कांग्रेस नेता पृथ्वीराज चव्हाण का दावा: 10 अगस्त के आसपास अजित पवार बन सकते हैं मुख्यमंत्री

कांग्रेस नेता पृथ्वीराज चव्हाण ने सोमवार को दावा किया कि 10 अगस्त के करीब एनसीपी नेता अजित पवार मुख्यमंत्री बन सकते हैं.

लाइव कवरेज

विकास त्रिवेदी and स्नेहा

  1. जब उपराष्ट्रपति धनखड़ बोले- 'मिस्टर डेरेक ओ ब्रायन, आप चेयर को चैंलेंज कर रहे हैं'

    जगदीप धनखड़

    इमेज स्रोत, SANSAD TV

    मणिपुर के मुद्दे पर संसद में सोमवार को भी हंगामा हुआ. सांसदों ने सदन के बाहर भी इस मुद्दे को उठाया.

    राज्यसभा में टीएमसी सांसद डेरेक ओ ब्रायन मणिपुर पर चर्चा कराने की मांग कर रहे हैं. सोमवार को सदन की कार्यवाही जब शुरू हुई तो डेरेक ओ ब्रायन ये मांग उठाते रहे.

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    इस पर सभापति जगदीप धनखड़ ने डेरेक से सीट पर बैठने के लिए कहा. जब डेरेक नहीं माने तो धनखड़ ने कहा, ''आप पहले सीट पर बैठिए. मिस्टर डेरेक ओ ब्रायन अपनी सीट पर बैठ जाओ. आप चेयर (स्पीकर की कुर्सी) को चैलेंज कर रहे हैं.''

    इसके बाद राज्यसभा की कार्यवाही को स्थगित कर दिया गया.

    मणिपुर में महिलाओं के यौन उत्पीड़न का वीडियो वायरल होने के बाद विपक्षी दल सदन में इस मुद्दे पर चर्चा की मांग कर रहे हैं.

    विपक्षी दलों का कहना है कि इस मुद्दे पर पीएम नरेंद्र मोदी संसद में बयान दें.

    पीएम मोदी ने मॉनसून सत्र के पहले दिन संसद के बाहर मणिपुर में महिलाओं के यौन उत्पीड़न की घटना की निंदा की थी और कहा था, "इससे देश की बेइज़्ज़ती हो रही है."

    पीएम मोदी ने मणिपुर के अलावा कांग्रेस शासित राज्य राजस्थान और छत्तीसगढ़ में भी महिलाओं की स्थिति पर चिंता व्यक्त की थी.

    इसके बाद से बीजेपी नेता और सांसद इस मुद्दे को अलग-अलग मंचों पर उठा रहे हैं.

    सोमवार को बीजेपी सांसद संसद के बाहर महात्मा गांधी की प्रतिमा के पास प्रदर्शन करते दिखे.

    बीजेपी सांसद रवि किशन ने कहा, ''हम राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत का इस्तीफा मांग रहे हैं. जो दलितों के साथ अत्याचार हो रहा है, वो बंद होना चाहिए. इसीलिए हम बीजेपी सांसद आंदोलन कर रहे हैं.''

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

    बीजेपी के खिलाफ एकजुट हुई पार्टियों के गठबंधन 'इंडिया' के नेताओं ने भी संसद के बाहर विरोध प्रदर्शन किया है. 'इंडिया' नेताओं की मांग है कि संसद के दोनों सदनों में पीएम मोदी बयान दें.

    केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने लोकसभा में कहा, "हम बातचीत के लिए तैयार हैं."

    संसद के बाहर केंद्रीय मंत्री अर्जुन मेघवाल ने कहा, ''विपक्ष मणिपुर के मुद्दे पर बहस चाहता है और सरकार इसके लिए तैयार है. कभी वो कहते हैं कि प्रधानमंत्री सदन में आएं, कभी कुछ और कहते हैं. हमारे सांसद कहते हैं कि मणिपुर पर चर्चा हो लेकिन पश्चिम बंगाल, राजस्थान में महिलाओं के साथ जो अत्याचार हो रहा है, उस पर भी बात हो. इसमें इनको क्या दिक्कत है?''

    छोड़िए X पोस्ट, 3
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 3

  2. ब्रेकिंग न्यूज़, सुप्रीम कोर्ट ने ज्ञानवापी मस्जिद के सर्वे पर 26 जुलाई तक लगाई रोक

    ज्ञानवापी मस्जिद

    इमेज स्रोत, Utpal Pathak

    सुप्रीम कोर्ट ने ज्ञानवापी मस्जिद के सर्वे पर 26 जुलाई शाम पांच बजे तक रोक लगाने का आदेश दिया है.

    सुप्रीम कोर्ट ने ज्ञानवापी मस्जिद कमेटी से इलाहाबाद हाईकोर्ट जाने के लिए कहा है.

    ये सुनवाई कमेटी की याचिका पर हुई.

    सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़ ने अपने आदेश में कहा, "हम निर्देश देते हैं कि वाराणसी के जिला न्यायालय का आदेश बुधवार (26 जुलाई) शाम पांच बजे तक अमल में नहीं आएगा और इस बीच पक्षकार इलाहाबाद हाई कोर्ट में में वाराणसी जिला न्यायालय के आदेश को चुनौती दे सकते हैं."

    बीबीसी के सहयोगी पत्रकार सुचित्र मोहंती के मुताबिक़, इसके पहले सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने सुप्रीम कोर्ट को बताया, "मौके पर एक ईंट तक नहीं हिलाई गई है और न ही ऐसा करने की कोई योजना है."

    मेहता ने कहा कि सर्वे के तहत सिर्फ़ माप लिया जा रहा है. मौके पर तस्वीरें और वीडियो खींची जा रही है.

    सुप्रीम कोर्ट ने इस बात को भी रिकॉर्ड में लिया कि एएसआई किसी तरह की कोई खुदाई नहीं कर रही है.

    कोर्ट ने कहा कि ये तय किया जाए कि अगले एक हफ्ते तक परिसर में किसी तरह की खुदाई नहीं की जाए.

    मुस्लिम पक्ष की ओर से कोर्ट में पेश हुए वकील ने वाराणसी की अदालत के सर्वे किए जाने के आदेश के ख़िलाफ़ सुप्रीम कोर्ट में अपील की थी.

    शुक्रवार को वाराणसी की अदालत ने एएसआई को ज्ञानवापी मस्जिद में सर्वे किए जाने का आदेश दिया था. अदालत ने चार अगस्त तक इस मामले में रिपोर्ट जमा करने के लिए कहा था.

  3. सीमा हैदर मामला: यूपी एटीएस ने बुलंदशहर से दो लोगों को हिरासत में लिया

      • Author, अमित सैनी
      • पदनाम, मुज़फ़्फ़रनगर से बीबीसी के लिए
    सचिन सीमा

    इमेज स्रोत, Getty Images

    पाकिस्तान से भारत आईं सीमा हैदर के मामले में उत्तर प्रदेश एटीएस ने बुलंदशहर से दो लोगों को हिरासत में लिया है. पुलिस के मुताबिक ये दोनों भाई हैं.

    बुलंदशहर पुलिस ने बीबीसी से इस ख़बर की पुष्टि की है.

    एटीएस ने दोनों भाइयों के पास से जन सेवा केंद्र का लैपटॉप भी क़ब्ज़े में लिया है. इनके नाम पुष्पेंद्र मीणा और पवन मीणा बताए जा रहे हैं.

    दोनों भाई अहमदगढ़ में जन सेवा केंद्र चलाते हैं.

    पुष्पेंद्र और पवन पर सीमा हैदर और सचिन मीणा के आधार कार्ड और अन्य दस्तावेजों में छेड़छाड़ करने और फंड ट्रांसफर करने का आरोप है.

    इससे पहले यूपी एटीएस सचिन मीणा को भी बुलंदशहर लेकर गई थी.

    सचिन-सीमा मामला: अहम बातें

    • सचिन और सीमा के मुताबिक उनकी दोस्ती ऑनलाइन गेम पबजी को खेलने के दौरान हुई थी.
    • सीमा नेपाल के रास्ते अपने बच्चों के साथ भारत आकर सचिन के साथ रहने लगी थीं.
    • पुलिस को जब इस बारे में पता चला तो दोनों को गिरफ्तार किया गया.
    • कोर्ट से ज़मानत मिलने के बाद यूपी एटीएस ने मामले में जांच शुरू की है.
  4. ज्ञानवापी मस्जिद का सर्वे: शुरुआती दो घंटों में क्या कुछ हुआ?

    ज्ञानवापी मस्जिद

    इमेज स्रोत, Getty Images

    इमेज कैप्शन, ज्ञानवापी मस्जिद

    वाराणसी की ज्ञानवापी मस्जिद में सोमवार सुबह शुरू हुए सर्वे से जुड़ी शुरुआती जानकारी सामने आई है.

    बीबीसी के सहयोगी पत्रकार उत्पल पाठक की दी जानकारी के मुताबिक़,

    • सर्वे के शुरुआती दो घंटों में फीता लेकर मस्जिद परिसर को मापा गया है
    • परिसर के चारों कोनों पर चार कैमरा स्टैंड लगाए गए हैं
    • वज़ूखाने के अलावा परिसर के पत्थर और ईंट को नापा गया है
    • नींव के पास से मिट्टी का सैंपल लिया गया है
    • दीवारों की फ़ोटो और वीडियोग्राफी की गई है
    • सीढ़ियों पर लगे पत्थर के सैंपल लिए गए हैं
    • मस्जिद के कमरों और बरामदों की फ़ोटो, वीडियोग्राफी की जा रही है

    इस सर्वे में एएसआई के 30 सदस्यों के अलावा हिंदू पक्ष के वकील शामिल हैं. मुस्लिम पक्ष ने इस सर्वे का बहिष्कार किया है.

    ज्ञानवापी मस्जिद का रख-रखाव का ज़िम्मा संभालने वाली अंजुमन इंतेज़ामिया मस्जिद कमेटी के सेक्रेटरी ने समाचार एजेंसी पीटीआई से बात की है.

    सेक्रेटरी अब्दुल बातिन नोमानी ने कहा, ''रविवार को डीएम और कमिश्नर साहब के यहां बैठक हुई थी. हम लोगों ने उनसे कहा कि ये जो एएसआई का सर्वे होने जा रहा है, उसकी हमें एएसआई द्वारा कोई सूचना नहीं मिली है. कोई नोटिस भी नहीं मिला है तो उस सर्वे में हम शामिल नहीं हो सकते.''

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

  5. मुस्लिम पक्ष ने ज्ञानवापी मस्जिद में एएसआई सर्वे का क्यों किया बहिष्कार?

    फाइल फोटो

    इमेज स्रोत, Getty Images

    इमेज कैप्शन, फाइल फोटो

    वाराणसी में भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग की ओर से ज्ञानवापी मस्जिद का सोमवार को सर्वे किया जा रहा है.

    एएसआई की 30 लोगों की टीम मस्जिद के अंदर है और सर्वे कर रही है.

    ये सर्वे अदालत के आदेश के बाद किया जा रहा है और इस मामले में चार अगस्त तक एएसआई को अपनी रिपोर्ट जमा करनी है.

    ज्ञानवापी मस्जिद का रख-रखाव का ज़िम्मा अंजुमन इंतेज़ामिया मस्जिद कमेटी संभालती है.

    इस कमेटी के सेक्रेटरी अब्दुल बातिन नोमानी ने मीडिया से बात की.

    समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक़, अब्दुल ने कहा, ''रविवार को डीएम और कमिश्नर साहब के यहां बैठक हुई थी. हम लोगों ने उनसे कहा कि ये जो एएसआई का सर्वे होने जा रहा है, उसकी हमें एएसआई द्वारा कोई सूचना नहीं मिली है. कोई नोटिस भी नहीं मिला है तो उस सर्वे में हम शामिल नहीं हो सकते.''

    अब्दुल बोले, ''हम सुप्रीम कोर्ट गए हुए हैं, आज इस मामले में सुनवाई हो रही है. जिस चीज़ में आज सुनवाई हो रही है, उसमें हम वहां कैसे शामिल हो सकते हैं. हम लोगों ने लिखित रूप से इन लोगों से गुज़ारिश की कि आप हमारी बात ऊपर पहुंचाए कि इसको एक दिन के लिए आगे बढ़ाएं ताकि हमारी सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई पूरी हो सके. इसके बाद हम इसमें शामिल होते.''

    ख़बरों में कहा जा रहा था कि इस सर्वे में हिंदू पक्ष के वकीलों के अलावा मुस्लिम पक्ष भी शामिल होगा.

    सोमवार सुबह जब सर्वे शुरू हुआ तो हिंदू पक्ष के वकीलों ने समाचार एजेंसियों से बात भी की. हालांकि तब मुस्लिम पक्ष की ओर से कोई नहीं दिखा था.

    अब अब्दुल ने इस बारे में बताया,''अधिकारियों ने वादा किया था कि आप लोगों की बात ऊपर पहुंचाई जाएगी.पता नहीं क्या हुआ. आज सर्वे हो रहा है, इसलिए हम लोगों ने सर्वे का बहिष्कार किया हुआ है. मुस्लिम पक्ष का कोई सर्वे में शामिल नहीं है.''

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    ज्ञानवापी मस्जिद मामले की ख़ास बातें

    • बीते शुक्रवार को वाराणसी की अदालत मे काशी विश्वनाथ मंदिर के बगल में स्थित ज्ञानवापी मस्जिद के वैज्ञानिक सर्वे किए जाने का आदेश दिया था.
    • एएसआई सर्वे के ज़रिए येजानने की कोशिश करेगी कि क्या ज्ञानवापी मस्जिद किसी मंदिर को तोड़कर बनाई गई थी? हिंदू पक्ष की ओर से ये दावा किया जा रहा था कि ज्ञानवापी मस्जिद असल में हिंदू मंदिर के ऊपर बनी है.
    • मस्जिद में स्थित वजूखाने को सर्वे में शामिल नहीं किया जाएगा. इस जगह को लेकर हिंदू पक्ष का दावा है कि यहां शिवलिंग है. मुस्लिम पक्ष का कहना है कि जिसे शिवलिंग कहा जा रहा है वो फव्वारा है.
  6. चीन: स्कूल के जिम की छत गिरने से 11 लोगों की मौत

    छत गिरने

    इमेज स्रोत, CHINESE LOCAL MEDIA

    चीन के सरकारी मीडिया के मुताबिक़, एक स्कूल के जिम की छत गिरने से अब तक कम से कम 11 लोगों की मौत हो गई है.

    ये हादसा चीन के उत्तरी-पूर्वी इलाक़े में बारिश के कारण हुआ है.

    अधिकारियों का कहना है कि जब छत गिरी तब 19 लोग अंदर मौजूद थे.

    चश्मदीदों ने मीडिया को बताया है कि मरने वालों में बच्चे भी शामिल हैं. हालांकि इस बारे में औपचारिक तौर पर अभी कुछ नहीं बताया गया है.

    पुलिस ने इस इमारत के इंचार्ज को हिरासत में ले लिया है. अधिकारियों ने बताया है कि जैसे ही हादसा हुआ, चार लोग घटनास्थल से बचकर निकलने में सफल रहे.

  7. नसरुल्लाह से सगाई करने पाकिस्तान पहुँचीं अंजू, भारत में उनके पति ने क्या कहा?

      • Author, मोहर सिंह मीणा
      • पदनाम, जयपुर से, बीबीसी हिंदी के लिए
    सांकेतिक तस्वीर

    इमेज स्रोत, Getty Images

    इमेज कैप्शन, सांकेतिक तस्वीर

    सचिन मीणा और सीमा हैदर की ऑनलाइन गेम खेलने से शुरू हुई प्रेम कहानी सीमा को पाकिस्तान से भारत ले आई है. ठीक इसी तरह भारत की अंजू और पाकिस्तान के नसरुल्लाह के बीच भी ऑनलाइन दोस्ती हुई और फिर शुरू हुई दोनों के बीच प्रेम कहानी.

    अब भारत की अंजू नसरुल्ला से सगाई करने पाकिस्तान पहुंच गई हैं. अंजू को पाकिस्तान जाने के लिए 21 जुलाई को तीस दिन के लिए वीज़ा मिला था.

    बीबीसी उर्दू के लिए पाकिस्तान में मुहम्मद ज़ुबैर ख़ान ने 29 साल के नसरुल्लाह से बातचीत की है.

    मुहम्मद ज़ुबैर ख़ान के अनुसार, 'पाकिस्तान में इस समय अंजू दीर बाला में नसरुल्लाह के घर में रह रही हैं.'

    दीर बाला के डिस्ट्रिक्ट पुलिस ऑफ़िसर मोहम्मद मुश्ताक़ ने बीबीसी से बात करते हुए अंजू की मौजूदगी की पुष्टि की है.

    अंजू शादीशुदा हैं. वह अपने पति और दो बच्चों के परिवार के साथ अलवर के भिवाड़ी में रहती थीं.

    भिवाड़ी के अपने घर में मौजूद अंजू के पति अरविंद ने बीबीसी हिंदी से फ़ोन पर कहा है, "अंजू 21 जुलाई को घर से जयपुर जाने की बात कह कर गईं थी. इसके बाद से ही हमारी वॉट्सऐप पर बात हो रही थी. 23 जुलाई की शाम बेटे की तबीयत ख़राब होने पर अंजू से पूछा कब आओगी. तब अंजू ने बताया कि वह पाकिस्तान में हैं और जल्द वापस आएंगी."

    अरविंद ने कहा, "अंजू ने किसी को पाकिस्तान जाने के बारे में भनक भी नहीं लगने दी. वह सिर्फ़ जयपुर जाने के लिए कह कर गई थी. अंजू ने बहुत पहले पासपोर्ट बनवाया था, इसकी जानकारी हमें ज़रूर थी."

    अरविंद बीबीसी से कहते हैं, ''मेरी उम्र 40 और अंजू क़रीब 35 साल की है. हम दोनों ही मूल रूप से यूपी के रहने वाले हैं. लेकिन, बीते कई साल से भिवाड़ी में रह रहे हैं."

    वह बताते हैं, "साल 2007 में हमारी शादी हुई. अभी दो बच्चे हैं. बड़ी बेटी 15 साल की है और एक छोटा बेटा है, दोनों स्कूल जाते हैं."

    अरविंद का कहना है कि उन्होंने बारहवीं तक की पढ़ाई की हैं और अंजू दसवीं पास है.

    अरविंद बोले- "अंजू भिवाड़ी में ही एक कम्पनी में काम करती हैं. पास की ही एक दूसरी कंपनी में मैं भी काम करता हूं."

    अंजू सोशल मीडिया के ज़रिए मिले एक शख़्स से पाकिस्तान सगाई करने गई हैं, बीबीसी हिंदी के इस सवाल पर अरविंद कहते हैं, "नहीं. हमें तो जयपुर का ही कह कर गईं थी. मैंने कभी अंजू का फ़ोन चैक नहीं किया क्योंकि इससे रिश्ते बिगड़ जाते हैं."

    अंजू के पति अरविंद ने इस बारे में फिलहाल कोई पुलिस शिकायत नहीं दी है.

    नसरुल्लाह ने बीबीसी उर्दू से कहा कि कुछ साल पहले फ़ेसबुक के ज़रिए उनका संपर्क भारत की अंजू से हुआ था.

  8. दिल्ली: कोरियाई व्लॉगर से ट्रैफिक पुलिस का पैसा लेते वीडियो रिकॉर्ड, कॉन्स्टेबल सस्पेंड

    कोरियाई व्लॉगर

    इमेज स्रोत, FITVELY

    दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने रविवार को अपने एक कॉन्स्टेबल को सस्पेंड कर दिया है.

    ये कार्रवाई कोरियाई व्लॉगर से पांच हज़ार रुपये रिश्वत लेने के आरोप में हुई है. कोरियाई व्लॉगर ने इस घटना का वीडियो अपने यू-ट्यूब चैनल पर अपलोड किया है.

    इस वीडियो के साथ व्लॉगर ने लिखा- इस वजह से आपको भारत में कार नहीं चलानी चाहिए.

    वीडियो में देखा जा सकता है कि जब ये कोरियाई व्लॉगर कार से कहीं जा रहा था, तब रास्ते में ट्रैफिक पुलिस कॉन्स्टेबल रोकता है.

    ये कॉन्स्टेबल कुछ पैसे मांगता है. व्लॉगर को लगता है कि पुलिसवाला 500 रुपये मांग रहा है. जब व्लॉगर 500 रुपये देता है तो पुलिस कॉन्स्टेबल 5000 रुपये मांगता है.

    व्लॉगर 5000 रुपये देता है तो पुलिस कॉन्स्टेबल बिना किसी रसीद को दिए चले जाता है.

    दिल्ली पुलिस की पीआरओ सुमन नालवा ने बीबीसी से बताया- पुलिसकर्मी को सस्पेंड कर दिया गया है और विभागीय जांच जारी है.

    यू-ट्यूब पर FITVELY चैनल के 13 लाख सब्सक्राइबर हैं. वो जब इस वीडियो को अपलोड करते हैं तो ये क्लिप सोशल मीडिया पर भी शेयर होती है.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    इस क्लिप पर ट्रैफिक पुलिस ने ट्विटर पर प्रतिक्रिया दी.

    ट्रैफिक पुलिस के ऑफिशियल हैंडल से लिखा गया- सोशल मीडिया पोस्ट का संज्ञान लेते हुए वीडियो में दिखे पुलिसकर्मी को सस्पेंड कर दिया गया है. भ्रष्टाचार पर पुलिस की ज़ीरो टॉलरेंस पॉलिसी है.

  9. एशेज सिरीज़: बारिश ने तोड़ा इंग्लैंड का सपना, ऑस्ट्रेलिया का कब्ज़ा बरकरार

    इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स

    इमेज स्रोत, Getty Images

    ऑस्ट्रेलिया ने एशेज सिरीज़ पर अपना कब्ज़ा कायम रखा है.

    बारिश के कारण मैनचेस्टर में इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला जा रहा चौथा टेस्ट मैच ड्रॉ हो गया.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    सिरीज़ में ऑस्ट्रेलिया दो मैच जीतकर आगे चल रही थी. इंग्लैंड ने सिरीज़ में एक मैच जीता था. मैनचेस्टर में इंग्लैंड की कोशिश थी कि किसी तरह से मैच जीतकर सिरीज़ ड्रॉ करवाई जा सके या बराबरी की जा सके.

    सिरीज़ का पांचवा मैच 28 जुलाई से ओवल में खेला जाएगा. मगर अगर इस मैच में इंग्लैंड की टीम जीत भी गई तब भी सिरीज़ 2-2 से ड्रॉ हो जाएगी.

    दोनों देशों के बीच हुई पिछली एशेज सिरीज़ भी ऑस्ट्रेलिया ने 4-0 से जीती थी.

    नियम ये है कि अगर सिरीज़ ड्रॉ होती है तो ट्रॉफी डिफेंडिंग चैंपियन के पास ही रहेगी.

  10. ज्ञानवापी मस्जिद का एएसआई ने शुरू किया सर्वे, हिंदू पक्ष के वकील क्या बोले?

    ज्ञानवापी मस्जिद

    इमेज स्रोत, Utpal Pathak

    भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण यानी एएसआई की टीम ने सोमवार सुबह वाराणसी की ज्ञानवापी मस्जिद का सर्वे शुरू कर दिया है.

    इस टीम में 30 लोग हैं. सर्वे के मद्देनज़र वाराणसी में सुरक्षा के पुख़्ता इंतज़ाम किए गए हैं और मस्जिद के बाहर सुरक्षाबल तैनात हैं.

    सर्वे में दोनों पक्षों के वकील भी शामिल रहेंगे.

    सर्वे शुरू होने से पहले हिंदू पक्ष के वकील मीडिया से बात करते हुए दिखे.

    समाचार एजेंसी एएनआई से बात करते हुए इस मामले में याचिकाकर्ता सोहन लाल आर्या ने कहा, ''ये बहुत ही गौरवशाली क्षण हैं, हिंदुओं और हिंदू समाज के लिए. ये 10 बिंदुओं को लेकर सर्वे किया जाना है. ये सर्वे ही ज्ञानवापी समस्या का हल है.''

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    हिंदू पक्ष की ओर से पैरवी कर रहे वकील सुधीर त्रिपाठी ने समाचार एजेंसी एएनआई से कहा, ''आज सावन का तीसरा सोमवार है. आज से शुरू भी हो रहा है. हम लोगों के लिए अच्छा है. बाबा की कृपा है. सर्वे में चार वादी हैं. चार अधिवक्ता हैं. सर्वे सात बजे शुरू होगा, कितने बजे तक चलेगा इस बारे में बताना मुश्किल है.''

    त्रिपाठी बोले, ''जिस लड़ाई को हम लंबे अरसे से लड़ रहे थे, आज वो निर्णायक रूप में आने वाला है.''

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

    इसी मामले में एक और वकील सुभाष नंदन चतुर्वेदी ने कहा, ''सर्वे एएसआई की टीम करेगी. सारे साक्ष्य हमारे हैं, ये हमें विश्वास है. पूरा मंदिर का ही परिसर है, इसमें कहीं कोई विवाद नहीं है. एक संस्था प्रमाणिक ढंग से अपना सर्वे कर ले. भारत सरकार की संस्था है, ये सर्वे करे. जो प्रमाण आएगा, वो हमारे पक्ष में ही आएगा.''

    बीते शुक्रवार को वाराणसी की अदालत मे काशी विश्वनाथ मंदिर के बगल में स्थित ज्ञानवापी मस्जिद के वैज्ञानिक सर्वे किए जाने का आदेश दिया था.

    एएसआई सर्वे के ज़रिए येजानने की कोशिश करेगी कि क्या ज्ञानवापी मस्जिद किसी मंदिर को तोड़कर बनाई गई थी? हिंदू पक्ष की ओर से ये दावा किया जा रहा था कि ज्ञानवापी मस्जिद असल में हिंदू मंदिर के ऊपर बनी है.

    मस्जिद में स्थित वजूखाने को सर्वे में शामिल नहीं किया जाएगा. इस जगह को लेकर हिंदू पक्ष का दावा है कि यहां शिवलिंग है. मुस्लिम पक्ष का कहना है कि जिसे शिवलिंग कहा जा रहा है वो फव्वारा है.

  11. ओवैसी ने 'खुफिया एजेंसियों में शीर्ष पर मुसलमानों की मौजूदगी नहीं' होने के सवाल पर सरकार को घेरा

    ओवैसी

    इमेज स्रोत, Getty Images

    एआईएमआईएम के असदउद्दीन ओवैसी ने ट्वीट कर केंद्र की बीजेपी सरकार को घेरा है.

    ओवैसी ने लिखा, ''दशकों बाद पहली बार इंटेलिजेंस ब्यूरो के शीर्ष नेतृत्व में कोई भी मुस्लिम ऑफिसर नहीं होगा. ये उस संदेह की झलक है, जिससे बीजेपी मुसलमानों को देखती है. आईबी और रॉ विशिष्ट बहुसंख्यकवादी संस्थान बन गए हैं. आप लगातार मुसलमानों से उनकी वफ़ादारी का सबूत मांगते हैं लेकिन कभी उन्हें अपने बराबर नागरिक के तौर पर स्वीकार नहीं करते.''

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    ओवैसी

    ओवैसी ने ट्वीट के साथ एक खबर को शेयर किया है. इस खबर में दावा किया गया है कि खुफिया एजेंसियों में शीर्ष पर मुस्लिम अधिकारी नहीं हैं.

  12. ज्ञानवापी मस्जिद का एएसआई आज से शुरू करेगी सर्वे, क्या वजूखाने का भी होगा सर्वे?

    ज्ञानवापी मस्जिद

    इमेज स्रोत, Samiratmaj Mishra

    वाराणसी की ज्ञानवापी मस्जिद का सोमवार से सर्वे शुरू होगा.

    भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण यानी एएसआई विभाग ने रविवार देर रात इस बारे में जानकारी दी है.

    समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक़, वाराणसी के ज़िलाधिकारी एसराज लिंगम ने बताया, ''एएसआई से सूचना मिली है कि सोमवार से सर्वे का काम शुरू हो रहा है.''

    एएसआई की टीम ज्ञानवापी मस्जिद सोमवार सुबह पहुंच गई है.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    हिंदू पक्ष के वकील मदन मोहन यादव ने कहा कि एएसआई सोमवार सुबह सात बजे से सर्वे का काम शुरू करेगी. यादव ने कहा कि दोनों पक्षों के वकील भी इस सर्वे में शामिल होंगे.

    बीते शुक्रवार को वाराणसी की अदालत मे काशी विश्वनाथ मंदिर के बगल में स्थित ज्ञानवापी मस्जिद के वैज्ञानिक सर्वे किए जाने का आदेश दिया था.

    इसी के चलते रविवार शाम एएसआई की टीम वाराणसी पहुंच चुकी है.

    एएसआई सर्वे के ज़रिए येजानने की कोशिश करेगी कि क्या ज्ञानवापी मस्जिद किसी मंदिर को तोड़कर बनाई गई थी? हिंदू पक्ष की ओर से ये दावा किया जा रहा था कि ज्ञानवापी मस्जिद असल में हिंदू मंदिर के ऊपर बनी है.

    मस्जिद में स्थित वजूखाने को सर्वे में शामिल नहीं किया जाएगा. इस जगह को लेकर हिंदू पक्ष का दावा है कि यहां शिवलिंग है. मुस्लिम पक्ष का कहना है कि जिसे शिवलिंग कहा जा रहा है वो फव्वारा है.

    अदालत ने चार अगस्त तक इस मामले में रिपोर्ट जमा करने के लिए कहा है. इस रिपोर्ट में सर्वे के दौरान की तस्वीरें, वीडियो भी एएसआई को जमा करनी होंगी.

  13. नमस्कार

    आपका दिन शुभ हो.

    ये लाइव पेज 24 घंटे के लिए उपलब्ध रहेगा.

    23 जुलाई के लाइव अपडेट्स पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें.