मेरठ में हाईटेंशन तार की चपेट में आने से पांच कांवड़ियों की मौत, कई अन्य झुलसे
उत्तर प्रदेश के मेरठ में शनिवार को कांवड़ यात्रा के दौरान हुए एक भीषण हादसे में पांच कांवड़ियों की मौत हो गई.
लाइव कवरेज
अभिनव गोयल and अंशुल सिंह
दिल्ली: यमुना नदी का पानी घटा, मेट्रो से सफर करने वालों को मिली ये राहत
इमेज स्रोत, ANI
दिल्ली में यमुना नदी का जलस्तर घटने लगा है. इसके बाद नदी के ऊपर बने ब्रिजों से गुजरती मेट्रो की स्पीड अब सामान्य कर दी गई है.
दिल्ली मेट्रो ने शनिवार को ट्वीट कर के इसकी जानकारी दी है.
डीएमआरसी ने बताया है कि यमुना के ऊपर बने सभी चारों ब्रिज से गुज़रने वाली मेट्रो की रफ़्तार पर लगी रोक हटा दी गई है. अब सभी ट्रेनें सामान्य गति से दौड़ेंगी.
यमुना नदी का जलस्तर रिकॉर्ड स्तर तक पहुँचने के बाद दिल्ली मेट्रो ने 13 जुलाई को ये पाबंदियां लगाई थी.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त
इस बीच दिल्ली की मंत्री आतिशी ने बताया है कि अगले 12 घंटे में दिल्ली के लोगों को यमुना के पानी से राहत मिलने की उम्मीद है.
उन्होंने कहा कि कल तक तकरीबन .01 मीटर प्रति घंटे के हिसाब से पानी घट रहा था लेकिन अब उसकी रफ्तार बढ़ी है. दो से तीन घंटे में यमुना के पानी का स्तर 0.1 मीटर गिर रहा है. जैसे ही यमुना का स्तर नीचे गिरेगा वैसे ही जो नाले दिल्ली भर से यमुना में गिर रहे हैं, उनका पानी भी ड्रेन आउट होना शुरू होगा.
असम सीएम के बयान पर ओवैसी बोले, 'मुर्गी अंडा न दे, तो उसका इल्ज़ाम भी मियां जी पर ही लगा देंगे'
इमेज स्रोत, ANI
इमेज कैप्शन, एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी
एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के बयान पर पलटवार किया है.
ओवैसी ने ट्वीट किया, "देश में एक ऐसी मंडली है जिसके घर अगर भैंस दूध ना दे या मुर्ग़ी अंडा ना दे तो उसका इल्ज़ाम भी मियाँ जी पर ही लगा देंगे. शायद अपने “निजी” नाकामियों का ठीकरा भी मियाँ भाई के सर ही फोड़ते होंगे. आज कल मोदी जी की विदेशी मुसलमानों से गहरी यारी चल रही है, उन्हीं से कुछ टमाटर, पालक, आलू वगैरह माँग कर काम चला लीजिए."
दरअसल, शुक्रवार को असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने राज्य में ख़ासकर गुवाहाटी में सब्जियों की कीमतों में बढ़ोतरी के लिए ''मियां मुसलमान'' व्यापारियों को जिम्मेदार ठहराया था.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त
हिमंता बिस्वा सरमा ने क्या कहा था
सब्जियों की आसमान छूती कीमतों के बारे में पत्रकारों के पूछे सवाल पर मुख्यमंत्री ने कहा, "इस समय जिन लोगों ने सब्जियों की इतनी ज्यादा कीमत बढ़ाई है, वो कौन लोग हैं. मियां व्यापारी हैं, जो ज्यादा कीमत पर सब्जियां बेच रहे हैं."
असम में बंगाली मूल के मुसलमानों के लिए अक्सर 'मियां' शब्द का इस्तेमाल किया जाता है. यहां बंगाली मूल के मुसलमानों की एक बड़ी आबादी सब्जियों और मछली का व्यापार करती है.
इससे पहले ऑल इंडिया यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट के अध्यक्ष और लोकसभा सांसद बदरुद्दीन अजमल ने कहा था कि असम 'मियां' समुदाय के बिना अधूरा है.
अजमल के इस बयान पर मुख्यमंत्री सरमा ने कहा कि ऐसी टिप्पणी देकर अजमल ने तथ्यात्मक रूप से असमिया समुदाय का अपमान किया है.
मुख्यमंत्री ने कहा, "मियां व्यापारी गुवाहाटी में असमिया लोगों से सब्जियों की ज्यादा कीमत वसूल रहे हैं जबकि गांव में सब्जियों की कीमत कम है. अगर असमिया व्यापारी आज सब्जियां बेचते तो वह कभी अपने असमिया लोगों से ज्यादा कीमत नहीं वसूलते."
मुख्यमंत्री ने असम के युवाओं को आगे आने और इन कार्यों में सक्रिय रूप से भाग लेने का आह्वान किया.
उन्होंने भरोसा दिया कि वह व्यक्तिगत रूप से फ्लाईओवर के नीचे के बाज़ार को खाली करवा देंगे, जिससे असमिया लड़कों को रोजगार का अवसर मिल सके. फिलहाल गुवाहाटी के फ्लाई ओवरों के नीचे ज़्यादातर सब्जियां और फल बेचने वाले लोग मियां समुदाय के मुसलमान हैं.
मुख्यमंत्री ने कहा, "हम सभी ने देखा है कि कैसे गुवाहाटी शहर में ईद के दौरान बसों की हलचल कम हो जाती है. भीड़ कम दिखाई देती है. क्योंकि अधिकांश बस और कैब चालक मियां समुदाय से हैं.''
एनडीए की बैठक में बीजेपी चीफ़ जेपी नड्डा ने चिराग पासवान को बुलाया
इमेज स्रोत, Twitter.com/LJP4India
इमेज कैप्शन, लोक जनशक्ति पार्टी(रामविलास) के अध्यक्ष चिराग पासवान
बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने 18 जुलाई को एनडीए (राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन) की बैठक बुलाई है.
इस बैठक में उन्होंने लोक जनशक्ति पार्टी(रामविलास) के अध्यक्ष चिराग पासवान को आमंत्रित किया है.
चिराग पासवान को भेजी चिट्ठी में जेपी नड्डा ने लिखा कि लोक जनशक्ति पार्टी(रामविलास पासवान) एनडीए गठबंधन की अहम साथी है.
उन्होंने लिखा, "आगामी 18 जुलाई, मंगलवार को शाम पांच बजे नई दिल्ली स्थित होटल अशोक में पीएम मोदी की उपस्थिति में एनडीए की बैठक होनी है और इस बैठक में आप सादर आमंत्रित हैं. एनडीए के महत्वपूर्ण साथी दल के रूप में आपकी भूमिका और आपका सहयोग गठबंधन को न सिर्फ मजबूत बनाता है बल्कि देश की विकास यात्रा को भी सुदृढ़ता प्रदान करता है."
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 1
वहीं, चिराग पासवान ने कहा है कि बैठक में शामिल होने को लेकर पार्टी के नेताओं संग बैठक में फैसला लिया जाएगा.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 2
राजनीतिक गलियारों में ये चर्चा लंबे समय से चल रही है कि चिराग पासवान एक बार फिर से एनडीए में शामिल हो सकते हैं.
वे अलग-अलग मुद्दों पर बीजेपी को अपना समर्थन देते आए हैं. वे खुद को पीएम मोदी का हनुमान भी बता चुके हैं.
एक सप्ताह के भीतर बीजेपी नेता और केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने भी उनसे दो बार मुलाक़ात की है.
फ़्रांस के बाद यूएई पहुंचे पीएम मोदी, क्राउन प्रिंस से मुलाकात
इमेज स्रोत, narendramodi
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को फ़्रांस की अपनी दो दिवसीय यात्रा के बाद अब संयुक्त अरब अमीरात पहुंच गए हैं.
एयरपोर्ट पर पीएम मोदी का स्वागत किया गया, जिसके बाद उन्होंने क्राउन प्रिंस शेख खालिद बिन मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान से मुलाकात की.
पीएम मोदी यूएई के राष्ट्रपति के साथ प्रमुख द्विपक्षीय मुद्दों पर बैठक करेंगे. साथ ही पीएम मोदी को गार्ड ऑफ ऑनर भी दिया जाएगा.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त
आप नेता आतिशी ने कहा, दिल्ली में बाढ़ हरियाणा की वजह से आई
इमेज स्रोत, @AtishiAAP
दिल्ली की शिक्षा मंत्री आतिशी ने दिल्ली में बाढ़ की स्थिति के लिए हरियाणा सरकार को ज़िम्मेदार बताया है.
समाचार एजेंसी एएनआई से बात करते हुए उन्होंने कहा, "दिल्ली में जब बाढ़ आ रही थी, इतनी विकट परिस्थिति थी तो सारा पानी दिल्ली के लिए क्यों छोड़ा जा रहा था. आप हथिनी कुंड बैराज के तीन दिन के रिकॉर्ड निकाल कर देखिए तो पता चलता है कि जो पानी यूपी जाता है, जो पानी हरियाणा जाता है उनमें एक बूंद नहीं छोड़ा गया, सारा पानी दिल्ली की तरफ छोड़ा गया."
"ये सवाल बनता है कि दिल्ली वालों के साथ दुश्मनी क्यों? हम मानते हैं कि उनकी क्षमता कम है, लेकिन वहां पर अगर पानी छोड़ा जाता, तो खेतों में पानी जाता, लेकिन दिल्ली में पानी छोड़ने से, जहां इतनी घनी आबादी है, यहां जानमाल का लोगों को खतरा हो गया."
"हरियाणा सरकार को जवाब देना होगा कि क्यों सारा पानी दिल्ली छोड़ा जा रहा था. अगर वहां पर पानी छोड़ा जाता तो क्या दिल्ली में बाढ़ से बचा जा सकता था, इस पर जांच होनी चाहिए."
"दिल्ली में चार दिन से एक बूंद भी पानी नहीं पड़ा है. जो पानी दिल्ली की सड़कों पर, कॉलोनियों में भरा हुआ है वो सिर्फ और सिर्फ हरियाणा से आया हुआ पानी है."
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त
आतिशी ने बताया कि अगले 12 घंटे में दिल्ली के लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है, क्योंकि यमुना का जलस्तर लगातार कम हो रहा है.
उन्होंने कहा कि यमुना का स्तर धीरे-धीरे नीचे जा रहा है. एक घंटे पहले यमुना का जल स्तर 207.53 पर आ गया है. कल तक तकरीबन .01 मीटर प्रति घंटे के हिसाब से पानी घट रहा था लेकिन अब उसकी रफ्तार बढ़ी है. दो से तीन घंटे में यमुना के पानी का स्तर 0.1 मीटर गिर रहा है. जैसे ही यमुना का स्तर नीचे गिरेगा वैसे ही जो नाले दिल्ली भर से यमुना में गिर रहे हैं, उनका पानी भी ड्रेन आउट होना शुरू होगा.
चिराग पासवान से मिले केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय, हफ्ते में दूसरी मुलाकात
इमेज स्रोत, @LJP4India
भारतीय जनता पार्टी के नेता और केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान से मुलाकात की है.
सात दिनों में यह नित्यानंद की उनसे दूसरी मुलाकात है.
लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास ने अपने ट्विटर हैंडल से मुलाकात की तस्वीरें शेयर की हैं. इस दौरान चिराग पासवान की मां रीना पासवान भी मौजूद थीं.
इससे पहले 9 जुलाई को नित्यानंद राय पटना में चिराग पासवान के घर पहुंचे थे.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त
पीएम मोदी के फ्रांस दौरे और मणिपुर हिंसा को लेकर बोले राहुल गांधी
इमेज स्रोत, ANI
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है.
उन्होंने मणिपुर हिंसा को लेकर यूरोपीय यूनियन की संसद में हुई चर्चा को लेकर पीएम मोदी की चुप्पी पर सवाल उठाए हैं.
राहुल गांधी ने कहा कि राफेल की मदद से ही उन्हें फ्रांस के राष्ट्रीय दिवस में हिस्सा लेने का मौका मिला.
उन्होंने ट्वीट कर लिखा, "मणिपुर जल गया. यूरोपीय यूनियन की संसद में भारत के आंतरिक मामले पर चर्चा हो गई, लेकिन प्रधानमंत्री चुप हैं. राफेल ने उन्हें बैस्टिल डे का टिकट दिला दिया."
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त
दो दिवसीय यात्रा के दौरान पीएम मोदी ने फ्रांस के राष्ट्रीय दिवस (बैस्टिल डे परेड) में हिस्सा लिया था.
14 जुलाई को मनाए गए 'बैस्टिल डे' समारोह में भारत की तीन टुकड़ियों ने भी परेड में हिस्सा लिया था.
इस मौके पर भारत के तीन राफेल विमानों ने भी फ्लाईपास्ट किया था.
दिल्ली के इन इलाकों में अभी भी भरा हुआ है पानी, देखिए तस्वीरें
इमेज स्रोत, ANI
इमेज कैप्शन, पिछले चार दिनों से दिल्ली के कई इलाकों में बाढ़ जैसे हालात बने हुए हैं. आईटीओ, सिविल लाइन्स, यमुना बाजार, शांति वन जैसे इलाकों में पानी अभी भी भरा हुआ है. दिल्ली के सिविल लाइन्स इलाके में पानी भरने से कई गाड़ियां डूब गई हैं.
इमेज स्रोत, ANI
इमेज कैप्शन, पिछले तीन चार दिनों से आईटीओ पर पानी भरा हुआ है, जिसके चलते लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.
इमेज स्रोत, ANI
इमेज कैप्शन, आईटीओ पर पानी भरने से लोगों को भारी ट्रैफिक जाम का सामना करना पड़ रहा है.
इमेज स्रोत, ANI
इमेज कैप्शन, लाल किला और आईएसबीटी की तरफ जाने वाले रास्ते पर भी कई फीट पानी का भरा हुआ है.
इमेज स्रोत, ANI
इमेज कैप्शन, यमुना बाजार इलाके की तस्वीर
इमेज स्रोत, ANI
इमेज कैप्शन, शांति वन
कई दिनों से बाढ़ के पानी में डूबी दिल्ली पर बोले गौतम गंभीर
इमेज स्रोत, ANI
बीजेपी सांसद और पूर्व क्रिकेटर गौतम गंभीर ने दिल्ली के इलाकों में बाढ़ जैसे हालात के लिए अरविंद केजरीवाल को ज़िम्मेदार ठहराया है.
समाचार एजेंसी एएनआई से बात करते हुए उन्होंने कहा कि दिल्ली की जो स्थिति आज दिखाई दे रही है उसे देखकर उन्हें हैरानी नहीं है क्योंकि यह एक दिन होना ही था.
उन्होंने कहा, "बहुत दुखद है कि इतने सालों तक सरकार में रहने के बावजूद भी आज दिल्ली की ये हालत है कि हर जगह पानी-पानी है. आप उन गरीब लोगों की कल्पना कीजिए जिनके घरों और दुकानों में पानी गया है. ऐसा होना ही था. इसमें कोई आश्चर्य की बात नहीं है. आप 9 साल से सरकार में है और आप एक रुपया भी इंफ्रास्ट्रक्चर पर खर्च नहीं करेंगे, फ्री बी की राजनीति करेंगे, वोट बैंक की राजनीति करेंगे तो कभी न कभी दिल्ली और इंफ्रास्ट्रक्चर ढहेगा ही."
"जब प्रदूषण होता है तो आप कह देते हैं कि आपके पास कोई उपाय नहीं है. जब वाटर लोगिंग की समस्या होती है तब भी आपके पास किसी तरह का कोई हल नहीं है. कोविड के समय पर भी नहीं है. जब आपके नेता खुद बोलने लग जाएंगे कि हम 100 एमएम की बारिश के लिए तैयार थे, लेकिन 150 एमएम की बारिश हो गई. ये कोई बहाना नहीं है. आप ये बताइये कि आपने 9 साल में किस तरीके से दिल्ली के इंफ्रास्ट्रक्चर पर काम किया और कितना पैसा खर्च किया."
"आपने इतने बड़े बड़े वादे किए थे कि हम दिल्ली को लंदन, पेरिस और न्यूयॉर्क बनाएंगे. समस्या यही है कि जब आपके पास पैसा इंफ्रास्ट्रक्चर पर लगाने के लिए ही नहीं होगा, सब कुछ मुफ्त में बांटेंगे, विज्ञापन पर पैसा खर्च करेंगे तो दिल्ली ढहती चली जाएगी."
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त
दूसरी तरफ आप नेता और राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने बीजेपी पर दिल्ली को जानबूझकर डूबाने का आरोप लगाया है.
शुक्रवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार हथिनीकुंड बैराज से पानी छोड़ रही है जिसके कारण दिल्ली की स्थिति खराब हुई है.
उन्होंने कहा कि दिल्ली से बीजेपी के सांसद हरियाणा सरकार से बातचीत कर सकते थे लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया.
एशियन गेम्स के लिए भारतीय क्रिकेट टीम का एलान, ऋतुराज गायकवाड़ को बड़ी ज़िम्मेदारी
इमेज स्रोत, Getty Images
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने 19वें एशियाई गेम्स के लिए क्रिकेट टीम का एलान कर दिया है.
ऋतुराज गायकवाड़ को टीम का कप्तान बनाया गया है. एशियन गेम्स में क्रिकेट मैच टी20 फॉर्मेट में खेले जाएंगे जो 28 सितंबर से 8 अक्टूबर तक चलेंगे.
5 अक्टूबर से शुरू होने वाले वनडे वर्ल्ड कप के चलते युवा खिलाड़ियों को इस टूर्नामेंट के लिए चुना गया है.
ऋतुराज गायकवाड़ के अलावा तिलक वर्मा और रिंकू सिंह भी इस टीम का हिस्सा हैं.
16वें एशियाई खेलों में क्रिकेट को आधिकारिक रूप से शामिल कर लिया गया था. इन खेलों का आयोजन चीन के शहर ग्वांगज़ू में 12 से 27 नवंबर 2010 के बीच हुआ था.
तब चार एशियाई टीमों ने हिस्सा लिया था, जिसमें भारत, पाकिस्तान, बांग्लादेश और श्रीलंका शामिल थी.
फ्रांस की यात्रा के बाद यूएई के लिए रवाना हुए पीएम मोदी
इमेज स्रोत, @MEAIndia
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को फ्रांस की अपनी दो दिवसीय यात्रा के बाद संयुक्त अरब अमीरात के लिए रवाना हो गए हैं.
यूएई में पीएम मोदी, राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन ज़ायद अल नाहयान से मुलाकात करेंगे.
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने ट्वीट कर लिखा, “भारत-फ्रांस संबंधों में एक नए अध्याय की शुरुआत करने वाली सफल यात्रा के बाद पीएम नरेंद्र मोदी ने फ्रांस को अलविदा कहा. प्रधानमंत्री अब अपनी यात्रा के अगले चरण के लिए अबू धाबी रवाना हुए हैं.”
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त
पीएम मोदी दो दिवसीय यात्रा पर 13 जुलाई को पेरिस पहुंचे थे.
यहां उन्हें फ्रांस के सर्वोच्च नागरिक और सैन्य सम्मान 'ग्रैंड क्रॉस ऑफ द लीजन ऑफ ऑनर' सम्मानित किया गया.
14 जुलाई को मनाए गए फ्रांस के राष्ट्रीय दिवस 'बैस्टिल डे' समारोह में भारत की तीन टुकड़ियों ने भी परेड में हिस्सा लिया.
इस मौके पर भारत के तीन राफेल विमानों ने भी फ्लाईपास्ट किया था.
भारत ने वेस्टइंडीज़ को पारी और 141 रन से हराया, अश्विन ने झटके 12 विकेट
इमेज स्रोत, Getty Images
भारत ने पहले टेस्ट मैच में वेस्टइंडीज़ को पारी और 141 रन से हरा दिया है.
दो मैच की सीरीज़ में भारत ने 1-0 से बढ़त बना ली है. पहले मैच में वेस्टइंडीज़ ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करने का फ़ैसला लिया था और पहली पारी में 150 रन बनाए थे.
इसके जवाब में भारत ने पांच विकेट के नुक़सान पर 421 रन बनाए, जिसके चलते भारत को 271 रनों की बढ़त मिली.
दूसरी पारी में उतरी वेस्टइंडीज़ की टीम 130 रन ही बना सकी.
रविचंद्रन अश्विन और यशस्वी जायसवाल इस जीत के हीरो रहे. रविचंद्रन ने इस मुकाबले में 12 विकेट चटकाए, जबकि यशस्वी जायसवाल ने 171 रनों की पारी खेली.
वहीं विराट कोहली ने 76 रन और रविंद्र जडेजा ने 39 रन बनाए.
सीरीज़ का दूसरा मुकाबला 20 जुलाई से पोर्ट ऑफ स्पेन में खेला जाएगा.
नमस्कार! बीबीसी हिंदी के इस लाइव पेज से जुड़ने के लिए आपका शुक्रिया.
हम यहाँ आपको दिन भर की सभी बड़ी ख़बरें और लाइव अपडेट्स देते रहेंगे.
यह लाइव पेज 24 घंटे उपलब्ध है. 14 जुलाई के अपडेट्स के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं.