जब शार्क के हमले ने हज़ारों मछलियों के बीच खलबली मचा दी
जब शार्क हमला करती है तो हज़ारों मछलियों में किस तरह खलबली मच जाती है?
एक ऐसा वीडियो दर्ज हुआ, जिसमें ये सब साफ़-साफ़ दिखा.
ग्रीस में आग की घटनाओं से निपटने और आग बुझाने के लिए गया एयर फोर्स का एक विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया.
विकास त्रिवेदी and स्नेहा
जब शार्क हमला करती है तो हज़ारों मछलियों में किस तरह खलबली मच जाती है?
एक ऐसा वीडियो दर्ज हुआ, जिसमें ये सब साफ़-साफ़ दिखा.

इमेज स्रोत, ANI
केंद्र सरकार ने मंगलवार को लोकसभा में बताया कि देश में आज़ादी के बाद से अनुसूचित जाति (एससी) और अनुसूचित जनजाति (एसटी) के अलावा कोई जातिवार जनगणना नहीं हुई है.
केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने बताया कि कुछ राजनीतिक दलों और संगठनों ने अगली जनगणना में जातियों के आंकड़ें जुटाने के लिए आग्रह किया है.
उन्होंने बताया कि कंस्टीच्यूशन (शेड्यूल कास्ट्स) ऑर्डर, 1950 और कंस्टीच्यूशन (शेड्यूल ट्राइब्स) ऑर्डर, 1950 के तहत अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के तौर पर अधिसूचित की गई जातियों और जनजातियों में समय-समय पर संशोधन हुए हैं और उनकी गिनती की जाती रही है.
उन्होंने लोकसभा में पूछे गए एक एक सवाल के जवाब में बताया कि "भारत सरकार ने आज़ादी के बाद से अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के अलावा जातिवार जनगणना नहीं कराई है."
ये है कर्नाटक का होंगल परिवार. जिनकी कैमरे के लिए दीवानगी बेहद मशहूर है.
कैमरे के लिए इस परिवार का जुनून आप इस घर को देखकर समझ सकते हैं. होंगल परिवार ने अपना घर ही कैमरे के आकार का बना लिया है.
बस इतना ही नहीं होंगल परिवार के मुखिया रवि ने अपने बच्चों का नाम भी कैमरे के ब्रांड्स पर रख दिया है.
फोटोग्राफ़र रवि के बेटों के नाम हैं- कैनन, निकॉन, इप्सॉन. देखिए ये वीडियो.

इमेज स्रोत, Getty Images
हॉलीवुड के सुपरस्टार लियोनार्डो डी कैप्रियो ने भारत के एक व्यक्ति की तारीफ़ की है.
तारीफ़ की वजह कुछ ऐसी है कि व्यक्ति को नहाने के दौरान कुछ मछलियां मिलीं लेकिन ये कोई आम मछलियां नहीं थी. व्यक्ति ने अपने आम दिन में एक ख़ास प्रजाति का पता लगा लिया था.
पर्यावरण सुरक्षा की लगातार वकालत करने वाले सुपरस्टार ने मछली की एक दुर्लभ प्रजाति का पता लगाने के लिए इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट लिखकर व्यक्ति की प्रशंसा की है.

इस मछली का नाम पाताल एल लोच रखा गया है क्योंकि यह जमीन के नीचे मिलती है.
अलपुझा जिले के रहने वाले अब्राहम ने बीबीसी हिंदी को बताया कि जब वह नहा रहे थे तो उनकी बाल्टी में मछली दिखी.
उन्होंने इसे शीशे के जार में डाला और स्थानीय कॉलेज प्रोफ़ेसर डॉक्टर बिनोय थॉमस को कॉल किया जिसने उनका संपर्क केरल यूनिवर्सिटी के फ़िशरीज एंड ओसियन स्टडीज के अनुसंधानकर्ताओं से कराया.
इस लेख में Instagram से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले Instagram cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
पोस्ट Instagram समाप्त
इसके कुछ सप्ताह बाद इन रिसर्चर को अब्राहम के कुएं और टैंक से और भी मछलियां मिली.
लियोनार्डो ने लिखा, ''हम चारों तरफ प्रकृति से घीरे हुए हैं और कभी-कभी तो एक नई प्रजाति का पता एक सामान्य दिन में लग जाता है.''
आम तौर पर मछलियां नदियों, तालाब या झीलों में पाई जाती हैं लेकिन पाताल एल लोच ऐसी मछलियां हैं जो भूमिगत जल में होती हैं.
मणिपुर में पिछले क़रीब तीन महीने से हिंसा जारी है.
इस दौरान विचलित करने वाली कई घटनाएं सामने आई हैं. हाल ही में दो महिलाओं के साथ हिंसा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ. जिसको लेकर राजधानी दिल्ली में भी प्रदर्शन हुए.
वायरल वीडियो के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी मणिपुर पर बयान दिया. ऐसे में बीबीसी की टीम सर्वाइवर महिलाओं के गांव पहुंची.
देखिए, फिलहाल इंफाल और मणिपुर में क्या-क्या चल रहा है.

इमेज स्रोत, ANI
मणिपुर के मुद्दे पर विपक्षी दलों के नेताओं की ओर से बीते कई दिनों से प्रतिक्रियाएं आ रही हैं.
विपक्ष दलों की मांग है कि पीएम मोदी संसद के दोनों सदनों में मणिपुर पर बयान दें.
सत्तारूढ़ बीजेपी का कहना है कि मणिपुर पर चर्चा के लिए तैयार हैं मगर मणिपुर के साथ-साथ राजस्थान, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल पर भी बात हो.
राज्यसभा सांसद और अभिनेत्री जया बच्चन ने भी मंगलवार को समाचार एजेंसी एएनआई से बात की.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
पोस्ट X समाप्त
जया बच्चन से जब पीएम मोदी के बारे में सवाल किया गया तो उन्होंने कहा, "प्रधानमंत्री पर मैं कोई टिप्पणी नहीं करूंगी. वो इस देश के प्रधानमंत्री हैं, उनकी कुर्सी की इज़्ज़त करती हूं."
मणिपुर के मुद्दे पर जया बच्चन ने कहा, "मैं ये कहती हूं कि 2014 से पीएम मोदी और उनकी पार्टी की ओर से जो बयान दिए गए हैं, उनकी तुलना की जानी चाहिए आपको जवाब मिल जाएगा. आपके हर सवाल का जवाब मिल जाएगा."
जया बच्चन कहती हैं, "मणिपुर के ऊपर भी पहले जो कहा था और जो आज कह रहे हैं. देख लीजिए. मैं कुर्सी की इज़्ज़त करती हूं, मैं उनके ख़िलाफ़ कुछ नहीं बोलूंगी."

इमेज स्रोत, ANI
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने पीएम मोदी के 'इंडिया' पर दिए बयान के बाद प्रतिक्रिया दी है.
राहुल गांधी ने ट्विटर पर लिखा- "पीएम मोदी आप हमें चाहे जो बुलाएं, हम इंडिया हैं."
राहुल गांधी ने ट्वीट किया, "हम मणिपुर के जख़्म भरने में मदद करेंगे. हम मणिपुर की औरतों और बच्चों के आंसू पोछेंगे. हम मणिपुर के लोगों में प्यार और शांति को वापस लाएंगे. भारत के विचार को हम मणिपुर में फिर से बनाएंगे.''
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
पोस्ट X समाप्त
दरअसल, मंगलवार को सत्तारूढ़ बीजेपी के संसदीय दल की बैठक के बाद पार्टी के प्रवक्ता रविशंकर प्रसाद ने मीडिया को बताया, "पीएम मोदी ने एक नई आशा जगाई है. दुनिया जानती है. विपक्ष भी ये समझता है लेकिन बार-बार विरोध करना. वो मान चुके हैं कि उन्हें सत्ता में नहीं आना है."
"उन्होंने (पीएम मोदी) ने बहुत बड़ी टिप्पणी की है कि इंडियन नेशनल कांग्रेस एक अंग्रेज़ ने बनाई थी. ईस्ट इंडिया कंपनी भी अंग्रेज़ों ने बनाई थी. आज कल लोग इंडियन मुजाहिदीन भी नाम रखते हैं. इंडियन पीपुल्स फ्रंट भी रखते हैं. चेहरे पर चेहरे लिखाते हैं, सच्चाई कुछ और है."

फ़ेसबुक पर हुई दोस्ती के बाद पाकिस्तानी प्रेमी नसरुल्लाह से मिलने भारत की अंजू पाकिस्तान गई थीं.
ये ख़बर बीते दो दिन से भारत और पाकिस्तान के मीडिया में छाई हुई है.
अंजू ने भी बीबीसी हिंदी को दिए इंटरव्यू में कहा था, "नसरुल्लाह से शादी करने के लिए इस्लाम कुबूल नहीं करूंगी. मैं जल्द भारत लौटूंगी, मेरे परिवार को परेशान ना करें."
पाकिस्तान पुलिस ने भी अंजू और नसरुल्लाह से पूछताछ की थी.
पाकिस्तान में डिस्ट्रिक पुलिस ऑफिसर मुश्ताक़ ख़ान ने मीडिया से मंगलवार को बताया, "हमारी पूछताछ में हमने न कोई सगाई की बात सुनी है न शादी की बात सुनी है. ये फेसबुक की दोस्ती के चलते पाकिस्तान आई हैं."
ख़ान ने कहा, "अब ये फैमिली तय करेंगी कि आगे क्या करना है. ये उनका घरेलू मसला है. हमने अंजू के कागज देखे, कागज एकदम सही है. अंजू के पास एक महीने रहने की एनओसी है."
वो बोले, "पूरी प्रक्रिया के बाद ही अंजू पाकिस्तान आई है. हमने नसरुल्लाह से कह दिया है कि 21 तारीख़ से पहले अंजू पाकिस्तान से चली जाए. जब वो जाएंगी, तब सिक्योरिटी के साथ उनको रवाना किया जाएगा."
अंजू के पाकिस्तान आने में नसरुल्लाह की भूमिका पर पाकिस्तान पुलिस ने कहा, "दोनों की दोस्ती फेसबुक पर हुई, फिर प्यार हुआ. नसरुल्लाह ने ये अपील की थी कि अंजू को वीज़ा जारी किया जाए. उसी के आधार पर पाकिस्तान की अंबेसी ने अंजू को वीज़ा दिया."
मुश्ताक़ ख़ान बोले- अंजू की सुरक्षा का हम ख्याल रखेंगे.

इमेज स्रोत, Twitter@DarbhangaPolice
बिहार के दरभंगा ज़िले में मोहर्रम के निशान लगाने को लेकर रविवार को दो समुदायों के बीच विवाद हो गया था.
पुलिस और प्रशासन ने दोनों पक्षों को समझाकर मामला शांत करवाया ही था कि सोमवार को फिर से यहां कर्बला की मिट्टी लाने के दौरान विवाद हो गया. दोनों ही मामलों में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज़ की है.
दरभंगा के ज़िलाधिकारी राजीव रौशन ने बीबीसी को बताया है कि फ़िलहाल हालात शांतिपूर्ण हैं और प्रशासनिक अधिकारी मौक़े पर मौजूद हैं.
इससे पहले रविवार को दरभंगा के मब्बी इलाक़े के बाज़ार समिति चौक के पास एक मंदिर के बाहर मोहर्रम के झंडे (निशान) को लगाने को लेकर दो समुदायों के बीच विवाद हुआ था.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
पोस्ट X समाप्त
एक समुदाय ने झंडा लगाने का विरोध किया तो प्रशासन ने दोनों पक्षों को समझाकर झंडा हटाने पर लोगों को राज़ी कर लिया.
हालांकि यह झंडा त्योहारों के दौरान कुछ समय के लिए लगाया जाता है.
दरभंगा ज़िलाधिकारी राजीव रौशन के मुताबिक़ दोनों पक्ष इसके लिए मान गए थे, लेकिन दोनों ही पक्षों के कुछ नवयुवकों ने इसके बावज़ूद भी अशांति फ़ैलाने की कोशिश की.
बाद में पुलिस की दख़ल के बाद मामले को शांत किया गया.

इमेज स्रोत, ANI
इस मामले को लेकर दरभंगा पुलिस ने किसी भी अफ़वाह से बचने की सलाह भी दी है.
हालांकि इसके बाद भी सोमवार को यहां फिर से तनाव की स्थिति पैदा हो गई.
दरभंगा डीएम के मुताबिक़ जिस रास्ते से कर्बला की मिट्टी लाई जा रही थी, उसकी अनुमति दी गई थी, हर साल इसी रूट से मिट्टी लाई जाती है. इसके बावज़ूद कुछ लोगों ने कहा कि इस बार इस रूट से नहीं जाने देंगे.
डीएम के मुताबिक़ ये नए लोग थे जो बाहर से आए थे. इन सबकी पहचान की जा रही है, इस मामले को लेकर भी प्राथमिकी दर्ज़ की गई है.
दुनियाभर में जंगल में लगने वाली आग की वारदातें बढ़ती जा रही हैं.
अनुमान है कि सदी के अंत तक इनकी संख्या में दोगुने का इजाफा हो सकता है.
इस हफ़्ते दुनिया जहान में हमने ये जानने की कोशिश की है कि जंगल की आग को कैसे रोका जा सकता है?

इमेज स्रोत, ANI
कांग्रेस ने विपक्षी गठबंधन 'इंडिया' पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के तंज का जवाब दिया है.
पार्टी के सोशल मीडिया और डिजिटल प्लेटफॉर्म्स की प्रमुख सुप्रिया श्रीनेत ने ट्विटर पर कहा कि "विपक्ष को कोसते-कोसते प्रधानमंत्री मोदी 'इंडिया' को ही भला बुरा कहने लग गये?"
पीएम मोदी के बयान पर सवाल उठाते हुए उन्होंने कहा, "एक बात साफ़ है - अपनी घटिया ट्रोल आर्मी को निर्देश आप ही देते हैं. विपक्ष दिशाभ्रमित नहीं है - आप नैतिक दिवालियेपन का शिकार हैं."
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
पोस्ट X समाप्त, 1
सुप्रिया श्रीनेत ने अपनी प्रतिक्रिया में मणिपुर का भी जिक्र किया.
उन्होंने कहा कि "ज़ुबानी जमा खर्च बंद कीजिए. हिम्मत जुटाइये और मणिपुर पर बोलिये."
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
पोस्ट X समाप्त, 2
दरअसल, मंगलवार को सत्तारूढ़ बीजेपी के संसदीय दल की बैठक के बाद पार्टी के प्रवक्ता रविशंकर प्रसाद ने मीडिया को बताया, "पीएम मोदी ने एक नई आशा जगाई है. दुनिया जानती है. विपक्ष भी ये समझता है लेकिन बार-बार विरोध करना. वो मान चुके हैं कि उन्हें सत्ता में नहीं आना है."
"उन्होंने (पीएम मोदी) ने बहुत बड़ी टिप्पणी की है कि इंडियन नेशनल कांग्रेस एक अंग्रेज़ ने बनाई थी. ईस्ट इंडिया कंपनी भी अंग्रेज़ों ने बनाई थी. आज कल लोग इंडियन मुजाहिदीन भी नाम रखते हैं. इंडियन पीपुल्स फ्रंट भी रखते हैं. चेहरे पर चेहरे लिखाते हैं, सच्चाई कुछ और है."
पोलैंड की रहने वालीं बारबरा पोलाक छह हज़ार किलोमीटर से ज़्यादा दूर भारत के झारखंड राज्य में हज़ारीबाग़ के एक छोटे से गांव खुटरा में आ गई हैं.
यहां आने की वजह हैं शादाब आलम, जिन्हें वो दिलो-जान से चाहती हैं. देखिए यह प्रेम कहानी.

इमेज स्रोत, PIB
मणिपुर के मुद्दे पर विपक्षी दल मोदी सरकार को बीते कई दिनों से घेर रही है.
विपक्ष की मांग है कि पीएम मोदी संसद के दोनों सदनों में मणिपुर पर बयान दें.
संसद में इस मुद्दे पर हंगामा हो रहा है. मंगलवार को बीजेपी की संसदीय दल की बैठक हुई.
इस बैठक के बाद बीजेपी सांसद रविशंकर ने मीडिया से बात की. रविशंकर ने बताया कि बीजेपी संसदीय दल की बैठक में पीएम मोदी ने क्या कुछ कहा.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
पोस्ट X समाप्त, 1
रविशंकर बोले, "पीएम मोदी ने एक नई आशा जगाई है. दुनिया जानती है. विपक्ष भी ये समझता है लेकिन बार-बार विरोध करना. वो मान चुके हैं कि उन्हें सत्ता में नहीं आना है."
रविशंकर ने कहा, "उन्होंने (पीएम मोदी) ने बहुत बड़ी टिप्पणी की है कि इंडियन नेशनल कांग्रेस एक अंग्रेज़ ने बनाई थी. ईस्ट इंडिया कंपनी भी अंग्रेज़ों ने बनाई थी. आज कल लोग इंडियन मुजाहिदीन भी नाम रखते हैं. इंडियन पीपुल्स फ्रंट भी रखते हैं. चेहरे पर चेहरे लिखाते हैं, सच्चाई कुछ और है."
समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक़, पीएम मोदी ने कहा कि देश के नाम का इस्तेमाल करके जनता को गुमराह नहीं किया जा सकता.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
पोस्ट X समाप्त, 2
पीटीआई ने सूत्रों के हवाले से लिखा है कि बैठक के दौरान पीएम मोदी ने कहा कि विपक्ष निराश और हताश है और उसकी हरकतें बताती हैं कि वो अगले चुनाव में भी विपक्ष में ही रहेगा.
संसदीय कार्य मंत्री प्रहलाद जोशी ने इस बैठक के बारे में मीडिया से बात की.
जोशी ने बताया, "पीएम मोदी ने कहा कि दिशाहीन और हताश विपक्ष के कारण हमें और सतर्क रहने की ज़रूरत है."
बीजेपी सांसद रविशंकर बोले, "पीएम मोदी ने हम सबसे कहा कि हम लोग जागृत हों. सुबह की भोर की तरह देश पुन: हमारी प्रतीक्षा कर रहा है. निश्चित ही हम जीतेंगे. 2024 का जब नतीजा आएगा तो इस हारे हुए, निराश हुए, थके हुए विपक्ष की संख्या और कम हो जाएगी."
ये तस्वीरें हैं वाराणसी के राजघाट स्थित सर्व सेवा संघ और गांधी विद्या संस्थान परिसर की.
जहां से अब गांधीवादियों को बाहर कर दिया गया है. महात्मा गांधी के विचारों के प्रचार प्रसार के लिए शुरू किए गए सर्व सेवा संघ पर क़ब्ज़े के लिए पुलिस बल 22 जुलाई को सुबह ही पहुंच गई.
भारतीय रेलवे का दावा है कि यह ज़मीन उनकी है और संस्था ने ग़लत तरीक़े से उस पर क़ब्जा जमाया हुआ है. देखिए ये रिपोर्ट.

इमेज स्रोत, ANI
दिल्ली की एक अदालत ने मंगलवार को हरियाणा के पूर्व मंत्री गोपाल गोयल कांडा को एयर होस्टेस गीतिका शर्मा को खुदकुशी के लिए उकसाने के मामले में बरी कर दिया है.
समाचार एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार, स्पेशल जज विकास ढुल ने मंगलवार को गोपाल कांडा के साथ इस मामले में सहअभियुक्त अरुणा चड्ढा को भी बरी कर दिया है.
अदालत ने कहा है कि अभियोजन पक्ष दोषियों पर लगे आरोपों को संदेह से परे साबित नहीं कर पाया है.

इस केस में अभियुक्तों के ख़िलाफ़ आईपीसी की धारा 306 (खुदकुशी के लिए उकसाने), धारा 506 (डराने-धमकाने), धारा 201 (सबूत नष्ट करने), धारा 120बी (आपराधिक साज़िश) और धारा 466 (धोखाधड़ी) के आरोपों के तहत मुकदमा चलाया गया था.
ट्रायल कोर्ट में कांडा के ख़िलाफ़ रेप और अप्राकृतिक यौनाचार का भी आरोप लगाया गया था. हालांकि बाद में दिल्ली हाई कोर्ट ने ये आरोप खारिज कर दिए थे.

इमेज स्रोत, ANI
गीतिका शर्मा गोपाल कांडा की एमएलडीआर एयरलाइंस में काम करती थीं. पांच अगस्त, 2012 को दिल्ली के अशोक विहार स्थित उनके आवास में गीतिका शर्मा का शव पाया गया था.
गीतिका शर्मा के शव के साथ एक सुइसाइड मिला था जिसमें कथित तौर पर उन्होंने ये लिखा था कि कांडा और चड्ढा के उत्पीड़न की वजह से वो अपना जीवन समाप्त कर रही हैं.
इस मामले में केस दर्ज होने के बाद गोपाल कांडा को गृह मंत्री के पद से इस्तीफा देना पड़ा था.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
पोस्ट X समाप्त

इमेज स्रोत, Getty Images
पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान ख़ान की मुश्किलें मंगलवार को बढ़ सकती हैं.
पाकिस्तान के चुनाव आयोग ने इमरान ख़ान के लिए गैर-ज़मानती वारंट जारी किया है. चुनाव आयोग ने इस्लामाबाद पुलिस से इमरान ख़ान को गिरफ़्तार करने के लिए कहा है.
चुनाव आयोग ने कहा है कि मंगलवार को इमरान ख़ान को पेश किया जाए.
माना जा रहा है कि इमरान ख़ान मंगलवार को चुनाव आयोग के सामने पेश हो सकते हैं. पुलिस ने कहा है कि अगर इमरान ख़ान पेश नहीं हुए तो उनको गिरफ़्तार कर लिया जाएगा.
इस बीच पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ़ के नेता और इमरान ख़ान की क़ानूनी टीम के सदस्य बाबर अवान ने कहा, "चुनाव आयोग चुनाव करवाए और केस ना चलाए."
इमरान ख़ान को जिस मामले में पेश होने के लिए कहा जा रहा है वो चुनाव आयोग की अवमानना से जुड़ा है. इस केस की सुनवाई के दौरान इमरान ख़ान पेश नहीं हुए थे.