एशियन चैंपियंस ट्रॉफ़ी 2023: भारत ने पाकिस्तान को 4-0 से हराया

मैच में भारतीय कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने दो गोल और जुगराज सिंह ने एक गोल दागा है.

लाइव कवरेज

विकास त्रिवेदी and संदीप राय

  1. नरेंद्र मोदी आज़ादी के बाद सबसे लोकप्रिय नेता: अमित शाह

    अमित शाह

    इमेज स्रोत, ani

    केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज़ादी के बाद सबसे लोकप्रिय नेता हैं.

    लोकसभा में अविश्वास प्रस्ताव पर जारी चर्चा में अमित शाह ने कहा, " आज़ादी के बाद जनता का किसी भी सरकार और नेता पर भरोसा है तो वो हैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी. ये प्रधानमंत्री ऐसे हैं जो आज़ादी के बाद सबसे ज़्यादा लोकप्रिय प्रधानमंत्री हैं.",

    उन्होंने कहा, "बिना छुट्टी लिए 24 में से 17 घंटे काम करने वाला कोई प्रधानमंत्री है तो वो पीएम मोदी हैं. मोदी सरकार ने नौ साल में 50 से अधिक युगांतकारी फैसले लिए. नौ अगस्त को ही महात्मा गांधी ने क्विट इंडिया का नारा दिया था."

    अमित शाह ने कहा, "प्रधानमंत्री ने आज के दिन भ्रष्टाचार क्विट इंडिया का नारा दिया है."

    उन्होंने कहा, "भारतीय राजनीति में भ्रष्टाचार, तुष्टिकरण और वंशवाद तीन बीमारियां हैं. "

    वो इन्हें हटाना चाहते हैं.

    छोड़िए YouTube पोस्ट
    Google YouTube सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में Google YouTube से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले Google YouTube cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है. YouTube सामग्री में विज्ञापन हो सकते हैं.

    पोस्ट YouTube समाप्त

  2. भ्रांति के लिए लाया गया है अविश्वास प्रस्ताव: लोकसभा में अमित शाह LIVE

    अमित शाह

    इमेज स्रोत, ani

    केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा है कि विपक्ष जनता में भ्रांति पैदा करने के लिए अविश्वास प्रस्ताव लेकर आया है.

    उन्होंने कहा कि जनता और सदन का सरकार में पूरा विश्वास है.

    अमित शाह ने कहा, "इस अविश्वास प्रस्ताव का मकसद जनता में भ्रम पैदा करना है. जब ऐसा प्रस्ताव आता है तो कुछ मुद्दे रखे जाते हैं लेकिन ये अविश्वास प्रस्ताव भ्रांति खड़ा करने के लिए लाया गया है."

    उन्होंने कहा, "ये जनता की इच्छा तो कतई नहीं है. जनता में भी विश्वास है क्योंकि देश के 60 करोड़ गरीबों के जीवन में आशा का संचार मोदी सरकार ने किया है."

    देखें- लाइव

  3. कांग्रेस का संसद टीवी पर आरोप, ‘राहुल मणिपुर पर बोल रहे थे, कैमरा स्पीकर पर था’

    राहुल गांधी

    इमेज स्रोत, ANI

    कांग्रेस ने संसद टीवी पर आरोप लगाते हुए कहा है कि लोकसभा में जब पार्टी के नेता राहुल गांधी बोल रहे थे तब ज़्यादातर वक्त कैमरा उन पर नहीं था.

    कांग्रेस के मुताबिक राहुल गांधी जब बोल रहे थे तब उन पर 40 प्रतिशत से कम वक़्त तक कैमरा था.

    कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने आज (बुधवार को) लोकसभा में अविश्वास प्रस्ताव पर जारी चर्चा में हिस्सा लिया. उन्होंने मणिपुर और दूसरे मुद्दों को लेकर केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार को निशाने पर लिया.

    भारतीय जनता पार्टी ने राहुल गांधी के उठाए मुद्दों को लेकर उनकी आलोचना की. पार्टी की महिला सांसदों ने उनके 'आचरण' को लेकर लोकसभा स्पीकर से शिकायत भी की है.

    कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने कहा, “राहुल गांधी 37 मिनट बोले लेकिन संसद टीवी के कैमरे ने उन्हें सिर्फ़ 14 मिनट 37 सेकेंड दिखाया.”

    समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक जयराम रमेश ने आरोप लगाया कि जब राहुल गांधी मणिपुर पर बोल रहे थे तब 71 प्रतिशत समय तक कैमरा स्पीकर पर था.

    उन्होंने कहा, “राहुल गांधी मणिपुर पर 15 मिनट 42 सेकेंड बोले, उस दौरान संसद टीवी के कैमरा ने 11 मिनट आठ सेकेंड तक स्पीकर ओम बिड़ला को दिखाया. राहुल गांधी को चार मिनट 34 सेकेंड तक ही दिखाया गया”

  4. अनुप्रिया पटेल ने कहा, 'अविश्वास प्रस्ताव विपक्ष का हथकंडा, नहीं होगा कामयाब'

    अनुप्रिया पटेल

    इमेज स्रोत, ANI

    एनडीए की नेता और केंद्रीय राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल ने कहा कि चुनावी वर्ष अविश्वास प्रस्ताव लाना 'विपक्ष का एक हथकंडा' है जो कामयाब नहीं होगा.

    लोकसभा में अविश्वास प्रस्ताव पर जारी चर्चा में हिस्सा लेते हुए अनुप्रिया पटेल ने कहा कि विपक्ष 2019 के लोकसभा चुनाव के पहले भी अविश्वास प्रस्ताव लाया था.

    उन्होंने कहा, "विपक्ष की सोच है कि अविश्वास प्रस्ताव लाने से चुनाव के पहले हमारी ज़मीन मजबूत हो जाएगी, कोई लाभ प्राप्त हो जाएगा. लेकिन ये बहुत बड़ी भूल है."

    उन्होंने कहा, " जब जब आपने (पीएम नरेंद्र) मोदी जी पर अविश्वास दिखाया, जनता और भी बड़े विश्वास से आपके अविश्वास को ख़ारिज करती है."

    अनुप्रिया पटेल ने विपक्ष के आचरण पर सवाल उठाते हुए कहा, "हमने जनता के दिल में जगह बनाई है. हम 2019 से बड़ा जनादेश 2024 में लाएंगे."

    उन्होंने मोदी सरकार के काम पर सवाल उठाते हुए विपक्ष के दावों को खारिज किया.

  5. इमरान ख़ान जेल में मक्खी-मच्छर से परेशान, वकील से बोले-'मुझे यहां से निकालो'

    इमरान ख़ान

    इमेज स्रोत, Getty Images

    जेल में पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान ख़ान ने अपने वकीलों से कहा है कि वो अटक जेल में नहीं रहना चाहते क्योंकि जिस बैरक में उन्हें रखा गया है वहां दिन में मक्खी और रात में मच्छर बहुत हैं.

    पाकिस्तान की एक कोर्ट ने इमरान ख़ान को तोशखाना मामले में तीन साल की सज़ा दी है.

    शनिवार को इस्लामाबाद की स्थानीय कोर्ट के फ़ैसले आने के कुछ समय बाद 70 साल के इमरान ख़ान को उनके घर से गिरफ़्तार किया गया था.

    उन्होंने अपनी सज़ा के ख़िलाफ़ इस्लामाबाद हाईकोर्ट में अपील की है.

    जियो न्यूज़ ने अटक जेल के सूत्रों के हवाले से कहा कि पाकिस्तान तहरीक ए इंसाफ़ (पीटीआई) के चेयरमैन ने अपनी क़ानूनी टीम को कहा कि वो जेल में नहीं रहना चाहते. उन्होंने कहा कि “मुझे यहां से ले निकालो, मैं जेल में नहीं रहना चाहता.”

    सोमवार को इमरान ख़ान के वकील नईम हैदर पंजोठा को जेल प्रशासन ने मुलाक़ात की इजाज़त दी थी. मुलाक़ात के बाद उन्होंने आरोप लगाया कि पूर्व प्रधानमंत्री को बहुत खराब हालात में रखा गया है और उन्हें जेल में सी क्लास की सुविधाएं दी गई हैं.

    हालांकि पंजोठा ने कहा, 'इन सबके बावजूद इमरान ख़ान का हौसला बुलंद है और उन्होंने कहा कि गुलाम होने की बजाय पूरी ज़िंदगी जेल में बिताना मंजूर है.'

    इमरान ख़ान पर आरोप है कि उन्होंने 2018 से 2022 के बीच प्रधानमंत्री रहने के दौरान सरकारी खजाने में मौजूद उपहारों को खरीदने और बेचने के लिए अपनी शक्तियों का दुरुपयोग किया.

    ये उपहार विदेश यात्राओं के दौरान उन्हें मिले थे, जिनकी क़ीमत 14 करोड़ पाकिस्तानी रुपये है.

    पाकिस्तान में नियम है कि राष्ट्र के शीर्ष नेताओं को मिलने वाला उपहार सरकारी खजाने तोशखाने में जमा कर दिया जाता है.

  6. डीएमके सांसद कनिमोझी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बीजेपी को दी ये सलाह

    कनिमोझी

    इमेज स्रोत, ANI

    डीएमके सांसद कनिमोझी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को 'सिलप्पदिकारम' पढ़ने की सलाह दी है.

    लोकसभा में अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान कनिमोझी ने कहा, “हम पर हिंदी थोपना बंद कीजिए और जाइए सिलप्पदिकारम पढ़िए.”

    'सिलप्पदिकारम' तमिल महाकाव्य है.

    कनिमोझी ने संसद के नए भवन में लगाए गए सेंगोल का जिक्र करते हुए कहा, “आप बहुत चमक दमक के साथ नई संसद में सेंगोल लेकर आए. आपने कहा कि ये चोल परंपरा है.”

    उन्होंने आगे कहा, “आप तमिलनाडु के इतिहास को ठीक तरह से नहीं जानते हैं. क्या आपने पांडियन सेंगोल के बारे में सुना है? ”

    कनिमोझी ने कहा, “हम पर हिंदी थोपना बंद कीजिए. जाइए सिलप्पदिकारम पढ़िए. इसमें आप सबके लिए काफी सबक हैं.”

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

  7. वनडे में मेरे आंकड़े ख़राब हैं, ये मानने में शर्म नहीं: सूर्यकुमार यादव

    सूर्यकुमार यादव

    इमेज स्रोत, ANI

    भारत की तीसरे ट्वेंटी-20 में वेस्ट इंडीज़ पर जीत के हीरो सूर्यकुमार यादव ने कहा है कि उन्हें ये मानने में कोई शर्म नहीं है कि वनडे में उनके आंकड़े ख़राब हैं.

    सूर्यकुमार यादव ने मंगलवार को खेले गए मैच में 44 गेंद में 83 रन की तेज़तर्रार पारी खेलकर भारत की जीत में अहम भूमिका निभाई.

    सूर्यकुमार ट्वेंटी-20 मुक़ाबलों में पहले भी भारत के लिए अहम पारियां खेल चुके हैं लेकिन वनडे मैचों में उनका प्रदर्शन खास नहीं रहा है.

    इस साल भारत में वनडे वर्ल्ड कप खेला जाना है. भारतीय टीम सूर्यकुमार यादव को वनडे में भी ट्वेंटी-20 के अंदाज़ में खेलते देखना चाहती है.

    सूर्यकुमार यादव ने कहा, “वनडे में मेरे आंकड़े बहुत खराब हैं और मुझे ये बात मानने में मुझे कोई शर्म नहीं है.”

    सूर्यकुमार यादव ने अब तक 26 वनडे खेले हैं और 511 रन बनाए हैं.साल 2023 में खेले 10 वनडे मैचों में वो सिर्फ़ 14 रन बना सके हैं.

    वनडे को सबसे मुश्किल फॉर्मेट बताते हुए सूर्यकुमार यादव ने कहा कि टीम वनडे मैच कम खेलती है.

    सूर्यकुमार यादव के मुताबिक कप्तान रोहित शर्मा और कोच राहुल द्रविड़ ने उन्हें वनडे मैच में 45 से 50 गेंदें खेलने का लक्ष्य रखने को कहा है.

  8. मायावती ने पूछा, 'यूपी में कब होगी जाति जनगणना?'

    मायावती

    इमेज स्रोत, Getty Images

    उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री और बसपा प्रमुख मायावती ने उत्तर प्रदेश में जाति जनगणना कराने की मांग की है.

    उन्होंने कहा कि बसपा की मांग केवल उत्तर प्रदेश ही नहीं बल्कि पूरे देश में जाति जनगणना कराने की है.

    बुधवार को एक ट्वीट में उन्होंने कहा, “ओबीसी समाज की आर्थिक, शैक्षणिक व सामाजिक स्थिति का सही आकलन कर उसके हिसाब से विकास योजना बनाने के लिए बिहार सरकार द्वारा कराई जा रही जातीय जनगणना को पटना हाईकोर्ट द्वारा पूरी तरह वैध ठहराए जाने के बाद अब सबकी निगाहें यूपी पर टिकी हैं कि यहाँ यह जरूरी प्रक्रिया कब?”

    एक अन्य ट्वीट में कहा, ‘देश के कई राज्य में जातीय जनगणना के बाद यूपी में भी इसे कराने की माँग लगातार ज़ोर पकड़ रही है, किन्तु वर्तमान बीजेपी सरकार भी इसके लिए तैयार नहीं लगती है, यह अति-चिन्तनीय, जबकि बीएसपी की माँग केवल यूपी में नहीं बल्कि केन्द्र को राष्ट्रीय स्तर पर भी जातीय जनगणना करानी चाहिए.’

    मायावती ने कहा, “देश में जातीय जनगणना का मुद्दा, मण्डल आयोग की सिफारिश को लागू करने की तरह, राजनीति का नहीं बल्कि सामाजिक न्याय से जुड़ा महत्त्वपूर्ण मामला है. समाज के गरीब, कमजोर, उपेक्षित व शोषित लोगों को देश के विकास में उचित भागीदार बनाकर उन्हें मुख्य धारा में लाने के लिए ऐसी गणना जरूरी.”

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    उल्लेखनीय है कि बीते एक अगस्त को पटना हाईकोर्ट ने बिहार में जाति जनगणना पर लगाई गई रोक को हटा दिया है.

    कास्ट सर्वे का दूसरा चरण 15 अप्रैल से शुरू होकर 15 मई को ख़त्म होना था, लेकिन मई के पहले सप्ताह में पटना हाई कोर्ट ने इस पर रोक लगा दी थी.

  9. ब्रेकिंग न्यूज़, इटली के पास समंदर में नाव डूबने से 41 प्रवासियों की मौत

    प्रवासी

    इमेज स्रोत, Getty Images

    इटली के द्वीप लैंपेडुसा के पास एक नौका डूबने से 41 प्रवासियों की मौत हो गई. हादसे में बचे हुए चार लोगों ने स्थानीय मीडिया को आपबीती बताई.

    इस हादसे में किसी तरह बच गए प्रवासियों ने बचावकर्मियों को बताया कि वे ट्यूनीशिया से नाव में सवार होकर इटली के लिए रवाना हुए थे.

    ये चारों प्रवासी आइवरी कोस्ट और गिनी के रहने वाले हैं और बुधवार को लैंपेडुसा पहुंचे.

    उन्होंने कहा कि स्फ़ैक्स पोर्ट सिटी से 45 लोग नाव पर सवार हुए लेकिन कुछ ही घंटे बाद वो डूब गई. वहां से गुजर रही एक कार्गो शिप ने उन्हें बचाया और इटली के कोस्ट गार्ड के हवाले किया.

    कोस्ट गार्ड ने बताया कि रविवार दो इस इलाके में दो नावें डूबी थीं, लेकिन ये स्पष्ट नहीं है कि ये बचे हुए लोग किसी नाव में सवाल थे.

    उत्तरी अफ़्रीका से यूरोप जाने के लिए समंदर पार करने की कोशिश में इस साल अब तक 1,800 से अधिक लोग अपनी जान गंवा चुके हैं.

    ट्यूनीशिया प्रशासन ने कहा कि लैंपेडुसा से 130 किलोमीटर दूर टड्यूनीशिया के स्फ़ैक्स पोर्ट सिटी प्रवासियों को ग़ैरक़ानूनी तरीके से ले जाने का एक प्रमुख स्थान है.

    इसी दौरान हाल के दिनों में इतालवी निगरानी नावों और समाजसेवी संस्थाओं ने लैंपेडुसा पहुंचने वाले 2000 लोगों की जान बचाई है.

  10. स्मृति इरानी को 'राहुल फोबिया', कांग्रेस सांसद का आरोप

    टैगोर

    इमेज स्रोत, ANI

    कांग्रेस सांसद मनिकम टैगोर ने आरोप लगाया है कि केंद्रीय मंत्री स्मृति इरानी को 'राहुल फोबिया' है.

    टैगोर ने कहा, " ये स्मृति इरानी जी का बहुत बड़ा प्रॉब्लम है. वो राहुल फोबिया में रहती हैं. राहुल गांधी कोई भी बात करते हैं, उस पर वो अनाप शनाप बोलती हैं. उन्हें ये फोबिया छोड़ना चाहिए."

    केंद्रीय मंत्री स्मृति इरानी लोकसभा में अविश्वास प्रस्ताव पर जारी चर्चा के दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी के बाद बोलीं.

    उन्होंने राहुल गांधी और गांधी परिवार पर जमकर हमले किए.

    स्मृति इरानी ने राहुल गांधी पर 'गरिमा विहीन आचरण' करने का आरोप भी लगाया.

    इसके पहले राहुल गांधी ने मणिपुर का मुद्दा उठाया था. उन्होंने केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तीखे हमले किए थे.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

  11. राहुल गांधी की संसद में कथित 'फ़्लाइंग किस' पर बीजेपी की आपत्ति, स्मृति बोलीं- 'गरिमा विहीन आचरण'

    स्मृति इरानी

    इमेज स्रोत, ANI

    भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर संसद में 'आपत्तिजनक आचरण' करने का आरोप लगाया है.

    बीजेपी सांसदों का आरोप है कि बुधवार को लोकसभा से बाहर जाते वक़्त राहुल गांधी ने 'फ़्लाइंग किस' किया.

    बीजेपी की सीनियर नेता और केंद्रीय मंत्री स्मृति इरानी ने अपने भाषण के दौरान इसका ज़िक्र किया.

    उन्होंने कहा, "एक बात पर मैं आपत्ति दर्ज करती हूं कि जिनको आज मुझसे पहले वक्तव्य देने का अधिकार दिया गया, उन्होंने जाते जाते एक अभद्र लक्षण के दर्शन दिए."

    स्मृति इरानी ने कहा, "सिर्फ़ एक महिला विरोधी मानसिकता वाला व्यक्ति ही ऐसी संसद को फ़्लाइंग किस दे सकता है, जहां महिला सांसद बैठी हों."

    'ऐसे गरिमा विहीन आचरण को इस देश के सदन में कभी नहीं देखा गया.'

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    बीजेपी की महिला सांसदों ने इस मामले में लोकसभा स्पीकर से शिकायत की है.

    कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बुधवार को अविश्वास प्रस्ताव पर जारी चर्चा में हिस्सा लिया. उन्होंने केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तीखे हमले किए.

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

  12. स्मृति इरानी ने पूछा, 'अदानी इतने ही ख़राब तो उनके साथ जीजा जी क्यों?'

    स्मृति इरानी

    इमेज स्रोत, SANSAD TV

    कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने बुधवार को लोकसभा में मोदी सरकार पर निशाना साधा.

    राहुल गांधी ने अपने भाषण में अदानी का ज़िक्र किया.

    राहुल गांधी ने कहा कि पीएम मोदी सिर्फ़ दो लोगों की सुनते हैं, 'अदानी और अमित शाह.'

    स्मृति इरानी ने अपने भाषण में अदानी का भी ज़िक्र किया.

    स्मृति इरानी ने कहा, ''ये तब से अदानी अदानी कर रहे हैं, अगर वो इतने ही खराब हैं तो जीजा जी उसके साथ क्या कर रहे हैं. मैं पूछना चाहती हूं कि 1993 में मुंद्रा पोर्ट को कांग्रेस की सरकार ने अदानी को जगह दी. तब प्रधानमंत्री कांग्रेस के थे. वित्त मंत्री मनमोहन सिंह थे. यूपीए के कार्यकाल में अदानी को 72 हज़ार करोड़ का लोन क्यों दे दिया?''

    वो बोलीं, ''राजस्थान में 60 हज़ार करोड़ से ज़्यादा का समझौता कर लिया. 20 हज़ार एकड़ ज़मीन ले ली. क्यों किया? केरल में कांग्रेस की यूडीएफ सरकार के साथ पोर्ट का काम क्यों दिया.''

    स्मृति ने कहा- ''महाराष्ट्र में जब कांग्रेस के पास सत्ता थी, तो कांग्रेस ने अदानी को पोर्ट का काम क्यों दिया. बंगाल में पोर्ट का काम अदानी को क्यों दिया गया.''

    संसद में स्मृति ने कहा कि छत्तीसगढ़ में आदिवासियों ने मना किया, फिर भी अदानी को काम क्यों दिया गया. 'अब इसमें बेटा कितना सेट होगा, दामाद को कितना भेंट होगा. हमको क्या मालूम है.'

  13. राहुल गांधी को स्मृति इरानी ने घेरा तो कांग्रेस की सुप्रिया श्रीनेत बोलीं- नौटंकी बंद करो

    सुप्रिय श्रीनेत

    इमेज स्रोत, Getty Images

    कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने बुधवार को लोकसभा में मणिपुर का मुद्दा उठाया और पीएम नरेंद्र मोदी पर हमला बोला है.

    राहुल गांधी ने कहा, "आपने मणिपुर में हिंदुस्तान की हत्या की है, मेरी भारत माता की हत्या की है."

    राहुल गांधी के भाषण के बाद लोकसभा में स्मृति इरानी बोलने आईं. स्मृति इरानी ने मोदी सरकार की उपलब्धियों को गिनवाते हुए कहा कि कांग्रेस ने सदन में महिलाओं का अपमान किया.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    स्मृति इरानी ने कहा, "आज देश ने देखा कि जब भारत माता की हत्या की बात हुई तब कांग्रेस ताली बजा रही थी."

    स्मृति इरानी ने आधे घंटे से ज़्यादा का भाषण दिया और खबर लिखे जाते वक्त भी वो संसद में बोल रही हैं.

    कांग्रेस की प्रवक्ता सुप्रिय श्रीनेत ने स्मृति इरानी के भाषण पर निशाना साधते हुए ट्वीट किया.

    श्रीनेता ने लिखा, ''स्मृति ईरानी अपनी नौटंकी बंद करो शर्म करो, 78 दिन तक जब तक वो भयावह वीडियो नहीं आया - मुँह से एक शब्द नहीं फूटा आपका. यह नक़ली आक्रोश और पाखंड बेशर्मी का एक नया मानक है. किसी के पास इस नाटक के लिये वक़्त नहीं है.''

  14. जब राहुल गांधी से हुआ सवाल- राजस्थान नहीं गए? कांग्रेस नेता ने दिया ये जवाब...

    राहुल गांधी

    इमेज स्रोत, ANI

    कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने आज बुधवार को लोकसभा में अविश्वास प्रस्ताव पर जारी बहस के दौरान मणिपुर का मुद्दा उठाया और केंद्र सरकार पर तीखा हमला किया.

    राहुल गांधी ने अपने मणिपुर दौरे का ज़िक्र किया.

    इस पर सत्ता पक्ष के सांसदों ने सवाल किया, "राजस्थान नहीं गए?"

    राहुल गांधी ने जवाब दिया, "आज जा रहा हूं."

    लंबे अरसे से विपक्ष की ओर से सरकार से मणिपुर में हुई हिंसा को लेकर सवाल पूछा जा रहा है.

    इसके जवाब में बीजेपी और उसके समर्थक दलों के नेता कांग्रेस शासित राजस्थान और दूसरे राज्यों में महिलाओं के खिलाफ़ हिंसा के मामले उठा रहे हैं और उन्हें लेकर तीखे सवाल पूछ रहे हैं.

    बीजेपी नेताओं का कहना है कि मणिपुर पर सवाल उठाने वाला विपक्ष राजस्थान और कांग्रेस शासित दूसरे राज्यों की घटनाओं पर क्यों चुप है?

    राहुल गांधी संसद में अपना भाषण देने के बाद बाहर आए. समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक वो राजस्थान के लिए रवाना हुए हैं.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

  15. 'भारत माता की हत्या' वाले राहुल गांधी के बयान पर स्मृति इरानी ने दिया ये जवाब

    स्मृति इरानी

    इमेज स्रोत, SANSAD TV

    संसद में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने बुधवार को मोदी सरकार पर हमला बोला.

    राहुल गांधी ने कहा कि सरकार मणिपुर में हिंदुस्तान की हत्या कर रही है, भारत माता की हत्या कर रही है.

    राहुल गांधी बोले- मोदी जी सिर्फ दो लोगों की सुनते हैं, अमित शाह और अदाणी की. रावण को राम ने नहीं, रावण के अहंकार ने मारा था.

    राहुल गांधी अपने भाषण के बाद संसद से बाहर चले गए. संसद में राहुल ने बताया था कि वो आज राजस्थान के दौरे पर जाएंगे.

    राहुल गांधी के भाषण के बाद केंद्रीय मंत्री स्मृति इरानी राहुल गांधी को जवाब देने आईं.

    स्मृति इरानी बोलीं- ''मणिपुर भारत का अभिन्न अंग है, हमेशा भारत का था, है और रहेगा. आज देश देख रहा है कि जब भारत माता की हत्या की बात हुई, तब कांग्रेस ताली बजा रही थी.''

    स्मृति इरानी ने कहा- आज तक भारत के इतिहास में भारत माता की हत्या की बात करने वाले बैठकर मेज नहीं थपथपाते हैं.

    लोकसभा में स्मृति इरानी ने कश्मीरी पंडितों का मुद्दा भी उठाया.

    स्मृति इरानी ने राजस्थान के भीलवाड़ा में एक 14 साल की बच्ची की हत्या और कथित गैंगरेप का मुद्दा भी उठाया.

    स्मृति ने कांग्रेस सांसदों को निशाने पर लेते हुए कहा कि इनका दिल तब नहीं दहला.

    स्मृति इरानी ने और क्या कुछ कहा?

  16. संसद में बोले राहुल गांधी- प्रधानमंत्री मोदी के लिए मणिपुर हिंदुस्तान नहीं है

    राहुल गांधी

    इमेज स्रोत, SANSAD TV

    कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने लोकसभा में मणिपुर के मुद्दे पर सरकार को घेरा.

    राहुल गांधी ने कहा- कुछ ही दिन पहले मैं मणिपुर गया, हमारे पीएम आज तक नहीं गए. क्योंकि उनके लिए मणिपुर हिंदुस्तान नहीं है.

    कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने राहुल गांधी के भाषण के दौरान ट्वीट किया और लिखा, " देशवासियों की आवाज संसद में"

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    राहुल गांधी ने बताया कि मणिपुर में मैं एक महिला से मिला था, रिलीफ कैंप में एक महिला से मिला था वो अपने बच्चे की लाश के साथ रात भर सोई थी.

    इस पर सत्ता पक्ष के सांसदों ने कहा- आप झूठ बोल रहे हैं.

    राहुल ने इस पर जवाब दिया- मैं झूठ नहीं बोलता, झूठ आप लोग बोलते हैं.

    राहुल गांधी ने कहा, ''इन्होंने मणिपुर में हिंदुस्तान की हत्या की है. मणिपुर में इन्होंने हिंदुस्तान का कत्ल किया है.''

    राहुल गांधी ने और क्या कुछ कहा?

    जैसा कि मैंने भाषण की शुरुआत में कहा था कि भारत एक आवाज़ है, उस आवाज़ की हत्या आपने मणिपुर में की.

    इसका मतलब आपने भारत माता की हत्या मणिपुर में की. मणिपुर के लोगों को मारकर आपने हिंदुस्तान की हत्या की है. आप देशभक्त नहीं हैं, आप देशद्रोही हैं.

    आप भारत माता के रखवाले नहीं, आप भारत माता के हत्यारे हो

    एक मेरी मां यहां बैठी है, दूसरी मां को आपने मणिपुर में मारा है. जब तक आप हिंसा को बंद नहीं करोगे, तब तक आप मेरी मां की हत्या कर रहे हो.

    हिंदुस्तान की सेना एक दिन में मणिपुर में शांति ला सकती है, पर आप ऐसा नहीं कर रहे हैं.

    अगर पीएम मोदी हिंदुस्तान की आवाज़ नहीं सुनते हैं तो किसकी आवाज़ सुनते हैं. दो लोगों की आवाज़ सुनते हैं.

    रावण दो लोगों की सुनता था. मेघनाथ और कुंभकरण. वैसे ही नरेंद्र मोदी दो लोगों की सुनते हैं. अमित शाह और अदाणी.

    लंका को हनुमान ने नहीं, रावण के अहंकार ने जलाया था. रावण को राम ने नहीं, रावण के अहंकर ने मारा था.

  17. संसद में बोले राहुल गांधी- घबराने की ज़रूरत नहीं है, आज अदाणी पर नहीं बोलूंगा

    राहुल गांधी

    इमेज स्रोत, SANSAD TV

    कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने बुधवार को संसद में अविश्वास प्रस्ताव के दौरान लोकसभा में भारत जोड़ो यात्रा की यादें साझा की.

    राहुल गांधी ने अपने भाषण की शुरुआत में कहा, ''मैंने पहले जब संसद में अडानी जी का नाम लिया था तो आपकी पार्टी के सीनियर नेताओं को कष्ट हुआ था. आज कोई घबराने की ज़रूरत नहीं है. मैं अदाणी जी पर आज नहीं बोलने जा रहा हूं. रूमी ने कहा था जो शब्द दिल से आते हैं वो दिल तक जाते हैं. मैं दिमाग से नहीं, दिल से बोलूंगा. दिल से बोली गई बात दिल तक जाती है.''

    राहुल गांधी बोले- हमें अहंकार और नफरत को मिटाना पड़ेगा. कुछ ही दिन पहले मैं मणिपुर गया, हमारे पीएम आज तक नहीं गए. क्योंकि उनके लिए मणिपुर हिंदुस्तान नहीं है.

    राहुल गांधी ने और क्या कहा

    आज मैं एक दो गोले तो ज़रूर मारूंगा, पर ज्यादा नहीं बोलूंगा.

    पिछले साल 130 दिन के लिए मैं भारत के एक कोने से दूसरे कोने तक गया. अकेला नहीं, बहुत सारे लोगों के साथ गया.

    समंदर के तट से कश्मीर की बर्फीली पहाड़ी तक चला. यात्रा अभी खत्म नहीं हुई है. हम लद्दाख भी ज़रूर आएंगे.

    बहुत सारे लोगों ने मुझसे पूछा कि यात्रा के दौरान कि राहुल तुम क्यों चल रहे हो, तुम्हारा लक्ष्य क्या है. कन्याकुमारी से कश्मीर तक क्यों जा रहे हो.

    जब वो मुझसे पूछते थे तो शुरुआत में मेरे मुंह से जवाब नहीं निकलता था. शायद ये मुझे ही नहीं मालूम था कि मैंने यात्रा क्यों शुरू की. मैं तब सोच रहा था कि मैं हिंदुस्तान को समझना चाहता हूं, लोगों को मिलना चाहता हूं. गहराई से समझना चाहता हूं.

    जिस चीज के लिए मैं मोदी जी की जेलों में जाने के लिए तैयार हूं, मरने के लिए तैयार हूं, जिसके लिए मैंने 10 साल हर रोज़ गाली खाई, मैं उसे समझना चाहता हूं. जिसने मेरे दिल को इतनी मज़बूती से पकड़ रखा था, उसे मैं समझना चाहता था.

    मैं हर रोज़ 10 किलोमीटर दौड़ता हूं. तो मैंने सोचा कि 25 किलोमीटर चलने में क्या बड़ी बात है. आज मैं देखता हूं तो उस समय अहंकार था मेरे दिल में. मगर भारत अहंकार को एकदम मिटा देता है. एक सेकेंड में मिटा देता है.

    दो तीन दिन में घुटने में दर्द होने लगा. जो भेड़िया निकला था, वो चीटी बन गया. सारा अहंकार चला गया. पर हर रोज़ कोई न कोई शक्ति मुझे मिल जाती थी.

    यात्रा के दौरान जो किसान की आंखों में दर्द था, वो दर्द मेरी आंखों में था.

  18. ब्रेकिंग न्यूज़, मोदी सरकार के ख़िलाफ़ विपक्ष का अविश्वास प्रस्ताव, लोकसभा में बोल रहे हैं राहुल गांधी

    राहुल गांधी

    इमेज स्रोत, SANSAD

    संसद में मोदी सरकार के ख़िलाफ़ विपक्ष के पेश किए अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा हो रही है.

    इस चर्चा के दूसरे दिन बुधवार को कांग्रेस सांसद राहुल गांधी लोकसभा में बोले.

    छोड़िए YouTube पोस्ट
    Google YouTube सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में Google YouTube से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले Google YouTube cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है. YouTube सामग्री में विज्ञापन हो सकते हैं.

    पोस्ट YouTube समाप्त

    संसद सदस्यता बहाल होने के बाद ये पहली बार है, जब राहुल गांधी संसद के अंदर कुछ बोले हैं.

    राहुल गांधी ने कहा, ''मैंने पहले जब संसद में अडानी जी का नाम लिया था तो आपकी पार्टी के सीनियर नेताओं को कष्ट हुआ था. आज कोई घबराने की ज़रूरत नहीं है. मैं अदाणी जी पर आज नहीं बोलने जा रहा हूं. रूमी ने कहा था जो शब्द दिल से आते हैं वो दिल तक जाते हैं. मैं दिमाग से नहीं, दिल से बोलूंगा.''

    राहुल गांधी ने और क्या कहा

    आज मैं एक दो गोले तो ज़रूर मारूंगा, पर ज्यादा नहीं बोलूंगा.

    पिछले साल 130 दिन के लिए मैं भारत के एक कोने से दूसरे कोने तक गया. अकेला नहीं, बहुत सारे लोगों के साथ गया.

    समंदर के तट से कश्मीर की बर्फीली पहाड़ी तक चला. यात्रा अभी खत्म नहीं हुई है. हम लद्दाख भी ज़रूर आएंगे.

    बहुत सारे लोगों ने मुझसे पूछा कि यात्रा के दौरान कि राहुल तुम क्यों चल रहे हो, तुम्हारा लक्ष्य क्या है. कन्याकुमारी से कश्मीर तक क्यों जा रहे हो.

    जब वो मुझसे पूछते थे तो शुरुआत में मेरे मुंह से जवाब नहीं निकलता था. शायद ये मुझे ही नहीं मालूम था कि मैंने यात्रा क्यों शुरू की. मैं तब सोच रहा था कि मैं हिंदुस्तान को समझना चाहता हूं, लोगों को मिलना चाहता हूं. गहराई से समझना चाहता हूं.

    जिस चीज के लिए मैं मोदी जी की जेलों में जाने के लिए तैयार हूं, मरने के लिए तैयार हूं, जिसके लिए मैंने 10 साल हर रोज़ गाली खाई, मैं उसे समझना चाहता हूं. जिसने मेरे दिल को इतनी मज़बूती से पकड़ रखा था, उसे मैं समझना चाहता था.

    मैं हर रोज़ 10 किलोमीटर दौड़ता हूं. तो मैंने सोचा कि 25 किलोमीटर चलने में क्या बड़ी बात है. आज मैं देखता हूं तो उस समय अहंकार था मेरे दिल में. मगर भारत अहंकार को एकदम मिटा देता है. एक सेकेंड में मिटा देता है.

    दो तीन दिन में घुटने में दर्द होने लगा. जो भेड़िया निकला था, वो चीटी बन गया. सारा अहंकार चला गया. पर हर रोज़ कोई न कोई शक्ति मुझे मिल जाती थी.

  19. आम आदमी पार्टी सांसद सुशील गुप्ता टमाटर, अदरक की माला पहनकर पहुंचे संसद

    सुशील गुप्ता

    इमेज स्रोत, ANI

    आम आदमी पार्टी के सांसद सुशील गुप्ता आज टमाटर और अदरक की माला पहनकर संसद भवन पहुंचे.

    सुशील गुप्ता आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद हैं.

    उन्होंने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर टमाटर और अदरक की माला पहनी अपनी तस्वीर पोस्ट की.

    इसके साथ उन्होंने लिखा, "बहुत हुई महंगे टमाटर की मार, अबकी बार ....."

    सुशील गुप्ता ने अपने ट्विटर अकाउंट पर कल (मंगलवार) को भी एक वीडियो पोस्ट किया था.

    इस वीडियो में उन्होंने टमाटर खरीदने के लिए लगी लंबी कतार को दिखाया.

    उन्होंने ट्विटर पर लिखा, "संसद से 100 मीटर की दूरी पर भी टमाटर खरीदने के लिए लंबी लाइन लगी है. पिछले कई दिनों से हम संसद में मोदी जी को खोज रहे हैं, लेकिन वो पता नहीं कहाँ गायब हैं."

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    उन्होंने कहा, " देश की जनता को लंबी लाइन में लगकर टमाटर लेना पड़ता है. मणिपुर जल रहा है, हरियाणा जल रहा है और महंगाई की मार के अंदर पूरा हिंदुस्तान जल रहा है."

  20. राज्यसभा की कार्यवाही दोपहर दो बजे तक स्थगित

    राज्यसभा

    इमेज स्रोत, ani

    राज्यसभा की कार्यवाही बुधवार दोपहर दो बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई है.

    राज्यसभा की कार्यवाही शुरू होने के बाद सांसदों ने एक मिनट का मौन रखकर स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि दी.

    देश में आज भारत छोड़ो आंदोलन की सालगिरह मनाई जा रही है. नौ अगस्त 1942 को महात्मा गांधी की अगुवाई में भारत छोड़ो आंदोलन की शुरुआत हुई थी.

    इसके बाद सदन में हंगामा शुरू हो गया और स्पीकर ने दोपहर दो बजे तक के लिए संसद की कार्यवाही स्थगित कर दी.

    लोकसभा की कार्यवाही भी 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई है.

    राज्यसभा

    इमेज स्रोत, ani

    इमेज कैप्शन, राज्यसभा में सांसदों ने स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि दी. आज 'भारत छोड़ो' आंदोलन की सालगिरह मनाई जा रही है.