'गदर 2' का ट्रेलर रिलीज़, सनी देओल ने भारत पाकिस्तान संबंधों पर कही ये बात
पंजाब के गुरदासपुर से लोकसभा सांसद अभिनेता सनी देओल ने बुधवार को अपनी फ़िल्म 'गदर 2' के ट्रेलर रिलीज़ के मौके पर भारत-पाकिस्तान रिश्तों पर टिप्पणी की है.
लाइव कवरेज
विकास त्रिवेदी and अनंत प्रकाश
राजनाथ सिंह ने कहा, जरूरत पड़ी तो पार करेंगे एलओसी
इमेज स्रोत, ani
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बुधवार को कहा कि भारत अपना मान और सम्मान बनाए रखने के लिए लाइन ऑफ़ कंट्रोल (एलओसी) पार करने को तैयार है.
24 वें कारगिल दिवस पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा, "उस समय अगर हमने एलओसी पार नहीं किया तो इसका मतलब यह नहीं कि हम एलओसी पार नहीं कर सकते थे."
उन्होंने आगे कहा, "हम एलओसी पार कर सकते थे, हम एलओसी पार कर सकते हैं और जरूरत पड़ी तो भविष्य में एलओसी पार करेंगे."
एलओसी (नियंत्रण रेखा) भारत और पाकिस्तान के बीच विवादित क्षेत्र कश्मीर को दोनों देशों के बीच बांटती है.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 1
नागरिक रहें तैयार
समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने द्रास में कहा कि अगर ऐसी स्थिति आती है तो आम नागरिकों को सैनिकों की मदद के लिए तैयार रहना चाहिए.
24वें कारगिल दिवस के मौके पर द्रास स्थित वॉर मैमोरियल पर आयोजित कार्यक्रम में राजनाथ सिंह ने यूक्रेन-रूस जंग का उदाहरण दिया. उन्होंने कहा कि वहां एक साल से अधिक वक़्त से जंग जारी है. इसकी वजह ये है कि आम नागरिक आगे आए और उन्होंने युद्ध में हिस्सा लिया.
इसके पहले उन्होंने कारगिल युद्ध में शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि दी.
राजनाथ सिंह ने कहा कि कारगिल युद्ध भारत पर थोपा गया था.
राजनाथ सिंह ने कहा, "पाकिस्तान ने हमारी पीठ में छुरा भोंका था.... भारत पर ये युद्ध थोपा गया था. मैं अपने बहादुर बेटों को सलाम करता हूं जिन्होंने देश को सबसे आगे रखा और अपना जीवन कुर्बान कर दिया."
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 2
हिंडन का जलस्तर बढ़ा, नोएडा में पानी में डूबी कई कारें
इमेज स्रोत, ani
हिंडन नदी का जलस्तर बढ़ने से राजधानी दिल्ली से सटे नोएडा और ग्रेटर नोएडा में रहने वाले कई लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है.
हिंडन नदी नोएडा और ग़ाज़ियाबाद से होकर गुजरती है. ये यमुना की सहायक नदी है. आमतौर पर इस नदी में पानी बहुत कम रहता है लेकिन लगातार हो रही बारिश के बाद नदी का जलस्तर बढ़ गया है.
मीडिया रिपोर्टों में अधिकारियों के हवाले से बताया गया है कि निचले इलाकों में रहने वाले लोगों को सुरक्षित स्थानों पर भेजा गया है.
समाचार एजेंसी एएनआई ने नोएडा के ईकोटेक 3 का ड्रोन से लिया गया वीडियो जारी किया है.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त
आम आदमी पार्टी सांसद राघव चड्ढा पर कौवे का हमला, बीजेपी बोली....
इमेज स्रोत, ani
आम आदमी पार्टी सांसद राघव चड्ढा आज (बुधवार को) संसद परिसर में मुश्किल में दिखाई दिए.
एक कौवे ने उन पर अचानक हमला कर दिया. जल्दी ही ये तस्वीर वायरल हो गई.
तस्वीर सामने आने के बाद कई लोगों ने सोशल मीडिया के जरिए उनकी खैरियत पूछी है.
वहीं, भारतीय जनता पार्टी ने इसे लेकर उन पर चुटकी ली.
बीजेपी की दिल्ली इकाई ने अपने ट्विटर हैंडल पर राघव चड्ढा की तस्वीर शेयर की और साथ में लिखा, "झूठ बोले कौवा काटे"
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त
राघव चड्ढा भारतीय जनता पार्टी को लेकर संसद और संसद के बाहर काफी मुखर रहते हैं. सोमवार को आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह को पूरे मॉनसून सत्र से निलंबित किया गया, तब राघव चड्ढा ने सवाल उठाए थे.
...जब पीएम मोदी ने की थी 2023 में विपक्ष के अविश्वास प्रस्ताव लाने की बात, वीडियो वायरल
इमेज स्रोत, loksabha
कांग्रेस सांसद
गौरव गोगोई ने बुधवार को लोकसभा में मोदी सरकार के ख़िलाफ़ अविश्वास प्रस्ताव लाने
का नोटिस दिया.
इस नोटिस को
लोकसभा स्पीकर ओम बिड़ला को अपनी मंज़ूरी दी और कहा कि इसकी तारीख़ जल्द बताई
जाएगी.
विपक्ष मणिपुर
के मुद्दे पर सरकार को घेर रहा है. विपक्ष की मांग है कि पीएम मोदी संसद के दोनों
सदनों में आकर मणिपुर मुद्दे पर बोलें.
सत्तारूढ़ दल के
नेता कह रहे हैं कि मणिपुर पर बहस
के लिए सरकार तैयार है.
विपक्ष अब अविश्वास प्रस्ताव के जरिए सरकार को घेरने की तैयारी में है.
इस बीच कई लोग पीएम
मोदी का चार साल पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे हैं.
ये वीडियो फरवरी
2019 का है. तब लोकसभा में पीएम मोदी ने विपक्ष पर तंज करते हुए कहा था कि वो 2023 में अविश्वास प्रस्ताव लाने
की तैयारी करे.
पीएम मोदी ने तब
विपक्ष से कहा था, ''मैं फिर शुभकामनाएं देना चाहता हूं कि आप
(विपक्ष) इतनी तैयारी करो कि 2023 में आपको फिर से अविश्वास प्रस्ताव
लाने का मौक़ा मिले.''
तब मोदी कहा था, ''ये
अहंकार का परिणाम है कि आप 400 से 40 हो गए. ये सेवा भाव का परिणाम है कि
दो से निकलकर आज संसद में बैठ गए. आप कहां से कहां पहुंच गए, मिलावटी दुनिया
में जीना पड़ रहा है. ''
इस भाषण का
वीडियो अब सोशल मीडिया पर शेयर किया जा रहा है.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त
बीजेपी समर्थकों की एक बड़ी संख्या पीएम मोदी के इस सटीक अनुमान की तारीफ़ कर रहे हैं.
भारत और वेस्ट इंडीज़ के बीच वनडे सिरीज़ के पहले बीसीसीआई ने शेयर किया वीडियो
इमेज स्रोत, Getty Images
भारत और वेस्ट इंडीज के बीच तीन मैचों की वनडे सिरीज़ कल (गुरुवार) से शुरू हो रही है. वनडे सिरीज़ में हार्दिक पांड्या, ऋतुराज गायकवाड़, संजू सैमसन और युजवेंद्र चहल जैसे कई ऐसे स्टार खिलाड़ी हैं, जो टेस्ट टीम का हिस्सा नहीं थे.
टेस्ट सिरीज़ में भारतीय टीम ने 1-0 से जीत हासिल की. दो मैचों की सिरीज़ का दूसरा मैच बारिश की वजह से बेनतीजा ख़त्म हो गया है.
इस साल भारत में वनडे का वर्ल्ड कप खेला जाना है. इस लिहाज से ये सिरीज़ अहम मानी जा रही है. भारतीय खिलाड़ियों के लिए इसे एशिया कप की तैयारी के तौर पर भी देखा जा रहा है.
बीसीसीआई ने अपने ट्विटर हैंडल पर वनडे सिरीज़ से जुड़ा वीडियो शेयर किया है. वीडियो में टेस्ट टीम का हिस्सा रहे खिलाड़ी भी नीली जर्सी में दिख रहे हैं.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त
खड़गे बोले- 'मोदी विपक्ष को आतंकवादी दल से जोड़ते हैं, शाह उसी विपक्ष को इमोशनल चिट्ठी लिखते हैं'
इमेज स्रोत, FB/AMIT SHAH/KHARGE
मणिपुर के
मुद्दे पर गृह मंत्री अमित शाह ने राज्यसभा और लोकसभा में विपक्ष के नेताओं को
मंगलवार ख़त लिखा था.
अमित शाह ने इस
ख़त में मणिपुर के मुद्दे पर सदन में चर्चा किए जाने की मांग की थी.
अब कांग्रेस
अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने अमित शाह के ख़त का जवाब बुधवार को भेजा है.
खड़गे ने लिखा, ''आपके
खत में व्यक्त भावनाओं की कथनी और करनी में ज़मीन-आसमान का अंतर है.सरकार का रवैया आपके खत के भाव के विपरीत सदन
में असंवेदनशील और मनमाना रहा है. यह रवैया नया नहीं बल्कि पिछले कई सत्रों में
विपक्ष को देखने को मिला है.''
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 1
खड़गे लिखते हैं कि नियमों को ताक पर रखकर 'विपक्ष को चाबुक से हांका' जा रहा है.
उन्होंने ख़त में लिखा है, ''रोज़ 267 नियम के तहत विपक्षी सांसदों की ओर से बहस का नोटिस दिया जाता है लेकिन सत्तापक्ष में बैठे लोग सदन की कार्यवाही को अवरुद्ध करते हैं. एक ही दिन में पीएम मोदी देश के विपक्षी दलों को अंग्रेज़ शासकों और आतंकवादी दल से जोड़ते हैं और उसी दिन गृह मंत्री भावनात्मक खत लिखकर विपक्ष से सकारात्मक रवैये की अपेक्षा करते हैं.''
इससे पहले अमित शाह ने मंगलवार को खड़गे और अधीर रंजन चौधरी को लिखे खत में कहा था कि मणिपुर पर चर्चा के लिए आपके सहयोग की ख़ातिर आपको ख़त लिख रहा हूं.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 2
संसद के दोनों सदनों में बीते कई दिनों से मणिपुर के मुद्दे पर हंगामा हो रहा है.
विपक्षी दलों की मांग है कि मणिपुर के मुद्दे पर पीएम मोदी संसद के दोनों सदनों में बयान दे.
कांग्रेस ने भी मोदी सरकार के ख़िलाफ़ संसद में अविश्वास प्रस्ताव का नोटिस दिया है. इस नोटिस को लोकसभा स्पीकर ओम बिड़ला ने स्वीकार कर लिया है.
पीएम मोदी पर बोले नीतीश कुमार- सब दिन गायब रहते हैं, मणिपुर पर बोलना चाहिए न
इमेज स्रोत, FB/NITISH KUMAR
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मणिपुर के मुद्दे पर संसद में बोलना चाहिए.
मॉनसून सत्र शुरू होने के बाद से विपक्षी दल मांग कर रहे हैं कि पीएम मोदी मणिपुर
के मुद्दे पर संसद में बयान दें.
सत्तारूढ़ दल का
कहना है कि सरकार मणिपुर पर चर्चा के लिए तैयार है मगर मणिपुर के साथ-साथ
छत्तीसगढ़, राजस्थान और पश्चिम बंगाल पर भी बात हो.
अब इस मुद्दे पर
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मीडिया से बात की है.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त
नीतीश कुमार ने कहा, ''प्रधानमंत्री मोदी को मणिपुर के मुद्दे पर बोलना चाहिए. सभी दल कई दिनों से ये कह रहे हैं कि मोदी को बोलना चाहिए. कहा जा रहा है कि मणिपुर में जो भी घटना घटी है, उस पर ध्यान दिया जाना चाहिए. सब दिन (संसद से) गायब रहते हैं.''
नीतीश बोले, ''मणिपुर में महिलाओं को जैसे निर्वस्त्र करके किया गया, ये कहीं संभव है? इन सब पर पूरा विपक्ष एकजुट है. इस पर तो कुछ बोलते नहीं हैं. कुछ बोलना चाहिए, वहां जवाब देना चाहिए. इसी के चलते विपक्ष अविश्वास प्रस्ताव ला रहा है.''
लोकसभा अध्यक्ष ने विपक्ष के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है.
विपक्षी गठबंधन की पहली बैठक नीतीश कुमार के नेतृत्व में पटना में हुई थी.
इसी बैठक के बाद बेंगलुरु में हुई बैठक में विपक्षी गठबंधन के 'इंडिया' नाम पर सहमति बनी थी.
विपक्षी गठबंधन 'इंडिया' पीएम मोदी समेत सत्तारूढ़ दल के नेता आक्रामक हैं.
मोदी सरकार के ख़िलाफ़ कांग्रेस के अविश्वास प्रस्ताव लाने को स्पीकर ने दी मंज़ूरी
इमेज स्रोत, SANSAD TV
कांग्रेस ने बुधवार को मणिपुर के मुद्दे पर केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार के ख़िलाफ अविश्वास प्रस्ताव का नोटिस दिया है.
इस नोटिस को लाने की लोकसभा स्पीकर ने मंज़ूरी दे दी है.
स्पीकर ने कहा- ''इस प्रस्ताव की अनुमति दी जाती है, मैं सभी दलों के नेताओं से चर्चा करके, नियमों के तहत चर्चा करने की तारीख के बारे में आपको बता दूंगा.''
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त
समाचार एजेंसी पीटीआई ने कांग्रेस के व्हिप मनिकम टैगोर के हवाले से बताया कि लोकसभा में गौरव गोगोई अविश्वास प्रस्ताव पेश करेंगे.
उन्होंने बताया कि अविश्वास प्रस्ताव विपक्ष का एकजुट फैसला है लेकिन असम से सांसद गोगोई इसे पेश करेंगे.
उन्होंने कहा, "इंडिया गठबंधन एकसाथ है और ये इंडिया गठबंधन का विचार है."
टैगोर ने कहा, "कांग्रेस पार्टी के नेता प्रस्ताव पेश करेंगे. हम मानते हैं कि सरकार के गुरुर को तोड़ने के लिए ये हमारा कर्तव्य है कि हम इसे आखिरी हथियार के तौर पर आजमाएं ताकि वो मणिपुर पर बोलें. "
उन्होंने बताया कि नोटिस बुधवार सुबह नौ बजकर 20 मिनट पर स्पीकर के दफ़्तर में दिया गया.
ईडी डायरेक्टर का कार्यकाल बढ़ाने का मामला: सुप्रीम कोर्ट पहुंची मोदी सरकार
इमेज स्रोत, Getty Images
प्रवर्तन निदेशालय यानी ईडी के डायरेक्टर संजय मिश्रा का कार्यकाल बढ़ाए जाने के मामले में मोदी सरकार ने बुधवार को सुप्रीम कोर्ट का रुख किया है.
डीडी न्यूज़ के मुताबिक़, सुप्रीम कोर्ट इस मामले में गुरुवार को सुनवाई करेगा.
सुप्रीम कोर्ट ने संजय मिश्रा का कार्यकाल तीसरी बार बढ़ाए जाने के केंद्र सरकार के फ़ैसले को 11 जुलाई को गलत ठहराया था.
तीन जजों की बेंच ने ये फैसला सुनाया था.
मिश्रा का कार्यकाल 31 जुलाई को पूरा हो रहा है.
सुप्रीम कोर्ट ने मिश्रा को 31 जुलाई तक पद पर बने रहने की अनुमति दी थी.
मोदी सरकार पर ईडी के दुरुपयोग करने के आरोप विपक्षी दल लगाते रहे हैं.
विपक्षी दलों का आरोप है कि आलोचकों की आवाज़ दबाने के लिए मोदी सरकार ईडी, सीबीआई, आयकर विभाग जैसी एजेंसियों का गलत इस्तेमाल कर रही है.
ब्रेकिंग न्यूज़, राज्यसभा में बोले मल्लिकार्जुन खड़गे- माइक बंद करके किया गया मेरा अपमान
इमेज स्रोत, Sansad TV
कांग्रेस अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद मल्लिकार्जुन खड़गे ने बुधवार को कहा कि राज्यसभा में माइक बंद करके उनका अपमान किया गया है.
कांग्रेस ने इसकी जानकारी ट्विटर पर दी है और सदन की कार्यवाही का वीडियो शेयर किया है.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त
वीडियो में खड़गे ने कहा, ''मैंने मंगलवार को उप-सभापति से बोलने की इजाजत मांगी तो मुझे दी गई. आमतौर पर हम लोगों को बोलने की इजाजत नहीं मिल पाती है.''
खड़गे वीडियो में बोलते हैं, ''जब इजाजत मिली तो मैं ये सोचकर उठा था कि मुझे बोलने का मौका मिला है. मैं अपने मुद्दों को सदन के सामने रख रहा था, मैं बोल रहा था, मेरा माइक अचानक बंद कर दिया गया. मेरे आत्म सम्मान को चुनौती दी गई है. मेरा अपमान हुआ है.''
कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा है, ''सरकार के इशारे पर अगर सदन चला तो मैं समझूंगा कि लोकतंत्र नहीं है.''
सभापति ने ये सुनते ही कहा कि कुछ भी 'रिकॉर्ड में नहीं जाएगा.'
इसके बाद सदन में सत्ता दल और विपक्ष के नेताओं ने शोर मचाना शुरू कर दिया. सदन में 'मोदी-मोदी' के नारे भी सुनाई दिए.
इसके बाद राज्यसभा की कार्यवाही को स्थगित कर दिया गया.
खड़गे के बोलने से पहले डीएमके सांसद तिरुची शिवा ने भी खड़गे के माइक बंद किए जाने का मुद्दा बुधवार को सदन में उठाया था.
विपक्षी सांसदों के हंगामे के बीच लोकसभा 12 बजे तक के लिए स्थगित
इमेज स्रोत, sansad tv
लोकसभा में आज भी मणिपुर को लेकर हंगामा हुआ. इसके बाद लोकसभा की कार्यवाही को 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया.
लोकसभा में विपक्ष के सांसद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मणिपुर के मुद्दे पर बयान की मांग कर रहे हैं. इसे लेकर संसद की कार्यवाही लगातार बाधित हो रही है.
गृह मंत्री अमित शाह ने सोमवार को कहा था कि वो मणिपुर के मुद्दे पर चर्चा को तैयार हैं लेकिन विपक्ष के सांसद पीएम मोदी के बयान की मांग कर रहे हैं.
इसके पहले सोमवार को कांग्रेस नेता सोनिया गांधी ने आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह से मुलाकात की. संजय सिंह को सोमवार को पूरे मॉनसून सत्र के लिए निलंबित कर दिया गया था.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त
ITPO: पीएम मोदी ने जिस कॉम्प्लेक्स का उद्घाटन किया, वो कितने रुपये में बना?
इमेज स्रोत, SANSAD TV
प्रधानमंत्री
नरेंद्र मोदी ने बुधवार सुबह दिल्ली के प्रगति मैदान में भारतीय व्यापार संवर्धन
संगठन यानी आईटीपीओ के नए परिसर के उद्घाटन समारोह में पूजा-अर्चना की.
इस जगह पर अब तक
व्यापार मेला, पुस्तक मेला जैसे कई मेले आयोजित होते रहे हैं.
अब इस नए परिसर
में बने अंतरराष्ट्रीय कन्वेंशन सेंटर में सितंबर महीने में जी-20 नेताओं की बैठक
होनी है.
पीएम मोदी ने
उद्घाटन समारोह के दौरान हवन भी किया. इस दौरान कई कैबिनेट मंत्री भी मौजूद रहे.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त
अंतरराष्ट्रीय कन्वेंशन सेंटर की 5 ख़ास बातें
123 एकड़ में बना है इंटरनेशनल एक्जीबिशन कन्वेंशन सेंटर
सेंटर को बनाने में क़रीब 2700 करोड़ रुपये ख़र्च किए गए
सेंटर में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर की कई कॉन्फ्रेंस आयोजित की जा सकती हैं
मीटिंग, कांफ्रेंस और एग्ज़ीबिशन के लिए ये भारत का सबसे बड़ा सेंटर है
सरकार को उम्मीद है कि इस सेंटर से दुनियाभर में भारत का रुतबा बढ़ेगा
ब्रेकिंग न्यूज़, मोदी सरकार के ख़िलाफ़ संसद में कांग्रेस लाएगी अविश्वास प्रस्ताव, आरजेडी बोली- सवाल आंकड़ों का नहीं
इमेज स्रोत, Getty Images
कांग्रेस बुधवार को संसद में मोदी सरकार के ख़िलाफ़ अविश्वास प्रस्ताव पेश करेगी.
कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी ने मीडिया से बात करते हुए इस बारे में जानकारी दी है.
चौधरी ने कहा- ''हम सरकार के ख़िलाफ़ अविश्वास प्रस्ताव पेश कर रहे हैं. जब हमारी पार्टी की तरफ से चर्चा शुरू होगी, तो नॉर्थ ईस्ट से सांसद गौरव गोगोई को तैनात करेंगे.''
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 1
आरजेडी सांसद मनोज कुमार झा ने पीटीआई से कहा- ''सीधी सी बात है कि अविश्वास प्रस्ताव में आंकड़े हमारे साथ नहीं हैं. सवाल आंकड़ों का नहीं है. जब लोकतंत्र में ऐसी स्थिति पैदा हो जाए कि प्रधानमंत्री पौने तीन महीने चुप्पी साधे रहें तो पीएम मोदी को सदन में अपनी बात रखनी पड़ेगी. ये फैसला इसलिए लिया गया ताकि मणिपुर के लोगों को पीएम मोदी की ओर से संदेश जाए.''
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 2
विपक्षी पार्टियां मणिपुर के मुद्दे पर बीजेपी को बीते कई दिनों से घेर रही हैं.
विपक्षी दलों की मांग है कि मणिपुर के मुद्दे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर संसद के दोनों सदनों में बोलें.
मणिपुर के मुद्दे पर कई दिनों से संसद के दोनों सदनों में हंगामा हो रहा है.
विपक्षी गठबंधन 'इंडिया' के ख़िलाफ़ कुछ यूं एकजुट हुई बीजेपी
इमेज स्रोत, PIB
बीते कई दिनों
से विपक्षी गठबंधन 'इंडिया' और सरकार के बीच तकरार देखने को मिल रही है.
ये तकरार
मंगलवार को तब और तेज़ हो गई, जब पीएम मोदी ने संसदीय दल की बैठक में
'इंडिया' को घेरने की कोशिश की. पीएम मोदी ने 'इंडिया' की तुलना ईस्ट इंडिया कंपनी और इंडियन
मुजाहिदीन से की.
संसदीय दल की
बैठक के पहले संसद के बाहर बीजेपी नेताओं ने भी यही बातें दोहराईं.
केंद्रीय
मंत्रियों ने संसद के बाहर आकर बयान दिए और 'इंडिया' को घेरने की कोशिश की.
संसद में मणिपुर
के मुद्दे पर हंगामे के बीच कार्यवाही स्थगित और शुरू होने का सिलसिला चलता रहा.
बीजेपी नेताओं
की ओर से 'इंडिया' को घेरने की कोशिशें संसद के बाद सोशल मीडिया पर भी देखने को मिलीं.
बीजेपी शासित
राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने ट्विटर पर 'इंडिया' नाम पर हमला बोला.
मध्य प्रदेश के
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट किया, ''बबूल' ने अपना नाम 'गुलाब' रखा है. I.N.D.I.A. वाले
बाबा से यही पूछना था कि क्या अब 'गुलाब' से 'खुशबू' आएगी?''
उत्तर प्रदेश के
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी दो ट्वीट किए.
योगी ने लिखा,''कौवा अपना नाम हंस रख ले तो भी मोती नहीं
चुगेगा. अमावस्या की काली रात को पूर्णिमा का नाम देने से वह शीतल और प्रकाशवान
नहीं हो जाएगी. नाम बदलने से इनका मूल स्वभाव नहीं बदल जाएगा. ऐसे ही I.N.D.I.A. नाम
लगा लेने से आत्मा और संस्कार में रची-बसी विभाजनकारी सोच और भारत विरोधी दृष्टि
समाप्त नहीं हो जाएगी.''
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 1
हरियाणा के
मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने ट्वीट किया, ''गुण, स्वभाव और शक्तियां सिर्फ़ नाम बदल
लेने से नहीं बदल जाती. प्रधानमंत्री मोदी जी के ख़िलाफ़ बनाया गया ठग-बंधन 'फ्यूज बल्बों की
झालर' से ज्यादा कुछ नहीं है. इससे रोशनी भी नहीं हो सकती और न ही ये सूरज
का मुकाबला कर सकता.''
उत्तराखंड के
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ट्वीट किया, ''बढ़ते देश की उम्मीदों पर वो अंधेरे
जैसा छा जाते हैं. देश ने बोला "कर्म" बदलो, वो
"नाम" बदल कर आ जाते हैं.''
धामी ने आरोप
लगाया,''जिनके डीएनए में "फूट डालो राज
करो" है ऐसी टुकड़े-टुकड़े गैंग की सरगना कांग्रेस आज महाठगबंधन को "I.N.D.I.A" नाम देकर समस्त राष्ट्रभक्तों के विरुद्ध एक छद्म युद्ध छेड़ने का
कार्य कर रही है.''
विपक्षी गठबंधन 'इंडिया' पर पहले दिन से
आक्रामक रुख अपनाने वाले असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने बुधवार सुबह ट्वीट
किया.
सरमा ने लिखा, ''भारत
पर हमला बोलने के मकसद से भारत के दुश्मन बार-बार इंडिया टर्म का दुरुपयोग कर रहे
हैं. अंग्रेज़ों ने हमारी मातृभूमि को ईस्ट इंडिया कंपनी नाम दिया, मुजाहिदीन ने भी
इंडिया नाम इस्तेमाल किया. मौजूदा दौर में एक बार फिर भारत का सम्मान ना करने वाले
लोग यही रणनीति अपना रहे हैं. हालांकि भारत एक बार फिर जीतेगा.''
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 2
गोवा के सीएम डॉ
प्रमोद सावंत ने ट्वीट किया, ''सच बदलता नहीं है. इंडिया नाम लेने से
विपक्ष की फितरत बदल नहीं जाएगी. विपक्ष जिनकी राजनीति और नीतियां भारत और
भारतीयों के ख़िलाफ़ है.''
गुजरात के सीएम, महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस की ओर से ख़बर लिखे जाने तक कोई ट्वीट नहीं आया है.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 3
मणिपुर के सीएम
बीरेन सिंह ने भी गृह मंत्री अमित शाह के ट्वीट को री-ट्वीट किया है.
इस ट्ववीट में
शाह ने लिखा था, ''अपने बुरे अतीत से पीछा छुड़ाने के लिए, विपक्षी गठबंधन
ने अपना नाम बदल लिया है. लेकिन महज़ नाम बदलकर I.N.D.I.A कर लेने से लोगों की यादों से पिछला
किया कुछ नहीं मिटेगा. हमारे देश की जनता इतनी समझदार है कि वो इस प्रॉपगैंडा को
समझ ले और इस नए लेबल के साथ पुराने उत्पाद को उसी तरह ख़ारिज कर दे.''
मुख्यमंत्रियों
के अलावा कई केंद्रीय मंत्री भी इंडिया नाम पर आक्रामक रहे. इन नामों में विदेश
मंत्री जयशंकर का नाम भी शामिल है.
समान नागरिक संहिता का विरोध क्यों कर रहे हैं आदिवासी?
दिल्ली-एनसीआर में तेज़ बारिश, नोएडा में स्कूल बंद
इमेज स्रोत, ANI
दिल्ली-एनसीआर
में बुधवार सुबह तेज़ बारिश हुई.
बारिश के कारण
कई जगहों पर जल-भराव भी हुआ है. दिल्ली के आईटीओ में पानी भरा हुआ है.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 1
बारिश को देखते हुए नोएडा प्रशासन ने बुधवार को 12वीं तक के स्कूल बंद करने का एलान किया है.
हालांकि ये एलान कुछ देरी से आया और तब तक छात्र स्कूल पहुंच चुके थे.
समाचार एजेंसी पीटीआई के शेयर किए वीडियो में देखा जा सकता है कि स्कूल पहुंचे छात्र घरों की ओर लौट रहे हैं.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 2
एक साल में सरकार ने रद्द किए पांच करोड़ से ज़्यादा मनरेगा जॉब कार्ड
इमेज स्रोत, Getty Images
बीते एक साल में
पांच करोड़ से ज़्यादा मनरेगा जॉब कार्ड रद्द किए गए हैं. केंद्रीय ग्रामीण विकास
मंत्री गिरिराज सिंह ने मंगलवार को लोकसभा में इस बारे में जानकारी दी है.
मनरेगा यानी भारत के ग्रामीण इलाक़ों में 100 दिन के रोज़गार की गांरटी. इसी के तहत लोगों के मनरेगा जॉब कार्ड बनाए जाते हैं.
गिरिराज सिंह ने
लिखित जवाब में बताया, 2021-22 की तुलना में 247 फ़ीसदी मनरेगा जॉब कार्ड रद्द किए गए
हैं.
2022-23 में रद्द किए मनरेगा जॉब कार्ड्स की संख्या
पांच करोड़ 18 लाख 91 हज़ार से ज़्यादा रही.
सबसे ज़्यादा
जॉब कार्ड पश्चिम बंगाल राज्य में रद्द किए गए हैं. पिछले साल की तुलना में क़रीब 5000
फ़ीसदी की वृद्धि के साथ बंगाल में 83 लाख 36 हज़ार मनरेगा कार्ड रद्द किए गए हैं.
इस लिस्ट में अगले नाम आंध्र प्रदेश और तेलंगाना के हैं.
गुजरात में
क़रीब 200 फ़ीसदी की वृद्धि के साथ बीते साल करीब चार लाख 30 हज़ार से
ज़्यादा कार्ड रद्द किए गए.
ये कार्ड क्यों
रद्द किए गए?
सरकार ने संसद
में इन मनरेगा कार्ड्स को रद्द किए जाने की वजह भी बताई है. सरकार ने कहा कि जॉब कार्ड हटाने के लिए कई कारण हैं-
जाली जॉब कार्ड
नकली या
डुप्लीकेट जॉब कार्ड
अब, काम करने के
इच्छुक नहीं
ग्राम
पंचायत से स्थायी रूप से चले जाना
जॉब कार्ड वाले
व्यक्ति की मौत
नाम बदलने पर योगी आदित्यनाथ ने 'इंडिया' को घेरा, कांग्रेस बोली- एक थे अजय सिंह बिष्ट
इमेज स्रोत, fb/yogi
पीएम नरेंद्र
मोदी ने सोमवार को संसदीय दल की बैठक में विपक्षी गठबंधन 'इंडिया' के नाम का ज़िक्र करते हुए ईस्ट इंडिया
कंपनी, इंडियन मुजाहिदीन की बात की थी.
इस बैठक के
ख़त्म होने के बाद संसद के बाहर से बीजेपी सांसदों की प्रतिक्रियाएं आनी शुरू
हुईं.
ये
प्रतिक्रियाएं बाद में बीजेपी शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों की ओर से भी आईं.
विपक्षी गठबंधन का नाम इंडिया रखने पर यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने भी ट्वीट
किया.
योगी आदित्यनाथ
ने लिखा, ''कौवा अपना नाम हंस रख ले तो भी मोती नहीं चुगेगा. अमावस्या की काली
रात को पूर्णिमा का नाम देने से वह शीतल और प्रकाशवान नहीं हो जाएगी. नाम बदलने से
इनका मूल स्वभाव नहीं बदल जाएगा. ऐसे ही I.N.D.I.A. नाम लगा लेने से आत्मा और संस्कार में
रची-बसी विभाजनकारी सोच और भारत विरोधी दृष्टि समाप्त नहीं हो जाएगी.''
योगी ने ट्वीट
किया, ''नाम बदल देने से आपका गेम नहीं बदल जाएगा. ये भारत बनाम I.N.D.I.A. की
लड़ाई है.''
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त
नाम बदलने पर निशाना साधने वाले योगी आदित्यनाथ को लोग सोशल मीडिया पर घेर रहे हैं.
कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा ने योगी के ट्वीट को री-ट्वीट करते हुए लिखा- ''एक थे श्री अजय सिंह बिष्ट. फिर वो योगी आदित्यनाथ कहलाने लगे.''
सोशल मीडिया पर ज़्यादातर लोगों का लिखना है कि जो ख़ुद हर जगह का नाम बदल चुका है वो ख़ुद ऐसा कैसे कह रहे हैं.
योगी आदित्यनाथ की अगुवाई में उत्तर प्रदेश सरकार ने बीते छह सालों में जगहों के नाम बड़ी संख्या में बदले हैं.
जानिए वो कुछ नाम जो योगी सरकार ने बदले हैं:
इलाहाबाद- प्रयागराज
फैजाबाद- अयोध्या,
मुगल सराय स्टेशन- पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन
झांसी स्टेशन- वीरांगना लक्ष्मीबाई रेलवे स्टेशन
इसके अलावा ताजमहल, अलीगढ़, फ़िरोज़ाबाद, मैनपुरी और लखनऊ के नाम बदलने की चर्चा भी आए दिन सोशल मीडिया पर होती रहती है.
अमित शाह को केजरीवाल ने कहा- लगता है तीरे निशाने पर लगा
इमेज स्रोत, FB/KEJRIWAL
विपक्षी गठबंधन
के नाम 'इंडिया' पर सत्तारूढ़ दल बीजेपी के नेता मंगलवार से और ज़्यादा आक्रामक हो गए
हैं.
बीजेपी शासित
राज्यों के मुख्यमंत्रियों के अलावा केंद्रीय मंत्रियों की ओर से भी इंडिया नाम पर
निशाना साधा जा रहा है.
केंद्रीय गृह
मंत्री अमित शाह ने ट्वीट किया, ''अपने बुरे अतीत से पीछा छुड़ाने के लिए, विपक्षी गठबंधन ने अपना नाम बदल लिया है. लेकिन महज़ नाम बदलकर I.N.D.I.A कर लेने से लोगों की यादों से पिछला किया कुछ नहीं मिटेगा. हमारे देश की जनता इतनी समझदार है कि वो इस प्रॉपगैंडा को समझ ले और इस नए लेबल के साथ पुराने उत्पाद को उसी तरह ख़ारिज कर दे.''
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त
शाह के इस ट्वीट पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अपनी प्रतिक्रिया दी.
केजरीवाल ने ट्वीट किया, ''लगता है तीर निशाने पर लगा है, तकलीफ़ बहुत हो रही है…''
अरविंद केजरीवाल विपक्षी गठबंधन इंडिया का हिस्सा हैं. बेंगलुरु में हुई बैठक के बाद आम आदमी पार्टी औपचारिक रूप से विपक्षी एकता में शामिल हो गई है.
विपक्षी गठबंधन मणिपुर के मुद्दे पर पीएम मोदी से संसद में बोलने की मांग कर रही है. इसके जवाब में मोदी सरकार का कहना है कि मणिपुर पर चर्चा होगी तो राजस्थान, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल पर भी होगी.
नमस्कार
आपका दिन शुभ
हो.
ये लाइव पेज 24 घंटे के लिए
उपलब्ध रहेगा.
24 जुलाई के लाइव अपडेट्स पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें.