मध्य प्रदेश: मैहर गैंगरेप पीड़िता की हालत नाज़ुक, क्या कहा सीएम शिवराज ने

यह घटना 27 जुलाई की है. इस सिलसिले में दो लोग गिरफ़्तार किए गए हैं.

लाइव कवरेज

अभिनव गोयल and चंदन शर्मा

  1. मध्य प्रदेश: मैहर गैंगरेप पीड़िता की हालत नाज़ुक, क्या कहा सीएम शिवराज ने

      • Author, सलमान रावी
      • पदनाम, बीबीसी संवाददाता
    मैहर गैंगरेप

    इमेज स्रोत, Getty Images

    मध्य प्रदेश के सतना ज़िले के मैहर के पास सामूहिक बलात्कार की शिकार हुई 12 साल की बच्ची की हालत अब नाज़ुक बनी हुई है.

    पीड़ित का इलाज मैहर से 70 किलोमीटर दूर रीवा के संजय गांधी मेमोरियल हॉस्पिटल में चल रहा है, जहां 7 डाक्टरों की टीम ने घंटों चली सर्जरी के बाद बताया कि गुप्तांग में लकड़ी घुसाने की वजह से उसे काफ़ी अंदरूनी चोटें आई हैं.

    डॉक्टरों की टीम का यह भी कहना है कि पीड़ित के शरीर पर दांतों से काटने के निशान भी हैं.

    क्षेत्र के एडीजी केपी वेंकटेश्वर राव ऑपरेशन के दौरान अस्पताल में मौजूद थे.

    उन्होंने पत्रकारों को बताया कि बेहतर इलाज के लिए पीड़िता को किसी बड़े अस्पताल में भर्ती कराने की यदि नौबत आई तो ऐसा ही किया जाएगा.

    यह घटना 27 जुलाई की बताई जाती है. इस सिलसिले में दो लोगों की गिरफ़्तारी की गई है, जिनकी पहचान रवीन्द्र चौधरी और अतुल बढौलिया के रूप में हुई है, जो मेहर के एक मंदिर में दैनिक वेतन भोगी हैं.

    पीड़िता के बारे में बताया गया है कि वो मंदिर के बाहर भीख मांगती थी. वहीं कुछ लोग कह रहे हैं कि वो मंदिर के बाहर फूल बेचा करती थी.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    पुलिस के अधिकारियों का कहना है कि घटना की जानकारी 28 जुलाई को मिली, जब 20 घंटों तक जंगल में बदहवास पड़ी रहने के बाद किसी स्थानीय महिला के सहयोग से पीड़ित अपनी बस्ती पहुँच पाई. इसके बाद ही पुलिस हरकत में आई.

    29 तारीख़ को दोनों अभियुक्तों के घरों को स्थानीय प्रशासन ने बुलडोज़र से गिरा दिया गया. घर तोड़ने गए अनुमंडल अधिकारी सुरेश यादव और अनुमंडलीय पुलिस अधिकारी लोकेश डावर का कहना है कि दोनों अभियुक्तों के मकान सरकारी ज़मीन पर अवैध तरीक़े से बनाए गए थे.

    इस घटना पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा, "मैहर में बेटी के साथ दुष्कर्म की जानकारी मिली है. मन पीड़ा से भरा हुआ है, व्यथित हूं."

    "मैंने पुलिस को निर्देश दिए हैं कि कोई भी अपराधी बचना नहीं चाहिए. पुलिस ने अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया है. प्रशासन को निर्देश दिए हैं कि बेटी के समुचित इलाज की व्यवस्था की जाए. कोई भी अपराधी बचेगा नहीं, कठोरतम कार्रवाई की जाएगी."

  2. कभी ब्रॉड की गेंदों पर जड़े थे एक ओवर में छह छक्के, उनके रिटायरमेंट पर क्या बोले युवराज

    ब्रॉड और युवराज सिंह

    इमेज स्रोत, Getty Images

    इंग्लैण्ड के तेज़ गेंदबाज़ स्टुअर्ट ब्रॉड के संन्यास लेने की ख़बर के बाद पूर्व भारतीय किक्रेटर युवराज सिंह ने ट्वीट कर उन्हें शुभकामनाएँ दी हैं.

    उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा,"सबसे बेहतरीन और सबसे ख़तरनाक टेस्ट गेंदबाज़ को एक शानदार टेस्ट करियर के लिए बधाई. आपकी यात्रा अत्यंत प्रेरणादायक रही. आगे के लिए शुभकामनाएँ ब्रॉडी."

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    स्टुअर्ट ब्रॉड वही गेंदबाज हैं, जिनकी गेंदबाजी के दौरान 2007 के टी20 विश्वकप में द अफ्रीका में युवराज सिंह ने एक ओवर की सभी छह गेंदों पर छक्के लगाए थे.

    ब्रॉड अभी ऑस्ट्रेलिया के साथ जारी एशेज़ सिरीज़ के पांचवाँ और अंतिम टेस्ट मैच खेल रहे हैं. सोमवार को इस मैच का अंतिम दिन है, जो उनके इंटरनेशनल करियर का आख़िरी दिन होगा.

  3. ईरान: समलैंगिक सेक्स का टेप जारी होने के बाद अधिकारी का निलंबन

    ईरान

    इमेज स्रोत, Reuters

    ईरान में वायरल एक सेक्स टेप के कारण ‘इस्लामी मूल्यों को बढ़ावा’ देने वाले एक अधिकारी को निलंबित कर दिया गया है.

    एक वायरल वीडियो में ईरान के गिलान प्रांत के संस्कृति और इस्लामी मार्गदर्शन के प्रमुख रेजा त्साघाटी को किसी अन्य मर्द के साथ यौन संबंध बनाते हुए दिखाया गया है.

    हालाँकि उनकी पहचान और वीडियो की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं की गई है.

    इस वीडियो को एक सरकार विरोधी रेडियो गिलान नाम के टेलिग्राम चैनल ने अपलोड किया था.

    चैनल के चीफ़ एडिटर पेमन बेहबौदी कहा कि चैनल "सरकारी अधिकारियों के बीच भ्रष्टाचार" को उजागर करना जारी रखेगा.

    शनिवार को ईरान के संस्कृति मंत्री मोहम्मद मेहदी इस्माइली ने कहा कि वीडियो के पोस्ट होने से पहले रेजा त्साघाटी से जुड़ी कोई नेगेटिव रिपोर्ट मौजूद नहीं थी.

    शरिया पर आधारित ईरानी क़ानून के तहत समलैंगिक संबंधों को अपराध माना जाता है. इसकी अधिकतम सज़ा मौत होती है.

  4. असम सीएम ने उठाया रोहिंग्या मुसलमानों के घुसपैठ का मुद्दा, त्रिपुरा पुलिस ने दिया ये जवाब

    हिमंत बिस्वा सरमा

    इमेज स्रोत, ANI

    इमेज कैप्शन, हिमंत बिस्वा सरमा

    असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने रोहिंग्या मुसलमानों के अवैध प्रवेश को लेकर एक ट्वीट किया, जिस पर त्रिपुरा पुलिस ने जवाब दिया है.

    दरअसल, असम सीएम के ट्विटर हैंडल से एक ट्वीट में कहा गया, "रोहिंग्याओं की घुसपैठ चिंताजनक है. ऐसे दलालों का नेटवर्क है, जो रोहिंग्याओं को त्रिपुरा लाते हैं और फिर वहां से असम और बाक़ी देश तक ले जाते हैं. हमारी पुलिस अभी त्रिपुरा में है और ऐसे लोगों के ख़िलाफ़ सख़्त कार्रवाई करने के लिए राज्य सरकार के साथ मिलकर काम कर रही है."

    इस पर त्रिपुरा पुलिस ने अपने जवाब में लिखा, "त्रिपुरा पुलिस अन्य एजेंसियों के साथ मिलकर रोहिंग्याओं सहित सभी तरह के अवैध घुसपैठ के ख़िलाफ़ सख़्त कार्रवाई करने के लिए प्रतिबद्ध है. इस साल जून तक रोहिंग्याओं सहित कुल 354 घुसपैठियों और दलालों को त्रिपुरा पुलिस गिरफ़्तार कर चुकी है."

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    इससे पहले, असम सीएम ने कहा था कि बांग्लादेश से असम के करीमगंज ज़िले में रोहिंग्याओं की घुसपैठ चिंताजनक है और ये राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए ख़तरा है.

    समाचार एजेंसी पीटीआई के अनुसार, पुलिस अधीक्षकों (एसपी) के साथ दो दिवसीय सम्मेलन के बाद असम सीएम ने प्रेस कॉन्फ़्रेंस के दौरान ये बातें कहीं.

    उन्होंने कहा, "हमने इस बारे में केंद्र को सूचित कर दिया है और केंद्रीय एजेंसियों, त्रिपुरा सरकार से मदद भी मांगी है."

    उन्होंने कहा कि अवैध तरीके से आ रहे रोहिंग्या असम में नहीं रहते, बल्कि पूरे भारत में जाकर बस रहे हैं.

  5. मणिपुर से दिल्ली लौटकर विपक्षी गठबंधन 'इंडिया' के नेताओं ने सरकार पर लगाए कई गंभीर आरोप

    इंडिया

    इमेज स्रोत, ANI

    विपक्षी गठबंधन 'इंडिया' का 21 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल मणिपुर के हिंसा प्रभावित इलाकों का दौरा करने के बाद रविवार को दिल्ली पहुंचा.

    मणिपुर से लौटने के बाद कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने आरोप लगाया है कि राज्य और केंद्र, दोनों ही मणिपुर के लिए कोई बड़ा क़दम नहीं उठा रहे.

    उन्होंने कहा, "दिल्ली और देश के बाहर बड़ी-बड़ी बातें की जा रही हैं... लोगों के घरों में खाना और दवाइयां नहीं हैं, बच्चों के पास पढ़ने के लिए सुविधाएं नहीं हैं, कॉलेज के छात्र कॉलेज नहीं जा पा रहे हैं."

    उनके अनुसार, "दो समुदायों के बीच लड़ाई ख़त्म करने के लिए कुछ भी नहीं किया जा रहा है... राज्य सरकार और केंद्र सरकार ने अपनी आंखें बंद कर ली हैं."

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    वहीं टीएमसी की सांसद सुष्मिता देव ने वापस आने के बाद कहा, "जब प्रधानमंत्री संसद में आएंगे तो हम मणिपुर के मुद्दे उठाएंगे लेकिन वे संसद में आते ही नहीं हैं."

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

    आरजेडी सासंद मनोज कुमार झा ने कहा, "हमारी एक ही मांग है कि दोनों समुदाय को सौहार्द बनाकर रखना चाहिए. मणिपुर के हालात काफी ख़तरनाक हैं."

    छोड़िए X पोस्ट, 3
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 3

    जेडीयू के प्रमुख राजीव रंजन (लल्लन) सिंह ने कहा, "राज्यपाल ने कहा है कि वह सामान्य स्थिति को बहाल करने के लिए हर संभव प्रयास कर रही हैं. लेकिन हम जानते हैं कि राज्यपाल के पास सीमित शक्तियाँ होती हैं और राज्य चलाने की शक्ति राज्य सरकार के हाथों में होती है."

    छोड़िए X पोस्ट, 4
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 4

    एनसीपी (शरद पवार गुट) सांसद पीपी मोहम्मद फै़ज़ल ने कहा, "हमने जो कुछ भी देखा और सुना, वो हमारी उम्मीदों से परे है.उन लोगों की पीड़ा को शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता. अगर सरकार ने शुरू में कार्रवाई की होती, तो ऐसी स्थिति से बचा जा सकता था, सरकार मूक दर्शक बनी रही."

    छोड़िए X पोस्ट, 5
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 5

    वहीं झारखंड मुक्ति मोर्चा सासंद महुआ माझी ने कहा, "राज्यपाल ने हमसे कहा कि हम पहल करें और समाधान निकालें. वो ख़ुद को असहाय महसूस कर रही हैं.कल संसद में हमारी बैठक होगी, जिसके बाद हम आगे की रणनीति तय करेंगे."

    छोड़िए X पोस्ट, 6
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 6

    विपक्षी गुट के इस प्रतिनिधिमंडल में अधीर रंजन चौधरी और गौरव गोगोई के अलावा टीएमसी सांसद सुष्मिता देव, झारखंड मुक्ति मोर्चा की सासंद महुआ माझी, डीएमके की सांसद कनिमोझी, आरएलडी सांसद जयंत चौधरी, आरजेडी सासंद मनोज कुमार झा, आरएसपी के एन.के प्रेमचंद्रन, जेडीयू के राजीव रंजन (ललन सिंह), जेडीयू नेता अनिल प्रसाद हेगड़े, सीपीआई नेता पी. संदोष कुमार और सीपीआई (एम) नेता एए रहीम शामिल थे.

    सोमवार यानी 31 जुलाई की सुबह 9:30 बजे, ये नेता संसद भवन में अपने गठबंधन के सदन प्रमुखों से मिलकर उन्हें राज्य की असलियत बताएंगे.

  6. पश्चिम बंगाल के पूर्व मुख्यमंत्री बुद्धदेव भट्टाचार्य की हालत अब भी चिंताजनक

      • Author, प्रभाकर मणि तिवारी
      • पदनाम, कोलकाता से, बीबीसी हिंदी के लिए
    बुद्धदेव भट्टाचार्य

    इमेज स्रोत, Getty Images

    फेफड़ों के संक्रमण और सांस की तकलीफ़ के साथ शनिवार को कोलकाता के एक निजी अस्पताल में दाख़िल पश्चिम बंगाल के पूर्व मुख्यमंत्री बुद्धदेव भट्टाचार्य की हालत स्थिर होने के बाद भी चिंताजनक बनी हुई है.

    वुडलैंड्स हॉस्पिटल की ओर से रविवार शाम को जारी मेडिकल बुलेटिन में इसकी जानकारी दी गई है. उन्हें शनिवार की रात से ही वेंटिलेर पर रखा गया है.

    Bulletin

    इमेज स्रोत, PM Tiwary

    क्या कहा गया है बुलेटिन में?

    इस बुलेटिन में कहा गया है कि सीपीएम नेता के फेफड़े में संक्रमण है और टाइप-2 रेस्पिरेटरी फेल्योर है.

    हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. सरोज मंडल ने रविवार को उनके स्वास्थ्य की जांच की. उनका ईको-कार्डियोग्राम (ECG) भी किया गया. इसकी रिपोर्ट बढ़िया है.

    उनके इलाज के लिए गठित मेडिकल बोर्ड के सदस्य डा. कौशिक चक्रवर्ती ने बताया कि दिल की हालत ठीक होने के कारण ही फेफड़ों के संक्रमण के बावजूद उनकी हालत स्थिर है.

    शरीर में शुगर की मात्रा नियंत्रित रखने के लिए उनको इन्सुलिन दिया जा रहा है. फिलहाल उनको ट्यूब के जरिए तरल पदार्थ दिया जा रहा है.

    रविवार सुबह बुद्धदेव की अकेली संतान सुचेतना भट्टाचार्य उन्हें देखने अस्पताल पहुंचीं.

    वाममोर्चा अध्यक्ष विमान बोस के अलावा विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी ने भी आज अस्पताल जाकर पूर्व मुख्यमंत्री के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली.

    दोपहर के समय हुई मेडिकल बोर्ड की बैठक में सीपीएम नेता सूर्यकांत मिश्र भी मौजूद थे.

  7. लालू प्रसाद यादव ने बताया विपक्षी दलों के एक साथ आने का मकसद

    लालू यादव

    इमेज स्रोत, ANI

    पटना में राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ के बारे में कहा है कि बाबा साहेब आंबेडकर के विचारों को मानने वाली पार्टियां एक साथ आ रही हैं.

    उन्होंने कहा, ''बाबा साहब आंबेडकर को मानने वाली पार्टियां इकट्ठा हो रही हैं. भारतीय जनता पार्टी का सफाया होगा. अब 'इंडिया' बनाम भारतीय जनता पार्टी है. हम आने वाले समय में महाराष्ट्र में इकट्ठा होंगे और आगे की रणनीति तय करेंगे.''

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    बेंगलुरु में 17-18 जुलाई को दो दिवसीय बैठक के दौरान विपक्ष के 26 दलों ने अपने गठबंधन का नाम ‘इंडिया’ दिया था.

    यह गठबंधन बीजेपी का मुक़ाबला करने के लिए ‘वैकल्पिक राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक एजेंडा’ देने पर सहमत होने का दावा किया है.

  8. ​सुब्रह्मण्यम स्वामी ने कंगना के बारे में ऐसा क्या कहा कि ट्विटर पर दोनों आ गए आमने-सामने?

    कंगना रनौत

    इमेज स्रोत, ANI

    अपने बयानों से अक्सर सुर्ख़ियों में रहने वाली ​दो शख्सियतें रविवार को सोशल मीडिया साइट पर आमने-सामने आ गईं.

    भाजपा नेता सुब्रह्मण्यम स्वामी ने फ़िल्म अभिनेत्री कंगना रनौत के बारे में व्यंग्य के अंदाज़ में सोशल मीडिया साइट ट्विटर पर लिखा कि वे आजकल कहां हैं, इसका पता तो एसपीजी को ही होगा.

    एसपीजी, स्पेशल प्रोटेक्शन ग्रुप नाम की एजेंसी का संक्षिप्त रूप है, जो भारत के प्रधानमंत्री और उनके परिवार की सुरक्षा करती है.

    स्वामी के इस बयान का कंगना रनौत ने ट्विटर पर ही जवाब दिया.

    कंगना ने लिखा, ''सर मैं सिर्फ़ बॉलीवुड की एक स्टार ही नहीं, एक बहुत मुखर और जागरुक नागरिक भी हूं. मुझे महाराष्ट्र में राजनीतिक द्वेष का निशाना बनाया गया. मेरी वजह से 'राष्ट्रवादी' यहां सरकार बना पाए. मैंने 'टुकड़े गैंग' के बारे में भी बात की और खालिस्तानी समूहों की ज़ोरदार निंदा की."

    "मैं एक फ़िल्म मेकर, लेखक और प्रोड्यूसर भी हूं और मेरे अगले प्रोडक्शन 'इमरजेंसी' में ऑपरेशन ब्लूस्टार को दिखाया गया है... ऐसे में मेरे जीवन के सामने स्पष्ट ख़तरा है, इसलिए मैंने सुरक्षा का अनुरोध किया था... क्या इसमें कुछ ग़लत है सर?"

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    क्या कहा था स्वामी ने?

    असल में ट्विटर पर चित्रा नाम की एक यूजर ने तंज़ कसते हुए लोगों से पूछा था, ''कंगना फ़िलहाल कहां हैं, उनकी कोई ख़बर नहीं आ रही… क्या वो अब तक 2014 के बाद भारत को मिली 'आज़ादी' का जश्न मना रही हैं?''

    उन्हें जवाब देते हुए सुब्रह्मण्यम स्वामी ने लिखा था, ''इस बारे में तो एसपीजी को ही पता होगा, क्योंकि उनकी (कंगना रनौत) गतिविधियों का बही-खाता वे ही (एसपीजी) रखते हैं. मुझे इस बारे में हैरानी होती है कि एसपीजी का बॉलीवुड सितारों से क्या लेना-देना है. लेकिन कंगना के मामले में एक अलग ही व्यवस्था के तहत उन्हें उच्च स्तर की सुरक्षा दी गई है.

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

  9. ब्रेकिंग न्यूज़, पाकिस्तान के ख़ैबर पख़्तूनख़्वा में धमाका, कम से कम 35 की मौत और 200 घायल

    पाकिस्तान में धमाका

    इमेज स्रोत, Rescue 1122

    पाकिस्तान के बाजौर ज़िले के ख़ार तहसील इलाक़े में हुए एक भीषण धमाके में कम से कम 35 लोगों के मारे जाने और 200 लोगों के घायल होने की ख़बर है.

    देश के ख़ैबर पख़्तूनख़्वा सूबे में जमीयत उलेमा-ए-इस्लाम (फ़ज़्ल) की ओर से रविवार को आयोजित कार्यकर्ताओं के एक सम्मेलन में यह धमाका हुआ.

    रेस्क्यू 1122 के प्रवक्ता ने बताया कि ये विस्फोट ख़ार के दुबई मोड़ इलाक़े के पास जमीयत उलेमा-ए-इस्लाम द्वारा आयोजित कार्यकर्ताओं के एक सम्मेलन में हुआ.

    राहत और बचाव अधिकारियों के अनुसार, मौक़े पर राहत और बचाव कार्य जारी है.

    घायलों की बड़ी तादाद के कारण उन्हें अस्पताल में भर्ती कराने में परेशानी उठानी पड़ रही है. ऐसे हालात में अधिकारियों ने ज़िला अस्पताल में 'स्वास्थ्य आपातकाल' लगाने का एलान किया है.

    तस्वीरों में एंबुलेंस को घायलों को अस्पताल पहुंचाते देखा गया. हालांकि अभी तक इस धमाके की वजह का पता नहीं चल सका है. सुरक्षा बलों ने इलाक़े को घेर लिया है.

    जमीयत उलेमा-ए-इस्लाम (फ़ज़्ल) के महासचिव और सीनेटर मौलाना अब्दुल गफ़ूर हैदरी ने उनकी पार्टी की बैठक में हुए विस्फोट की कड़ी निंदा की है.

    उन्होंने कहा है कि एक सोची-समझी साज़िश के तहत देश का माहौल ख़राब किया जा रहा है.

    एक स्थानीय अधिकारी ने इस इलाक़े में पार्टी के अहम नेता मौलाना ज़ियाउल्लाह के मारे जाने की ख़बर दी है.

  10. मणिपुर से आने वाले भारतीय फुटबॉल टीम के खिलाड़ी का दर्द- 'मेरा घर जलाया, राहत शिवर में है परिवार'

    चिंगलेनसाना सिंह कोनशम

    इमेज स्रोत, Twitter/Konsham Chinglensana Singh

    भारतीय फुटबॉल टीम के सदस्य और मणिपुर निवासी चिंगलेनसाना सिंह कोनशम ने कहा है कि हिंसा में प्रदर्शनकारियों ने उनके घर को जला दिया.

    समाचार एजेंसी पीटीआई को दिए एक इंटरव्यू में उन्होंने ये जानकारी दी है.

    कोनशम के अनुसार, राज्य के चूराचांदपुर ज़िले में उन्होंने जो फुटबॉल मैदान बनवाया था उसे भी हिंसक तत्वों ने क्षतिग्रस्त कर दिया है.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    मणिपुर में पिछले क़रीब तीन महीनों से जारी हिंसा के बीच अपने साथ घटी इस वारदात के बारे में सिंह ने समाचार एजेंसी पीटीआई से बातचीत की है.

    उन्होंने कहा है, ''मैंने सुना है कि हमारा घर तहस-नहस करके उसे जला दिया गया है. उसके बाद, चूराचांदपुर में मेरा बनवाया गया एक फुटबॉल टर्फ भी बर्बाद करके जला दिया गया है. यह घटना दिल तोड़ने वाली और दुखद है.''

    हालांकि उन्होंने अपने परिजनों के वहां से सुरक्षित बाहर निकल जाने की भी जानकारी दी है.

    उनके अनुसार, ''चूराचांदपुर के प्रतिभाशाली लेकिन फुटबॉल स्कूल से वंचित युवाओं को एक प्लेटफॉर्म देना, मेरा एक सपना था, जिससे कि वे पेशेवर खिलाड़ी बनें और वे नेशनल टीम तक पहुंचें. इससे उनके परिजनों को भी बड़ा सहारा मिलता.''

    सिंह ने कहा, ''यह मेरा सपना था, जो अब टूट गया है. सब कुछ बर्बाद और लूट लिया गया है. सौभाग्य से, मेरे माता-पिता, मेरा परिवार इस हिंसा से बचकर निकलने में सफल रहे. उन्हें एक राहत केंद्र में रखा गया है.''

  11. आईआईटी बॉम्बे की कैन्टीन में 'केवल शाकाहारियों को खाने की अनुमति' देने पर बवाल, क्या है पूरा मामला?

    IITB

    इमेज स्रोत, Twitter/ APPSC IIT Bombay

    आईआईटी बॉम्बे के एक हॉस्टल की कैन्टीन में 'केवल शाकाहारियों को बैठने की इजाज़त' देने पर विवाद खड़ा हो गया है.

    संस्थान के छात्रों ने इस पहल को 'खान-पान के आधार पर भेदभाव' करना बताते हुए शिकायत दर्ज कराई है.

    समाचार एजेंसी पीटीआई के अनुसार, आईआईटी बॉम्बे के परिसर में 'हॉस्टल 12' की एक कैन्टीन में पिछले हफ़्ते 'वेजिटेरियन ओनली आर अलाउड टू सिट हियर' लिखे हुए पोस्टर लगाए गए. सोशल मीडिया पर ये पोस्टर वायरल भी हो गए हैं.

    इस पोस्टर पर छात्र प्रतिनिधियों ने आपत्ति दर्ज कराते हुए रविवार को आरोप लगाया कि इस पहल से 'खान-पान के आधार पर भेदभाव' किया जा रहा है.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    आंबेडकर पेरियार फुले स्टडी सर्किल (APPSC) नामक छात्र संगठन ने इस घटना की निंदा करते हुए चिपकाए गए पोस्टर फाड़ दिए हैं.

    वहीं इस बारे में संस्था के एक अधिकारी ने इस पोस्टर के चिपकाए जाने की पुष्टि तो की लेकिन इसे किसने चिपकाया, उसकी जानकारी होने से इनकार किया है.

  12. कपिल देव ने क्यों कही आज के क्रिकेटरों में अहंकार आने की बात

    कपिल देव

    इमेज स्रोत, ANI

    भारत के पूर्व क्रिकेटर कपिल देव ने एक इंटरव्यू में पूछे गए सवाल के जवाब में कहा कि आज के खिलाड़ियों में पुराने खिलाड़ियों से सीखने की इच्छा नहीं रह गई है.

    'द वीक' को दिए एक इंटरव्यू के दौरान उनसे पूछा गया कि क्या खिलाड़ियों के चयन का तरीका पहले के मुकाबले बदल गया है?

    इसके जवाब में कपिल देव ने कहा कि मेरे लिए ये बताना काफ़ी मुश्किल होगा क्योंकि मैं पिछले 20 साल से खिलाड़ियों के ड्रेसिंग रूम से दूर रहा हूं तो मेरे लिए ये कहना कि मुश्किल होगा क्या बदलाव हुआ है.

    उन्होंने कहा, ''अगर पहले के खिलाड़ियों और अब के खिलाड़ियों में अंतर की बात आती है तो आज के खिलाड़ियों की अच्छी बात ये है कि वे आत्मविश्वास से भरे हुए हैं. लेकिन इसके साथ बुरी बात ये है कि वे समझते हैं कि उन्हें सब पता है.''

    ''वे सोचते हैं कि हमें किसी से कुछ पूछने की ज़रूरत नहीं है. लेकिन हम ये मानते हैं एक अनुभवी खिलाड़ी आपकी हमेशा मदद कर सकता है भले ही उसने उस फार्मेंट में न खेला हो.''

    कपिल देव

    वर्तमान के क्रिकेट खिलाड़ियों के व्यवहार की तुलना पहले के खिलाड़ियों से अलग होने को लेकर कपिल देव ने कहा कि कई बार बहुत सारे पैसा आने से व्यवहार में अहंकार आ जाता है.

    वो कहते हैं, ''कई ऐसे खिलाड़ी हैं जिन्हें मदद की ज़रूरत है लेकिन वो सुनील गवास्कर से मदद क्यों नहीं लेते? इसमें अहंकार की क्या बात है?''

    ''वे सोचते हैं कि उन्हें किसी की कोई ज़रूरत नहीं है, हो सकता है उन्हें ज़रूरत न हो लेकिन जिस इंसान क्रिकेट के 50 सीजन खेला हो, जिसे पता है कि ग्राउंड में कहा घास उगती है, धूप किस ओर से आती है. कई बार सीनियर क्रिकेटर को सिर्फ सुनने भर से आपके विचार में बदलाव ला सकता है.''

  13. रूस का यूक्रेन पर मॉस्को में ड्रोन हमले करने का आरोप, एयरपोर्ट भी करना पड़ा बंद

    मॉस्को

    इमेज स्रोत, Reuters

    रूस ने यूक्रेन पर मॉस्को में ड्रोन हमला करने का आरोप लगाया है. इस हमले के कारण दो इमारतें क्षतिग्रस्त हुई हैं और कुछ देर के लिए शहर का एक हवाईअड्डा भी बंद करना पड़ा है.

    रूस के रक्षा मंत्रालय का कहना है कि एक ड्रोन ओदिनसोवो ज़िले में गिराया गया है और मार गिराते समय दो अन्य ड्रोन कुछ इमारतों से टकराकर क्रैश हो गए.

    रूस की सरकारी समाचार एजेंसी तास ने बताया है कि इस हमले में एक व्यक्ति घायल हुआ है. दूसरी तरफ़ यूक्रेनी अधिकारियों ने इस हमले की ज़िम्मेदारी नहीं ली है.

    मॉस्को के मेयर सर्गेई सोबयानिन ने कहा है कि ड्रोन हमलों में दो इमारतों का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया है.

    मॉस्को

    इमेज स्रोत, Reuters

    घटनास्थल से सामने आई तस्वीरों में एक इमारत की कुछ खिड़कियां क्षतिग्रस्त दिख रही हैं.

    लिया नाम की एक प्रत्यक्षदर्शी ने समाचार एजेंसी रॉयटर्स को बताया कि वो केवल आग और धुआं ही देख सकीं.

    उन्होंने बताया, ''हमें एक विस्फोट सुनाई दी जो किसी झटके की तरह थी. इसे सुनकर हर कोई उछल पड़ा. उसके बाद वहां काफी धुआं उठा, जिसके कारण कोई कुछ देख नहीं सके.''

    वनुकोवो एयरपोर्ट से विमान की आवाजाही को थोड़ी देर के लिए टाल दिया गया.

  14. उत्तराखंड सीएम के 'आस्था का ख्याल' रखने वाले बयान पर स्वामी प्रसाद मौर्य ने दी ये नसीहत

    स्वामी प्रसाद मौर्य

    इमेज स्रोत, ANI

    इमेज कैप्शन, स्वामी प्रसाद मौर्य

    समाजवादी पार्टी के नेता स्वामी प्रसाद मौर्य ने अपने बयान की आलोचना करने पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर धामी को नसीहत दी है.

    समाचार एजेंसी पीटीआई के अनुसार मौर्य ने पुष्कर धामी को नसीहत देते हुए रविवार को कहा कि सबकी आस्था मायने रखती है. यदि उन्हें अपनी आस्था की चिंता है, तो दूसरों की आस्था की भी चिंता करनी चाहिए.

    मौर्य ने कहा, ''उत्तराखंड के माननीय मुख्यमंत्री जी ने भी एक तीखी टिप्पणी की थी. उन्होंने कहा था कि मौर्य जी ने हमारी आस्था को कहीं न कहीं अपने इस बयान से प्रभावित किया है.''

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    अपने पहले वाले बयान में स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा था कि बद्रीनाथ सहित अनेक मन्दिर बौद्ध मठ तोड़कर बनाए गए हैं, इसलिए आधुनिक सर्वे केवल ज्ञानवापी मस्जिद का ही नहीं, बल्कि अन्य प्रमुख मन्दिरों का भी होना चाहिए.

    उन्होंने कहा था, "यदि सर्वे हो तो इस बात का भी सर्वे हो कि मस्जिद के पहले ही नहीं, मंदिर के पहले क्या था. हम तो ये कहते हैं कि जितने भी हिंदू धर्म के तीर्थस्थल हैं, ये सब पहले बौद्ध मंदिर थे, उसे तोड़कर मंदिर बनाए गए हैं."

    लेकिन मौर्य के बयान की आलोचना करते हुए धामी ने कहा था कि मौर्या जी का बयान अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है और उन्हें लोगों की आस्था का ध्यान रखना चाहिए था.

  15. 46000 साल पुराने कीड़ों को वैज्ञानिकों ने किया जीवित

    साइबेरिया

    इमेज स्रोत, Getty Images

    अंतरराष्ट्रीय वैज्ञानिकों के एक समूह का कहना है कि उन्होंने साइबेरिया के परमाफ्रॉस्ट (हमेशा बर्फ़ से जमी ज़मीन) में करीब 46000 साल से निष्क्रिय पड़े कीड़ों को पुनर्जीवित किया है.

    वैज्ञानिकों का कहना है कि जब ये छोटे-छोटे कीड़े धरती पर जीवित थे तब ये दुनिया बहुत अलग हुआ करती थी. उस समय बड़े-बड़े दांतों वाले बाघ हुआ करते थे और उत्तरी अमेरिका, यूरोप और एशिया का अधिकांश हिस्सा बर्फ़ की चादर से ढका हुआ था.

    जर्मनी के ड्रेसडेन में वैज्ञानिकों की एक टीम का कहना है कि उन्होंने लंबे समय से विलुप्त हो चुके कीड़ों को पुनर्जीवित कर दिया है, जो क्रिप्टो बायोसिस नाम की स्थिति में फंस गए थे. इस स्थिति में जीव खराब परिस्थितियों में अपने मेटाबॉलिज्म को बंद कर सकते हैं.

    इन्हें पानी और भोजन देने के बाद ये कीड़े करीब एक महीने तक जीवित रहे और फिर इन्होंने 100 नए कीड़ों को जन्म दिया.

    शोधकर्ताओं ने उस मिट्टी का अध्ययन करके कीड़ों की उम्र का पता लगाया है, जिसमें ये दबे हुए थे. ये करीब 46 हज़ार साल पुरानी मिट्टी है.

  16. पाकिस्तान के रक्षा मंत्री औरतों के लिए हर बार ऐसे भद्दे शब्द क्यों इस्तेमाल करते हैं?

    वीडियो कैप्शन, पाकिस्तान के रक्षा मंत्री औरतों के लिए हर बार ऐसे भद्दे शब्द क्यों इस्तेमाल करते हैं?
  17. फुटबॉल विश्व कप में हिजाब पहनकर खेलने वाली पहली महिला खिलाड़ी

    नुहैला बेन्ज़िला

    इमेज स्रोत, Getty Images

    इमेज कैप्शन, नुहैला बेन्ज़िला

    मोरक्को की डिफ़ेंडर नुहैला बेन्ज़िला ने वर्ल्ड कप मुक़ाबले में हिजाब पहनकर इतिहास रच दिया है.

    पच्चीस साल की नुहैला ने दक्षिण कोरिया के ख़िलाफ़, विश्व कप टूर्नामेंट में आगाज़ करते हुए इस्लामिक हेडस्कार्फ़ पहना. इस मुक़ाबले में मोरक्को ने 1-0 से जीत दर्ज की.

    फ़ीफ़ा ने साल 2014 में धार्मिक कारणों से सिर ढंकने को मज़ूरी दी थी.

    मोरक्को उन आठ टीमों में से एक है जो इस साल महिला वर्ल्ड कप में डेब्यू कर रही है.

    मोरक्को के फुटबॉल क्लब के लिए खेलने वाली बेन्ज़िला किसी सीनियर महिला अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट में हिजाब पहनने वाली पहली खिलाड़ी हैं.

    इससे पहले जर्मनी के ख़िलाफ़ बेन्ज़िना खेल नहीं सकी थीं. ये मैच मोरक्को 6-0 से हार गया था.

  18. स्वामी प्रसाद मौर्य के 'बौद्ध मंदिर तोड़कर हिंदू मंदिर बनाने' वाले बयान पर मायावती का पलटवार

    मायावती

    इमेज स्रोत, ANI

    वाराणसी के ज्ञानवापी मस्जिद के सर्वे को लेकर हो रही कवायद के बीच सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य के बयान की बसपा सुप्रीमो मायावती ने आलोचना की है.

    मायावती ने रविवार को सोशल मीडिया साइट ट्विटर पर कहा कि स्वामी प्रसाद मौर्य का ताज़ा बयान विशुद्ध राजनीतिक बयान है, जो चुनाव के समय विवाद पैदा करने के इरादे से दिया गया है.

    मायावती ने लिखा, ''समाजवादी पार्टी के नेता श्री स्वामी प्रसाद मौर्य का ताज़ा बयान कि बद्रीनाथ सहित अनेक मन्दिर बौद्ध मठों को तोड़कर बनाए गए हैं तथा आधुनिक सर्वे अकेले ज्ञानवापी मस्जिद का ही क्यों बल्कि अन्य प्रमुख मन्दिरों का भी होना चाहिए, यह नए विवादों को जन्म देने वाला विशुद्ध राजनीतिक बयान है.''

    उन्होंने सपा नेता मौर्य के बारे में लिखा, ''जबकि श्री मौर्य लम्बे समय तक बीजेपी सरकार में मंत्री रहे किन्तु तब उन्होंने इस बारे में पार्टी व सरकार पर ऐसा दबाव क्यों नहीं बनाया? और अब चुनाव के समय ऐसा सांप्रदायिक विवाद पैदा करना उनकी व सपा की घिनौनी राजनीति नहीं तो क्या है? बौद्ध व मुस्लिम समाज इनके बहकावे में आने वाले नहीं हैं.''

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    स्वामी प्रसाद मौर्य

    इमेज स्रोत, ANI

    इमेज कैप्शन, स्वामी प्रसाद मौर्य

    क्या कहा था स्वामी प्रसाद मौर्य ने

    स्वामी प्रसाद मौर्य ने एक न्यूज़ चैनल से वाराणसी के ज्ञानवापी परिसर के सर्वे पर बातचीत करते हुए कहा, "यदि सर्वे हो तो इस बात का भी सर्वे हो कि मंदिर के पहले क्या था, मस्जिद के पहले ही नहीं, मंदिर के पहले क्या था. हम तो ये कहते हैं कि जितने भी हिंदू धर्म के तीर्थस्थल हैं, ये सब पहले बौद्ध मंदिर थे, उसे तोड़कर मंदिर बनाए गए हैं."

  19. वेस्टइंडीज़ से भारत की हार के बाद खिलाड़ियों के सलेक्शन पर बोले कोच राहुल द्रविड़

    इंडिया के कोच राहुल द्रविड़

    इमेज स्रोत, ANI

    तीन मैचों की वनडे सिरीज़ के दूसरे मुकाबले में वेस्टइंडीज से हारने के बाद टीम इंडिया के कोच राहुल द्रविड़ ने बात की.

    टीम में रोहित शर्मा और विराट कोहली को शामिल न करने पर राहुल द्रविड़ सवालों के घेरे में थे.

    टीम के सलेक्शन को लेकर जब द्रविड़ सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि भारतीय टीम आने वाले एशिया कप और विश्व कप को ध्यान में रखकर बड़े उद्देश्यों पर अपना ध्यान केंद्रित कर रही है, यही कारण है कि अभी चल रही वनडे सिरीज में अलग-अलग खिलाड़ियों के साथ प्रयोग किया जा रहा है.

    दूसरे वनडे मैच में वेस्टइंडीज ने भारत को छह विकेट से हराया है.

    उन्होंने कहा कि काफी खिलाड़ियों को चोट लगी है, ऐसे में वे एक मौके की तरह नए खिलाड़ियों को देख रहे हैं कि भविष्य में किसे कहां इस्तेमाल किया जा सकता है.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    सूर्यकुमार यादव पर द्रविड़ ने कहा, "सूर्या असल में एक अच्छे खिलाड़ी हैं. इसमें कोई शक नहीं है. उनके प्रदर्शन ने यह साबित किया है. दुर्भाग्य से मुझे लगता है कि वे इस बात को स्वीकार करने वाले पहले व्यक्ति होंगे कि उनका वनडे में प्रदर्शन वैसा नहीं है जैसे उनका टी20 में है."

    उन्होंने कहा, "वह एकदिवसीय क्रिकेट भी सीख रहा है. सूर्या एक अच्छा खिलाड़ी है और हम उसे अधिक से अधिक मौके देना चाहते हैं और फिर उन मौकों का फायदा उठाने की जिम्मेदारी उन पर है."

  20. कश्मीर के कुलगाम में सेना का जवान लापता, क्या है पूरा मामला

      • Author, माजिद जहांगीर
      • पदनाम, बीबीसी हिंदी के लिए, श्रीनगर से
    जावेद अहमद

    इमेज स्रोत, Khursheed Alam

    इमेज कैप्शन, जावेद अहमद

    कश्मीर के कुलगाम ज़िले में सेना के एक जवान के लापता होने की ख़बर है.

    लापता जवान की पहचान जावेद अहमद के रूप में हुई है, जो भारतीय सेना की लाइट इंफेंटरी रेजिमेंट में तैनात हैं.

    लापता होने से पहले जावेद अहमद अपने गाँव अथशल के बाज़ार में कुछ खरीदारी कर रहे थे. घर से बाज़ार तक वह खरीदारी करने के लिए अल्टो कार में गए थे. जब जावेद अहमद रात के 9 बजे तक अपने घर वापस नहीं लौटे, तो घरवालों ने उनकी तलाश शुरू कर दी.

    जावेद अहमद की कार को बाज़ार से बरामद किया गया है. कुछ रिपोर्ट में दावा किया गया है कि उनकी कार पर खून के धब्बे पाए गए हैं.

    श्रीनगर में सेना के प्रवक्ता कर्नल एम के साहू ने बीबीसी को बताया, "पूरे इलाके में तलाशी अभियान शुरू कर दिया गया है. मामले की जानकारी जुटाई जा रही है और हमारी सेना की स्थानीय यूनिट उनके परिवार वालों के साथ संपर्क में हैं."

    जवान के लापता होने में किसी चरमपंथी संगठन का हाथ होने के सवाल पर कर्नल साहू ने बताया कि अभी कुछ कहना जल्दबाज़ी होगी.

    वहीं, जावेद के परिवार वालों को इस बात का अंदेशा है कि चरमपंथियों ने उनके बेटे का अपहरण किया है.

    जावेद अहमद बीते कई दिनों से छुट्टियों पर अपने घर आए हुए थे.

    जावेद अहमद

    इमेज स्रोत, Khursheed Alam

    जावेद के परिवार वालों का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें उनकी माँ अपने बेटे को छोड़ने की अपील कर रही हैं.

    वो कहती हैं, "हमें माफ़ कर दो. हमारे बेटे को वापस छोड़ दो, मेरे जावेद को छोड़ दो. हम उनको नौकरी करने से भी रोक देंगे, लेकिन उस को छोड़ दो. अगर उनसे कुछ गलती भी हो गई है, तो उन्हें माफ़ कर दीजिए. जिस किसी के पास भी जावेद है, वापस कर दो."

    कश्मीर में इस से पहले सेना के जवानों का अपहरण कर उनकी हत्याओं को अंजाम दिया गया है.

    बीबीसी ने जम्मू-कश्मीर पुलिस के डीजी दिलबाग सिंह और कश्मीर के एडीजीपी विजय कुमार और दक्षिण कश्मीर के डीआईजी को फ़ोन पर संपर्क करने की कोशिश की लेकिन उन्होंने ख़बर लिखे जाने तक कोई जवाब नहीं दिया.

    वहीं, बीजेपी के प्रवक्ता अल्ताफ़ ठाकुर ने इस मामले के पीछे चरमपंथियों और पाकिस्तान का हाथ होने का दावा किया है.

    उन्होंने कहा, "कुलगाम में एक युवा सैनिक को अगवा करने वाले आतंकवादियों के कायराना हरकत की निंदा करता हूं. जी-20 की सफलता, शांतिपूर्वक मुहर्रम का जुलूस निकलने और कश्मीर में अमन चैन से परेशान पड़ोसी मुल्क अब आतंकवादियों के ज़रिए अपनी उपस्थिति दिखाने की कोशिश कर रहा है."