मणिपुर में स्थिति को नियंत्रित करने के प्रयास तेज़, सुरक्षा बलों की अतिरिक्त कंपनियां तैनात

मणिपुर में स्थिति को नियंत्रित करने के प्रयास तेज़, सुरक्षा बलों की अतिरिक्त कंपनियां तैनात

लाइव कवरेज

प्रियंका झा and मानसी दाश

  1. राजस्थान सीएम गहलोत का दावा- 'पीएमओ ने मोदी के कार्यक्रम से हटाया मेरा संबोधन'

    एक कार्यक्रम के दौरान पीएम मोदी के साथ मंच पर अशोक गहलोत

    इमेज स्रोत, ANI

    इमेज कैप्शन, एक कार्यक्रम के दौरान पीएम मोदी के साथ मंच पर अशोक गहलोत

    राजस्थान के मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता अशोक गहलोत ने कहा है कि प्रधानमंत्री कार्यालय ने नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम से उनके पहले से तय भाषण को हटा दिया है.

    इस बारे में जानकारी देते हुए गहलोत ने ट्विटर पर ही पीएम मोदी का स्वागत किया है.

    गहलोत ने ट्वीट किया, “माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी, आज आप राजस्थान पधार रहे हैं. आपके कार्यालय (पीएमओ) ने मेरा पूर्व निर्धारित तीन मिनट का संबोधन कार्यक्रम से हटा दिया है. इसलिए मैं आपका भाषण के माध्यम से स्वागत नहीं कर सकूंगा. मैं इस ट्वीट के माध्यम से आपका राजस्थान में तहेदिल से स्वागत करता हूं.”

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    राजस्थान में इस साल के आख़िर में विधानसभा चुनाव होने हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कई मेडिकल कॉलेजों के शिलान्यास करने के लिए आज राजस्थान पहुँच रहे हैं.

    राजस्थान सीएम ने अपने ट्वीट के ज़रिए पीएम मोदी के सामने अग्निवीर योजना को वापस लेने, किसानों की कर्ज़माफ़ी, जातिगत जनगणना पर बिना देर किए निर्णय सहित कुल छह मांगे भी रखी हैं.

  2. राजनाथ सिंह के 'एलओसी पार करने' वाले बयान पर पाकिस्तान ने दिया ये जवाब

    राजनाथ सिंह

    इमेज स्रोत, ANI

    इमेज कैप्शन, कारगिल विजय दिवस के मौके पर राजनाथ सिंह

    पाकिस्तान ने भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की ओर से सीमा पार कर जाने वाले बयान की निंदा की है.

    राजनाथ सिंह ने कारगिल विजय दिवस के मौक़े पर लद्दाख के द्रास में कहा था कि भारत अपने सम्मान और प्रतिष्ठा को बनाए रखने के लिए नियंत्रण रेखा (एलओसी) पार करने को तैयार है.

    पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय की ओर से जारी बयान में कहा गया है, “हम भारत को अत्यधिक सावधानी बरतने की सलाह देते हैं क्योंकि उसकी आक्रामक बयानबाज़ी क्षेत्रीय शांति और स्थिरता के लिए खतरा है और ये दक्षिण एशिया में रणनीतिक माहौल को अस्थिर करने का काम करती है.”

    पाकिस्तान की ओर से ये भी कहा गया है कि ये पहली बार नहीं जब भारत के राजनेताओं और वरिष्ठ सैन्य अफ़सरों ने आज़ाद जम्मू और कश्मीर और गिलगित-बाल्टिस्तान को लेकर इतना गैर-ज़िम्मेदाराना बयान दिया है. इस तरह के अंध-राष्ट्रवादी बयानबाज़ी रुकनी चाहिए.

    पाकिस्तान ने कहा है कि वो किसी भी आक्रामकता के ख़िलाफ़ अपनी रक्षा करने में सक्षम है.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    राजनाथ सिंह ने क्या कहा?

    रक्षा मंत्री ने द्रास में कहा था कि 26 जुलाई 1999 को युद्ध जीतने के बाद भी हमारी सेना ने अगर एलओसी पार नहीं की, तो वो इसलिए क्योंकि भारत शांतिप्रिय है और अंतरराष्ट्रीय कानूनों को लेकर प्रतिबद्ध है.

    उन्होंने कहा, “उस समय अगर हमने एलओसी पार नहीं किया, तो इसका मतलब यह नहीं कि हम पार नहीं कर सकते थे. हम ऐसा कर सकते थे, हम एलओसीपार कर सकते हैं, और ज़रूरत पड़ी तो भविष्य में एलओसीपार करेंगे.”

  3. अफ़्रीकी देश नीजेर में सैनिकों ने किया तख्तापलट, राष्ट्रपति हिरासत में और बॉर्डर भी सील

    नीजर में तख्तापलट

    इमेज स्रोत, AFP

    पश्चिमी अफ़्रीकी देश नीजेर में सैनिकों ने नेशनल टीवी पर तख्तापलट की घोषणा की है.

    सैनिकों ने कहा है कि देश के संविधान को भंग कर दिया गया है, सभी सरकारी संस्थान और देश की सभी सीमाओं को बंद कर दिया गया है.

    नीजेर के राष्ट्रपति मोहम्मद बज़ूम को सैनिकों ने हिरासत में ले लिया है.

    अमेरिका के विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने कहा है कि अमेरिका का बज़ूम को समर्थन अटूट है.

    वहीं, संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुटेरेश ने भी राष्ट्रपति बज़ूम से बात कर के उन्हें पूरा सहयोग देने की बात कही है.

    राष्ट्रपति बज़ूम पश्चिमी अफ़्रीका में इस्लामी उग्रवाद के ख़िलाफ़ लड़ाई में पश्चिमी देशों के प्रमुख सहयोगी हैं.

    टीवी पर घोषणा करते हुए कर्नल अमादू अब्दरामने नौ अन्य सैनिकों के साथ थे. इस दौरान उन्होंने कहा, “हमने, रक्षा और सुरक्षाबलों ने उस शासन व्यवस्था को खत्म करने का फ़ैसला किया है, जिसे आप जानते हैं. ये सुरक्षा व्यवस्था की स्थिति लगातार खराब होने और बिगड़ती आर्थिक और सामाजिक प्रशासन का नतीजा है.”

    उन्होंने कहा कि स्थिति स्थिर होने तक सीमा और हवाई सीमाएं बंद रहेंगे. वहीं अगले नोटिस तक रात दस बजे से सुबह पाँच बजे तक कर्फ़्यू जारी रहेगा.

  4. नमस्कार

    आपका दिन शुभ हो.

    ये लाइव पेज 24 घंटे के लिए उपलब्ध रहेगा.

    25 जुलाई के लाइव अपडेट्स पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें.