अमेरिका: आरोप तय होने के बाद डोनाल्ड ट्रंप ने बाइडन प्रशासन पर किया पलटवार
फिर से राष्ट्रपति पद की उम्मीदवारी पेश कर चुके 77 वर्षीय ट्रंप ने जो बाइडेन सरकार पर पलटवार करते हुए कहा है कि ये 'विच हंट' है.
लाइव कवरेज
विकास त्रिवेदी and संदीप राय
ब्रेकिंग न्यूज़, सुप्रीम कोर्ट का वीएचपी, बजरंग दल की रैलियों पर रोक से इनकार, प्रशासन को निर्देश- कराएं वीडियोग्राफ़ी
इमेज स्रोत, ANI
सुप्रीम कोर्ट ने विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल की रैलियों पर रोक लगाने से इनकार कर दिया है.
ये रैली हरियाणा के नूंह में हुई हिंसा के खिलाफ़ बुलाई गई हैं.
सुप्रीम कोर्ट में एक याचिका के जरिए इन रैलियों पर रोक लगाने की मांग की गई थी.
बीबीसी के सहयोगी पत्रकार सुचित्र मोहंती ने बताया कि सुप्रीम कोर्ट ने याचिका पर सुनवाई करते हुए निर्देश दिया कि ये ध्यान रखा जाए कि रैली में 'हेट स्पीच' न हो.
सुप्रीम कोर्ट ने हरियाणा, उत्तर प्रदेश और दिल्ली को निर्देश दिया कि जहां ज़रूरत हो, वहां अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया जाए और रैलियों की वीडियोग्राफी कराई जाए.
हरियाणा के नूंह में सोमवार को दो समुदायों के बीच टकराव और हिंसा हुई थी.
इसके बाद आसपास के ज़िलों में भी तनाव की स्थिति बन गई थी.
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने सोमवार को बताया कि हिंसा में अब तक छह लोगों की मौत की पुष्टि हुई है. हरियाणा के डीजीपी पीके अग्रवाल ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में जानकारी दी कि प्रदेश में स्थिति काबू में हैं और एसआईटी के जरिए इस मामले में दर्ज सभी केसों की जांच कराई जा रही है.
पीएम मोदी ने बीजेपी और एनडीए नेताओं से कहा- मुसलमान महिलाओं के साथ मनाएं रक्षाबंधन
इमेज स्रोत, PIB
प्रधानमंत्री
नरेंद्र मोदी ने बीजेपी नेताओं से कहा है कि वो मुसलमान महिलाओं के साथ रक्षाबंधन मनाएं.
समाचार एजेंसी
पीटीआई के मुताबिक ओडिशा, पश्चिम बंगाल और झारखंड से आए एनडीए के
सांसदों के साथ हुई बैठक में पीएम मोदी ने ये बात कही है.
इस बैठक में
मौजूद बीजेपी और बाकी दलों के सांसदों ने पीटीआई से कहा कि पीएम मोदी ने समाज के सभी वर्गों तक पहुंचने पर
ज़ोर दिया.
पीएम मोदी ने इस
बैठक में तीन तलाक के मुद्दे पर अपनी सरकार के फ़ैसलों की तारीफ़ की.
पीएम मोदी
ने कहा, 'तीन तलाक पर हमारे फ़ैसले से मुस्लिम महिलाओं को बल मिला.'
इस बैठक में
मौजूद सांसदों ने बताया कि पीएम मोदी ने कहा है कि रक्षा बंधन के मौक़े पर अल्पसंख्यक
समाज की महिलाओं तक जाएं.
इस साल 30 अगस्त को रक्षा
बंधन का त्योहार मनाया जाएगा.
बीते दिनों मन
की बात कार्यक्रम में भी पीएम मोदी ने बिना पुरुष के साथ के हज पर जाने वाली
महिलाओं का ज़िक्र किया था.
गुरुग्राम हिंसा में मारे गए नायब इमाम के भाई से बातचीत
हरियाणा के मेवात में सोमवार को सांप्रदायिक हिंसा के बाद देर रात गुरुग्राम के सेक्टर 57 स्थित मस्जिद में आग लगा दी गई.
इस हिंसा में मस्जिद के इमाम की मौत हो गई है और एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है.
मृतक इमाम के भाई से और घटना के चश्मदीदों से बीबीसी संवाददाता ज़ुबैर अहमद ने बात की. देखिए ये रिपोर्ट.
वीडियो कैप्शन, गुरुग्राम हिंसा में मृतक नायब इमाम के भाई से बातचीत
कांग्रेस
अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे समेत विपक्ष के 31 सांसदों ने मणिपुर के मुद्दे पर
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से बुधवार को मुलाकात की.
इसके बाद
खड़गे ने मीडिया से बात की.
खड़गे ने कहा, ''आज 'इंडिया' गठबंधन के 31 सदस्य
राष्ट्रपति जी से मिले और मणिपुर में घट रही घटनाओं के बारे में बताया. मणिपुर गए 'इंडिया' गठबंधन के सदस्यों ने जो देखा, उस बारे में राष्ट्रपति जी को बताया है.''
29, 30 जुलाई को विपक्षी गठबंधन 'इंडिया' के 21 सदस्य मणिपुर
के दौरे पर गए थे.
खड़गे ने कहा, ''मणिपुर
में ख़ासकर महिलाओं के साथ जो अत्याचार हुआ, स्त्रियों को निर्वस्त्र करके परेड करवाई गई, 500 से ज़्यादा घर जलाए गए, हमारे 200 से ज़्यादा लोग मर चुके हैं और 500 से
ज़्यादा घायल हुए हैं. 60 हज़ार लोगों को विस्थापित किया गया है, इन लोगों के पास खाने, पानी की समस्या
है. इन लोगों को जो सुविधाएं मिलनी चाहिए वो नहीं मिल रही हैं. हम राष्ट्रपति का
ध्यान खींचने के लिए मिले हैं. हमने ज्ञापन दिया है, उस पर राष्ट्रपति ने कहा है कि वो
ज्ञापन पर विचार करेंगी.''
मॉनसून सत्र
शुरू होने के बाद से ही लोकसभा और राज्यसभा में मणिपुर के मुद्दे पर हंगामा हो रहा
है. संसद की कार्यवाही में लगातार गतिरोध बना हुआ है.
खड़गे ने संसद
में मणिपुर का मुद्दा उठाए जाने पर कहा, ''हम भारत की जनता को चर्चा करके मणिपुर के बारे में बताना चाहते हैं.
राज्यसभा में कम से कम रोज़ 65 लोग 267 रूल के तहत नोटिस देते हैं पर उसको
सरकार खारिज करती है, बोलने नहीं देती है. जब राज्यसभा में हम थक गए तो अविश्वास प्रस्ताव
पेश किया गया.''
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त
ख़बरों में कहा जा रहा है कि विपक्ष के पेश किए अविश्वास प्रस्ताव पर संसद में आठ-नौ अगस्त को बहस की जाएगी और 10 अगस्त को पीएम मोदी बहस पर जवाब देंगे.
खड़गे ने कहा, ''इस अविश्वास प्रस्ताव पर आज चर्चा होनी थी. लेकिन ये आख़िर में रखकर ये भी उन्होंने तय कर लिया है कि आठ और नौ... दो दिन इसकी बहस चले. फिर एक दिन रिप्लाई दें और सदन स्थगित हो जाए. मकसद ये है कि चीज़ों पर बात ना की जाए. समय नहीं देना सरकार का मकसद है, आख़िरी में रिप्लाई देकर चले जाएंगे.''
संसद का मॉनसून सत्र 11 अगस्त को ख़त्म हो रहा है.
कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे बोले, ''हम चाहते थे कि जल्द से जल्द उसको (मणिपुर) चर्चा में लाना चाहते थे ताकि हम जवाब भी दे सकें. हमारे पास जो जानकारियां हैं वो साझा कर पाएं. वो भी मौक़ा हमको मिलने वाला नहीं है.''
संसद की कार्यवाही के दौरान ख़ुद के साथ पक्षपात का आरोप लगाते हुए खड़गे ने कहा, ''अब राज्यसभा में भी हमको बोलने नहीं दे रहे हैं. यहां तक कि मेरे उठते ही माइक ऑफ कर देते हैं. इससे यही ज़ाहिर होता है कि ये लोग लोकतंत्र के तहत नहीं चलना चाहते हैं.''
वीएचपी, बजरंग दल की रैली पर रोक की मांग को लेकर सुप्रीम कोर्ट में याचिका
इमेज स्रोत, ANI
सुप्रीम कोर्ट दिल्ली एनसीआर में विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल की रैलियों पर रोक की मांग करने वाली याचिका को सुनवाई के लिए लिस्ट करने के लिए तैयार हो गया है.
हालांकि, याचिकाओं की सुनवाई के लिए कोई तारीख तय नहीं की गई है.
हरियाणा के नूंह में हुई सांप्रदायिक घटनाओं को लेकर विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल ने प्रदर्शन का एलान किया है.
बीबीसी के सहयोगी पत्रकार सुचित्र मोहंती ने बताया है कि सुप्रीम कोर्ट मामले को सुनवाई के लिए लिस्ट करने को लेकर तुरंत सुनवाई के लिए तैयार हो गया है.
ये याचिका वरिष्ठ वकील चंदर उदय सिंह ने दाखिल की है.
उन्होंने कोर्ट से याचिका पर तुरंत सुनवाई करने और रैलियों पर रोक लगाने का आदेश देने की गुजारिश की है.
नूंह हिंसा साजिश के तहत हुई या नहीं, हरियाणा के डीजीपी ने इस सवाल पर क्या कहा?
इमेज स्रोत, ANI
हरियाणा के डीजीपी पीके अग्रवाल ने कहा है कि राज्य में स्थिति लगातार सुधर रही है.
डीजीपी अग्रवाल ने चेतावनी दी, "कुछ शरारती तत्व ऐसे मौके का फ़ायदा उठाने की कोशिश करते हैं, उनके ख़िलाफ़ सख्त कार्रवाई की जाएगी."
हरियाणा के नूंह में सोमवार को दो समुदायों में झड़प के बाद हिंसा हुई थी. बाद में आसपास के ज़िलों में भी तनाव की स्थिति बन गई थी.
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने आज (बुधवार को) बताया कि हिंसा में अब तक छह लोगों की मौत की पुष्टि हुई है.
हरियाणा के डीजीपी ने आज (बुधवार को) एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि पुलिस स्थिति पर लगातार नज़र रख रही है और 'किसी को भी क़ानून व्यवस्था हाथ में नहीं लेने दिया जाएगा. इसे लेकर सख्त हिदायत दी गई है.'
डीजीपी अग्रवाल ने कहा, "ये षडयंत्र है या क्या है, इसकी तह तक हम जाएंगे. अगर षडयंत्र था तो जो लोग इसमें शामिल रहे हैं, उनके ख़िलाफ़ कार्रवाई की जाएगी."
उन्होंने बताया कि सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो की भी जांच की जा रही है.
पुलिस की अब तक की कार्रवाई
उन्होंने बताया कि नूंह में अब तक 41 एफआईआर हुई हैं. कुल 116 लोग पकड़े गए हैं जबकि 90 लोगों को हिरासत में लिया गया है. उन्होंने बताया कि स्थिति में लगातार सुधार हो रहा है.
सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों और भड़काऊ भाषण देने वालों पर नज़र रखी जा रही है. डीजीपी ने कहा कि कई अधिकारी राज्य में अलग-अलग जगह काम कर रहे हैं.
डीजीपी ने बताया कि केंद्र से अर्धसैनिक बलों की 20 कंपनियां प्राप्त हुई हैं.
इनमें से तीन कंपनी पलवल, एक फरीदाबाद और दो गुरुग्राम है. बाकी 14 कंपनी नूह में है. हरियाणा पुलिस की 28 कंपनी अलग अलग ज़िलों में तैनात की गई हैं.
हिंसा के बाद लोगों के पलायन की ख़बरों पर गुरुग्राम पुलिस ने क्या कहा?
इमेज स्रोत, ANI
गुरुग्राम के एसीपी वरुण दहिया ने कहा है कि ज़िले में स्थिति नियंत्रण में है और लगातार स्थिति की निगरानी की जा रही है.
उन्होंने कहा है, ''किसी भी व्यक्ति को डरने की ज़रूरत नहीं है. गुरुग्राम पुलिस सभी लोगों के साथ है. यहां किसी को डरने की ज़रूरत नहीं है.''
नूंह में सोमवार से शुरू हुई हिंसा के बाद तनाव की स्थिति है.
उन्होंने कहा, ''कोई भी व्यक्ति 112 नंबर पर डायल करके पुलिस की मदद ले सकता है.''
लोगों के पलायन से जुड़ी रिपोर्टों पर एसीपी ने पत्रकारों से कहा, ''गुरुग्राम पुलिस भरोसा दिलाती है कि किसी को अपना घर या दुकान छोड़कर जाने की ज़रूरत नहीं है. गुरुग्राम पुलिस उनके और उनके परिवार की जान और माल की सुरक्षा की जिम्मेदारी लेती है.''
बजरंग दल के प्रदर्शन को लेकर पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा, ''बजरंग दल के प्रदर्शन को लेकर अधिकारी संपर्क में हैं.''
उन्होंने कहा, "गुरुग्राम में सिर्फ़ एक घटना हुई थी जिसमें एक व्यक्ति की मौत हुई थी और एक घायल हुआ था. इसके अलावा कोई घटना नहीं हुई है."
मोनू मानेसर को लेकर पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा, "गुरुग्राम पुलिस इस मामले में जल्दी से जल्दी कार्रवाई करेगी.''
बजरंग दल के विरोध प्रदर्शन के बीच दिल्ली पुलिस ने दी ये चेतावनी
इमेज स्रोत, ANI
हरियाणा के नूंह
और गुरुग्राम में हिंसक घटनाओं के बाद दो दिन से तनाव है. इन घटनाओं में कम से कम छह लोगों की मौत की पुष्टि हुई है.
इन घटनाओं के
विरोध में बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद ने बुधवार को कई जगहों पर प्रदर्शन करने
का एलान किया है.
ये प्रदर्शन
दिल्ली में भी किए जाने हैं. दिल्ली पुलिस ने कहा है, 'सद्भाव बिगाड़ने की किसी भी कोशिश से सख्ती से निपटा जाएगा.'
बुधवार सुबह से ही दिल्ली के कई इलाक़ों में बड़ी
संख्या में पुलिस को तैनात किया गया है.
नोएडा में भी सुरक्षा बढ़ाई गई है.
इस बीच, दिल्ली में निर्माण विहार
मेट्रो स्टेशन के नीचे बजरंग दल के कार्यकर्ता प्रदर्शन करते हुए देखे गए.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 1
इसी कारण विकास मार्ग को बंद कर दिया गया है. दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने एडवाइज़री भी जारी की है.
दिल्ली पुलिस ने बुधवार को कहा, ''हरियाणा के ज़िलों में हिंसा की घटनाओं के मद्देनज़र दिल्ली में संवेदनशील जगहों पर सुरक्षा के इंतज़ाम किए गए हैं.''
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 2
दिल्ली पुलिस ने कहा है, 'धार्मिक सद्भाव को बिगाड़ने की किसी भी कोशिश से सख्ती से निपटा जाएगा.'
बॉलीवुड के आर्ट डायरेक्टर नितिन देसाई की मौत, पुलिस को आत्महत्या का शक
....में
Author, मधु पाल, बीबीसी हिंदी के लिए
बॉलीवुड के जाने-माने आर्ट डायरेक्टर नितिन देसाई महाराष्ट्र के रायगढ़ ज़िले में मृत पाए गए हैं.
पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया है कि पहली नज़र में ये आत्महत्या का मामला नज़र आता है.
पुलिस अधिकारी ने बताया कि उनका शरीर रायगढ़ के कर्जत स्थित एनडी स्टूडियो में मिला.
ये जगह महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई से करीब 50 किलोमीटर दूर है.
उन्होंने बताया कि जानकारी मिलने पर पुलिस टीम वहां पहुंची. पुलिस के मुताबिक उन्होंने मंगलवार रात को आत्महत्या की लेकिन इसकी जानकारी सुबह मिली.
एनडी स्टूडियो 42 एकड़ में फैला है. इसमें सबसे पहले आमिर ख़ान की फ़िल्म 'मंगल पांडेय' की शूटिंग हुई थी.
पुलिस अधिकारी ने कहा, 'पुलिस मामले की सभी एंगल से जांच कर रही है.'
नितिन देसाई कई चर्चित फ़िल्मों से जुड़े थे.
नितिन देसाई 'लगान' 'हम दिल दे चुके सनम', 'जोधा अकबर' और 'राम रतन धन पायो' जैसी सफल फ़िल्मों के कला निर्देशक थे.
नितिन देसाई को 1990 के दशक में रिलीज़ हुई विधु विनोद चोपड़ा की फ़िल्म '1942 अ लव स्टोरी' का सेट डिज़ाइन करने के बाद चर्चा मिली थी.
नितिन देसाई ने आर्ट डायरेक्टर के तौर पर चार नेशनल अवॉर्ड्स जीते.
उन्हें 'देवदास', 'लगान', 'हम दिल दे चुके सनम' और 'डॉक्टर बाबा साहेब आंबेडकर' के लिए अवॉर्ड मिले.
महत्वपूर्ण जानकारी-
मानसिक समस्याओं का इलाज दवा और थेरेपी से संभव है. इसके लिए आपको मनोचिकित्सक से मदद लेनी चाहिए, आप इन हेल्पलाइन से भी संपर्क कर सकते हैं-
समाजिक न्याय एवं आधिकारिता मंत्रालय की हेल्पलाइन- 1800-599-0019 (13 भाषाओं में उपलब्ध)
इंस्टीट्यूट ऑफ़ ह्यमूनबिहेवियरएंड एलाइड साइंसेज-9868396824, 9868396841, 011-22574820
हितगुजहेल्पलाइन, मुंबई- 022- 24131212
नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ़ मेंटल हेल्थ एंड न्यूरोसाइंस-080 - 26995000
नूंह, गुरुग्राम में हिंसा: अब तक छह लोगों की मौत, हरियाणा के सीएम बोले- किसी को छोड़ेंगे नहीं
इमेज स्रोत, ANI
इमेज कैप्शन, हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर
हरियाणा के नूंह और गुरुग्राम में
सोमवार, मंगलवार को हुई हिंसा में अब तक छह लोगों की मौत हो चुकी है.
हरियाणा के सीएम
मनोहर लाल खट्टर ने बुधवार को इस बारे में जानकारी दी है.
सीएम खट्टर ने कहा, ''अब
तक छह लोगों की मौत हो चुकी है. दो होम गार्ड के लोग हैं और चार नागरिक हैं. काफी
लोग घायल हुए हैं.''
हिंसा के मामलों
में अब तक पुलिस ने 116 लोगों को गिरफ्तार किया गया है.
हरियाणा सीएम
खट्टर ने कहा, ''हिंसा के लिए
ज़िम्मेदार लोगों को बख्शा नहीं जाएगा. मेरी जनता से अपील है कि शांति बनाए रखिए, आपसी तनाव में
भाईचारा बिगड़ता है. किसी अप्रिय घटना को बढ़ने ना दें. आपसी भाईचारा बनाए रखें.''
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त
हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज बोले- मोनू मानेसर दंगा करने के लिए नहीं कह रहा था
इमेज स्रोत, Getty Images
हरियाणा के गृह
मंत्री अनिल विज ने नूंह, गुरुग्राम हिंसा पर बुधवार को एक निजी चैनल को
इंटरव्यू दिया है.
एबीपी न्यूज़ को
दिए इंटरव्यू में अनिल विज ने कहा, ''एक दिन में इतना बड़ी हिंसा नहीं की जा
सकती. किसी न किसी ने इसे मास्टरमाइंड किया है. हम उसे सामने लाएंगे, जिसने प्रदेश, देश की शांति भंग करने का काम किया है.''
नूंह में सोमवार
को विश्व हिंदू परिषद ने जलाभिषेक यात्रा निकाली थी. इस यात्रा के दौरान दो गुटों
में टकराव हुआ था और हिंसा गुरुग्राम तक भड़क उठी थी. इस हिंसा में अब तक छह लोगों की मौत हो चुकी है.
इस यात्रा में
नासिर-जुनैद हत्या के अभियुक्त मोनू मानेसर को भी शामिल होना था. मोनू मानेसर के यात्रा में शामिल होने के एलान वाले वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किए जा रहे थे.
ख़बरों में कहा
जा रहा है कि मेवात के लोगों में इस बात का गुस्सा था और हिंसा भड़कने की एक वजह
मोनू मानेसर के यात्रा में शामिल होने की ख़बरें भी थीं.
अनिल विज से जब
इस बारे में पूछा गया तो वो बोले, ''मोनू मानेसर का मैंने भी वीडियो सुना
है. वो कहीं भी दंगे करने के लिए लोगों से नहीं कह रहा था. वो लोगों से यात्रा में
शामिल होने के लिए कहा रहा था.''
अनिल विज कहते
हैं, ''मोनू मानेसर के ऊपर राजस्थान में केस
दर्ज है. हरियाणा में भी दर्ज है. हमें भी उसे पकड़ना है. मगर इसे दंगा भड़काने का
आधार नहीं कहा जा सकता है. अगर किसी अपराधी ने कुछ कह दिया तो आप यात्रा नहीं
निकालने दोगे. लाठियां चलाओगे, पथराव करोगे, ये कहां के
कानून में लिखा है.''
हरियाणा के गृह
मंत्री ने कहा- ''सारे प्रदेश में रोज कार्यक्रम होते हैं. स्थानीय प्रशासन उसी के
हिसाब से इंतज़ाम कर दिए जाते हैं. हर साल की तरह इस साल भी इंतज़ाम किए गए थे. पर
ये हिंसा इतनी भड़क जाएगी, इसका किसी ने आकलन नहीं किया था.''
ब्रेकिंग न्यूज़, यूक्रेन ने जहां रखा था अनाज, रूस ने वहां किया ड्रोन से हमला
इमेज स्रोत, Reuters
इमेज कैप्शन, फाइल फोटो
अधिकारियों ने
कहा कि रूस ने यूक्रेन के बंदरगाह और औद्योगिक इकाइयों पर ड्रोन हमला किया है.
ये हमला यूक्रेन
के ओडेसा में हुआ है.
इस हमले में अनाज के सुरक्षित भंडारण के लिए रखे गए ढाँचे को नुक़सान पहुँचा है.
यूक्रेन की वायु
सेना ने इससे पहले बताया था कि रूसी ड्रोन एक अहम बंदरगाह इज़माइल की ओर बढ़ रहे
हैं.
अनाज समझौते से
बाहर निकलने के बाद रूस यूक्रेनी बंदरगाहों पर लगातार हमला कर रहा है.
इस मामले में
अधिकारियों ने कहा है कि ज़्यादा जानकारी का इंतज़ार है.
नूंह, गुरुग्राम में हिंसा के बाद अब दिल्ली में भी बढ़ाई गई सुरक्षा
इमेज स्रोत, Getty Images
इमेज कैप्शन, फाइल फोटो
हरियाणा के नूंह
और गुरुग्राम में दो दिनों से जारी हिंसा के बाद अब दिल्ली में भी सुरक्षा के
इंतज़ाम पुख़्ता कर दिए गए हैं.
हिंसा के विरोध
में विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल ने बुधवार को विरोध प्रदर्शन का एलान किया है.
बजरंग दल की ओर
से दिल्ली में लगाए पोस्टर्स में देखा जा सकता है कि विरोध प्रदर्शन पूर्वी दिल्ली
में भी हो सकता है.
इसी वजह से लक्ष्मी नगर इलाके में भारी संख्या में पुलिस की तैनाती की गई है.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 1
दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने भी एडवाइज़री जारी कर कहा, ''निर्माण विहार मेट्रो स्टेशन के पास विरोध प्रदर्शन के चलते सुबह आठ बजे से विकास मार्ग बंद है.''
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 2
नूंह: यात्रा के आयोजकों पर सवाल उठाकर डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने बताया- हिंसा क्यों भड़की?
इमेज स्रोत, ANI
हरियाणा के
डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने बुधवार को नूंह हिंसा पर मीडिया से बात की है.
सोमवार को नूंह
में आयोजित वीएचपी की जलाभिषेक यात्रा पर दुष्यंत चौटाला ने कहा, ''यात्रा के आयोजकों ने पूरा ब्यौरा
प्रशासन को नहीं दिया था कि कितने लोग आएंगे. कहीं न कहीं उसकी कमी के कारण ये
दुर्घटना हुई. मैं सबसे यही आग्रह करूंगा कि शांति बनाए रखें.''
दुष्यंत चौटाला
से मोनू मानेसर और मामेन ख़ान पर सवाल पूछा गया तो वो बोले, ''जो
भी लोग हैं, जो इसमें शामिल थे उनके ख़िलाफ़ कार्रवाई की जाएगी. जहां वो किसी भी
पार्टी से हों या किसी भी समाजिक संस्था से जुड़ा हुआ हो. जिसने उकसाया है और
डिजिटली जिसके सबूत मिले हैं, उस पर कार्रवाई की जाएगी.''
दुष्यंत चौटाला
कहते हैं,''हमारे प्रदेश के
इतिहास में आजतक ऐसी घटना नहीं हुई. इस घटना के पीछे जो लोग हैं, उनके ख़िलाफ़
सख़्त से सख़्त कार्रवाई की जाएगी. अलग-अलग तरह के इनपुट्स मिले हैं, पुलिस हर पहलू
की जांच कर रही है.''
मौजूदा हालात की
जानकारी देते हुए चौटाला ने बताया,''अभी हालात शांतिपूर्ण हैं. आख़िरी घटना गुरुग्राम में रात दो बजे हुई
थी, तब से अब तक कुछ नहीं हुआ है.''
नूंह मुस्लिम
बहुल इलाका है और जानकार बताते हैं कि यहां लंबे वक्त से हिंदू-मुसलमान प्यार से
रहते आए हैं.
इस बारे में
चौटाला कहते हैं, ''मेवात का इतिहास रहा है कि वो हमेशा अखंडता और
एकता के साथ रहा है. जब मुगलों ने हमला किया था, तब भी मेवात के लोगों ने उस समय के
शासकों के साथ खड़े होकर आज़ादी की लड़ाई लड़ी थी. आज़ादी के बाद भी महात्मा गांधी
के आग्रह के बाद लोगों ने आज़ादी की लड़ाई में योगदान दिया था.''
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त
गुरुग्राम: जिस नायब इमाम की हत्या हुई, उनके भाई ने बताई हत्या से पहले और बाद की कहानी
इमेज कैप्शन, इमाम साद के भाई शादाब अनवर
हरियाणा के नूंह
में भड़की हिंसा की आग गुरुग्राम तक भी पहुंची है.
इस हिंसा का
शिकार होने वालों में गुरुग्राम की सेक्टर 57 की मस्जिद के नायब इमाम साद भी थे.
31 जुलाई की रात भीड़ ने मस्जिद पर हमला किया और नायब इमाम साद की
हत्या कर दी.
बीबीसी
संवाददाता ज़ुबैर अहमद और देबलिन रॉय ने एक अगस्त को इस इलाके का दौरा किया और
इमाम साद के भाई शादाब अनवर से पूरा मामला समझने की कोशिश की.
अनवर से बातचीत के
बाद जो जानकारियां सामने आईं, वो इस तरह से हैं.
साद को एक अगस्त
को ट्रेन से बिहार के सीतामढ़ी जाना था. अनवर ने अपने भाई साद से कहा कि अभी मत
जाओ. ऐसा कहने की वजह वो घटना थी, जिसमें जयपुर से मुंबई जाती रेल में
आरपीएफ के जवान ने लोगों पर फायरिंग कर दी थी और कई लोगों की मौत हो गई थी.
रेल चार्ट बनने
के बाद रेलवे की ओर से जो कंफर्म टिकट का मैसेज आता है, वो साद के भाई के
फोन में आया. मगर साद तब तक दुनिया को अलविदा कह चुके थे. फोन में इस टिकट के
मैसेज को दिखाते हुए अनवर रो पड़ते हैं.
अनवर बताते हैं, ''भाई
का आने और जाने का टिकट करवा दिया था. मगर मैंने ही कहा था कि जाओ मत, बाहर माहौल खराब
है और तुम मस्जिद में ही रहो.''
साद मस्जिद में
ही थे और भीड़ की शक्ल में मौत मस्जिद तक आ गई.
22 साल के साद की भीड़ ने हत्या कर दी.
साद से भाई अनवर
की बात रात 11 बजे हुई थी. इसके बाद साद पर हमला होने और अस्पताल में भर्ती होने
की ख़बर ही आई.
अनवर कहते हैं, "इस
हमले के पीछे कौन था वो मैं नहीं कह सकता, वो मस्जिद के ज़िम्मेदार लोग कह सकते
हैं. लेकिन जिन्होंने भी ये किया उनकी दुश्मनी मस्जिद वालों से होनी चाहिए थी न कि
किसी इमाम से. वो तो बेचारा अपनी नौकरी कर रहा था.''
इस लेख में Google YouTube से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले Google YouTube cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है. YouTube सामग्री में विज्ञापन हो सकते हैं.
पोस्ट YouTube समाप्त
चुनाव नतीजे पलटने के मामले में ट्रंप पर आपराधिक आरोप तय, कोर्ट में होगी पेशी
इमेज स्रोत, Getty Images
पूर्व अमेरिकी
राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के ख़िलाफ़ 2020 के राष्ट्रपति चुनावों में मिली हार
के परिणाम को पलटने से जुड़े मामले में आपराधिक आरोप तय हो गए हैं.
ट्रंप को
वॉशिंगटन डीसी में गुरुवार को अदालत में पेश होना है.
ट्रंप पर
अमेरिका के ख़िलाफ़ साज़िश, गवाहों को प्रभावित करने और नागरिकों के
अधिकारों के ख़िलाफ़ साज़िश सहित चार आरोप लगे हैं.
फिर से
राष्ट्रपति पद की उम्मीदवारी पेश कर चुके 77 वर्षीय ट्रंप ने कहा है कि उन्होंने
कुछ भी ग़लत नहीं किया.
अपने ऊपर लगे
आरोपों को ट्रंप ने 'बकवास' बताया है.
ट्रंप पर पहले
से ही गोपनीय दस्तावेजों के कुप्रबंधन और अपने से जुड़ी जानकारी छिपाने के लिए
पॉर्न स्टार को भुगतान करने से जुड़े दो केसों में आरोप तय किए जा चुके हैं.
चुनाव के केस
में जुड़ी जाँच इस बात पर केंद्रित होगी कि हार और वॉशिंगटन दंगों के बीच दो
महीनों के भीतर ट्रंप की गतिविधियां क्या रहीं? जनवरी 2021 में ट्रंप के समर्थकों ने जो बाइडन की
जीत के बाद संसद पर हमला कर दिया था.
इस जाँच की
अगुआई अमेरिकी न्याय विभाग की ओर से नियुक्त स्पेशल काउंसल जैक स्मिथ कर रहे हैं.
उन्होंने मंगलवार को कहा, "छह जनवरी 2021 को
हमारे देश की संसद पर हुआ हमला अमेरिकी लोकतंत्र पर हमला था."
नूंह के बाद गुरुग्राम में भड़की हिंसा, बीती रात ऐसा था मंज़र
इमेज स्रोत, ANI
हरियाणा के नूंह
में सोमवार को भड़की हिंसा के बाद गुरुग्राम में भी तनाव की स्थिति बनी हुई है.
हिंसा के विरोध में बजरंग दल ने बुधवार को पूरे देश में प्रदर्शन करने का एलान
किया है.
मंगलवार को देर
रात तक कुछ दुकानों और जगहों पर आग लगाने के वीडियो सामने आ रहे हैं.
प्रशासन ने गुरुग्राम में धारा 144 लगाई हुई है. गुरुग्राम ज़िला प्रशासन ने पेट्रोल और डीज़ल को खुले में बेचने पर भी प्रतिबंध लगाया हुआ है.
प्रशासन ने ट्विटर पर लिखा है कि जिलावासी किसी प्रकार की अफवाह, भ्रामक खबर, वीडियो या फ़ोटो पर ध्यान न दें, जिला प्रशासन द्वारा सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने का प्रयास करने वालों के ख़िलाफ़ कड़ी कार्रवाई की जाएगी.
समाचार एजेंसी
पीटीआई के मुताबिक़, मंगलवार रात गुरुग्राम के सेक्टर 70 में एक वेयरहाउस में आग लगाई गई. आग
लगाने के बाद मौक़े पर फायर ब्रिगेड की गाड़ियां पहुंची.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 1
समाचार एजेंसी एएनआई के शेयर किए वीडियो में देखा जा सकता है कि मंगलवार-बुधवार रात को गुरुग्राम के बादशाहपुर में रैपिड एक्शन फोर्स के जवान सड़कों पर मार्च कर रहे हैं.
रात में जिन दुकानों में आग लगाई गई थी, बुधवार सुबह भी वहां से धुआं उठता हुआ देखा जा सकता है.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 2
पीटीआई लिखता है कि मंगलवार को गुरुग्राम में कई दुकानों, रेस्त्रां को आग लगाई गई और तोड़फोड़ की गई. उपद्रव मचाने वाली भीड़ धार्मिक नारे लगा रही थी.
नूंह में हिंसा के बाद अब तक कुल पांच लोगों की मौत हो चुकी है.
इस मामले में अब तक 44 एफआईआर दर्ज की गई हैं.
हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर ने मंगलवार को ट्वीट कर कहा था कि 70 लोगों को हिरासत में लिया गया है.
खट्टर ने ट्वीट किया, ''सुनियोजित और षडयंत्र पूर्ण तरीके से नूंह में सामाजिक यात्रा को भंग करने के लिए आक्रमण किया गया और पुलिस को भी निशाना बनाया गया, जो बड़ी साजिश की तरफ इशारा करता है.''
इमेज स्रोत, ani
नूंह जहां से हिंसा भड़कने की शुरुआत हुई थीं, वहां अब भी हालात तनावपूर्ण हैं.
हिंसाग्रस्त इलाकों में भारी संख्या में सुरक्षाबल तैनात हैं.
बुधवार सुबह एएनआई के शेयर किए वीडियो में देखा जा सकता है कि सुरक्षाबल सड़कों पर तैनात हैं और कर्फ्यू होने के कारण सड़कें खाली हैं.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 3
भारत ने वेस्टइंडीज़ को 200 रनों से हराकर जीती वनडे सिरीज़
इमेज स्रोत, Getty Images
भारत ने
वेस्टइंडीज़ को तीसरे वनडे मैच में 200 रनों से हरा दिया है.
तीन मैचों की
वनडे सिरीज़ में भारत ने दो मैच जीतकर 2-1 से सिरीज़ अपने नाम कर ली है. भारतीय
टीम ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए पांच विकेट के नुकसान पर 351 रन
बनाए थे.
जवाब में
बल्लेबाज़ी करने उतरी वेस्टइंडीज़ की टीम 35 ओवर में ऑल आउट हो गई.
गेंदबाज़ी के
मोर्चे पर शार्दुल ठाकुर ने चार विकेट झटके तो वहीं मुकेश कुमार के खाते में तीन
और कुलदीप यादव के दो विकेटों की बदौलत वेस्टइंडीज़ की टीम 151
रनों पर ही ऑल आउट हो गई.
शुभमन गिल, ईशान किशन, हार्दिक पांड्या
और संजू सैमसन ने बल्लेबाज़ी में कमाल किया, जिससे टीम ने 351
रनों का बड़ा स्कोर खड़ा किया.
भारतीय
बल्लेबाज़ों में ईशान किशन, शुभमन गिल, संजू सैमसन और
हार्दिक पांड्या ने अर्धशतक लगाए थे.
भारत की ओर से
शुभमन गिल ने सबसे ज़्यादा 85 रन बनाए थे.
शुभमन गिल
प्लेयर ऑफ़ द मैच रहे और ईशान किशन को प्लेयर ऑफ़ द सिरीज़ चुना गया.
सुषमा स्वराज की बेटी बांसुरी स्वराज को दिल्ली बीजेपी में मिली ये ज़िम्मेदारी
इमेज स्रोत, Getty Images
भारत की पूर्व
विदेश मंत्री सुषमा स्वराज की बेटी बांसुरी स्वराज को दिल्ली बीजेपी संगठन में
प्रदेश मंत्री का पद दिया गया है.
दिल्ली बीजेपी
ने मंगलवार को इस बारे में एलान किया है.
बांसुरी स्वराज
ने ट्वीट किया, ''माननीय प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा द्वारा
घोषित पार्टी के सभी पदाधिकारियों को मेरी हार्दिक शुभकामनाएँ. मुझे प्रदेश में
मंत्री पद की ज़िम्मेदारी सौंपने के लिए आदरणीय नरेंद्र मोदी, अमित शाह और
बीजेपी की आभारी हूं.''
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 1
दिल्ली बीजेपी ने बांसुरी स्वराज को नई दिल्ली से संगठन में प्रदेश मंत्री बनाया है.
दिल्ली बीजेपी ने संगठन स्तर पर कई और नेताओं को अहम ज़िम्मेदारी दी है.
पार्टी में दिल्ली के पूर्व सीएम मदन लाल खुराना के बेटे हरीश खुराना को भी संगठन में प्रदेश मंत्री बनाया गया है.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 2
दिल्ली बीजेपी में युवा चेहरों को मौका मिला है.
पार्टी ने आठ उपाध्यक्ष भी नियुक्त किए हैं. इनमें विष्णु मित्तल, दिनेश प्रताप सिंह, लता गुप्ता, योगिता सिंह भी शामिल हैं.
योगिता महिला मोर्चा की अध्यक्ष रह चुकी हैं. वहीं लता गुप्ता मेयर रह चुकी हैं.
लक्ष्मी नगर से बीजेपी विधायक अभय वर्मा को दिल्ली में पार्टी का मुख्य प्रवक्ता बनाया गया है. वहीं प्रवीण शंकर कपूर को मीडिया विभाग का प्रमुख बनाया गया है.
नमस्कार
आपका दिन शुभ
हो.
ये लाइव पेज 24
घंटे के लिए उपलब्ध रहेगा.
1 अगस्त के लाइव
अपडेट्स पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें.