावनी दी

    प्रियंका गांधी

    इमेज स्रोत, ANI

    मध्य प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी के नेताओं ने कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के ख़िलाफ़ उनके ट्वीट पर कार्रवाई की चेतावनी दी, जिसमें उन्होंने राज्य की बीजेपी सरकार पर भ्रष्टाचार में लिप्त होने का आरोप लगाया था.

    मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने प्रियंका गांधी को आरोपों पर सबूत पेश करने के लिए कहा है और चेतावनी दी है कि बीजेपी के सामने कार्रवाई के विकल्प खुले हैं.

    शुक्रवार को प्रियंका गांधी ने ट्विटर पर दावा किया कि मध्य प्रदेश के ठेकेदारों के संघ ने हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश को पत्र लिखकर शिकायत की है कि उन्हें 50 प्रतिशत कमीशन देने के बाद ही भुगतान मिलता है.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    प्रियंका गांधी ने लिखा, "कर्नाटक में भ्रष्ट बीजेपी सरकार 40 प्रतिशत कमीशन की वसूली करती थी. मध्य प्रदेश में बीजेपी भ्रष्टाचार का अपना ही रिकॉर्ड तोड़कर आगे निकल गई है.''

    ''कर्नाटक की जनता ने 40 फीसदी कमीशन वाली सरकार को बाहर किया, अब मध्य प्रदेश की जनता 50 फीसदी कमीशन वाली भाजपा सरकार को सत्ता से हटाएगी."

    वहीं मध्य प्रदेस कांग्रेस मीडिया विभाग के चेयरमैन केके मिश्रा का कहना है कि उनकी पार्टी यह साबित कर देगी कि एमपी की भाजपा सरकार भ्रष्ट है.

  3. क्या गणिश घाटी के बारे में जानते हैं आप

    वीडियो कैप्शन, क्या गणिश घाटी के बारे में जानते हैं आप

    गिलगित बल्तिस्तान के हुंज़ा ज़िले की गणिश घाटी, प्राचीन सिल्क रोड पर बसी सबसे पुरानी बस्तियों में से एक है.

    साल 2002 में यूनेस्को ने इसे विश्व विरासत स्थल घोषित किया था. इस घाटी के नाम से जुड़े कई मिथक हैं, जिनमें एक मिथक ये भी है कि भगवान गणेश के नाम पर इसका नाम रखा गया.

    कुछ इतिहासकारों का मानना ​​है कि यह घाटी गुप्त साम्राज्य का हिस्सा रही है. देखिए पाकिस्तान से बीबीसी संवाददाता ज़ियाउद्दीन शाह की रिपोर्ट.

  4. भारत को टमाटर की सप्लाई पर नेपाल ने कही ये बात

    टमाटर

    इमेज स्रोत, Getty Images

    नेपाल भारत को टमाटर निर्यात करने के लिए तैयार है. भारत में टमाटर की कीमतों को कम करने में भारत सरकार की मदद के लिए नेपाल भारत को लंबे समय तक इसकी सप्लाई करना चाहता है.

    समाचार एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार, नेपाल ने भारतीय बाजार में आसान पहुंच और दूसरी सुविधाओं की मांग की है.

    भारत की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने गुरुवार को संसद में कहा था कि देश में नेपाल से टमाटर का आयात शुरू हो गया है. घरेलू बाजार में टमाटर की सप्लाई बढ़ाने के लिए नेपाल सरकार से मदद ली जा रही है.

    भारत में बारिश में टमाटर की फसल खराब होने के बाद इसकी जबरदस्त किल्लत पैदा हो गई है.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    फिलहाल टमाटर 120 से 150 रुपये किलो बिक रहे हैं. एक महीने पहले टमाटर की कीमतें बढ़ कर 300 रुपये किलो तक पहुंच गई थीं.

    नेपाल की कृषि मंत्री शबनम शिवकोटी ने कहा है कि उनका देश भारत को टमाटर समेत दूसरी सब्जियां निर्यात करने के लिए तैयार है. लेकिन इसके लिए भारत को अपने बाजार में आसान पहुंच देनी होगी.

    साथ ही उसे कुछ दूसरी सुविधाओं की भी जरूरत होगी. नेपाल ने भारत को टमाटर निर्यात करना शुरू कर दिया है लेकिन इसकी मात्रा कम है.

    कृषि मंत्री ने कहा कि बड़े पैमाने पर टमाटर निर्यात करने पर अभी समझौता नहीं हुआ है.

    फिलहाल गैर आधिकारिक चैनलों के जरिये नेपाल से हर दिन भारत को 70 हजार 90 हजार किलो टमाटर भेजा जा रहा है.

  5. केरल: बच्चे के सेक्स चेंज के लिए मां-बाप पहुंचे अदालत तो ये मिला आदेश

  6. भारत-पाकिस्तान संबंधों पर बोले फ़ारूक़ अब्दुल्ला- लड़ाई से कुछ हासिल नहीं होगा...

    फ़ारूक़ अब्दुल्ला

    इमेज स्रोत, ANI

    जम्मू और कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री और नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता फ़ारूक़ अब्दुल्ला ने कहा है कि भारत और पाकिस्तान को कश्मीर के मुद्दे का हल निकालने के लिए बैठकर बातचीत करनी चाहिए.

    उन्होंने कहा, "क्या मिलेगा? क्या सरहद बदलेगी? इसलिए दोनों मुल्कों को दिमाग में ये बात रखनी चाहिए कि लड़ाई से कुछ नहीं होगा. बातचीत से मसला हल होगा."

    चीन का उदाहरण देते हुए उन्होंने मीडिया से कहा, "जैसे चीन से बात कर रहे हैं, 18 दफा बात हो चुकी है. हर स्तर पर बातचीत हुई है. विदेश मंत्री के स्तर पर वार्ता हुई है. लेकिन मामला वहीं पर है. कहीं न कहीं तो रास्ता निकालने की ज़रूरत है. दोनों मुल्कों (भारत और पाकिस्तान) को दिल साफ़ करना पड़ेगा."

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    जम्मू और कश्मीर के हालात पर पूर्व मुख्यमंत्री बोले, "आज भी आप देखते हैं कि टेररइज़्म शुरू है, गोलियां मारी जा रही हैं. फौजी मर रहे हैं. लोग मर रहे हैं. अगर सचमुच अमन आ गया है तो फिर ये क्यों हो रहा है. क्योंकि वो समझते हैं कि अभी भी इसका फ़ैसला नहीं हुआ है. अब उनको कौन समझाएगा कि ये किसी न किसी तरह बातचीत से ही हो सकता है."

    इस समस्या के हल पर उन्होंने कहा, "दोनों मुल्कों के दिल साफ़ होना चाहिए. दिखावट बहुत हो गई. मगर जब तक कश्मीर के मामले में दोनों मुल्क ईमानदारी से बात नहीं करेंगे तब तक ये सब तमाशा है. इस तमाशे को करते जाएंगे, हर साल होता जाएगा तमाशा , मगर ये मामला वहीं रहेगा."

    रूस-यूक्रेन युद्ध का जिक्र करते हुए फ़ारूक़ अब्दुल्ला ने कहा, "लड़ाई से आप देख रहे हैं कि यूक्रेन में क्या हुआ, अमेरिका को कुछ नहीं हुआ, यूरोप बर्बाद हो रहा है. आर्थिक रूप से बर्बाद हो रहा है और वहां मारे कौन जा रहे हैं?"

  7. राजस्थान का जन सम्मान वीडियो कॉन्टेस्ट, जागरूकता अभियान या सरकारी पैसे की बर्बादी?

  8. संजय राउत ने पूछा- राजद्रोह क़ानून किसे बचाने के लिए हटाया जा रहा है?

    शिवसेना के उद्धव बाला साहेब ठाकरे गुट के नेता और राज्यसभा सांसद संजय राउत

    इमेज स्रोत, ANI

    शिवसेना के उद्धव बाला साहेब ठाकरे गुट के नेता और राज्यसभा सांसद संजय राउत ने सवाल उठाया है कि आईपीसी की जगह पर लाए जा रहे नए क़ानून 'भारतीय न्याय संहिता' में राजद्रोह के अपराध से संबंधित प्रावधान किसके लिए बदले जा रहे हैं.

    उन्होंने डीआरडीओ जासूसी कांड का जिक्र करते हुए आरोप लगाया, "आपने पुणे स्थित वैज्ञानिक प्रदीप कुरुलकर के खिलाफ देशद्रोह का कानून नहीं लगाया, जिन्होंने पाकिस्तान को रक्षा रहस्य बेचे और आरएसएस के कट्टर कार्यकर्ता हैं. क्या आप उनको बचाने के लिए ही देशद्रोह का कानून हटाया?"

    समाचार एजेंसी एएनआई से बातचीत में उन्होंने कहा, "क़ानून को आपने रद्द किया. ठीक है... अच्छी बात है, इस देश में कोई देशद्रोही नहीं है. जिसके ऊपर देशद्रोह का क़ानून लगाया जाना चाहिए था, आपने लगाया नहीं. पुणे में डॉक्टर प्रदीप कुरुलकर जिन्होंने पाकिस्तान को यहां से बैठकर हमारे डिफेंस सीक्रेट बेचे हैं."

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    उन्होंने कहा, "जो आरएसएस (राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ) के हार्डकोर कार्यकर्ता हैं. उनके ऊपर तो आपने देशद्रोह का क़ानून नहीं लगाया था. उनको बचाने के लिए आपने ये क़ानून निकाला है. ऐसे बहुत से लोग हैं जिनके ऊपर ये क़ानून लगाया जाना चाहिए. देशद्रोह का क़ानून हमने निकाल दिया तो ये हमने किसी की सहूलियत के लिए निकाला है क्या?"

    प्रस्तावित क़ानून के सेक्शन 150 के तहत राजद्रोह की जगह एक नया अपराध जोड़ा गया है. इसके तहत भारत से अलग होने, पृथकतावादी भावना रखने या भारत की एकता एवं संप्रभुता को ख़तरा पहुँचाने को अपराध बताया गया है.

    इसके लिए उम्र कैद या सात वर्ष की सज़ा के प्रावधान का प्रस्ताव है. मौजूदा राजद्रोह क़ानून में उम्र कैद या तीन साल की सज़ा का प्रावधान है.

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

    डीआरडीओ जासूसी कांड

    डीआरडीओ जासूसी कांड में गिरफ़्तार वैज्ञानिक प्रदीप कुरुलकर पर पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी से जुड़ी महिला को ब्रह्मोस मिसाइल से जुड़े गोपनीय दस्तावेज दिखाने का वादा करने का आरोप है. इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार, कुरुलकर से मुलाकात के दौरान इस महिला ने अपना नाम ज़ारा दासगुप्ता बताया था.

    डीआरडीओ के आरएंडडी इस्टेब्लिशमेंट (इंजीनियर्स) के प्रमुख कुरुलकर को जासूसी और पाकिस्तान इंटेलीजेंस ऑपरेटिव से बात करने के आरोप में गिरफ़्तार किया गया था. उन पर जासूसी का शक है. समझा जाता है कि कुरुलकर हनी ट्रैप में फंसे थे.

    एटीएस के मुताबिक़, पाकिस्तानी जासूस ने उनसे व्हॉट्सऐप पर संपर्क करने के बाद उन्हें कई अश्लील मैसेज भेजे थे. उसने उनसे वॉयस और वीडियो कॉल के जरिये 10 जून 2022 से लेकर 24 फरवरी 2023 तक कई बार बात की थी.

    छोड़िए X पोस्ट, 3
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 3

    एटीएस का कहना है कि ज़ारा कुरुलकर से डीआरडीओ की कुछ परियोजनाओं से जुड़ी गुप्त जानकारी हासिल करने की कोशिश कर रही थी.

    एटीएस ने जो चार्जशीट दाखिल की है उसके मुताबिक़ दोनों के बीच 19 अक्टूबर 2022 से लेकर 28 अक्टूबर 2022 तक ब्रह्मोस मिसाइल के बारे में बात हुई थी.

    कुरुलकर ने कहा था कि उन्होंने ब्रह्मोस मिसाइल के सभी वर्जन के बारे में 186 पन्नों की रिपोर्ट तैयार की है. उन्होंने कहा था कि वो वॉट्सऐप या मेल पर इनकी कॉपी नहीं भेज सकते क्योंकि ये काफी गोपनीय दस्तावेज हैं. कुरुलकर ने कहा था जब ज़ारा भारत आएगी तो वो उन्हें ये दिखा सकते हैं.

  9. सेक्स स्कैंडल जिसने जगजीवन राम, इंदिरा गांधी और चरण सिंह के करियर पर डाला असर - विवेचना

  10. इंस्टाग्राम से करोड़ों की कमाई पर हो रही चर्चा पर क्या बोले विराट कोहली

    विराट कोहली

    इमेज स्रोत, Getty Images

    विराट कोहली ने इंस्टाग्राम पर अपनी कथित कमाई को लेकर चल रही ख़बरों पर टिप्पणी की है.

    पिछले दिनों हॉपर हेडक्वॉर्टर की एक रिपोर्ट में कहा गया था कि विराट कोहली अपने एक इंस्टाग्राम पोस्ट के लिए 11 करोड़ रुपये से भी ज्यादा मांगते हैं. इतनी बड़ी रकम लेने की ख़बरों के बाद कोहली ने अपनी चुप्पी तोड़ी है और कहा है कि ये रिपोर्ट गलत है.

    उन्होंने ट्वीट करते हुए कहा है, "हालांकि जीवन में जो कुछ भी मिला है उसके प्रति आभारी और ऋणी हूं, लेकिन मेरी सोशल मीडिया से कमाई के बारे में जो ख़बरें फैल रही हैं वो सच नहीं हैं."

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    'इकोनॉमिक टाइम्स'में हॉपर हेडक्वार्टर के हवाले से छपी रिपोर्ट के मुताबिक़ फुटबॉल स्टार क्रिस्टियानो रोनाल्डो इंस्टाग्राम पर 3.23 मिलियन डॉलर 26.75 करोड़ रुपये लेते हैं. वहीं मेसी 2.56 मिलियन अमेरिकी डॉलर यानी 21.49 करोड़ रुपये लेते हैं.

    कोहली दुनिया के शीर्ष 20 इंस्टाग्राम इन्फ्लुएंसर की लिस्ट में शामिल हैं. विराट कोहली दुनिया के शीर्ष क्रिकेटरों में शुमार हैं.

    वह कई ब्रांड के लिए विज्ञापन करते हैं. आईपीएल से भी उनकी काफी कमाई होती है.

  11. भारतीय हॉकी को नई ऊंचाइयां दिलाने वाले हरमनप्रीत सिंह

  12. रूस का दावा- यूक्रेन के 20 ड्रोन्स नष्ट किए गए

    रूस-यूक्रेन युद्ध

    इमेज स्रोत, REUTERS/Gleb Garanich

    रूस के रक्षा मंत्रालय ने कहा है कि उन्होंने एक हमले के दौरान यूक्रेन के 20 ड्रोन्स नष्ट किए हैं.

    रक्षा मंत्रालय के मुताबिक़, ये हमले आधी रात के वक़्त क्राइमिया प्रायद्वीप पर किए गए थे.

    रूसी पक्ष ओर ये कहा गया कि ड्रोन्स को रास्ते में ही नष्ट कर दिया गया. क्राइमिया प्रायद्वीप पर रूस का नियंत्रण है.

    प्रायद्वीप के उत्तर पश्चिमी इलाके में विस्फोट की ख़बर है जिससे जुड़े वीडियो इंटरनेट पर देखे जा रहे हैं.

    हालांकि अभी तक किसी के हताहत होने की ख़बर नहीं है.

    दूसरी तरफ़ यूक्रेन की मिलिट्री ने भी ये दावा किया है कि ज़ापोरोज़ई में 11-12 अगस्त की रात दुश्मनों ने शहीद ड्रोन से हमला किया.

    उन्होंने बताया कि तीन यूएवी (अनमैन्ड एरियल व्हीकल) को ज़ापोरोज़ई इलाके में नष्ट किया गया है.

    बीबीसी दोनों पक्षों के इन दावों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं कर पाया है.

  13. चीन को जी-20 में ‘वसुधैव कुटुम्बकम्’ के इस्तेमाल पर आपत्ति, भारत ने दिया जवाब – प्रेस रिव्यू

  14. जी -20: पीएम मोदी बोले भ्रष्टाचार का सबसे ज्यादा असर गरीबों पर, भारत इसे बर्दाश्त नहीं कर सकता

    नरेंद्र मोदी

    इमेज स्रोत, Getty Images

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि भ्रष्टाचार का सबसे ज्यादा खमियाजा गरीबों और हाशिये के लोगों को भुगतान पड़ता है.

    उन्होंने कहा, "भ्रष्टाचार संसाधनों के इस्तेमाल को प्रभावित करता है. ये बाजार को नुकसान पहुंचाता है और इससे आखिर में लोगों की गुणवत्ता गिर जाती है."

    प्रधानमंत्री ने कोलकाता में आयोजित जी-20 के भ्रष्टाचार निरोधक मंत्री स्तरीय बैठक को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये संबोधित करते हुए लालच से दूर रहने की सलाह दी.

    उन्होंने कहा, ''इससे हमें सच्चाई तक पहुंचने में दिक्कत होती है. भ्रष्टाचार से लड़ना हमारी जनता के प्रति हमारा पवित्र कर्तव्य है.''

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    उन्होंने कहा, ''जी20 पर हमारे सम्मिलित प्रयास भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई में अहम योगदान दे सकते हैं. रवींद्रनाथ टैगोर ने हमें लालच से दूर रहने के प्रति आगाह किया था, क्योंकि यह हमें सच का एहसास नहीं होने देता. भ्रष्टाचार से लड़ना हमारी जनता के प्रति हमारा पवित्र कर्तव्य है.''

    प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, ''कल्याणकारी योजना में खामियों को दूर किया गया, प्रत्यक्ष हस्तांतरण के जरिये लाभार्थियों को 360 अरब डॉलर दिए गए. 2018 जी-20 में भगोड़े आर्थिक अपराधियों के खिलाफ एजेंडा पेश किया था.''

    उन्होंने कहा, ''आपके समूह की ओर से उठाए जा रहे कदमों को देखकर खुशी हुई. हम अंतरराष्ट्रीय सहयोग बढ़ाकर, भ्रष्टाचार को दूर करने के कदम लागू करके बदलाव ला सकते हैं.''

  15. पीएम मोदी की सरकारी कंपनियों में निवेश की अपील में कितना दम

  16. अमरनाथ यात्रियों की संख्या घटी, 42वें दिन 1600 से अधिक तीर्थ यात्रियों ने दर्शन किए

      • Author, माजिद जहांगीर
      • पदनाम, बीबीसी हिंदी के लिए, श्रीनगर से
    अमरनाथ यात्रा

    इमेज स्रोत, अमरनाथ यात्रा

    अमरनाथ यात्रा के तीर्थ यात्रियों की संख्या लगातार घटती जा रही है.

    पवित्र गुफा के दर्शन करने वाले तीर्थ यात्रियों की संख्या दिन-ब-दिन कम होती जा रही है. दर्शन के 42वें दिन, देश के विभिन्न हिस्सों से आए 1,600 से अधिक तीर्थयात्रियों ने दर्शन किए.

    इन तीर्थ यात्रियों ने दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले में 3888 मीटर ऊंची हिमालय की गुफा में प्राकृतिक रूप से बने भगवान शिव के बर्फ के शिवलिंग के दर्शन किए.

    यात्रियों की संख्या में लगातार गिरावट को देखते हुए वार्षिक यात्रा का प्रबंधन करने वाले श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड (एसएएसबी) ने आज से जम्मू से पवित्र गुफा तक वैकल्पिक दिनों में यात्रा चलाने का फैसला किया है.

    लिहाज़ा आज यहां से कोई भी यात्री काफिला पवित्र गुफा के लिए रवाना नहीं हुआ.

  17. देश में चल रही है नफ़रत की आंधी, मोदी को सुननी होगी मुस्लिमों के 'मन की बात': अहमद बुख़ारी

    अहमद बुखारी

    इमेज स्रोत, Getty Images

    दिल्ली की जामा मस्जिद के शाही इमाम सैयद अहमद बुख़ारी ने कहा है कि देश में 'नफ़रत की आंधी' चल रही है.

    उन्होंने शुक्रवार को कहा कि देश में जिस तरह से नफ़रत का माहौल बना रहा है उसमें प्रधानमंत्री को मुसलमानों के 'मन की बात' सुननी होगी.

    बुख़ारी ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भारत के मुसलमानों के दिल की बात सुननी चाहिए और मुस्लिम समुदाय के बुद्धिजीवियों से मुलाक़ात करनी चाहिए.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    जुमे की नमाज़ के दौरान दिए खुतबे में नूंह हिंसा और रेलवे पुलिस फोर्स के जवान के चार लोगों को मारने की घटना का ज़िक्र करते हुए इमाम बुखारी ने कहा कि प्रधानमंत्री और गृह मंत्री को मुस्लिम समुदाय के बुद्धिजीवियों से मुलाक़ात करनी चाहिए.

    उन्होंने कहा, “देश के मौजूदा हालात ने मुझे इस बारे में बोलने के लिए मजबूर कर दिया है. मौजूदा हालात में मुसलमान परेशान हैं और अपने भविष्य को लेकर चिंतित हैं.”

    उन्होंने कहा, “एक ख़ास धर्म के लोगों को खुली चुनौती दी जा रही है. पंचायतें हो रही हैं जिनमें मुसलमानों का बहिष्कार करने और उनके साथ कारोबार ना करने का ऐलान किया जा रहा है. दुनिया में 57 इस्लामिक देश हैं जहां ग़ैर-मुसलमान रहते हैं और उनके रोज़गार को कोई ख़तरा नहीं है.”

  18. उत्तराखंड: रुद्रप्रयाग में चलती कार पर गिरी चट्टान, पांच लोगों की मौत

      • Author, आसिफ़ अली
      • पदनाम, बीबीसी हिंदी के लिए
    उत्तराखंड

    इमेज स्रोत, Asif Ali

    रुद्रप्रयाग ज़िले के गौरीकुंड राजमार्ग भारी भूस्खलन के दौरान कार पर मलबा गिरने से पांच लोगों की मौत हो गई है.

    गौरीकुंड राजमार्ग पर तरसाली में भारी भूस्खलन से हाइवे बाधित है. यहां मलबे में दबा एक वाहन मिला है, जिसमें से पांच शव बरामद हुए हैं.

    ज़िला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने बताया, “शाम क़रीब छह बजे जेसीबी के माध्यम से मलबे को हटाया गया तो मलबे में दबा वाहन (स्विफ्ट डिज़ायर) मिला, जिसमें पांच व्यक्ति सवार थे. पांचों लोग वाहन के अंदर मलबे में दबे मृत अवस्था में पाए गए. मरने वालों में तीन लोग गुजरात और एक-एक व्यक्ति राजस्थान और उत्तराखंड का था.''

    रजवार ने बताया, “गुरुवार 10 अगस्त की शाम क़रीब 5 बजे फ़ाटा से क़रीब 3 कि.मी. आगे तरसाली गांव के पास सड़क के ऊपर से भारी चट्टान और मलबा आने पर सड़क पर चलते हुए वाहन के दबने की सूचना मिली थी.”

    उत्तराखंड

    इमेज स्रोत, ASIF ALI

    स्थानीय लोगों के मुताबिक़ वाहन फाटा से सोनप्रयाग की तरफ जा रहा था और अचानक वाहन भूस्खलन से आये मलबे की चपेट में आकर नीचे दब गया.

    सूचना पर एसडीआरएफ रेस्क्यू टीम रेस्क्यू उपकरणों के साथ तुरंत घटनास्थल के लिए रवाना हुई.

    एसडीआरएफ टीम ने घटनास्थल पर पहुंच कर सर्च ऑपरेशन शुरू किया. लेकिन मूसलाधार बारिश और लगातार ऊपर से गिर रहे पत्थरों के वजह से ऑपरेशन थोड़ी देर के लिए रोकना पड़ा.

    उत्तराखंड

    इमेज स्रोत, ASIF ALI

    शुक्रवार सुबह बारिश के रुकते ही एसडीआरएफ टीम ने फिर से सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया.

  19. पाकिस्तान: आज हो सकता है कार्यवाहक प्रधानमंत्री के नाम का ऐलान, इस नेता पर है सबकी नज़र

    पाकिस्तान
    इमेज कैप्शन, पाकिस्तान सीनेट अध्यक्ष सादिक संजरानी

    पाकिस्तान में आज कार्यवाहक प्रधानमंत्री के नाम का ऐलान हो सकता है. कार्यवाहक प्रधानमंत्री पद के लिए प्रधानमंत्री शहबाज़ शरीफ़ को दिए गए नामों की सूची में सीनेट अध्यक्ष सादिक संजरानी का नाम भी शामिल है.

    पाकिस्तान के योजना और विकास मंत्री अहसान इकबाल जियो न्यूज़ के कार्यक्रम 'आज शाहजेब खानजादा साथ' में शुक्रवार रात बोलते हुए अहसान इकबाल ने कहा कि कार्यवाहक प्रधानमंत्री के नाम का फैसला गठबंधन दलों के साथ विचार-विमर्श के बाद ही तय किया जाएगा.

    उधर, प्रधानमंत्री शहबाज़ शरीफ़ ने कहा है कि उन्हें उम्मीद है कि कार्यवाहक प्रधानमंत्री का नाम शनिवार तक तय हो जाएगा. रेडियो पाकिस्तान के मुताबिक, उन्होंने इस्लामाबाद में पत्रकारों से मुलाकात के दौरान यह बात कही.

    शहबाज़ शरीफ

    इमेज स्रोत, APP

    इमेज कैप्शन, शहबाज़ शरीफ

    शुक्रवार शाम को हुई इस बैठक में शहबाज़ शरीफ़ ने आगे कहा कि इस मामले पर अंतिम फैसला लेने से पहले सहयोगियों को विश्वास में लिया जाएगा.

    शुक्रवार शाम को प्रधानमंत्री ने गठबंधन दलों के नेताओं के सम्मान में रात्रिभोज का भी आयोजन किया, जिसमें कार्यवाहक प्रधानमंत्री के नाम को लेकर भी मंत्रणा हुई.

    उधर, पाकिस्तान के राष्ट्रपति डॉ. आरिफ अल्वी ने शुक्रवार को लिखे पत्र में प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और विपक्ष के नेता राजा रियाज को याद दिलाया है कि संविधान के मुताबिक कार्यवाहक प्रधानमंत्री को लेकर जो फैसला लिया जाना चाहिए. 12 अगस्त तक सदन को सौंपना होगा. राष्ट्रपति को सूचित करना होगा.

  20. अमेरिका: हवाई द्वीप के जंगल में लगी आग में अब तक 63 लोगों की मौत

    अमेरिका

    इमेज स्रोत, Getty Images

    अमेरिका के हवाई द्वीप के माउई काउंटी के जंगलों में लगी आग से अब तक 63 लोगों की मौत हो गई है. इस आग की चपेट में वहां का ऐतिहासिक शहर लहाइना बुरी तरह से आ गया है.

    सैकड़ों लोगों के लापता होने की ख़बर है. राज्य के इतिहास में ये अब तक का सबसे बड़ी प्राकृतिक आपदा है.

    आग ने भयंकर रूप ले लिया है. इस बीच स्थानीय निवासियों को आग से तबाह हुए शहर में हुए नुकसान का जायज़ा लेने के लिए शुक्रवार को कुछ देर के लिए घर लौटने की अनुमति दी गई थी.

    उन्हें चेतावनी दी गई थी कि उन्हें आगे भयंकर आग का सामना करना पड़ सकता है. सरकारी अधिकारियों ने लहाइना के लोगों को रेजिडेंसी सर्टिफिकेट लेकर आने को कहा था.

    इसके बाद शुक्रवार को शहर को पहली बार उनके लिए खोला गया था. इस सप्ताह की शुरुआत में आग की लपटें तेज़ी से फैली थीं, जिससे ऐतिहासिक शहर का ज्यादातर हिस्सा ध्वस्त हो गया था.

    शहर में रात दस बजे से सुबह आठ बजे तक कर्फ्यू का ऐलान किया गया है. शहर के कुछ हिस्सों में सिर्फ राहत और बचावकर्मियों को जाने की इजाज़त दी गई है.

    पश्चिमी माउई, जहां लहाइना स्थित है वहां अभी भी पानी और बिजली नहीं है. खोजी दल अभी भी इलाके में आग के शिकार लोगों की तलाश कर रहे हैं.