वाराणसी में मोहर्रम के जुलूस के दौरान शिया-सुन्‍नी भिड़े, पत्‍थरबाज़ी में दर्जनों घायल

पुलिस का कहना है कि मोहर्रम के मौक़े को देखते हुए विशेष सतर्कता बरती जा रही थी, लेकिन इसके बावजूद शिया और सुन्नी समुदाय के बीच विवाद बढ़ गया और दोनों तरफ से पत्थरबाज़ी हुई.

लाइव कवरेज

अभिनव गोयल and चंदन सिंह राजपूत

  1. इंसान और जानवरों के बीच संघर्ष

    वीडियो कैप्शन, कॉर्बेट नेश्नल पार्क में में बढ़ी बाघों की तादाद

    क्यों बढ़ रही है इंसान जानवरों के बीच लड़ाई, क्यों बाघ बन रहें हैं आदमख़ोर?

    उत्तराखंड के जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क में बाघों की संख्या बढ़ने की वजह से जंगलों में रहने वाले लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं.

    बाघों के लिए भी ये अच्छी बात नहीं है और वो भी आदमख़ोर बन रहे हैं. क्या है इस समस्या की जड़ और क्या हो सकता है इसका समाधान.

  2. बांग्लादेश: शेख हसीना के इस्तीफे की मांग कर रहे बीएनपी कार्यकर्ताओं के ख़िलाफ़ पुलिस कार्रवाई

    बांग्लादेश

    इमेज स्रोत, BBC BANGLA

    बांग्लादेश में प्रधानमंत्री शेख हसीना के इस्तीफे की मांग कर रहे सैंकड़ों विपक्षी कार्यकर्ताओं को तितरबितर करने के लिए पुलिस ने अश्रु गैस और लाठी चार्ज का इस्तेमाल किया है.

    विपक्षी पार्टी बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) ने कहा है कि ढाका में जब पार्टी समर्थकों ने धरना देने की कोशिश की तो उन्हें रोकने के लिए पुलिस ने बल प्रयोग किया.

    बांग्लादेश

    इमेज स्रोत, BBC BANGLA

    बीएनपी का कहना है कि पुलिस की कार्रवाई में पार्टी के कई सदस्य और नेता घायल हो गए हैं. कई लोगों को हिरासत में लिया गया है.

    बांग्लादेश में अगले साल जनवरी में संसदीय चुनाव होने वाले हैं और इन विपक्ष की मांग है कि चुनाव एक तटस्थ प्रशासन को सत्ता सौंपकर कराए जाएं. इस मुद्दे पर बांग्लादेश में तनाव बढ़ रहा है.

    बांग्लादेश

    इमेज स्रोत, BBC BANGLA

    देश में सत्तारूढ़ आवामी लीग ने बीएनपी की इस मांग को खारिज कर दिया है.

    बांग्लादेश में विपक्ष और मानवाधिकार संगठनों ने सत्ता विरोधी प्रदर्शनों के ख़िलाफ़ सरकार की कार्रवाई की आलोचना की है.

    बांग्लादेश

    इमेज स्रोत, BBC BANGLA

  3. यूनिफ़ॉर्म सिविल कोड पर हिंदू, मुसलमान और ईसाई समुदाय के लोगों की राय

    वीडियो कैप्शन, यूनिफ़ॉर्म सिविल कोड पर हिंदू, मुसलमान और ईसाई समुदाय के लोगों की राय

    यूनिफ़ॉर्म सिविल कोड (UCC) पर लॉ कमीशन ने लोगों से जो सुझाव मांगे थे, उसकी आख़िरी तारीख़ आज यानी 27 जुलाई को ख़त्म हो रही है.

    सूत्रों के अनुसार मोदी सरकार इसी मॉनसून सत्र में यूसीसी पर एक बिल लाने की सोच रही है. लेकिन ये एक विवादास्पद मुद्दा है.

    एक तरफ़ इसका समर्थन करने वाले लोग भी हैं, तो विरोध करने वाले भी हैं. मुस्लिम पर्सनल लॉ और ईसाई पर्सनल लॉ में सुधार की आवाज़ें भी उठ रही हैं.

    मुसलमान, हिंदू और ईसाई समाज में इसे लेकर क्या कुछ कहा जा रहा है, इस पर झारखंड से बीबीसी संवाददाता ज़ुबैर अहमद और दीपक जसरोटिया रिपोर्ट.

  4. राजस्थान: जयपुर में आठ घंटे से तेज़ बारिश जारी, मंत्री की अपील घरों में रहें लोग

      • Author, मोहर सिंह मीणा
      • पदनाम, जयपुर से, बीबीसी हिंदी के लिए
    जयपुर में आठ घंटे से तेज़ बारिश जारी

    इमेज स्रोत, MOHAR SINGH MEENA

    राजस्थान के कई ज़िलों में बीती रात से तेज़ बारिश का दौर जारी है.

    मौसम विभाग ने शनिवार को राजधानी जयपुर समेत पूर्वी राजस्थान के दस ज़िलों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है.

    जयपुर में आठ घंटे से तेज़ बारिश जारी

    इमेज स्रोत, MOHAR SINGH MEENA

    इमेज कैप्शन, राजस्थान के कैबिनेट मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास

    राजधानी जयपुर में बीते क़रीब आठ घंटे से लगातार हो रही तेज़ बारिश से जलभराव की स्थिति हो गई है.

    उत्तर पश्चिम रेलवे मुख्यालय जयपुर से कई रेलगाड़ियों को रद्द किया गया है.

    जयपुर में आठ घंटे से तेज़ बारिश जारी

    इमेज स्रोत, MOHAR SINGH MEENA

    बारिश का जायज़ा लेने जयपुर की सड़कों पर निकले कैबिनेट मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने लोगों से घरों में सुरक्षित रहने की अपील की है.

    उन्होंने नालों के क़रीब रह रहे लोगों से भी हट जाने की अपील की है.

    जयपुर में आठ घंटे से तेज़ बारिश जारी

    इमेज स्रोत, MOHAR SINGH MEENA

    मंत्री खाचरियावास ने कहा है, "तेज़ बारिश से नालों में पानी भर गया है इसलिए नालों के किनारे रहने वाले लोग उस जगह को छोड़कर दूसरी जगह स्थानांतरित हो जाएं. पुलिस-प्रशासन भी लगातार मॉनिटरिंग कर रहा है."

    उन्होंने कहा है, "ज़रूरत होने पर ही घरों से बाहर निकलें. लोगों से अपील है कि घरों में सुरक्षित रहें."

    जयपुर में आठ घंटे से तेज़ बारिश जारी

    इमेज स्रोत, MOHAR SINGH MEENA

    मौसम विभाग के अनुसार पूर्वी राजस्थान में जयपुर कलेक्ट्रेट इलाक़े में सर्वाधिक बारिश दर्ज की गई है.

    यहां शनिवार सुबह 158 एमएम और पश्चिमी राजस्थान में सर्वाधिक बीकानेर के नोखा में 84 एमएम बारिश दर्ज हुई है.

    जयपुर में आठ घंटे से तेज़ बारिश जारी

    इमेज स्रोत, MOHAR SINGH MEENA

    जयपुर में सीकर रोड पर ढहर के बालाजी में सड़कों पर दो फीट तक पानी है.

    जयपुर जंक्शन पर रेल पटरियां भी जलमग्न हैं.

    परकोटा इलाक़े, कलेक्ट्रेट समेत शहर की मुख्य सड़कों पर जलभराव की स्थिति है.

    जयपुर में आठ घंटे से तेज़ बारिश जारी

    इमेज स्रोत, MOHAR SINGH MEENA

    मौसम विभाग ने चार दिन के लिए जयपुर और भरतपुर संभाग में तेज़ बारिश का अलर्ट जारी किया है.

    जबकि, सर्वाधिक बारिश एक और दो अगस्त को होने की चेतावनी जारी की है.

  5. कुकी महिलाओं से यौन हिंसा और मणिपुर के हाल पर मैतेई औरतों ने क्या कहा?

    वीडियो कैप्शन, कुकी महिलाओं से यौन हिंसा और मणिपुर के हाल पर मैतेई औरतों ने क्या कहा?

    मणिपुर में ढाई महीने से भड़की हिंसा में मैतेई औरतों की भूमिका पर हाल के दिनों में कई सवाल उठे हैं.

    मणिपुर में मैतेई औरतों के संगठन 'मायरा पाइबी' दशकों से मानवाधिकार के मुद्दों पर और सेना की कथित प्रताड़ना के ख़िलाफ़ काम करती आई हैं. ये सबसे प्रमुखता में साल 2004 में आईं जब इनमें से कुछ ने सेना के खिलाफ़ नग्न प्रदर्शन किया.

    उन महिलाओं से मुलाकात की बीबीसी संवाददाता दिव्या आर्य ने.

  6. नीजेर में तख्तापलट के बाद वागनर ग्रुप के बॉस येवगेनी प्रिगोज़िन ने दिया ये मैसेज

    वागनर ग्रुप के बॉस येवगेनी प्रिगोज़िन

    इमेज स्रोत, Reuters

    इमेज कैप्शन, वागनर ग्रुप के बॉस येवगेनी प्रिगोज़िन

    रूस में राष्ट्रपति पुतिन की सत्ता को चुनौती देने वाले वागनर ग्रुप के बॉस येवगेनी प्रिगोज़िन ने पश्चिमी अफ्रीका के देश नीजेर में हुए सैनिक तख़्तापलट का स्वागत किया है.

    साथ ही येवगेनी प्रिगोज़िन ने वहां हालात संभालने के लिए अपने लड़ाकों की सर्विस देने की पेशकश भी की है.

    समाचार एजेंसी रॉयटर्स की रिपोर्ट के अनुसार, येवगेनी प्रिगोज़िन के इस संदेश के बाद ऐसा लग रहा है कि पिछले महीने की नाकाम बग़ावत के बाद उनकी सक्रियता बनी हुई है.

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    टेलीग्राम पर वागनर समूह से जुड़े एक चैनल पर येवगेनी प्रिगोज़िन का एक रिकॉर्डेड संदेश जारी किया गया है जिसमें उन्होंने नीजेर की तख़्तापलट में अपनी किसी भूमिका का कोई दावा नहीं किया है.

    लेकिन उन्होंने यह ज़रूर कहा है कि ये वो घड़ी है जिसका लंबे समय से इंतज़ार था. उन्होंने इस घटना को पश्चिमी देशों के उपनिवेश से आज़ादी बताया है.

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

    गुरुवार शाम को जारी किए गए इस वॉयस मैसेज में कहा गया है, "नीजेर में जो कुछ हुआ है, वो वहां के लोगों का औपनिवेशिक तंत्र के ख़िलाफ़ संघर्ष था. ये औपनिवेशिक लोग अपनी जीवन शैली उन पर थोपने की कोशिश कर रहे थे और उन्हें उन हालात में रखना चाहते थे जिसमें अफ्रीका सैकड़ों साल पहले था."

    इस रिकॉर्डेड वॉयस मैसेज में जिस शख़्स की आवाज़ सुनी जा रही थी, रूसी भाषा में उसका लहजा वागनर समूह के बॉस से मिलता जुलता है लेकिन समाचार एजेंसी रॉयटर्स का कहना है कि वो इस बात की स्वतंत्र सूत्रों से पुष्टि नहीं कर सकी है कि ये आवाज़ उन्हीं की है.

  7. अमेरिका पर तंज़ और जापान की तारीफ़, जयशंकर के इस रवैये की वजह क्या है?

  8. फ़िल्म 'बवाल' पर अब इसराइल के दूतावास ने जताई आपत्ति

    बॉलीवुड फ़िल्म 'बवाल'

    इमेज स्रोत, SPICE PR

    बॉलीवुड फ़िल्म 'बवाल' में यहूदियों के नरसंहार (होलोकास्ट) को जिस तरीके से दिखाया गया है उसे लेकर विवाद जारी है.

    कई यहूदी संगठनों का आरोप है कि 'लाखों लोगों की सुनियोजित हत्या और अत्याचार' को फ़िल्म में बहुत हल्के तरीक़े से दिखाया गया है.

    भारत में इसराइल की एंबेसी ने भी इस पर चिंता जाहिर की है.

    एंबेसी ने ट्वीट कर लिखा कि हम मानते हैं कि ऐसा करने के पीछे कोई गलत इरादा नहीं होगा लेकिन फिल्म में होलोकास्ट को दिखाने के लिए ठीक से शब्दों का इस्तेमाल नहीं किया गया है.

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    उन्होंने लिखा, "जो लोग होलोकास्ट की भयावहता के बारे में नहीं जानते हैं, हम उनसे गुजारिश करते हैं कि वे इसके बारे में खुद को शिक्षित करें."

    भारत में इसराइल के राजदूत नाओर गिलोन ने भी ट्वीट कर कहा कि मैंने बवाल फिल्म नहीं देखी और न ही देखूंगा, लेकिन जो मैंने पढ़ा है उसमें समझ आता कि फिल्म में होलोकास्ट को दिखाने के लिए कमजोर शब्दों का इस्तेमाल किया गया है.

    उन्होंने कहा कि होलोकास्ट का चित्रण ऐसा होना चाहिए जो हम सबको परेशान कर दे और जो लोग इसकी भयावहता के बारे में नहीं जानते, उन्हें इसके बारे में पढ़ना चाहिए.

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

    एंबेसी का साथ देते हुए बीजेपी नेता कपिल मिश्रा ने भी ट्वीट किया है. उन्होंने कहा कि बवाल फिल्म बनाने वाले लोगों को इसराइल और दुनिया भर में फैले यहूदी लोगों से बिना शर्त माफी मांगनी चाहिए.

    उन्होंने लिखा, "यह फिल्म असंवेदनशील है और होलोकास्ट को तुच्छ बताने का प्रयास करती है. प्राइम वीडियो को इसे अपने प्लेटफॉर्म से हटाना चाहिए."

    छोड़िए X पोस्ट, 3
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 3

    फिल्म पर पूर्व बीजेपी सांसद तरुण विजय ने भी अपनी भारतीय सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय से इसका संज्ञान लेने की अपील की है.

    उन्होंने ट्वीट कर लिखा, "यह कम पढ़े लिखे बॉलीवुड जोकरों का काम है. हम इसराइल के दर्द और पीड़ा को समझते हैं. भारतीय सेंसर बोर्ड में अच्छे पढ़े लिखे और संवेदनशील बुद्धिजीवी शामिल हैं. उन्होंने इस ‘बवाल’ को अनुमति क्यों दी?"

  9. 'मेरे पति की न्यूड तस्वीरें फैलाने के बाद मेरी तस्वीरें भी ग़लत वेबसाइट पर डाली गईं'

  10. बिच्छू का एक लीटर जहर 8 करोड़ रुपये में क्यों बिकता है?

    बिच्छू का जहर

    इमेज स्रोत, Getty Images

    सांपों की तरह बिच्छू भी खतरनाक होते हैं और किसी व्यक्ति की जान तक ले सकते हैं, लेकिन इनका जहर काफी कीमती होता है.

    बिच्छू के एक लीटर जहर की कीमत करीब दस लाख डॉलर तक है. अगर भारतीय करेंसी में बात करें तो यह करीब आठ करोड़ रुपये बनता है.

    तुर्की की एक प्रयोगशाला में बीस हजार बिच्छू हैं, जहां हर रोज दो ग्राम बिच्छू का जहर इकट्ठा किया जाता है.

    बीबीसी से बात करते हुए प्रयोगशाला संचालक ने बताया कि वे बिच्छुओं की देखभाल करते हैं, उन्हें समय से खाना खिलाते हैं और उनके जहर को निकालकर अच्छी कीमत पर यूरोप में बेचते हैं.

    उनके मुताबिक एक बिच्छू के डंक में सिर्फ दो मिलीग्राम जहर होता है. करीब तीन सौ से चार सौ बिच्छुओं की मदद से एक ग्राम जहर जमा हो पाता है.

    कीमत की बात करते हुए प्रयोगशाला से जुड़ी मैडेन कहती हैं कि एक लीटर जहर करीब दस लाख डॉलर तक में बिकता है.

    बिच्छू का जहर

    इमेज स्रोत, Getty Images

    किस काम आता है जहर

    लातिन अमेरिका में पाए जाने वाले एक खास बिच्छू के जहर से मार्गा टॉक्सिन नामक पदार्थ निकलता है जो रक्त वाहिकाओं में कोशिकाओं का निर्माण करने में मदद करता है और हार्ट सर्जरी में उपयोग किया जाता है.

    ये बिच्छू पांच से आठ सेंटीमीटर लंबे होते हैं, हालांकि इनका जहर इतना घातक नहीं होता है लेकिन अगर ये किसी व्यक्ति को काट लें तो वह तेज दर्द, सूजन और खुजली से परेशान हो जाएगा.

    बिच्छू के डंक पर शोध कर रहे लीड्स यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर डेविड कहते हैं कि यह जहर बहुत गुणकारी होता है और इसकी थोड़ी सी मात्रा भी फायदेमंद होती है.

    उनके मुताबिक मार्गा टॉक्सिन का उपयोग दवा की तरह तो होता ही है इसके साथ ही हृदय से जुड़ी बीमारियों में स्प्रे के रूप में भी इस्तेमाल किया जाता है.

    आज कल बिच्छू के जहर का इस्तेमाल ब्यूटी प्रोडक्ट्स में भी किया जाता है.

  11. मुसोलिनी ने टैगोर को इटली बुलाकर क्या उनका इस्तेमाल किया था? - विवेचना

  12. मणिपुर यौन हिंसा मामले में राज्य पुलिस के बाद अब सीबीआई ने जांच शुरू की

    मणिपुर यौन हिंसा

    इमेज स्रोत, ANI

    केंद्रीय जांच ब्यूरो ने मणिपुर यौन हिंसा मामले की जांच अपने हाथ में ले ली है.

    समाचार एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार, केंद्रीय गृह मंत्रालय ने इस मामले की जांच सीबीआई को सौंपने का फ़ैसला किया था.

    अधिकारियों ने बताया कि अज्ञात लोगों के ख़िलाफ़ दर्ज की गई मणिपुर पुलिस की एएफआईआर सीबीआई को हैंड ओवर कर दी गई है.

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    महिलाओं को निर्वस्त्र करने का मामला क्या है

    मणिपुर में मैतेई और कुकी समुदाय के बीच बीते ढाई महीनों से जारी हिंसक संघर्ष के बीच 19 जुलाई को मणिपुर की दो महिलाओं के साथ यौन उत्पीड़न का एक भयावह वीडियो सामने आया.

    20 जुलाई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जब संसद के मॉनसून सत्र से पहले मीडिया से बात करने आए तो उन्होंने भी मणिपुर की घटना का ज़िक्र करते हुए कहा कि उनका हृदय पीड़ा से भरा हुआ है.

    पीएम मोदी ने कहा कि देश की बेइज्जती हो रही है और दोषियों को बख़्शा नहीं जाएगा. यह पहली बार था जब प्रधानमंत्री मोदी ने मणिपुर में जारी हिंसा पर कुछ कहा है.

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

    विपक्ष मणिपुर पर पीएम मोदी के न बोलने को लेकर लंबे समय से सवाल उठा रहा था. मणिपुर पुलिस ने इस वीडियो की पुष्टि करते हुए बताया है कि ये महिलाएं बीती चार मई को मणिपुर के थोबल ज़िले में यौन उत्पीड़न की शिकार हुई थीं.

    राज्य के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने कहा है कि वह दोषियों को फांसी की सज़ा दिलवाने की कोशिश करेंगे. इस मामले पर स्वतः संज्ञान लेते हुए सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई की अगली तारीख़ 28 जुलाई की तय की थी.

    मणिपुर में मई के महीने से ही जातीय संघर्ष की स्थिति बनी हुई है. इस हिंसा में अब तक कम से कम 130 लोगों की मौत हो चुकी है और 60 हज़ार से अधिक लोगों को मजबूर होकर अपना घर-बार छोड़ना पड़ा है.

  13. शरद पवार पीएम मोदी के साथ करेंगे मंच साझा, विपक्ष को क्यों लग रहा है डर - प्रेस रिव्यू

  14. बीजेपी का मिशन 2024, जेपी नड्डा ने किया नई टीम का एलान

    बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा

    इमेज स्रोत, ANI

    इमेज कैप्शन, बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा

    लोकसभा चुनाव 2024 को देखते हुए बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने केंद्रीय पदाधिकारियों की सूची जारी की है.

    नड्डा की नई टीम में राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे और छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है.

    केंद्रीय उपाध्यक्षों की लिस्ट में उत्तर प्रदेश से दो सांसदों रेखा वर्मा, लक्ष्मीकांत बाजपेई और विधान परिषद सदस्य तारिक मंसूर को जगह दी गई है.

    वहीं आंध्र प्रदेश के प्रभारी सुनील देवधर, सीटी रवि और दिलीप सैकिया को टीम से बाहर किया गया है.

    दिलीप घोष को पहले बंगाल के प्रदेश अध्यक्ष पद से हटाकर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया था, लेकिन अब अध्यक्ष जेपी नड्डा की ओर से घोषित नई समिति में उनको इस पद से भी हटा दिया गया है, अब वो महज़ एक सांसद रह गए हैं.

    राष्ट्रीय उपाध्यक्ष

    • रमन सिंह- छत्तीसगढ़
    • वसुंधरा राजे- राजस्थान
    • रघुवर दास- झारखंड
    • सौदान सिंह- मध्य प्रदेश
    • बैजयंत पांडा- ओडिशा
    • सरोज पांडेय- छत्तीसगढ़
    • रेखा वर्मा- उत्तर प्रदेश
    • डी के अरुणा- तेलंगाना
    • एम चौबा एओ- नगालैंड
    • अब्दुल्ला कुट्टी- केरल
    • लक्ष्मीकांत बाजपेई- उत्तर प्रदेश
    • लता उसेंडी- छत्तीसगढ़
    • तारिक मंसूर- उत्तर प्रदेश

    राष्ट्रीय महामंत्री

    • अरुण सिंह- उत्तर प्रदेश
    • कैलाश विजयवर्गी- मध्य प्रदेश
    • दुष्यंत कुमार गौतम- दिल्ली
    • तरुण चुग- पंजाब
    • विनोद तावड़े- महाराष्ट्र
    • सुनील बंसल- राजस्थान
    • संजय बंदी- तेलंगाना
    • राधा मोहन अग्रवाल- उत्तर प्रदेश

    राष्ट्रीय महामंत्री (संगठन)

    • बी एल संतोष

    राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री

    • शिवप्रकाश
    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

  15. विपक्षी गठबंधन 'इंडिया' के मणिपुर दौरे पर केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने उठाए सवाल

    विपक्षी गठबंधन इंडिया के मणिपुर दौरे पर केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने उठाए सवाल

    इमेज स्रोत, ANI

    मणिपुर में स्थिति का जायज़ा लेने के लिए आज, शनिवार को विपक्षी दल मणिपुर के दौरे पर है.

    विपक्षी गठबंधन इंडिया के 20 सांसदों का एक प्रतिनिधिमंडल मणिपुर में हिंसा प्रभावित इलाकों और रिलीफ कैंप का दौरा करेगा.

    गठबंधन के इस दौरे पर केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने सवाल उठाए हैं.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    समाचार एजेंसी एएनआई से बात करते हुए उन्होंने कहा, "यह मात्र दिखावा है, जो इंडिया के कुछ सहयोगी दल जो इस प्लेटफॉर्म के साथ जुड़े हैं, वो गए हैं मणिपुर में. ये लोग और इनकी सरकारों के समय जब मणिपुर जलता था, कई महीने बंद रहता था तो इनके नेता संसद में बोलते तक नहीं थे."

    "इनके राज्यमंत्री तक बयान देते थे, जब सैंकड़ों लोगों की हत्याएं वहां पर हो गई. छह-छह महीने मणिपुर बंद रहता था, तब इनके मुंह से आवाज नहीं निकलती थी. मुंह में दही जम जाती थी."

    "इस डेलिगेशन के सदस्य अधीर रंजन चौधरी से मेरा सवाल है कि क्या पश्चिम बंगाल में हो रहे महिलाओं के खिलाफ हो रहे अपराध और हत्याओं के साथ सहमत हैं. क्या वो मानते हैं कि ममता बनर्जी के राज में सब ठीक ठाक है?"

    अनुराग ठाकुर

    इमेज स्रोत, ANI

    उन्होंने कहा, "क्या यहां पर हजारों लोगों को मार पीटकर पश्चिम बंगाल से भगाया गया, उनको घायल किया गया, 57 से ज्यादा लोगों की हत्या हुई. हत्या के रास्ते सत्ता अपनाने का काम ममता बनर्जी के राज में अगर होता है, तो क्या इसके खिलाफ कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी और कांग्रेस पार्टी हैं? क्या आई.एन.डी.आई.ए. के इन सदस्यों को यहां पर लाएंगे."

    "राजस्थान में हत्याएं, महिलाओं के साथ दुष्कर्म हो रहा है, जो कानून व्यवस्था की स्थिति चरमरा गई है. तो क्या वहां पर लड़की हूं, लड़ सकती हूं तो नहीं गई. राहुल जी दुनिया भर को अपना ज्ञान पीटते थे वो तो गए नहीं. क्या आई.एन.डी.आई.ए जो 20 लोग मणिपुर गए हैं वो राजस्थान जाएंगे. और क्या ये लोग दोनों राज्यों पर अपनी रिपोर्ट देंगे?"

  16. बिहार के दरभंगा में दो समुदायों के बीच तनाव की वजह क्या है?

  17. बलूचिस्तान की निर्वासित सरकार की पीएम पहुंचीं हरिद्वार, गंगा की पूजा कर मांगी ये मुराद

      • Author, आसिफ़ अली
      • पदनाम, बीबीसी हिंदी के लिए, देहरादून से
    बलूचिस्तान की निर्वासित सरकार की पीएम पहुंची हरिद्वार, गंगा की पूजा कर मांगी ये मुराद

    इमेज स्रोत, Asif

    शुक्रवार को बलूचिस्तान की निर्वासित सरकार की प्रधानमंत्री डॉ. नायला कादरी ने हरिद्वार के गंगा घाट से बलूचिस्तान की आज़ादी की प्रार्थना की.

    डॉ. नायला कादरी ने चौधरी चरण सिंह वीआईपी घाट पर गंगा का विशेष पूजन, हवन और दुग्धाभिषेक किया. इस दौरान उनके साथ स्वामी यति नरसिंहानंद गिरी भी मौजूद रहे.

    डॉ नायला कादरी ने कहा, “माँ गंगा से यह कामना है कि बलूचिस्तान आज़ाद हो और बलूचिस्तान पर जो नापाक का क़ब्ज़ा है वो ख़त्म हो. जो अत्याचार पाकिस्तानी फ़ौज हम पर कर रही है, वो ख़त्म हो.”

    उन्होंने कहा, “गंगा माँ सब पाप, सब प्रदूषण, सब गन्दगी साफ़ करती है, तो हमने यह विनती की है कि बलूचिस्तान से पाकिस्तान की यह गन्दगी दूर हो जाए.”

    नायला कादरी ने कहा, “वहाँ बहुत बुरे हालात हैं. बलूचों को मारा और काटा जा रहा है. बलूच होना जुर्म है. पाकिस्तानी सेना बलूचों के घर आग लगा रही है, हमारे बाग़ और खेत जला रही है. हमारे बेटों को उठाकर ले जाते हैं. उनकी आँखे, दिल और ख़ून बेचते हैं.”

  18. मुहर्रम जुलूस का ताजिया हाईटेंशन तार से टकराया, 4 लोगों की मौत

      • Author, रवि प्रकाश
      • पदनाम, बीबीसी हिंदी के लिए, रांची से
    मोहर्रम जुलूस का ताजिया हाईटेंशन तार से टकराया, 4 लोगों की मौत

    इमेज स्रोत, Raviprakash

    झारखंड के बोकारो जिले में शनिवार की सुबह मुहर्रम जुलूस का ताजिया बिजली की तार की चपेट में आ गया, जिसके कारण चार लोगों की मौत हो गई.

    हादसे में कई लोग घायल भी हुए हैं, जिनमें से कुछ ही हालात गंभीर बनी हुई है.

    प्रत्यक्षदर्शियों ने बीबीसी को बताया कि सुबह 5.30 बजे खेतको गाँव के मुस्लिम धर्मावलंबी मुहर्रम का ताजिया इमामबाड़ा ले जा रहे थे. इसी दौरान वह ऊपर से गुजर रहे हाईटेंशन बिजली की तार से टकरा गया. इस कारण जुलूस के लिए रखी बैटरी में विस्फोट हो गया. इससे वहाँ मौजूद करीब एक दर्जन लोग घायल हो गए.

    गाँव वाले इन्हें लेकर नज़दीक के अस्पताल गए, जहाँ 4 लोगों की मौत हो गई. बाकी घायलों को बोकारो जनरल अस्पताल रेफर कर दिया गया.

    खेतको के मुखिया शब्बीर अंसारी ने बताया कि यह हादसा ऊपर दरगाह टोला में ताजिया मिलन के दौरान हुआ. इस गाँव में ताजिया मिलन की पुरानी परंपरा रही है.

    पेटरवार के बीडीओ शैलेंद्र चौरसिया ने इसकी पुष्टि की है. उन्होंने बताया कि इस हादसे में कुल 13 लोग घायल हुए थे. इनमें से चार की मौत हो गई है. सात लोगों का इलाज कराया जा रहा है और दो लोगों को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है.

  19. कोलकाता में डेंगू का प्रकोप बढ़ा, ममता बनर्जी ने बांग्लादेश को ज़िम्मेदार ठहराया

      • Author, प्रभाकर मणि तिवारी
      • पदनाम, कोलकाता से, बीबीसी हिंदी के लिए
    कोलकाता का एम.आर.बांगुर अस्पताल और बंगाल से लगी बांग्लादेश सीमा

    इमेज स्रोत, Sanjaydas

    पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में डेंगू का प्रकोप लगातार बढ़ रहा है.

    शुक्रवार देर रात महानगर के एम.आर. बांगुर अस्पताल में अनिमा सरदार (45) नामक एक और महिला की इस बीमारी से मौत के साथ अब तक मरने वालों की तादाद बढ़कर आठ हो गई है.

    मोटे अनुमान के मुताबिक़, कोलकाता में डेंगू के मरीजों की तादाद ढाई हजार तक पहुंच गई है. राज्य सरकार ने इसके प्रकोप पर अंकुश लगाने के लिए तमाम जिलों को जरूरी दिशा-निर्देश जारी किए हैं.

    इस बीच, मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कोलकाता में डेंगू के बढ़ते मामलों के लिए पड़ोसी बांग्लादेश को जिम्मेदार ठहराया है.

    मुख्यमंत्री ने विधानसभा में कहा, “बंगाल में यह बीमारी बांग्लादेश से आ रही है. उत्तर 24-परगना जिले के सीमावर्ती इलाकों में इसका प्रकोप ज्यादा है. सीमा पर बांग्लादेश से आने वालों की शारीरिक जांच की व्यवस्था की जानी चाहिए.”

    उनका कहना था कि हम सीमा पार से वैध तरीके से किसी को यहां आने से नहीं रोक सकते, लेकिन सीमा पर उनकी शारीरिक जांच की जानी चाहिए.

    स्वास्थ्य विभाग के सूत्रों का दावा है कि बांग्लादेश में डेंगू तेजी से फैल रहा है इसलिए वहां से आने वाले इस बीमारी को बंगाल में ले आ रहे हैं.

    डेंगू के बढ़ते प्रकोप पर नियंत्रण के लिए स्वास्थ्य सचिव नारायण स्वरूप निगम ने यहां तमाम सरकारी अस्पताल के अधीक्षकों के साथ एक बैठक में परिस्थिति की समीक्षा की है. इसमें तमाम अस्पतालों में प्राथमिकता के आधार पर फीवर क्लीनिक शुरू करने का निर्देश दिया गया है. मुख्य सचिव हरिकृष्ण द्विवेदी भी परिस्थिति की निगरानी कर रहे हैं.

    दूसरी ओर, ममता की टिप्पणी पर विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी ने कहा है कि मुख्यमंत्री को फौरन चार्टर्ड विमान से बांग्लादेश जाकर वहां प्रधानमंत्री शेख हसीना के साथ इस मुद्दे पर बातचीत करनी चाहिए. अगर डेंगू बांग्लादेश से ही यहां आ रहा है तो तृणमूल कांग्रेस नेताओं की मदद से अवैध रूप से सीमा पार कर यहां आने वालों पर अंकुश लगाना जरूरी है.

  20. 37 साल बाद कैसे मिला जर्मन पर्वतारोही का शव

    37 साल बाद कैसे मिला जर्मन पर्वतारोही का शव

    इमेज स्रोत, Swisspolice

    स्विट्जरलैंड के प्रसिद्ध मिटरहॉर्न ग्लेशियर के पास मानव अवशेष मिले हैं, जिसमें एक जर्मन पर्वतारोही के अवशेष भी शामिल हैं जो 1986 से लापता थे.

    जलवायु परिवर्तन के कारण ये ग्लेशियर अब तेज़ी से सिकुड़ रहे हैं. जर्मन पर्वतारोही का शव इस महीने की शुरुआत में ग्लेशियर के पास से गुज़र रहे पर्वतारोहियों ने देखा था.

    डीएनए विश्लेषण से पता चला है कि शव उस जर्मन पर्वतारोही का है जो आज से 37 साल पहले लापता हो गया था. उस समय, जर्मन पर्वतारोही को खोजने के लिए बड़े पैमाने पर खोज और बचाव अभियान चलाया गया, लेकिन यह असफल रहा था.

    पुलिस ने जर्मन पर्वतारोही का नाम नहीं बताया लेकिन केवल इतना कहा कि जब वह चढ़ाई के दौरान लापता हुए थे तो उनकी उम्र 38 साल थी.

    आल्प्स के सभी ग्लेशियरों की तरह, थ्यूडुल ग्लेशियर भी कुछ वर्षों से पिघल रहा है. यह ग्लेशियर यूरोप के सबसे ऊंचे स्थान जर्मेट के स्की क्षेत्र का हिस्सा है.

    पिछले साल एक विमान का मलबा भी इसी तरह इलिश ग्लेशियर में मिला था जो साल 1968 में लापता हुआ था.