मध्य प्रदेश: मैहर गैंगरेप पीड़िता की हालत नाज़ुक, क्या कहा सीएम शिवराज ने

यह घटना 27 जुलाई की है. इस सिलसिले में दो लोग गिरफ़्तार किए गए हैं.

लाइव कवरेज

अभिनव गोयल and चंदन शर्मा

  1. बीजेपी नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया को बकरा गिफ़्ट करने मंच पर पहुंचे समर्थक

    ज्योतिरादित्य सिंधिया

    इमेज स्रोत, Socialmedia

    केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया शनिवार को ग्वालियर में प्रतिभा एवं बुजुर्ग सम्मान समारोह शामिल होने के लिए पहुंचे थे.

    बीच सम्मेलन में कुछ लोग उन्हें गिफ्ट देने के लिए एक जिंदा बकरा ले आए.

    हालांकि, सिंधिया ने बकरा लेने से इनकार कर दिया.

    इस पूरे घटनाक्रम का एक वीडियो सोशल मीडिया पर भी खूब वायरल हो रहा है.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    ज्योतिरादित्य ने सम्मेलन में लोगों को संबोधित करते हुए कहा, "हमारी समाज एक सामाजिक प्रगति और विकास का समाज है. इस समाज के साथ सिंधिया परिवार का एक पारिवारिक संबंध बना है. जैसे अभी पूर्व वक्ताओं ने कहा 1880 में सिंधिया रियासत ने कमीशन गठित किया गया. अनेक तरीके से नई विचारधाराएं लाई गई. जो मंदिरों में दलित समाज को रोका जाता था उस नियम को पूरी तरह से खारिज कर दिया गया."

    "दलित समाज के नौजवानों बच्चों की शिक्षा के लिए 150 साल पहले नियम लागू किया गया और मराठाओं ने तो बाबा साहब अंबेडकर के साथ मिलकर सामाजिक उत्थान और सामाजिक कल्याण का काम किया."

  2. पीएम मोदी 'मन की बात' में हज से लौटी मुस्लिम महिलाओं पर क्या बोले?

    पीएम मोदी ने 'मन की बात' में हज से लौटी मुस्लिम महिलाओं का किया जिक्र

    इमेज स्रोत, Narendramodi

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को मन की बात कार्यक्रम के 103वें एपिसोड में हज पर जाने वाली मुस्लिम महिलाओं का जिक्र किया.

    उन्होंने कहा, "मन की बात में मुझे इस बार काफी संख्या में ऐसे पत्र भी मिले हैं जो मन को बहुत संतोष देते हैं. ये चिट्ठी उन मुस्लिम महिलाओं ने लिखी है जो हाल ही में हज यात्रा कर के आई हैं."

    "ये वो महिलाएं हैं, जिन्होंने हज की यात्रा बिना किसी पुरुष सहयोगी या मेहरम के बिना पूरी की है. ये संख्या 100-50 नहीं बल्कि चार हजार से ज्यादा है. ये एक बड़ा बदलाव है. पहले मुस्लिम महिलाओं को बिना मेहरम हज यात्रा करने की इजाजत नहीं थी. मैं मन की बात के माध्यम से सऊदी अरब सरकार का भी आभार व्यक्त करता हूं."

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    "बिना मेहरम हज पर जा रही महिलाओं के लिए महिला कोऑर्डिनेटर की नियुक्ति की गई थी. बीते कुछ वर्षों में हज पॉलिसी में जो बदलाव किए गए हैं उनकी खूब सराहना हो रही है. हमारी मुस्लिम महिलाओं और बहनों ने इस बारे में काफी कुछ लिखा है. अब ज्यादा से ज्यादा लोगों को हज पर जाने का मौका मिल रहा है."

  3. उत्तर प्रदेश: अतीक़ अहमद के वकील विजय मिश्रा को क्यों गिरफ्तार किया गया?

      • Author, अमन द्विवेदी
      • पदनाम, बीबीसी हिंदी के लिए
    अतीक अहमद

    इमेज स्रोत, Getty Images

    इमेज कैप्शन, अतीक अहमद

    यूपी के पूर्व सांसद और माफ़िया अतीक़ अहमद के वकील विजय मिश्रा को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. शनिवार देर रात लखनऊ के एक होटल से उनको पकड़ा गया है.

    प्रयागराज पुलिस कमिश्नरेट की तरफ से आधिकारिक बयान में विजय मिश्रा पर उमेश पाल हत्याकांड में शामिल होने की पुष्टि की गई.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    न्यूज एजेंसी एएनआई के अनुसार एक बयान में यूपी पुलिस ने कहा कि अतीक अहमद के वकील विजय मिश्रा को प्रयागराज पुलिस ने एसटीएफ की मदद से गिरफ्तार किया है. विजय मिश्रा को खान सौलत हनीफ के बयान और मोबाइल डिटेल के आधार पर गिरफ्तार किया गया है.

    वहीं प्रयागराज के डीसीपी दीपक भूकर ने विजय मिश्रा की गिरफ्तारी पर बयान जारी करते हुए कहा, "आज दिनांक 30.7.23 को थाना धूमनगंज पुलिस टीम के द्वारा अधिवक्ता उमेश पाल हत्याकांड में वांछित अभियुक्त विजय मिश्रा को गिरफ्तार कर लिया गया है. अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है."

    कौन है विजय मिश्रा?

    विजय मिश्रा प्रयागराज के करेली इलाके रहने वाले वकील हैं. जो बीते 10 साल से प्रयागराज में वकालत कर रहे थे. अतीक अहमद और उनके भाई अशरफ के निचली अदालत में चल रहे मुकदमों की पैरवी कोर्ट में विजय मिश्रा ही करते थे.

    एडवोकेट विजय मिश्रा, माफिया अतीक अहमद और उनके भाई अशरफ के नजदीकी माने जाते हैं.

    अतीक-अशरफ हत्याकांड के बाद, जब सभी वकीलों ने अतीक के केस को हाथ में लेने से मना कर दिया था तब विजय मिश्रा ही, सुप्रीम कोर्ट से लेकर लोअर कोर्ट तक केस फाइल कर रहे थे.

  4. राजस्थान: मुहर्रम जुलूस के दौरान करंट लगने से तीन युवकों की मौत

      • Author, मोहर सिंह मीणा
      • पदनाम, जयपुर से, बीबीसी हिंदी के लिए
    ताजिया जुलूस के दौरान करंट लगने से तीन युवकों की मौत

    इमेज स्रोत, Moharsinghmeena

    राजस्थान के धौलपुर ज़िले में रविवार सुबह ताजिया जुलूस के दौरान 11000 केवी की हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गए, जिसके कारण तीन युवकों की मौत हो गई. एक घायल युवक का अस्पताल में इलाज जारी है.

    घटना धौलपुर के कोतवाली थाना इलाक़े की है. मृतकों के परिजन ज़िला अस्पताल के बाहर विद्युत विभाग के खिलाफ़ प्रदर्शन कर रहे हैं.

    धौलपुर ज़िला पुलिस अधीक्षक (एसपी) मनोज कुमार ने बीबीसी से फ़ोन पर बताया, "सुबह ताजिया दफ़न करने के लिए ले जाते समय बिजली की हाइटेंशन लाइन से करंट लगने के कारण हादसा हुआ है. तीन युवकों की मौत हो गई है जबकि एक घायल है.

    एसपी का कहना है, "परिजन विद्युत विभाग की लापरवाही के विरोध में प्रदर्शन कर रहे हैं. परिजनों की मांग है कि जुलूस के दौरान मौजूद पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई हो और मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाया जाए."

    ज़िला अस्पताल के सीएमओ डॉ समरवीर सिंह सिकरवार ने बीबीसी को बताया, "सुबह क़रीब 9 बजे चार युवकों को अस्पताल लाया गया था. तीन युवकों की मौत हो गई है. घायल युवक की स्थिति अब बेहतर है और वह वार्ड में भर्ती हैं."

    चार युवक अपने कंधे पर इस्लामपुरा का पंचायती ताजिया कर्बला जा रहे थे. इस दौरान 25 साल के मूवीन, 19 साल के अनवर, 18 साल के मुनव्वर रिहान और 18 साल के वसीम करंट की चपेट में आ गए.

    जुलूस में मौजूद सलमान ने स्थानीय मीडिया से बातचीत में कहा है, "किले रोड पर सैयद के पास से कर्बला के लिए जाते समय बिजली की हाईटेंशन लाइन से करंट लगने के कारण घटना हुई है."

  5. मणिपुर की राज्यपाल से मिलने पहुंचे विपक्षी गठबंधन 'इंडिया' के नेता

    विपक्षी गठबंधन इंडिया के प्रतिनिधिमंडल के मणिपुर दौरे का रविवार को दूसरा दिन है.

    इमेज स्रोत, ANI

    विपक्षी गठबंधन इंडिया के प्रतिनिधिमंडल के मणिपुर दौरे का रविवार को दूसरा दिन है.

    प्रतिनिधिमंडल में शामिल 21 सांसद राज्यपाल अनुसुइया उइके से मिलने पहुंचे हैं. दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे सांसदों ने शनिवार को कई राहत शिविरों का दौरा किया था.

    राज्यपाल से मिलने पहुंचे सांसदों में से एक आरजेडी के सांसद मनोज झा ने समाचार एजेंसी एएनआई से बात करते हुए कहा कि न्याय के साथ शांति स्थापित करने की ज़रूरत है और इसी की गुज़ारिश करने के लिए वे राज्यपाल से मिलने जा रहे हैं.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    टीएमसी सांसद सुष्मिता सेन ने कहा, "बहुत बुरा हाल है. परिस्थिति में कोई परिवर्तन नहीं है. राज्यपाल को ज्वाइंट मेमोरेंडम देंगे और शांति की अपील करें. हम चाहते हैं कि वे पीएम मोदी और अमित शाह को राज्य के बारे में सही-सही जानकारी दें."

    शनिवार सुबह दिल्ली से विपक्षी सांसदों को एक प्रतिनिधिमंडल मणिपुर रवाना हुआ था.

    मणिपुर में तीन मई महीने से हिंसा जारी है. यहां मैतेई और कुकी समुदायों के बीच हुई हिंसा में अब तक 160 लोगों की जान गई है, वहीं हज़ारों लोगों को विस्थापित होना पड़ा है.

  6. स्टुअर्ट ब्रॉड ने किया संन्यास का एलान, ये होगा आखिरी मैच

    इंग्लैंड के तेज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड

    इमेज स्रोत, Getty Images

    इंग्लैंड के तेज़ गेंदबाज़ स्टुअर्ट ब्रॉड ने एशेज़ टेस्ट सिरीज़ के बीच ही संन्यास की घोषणा कर दी है.

    शनिवार को ब्रॉड ने एलान किया कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांचवां एशेज़ टेस्ट उनके करियर का आखिरी मैच होगा.

    इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांचवां मैच लंदन के केनिंग्टन ओवल मैदान पर खेला जा रहा है.

    37 साल के ब्रॉड ने इंटरनेशनल क्रिकेट की शुरुआत साल 2006 से की थी. 17 साल के क्रिकेट करियर में उन्होंने 167 टेस्ट मैच खेले और 602 विकेट अपने नाम किए.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

  7. अहमदाबाद के एक अस्पताल में लगी आग, 100 मरीज़ों को सुरक्षित बाहर निकाला

    अहमदाबाद के एक अस्पताल में लगी आग

    इमेज स्रोत, ANI

    गुजरात के अहमदाबाद शहर में रविवार को एक बहुमंज़िला अस्पताल के बेसमेंट में आग लग गई, जिसके बाद एहतियातन करीब 100 मरीज़ों को अस्पताल से बाहर निकाला गया.

    समाचार एजेंसी पीटीआई ने साहिबबाग पुलिस थाने के अधिकारी के हवाले से बताया कि शहर के साहिबबाग इलाके में स्थित राजस्थान अस्पताल के बेसमेंट में सुबह करीब साढ़े चार बजे आग लग गई.

    एजेंसी के मुताबिक पुलिस इंस्पेक्टर एमडी चंपावत ने कहा, "दमकल कर्मी आग पर काबू पाने के लिए काम कर रहे हैं. अस्पताल के बेसमेंट जहां आग लगी थी, वहां से धुआं निकल रहा है."

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

  8. इटली के तट पर मिला 2 हज़ार साल पुराने रोमन जहाज़ का मलबा

    इटली के तट पर मिला 2 हजार साल पुराने रोमन जहाज का मलबा

    इमेज स्रोत, Reuters

    इटली के तट पर 2 हज़ार साल से ज़्यादा पुराने एक प्राचीन रोमन जहाज़ के अवशेष पाए गए हैं.

    यह मालवाहक जहाज़ रोम से क़रीब 80 किलोमीटर दूर सिविटावेचिया बंदरगाह के पास मिला है.

    जहाज़ के अंदर कुछ पुराने टेराकोटा घड़े पाए गए हैं. जहाज़ के 20 मीटर से अधिक लंबा होने का अनुमान है.

    इसे 160 मीटर की गहराई पर खोजा गया है. पुलिस का कहना है कि मलबे को रिमोट से चलने वाले एक रोबोट की मदद से खोजा गया है.

    फ़िलहाल यह नहीं बताया गया है कि क्या जहाज़ के मलबे को बाहर निकालने का काम किया जाएगा या नहीं.

    जहाज़ के मलबे की खोज असामान्य नहीं है. अनुमान है कि भूमध्य सागर के आसपास हज़ारों जहाज़ डूबे हुए हैं.

    साल 2018 में करीब ढाई हज़ार साल पुराना एक जहाज़ बुल्गारिया के तट पर पाया गया था. आधिकारिक तौर पर इसे दुनिया का सबसे पुराना ज्ञात जहाज़ का मलबा माना गया है.

  9. मीडिया के सवालों से परेशान हुए अंजू और नसरुल्लाह

    अंजू और नसरुल्लाह

    फ़ेसबुक पर एक पाकिस्तानी शख़्स से दोस्ती के बाद उनसे मिलने ख़ैबर पख़्तूनख़्वा पहुंचीं भारतीय महिला अंजू ने अब मीडिया से दूरी बना ली है.

    दुनियाभर की मीडिया दोनों से संपर्क करना चाहती है, इंटरव्यू लेना चाहती है और उनकी कहानी जानना चाहती है लेकिन वे इस बारे में ज्यादा कुछ नहीं कहना चाहते.

    नसरुल्लाह और अंजू, दोनों मीडिया के सवालों से परेशान हो गए हैं. जब बीबीसी उर्दू के सहयोगी पत्रकार उनसे मिलने अपर दीर पहुंचे, तो नसरुल्लाह काफी गुस्से में दिखाई दिए.

    नसरुल्लाह के परिवार के मुताबिक वे उनके फोन पर आ रहे फोन कॉल से तंग आ गए हैं.

    उनके मुताबिक नसरुल्लाह का कहना है कि वे फोन से इतने परेशान हो गए हैं कि वे इसे तोड़ देना चाहते हैं.

    परिवार ने मीडिया से अपील की है कि उन्हें बात करने के लिए मजबूर न किया जाए.

    क्या दोनों ने शादी कर ली? यह सवाल बार बार पूछा जा रहा है. स्थानीय पुलिस अधिकारियों ने निकाह की पुष्टि की है.

    मलांकद के स्थानीय पुलिस अधिकारी नासिर सत्ती ने बीबीसी के अज़ीज़ुल्लाह ख़ान को बताया है कि अंजू और नसरुल्ला ने अपर दीर की एक अदालत में मंगलवार को निकाह की रस्म पूरी कर ली है, लेकिन अंजू ने ऐसी खबरों का खंडन किया है.

    पाकिस्तान जाने से पहले अंजू, अपने पति अरविंद और दो बच्चों के साथ राजस्थान के भिवाड़ी में एक फ्लैट किराए पर लेकर रहीं थीं.

  10. यूक्रेन के साथ शांति वार्ता पर रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने क्या कहा

    रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन

    इमेज स्रोत, REUTERS

    इमेज कैप्शन, रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन

    रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने यूक्रेन के साथ शांति वार्ता को लेकर एक अहम बात की है. उन्होंने कहा कि वे इस विचार को खारिज नहीं करते हैं.

    सेंट पीटर्सबर्ग में अफ्रीकी नेताओं से मुलाकात के बाद बोलते हुए उन्होंने कहा कि अफ्रीकी शांति पहल के साथ-साथ चीनी पहल भी इसके लिए आधार बन सकती है.

    राष्ट्रपति पुतिन ने यह भी कहा कि जब यूक्रेनी सेना मोर्चे पर लड़ रही थी तो युद्ध विराम लागू करना कठिन था.

    यूक्रेन और रूस पहले ही कह चुके हैं कि वे पहले से तय कुछ शर्तों के बिना बातचीत करने के लिए नहीं बैठेंगे.

    यूक्रेन चाहता है कि उसकी सीमाएं 1991 की तरह बहाल की जाएं, जिसका रूस विरोध करता है.

    रूस का कहना है कि बातचीत के लिए यूक्रेन को अपने देश की नई क्षेत्रीय वास्तविकता को स्वीकार करना होगा. इसका मतलब है कि उसे अपने कई क्षेत्रों को छोड़ना होगा.

  11. इसरो ने श्रीहरिकोटा से लॉन्च किए 7 सैटेलाइट

    इसरो

    इमेज स्रोत, ANI

    भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संस्थान (इसरो) ने रविवार को एक साथ 7 सैटेलाइट्स को लॉन्च किया है.

    सिंगापुर के डीएस-एसएआर उपग्रह के साथ अन्य छह उपग्रहों को ले जाने वाले पीएसएलवी-सी56 ने आज सुबह 6.30 बजे श्रीहरिकोटा के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से उड़ान भरी.

    अंतरिक्ष एजेंसी के मुताबिक डीएस-एसएआर उपग्रह को डीएसटीए (सिंगापुर सरकार की प्रतिनिधित्व) और एसटी इंजीनियरिंग के बीच साझेदारी के तहत विकसित किया गया है.

    सैटेलाइट के ऑपरेशन होने के बाद इसका उपयोग सिंगापुर सरकार की विभिन्न एजेंसियां सैटेलाइट इमेजिंग की जरूरतों को पूरा करने के लिए करेंगी.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

  12. वेस्टइंडीज़ ने भारत को छह विकेट से हराया

    वेस्टइंडीज ने भारत को छह विकेट से हराया

    इमेज स्रोत, Getty Images

    वेस्टइंडीज़ ने वनडे सिरीज़ के दूसरे मुकाबले में भारत को छह विकेट से हरा दिया है. इस जीत के साथ वेस्टइंडीज़ ने तीन मैचों की सिरीज़ में 1-1 की बराबरी कर ली है.

    मैच में वेस्टइंडीज़ ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी करने का फ़ैसला किया. ग्राउंड पर पहले उतरी भारतीय टीम ने 40.5 ओवर में 181 रन का लक्ष्य रखा, जिसे विपक्षी टीम ने चार विकेट खोकर 36.4 ओवर में ही आसानी से हासिल कर लिया.

    भारत के लिए सबसे ज़्यादा 55 रन ईशान किशन ने बनाए. शुभमन गिल ने 34 और सूर्यकुमार यादव ने 24 रन योगदान दिया.

    इन तीनों के अलावा कोई भी भारतीय खिलाड़ी 20 का आंकड़ा पार नहीं कर पाया. वहीं वेस्टइंडीज़ के शाई होप ने कप्तानी पारी खेलते हुए नाबाद 63 रन स्कोर और केसी कार्टी ने नाबाद 48 रन बनाए.

    वेस्टइंडीज़ के लिए रोमारियो शेफर्ड और गुजाकेश मोती ने तीन-तीन विकेट लेकर मैच का रुख मोड़ दिया. भारत की बात करें तो शार्दुल ने भी तीन विकेट अपने नाम किए.

    सिरीज़ का तीसरा और निर्याणक मैच मंगलवार को त्रिनिदाद में खेला जाएगा.

  13. नमस्कार आपका दिन शुभ हो. ये लाइव पेज 24 घंटे के लिए उपलब्ध रहेगा. 29 जुलाई के लाइव अपडेट्स पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें.