राज्यसभा में दिल्ली सेवा बिल पारित

बिल के पक्ष में 131 वोट जबकि इसके विरोध में 102 वोट पड़े.

लाइव कवरेज

प्रियंका झा and स्नेहा

  1. गृह मंत्री अमित शाह ने राज्यसभा में पेश किया दिल्ली सेवा बिल, शुरू हुई चर्चा

    अमित शाह

    इमेज स्रोत, Getty Images

    केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने राज्यसभा में दिल्ली सेवा बिल पेश कर दिया है.

    ये बिल लोकसभा में पारित हो चुका है. इस पर छह घंटे तक बहस होगी.

    कांग्रेस के राज्यसभा सांसद अभिषेक मनु सिंघवी ने सभी सांसदों से बिल का विरोध करने को कहा. उन्होंने कहा कि ये याद रखना होगा, 'लम्हों ने ख़ता की, सदियों ने सज़ा पाई.'

    कांग्रेस सांसद ने कहा, "ये उनके लिए सोचने की बात है, जिन्होंने इसका समर्थन करने की घोषणा की है. कभी आपके साथ भी ऐसा ही हो सकता है, सबका नंबर आ सकता है."

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    दिल्ली में सरकार चला रही आम आदमी पार्टी, कांग्रेस और विपक्षी गठबंधन 'इंडिया' के सांसद इस बिल का विरोध करने का एलान कर चुके हैं.

  2. ऑस्ट्रेलिया ने वर्ल्ड कप के लिए चुने 18 खिलाड़ी, लाबुशेन को नहीं मिली जगह

    मार्नस लबुशेन

    इमेज स्रोत, Getty Images

    ऑस्ट्रेलिया ने वनडे वर्ल्ड कप के लिए अपने 18 खिलाड़ियों की शुरुआती सूची जारी कर दी है, लेकिन इस लिस्ट में मार्नस लाबुशेन को जगह नहीं मिली है.

    ये 18 खिलाड़ी पहले दक्षिण अफ़्रीका जाकर पाँच एकदिवसीय मैचों की सिरीज़ खेलेंगे और फिर भारत दौरे पर वर्ल्ड कप से पहले ही मेज़बान टीम के खिलाफ़ तीन वनडे मैच खेलेंगे.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    इस लिस्ट में कप्तान पैट कमिंस, सीन एबॉट, एश्टन एगर, एलेक्स कैरी, नेथन एलिस, कैमरन ग्रीन, एरॉन हार्डी, जोश हेज़लवुड, ट्रैविस हेड, जोश इंग्लिस, मिचेल मार्श, ग्लेन मैक्सवेल, तनवीर संघा, स्टीव स्मिथ, मिचेल स्टार्क, मार्कस स्टॉइनिस, डेविड वार्नर और ऐडम ज़म्पा शामिल हैं.

    लाबुशेन को टीम में शामिल न करना चौंकाने वाला फैसला माना जा रहा है. उन्होंने टेस्ट मैचों में अच्छा प्रदर्शन कर के दिखाया है. अभी तक खेले 30 एकदिवसीय मैचों में लबुशेन ने 847 रन बनाए हैं. इनमें एक शतक और छह अर्धशतक शामिल हैं.

  3. अखिलेश यादव ने यूपी विधानसभा में उठाया मणिपुर का मुद्दा, सीएम योगी से कहा, 'जानते हैं आपकी मजबूरी'

    अखिलेश यादव

    इमेज स्रोत, Getty Images

    उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने आज (सोमवार को) उत्तर प्रदेश विधानसभा में मणिपुर का मुद्दा उठाया.

    अखिलेश यादव ने कहा कि इस मामले में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को बोलना चाहिए. इस पर विधानसभा स्पीकर सतीश महाना ने उन्हें नियमावली देखने को कहा.

    अखिलेश यादव ने कहा कि दुनिया में कोई ऐसी जगह नहीं बची, जहां पर मणिपुर की घटना की निंदा न हुई हो.

    उन्होंने कहा, "अमेरिका जैसे देश में राष्ट्रपति के ऑफ़िस ने निंदा की है. यूरोप के तमाम देशों ने निंदा की. इंग्लैंड ने निंदा की. क्या हम अपेक्षा नहीं कर सकते कि नेता सदन इस पर कुछ बोलें." इस पर स्पीकर ने कहा, "वो जहां बोलना होगा बोलेंगे."

    अखिलेश यादव ने आगे कहा, " हम जानते हैं कि भाजपा के मुख्यमंत्री के रूप में आपकी बहुत मजबूरियां हैं. लेकिन हम एक सच्चे योगी के रूप में आपसे बोलने की अपेक्षा करते हैं."

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    इस पर स्पीकर ने कहा, "किसी की कोई मजबूरी नहीं है." उन्होंने अखिलेश यादव को विधानसभा नियमावली को पढ़ने की सलाह दी और कहा 'हर विषय पर यहां बात नहीं हो सकती है.'

    इसके बाद अखिलेश यादव ने कहा, "भाजपा शासित हर प्रदेश की बहन-बेटियों के मन में डर बैठ गया है." इसके पहले विपक्ष के विधायक तख्तियां लेकर पहुंचे थे.

    उन्होंने विधानसभा के अंदर तख्तियां लहराते हुए नारेबाज़ी की. मणिपुर में बीती तीन मई को शुरू हुई हिंसा में 140 से ज़्यादा लोगों की मौत हो चुकी है और कई लोग विस्थापित हुए हैं.

    विपक्ष के सांसद इस मामले को लगातार संसद के मॉनसून सत्र में उठाते रहे हैं और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बयान देने की मांग कर रहे हैं.

  4. सऊदी अरब की तेल उत्पादक कंपनी अरामको का मुनाफ़ा 38 फ़ीसदी घटा

    अरामको

    इमेज स्रोत, Getty Images

    सऊदी अरब की सरकारी तेल उत्पादक कंपनी अरामको का मुनाफ़ा इस वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में 38 फ़ीसदी घट गया है.

    इसके लिए तेल की कम कीमतों और रिफ़ाइनिंग में कम मार्जिन को वजह बताया जा रहा है.

    समाचार एजेंसी रॉयटर्स के अनुसार अरामको का नेट प्रॉफ़िट दूसरी तिमाही में 112.81 अरब रियाल यानी 30.07 अरब डॉलर रहा. वहीं, साल की पहली तिमाही में ये मुनाफ़ा 181.64 अऱब रियाल था.

    इसी साल आए आंकड़ों से पता लगा था कि साल 2022 में अरामको ने रिकॉर्ड 161.1 अरब डॉलर का कुल मुनाफ़ा दर्ज किया था. ये 2021 की तुलना में 46.5 फ़ीसदी अधिक था.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    फ़रवरी 2022 में रूस के यूक्रेन पर हमले के बाद से अरामको रिकॉर्ड मुनाफ़ा कमाने वाली पहली ऊर्जा कंपनी थी.

  5. हार्दिक पांड्या ने लगाई बल्लेबाज़ों की क्लास, वेस्ट इंडीज़ के ख़िलाफ़ लगातार दूसरी हार के बाद फूटा गुस्सा

    हार्दिक पांड्या

    इमेज स्रोत, Getty Images

    वेस्टइंडीज़ के ख़िलाफ़ दूसरे टी-20 मैच में भी मिली हार के बाद कप्तान हार्दिक पांड्या ने टीम के बल्लेबाज़ों को ज़िम्मेदार ठहराया है.

    मैच के बाद प्रेज़ेंटेशन में हार्दिक पांड्या ने कहा कि बैटिंग 'परफॉर्मेंस अच्छी नही थी.'

    पाँच टी-20 मैचों की सिरीज़ में वेस्टइंडीज़ 2-0 से आगे है. अब भारत को सिरीज़ में बने रहने के लिए अगला मैच किसी भी हाल में जीतना पड़ेगा.

    हार्दिक पांड्या ने कहा, "ये अच्छी बल्लेबाज़ी नहीं थी, हमें इससे बेहतर बल्लेबाज़ी करनी चाहिए थी. 170 का लक्ष्य अच्छा होता. जिस तरह से पूरन (निकोलस) ने बल्लेबाज़ी की, उन्होंने पूरा खेल अपने हाथ में ले लिया."

    "हमें अपने शुरुआती सात बल्लेबाज़ों से रन बनाने और बाद में गेंदबाज़ों से मैच जिताने की उम्मीद करनी चाहिए. हमें सही संतुलन बनाना चाहिए लेकिन बल्लेबाज़ों को ज़्यादा ज़िम्मेदारी लेने की ज़रूरत है. तिलक ने अच्छी बल्लेबाज़ी की. ऐसा लगा नहीं कि ये उनका दूसरा अंतरराष्ट्रीय मैच है."

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    हार्दिक पांड्या

    भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करते हुए 152 रन बनाए थे. जवाब में वेस्टइंडीज़ की टीम ने 18.5 ओवरों में ही ये 155 रन बना लिए.

  6. राहुल गांधी सदस्यता बहाल होने के बाद पहुंचे संसद, विपक्षी सांसदों ने किया ज़ोरदार स्वागत

    राहुल गांधी

    इमेज स्रोत, ANI

    लोकसभा की सदस्यता बहाल होने के बाद कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पहली बार संसद पहुँचे हैं.

    आज ही सुबह लोकसभा सचिवालय ने अधिसूचना जारी करते हुए राहुल गांधी की सांसद सदस्यता बहाल करने की जानकारी दी थी.

    राहुल गांधी ने संसद पहुंचने पर पहले महात्मा गांधी की प्रतिमा के सामने नमन किया.

    इसके बाद कांग्रेस सहित विपक्षी गठबंधन के नेताओं ने उनका ज़ोरदार स्वागत किया. 'राहुल गांधी ज़िंदाबाद' के नारे भी लगाए गए. वहीं, कांग्रेस के कुछ नेताओं ने खुशी में संसद परिसर में मिठाई भी बांटी.

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    2019 में राहुल गांधी ने 'मोदी सरनेम' को लेकर दिए एक बयान दिया था. जिसे लेकर बीजेपी विधायक पूर्णेश मोदी सूरत की निचली अदालत पहुंचे थे.

    छोड़िए X पोस्ट, 2

    पोस्ट X समाप्त, 2

    निचली अदालत ने राहुल गांधी को दो साल की सज़ा सुनाई थी. अदालत के इस फ़ैसले के 24 घंटे के बाद ही लोकसभा की उनकी सदस्यता रद्द कर दी गई थी.

    हालांकि, बीते शुक्रवार को सर्वोच्च न्यायालय ने राहुल गांधी की सज़ा पर रोक लगा दी थी. इसके बाद उनकी सदस्यता बहाल की गई है.

  7. ब्रेकिंग न्यूज़, दिल्ली के एम्स अस्पताल में लगी आग, देखें वीडियो

    एम्स

    इमेज स्रोत, ani

    दिल्ली के अखिल भारतीय आर्युविज्ञान संस्थान (एम्स) में आज (सोमवार को) सुबह आग लग गई.

    समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक आग एम्स के एंडोस्कोपी रूम में लगी है. दिल्ली फायर सर्विस के मुताबिक आग बुझाने के लिए छह फायर टेंडर (दमकल गाड़ियां) मौके पर पहुंच गए हैं.

    मौके से आईं तस्वीरों और वीडियो एम्स की इमारत से धुआं निकलता दिखाई दे रहा है. आग लगने के कारणों की जानकारी नहीं मिल पाई है.

    आग से क्या कोई नुक़सान हुआ है, इसकी जानकारी भी नहीं मिली है.

    देखें वीडियो

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

  8. राहुल गांधी ने लोकसभा सदस्यता बहाल होने पर बदला ट्विटर बायो

    राहुल गांधी ट्विटर बायो

    इमेज स्रोत, ani

    कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने लोकसभा सदस्यता बहाल होने के बाद अपना ट्विटर बायो बदल लिया है.

    अब उन्होंने ट्विटर पर अपने अकाउंट के बायो में दूसरी जानकारी के साथ 'मेंबर ऑफ़ पार्लियामेंट' (संसद सदस्य) लिख लिया है.

    मोदी सरनेम मामले में दो साल की सज़ा होने के बाद राहुल गांधी को लोकसभा सांसद के तौर पर अयोग्य ठहरा दिया गया तब उन्होंने अपने बायो में 'डिस्क्वालिफ़ाइड एमपी' लिख लिया था.

    शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट ने राहुल गांधी की सज़ा पर रोक लगा दी थी. इसके बाद आज (सोमवार को) लोकसभा सचिवालय ने उनकी सदस्यता बहाल कर दी.

  9. राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता बहाल होने पर आज़म ख़ान को लेकर क्या बोले अखिलेश यादव

    अखिलेश यादव और राहुल गांधी

    इमेज स्रोत, ani

    समाजवादी पार्टी के प्रमुख और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता बहाल होने पर उन्हें बधाई दी है.

    अखिलेश यादव ने उम्मीद ज़ाहिर की है कि अब समाजवादी पार्टी नेता आज़म ख़ान और दूसरे नेताओं की सदस्यता भी बहाल होनी चाहिए. अखिलेश यादव ने कांग्रेस के नेता राहुल गांधी को सदस्यता बहाल होने पर बधाई दी.

    उन्होंने कहा, " सुप्रीम कोर्ट को बधाई जिसकी वजह से पूरी देश की जनता का लोकतंत्र और न्यायालय पर भरोसा बढ़ा है."

    "भारतीय जनता पार्टी का काम करने का तरीका है कि लोगों की सदस्यता ले ले. हमें उम्मीद है कि औरों की सदस्यता भी वापस होगी."

    उन्होंने कहा, "मोहम्मद आज़म ख़ान, उनके बेटे और बहुत सारे लोगों की भारतीय जनता पार्टी के इशारे पर सदस्यता छीनी गई है. अब ये भी देखना है कि कुछ लोगों के ख़िलाफ़ (कोर्ट का फ़ैसला) हुआ है, तो उनकी सदस्यता जाएगी कि नहीं जाएगी."

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    उत्तर प्रदेश में आगरा की एक कोर्ट ने शनिवार को बीजेपी सांसद रमाशंकर कठेरिया को सज़ा सुनाई है. उसके बाद से उनकी सदस्यता निलंबित होने का ख़तरा है.

  10. राहुल गांधी की सांसदी बहाल होने पर कांग्रेस में जश्न, बीजेपी ने क्या कहा?

    राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे

    इमेज स्रोत, ANI

    कांग्रेस नेता राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता बहाल होने पर अब पार्टी के कई नेता अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. सांसद शशि थरूर ने इसे न्याय और लोकतंत्र की जीत बताया है.

    शशि थरूर ने ट्वीट किया, "राहुल गांधी की सदस्यता बहाली के औपचारिक एलान का स्वागत है. अब वो भारत और अपने संसद क्षेत्र वायनाड के लोगों की सेवा के लिए लोकसभा में अपने कर्तव्यों का निर्वहन कर सकते हैं. न्याय और हमारे लोकतंत्र की जीत."

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने एक वीडियो साझा किया है, जिसमें वो और अधीर रंजन चौधरी विपक्ष के अन्य नेताओं के साथ मिठाई खाते-खिलाते दिख रहे हैं.

    मल्लिकार्जुन खड़गे ने राहुल गांधी की सांसदी बहाल करने को स्वागतयोग्य बताया है. उन्होंने कहा कि इससे भारत के लोगों, ख़ासतौर पर वायनाड की जनता को बड़ी राहत मिली है.

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

    पार्टी के मुख्यालय 10 जनपथ पर कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों के साथ जश्न मनाया.

    छोड़िए X पोस्ट, 3
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 3

    वहीं, सदस्यता बहाली में हुई देरी पर कांग्रेस के सवालों को लेकर केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने जवाब दिया है.

    उन्होंने कहा, "कांग्रेस पार्टी सबमें (हर मुद्दे पर) अपने मूर्खता का प्रदर्शन करती है. शुक्रवार के बाद शनिवार-रविवार था, इसलिए स्पीकर ने आज लिया है निर्णय. इसमें क्या हो गया. ऐसा तो बाकी सांसदों के साथ भी हुआ है. जो कानूनी प्रक्रिया है, हमने बिना देरी उसका पालन किया है. ऑर्डर कॉपी मिलते ही हमने तुरंत सदस्यता बहाल कर दी."

    छोड़िए X पोस्ट, 4
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 4

  11. ब्रेकिंग न्यूज़, राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता हुई बहाल

    राहुल गांधी

    इमेज स्रोत, ANI

    कांग्रेस नेता राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता बहाल कर दी गई है. राहुल गांधी केरल के वायनाड से लोकसभा सांसद हैं.

    इस बारे में लोकसभा सचिवालय की ओर से सोमवार को अधिसूचना जारी की गई.

    2019 में राहुल गांधी ने 'मोदी सरनेम' को लेकर दिए एक बयान दिया था. जिसे लेकर बीजेपी विधायक पूर्णेश मोदी सूरत की निचली अदालत पहुंचे थे.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    निचली अदालत ने राहुल गांधी को दो साल की सज़ा सुनाई थी. अदालत के इस फ़ैसले के 24 घंटे के बाद ही लोकसभा की उनकी सदस्यता रद्द कर दी गई थी.

    हालांकि, बीते शुक्रवार को सर्वोच्च न्यायालय ने राहुल गांधी की सज़ा पर रोक लगा दी थी. इसके बाद उनकी सदस्यता बहाल की गई है.

  12. राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता कब होगी बहाल, कांग्रेस ने उठाए सवाल

    अधीर रंजन चौधरी

    इमेज स्रोत, ANI

    मोदी सरनेम से जुड़े केस में राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से राहत मिलने के बाद अभी तक उनकी सांसदी बहाल न किए जाने पर कांग्रेस ने सवाल उठाए हैं.

    कांग्रेस का कहना है कि सज़ा के अगले ही दिन राहुल गांधी की सदस्यता ले ली गई लेकिन अब सुप्रीम कोर्ट से उन्हें राहत मिले आज चौथा दिन है और अभी तक सदस्यता बहाल नहीं की गई है.

    कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने कहा, "एक बार जब सुप्रीम कोर्ट ने सज़ा पर रोक लगा दी तो फिर लोकसभा सचिवालय को अधिसूचना (सदस्यता बहाली के लिए) जारी करने में कोई दिक्कत नहीं होनी चाहिए. मुझे लगता है, आज लोकसभा अध्यक्ष हस्तक्षेप करेंगे और आज ये होगा."

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    वहीं, लोकसभा में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी ने कहा है कि राहुल गांधी की सदस्यता बहाल करने से जुड़े सभी दस्तावेज़ दे दिए गए हैं. इसमें सुप्रीम कोर्ट के आदेश की कॉपी भी है.

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

    उन्होंने कहा कि आज कांग्रेस सांसद लोकसभा अध्यक्ष से मिलेंगे और अगर ज़रूरत पड़ी तो प्रदर्शन किया जाएगा.

  13. दिल्ली सर्विसेज़ बिल आज राज्यसभा में हो सकता है पेश, आप-कांग्रेस का सांसदों को ये संदेश

    संसद

    इमेज स्रोत, Getty Images

    अधिकारियों की ट्रांसफ़र और पोस्टिंग से जुड़ा आख़िरी फैसला लेने का हक़ उपराज्यपाल देने वाला दिल्ली सेवा बिल चर्चा और मतदान के लिए आज राज्यसभा में पेश किया जाएगा.

    ये विधेयक विपक्षी दलों के बहिष्कार के बीच तीन अगस्त को लोकसभा में पारित हो चुका है. ये बिल इसी साल मई में केंद्र की ओर से लाए अध्यादेश की जगह लेगा.

    कांग्रेस और आम आदमी पार्टी ने व्हिप जारी कर के अपने सभी सांसदों को सदन में मौजूद रहने को कहा है.

    कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने सांसदों को ये कहते हुए तीन लाइन का व्हिप जारी किया कि, "राज्यसभा में सोमवार यानी सात अगस्त 2023 को बहुत महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा होगी. कांग्रेस पार्टी के सभी राज्यसभा सांसदों से निवेदन है कि वो सुबह 11 बजे तक सदन की कार्यवाही स्थगित होने तक वहां मौजूद रहें."

    आम आदमी पार्टी ने अपने राज्यसभा सांसदों को सोमवार और मंगलवार सदन में उपस्थित रहने के लिए व्हिप जारी किया है.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    आम आदमी पार्टी के सांसद संदीप पाठक ने कहा, "हम भी पूरी तरह तैयार हैं. ये उनके (एनडीए) लिए लोकसभा की तरह आसान नहीं होगा."

  14. यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर अभद्र टिप्पणी के आरोप में व्हाट्सऐप ग्रुप के एडमिन गिरफ़्तार

    उत्तर प्रदेश

    इमेज स्रोत, ANI

    उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के ख़िलाफ़ व्हाट्सऐप ग्रुप में कथित तौर पर 'अपमानजनक' टिप्पणी के बाद ग्रुप के एडमिन को गिरफ़्तार कर लिया गया है.

    समाचार एजेंसी पीटीआई से कोतवाली पुलिस थाना के प्रभारी अजय कुमार सेठ ने कहा कि योगी आदित्यनाथ के ख़िलाफ़ की गई टिप्पणी चार अगस्त को सोशल मीडिया पर वायरल हो गई थी.

    गिरफ़्तार किए गए व्यक्ति की पहचान शहाबुद्दीन अंसारी के तौर पर हुई है, जबकि टिप्पणी करने वाले शख्स का नाम मुस्लिम अंसारी है और वो अभी भी पुलिस की पकड़ से बाहर हैं.

    अजय कुमार सेठ ने कहा कि पुलिस को इस बारे में ट्विटर पर चार अगस्त को शिकायत मिली थी. अपमानजनक टिप्पणी का स्क्रीनशॉट भी पुलिस को मिल गया है.

    शिकायत के आधार पर शहाबुद्दीन अंसारी और मुस्लिम अंसारी के ख़िलाफ़ आईपीसी और आईटी एक्ट की अलग-अलग धाराओं के तहत एफ़आईआर दर्ज की गई.

    पुलिस के अनुसार व्हाट्सऐप ग्रुप का नाम 'नगर पालिका परिषद भदोही' है, जिसमें भदोही नगर पालिका परिषद का लगभग हर सदस्य मौजूद हैं. इस ग्रुप का मक़सद आम जनता को आने वाली परेशानियों को सुलझाना है. हालांकि, ये पार्षदों का कोई आधिकारिक व्हाट्सऐप ग्रुप नहीं है.

  15. उद्धव ठाकरे ने 'मुस्लिम महिलाओं से राखी बंधवाने' को लेकर पीएम को घेरा

    उद्धव ठाकरे

    इमेज स्रोत, ANI

    शिवसेना (यूबीटी) के अध्यक्ष उद्धव ठाकरे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बीजेपी पर जमकर निशाना साधा.

    उद्धव ठाकरे ने उन मीडिया रिपोर्टों का भी ज़िक्र किया जिनके अनुसार नेशनल डेमोक्रेटिक एलायंस (एनडीए) की बैठक में प्रधानमंत्री मोदी ने सांसदों से कहा कि इस बार वे मुसलमान महिलाओं से राखी बंधवाएं.

    महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा, "अगर आप में हिम्मत है तो मणिपुर की उन महिलाओं से राखी बंधवाइए जिन्हें नग्न कर के घुमाया गया और बिलकिस बानो (गुजरात में 2002 के दंगों के दौरान गैंगरेप की पीड़िता) से बंधवाइए."

    बिलकिस बानो के गैंगरेप के 11 दोषियों को बीते साल 15 अगस्त को ही गुजरात सरकार की सज़ा माफ़ी की नीति के तहत रिहा कर दिया गया है.

    समाचार एजेंसी पीटीआई के अनुसार उद्धव ठाकरे ने विपक्षी गठबंधन इंडिया की तुलना इंडियन मजाहिद्दीन और ईस्ट इंडिया कंपनी से करने पर भी पीएम मोदी की आलोचना की.

    ठाकरे ने कहा, "जब पीएम मोदी दूसरे देश जाकर विदेशी नेताओं से मिलते हैं तो हमें गर्व महसूस होता है. आप उनसे भारत के प्रधानमंत्री के तौर पर मिलते हैं या फिर इंडियन मुजाहिद्दीन के प्रधानसेवक के तौर पर?"

  16. संसद का मॉनसून सत्र: मोदी सरकार और विपक्ष के लिए कितना अहम है ये हफ़्ता

  17. चंद्रयान-3 ने भेजी चांद की पहली तस्वीर, आप भी देखिए

    चंद्रयान -3

    इमेज स्रोत, ISRO

    भारत का चंद्रयान-3 पाँच अगस्त को चांद की कक्षा में प्रवेश कर चुका है. इस पड़ाव को पार करते ही चंद्रयान ने चांद की पहली तस्वीर भेजी है.

    बीते महीने चंद्रयान-3 को आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा के स्पेस सेंटर से 14 जुलाई को लॉन्च किया गया था.

    चंद्रयान-3 के ट्विटर हैंडल से बताया गया है कि जब ये स्पेसक्राफ़्ट चांद की कक्षा में प्रवेश कर रहा था तो चांद ऐसा दिख रहा था.

    इस मिशन के लिए 23 अगस्त सबसे अहम तारीख है. इसी दिन चंद्रयान को साउथ पोल पर सॉफ़्ट लैंडिंग करनी है. ये इसलिए भी अहम है क्योंकि भारत का चंद्रयान-2 इसी स्टेज पर फेल हो गया था.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    चंद्रयान-3 तीन में एक लैंडर, एक रोवर और एक प्रॉपल्सन मॉड्यूल लगा हुआ है. इसका कुल भार 3,900 किलोग्राम है.

    इस मिशन में चंद्रयान का एक रोवर निकलेगा (एक छोटा सा रोबोट) जो कि चांद की सतह पर उतरेगा और लुनर साउथ पोल में इसकी पोजिशनिंग होगी. यहीं पर रोवर इस बात की खोज करेगा कि चांद के इस हिस्से में उसे क्या-क्या ख़निज,पानी आदि मिल सकता है.

    इस खोज से ख़ास बात ये होगी कि अगर कभी भविष्य में हम चांद में कॉलोनियां बसाना चाहें, तो इसमें बहुत मदद मिलेगी.

  18. 'असली हिंदुत्व' पर अखिलेश यादव के बयान पर असदउद्दीन ओवैसी का पलटवार

    अखिलेश यादव और ओवैसी

    इमेज स्रोत, Getty Images

    सपा प्रमुख अखिलेश यादव के 'असली हिंदुत्व' को बचाने वाले बयान पर एआईएमआईएम असदउद्दीन ओवैसी की प्रतिक्रिया आई है.

    ओवैसी ने ट्विटर पर अखिलेश यादव पर तंज कसा है.

    अखिलेश यादव ने दो दिन पहले एक इंटरव्यू में कहा था, ''बीजेपी हिंदुत्व समाज को बांटने की बात करता है. असली हिंदुत्व को बचाने की ज़रूरत है. जो लोग सत्ता की खातिर हिंदुत्व का गलत इस्तेमाल कर रहे हैं, हमें उनसे हिंदुत्व को बचाने की ज़रूरत है.''

    अब ओवैसी ने अखिलेश के इसी बयान पर हमला बोला है.

    ओवैसी ने ट्वीट किया, ''अखिलेश भैया ने कहा है कि 'असली हिंदुत्व को बचाना ज़रूरी है.' इस इंसान को पिछले चुनाव में रिकॉर्ड-तोड़ एक-तरफा मुसलमान वोट मिले थे. भाजपा मुल्क भर में मुसलमानों को हिंसा और नाइंसाफी का निशाना बना रही है, लेकिन भैया को ‘सांड समाचार’ से फुर्सत नहीं मिलती.''

    दरअसल अखिलेश यादव सोशल मीडिया पर आवारा पशुओं के वो वीडियो शेयर करते रहे हैं, जिनके कारण अकसर यूपी में लोगों को दिक्कत होते देखा गया है.

    ओवैसी बोले, ''ग़लती भैया की नहीं है, ग़लती तो उन बिचौलियों की है, जिन्होंने डरे हुए मुसलमानों को गुमराह किया. एक आज़ाद सियासी आवाज़ के सिवा हमारा कोई और विकल्प नहीं है.''

    समाचार एजेंसी एएएनआई से बात करते हुए ओवैसी ने अखिलेश के लिए कहा- '' आप मुसलमानों को क्यों बेवकूफ बना रहे हैं.''

    ओवैसी ने कहा, ''जब मुसलमानों पर यूपी समेत देशभर में हमले हो रहे हैं, तब अखिलेश कह रहे हैं कि हिंदुत्व को बचाना है, क्या बचाएंगे आप? आप संविधान को नहीं बचाएंगे, आप धर्मनिरपेक्षता को नहीं बचाएंगे? यूपी के मुसलमानों को समझने की ज़रूरत है कि उनको एक अपनी सियासी आवाज़ की ज़रूरत है.''

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

  19. वेस्टइंडीज़ ने भारत को दूसरे मैच में हराया, सिरीज़ में 2-0 से आगे

    क्रिकेट

    इमेज स्रोत, gett

    वेस्टइंडीज़ ने दूसरे टी-20 मैच में भारत को दो विकेट से हरा दिया है. वेस्टइंडीज़ ने पांच मैचों की सिरीज़ में दो मैच जीतकर बढ़त बना ली है.

    मैच में भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी चुनी थी. टीम ने सात विकेट के नुकसान पर 152 रन बनाए थे.

    भारत की ओर से सबसे ज़्यादा 51 रन तिलक वर्मा ने बनाए.भारतीय बल्लेबाज़ों में ईशान किशन ने 27, हार्दिक पांड्या ने 24 और अक्षर ने 14 रन बनाए.

    वेस्टइंडीज़ की ओर से सबसे ज़्यादा 67 रन निकोलस पूरन ने बनाए.

    भारत की ओर से हार्दिक पांड्या ने तीन और यजुवेंद्र चहल ने दो विकेट लिए.

    भारत के दिए लक्ष्य की पीछा करते हुए वेस्टइंडीज की टीम ने 19वें ओवर में आठ विकेट खोकर 155 रन बनाए और मैच अपने नाम कर लिया.

    अब भारत को सिरीज़ का तीसरा मैच जीतना ही होगा. अगर भारत ऐसा नहीं कर पाता है तो सिरीज़ वेस्टइंडीज के नाम हो जाएगी.

  20. नमस्कार

    आपका दिन शुभ हो.

    ये लाइव पेज 24 घंटे के लिए उपलब्ध रहेगा.

    6 अगस्त के लाइव अपडेट्स पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें.