रूस के क़ब्ज़े वाले क्राइमिया के एक हथियार डिपो पर ड्रोन से हमला

रूस के अधिकारियों ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि हमले के पांच किलोमीटर के दायरे में आने वाले नागरिकों को वहां से बाहर निकाला जा रहा है.

लाइव कवरेज

दीपक मंडल and अभिजीत श्रीवास्तव

  1. मणिपुर हिंसा: स्मृति ईरानी ने कहा, विपक्षी दलों को वीडियो का पता था

    स्मृति ईरानी

    इमेज स्रोत, Getty Images

    इमेज कैप्शन, स्मृति ईरानी (फाइल फोटो)

    केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने मणिपुर में महिलाओं को निर्वस्त्र घुमाने के वायरल वीडियो पर अपना बयान दिया है.

    स्मृति ईरानी ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा, "यह (मणिपुर वायरल वीडियो) मुद्दा न केवल संवेदनशील है, बल्कि राष्ट्रीय सुरक्षा पर भी असर डालने वाला है. विपक्षी नेताओं को इसकी जानकारी थी.लेकिन विपक्ष संसद के पटल पर इस मुद्दे पर चर्चा नहीं करना चाहता.''

    उन्होंने कहा, ''बेहद चिंताजनक बात ये है कि कल, राजस्थान राज्य के एक मंत्री ने राज्य में महिलाओं के खिलाफ अपराध पर बात की. लेकिन उन्हें बड़े ही अपमानित ढंग से मंत्रिमंडल से बर्खास्त कर दिया गया.''

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    उन्होंने कहा, "उतना ही चौंकाने वाला एक वीडियो है जो पश्चिम बंगाल के मालदा से आ रहा है, जहां दो दलित महिलाओं को पीट कर उन्हें निर्वस्त्र किया जा रहा है.’’

    स्मृति ईरानी ने कहा, "कांग्रेस राजस्थान राज्य में महिलाओं के खिलाफ अत्याचार के बारे में सच्चाई नहीं सुनना चाहती थी...कांग्रेस पश्चिम बंगाल पंचायत चुनावों के दौरान लोगों की हत्याओं पर मूकदर्शक बनी हुई है, क्योंकि वह टीएमसी के साथ गठबंधन के लिए लालायित है.’’

  2. छत्तीसगढ़: भूपेश बघेल की सरकार के ख़िलाफ़ बीजेपी का अविश्वास प्रस्ताव गिरा

    भूपेश बघेल

    इमेज स्रोत, ANI

    इमेज कैप्शन, भूपेश बघेल (फाइल फोटो)

    छत्तीसगढ़ में भूपेश बघेल के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार शनिवार को राज्य विधानसभा के मॉनसून सत्र के आखिरी दिन बीजेपी द्वारा लाए गए अविश्वास मत से बच गई.

    राज्य विधानसभा में 13 घंटे की बहस के बाद देर रात एक बजे ध्वनि मत से अविश्वास प्रस्ताव गिर गया. 90 सदस्यीय विधानसभा में जहां कांग्रेस के 71 सदस्य हैं. वहीं सदन में बीजेपी के 13 विधायक हैं.

    विपक्ष ने सरकार पर युवाओं और संविदा कर्मचारियों को धोखा देने समेत 109 आरोप लगाए थे. बीजेपी ने बुधवार को सदन में अविश्वास प्रस्ताव पेश किया था, जिस पर शुक्रवार दोपहर 12 बजे चर्चा शुरू हुई थी. बहस देर रात लगभग एक बजे तक चली.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    सदन में अविश्वास प्रस्ताव पर तीखी बहस हुई. विपक्षी सदस्यों ने राज्य सरकार पर घोटालों में शामिल होने और अपने चुनावी वादों को पूरा नहीं कर युवाओं तथा किसानों के साथ धोखा करने का आरोप लगाया.

    उन्होंने कानून-व्यवस्था की ‘बिगड़ती’ स्थिति को लेकर भी सरकार पर निशाना साधा.

    बहस के जवाब में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा, “जब हमारी सरकार बनी, तब हमने ‘गढ़बो नवा छत्तीसगढ़’ की बात की और इसे साकार करने की दिशा में हम लगातार काम कर रहे हैं.”

  3. हज़ारों की तादाद में भारत छोड़कर क्यों जा रहे हैं लोग, जयशंकर ने बताई वजह

    एस जयशंकर

    इमेज स्रोत, ANI

    इमेज कैप्शन, एस जयशंकर (फाइल फोटो)

    इस साल के जून महीने तक 87 हज़ार से अधिक भारतीयों ने देश की नागरिकता छोड़ दी है. विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने ये जानकारी दी है.

    समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक़, विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने लोकसभा में शुक्रवार को एक सवाल के जवाब में कहा कि इस साल तक जून तक 87,026 भारतीयों ने अपनी नागिरकता छोड़ दी थी और विदेश चले गए थे.

    उन्होंने बताया, "2022 में कुल 2,25,520 लोगों ने देश की नागिरकता छोड़ी, 2021 में ये संख्या 1,63,370 थी वहीं 2020 में ये संख्या थी 85,256. 2019 में 1,34,561 लोग देश छोड़ कर चले गए थे.’’

    विदेश मंत्री ने कहा, "पिछले दो दशकों में बड़ी तादाद में भारतीय अंतरराष्ट्रीय बाज़ार में नौकरी तलाश रहे हैं. निजी सुविधा के लिए कई लोगों ने विदेशी नागरिकता ले ली है.’’

    उन्होंने कहा कि इतनी बड़ी तादाद में देश से बाहर बसे भारतीय इसकी संपत्ति है.

  4. सऊदी अरब कुरान जलाने के मामले में स्वीडन से ख़फ़ा, राजदूत को किया तलब

    स्वीडन

    इमेज स्रोत, Getty Images

    इमेज कैप्शन, कुरान जलाने की घटना का विरोध करते प्रदर्शनकारी

    सऊदी अरब ने स्वीडन में कुरान का अनादर करने की घटना पर नाराजगी जताई है. सऊदी अरब के विदेश मंत्रालय ने स्वीडन के राजदूत को बुलाकर उन्हें विरोध नोट सौंपा.

    सऊदी अधिकारियों ने स्वीडन के चार्ज डी अफेयर्स के सामने वहां कुरान के कथित अपमान का विरोध किया और कहा कि इस तरह की घटनाओं को तुरंत रोका जाना चाहिए.

    सऊदी अरब ने कहा कि इस तरह के धार्मिक भावनाओं को आहत करने की इजाजत नहीं मिलनी चाहिए. सऊदी ने अंतरराष्ट्रीय नियम, कानूनों का पालन करने की अपील की.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    स्वीडन क़ुरान के अनादर के मामले में एक बार फिर से विवादों में घिर गया है.

    गुरुवार को इराक़ की सरकार ने बग़दाद से स्वीडिश राजदूत को वापस जाने के लिए कहा. स्वीडन की राजधानी स्टॉकहोम की एक मस्जिद के बाहर हाल ही में क़ुरान जलाने की घटना हुई थी.

    इराक़ ने स्वीडन से अपने राजनयिक को भी वापस बुला लिया है और स्वीडिश कंपनियों से कारोबार निलंबित कर दिया है.

    इराक़ में प्रदर्शनकारी बग़दाद में स्वीडन के दूतावास के बाहर जमा हो रहे थे. प्रदर्शनकारियों ने स्वीडिश दूतावास के परिसर में आग लगा दी थी.

  5. गहलोत सरकार से बर्खास्त मंत्री ने कहा, महिलाओं के ख़िलाफ़ अपराध में राजस्थान नंबर 1

      • Author, मोहर सिंह मीणा
      • पदनाम, जयपुर से, बीबीसी हिंदी के लिए
    राजस्थान

    अशोक गहलोत सरकार से बर्खास्त मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा ने कहा है कि महिलाओं के ख़िलाफ़ अपराध में राजस्थान नंबर वन बन गया है.

    मंत्री पद से हटाए जाने के बाद गुढ़ा ने कहा, "राजस्थान में हर दिन महिलाओं के ख़िलाफ़ अपराध बढ़ते जा रहे हैं. ऐसे मामलों में हमें अंदर झांकना होगा. नहीं तो हम लोगों का सामना कैसे करेंगे.’’

    उन्होंने कहा, "मुझे उदयपुरवाटी की महिलाओं ने चुन कर विधानसभा में भेजा था ताकि मैं उनकी गरिमा की रक्षा कर सकूं. लेकिन राजस्थान में हर दिन महिलाओं के ख़िलाफ़ अपराध बढ़ ही रहे हैं.''

    "उदयपुरवाटी से 36 कौम की बहन-बेटियों ने जीता कर इसलिए भेजा था कि हम उनके मान-सम्मान की सुरक्षा और हिफाज़त कर सकें. हमें राजस्थान की सबसे बड़ी पंचायत में इसलिए भेजा था कि महिलाओं के लिए, बेरोजगारों के लिए और भ्रष्टाचार के ऊपर हम कुछ अच्छा कर पाएंगे."

    राजेंद्र गुढ़ा अपने बयानों को लेकर हमेशा चर्चाओं में बने रहे हैं. उन्होंने कई बार अशोक गहलोत सरकार और साथी मंत्रियों को घेरते हुए बयान दिए हैं.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    झुंझुनूं की उदयपुरवाटी सीट से विधायक राजेंद्र गुढ़ा कई बार बयान देते रहे हैं कि वह अपने चेहरे पर चुनाव जीत कर आते हैं. वह किसी पार्टी के भरोसे नहीं हैं. जनता उनके चेहरे पर वोट देती है.

    सचिन पायलट के समर्थन में वह खुलकर बयानबाजी करते रहे हैं.विधानसभा में शुक्रवार को दिए उनके बयान को कांग्रेस ने गंभीरता से लिया है.

    राजेंद्र गुढ़ा को मंत्री पद से बर्खास्त कर स्पष्ट संदेश दिया गया है कि पार्टी और सरकार के विरोध में दिए गए बयान पर कार्रवाई की जाएगी.

    इस मामले में बीजेपी नेताओं ने विधानसभा में दिए राजेंद्र गुढ़ा के बयान की तारीफ़ करते हुए कांग्रेस को घेरा है.

    बीजेपी के महामंत्री और राज्य प्रभारी अरुण सिंह ने मीडिया से कहा है, "उन्होंने सच कहा कि राजस्थान में महिला उत्पीडन हो रहा है, अशोक गहलोत अभी भी कुछ ठीक करो. सच बोलने वाले व्यक्ति पर कार्रवाई करना यह मान लेना है कि, अपनी नाकामियों पर काम नहीं करना यह साफ़ संकेत है कि सरकार जा रही है."

  6. असम के मुख्यमंत्री ने यौन हमले के वीडियो की टाइमिंग पर उठाए सवाल

    हिमंत बिस्वा सरमा

    इमेज स्रोत, ANI

    इमेज कैप्शन, हिमंत बिस्वा सरमा

    असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने मणिपुर में महिलाओं के निर्वस्त्र घुमाने के वीडियो वायरल होने की टाइमिंग को लेकर सवाल उठाया है.

    गुवाहाटी में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस उन्होंने कहा, "ये केस कई दिन पहले दर्ज हुआ था. इसके वीडियो पहले ही मौजूद थे. लेकिन इसे संसद सत्र शुरू होने के एक दिन पहले लीक किया गया.’’

    मुख्यमंत्री ने दावा किया कि इस मामले में राजनीति हो रही है इसलिए ये वीडियो संसद सत्र शुरू होने के एक दिन पहले लीक किया गया.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    मुख्यमंत्री ने कहा कि रेप की घटनाएं मणिपुर की तुलना में पश्चिम बंगाल, राजस्थान और छत्तीसगढ़ जैसे राज्यों में ज़्यादा होती हैं.

    उन्होंने कहा कि मणिपुर, नगालैंड, अरुणाचल प्रदेश जैसे पूर्वोत्तर के राज्यों में रेप की घटनाएं कम होती हैं.

    उन्होंने कहा, "ये दुखद घटना है. लेकिन इस घटना को इस तरह पेश किया जा रहा है जैसे यहां ऐसी घटनाएं रोज़ होती हैं.’’

    बुधवार को मणिपुर हिंसा से जुड़ा एक वीडियो सामने आया था, जिसमें दो महिलाओं को निर्वस्त्र कर घुमाते दिखाया जा रहा है. बताया जा रहा है कि ये वीडियो 4 मई का है.

  7. नमस्कार!

    बीबीसी हिंदी के लाइव पेज में आपका स्वागत है. अभिवादन स्वीकार कीजिए.

    ये लाइव पेज 24 घंटे उपलब्ध रहेगा. 21 जुलाई के अपडेट्स के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं.