एशिया हॉकी चैंपियंस ट्रॉफ़ीः जापान को हरा भारत पांच साल बाद पहुंचा फ़ाइनल में

एशिया हॉकी चैंपियंस ट्रॉफ़ी के सेमी फ़ाइनल में भारतीय हॉकी टीम ने जापान को 5-0 से हरा कर फ़ाइनल में प्रवेश कर लिया है.

लाइव कवरेज

चंदन शर्मा and स्नेहा

  1. अब बदलेंगे देश के तीनों अहम आपराधिक क़ानून, अमित शाह ने पेश किए विधेयक

    अमित शाह

    इमेज स्रोत, ANI

    केंद्र सरकार ने देश के तीन सबसे अहम आपराधिक क़ानूनों की जगह तीन नए क़ानून बनाने के लिए तीन विधेयक संसद के मॉनसून सत्र के अंतिम दिन शुक्रवार को लोकसभा में पेश किए हैं.

    केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने संसद में भारतीय न्याय संहिता विधेयक, भारतीय साक्ष्य विधेयक और भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता विधेयक पेश किया है.

    ये तीनों विधेयक यदि क़ानून बनते हैं, तो क्रमश: भारतीय दंड संहिता (आईपीसी 1860), भारतीय साक्ष्य अधिनियम (आईईए 1872) और दंड प्रक्रिया संहिता (सीआरपीसी 1973) की जगह ले लेंगे.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    इस दौरान उन्होंने कहा, "1860 से 2023 तक देश की आपराधिक न्याय प्रणाली अंग्रेज़ों द्वारा बनाए गए क़ानूनों के अनुसार काम करती रही है. ये तीनों क़ानून बदल जाएंगे, जिससे देश में आपराधिक न्याय प्रणाली में बड़ा बदलाव हो जाएगा."

    इस दौरान उन्होंने अहम एलान करते हुए कहा है कि इस क़ानून के ज़रिए 'राजद्रोह' जैसे क़ानून निरस्त किए जाएंगे.

    अमित शाह के अनुसार, इस विधेयक के ज़रिए हमने सज़ा के अनुपात को 90 प्रतिशत के ऊपर ले जाने का लक्ष्य रखा है. इसलिए, हम एक अहम प्रावधान लाए हैं कि जिन धाराओं में 7 साल या उससे अधिक जेल की सज़ा का प्रावधान है, उन सभी मामलों में फॉरेंसिक टीम का अपराध स्थल पर जाना अनिवार्य होगा.

  2. रतलाम में 'सर तन से जुदा' नारेबाजी पर बोले मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा

    गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा

    इमेज स्रोत, @drnarottammisra

    मध्य प्रदेश के रतलाम में पुलिस चौकी के सामने हुए प्रदर्शन के दौरान कुछ लोगों पर आपत्तिजनक नारे लगाने का आरोप है. अब गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने इस मामले में सख़्त कार्रवाई करने की बात कही है.

    मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा, "रतलाम में आतंकी नारे लगाने वालों को चिह्नित कर उनके ख़िलाफ़ एफ़आईआर दर्ज कर ली गई है. अपराधियों की जल्द गिरफ़्तारी कर NSA की कार्रवाई की जाएगी."

    नरोत्तम मिश्रा ने कहा, "एक बात मैं बता दूं. ये राजस्थान नहीं है और न ही कांग्रेस की सरकार है. ये मध्य प्रदेश है और ऐसे आतंकी नारे लगाने वालों को 24 घंटे में पता चल जाएगा, संभल जाएं नहीं तो क्या-क्या जुदा हो जाएगा, उनको समझ नहीं आएगा."

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    दरअसल बुधवार को सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर रतलाम में मुस्लिम समाज के लोगों ने रतलाम में हाट रोड स्थित पुलिस चौकी के बाहर प्रदर्शन किया था.

    प्रदर्शन के दौरान कुछ लोगों पर 'सर तन से जुदा' नारे लगाने का आरोप है, जिसके वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हैं.

  3. नीतीश कुमार का पीएम मोदी पर तंज़, 'वे 2024 में साफ हो जाएंगे, इसलिए घबराए हुए हैं'

    नीतीश कुमार

    इमेज स्रोत, ANI

    बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बीजेपी के बारे में कहा है कि विपक्ष की इतनी पार्टियां जब एकजुट हो रही हैं, तो उन्हें परेशानी हो रही है.

    पीएम मोदी पर तंज़ कसते हुए उन्होंने कहा कि अब जब ये सब हो रहा है, तो लोग परेशान हैं, तो रहें परेशान, हम क्या करें.

    उन्होंने दावा किया है कि 2024 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी साफ हो जाएगी, इसलिए वे घबराहट में हैं.

    नीतीश कुमार ने कहा कि जब बिहार के विशेष राज्य के दर्जे की मांग की, तो नहीं दिया. वे बिहार को भूल जाते हैं, लेकिन यह पौराणिक स्थल है, सबसे पुरानी जगह है.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तंज़ कसते हुए कहा है कि जब सदन चलता रहता है, तो वे (पीएम मोदी) बाहर घूमते रहते हैं.

    उन्होंने अधीर रंजन चौधरी के निलंबन को इशारों में ग़लत ठहराते हुए कहा कि विपक्ष का अधिकार है अपनी बात रखना, तो वे ऐसा करेंगे ही.

    सीएम नीतीश कुमार ​राजधानी पटना में शहीद दिवस के मौक़े पर सात शहीदों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण करने के बाद मीडिया से बातें कर रहे थे.

  4. अधीर रंजन चौधरी के निलंबन पर खड़गे ने उठाए सवाल, समझाया 'नीरव' का मतलब

    कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे

    इमेज स्रोत, Sansadtv

    कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी को गुरुवार को लोकसभा से निलंबित करने के मुद्दे को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने आज राज्यसभा में उठाया.

    उन्होंने कहा, "लोकतंत्र में एक ऐसी बात होती है. डिबेट में छोटे-मोटे विषय आते हैं. एक-दूसरे के विषय में कुछ कहते हैं. अगर वो बहुत असंसदीय है, किसी को बहुत दुखी करता है, तो आप उस वक्त कह सकते हैं कि ये ठीक नहीं है."

    "हमारे अधीर रंजन चौधरी को मामूली आधार पर निलंबित किया गया. उन्होंने सिर्फ नीरव मोदी बोला. नीरव का मतलब 'शांत' होता है- साइलेंट. इसलिए नीरव मोदी बोलने पर आप सस्पेंड करते हैं. मैं देश के उपराष्ट्रपति और सदन के सभापति से अपील करता हूं, क्योंकि आपको लोकतंत्र की हिफ़ाजत करनी है."

    खड़गे ने कहा, "वो पब्लिक अकाउंट कमेटी, बिजनेस एडवाइजरी कमेटी, सीबीआई, सीवीसी की सिलेक्शन कमेटी में हैं. उन्हें निलंबित करना इन सभी संस्थानों से दूर रखना है जो ठीक नहीं है."

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    अधीर रंजन चौधरी के निलंबन को संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी ने जायज ठहराया है.

    मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा, "उसी समय मैंने बोला कि माफी मांगो. कम से कम खेद प्रकट करो. ये बात रिकॉर्ड में हैं. उसके बावजूद भी उन्होंने कुछ नहीं किया. जब भी कोई बोलता है सत्ता पक्ष से, डिबेट या प्रश्न का उत्तर देते हैं, तो वे हर बार उठते हैं, परेशान करते हैं. ये उनकी आदत बन गई है. वे बिना नोटिस दिए निराधार आरोप लगाते हैं."

    निलंबित करने के फैसले पर फिर से सोचने के सवाल पर उन्होंने कहा कि यह फै़सला करना स्पीकर पर निर्भर करता है.

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

  5. मणिपुर में एक और महिला से बलात्कार का मामला आया सामने

      • Author, दिव्या आर्य
      • पदनाम, बीबीसी संवाददाता
    मणिपुर

    इमेज स्रोत, Getty Images

    इमेज कैप्शन, सांकेतिक तस्वीर

    मणिपुर में एक मैतेई औरत ने कुकी समुदाय के पांच-छह मर्दों के ख़िलाफ़ सामूहिक बलात्कार का आरोप लगाया है. ये कुकी समुदाय के ख़िलाफ़ दायर की गई यौन हिंसा की पहली एफ़आईआर है.

    नौ अगस्त को दायर की गई एफ़आईआर के मुताबिक़ ये वारदात तीन मई को कुकी बहुल इलाके़ चूराचांदपुर में हुई, लेकिन सामाजिक बहिष्कार के डर से पीड़िता ने इससे पहले पुलिस में शिकायत नहीं की.

    एफ़आईआर में मर्दों के नाम नहीं हैं.

    पीड़िता के मुताबिक़, उनके सामूहिक बलात्कार से पहले इन लोगों ने उनके और उनके पड़ोस के घरों में आग लगा दी थी.

    बीबीसी को मिली एफ़आईआर कॉपी के मुताबिक़, घर जलाए जाने के बाद पीड़िता अपने बच्चों के साथ भागीं, लेकिन गिर गईं और उन्हें मर्दों ने घेर कर बलात्कार किया.

    बच्चे परिवार के एक अन्य सदस्य की मदद से भागने में कामयाब रहे.

    पीड़िता के वकील के मुताबिक़, वो तबसे चूराचांदपुर नहीं लौट पाई हैं और राजधानी इम्फाल में रह रही हैं.

    पिछले तीन महीने से मणिपुर में मैतेई और कुकी-ज़ो समुदायों के बीच के जातीय संघर्ष में 152 लोगों की मौत हो गई है. गाँवों में आग लगाए जाने के बाद हज़ारों लोग राहत शिविरों में रहने को मजबूर हैं.

  6. उत्तर प्रदेश: बाइक सवार बदमाशों ने की भाजपा नेता की सरेआम हत्या

      • Author, शहबाज़ अनवर
      • पदनाम, पश्चिम उत्तर प्रदेश से, बीबीसी हिंदी के लिए
    मुरादाबाद

    इमेज स्रोत, Getty Images

    उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में भारतीय जनता पार्टी के नेता और ब्लॉक प्रमुख का चुनाव लड़ चुके एक नेता की गुरुवार को गोली मार सरेआम हत्या कर दी गई.

    ये वारदात सोसाइटी में उस वक़्त की गई, जब मृतक अनुज चौधरी अपने एक साथी के साथ इवनिंग वॉक पर गए हुए थे.

    बाइक सवार तीन बदमाशों में से दो ने उन पर हमला किया. चौधरी को चार गोलियां मारी गईं. गोलियों की आवाज़ सुनकर वहां भगदड़ मच गई.

    उसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. इस हत्या के पीछे चुनाव को वजह बताया जा रहा है.

    यह घटना जब घटी, तब अनुज चौधरी के सुरक्षाकर्मी फ्लैट में ही थे. सुरक्षा की दृष्टि से उन्हें दो गनर मिले हुए थे.

    असमोली के ब्लॉक प्रमुख के पति सहित दो लोगों के ख़िलाफ़ तहरीर सौंपी गई है.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार मुरादाबाद के एसएसपी हेमराज मीणा ने बताया कि अमित चौधरी और अनिकेत नाम के दो लोगों के ख़िलाफ़ एक मुक़दमा दर्ज किया है. इस मामले में जांच जारी है.

  7. आरजेडी सांसद मनोज झा बोले- मणिपुर को मरहम की ज़रूरत थी, लेकिन पीएम मोदी चूक गए

    मनोज झा

    इमेज स्रोत, ANI

    मणिपुर की हिंसा पर विपक्ष की ओर से लाया गया अविश्वास प्रस्ताव गुरुवार को लोकसभा में गिरने के बाद राजद नेता और राज्यसभा सांसद मनोज झा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर इस मसले को पर्याप्त महत्व न देने का आरोप लगाया है.

    समाचार एजेंसी एएनआई को दिए एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा, ''शांति और न्याय की गारंटी की जो अपील पीएम की ओर से होनी चाहिए थी, वह नहीं हुई. लगभग पौने दो घंटे के बाद 'मणिपुर' का हिस्सा आया, ढाई से तीन मिनट के लिए. 30 सेकंड बोले थे इस पर संसद के बाहर.''

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    मनोज झा ने सवालिया लहजे में कहा, ''क्या प्रधानमंत्री जी इस बात से अनभिज्ञ थे कि इस अविश्वास प्रस्ताव के केंद्र में मणिपुर की हिंसा और वहां की सामूहिक पीड़ा थी. ये जानने के बावजूद उन्होंने इस भाषण का इस्तेमाल उपहास उड़ाने, चुटकुले सुनाने, तंज़ कसने के लिए किया. ऐसा वे चौबीसों घंटे करते रहते हैं."

    "लेकिन कल का दिन एक 'त्रासदी' और 'मानवता के ख़िलाफ़ अपराध' पर चर्चा का दिन था, लेकिन प्रधानमंत्री चूक गए. लोग उन्हें सुनने को आतुर थे, लेकिन उन्हें निराशा हुई.''

  8. दिल्ली के स्कूलों में मोबाइल फोन के इस्तेमाल पर सरकार ने लगाई रोक, मां-बाप से क्या कहा?

    दिल्ली

    इमेज स्रोत, Getty Images

    दिल्ली सरकार ने गुरुवार को एक एडवाइज़री जारी करते हुए अपने स्कूलों में मोबाइल फोन के इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगाने का एलान किया है.

    दिल्ली सरकार के शिक्षा निदेशालय की ओर से गुरुवार को जारी इस एडवाइज़री में दिल्ली स्कूल एजुकेशन रूल, 1973 के नियम 43 के तहत केवल सरकारी ही नहीं, निजी स्कूलों परिसरों में भी मोबाइल फोन के इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगाया जाए.

    शिक्षा निदेशक हिमांशु गुप्ता के दस्तख़त से जारी इस बयान में कहा गया है, ''माता-पिता से अनुरोध है कि वे यह सुनिश्चित करें कि उनके बच्चे स्कूल परिसर में मोबाइल फोन लेकर न आएं. यदि बच्चे मोबाइल फोन लेकर स्कूल आते हैं, तो स्कूल प्रशासन लॉकर या अन्य इंतज़ाम के ज़रिए उसे सुरक्षित रखने की उचित व्यवस्था करेंगे.''

    इस एडवाइज़री में शिक्षकों और कर्मचारियों को भी क्लास, खेल के मैदान, लैबोरेटरी और लाइब्रेरी जैसी जगहों पर मोबाइलों का उपयोग न करने की सलाह दी है.

    इसके अनुसार, “छात्रों से ज़ब्‍त किया गया मोबाइल फोन छुट्टी होने के बाद उन्‍हें लौटा दिया जाना चाहिए.”

    इसमें स्कूल अधिकारियों से हेल्पलाइन नंबर उपलब्ध कराने को कहा है, जहां छात्र और अभिभावक आपात स्थिति में कॉल कर सकते हैं.

  9. अमेरिका के हवाई द्वीप के जंगल में लगी आग से अब तक 53 लोगों की मौत

    हवाई द्वीप

    इमेज स्रोत, Reuters

    अमेरिका के हवाई द्वीप में माउई काउंटी के जंगलों में लगी आग से अब तक 53 लोग मारे गए हैं. इस आग की चपेट में वहां का ऐतिहासिक शहर लहाइना बुरी तरह से आ गया है.

    अधिकारियों के अनुसार, इस आपदा में अब तक कम से कम 1,000 लोग लापता हैं.

    इस आग का एक वीडियो हवाई के गवर्नर जोश ग्रीन ने अपने फ़ेसबुक पेज पर जारी किया है. फुटेज से पता चलता है कि इस आग से यह शहर खंडहर जैसा हो गया है.

    हवाई द्वीप

    इमेज स्रोत, Getty Images

    उन्होंने इस आग को 'असाधारण' क़रार देते हुए इसे 'दुखद' बताया है. उन्होंने बताया है कि इस आग से 1,000 से अधिक इमारतों के नष्ट होने की आशंका है.

    उन्होंने राज्य के इतिहास में इसे सबसे बड़ी आपदा क़रार देते हुए कहा है कि इस आग से मरने वालों की संख्या और बढ़ सकती है.

    NASA

    इमेज स्रोत, NASA

    अमेरिका की अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने आग की भयावहता दिखाने वाला एक फोटो भी जारी किया है.

    राष्ट्रपति जो बाइडन ने हवाई के जंगलों में लगी इस आग को एक बड़ी आपदा घोषित किया है. इस एलान का अर्थ यह हुआ कि अमेरिका की संघीय सरकार राहत और बचाव के लिए धन उपलब्ध कराएगी.

    हज़ारों पर्यटकों और वहाँ के स्थानीय लोगों को अस्थायी आश्रयों में पहुंचाया गया है.

    हवाई
  10. चुनाव आयुक्त चुनने वाली कमेटी में नहीं होंगे मुख्य न्यायाधीश? राज्यसभा में विधेयक पेश

    मुख्य न्यायाधीश

    इमेज स्रोत, ANI

    केंद्र सरकार ने चुनाव आयोग के मुख्य निर्वाचन आयुक्त (सीईसी) और दूसरे निर्वाचन आयुक्तों (ईसी) की नियुक्ति में देश के मुख्य न्यायाधीश की भूमिका ख़त्म करने वाला एक विधेयक गुरुवार को राज्यसभा में पेश किया है.

    इस विधेयक के ज़रिए सीईसी और दो अन्य निर्वाचन आयुक्तों की नियुक्ति, सेवा शर्तें और उनके कार्यकाल तय किए जाएंगे.

    इस विधेयक के अनुसार, केंद्रीय चुनाव आयोग के शीर्ष पदों के चयन के लिए प्रधानमंत्री की अध्यक्षता वाली तीन सदस्यीय समिति में अब लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष के अलावा सरकार की ओर से नामांकित एक कैबिनेट मंत्री शामिल होंगे.

    इस विधेयक के एक प्रावधान के अनुसार, सीईसी या ईसी की नियुक्ति करने वाली समिति में खाली किसी पद के कारण होने वाली नियुक्ति को अब 'अमान्य' क़रार नहीं दिया जा सकता.

    इस साल मार्च में सुप्रीम कोर्ट की संविधान पीठ ने अपने एक अहम फ़ैसले में कहा था कि देश के मुख्य निर्वाचन आयुक्त (सीईसी) और अन्य दो निर्वाचन आयुक्तों की नियुक्ति प्रधानमंत्री, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और देश के मुख्य न्यायाधीश की समिति की सिफ़ारिश पर राष्ट्रपति करेंगे.

    अदालत ने इन पदों पर होने वाली नियुक्ति को कार्यपालिका के हस्तक्षेप से बचाने के तहत यह फ़ैसला सुनाया था.

    विपक्ष ने इस विधेयक का विरोध करते हुए इसे 'संविधान विरोधी' क़रार दिया है. कांग्रेस के अनुसार, इस विधेयक के ज़रिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह चुनाव आयोग को नियंत्रित करना चाहते हैं.

    कांग्रेस नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने अपने एक लंबे ट्वीट में इस विधेयक पर कहा है कि यह भारतीय लोकतंत्र के लिए 'काला दिन' है और सरकार 'भारतीय चुनाव आयोग' को 'मोदी चुनाव आयोग' बनाना चाहती है.

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    वहीं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि इस विधेयक से चुनाव की निष्पक्षता प्रभावित होगी.

    ​अभी राजीव कुमार देश के मुख्य चुनाव आयुक्त हैं, जबकि अनूप चंद्र पांडे और अरुण गोयल निर्वाचन आयुक्त हैं. ये तीनों भारतीय प्रशासनिक सेवा के सदस्य रह चुके हैं.

    चुनाव आयोग में अगली नियुक्ति लोकसभा चुनाव के ठीक पहले फरवरी में होनी है.