भारत के कई राज्यों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफ़गानिस्तान में था केंद्र

दिल्ली-एनसीआर समेत भारत के कई राज्यों में शनिवार रात भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं.

लाइव कवरेज

अभिनव गोयल and अंशुल सिंह

  1. सरकार से क्या मांग रहे यूक्रेन में पढ़ने वाले भारतीय छात्र?

    वीडियो कैप्शन, सरकार से क्या मांग रहे यूक्रेन में पढ़ने वाले भारतीय छात्र?

    बीबीसी को मिली एक्सक्लूसिव जानकारी के अनुसार युद्ध की मार झेल रहे यूक्रेन में जाने वाले भारतीय छात्रों की संख्या पिछले छह महीनों में तीन गुना बढ़ गई है.

    भारत सरकार की एडवाइज़री अपने नागरिकों को यूक्रेन छोड़ने के लिए कहती है, लेकिन कई छात्रों का कहना है कि वो यूक्रेन जाने के लिए मजबूर हैं.

    देखिए बीबीसी संवाददाता जुगल पुरोहित की यह रिपोर्ट.

  2. ज्ञानवापी सर्वे पर ओवैसी बोले- इससे एक हज़ार बाबरी मस्जिदों...

    असदुद्दीन ओवैसी

    इमेज स्रोत, ANI

    इमेज कैप्शन, असदुद्दीन ओवैसी

    एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने ज्ञानवापी पर भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) की रिपोर्ट को बाबरी मस्जिद से जोड़कर अपनी आशंका ज़ाहिर की है.

    शनिवार को ओवैसी ने ट्वीट कर लिखा, "एक बार जब ज्ञानवापी पर एएसआई रिपोर्ट सार्वजनिक हो जाएगी, तो कौन जानता है कि चीजें कैसे आगे बढ़ेंगी. आशा है कि न तो 23 दिसंबर और न ही 6 दिसंबर दोहराया जाएगा. पूजा स्थल अधिनियम की पवित्रता के संबंध में अयोध्या फैसले में सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी का अनादर नहीं किया जाना चाहिए. आशा यह है कि एक हज़ार बाबरियों (बाबरी मस्जिद) के लिए रास्ते नहीं खोले जाएंगे."

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को इलाहाबाद हाई कोर्ट के उस आदेश पर रोक लगाने से इनकार कर दिया था, जिसमें एएसआई को मस्जिद परिसर में सर्वे करने की अनुमति दी गई थी.

    सर्वे के ज़रिए यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि 17वीं शताब्दी में बनी मस्जिद से पहले क्या यहां पर कोई मंदिरनुमा आकृति थी.

    हालाँकि, मुस्लिम पक्ष इसका विरोध करते हुए दलील दे रहा है कि इससे अतीक के जख़्म हरे हो जाएंगे.

  3. पाकिस्तान: इमरान ख़ान को तोशाखाना केस में सज़ा, वीडियो बयान में अपील- 'मेरी गिरफ़्तारी पर चुप मत बैठना'

  4. राजस्थान: कोयला भट्टी कांड में एसएचओ निलंबित, थाने के बाहर लोगों का प्रदर्शन

      • Author, मोहर सिंह मीणा
      • पदनाम, जयपुर से, बीबीसी हिंदी के लिए
    एसएचओ सस्पेंड

    इमेज स्रोत, MOHAR SINGH MEENA

    राजस्थान के भीलवाड़ा ज़िले के कोटड़ी में हुए कोयला भट्टी कांड में कोटड़ी थानाध्यक्ष खीवराज गुर्जर को निलंबित कर दिया गया है.

    उनके ख़िलाफ़ विभागीय कार्रवाई की जाएगी. घटना के बाद से ही कोटड़ी कस्बा पूरी तरह से बंद है और थाने के बाहर अपनी मांगों को लेकर गुर्जर समाज धरने पर बैठा हुआ है.

    गुरुवार को पुलिस ने कोयला भट्टी से हड्डियां बरामद की थीं. पुलिस और रिश्तेदारों ने तब ये अंदेशा जताया था कि ये हड्डियां इलाके की एक नाबालिग लड़की की हैं.

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    नाबालिग लड़की के परिवार ने आरोप लगाया था कि गैंगरेप के बाद लड़की की हत्या की गई.

    भट्टी के पास से एक कड़ा भी मिला था, जिसके बारे में परिवार का कहना था कि ये कड़ा लड़की का ही है.

    नरसिंहपुरा कोयला भट्टी से क़रीब तीन किलोमीटर दूर पुलिस ने एक तालाब से सिर, पैर और शरीर के कुछ अन्य भाग भी बरामद किए गए हैं.

    भीलवाड़ा ज़िला पुलिस के एक अधिकारी ने नाम नहीं छापने की शर्त पर शुक्रवार को बीबीसी को फ़ोन पर बताया था कि, "नाबालिग का सिर, एक हाथ और पैर पुलिस ने बरामद किए हैं. अभी कपड़े बरामद नहीं हुए हैं."

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

    इस मामले में जांच अधिकारी डीएसपी श्याम सुंदर ने बीबीसी से फोन पर शुक्रवार को कहा था कि, "अभियुक्तों ने नाबालिग से रेप के बाद उसकी हत्या की है."

    कोटड़ी थाना इलाक़े के नरसिंगपुरा के जंगल से गुरुवार कोयला भट्टी से पुलिस ने चार अभियुक्त हिरासत में लिए थे.

    पुलिस के मुताबिक़, पूछताछ में अभियुक्तों ने रेप के बाद हत्या करना कबूल किया है.

  5. समंदर का बढ़ता तापमान बना बड़ा ख़तरा

    वीडियो कैप्शन, समंदर का बढ़ता तापमान बड़ा ख़तरा

    वैज्ञानिकों का कहना है कि दुनियाभर के समंदर की सतह पर औसत तापमान अपने अधिकतम रिकॉर्ड को तोड़कर बढ़ चुका है.

    यूरोपीय यूनियन की क्लाइमेट चेंज सर्विस ने चेतावनी दी है कि तापमान में इस बढ़ोतरी की वजह ग्लोबल वॉर्मिंग है.

    देखिए बीबीसी संवाददाता जस्टिन रॉलैट की रिपोर्ट.

  6. बार्बी की रिलीज़ को यूएई ने दी मंज़ूरी, ट्रांसजेंडर किरदार की वजह से थी प्रतिबंध की आशंका

    बार्बी

    इमेज स्रोत, REUTERS/Maja Smiejkowska

    संयुक्त अरब अमीरात के सिनेमाघरों में अगले हफ्ते से बार्बी का प्रदर्शन किया जाएगा. वहां सरकार ने इस फिल्म की रिलीज़ को मंजूरी दे दी है.

    इससे पहले ये आशंकाएं जताई जा रही थीं कि यूएई अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कामयाब कही जा रही इस कॉमेडी फिल्म पर प्रतिबंध लगाने की तैयारी कर रहा है.

    इन आशंकाओं की वजह भी थी. कहा जा रहा था कि इस फ़िल्म में एक किरदार एक ट्रांसजेंडर का है और यूएई में इसे लेकर प्रतिक्रियाएं हो सकती हैं.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    यूएई की मीडिया काउंसिल ने बार्बी की रिलीज़ को मंजूरी देने में हुई तीन हफ्ते की देरी की कोई वजह नहीं बताई है.

    लेकिन जॉर्डन और मिस्र में भी बार्बी को लेकर ऐसा हो चुका है.

    पिछले साल कई अरब देशों ने स्पाइडर मैन की रिलीज पर रोक लगा दी थी क्योंकि फिल्म का प्रोडक्शन करने वाले स्टूडियो ने ट्रांसजेंड कैरेक्टर की सेंसरशिप करने से इनकार कर दिया था.

  7. नावों पर क्यों हमला कर रहीं है व्हेल्स

    वीडियो कैप्शन, नावों पर क्यों हमला कर रहीं है व्हेल्स

    स्पेन के तट के क़रीब मछली मारने वाली नावों और दूसरे जहाज़ों पर ओर्का या किलर व्हेल्स के हमले बढ़ते जा रहे हैं.

    वैज्ञानिक अब कुछ व्हेल्स को ट्रैक करने की कोशिश कर रहे हैं.

    नाविकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए स्पेन की सरकार सैटेलाइट से जानकारी जुटा रही है रही है.

  8. ब्रेकिंग न्यूज़, तोशाखाना मामले में अदालत के फैसले के बाद इमरान ख़ान गिरफ्तार

    इमरान ख़ान

    इमेज स्रोत, Getty Images

    तोशाखाना मामले में कोर्ट के फैसले के बाद पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान ख़ान को लाहौर स्थित उनके आवास से गिरफ्तार कर लिया गया है.

    इस्लामाबाद के जिला और सत्र न्यायालय ने पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान ख़ान को दोषी पाते हुए तीन साल जेल की सज़ा और एक लाख रुपये जुर्माना लगाया है.

    इमरान की पार्टी तहरीक-ए-इंसाफ ने फैसले को पक्षपातपूर्ण बताते हुए कहा कि इसे सुप्रीम कोर्ट में चुनौती देंगे.

    पार्टी के प्रवक्ता ने बयान जारी कर कहा, "इतिहास के इस सबसे खराब मुकदमे में एक पक्षपाती जज ने न्याय की हत्या करने की कोशिश की है और मामले में तथ्यों को एक खास एजेंडे के तहत सामने लाया गया है."

    पाकिस्तान चुनाव आयोग के वकील अमजद परवेज़ का कहना है कि इस अदालत से सज़ा मिलने पर इमरान खान पांच साल तक चुनाव में हिस्सा लेने के अयोग्य हो जाएंगे.

  9. गुरुग्राम हिंसा: सोहना में उपद्रवियों ने जिनके घर और गाड़ियाँ फूंक दीं

    वीडियो कैप्शन, गुरुग्राम हिंसा: सोहना में उपद्रवियों ने जिनका घर, गाड़ी, फूंक दिया

    हरियाणा के नूंह में सोमवार को भड़की हिंसा शाम होते-होते करीब 30 किलोमीटर दूर गुरुग्राम के सोहना तक पहुंच गई.

    हरियाणा के नूंह में सोमवार को भड़की हिंसा शाम होते-होते करीब 30 किलोमीटर दूर गुरुग्राम के सोहना तक पहुंच गई.

    उपद्रवियों ने यहां कइयों की गाड़ियों, रेहड़ियों को आग के हवाले कर दिया.

    कई मकानों पर पत्थर फेंककर उन्हें नुक़सान पहुंचाया. देखिए ऐसे ही पीड़ितों का हाल इस रिपोर्ट के ज़रिए.

  10. ब्रेकिंग न्यूज़, तोशाखाना मामले में इमरान ख़ान दोषी करार, तीन साल की सज़ा

    इमरान ख़ान

    इमेज स्रोत, Getty Images

    इस्लामाबाद के जिला और सत्र न्यायालय ने पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान ख़ान को दोषी पाते हुए तीन साल जेल की सज़ा और एक लाख रुपये जुर्माना लगाया है.

    शनिवार को दोपहर 12 बजे ब्रेक के बाद जब तोशाखाना मामले की सुनवाई तीसरी बार शुरू हुई तो इमरान ख़ान के वकील पेश नहीं हुए.

    कोर्ट ने उनके वकील को 12 बजे तक पेश होने के लिए समय था, जिसके बाद कोर्ट ने फैसला सुनाया है.

    पाकिस्तान चुनाव आयोग के वकील अमजद परवेज़ का कहना है कि इस अदालत से सज़ा मिलने पर इमरान खान पांच साल तक चुनाव में हिस्सा लेने के अयोग्य हो जाएंगे.

    तोशाखाना एक सरकारी विभाग होता है. यहां प्रधानमंत्री, राष्ट्रपति या दूसरे बड़े अधिकारियों को किसी यात्रा के दौरान मिलने वाले क़ीमती तोहफों को रखा जाता है.

    किसी भी विदेश यात्रा के समय, विदेश मंत्रालय के अधिकारी इन तोहफ़ों का रिकॉर्ड रखते हैं और वतन वापसी पर उन्हें तोशाखाना में जमा कर दिया जाता है.

    इमरान खान पर आरोप लगे कि उन्होंने सत्ता में रहते हुए जो तोहफ़े लिए थे, उसके बारे में अधिकारियों को उन्होंने सही जानकारी नहीं दी.

  11. तुर्की के भूकंप में फेल हो गया गूगल का वार्निंग सिस्टम?

    वीडियो कैप्शन, तुर्की के भूकंप में फेल हो गया गूगल का वार्निंग सिस्टम?

    बीबीसी की जांच में पता चला है कि गूगल का अर्थक्वेक वार्निंग सिस्टम इस साल फ़रवरी में आए तुर्की के भूकंप में कई लोगों तक जानकारी नहीं पहुंचा पाया.

    देखिए बीबीसी संवाददाता जेम्स क्लेटन और एना फ़ॉस्टर की ये रिपोर्ट.

  12. अरबों मील दूर वोएजर-2 के साथ टूटा संपर्क नासा ने कैसे साधा

    नासा

    इमेज स्रोत, NASA

    नासा का अंतरिक्ष यान वोएजर-2 के साथ संपर्क बहाल हो गया है. कुछ दिनों पहले एक ग़लती की वजह से वोएजर-2 के साथ उसका संपर्क टूट गया था.

    शुक्रवार को नासा के वैज्ञानिकों ने उस ग़लती को ठीक कर लिया जिसके बाद वोएजर-2 धरती के संपर्क में वापस आ गया है.

    दो हफ़्ते पहले अरबों मील की दूरी पर गहरे अंतरिक्ष की पड़ताल कर रहे वोएजर-2 ने पृथ्वी के साथ संवाद बंद कर दिया था.

    दरअसल, 46 साल पुराने इस स्पेसक्राफ्ट को कंट्रोलर्स ने एक गलत कमांड भेज दी थी, जिसकी वजह से उसके एंटीने का रुख धरती के दूसरी तरफ़ मुड़ गया था.

    यूरेनस ग्रह की ये तस्वीर वोएजर 2 पर लगे कैमरे से ली गई है

    इमेज स्रोत, Reuters

    इमेज कैप्शन, यूरेनस ग्रह की ये तस्वीर वोएजर 2 पर लगे नैरो एंगल कैमरे से ली गई है (फाइल फोटो)

    बुधवार को नासा के डीप स्पेस नेटवर्क ने इस उम्मीद से कई कमांड भेजे कि एंटीना वापस अपनी जगह पर आ जाए.

    वोएजर-2 के एंटीना के रुख दो डिग्री शिफ्ट किए जाने की ज़रूरत थी. वोएजर-2 को संदेश भेजने के लिए ऑस्ट्रेलिया में एक शक्तिशाली रेडियो डिश एंटीना की मदद ली गई.

    इस कमांड को वोएजर-2 तक पहुंचने में 18 घंटे से अधिक का वक्त लगा.

    इसकी दूरी का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि कमांड संदेश ने 12 अरब मील की दूरी तय की और इसे वापस धरती तक आने में 18 घंटों का दोबारा से वक़्त लगा.

    ये कोशिश कामयाब रही. शुक्रवार को वोएजर-2 ने एक बार फिर से डेटा भेजना शुरू कर दिया.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

  13. लैपटॉप-टैबलेट के आयात पर बैन के फ़ैसले को सरकार ने क्यों टाला?

  14. मणिपुर में फिर हुई हिंसा: तीन की मौत, कई घर जलाए गए

    मणिपुर

    इमेज स्रोत, ANI

    मणिपुर में फिर से हिंसा होने की रिपोर्टें मिल रही हैं. ऐसी रिपोर्टें मिल रही हैं कि वहां कई घरों को जला दिया गया है और तीन लोग मारे गए हैं.

    स्थानीय पुलिस के एक प्रवक्ता ने बताया कि ये घटना बिष्णुपुर ज़िले में हुई है. मरने वाले तीनों लोग बहुसंख्यक मैतेई समाज के थे.

    इस साल मई के महीने में जब से हिंसा शुरू हुई है वहां 180 से अधिक संख्या में लोग मारे जा चुके हैं.

    हज़ारों लोगों को मजबूर होकर अपना घर छोड़ना पड़ा है.

    मणिपुर में मैतेई समुदाय और जनजाति कुकी समाज के लोगों के बीच तनाव का माहौल है.

    कुकी सिविल सोसायटी ग्रुप के एक प्रवक्ता ने कहा है कि हिंसा की ताज़ा घटना पर वे फिलहाल कोई टिप्पणी नहीं कर सकते हैं.

  15. नूंह हिंसाः नोटिस मिलने के आधे घंटे में चला बुलडोज़र, अब तक 200 लोग गिरफ़्तार - प्रेस रिव्यू

  16. नूंह हिंसा पर राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग ने डीएम, एसपी से मांगी रिपोर्ट

    नूंह हिंसा पर राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग ने डीएम, एसपी से मांगी रिपोर्ट

    राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग (एनसीएम) ने हरियाणा के नूंह में भड़की सांप्रदायिक हिंसा के बाद जिला मजिस्ट्रेट और पुलिस अधीक्षक से विस्तृत रिपोर्ट मांगी है.

    सोमवार को जिले में एक धार्मिक यात्रा के दौरान पत्थरबाजी और आगजनी हुई थी जो शाम तक सोहना और गुरुग्राम तक फैल गई थी. इस यात्रा को वीएचपी की युवा विंग बजरंग दल की अगुवाई में किया जा रहा था.

    यात्रा में हरियाणा के अलग अलग जिलों से सैकड़ों की संख्या में बजरंग दल के कार्यकर्ता और श्रद्धालु आए थे.

    मीडिया रिपोर्ट्स का स्वत: संज्ञान लेते हुए एनसीएम ने एक बयान जारी किया है, जिसमें डीएम और एसपी को 21 अगस्त तक रिपोर्ट देने के लिए कहा गया है.

    आयोग की तरफ से शांति और सांप्रदायिक सद्भाव बनाए रखने की अपील भी की गई है.

  17. गोवा को जब भारतीय सैनिकों ने पुर्तगालियों से कराया आज़ाद - विवेचना

  18. नूंह हिंसा के बाद प्रशासन ने चलाया बुलडोजर, 45 दुकानें ध्वस्त की गईं

    नूंह में नल्हड़ मेडिकल रोड पर प्रशासन ने चलाया बुलडोजर

    इमेज स्रोत, ANI

    इमेज कैप्शन, नूंह में नल्हड़ मेडिकल रोड पर प्रशासन ने चलाया बुलडोजर

    हरियाणा के नूंह जिले में स्थानीय प्रशासन ने आज यानी शनिवार को अवैध निर्माणों पर बुलडोजर चलाने का काम किया है.

    यह कार्रवाई नल्हड मेडिकल कॉलेज के पास की गई है, जहां करीब 45 दुकानों को तोड़ा गया है.

    समाचार एजेंसी एएनआई से बात करते हुए नूंह जिले के डिस्ट्रिक्ट टाउन प्लानर ने कहा, "नल्हड मेडिकल रोड पर अवैध कमर्शियल दुकानें बनी हुई हैं. करीब 45 अवैध दुकानें बनाई गई हैं. अवैध निर्माण पर ही कार्रवाई की जा रही है."

    जहां प्रशासन कार्रवाई कर रहा है, वहां से नल्हड शिव मंदिर की दूरी करीब दो किलोमीटर है. सोमवार को धार्मिक यात्रा इसी सड़क से गुजरी थी और यहीं सांप्रदायिक हिंसा हुई थी.

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    नूंह जिले के एसडीएम ने समाचार एजेंसी एएनआई से बात करते हुए कहा, "मुख्यमंत्री मनोहर लाल जी के आदेश पर कार्रवाई की गई है. 2.5 एकड़ में अतिक्रमण था, इसमें 45 पक्के स्ट्रक्चर थे और 15 कच्चे स्ट्रक्चर थे. ये सारे अवैध निर्माण थे. अभी जो दंगे थे उसमें इनकी संलिप्तता पाई गई है. आदेश के मुताबिक इन्हें जमींदोज किया गया है. इनमें से कुछ लोग दंगों से जुड़े हुए थे."

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

    एक दिन पहले, शुक्रवार को भी स्थानीय प्रशासन ने जिले में अवैध निर्माणों को तोड़ने का काम किया था.

    हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज का कहना है कि हिंसा में शामिल लोगों का इलाज किया जाएगा और इस इलाज की एक दवाई बुलडोजर भी है.

  19. जानिए ‘चंपारण मटन’ की कहानी जो पहुंच चुकी है 'ऑस्कर' के सेमीफ़ाइनल तक

  20. महबूबा मुफ्ती ने ट्वीट कर कहा- 'मुझे नजरबंद कर दिया है...'

    जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री और पीडीपी चीफ महबूबा मुफ्ती

    इमेज स्रोत, ANI

    जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री और पीडीपी चीफ महबूबा मुफ्ती ने ट्वीट कर दावा किया है कि उन्हें नजरबंद कर दिया गया है.

    उन्होंने लिखा, "आज मुझे अन्य वरिष्ठ पीडीपी नेताओं के साथ नजरबंद कर दिया गया है. पार्टी के कई लोगों को पुलिस स्टेशनों में अवैध रूप से हिरासत में लिया गया है, जिसके बाद रात में यह कार्रवाई की गई है."

    महबूबा मुफ्ती ने कहा कि भारत सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में जो कश्मीर में सामान्य स्थिति के झूठे दावे किए हैं उनकी पोल खुल गई है.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    उन्होंने लिखा कि एक तरफ श्रीनगर में आर्टिकल 370 को खत्म करने पर कश्मीरियों को जश्न मनाने की अपील करने वाले होर्डिंग्स लगाए गए हैं, वहीं दूसरी तरफ लोगों को भावनाओं का गला घोंटा जा रहा है.

    चार साल पहले आज के दिन यानी 5 अगस्त को केंद्र सरकार ने जम्मू-कश्मीर से आर्टिकल 370 को खत्म किया था.