'भारत छोड़ो' आंदोलन की सालगिरह: विपक्ष ने महात्मा गांधी को किया याद
'भारत छोड़ो' आंदोलन की सालगिरह पर विपक्ष के सांसदों ने महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी.
महात्मा गांधी की अगुवाई में नौ अगस्त 1942 को भारत छोड़ो आंदोलन की शुरुआत हुई थी.
विपक्ष के सांसदों ने संसद परिसर स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा पर फूल चढ़ाकर श्रद्धांजलि अर्पित की.
देखें वीडियो
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी इस आंदोलन में शामिल होने वाले लोगों को श्रद्धांजलि दी.
पीएम मोदी ने एक वीडियो भी शेयर किया.
पीएम मोदी ने ट्वीट किया- ''महात्मा गांधी के नेतृत्व में भारत छोड़ो आंदोलन ने आज़ादी दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी. आज भारत एक स्वर में कह रहा है- भ्रष्टाचार क्विट इंडिया, वंशवाद क्विट इंडिया, तुष्टीकरण क्विट इंडिया.''
इस शेयर किए वीडियो में पीएम मोदी का हाल ही में दिया भाषण का एक हिस्सा भी है.
देखें वीडियो