रूस के क़ब्ज़े वाले क्राइमिया के एक हथियार डिपो पर ड्रोन से हमला

रूस के अधिकारियों ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि हमले के पांच किलोमीटर के दायरे में आने वाले नागरिकों को वहां से बाहर निकाला जा रहा है.

लाइव कवरेज

दीपक मंडल and अभिजीत श्रीवास्तव

  1. रूस के क़ब्ज़े वाले क्राइमिया के एक हथियार डिपो पर ड्रोन से हमला

    क्राइमिया पुल

    इमेज स्रोत, Getty Images

    रूस के क़ब्ज़े वाले क्राइमिया में एक हथियार डिपो पर ड्रोन से हमला हुआ है.

    रूस के अधिकारियों ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि हमले के पांच किलोमीटर के दायरे में आने वाले नागरिकों को वहां से बाहर निकाला जा रहा है.

    यूक्रेन की सेना ने इस हमले की पुष्टि किए बग़ैर गोदामों और तेल डिपो में विस्फ़ोट का एक वीडियो पोस्ट किया है.

    वहीं रूस के नियंत्रण वाले क्राइमिया के गवर्नर सर्गेई अक्स्योनोव ने कहा है कि इस हमले के पीछे यूक्रेन का हाथ है, हालांकि उन्होंने इसके कोई सबूत नहीं पेश किए.

    बीबीसी इस हमले के दावे की स्वतंत्र पुष्टि नहीं कर सकी है.

    क्राइमिया पुल

    सर्गेई अक्स्योनोव ने अपने टेलीग्राम पोस्ट में यह भी जानकारी दी कि "शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक अब तक जान माल के नुकसान की कोई ख़बर नहीं है."

    अक्स्योनोव ने बताया कि विस्फ़ोट के बाद केर्च ब्रिज़ पर रेल सेवा निलंबित कर दी गई है. बड़ी संख्या में लोगों को वहां से बाहर निकालने के दौरान इलाके में यातायात व्यवस्था भी बाधित हो गई है.

    रूसी अधिकारियों ने इससे पहले शनिवार को केर्च ब्रिज़ पर यातायात रोक दी थी लेकिन बाद में इसे कारों के आवागमन के लिए खोल दिया गया. हमला जहां हुआ है वो जगह इस पुल से क़रीब 160 किलोमीटर दूर है.

    इस पुल को क्राइमिया पुल के नाम से भी जाना जाता है. 2014 में रूस ने क्राइमिया पर क़ब्ज़ा किया था. उसके बाद क्राइमिया तक अपनी पहुंच आसान बनाने के लिए इस पुल का निर्माण कराया गया था जिसे 2018 में यातायात के लिए खोला गया था.

    यह पुल तब से क्राइमिया पर रूसी क़ब्ज़े का प्रतीक बन गया है और दक्षिण यूक्रेन में रूसी सेनाओं के लिए आपूर्ति पहुंचाने के लिए एक महत्वपूर्ण मार्ग है.

  2. अखिलेश यादव का बीजेपी पर निशाना, बोले- 'निकल गई है एनडीए की हवा'

    अखिलेश यादव

    इमेज स्रोत, ANI

    समाजवादी पार्टी के प्रमुख और उत्तर प्रदेश पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने दावा किया है कि भारतीय जनता पार्टी 2024 के लोकसभा चुनाव के बाद सत्ता से बाहर हो जाएगी.

    अखिलेश यादव ने कहा, "भाजपा के लोगों को पता है कि वे सत्ता में नहीं आने वाले हैं."

    उन्होंने एनडीए में शामिल दलों की संख्या को लेकर भी चुटकी ली.

    अखिलेश यादव ने कहा, "उन्हें जो मिल रहा है उसे वो एनडीए में शामिल कर रहे हैं "

    उन्होंने दावा किया, "एनडीए थक गया है. एनडीए की हवा निकल गई है."

    बीजेपी की अगुवाई में बीती 18 जुलाई को दिल्ली में एनडीए में शामिल दलों की बैठक हुई थी. उसी दिन बेंगलुरू में विपक्षी दलों की भी बैठक थी. विपक्ष की बैठक में 26 दलों ने हिस्सा लिया था.

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विपक्षी दलों की कोशिश पर सवाल उठाते हुए दावा किया था कि एनडीए फिर से सत्ता में लौटेगा.

    अखिलेश यादव ने इस दावे को खारिज करते हुए कहा, " महंगाई, बेरोज़गारी चरम सीमा पर है. किसान, मज़दूर कोई खुश नहीं है."

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

  3. मणिपुर की घटना पर बोले अन्ना हज़ारे, कहा, 'नराधमों को होनी चाहिए फ़ांसी'

    अन्ना हज़ारे

    इमेज स्रोत, ANI

    सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हज़ारे ने मणिपुर में दो महिलाओं के साथ हुए दुर्व्यवहार को 'मानवता पर कलंक' बताया है.

    अन्ना हज़ारे ने कहा, "मैं यही कहूंगा कि महिलाओं पर जो अन्याय अत्याचार हुआ, ऐसे नराधमों को फ़ांसी के तख्ते पर लटकाना चाहिए."

    मणिपुर की दो महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार का एक वीडियो बीते मंगलवार की रात से सोशल मीडिया पर वायरल हुआ.

    पुलिस के मुताबिक़ यह घटना चार मई की है और इस मामले में अब तक छह लोग गिरफ़्तार किए गए हैं.

    समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक अन्ना हज़ार ने कहा, "स्त्री हमारी मां है. बहन है. ऐसे आदमी जो सीमा पर रक्षा करते हैं, उसकी पत्नी पर ऐसा अन्याय होता है, ये और भी गंभीर है."

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    पीड़ित महिलाओं में से एक के पति सेना में थे और उन्होंने कारगिल युद्ध में हिस्सा भी लिया था.

    अन्ना हज़ारे ने कहा, "हमारी रक्षा के लिए वो सीमा पर हैं. उनकी पत्नी पर ऐसा अन्याय होना ठीक नहीं है."

  4. मणिपुर के वायरल वीडियो मामले में एक और गिरफ़्तार, राज्य पुलिस ने ट्वीट कर बताया

    Manipur

    इमेज स्रोत, Getty Images

    मणिपुर पुलिस ने ट्वीट कर बताया है कि महिला उत्पीड़न और हिंसा के वायरल वीडियो मामले में शनिवार को एक और गिरफ़्तारी की गई है.

    अब तक कुल छह लोग गिरफ़्तार किए जा चुके हैं, जिसमें एक नाबालिग शामिल है.

    मणिपुर पुलिस ने अपने ट्वीट में बताया, "दो महिलाओं से जुड़े 04 मई 2023 के वायरल वीडियो मामले में आज एक और अभियुक्त को गिरफ़्तार किया गया है. कुल मिलाकर अब तक पांच मुख्य अभियुक्त गिरफ़्तार किए गए हैं और एक नाबालिग को पकड़ा गया है."

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    एक अन्य ट्वीट में मणिपुर पुलिस ने बताया कि "राज्य पुलिस कई संदिग्ध ठिकानों पर छापेमारी कर बाकी अपराधियों की गिरफ़्तारी के लिए हरसंभव प्रयास कर रही है. विभिन्न ज़िलों में 125 नाका स्थापित किए गए हैं. पुलिस ने अलग अलग ज़िलों में हुई हिंसा के मामले में अब तक कुल 396 लोगों को हिरासत में लिया है."

    मणिपुर में बीते ढाई महीने से हिंसा की आग सुलग रही है. इस दौरान 19 जुलाई को दो महिलाओं को निर्वसत्र कर घुमाने और उनके साथ दुर्व्यवहार करने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया. ये घटना 4 मई की थी.

    ये वीडियो बुधवार को सोशल मीडिया पर नज़र आया था, जिसके बाद पूरे देश में आक्रोश फूट पड़ा.

    दोनों महिलाओं के साथ ये घटना चार मई को थौबल ज़िले के नोंगपोक सेकमाई पुलिस थानाक्षेत्र के बी फीनोम कुकी गांव में हुई थी.

    मोदी मणिपुर के वायरल वीडियो पर क्या बोले?

    इस मामले में पहली एफ़आईआर कांगपोकपी ज़िले में 18 मई को दर्ज कराई गई थी.

    20 जुलाई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पहली बार संसद के बाहर मणिपुर मामले पर टिप्पणी की.

    उसी दिन इस मामले में पहली गिरफ़्तारी हुई और अब तक छह गिरफ़्तार किए जा चुके हैं.

  5. विनेश फ़ोगाट, बजरंग पूनिया को मिली दिल्ली हाई कोर्ट से राहत

    विनेश फ़ोगाट, बजरंग पूनिया

    इमेज स्रोत, ANI

    दिल्ली हाई कोर्ट ने एशियन गेम्स के ट्रायल से पहलवान विनेश फ़ोगाट और बजरंग पूनिया को दी गई छूट में हस्तक्षेप करने से इनकार कर दिया है.

    दोनों पहलवानों को इस साल सितंबर में एशियन गेम्स में भाग लेने के लिए भारतीय ओलंपिक संघ ने छूट दी थी.

    विनेश और बजरंग के बग़ैर ट्रायल चयन को दिल्ली हाई कोर्ट में पहलवान अंतिम पंघाल और सुजीत कलकल ने चुनौती दी थी. जस्टिस सुब्रमण्यम प्रसाद ने इन पहलवानों की याचिका को ख़ारिज कर दिया.

    अंतिम पंघाल महिलाओं के 53 किलोग्राम वर्ग में अंडर-20 चैंपियन हैं, वहीं सुजीत कलकल 65 किलोग्राम वर्ग में पुरुषों के अंडर-23 एशियाई चैंपियन हैं.

    विनेश फ़ोगाट को सीधे एंट्री मिलने से अंतिम पंघाल और बजरंग पुनिया के चुने जाने से सुजीत कलकल की दावेदारी ख़त्म हो गई थी.

    भारतीय ओलंपिक संघ के वकील ने न्यूज़ एजेंसी पीटीआई को बताया संघ के प्रावधानों के अनुसार इन दोनों पहलवानों को छूट दी गई थी, फिलहाल ये पहलवान ट्रेनिंग ले रहे हैं और वो सीधे एशियन गेम्स में भाग लेने जाएंगे.

  6. पीएम मोदी का यूपीए पर हमला, बोले- पिछली सरकार में बैंकिंग सेक्टर ने बर्बादी देखी

    Modi, मोदी

    इमेज स्रोत, ANI

    शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक बार फ़िर पिछली यूपीए सरकार पर हमलावर हुए. उन्होंने रोज़गार मेले को संबोधित करते हुए कहा कि उसके दौर में बैंकिंग सेक्टर ने बर्बादी को देखा, झेला और अनुभव किया.

    उन्होंने कहा, "जब सत्ता का स्वार्थ राष्ट्र हित पर हावी होता है तब कैसी बर्बादी होती है, कैसा विनाश होता है इसके देश में कई उदाहरण हैं. ये हमारे बैंकिंग सेक्टर ने तो पिछली सरकार के दौरान इस बर्बादी को देखा, झेला और अनुभव किया है."

    वे बोले, "अर्थव्यवस्था के विस्तार में हमारे बैंकिंग सेक्टर की बहुत बड़ी भूमिका होती है. आज भारत उन देशों में से है जहां का बैंकिंग सेक्टर सबसे मजबूत माना जाता है. लेकिन 9 वर्ष पहले ऐसी स्थिति नहीं थी."

    "आज डिजिटल युग है, मोबाइल बैंकिंग करते हैं लेकिन आज से 9 साल पहले फ़ोन बैंकिंग की कल्पना, रिवाज़, तरीक़े, इरादे अलग थे. उस जमाने में ये फ़ोन बैंकिंग मेरे आपके जैसे सामान्य नागरिकों के लिए नहीं था. देश के 140 करोड़ देशवासियों के लिए नहीं था. उस समय एक ख़ास परिवार के क़रीबी, कुछ ताक़तवर नेता बैंकों को फ़ोन कर के अपने चहेतों को हज़ारों करोड़ रुपये के लोन दिलवाया करते थे. ये लोन कभी चुकाया नहीं जाता था. और क़ाग़जी कार्रवाई होती थी. एक लोन को चुकाने के लिए फ़िर बैंक से फ़ोन कर के दूसरा लोन, दूसरा लोन चुकाने के लिए फ़िर तीसरा लोन दिलवाना. ये फ़ोन बैंकिंग घोटाला पिछली सरकार के सबसे बड़े घोटालों में से एक था."

    वीडियो कैप्शन, फ़ैक्ट चेक: भारत ने क्या चीन के बैक से करोड़ों डॉलर का लोन लिया है?

    पीएम मोदी ने कहा कि इसकी वजह से देश के बैंकिंग व्यवस्था की क़मर टूट गई थी. साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि उनकी सरकार ने सरकारी बैंकों के मैनेजमेंट को सशक्त किया है ताकि आम नागरिकों का विश्वास पक्का हो.

    उन्होंने कहा, "पहले की सरकार के इस घोटाले की वजह से देश की बैंकिंग व्यवस्था की क़मर टूट गई थी. 2014 में आप सब ने हमें सरकार में आ कर देश की सेवा करने का अवसर दिया. 2014 में सरकार में आने के बाद हमने एक के बाद एक क़दम उठा कर इस स्थिति से बैंकिंग सेक्टर और देश को मुसीबतों से निकालने का काम शुरू किया. हमने सरकारी बैंकों के मैनेजमेंट को सशक्त किया."

    पीएम मोदी ने कहा, "हमने देश में छोटे छोटे बैंकों को जोड़ कर बड़े बैंकों का निर्माण किया. हमने ये सुनिश्चित किया कि बैंक में सामान्य नागरिक की पांच लाख रुपये तक की राशि कभी न डूबे. कई कोऑपरेटिव बैंक डूबने लगे थे. आम नागरिकों के मेहनत का पैसा डूब रहा था. लिहाजा बैंकों के प्रति सामान्य नागरिकों का विश्वास पक्का करना बहुत ज़रूरी हो गया था."

  7. पोलैंड से भारत आईं बारबरा, सोशल मीडिया पर हुई थी शादाब से मुलाक़ात

  8. हाजीपुर सीट को लेकर चाचा-भतीजे में टकराव, पशुपति पारस बोले- मेरा अधिकार है हाजीपुर

    चाचा पशुपति के साथ चिराग पासवान

    इमेज स्रोत, ANI

    बिहार की हाजीपुर लोकसभा सीट को लेकर मौजूदा सांसद पशुपति पारस और चिराग पासवान के बीच टकराव की स्थिति बनी हुई है.

    लोकसभा 2024 चुनावों में इस सीट पर चुनाव लड़ने को लेकर दोनों नेता अपना दावा पेश कर रहे हैं.

    समाचार एजेंसी एएनआई से बात करते हुए राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के अध्यक्ष पशुपति पारस ने कहा, "मैं हाजीपुर से चुनाव लडूंगा. ये हमारा अधिकार है. मैं हाजीपुर का सांसद हूं. मैं भारत सरकार का कैबिनेट मंत्री हूं. यह मेरा अधिकार है. मैं एनडीए का पुराना और विश्वासी सहयोगी हूं. मैं हाजीपुर से लड़ूंगा, दुनिया की कोई ताक़त नहीं रोक सकती."

    उन्होंने कहा, "वो तो(चिराग पासवान) अभी भी कह रहा है कि हम 16 सीट पर लड़ेंगे. हमें राज्यसभा चाहिए. हमें विधानसभा में 50 सीट चाहिए. ये असंभव चीज है."

    वहीं दूसरी तरफ लोक जनशक्ति पार्टी(रामविलास) के प्रमुख और जमुई से सांसद चिराग पासवान कई बार हाजीपुर से चुनाव लड़ने की घोषणा कर चुके हैं.

    हाल ही में दोनों नेताओं ने 18 जुलाई को दिल्ली में हुई एनडीए गठबंधन की बैठक में मुलाक़ात की थी.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

  9. महिला क्रिकेटः भारत-बांग्लादेश के बीच रोमांचक वनडे मुक़ाबला हुआ टाई

    #INDvBAN, #BANvIND,

    इमेज स्रोत, @BCB

    भारत और बांग्लादेश महिला क्रिकेट टीमों के बीच ढाका में खेला जा रहा तीसरा वनडे मुक़ाबला टाई हो गया है. यह पहली बार है जब दोनों टीमों के बीच वनडे मुक़ाबला टाई हुआ है.

    बांग्लादेश महिला क्रिकेट टीम ने वनडे सिरीज़ के आख़िरी और निर्णायक मुक़ाबले में पहले बल्लेबाज़ी करते हुए चार विकेट पर 225 रन बनाए थे.

    जवाब में भारतीय टीम 49.3 ओवरों में 225 रन बनाकर ऑल आउट हो गई.

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    निर्णायक मोड़

    भारतीय टीम का स्कोर 47वें ओवर की पांचवीं गेंद तक 216 रन पर छह विकेट था.

    तब जीतने के लिए 19 गेंदों पर केवल 10 रन की ज़रूरत थी, लेकिन अगली ही गेंद पर राबया ख़ान ने अमनजोत कौर को आउट कर दिया.

    इसके बाद बड़ा निर्णायक मोड़ 48वें ओवर में तब आया जब नाहिदा अख़्तर ने पहले स्नेह राणा को शून्य पर आउट किया, फिर देविका वैद्य भी उनकी गेंदों पर बग़ैर ख़ाता खोले पवेलियन लौट गईं.

    नाहिदा अख़्तर ने इस ओवर में केवल एक रन देकर दो विकेट लिए.

    अब भारतीय टीम की आखिरी जोड़ी पिच पर थी. 49वें ओवर में छह रन बने. आख़िरी ओवर में जीत के लिए तीन रन चाहिए थे. पहली दो गेंदों पर दो रन बने लेकिन अगली ही गेंद पर मारुफ़ा अख़्तर ने मेघना सिंह को आउट कर मैच को टाई करवा दिया.

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

    इसके साथ ही दोनों टीमों के बीच खेली जा रही तीन वनडे मैचों की सिरीज़ भी 1-1 से बराबरी पर रही.

    बांग्लादेश की ओर से फ़रगाना हक़ ने इस मुक़ाबले में सर्वाधिक 107 रन बनाए. फ़रगाना हक़ बांग्लादेश की ओर से वनडे में शतक बनाने वाली पहली महिला क्रिकेट बनी हैं.

    वहीं भारत की ओर से हरलीन देओल ने सबसे अधिक 77 रन बनाए. हरलीन देओल को 'प्लेयर ऑफ़ द मैच' चुना गया. वहीं फ़रगाना प्लेयर ऑफ़ द सिरीज़ चुनी गईं.

  10. मणिपुर में महिलाओं के यौन उत्पीड़न पर बोले बीजेपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह

    मणिपुर में महिलाओं के यौन उत्पीड़न पर बोले बीजेपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह

    इमेज स्रोत, ANI

    मणिपुर में महिलाओं के साथ हुए यौन उत्पीड़न के मामले में बीजेपी सांसद और भारतीय कुश्ती महासंघ के निवर्तमान अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह ने प्रतिक्रिया दी है.

    समाचार एजेंसी एएनआई से बात करते हुए उन्होंने कहा, "ये बहुत दुखद घटना घटी है. आजाद भारत में और भी भारत के एक प्रांत में ये घटना घटी है. भारत के प्रधानमंत्री जी ने इसको संज्ञान में लिया है. आपने प्रधानमंत्री जी का वक्तव्य सुना होगा, फिर भी घटना घट चुकी है और घटना निंदनीय है."

    19 जुलाई को दो महिलाओं को निर्वस्त्र कर घुमाने और उनके साथ दुर्व्यवहार करने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया था. ये घटना 4 मई की है.

    पुलिस ने अब तक इस मामले में पांच अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    गुरुवार, 20 जुलाई को ही दिल्ली की राउज़ एवेन्यू कोर्ट ने बृजभूषण शरण सिंह को महिला पहलवानों से जुड़े यौन शोषण मामले में सशर्त ज़मानत मिली है.

    राउज़ एवेन्यू कोर्ट में बृजभूषण सिंह के ख़िलाफ़ दायर की गई पहली चार्जशीट में भारतीय दंड संहिता की धारा 354, 354-ए और 354-डी के तहत आरोप लगाए गए हैं.

  11. यासीन मलिक की सुप्रीम कोर्ट में व्यक्तिगत पेशी को लेकर हुई चूक, चार पुलिसकर्मी निलंबित

    यासीन मलिक

    इमेज स्रोत, ANI

    दिल्ली जेल विभाग ने जेल में सज़ा काट रहे जेकेएलएफ़ प्रमुख यासीन मलिक की सुप्रीम कोर्ट में व्यक्तिगत पेशी को लेकर एक पुलिस उपाधीक्षक समेत चार अधिकारियों को निलंबित कर दिया है.

    टेरर फ़ंडिंग के मामले में यासीन मलिक उम्र क़ैद की सज़ा काट रहे हैं. उन्हें शुक्रवार को अदालत की इज़ाजत के बग़ैर सशस्त्र सुरक्षाकर्मियों की सुरक्षा में जेल वैन में हाई सिक्योरिटी वाली अदालत परिसर में लाया गया था.

    शुक्रवार को खचाखच भरे अदालत में यासीन मलिक की मौजूदगी से हड़कंप मच गया था. अदालत में उनकी मौजूदगी से सभी हैरान थे.

    सुप्रीम कोर्ट में यासीन मलिक की मौजूदगी पर पर आश्चर्य जताते हुए सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने जस्टिस सूर्यकांत और जस्टिस दीपांकर दत्ता की खंडपीठ के सामने कहा कि हाई रिस्क वाले दोषियों को व्यक्तिगत रूप से कोर्ट में पेश करने के लिए अनुमति लेने की एक प्रक्रिया होती है.

    जब यह कहते हुए तुषार मेहता ने कोर्ट रूम में मौजूद यासीन मलिक की ओर इशारा किया तो दो जजों की इस खंडपीठ ने कहा कि उसने न तो उन्हें (यासीन मलिक को) इसकी इज़ाजत दी और न ही इससे संबंधित कोई आदेश पारित किया.

    दिल्ली जेल विभाग ने इस चूक के लिए एक पुलिस उपाधीक्षक, दो सहायक अधीक्षक और हेड वार्डर को निलंबित कर दिया.

    दिल्ली जेल विभाग ने साथ ही यह भी बताया कि इस चूक की जांच उप-महानिरीक्षक जेल मुख्यालय राजीव सिंह को सौंपा गया है जो तीन दिनों के भीतर अपनी रिपोर्ट जेल महानिदेशक को सौंपेंगे.

  12. मणिपुर के कुकी समुदाय का दर्द, ‘हिंसा में बहुत कुछ खो दिया, अब रेप और कत्ल होते नहीं देख सकते’

  13. मणिपुर हिंसा: पीएम मोदी ने किया था राजस्थान का ज़िक्र, अशोक गहलोत ने दिया ये जवाब

      • Author, मोहर सिंह मीणा
      • पदनाम, जयपुर से, बीबीसी हिंदी के लिए
    अशोक गहलोत

    इमेज स्रोत, ANI

    मणिपुर की घटना को लेकर राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर सीधा निशाना साधा है. अशोक गहलोत शनिवार को अपने सरकारी आवास पर मीडिया को संबोधित कर रहे थे.

    सीएम अशोक गहलोत ने कहा, "पीएम कह रहे हैं कि मणिपुर, राजस्थान और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री क़ानून व्यवस्था पर ध्यान रखें. बताइए, कहां मणिपुर और कहां राजस्थान. प्रधानमंत्री ने राजस्थान के स्वाभिमान के साथ चोट की है."

    उन्होंने कहा, "पीएम कहते हैं 140 करोड़ जनता को शर्मसार होना पड़ रहा है. 140 करोड़ जनता शर्मिंदा नहीं है, वह तो दुखी है आपकी सरकार के कारनामों और आपकी लापरवाही से."

    अशोक गहलोत

    इमेज स्रोत, Moharsinghmeena

    सीएम गहलोत ने कहा, "मणिपुर में उनकी सरकार है. स्थिति कंट्रोल करने की जगह गृह मंत्री चुनावी राज्यों में घूमते रहे. वहां अगर कांग्रेस की सरकार होती तो आप कल्पना कीजिए क्या क्या बोलते."

    उन्होंने सीधा पीएम पर निशाना साधते हुए आगे कहा, "77 दिन हो गए आप ने एक शब्द नहीं कहा. एक राज्य में आग लग रही हो और आप कुछ नहीं कर रहे हैं. लेकिन, जैसे ही सुप्रीम कोर्ट ने आदेश दिया फिर पीएम बोले."

    19 जुलाई को दो महिलाओं को निर्वस्त्र कर घुमाने और उनके साथ दुर्व्यवहार करने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया था. ये घटना 4 मई की थी.

    इसके बाद 20 जुलाई को पीएम ने पहली बार संसद के बाहर मणिपुर मामले पर टिप्पणी की थी.

    पीएम मोदी ने कहा था, ''मणिपुर की घटना से मेरा हृदय दुख से भरा है. ये घटना शर्मसार करने वाली है. पाप करने वाले कितने हैं, कौन हैं वो अपनी जगह है, पर बेइज्जती पूरे देश की हो रही है. 140 करोड़ देशवासियों को शर्मसार होना पड़ रहा है. मैं मुख्यमंत्रियों से अपील करता हूं कि वो मां-बहनों की रक्षा के लिए कदम उठाएं.''

    राजस्थान, छत्तीसगढ़, मणिपुर का ज़िक्र करते हुए पीएम मोदी ने कहा, ''घटना चाहे किसी भी राज्य की हो, सरकार चाहे किसी की भी हो, नारी के सम्मान के लिए राजनीति से ऊपर उठकर काम करें.''

  14. फ़रगाना हक़ ने बनाया रिकॉर्ड, बांग्लादेश की ओर से वनडे में शतक बनाने वाली क्रिकेटर बनीं

    फ़रगाना हक़

    इमेज स्रोत, Getty Images

    बांग्लादेश महिला क्रिकेट टीम ने वनडे सिरीज़ के आख़िरी और निर्णायक मुक़ाबले में भारतीय टीम के सामने जीत के लिए 226 रनों का लक्ष्य रखा है.

    इस मुक़ाबले में बांग्लादेश की ओर से सलामी बल्लेबाज़ फ़रगाना हक़ ने 107 रनों की रिकॉर्ड पारी खेली.

    अपनी इस पारी की बदौलत फ़रगाना हक़ ने बांग्लादेश की ओर से वनडे में शतक बनाने वाली पहली महिला क्रिकेट बनने का कारनामा किया है.

    ढाका में खेले जा रहे इस मुक़ाबले को जीतने वाली टीम, तीन मैचों की यह वनडे सिरीज़ जीत लेगी. दोनों टीमों ने अब तक एक-एक मैच जीते हैं.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    फ़रगाना ने इस मैच में आख़िरी ओवर तक पिच पर डटी रहीं और 160 गेंदों का सामना किया. उन्होंने इस दौरान सात चौके जमाए.

    शनिवार को फ़रगाना के इस शतकीय पारी से पहले बांग्लादेश की ओर से वनडे में सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर (75 रन) बनाने वाली बैटर सलमा ख़ातून और रूमाना अहमद थीं.

    30 वर्षीय फ़रगाना ने बांग्लादेश के लिए अब तक खेले गए 56 वनडे मैचों में एक शतक और 9 अर्धशतकों की बदौलत 1,240 रन बनाए हैं. इस शतकीय पारी से पहले उनका सर्वाधिक व्यक्तिगत स्कोर 71 रन था.

  15. 10 करोड़ रुपये से अधिक की विदेशी मुद्रा ज़ब्त, जूतों में छिपाकर इस्तांबुल ले जा रहे थे

    10 करोड़ से ज़्यादा की विदेशी मुद्रा जब्त, जूतों में छिपाकर इस्तांबुल ले जा रहे थे

    इमेज स्रोत, @AirportGenCus

    कस्टम विभाग ने शुक्रवार को नई दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर तीन ताजिकिस्तान के नागरिकों से 10 करोड़ रुपये से अधिक की विदेशी मुद्रा ज़ब्त की है.

    विभाग के मुताबिक तीनों नागरिक इस्तांबुल जा रहे थे.

    यह पैसा तलाशी के दौरान उनके बैग में रखे जूतों से बरामद किया गया है.

    10 करोड़ से ज्यादा की विदेशी मुद्रा जब्त, जूतों में छिपाकर इस्तांबुल ले जा रहे थे

    इमेज स्रोत, @AirportGenCus

    उनके पास से कस्टम ने 7 लाख 20 हज़ार अमेरिकी डॉलर और 6 लाख 64 हज़ार 200 पाउंड बरामद किए हैं.

    भारतीय मुद्रा में इनकी कीमत क़रीब 10 करोड़ रुपये है.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

  16. लिसा फ्रैंकेती: अमेरिकी इतिहास में पहली बार एक महिला करेगी नौसेना का नेतृत्व

    लिसा फ्रैंचेटी

    इमेज स्रोत, @airnewsalerts

    अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने अमेरिकी नौसेना का नेतृत्व करने के लिए एक महिला एडमिरल को चुना है. इनका नाम लिसा फ्रैंकेती है.

    पहली बार किसी महिला को पेंटागन सैन्य सेवा शाखा के प्रमुख के लिए नामित किया गया है. उनके नामांकन पर अभी अमेरिकी सीनेट की मुहर लगनी बाकी है.

    लिसा, दक्षिण कोरिया में अमेरिकी छठे बेड़े और अमेरिकी नौसैनिक बलों की प्रमुख रह चुकी हैं. उन्होंने एयरक्राफ्ट कैरियर स्ट्राइक कमांडर के तौर पर भी काम किया है.

    अगर नौसेना प्रमुख के रूप में उनकी नामांकन पर मुहर लगती है तो वे जॉइंट चीफ़ ऑफ स्टाफ़ में जाने वाली पहली महिला होंगी.

    फ़ोर स्टार एडमिरल रैंक हासिल करने वाली लिसा फ्रैंकेती केवल दूसरी अमेरिकी महिला हैं.

    एक बयान में राष्ट्रपति बाइडन ने कहा कि उनके नाम पर मुहर लगने के बाद वे फिर से इतिहास बनाएंगी और उन्हें ऑपरेशनल और पॉलिसी, दोनों क्षेत्रों में महारथ हासिल है.

    अमेरिकी मीडिया में आई ख़बरों के मुताबिक़ 38 वर्षीय एडमिरल फ्रैंकेती देश के रक्षा सचिव लॉयड ऑस्टिन की पहली पसंद नहीं थीं. उन्होंने अगले नौसेना प्रमुख के रूप में सैमुअल पापारो की सिफारिश की थी.

    हालांकि बाइडन ने पापारो का भी प्रमोशन करते हुए उन्हें प्रशांत क्षेत्र में अमेरिकी सैन्य बलों का कमांडर बनने के लिए नामित किया है.

  17. मणिपुर हिंसा: महिलाओं पर यौन हमले के वीडियो से जुड़े मामले में पांचवां अभियुक्त गिरफ़्तार

    मणिपुर

    इमेज स्रोत, ANI

    इमेज कैप्शन, मणिपुर में प्रदर्शनकारी महिलाएं

    मणिपुर में महिलाओं को निर्वस्त्र कर परेड कराने का वीडियो सामने आने के बाद इस मामले से जुड़े पांचवें अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है.

    गिरफ्त़ार युवक 19 साल का है. इससे पहले चार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया था, जिसके बाद उन्हें 11 दिनों की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया था.

    ये वीडियो 19 जुलाई को आया था, जिसमें कुछ लोग दो महिलाओं को निर्वस्त्र करा कर परेड कराते दिख रहे हैं.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    शुक्रवार को इस मामले के मुख्य अभियुक्त के घर को कुछ महिलाओं ने गुस्से में आकर जला दिया था.

    पुलिस का कहना है कि वीडियो में इस शख्स को बी फाइनोम गांव के पास भीड़ को निर्देश देखा जा रहा है.

    वीडियो में दिखाई गई एक महिला का पति भारतीय सेना में रह चुका है. असम रेजिमेंट में सूबेदार रहे शख्स ने कारगिल युद्ध में भी हिस्सा लिया था.

    4 मई को इस वीडियो के बारे में कांगपोकपी जिले के सैकुल पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई गई थी.

  18. अब पश्चिम बंगाल के मालदा में दो महिलाओं को किया निर्वस्त्र, वीडियो वायरल

      • Author, प्रभाकर मणि तिवारी
      • पदनाम, कोलकाता से, बीबीसी हिंदी के लिए
    मालदा

    इमेज स्रोत, Sanjaydas

    मणिपुर में दो महिलाओं के यौन उत्पीड़न के वायरल वीडियो का मामला अभी ठंडा भी नहीं पड़ा है कि अब पश्चिम बंगाल में मालदा से ऐसा ही एक वीडियो सामने आया है.

    यहां भीड़ ने दो महिलाओं की पिटाई करते हुए उनके कपड़े फाड़ दिए. यह घटना मालदा के बामनगोला पुलिस स्टेशन के पाकुआ हाट इलाके में हुई.

    दोनों पीड़ित महिलाएं आदिवासी हैं. भाजपा नेता अमित मालवीय ने सोशल मीडिया पर इसका वीडियो शेयर किया है. उनका आरोप है कि जब उनकी पिटाई हो रही थी और कपड़े उतारे जा रहे थे तो पुलिस वहां मूकदर्शक बनी खड़ी हुई थी.

    स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के मुताबिक, पीड़ित दोनों महिलाएं मंगलवार को इलाके में लगने वाले साप्ताहिक बाजार (हाट) में गई थीं. इस दौरान हाट की अन्य महिलाओं ने उन पर चोरी का इल्जाम लगाते हुए मारपीट शुरू कर दी.

    देखते ही देखते बाजार में मौजूद अन्य महिलाएं उग्र हो गईं और दोनों को चप्पलों से पीटना शुरू कर दिया. भीड़ ने दोनों के कपड़े फाड़कर निर्वस्त्र कर दिया.

    आरोप है कि इस पूरे घटनाक्रम के दौरान वहां मौजूद पुलिसकर्मी मूकदर्शक बने रहे. उन्होंने महिलाओं को भीड़ से बचाने की कोशिश नहीं की. वह दोनों महिलाएं मानिकचक इलाके की रहने वाली हैं.

    प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सुकांत मजूमदार ने भी अपने ट्विटर हैंडल पर घटना का वीडियो शेयर करते हुए राज्य सरकार और विपक्षी महागठबंधन की खिंचाई की है.

    उन्होंने लिखा है कि बंगाल में आदिवासी महिलाओं के साथ एक और भयावह घटना. मालदा में दो आदिवासी महिलाओं को निर्वस्त्र कर बेरहमी से पीटा गया, लेकिन दीदी चुप हैं. इंडिया इसकी निंदा क्यों नहीं कर रहा है?

    दूसरी ओर, राज्य की महिला और बाल कल्याण मंत्री और टीएमसी नेता शशि पांजा ने मालदा की घटना के राजनीतिकरण के लिए भाजपा की खिंचाई की है.

    पांजा ने कहा, "मालदा की घटना को राजनीतिक रंग देने की कोई जरूरत नहीं है. यह चोरी का मामला है. दो महिलाओं ने बाजार से कुछ चीजें चुराने का प्रयास किया था. महिलाओं के एक समूह ने कानून अपने हाथों में लेकर उनकी पिटाई शुरू कर दी. पुलिस ने इस घटना के संबंध में एक मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है."

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

  19. पीएम मोदी के नियुक्ति पत्र बांटने पर कांग्रेस का तंज, कहा- इवेंटजीवी पीएम

    खड़गे

    इमेज स्रोत, ANI

    कांग्रेस ने पीएम नरेंद्र मोदी की ओर से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये नए भर्ती होने वाले 70 हजार लोगों को नियुक्ति पत्र दिए जाने पर तंज किया है.

    कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि देश में तीन साल में हजारों छोटे उद्योग बंद हो गए. सरकारी विभागों में भी हजारों पद खाली हैं, लेकिन प्रधानमंत्री नियुक्ति पत्र बांटने का नाटक कर रहे हैं.

    खड़गे ने ट्वीट कर कहा, ‘’देश में 3 वर्षों में ही क़रीब 20,000 MSME उद्योग ठप हुए. अकेले सरकारी महकमों में ही 30 लाख पद ख़ाली हैं. पर इवेंट-जीवी मोदी सरकार के मुखिया, मोदी जी किश्तों में भर्ती पत्र बाँटकर ऐसे जता रहे हैं कि मानों उन्होंने 2 करोड़ नौकरियाँ, प्रति वर्ष देने का भाजपाई वादा पूरा कर दिया हो. अरे भई, वो तो सरकार के स्वीकृत पद हैं, वो तो कब के भर जाने चाहिए थे.’’

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    खड़गे ने लिखा, "पिछले नौ सालों में स्टार्टअप इंडिया, स्किल इंडिया, स्टैंडअप इंडिया आदि का इवेंट तो बनाया गया, लेकिन लाखों MSMEs को मोदी सरकार की ग़लत नीतियों का दंश झेलना पड़ा. करोड़ों युवाओं की नौकरियाँ ख़त्म हो गई. उनका भविष्य अंधकारमय हो गया."

    "एससी, एसटी, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस को तो ख़ासा चोट पहुँची. देश के युवा अब और बर्दाश्त नहीं करेंगे. इस युवा विरोधी सरकार को जाना होगा. भारत जुड़ेगा, इंडिया जीतेगा.''

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार सुबह 10.30 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए 70 हजार से ज्यादा युवाओं को सरकारी नौकरी के नियुक्ति पत्र बांटे.

    इस अवसर पर उन्होंने कहा कि आज जिन लोगों को नियुक्ति पत्र मिल रहे हैं, उनके लिए यादगार दिन है और देश के लिए भी बहुत ऐतिहासिक दिन है.

  20. डोनाल्ड ट्रंप: संवेदनशील दस्तावेजों के कथित दुरुपयोग मामले में मुकदमे की तारीख तय

    पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप

    इमेज स्रोत, GETTY IMAGES

    गोपनीय दस्तावेजों के कथित दुरुपयोग के मामले में अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर 20 मई 2024 में मुकदमा चलाया जाएगा.

    न्यायाधीश एलीन कैनन ने यह तारीख तय की है. अमेरिका में नवंबर 2024 में राष्ट्रपति चुनाव होने हैं, ऐसे में ट्रंप चाहते थे कि यह मुकदमा चुनावों के बाद चलाया जाए, वहीं अभियोजन पक्ष चुनाव से पहले चाहता था.

    ट्रंप पर उनके फ्लोरिडा स्थित घर में संवेदनशील फाइलों को रखने के गंभीर आरोप हैं. अभियोजकों का कहना है कि उन्होंने पद छोड़ने के बाद अवैध रूप से गुप्त दस्तावेज रखे और जब सरकार ने उन्हें वापस लेना चाहा तो उनके काम में बाधा पैदा की.

    पूर्व राष्ट्रपति का कहना है कि उनके चुनावी अभियान को बर्बाद करने के लिए जानबूझकर इस तरह के प्रयास किए जा रहे हैं. उन्होंने खुद को बेकसूर बताया है.