You’re viewing a text-only version of this website that uses less data. View the main version of the website including all images and videos.

Take me to the main website

चंद्रयान 3: लॉन्च के बाद क्या-क्या हुआ, क्या हैं चुनौतियां और पाकिस्तान के पूर्व मंत्री ने क्या कहा

भारत का चंद्रयान-3 का लॉन्च शुक्रवार को सफल रहा.

लाइव कवरेज

प्रेरणा and कुमारी स्नेहा

  1. दिल्ली में बाढ़ के कारण अब कैसे हैं हालात? देखिए लाइव

  2. चंद्रयान-3: केंद्रीय मंत्री को याद आया साइकिल से रॉकेट ले जाना, राहुल गांधी क्या बोले?

    कांग्रेस ने चंद्रयान-3 के सफलतापूर्वक पृथ्वी की कक्षा में स्थापित होने पर बधाई दी है और कहा है कि यह सभी भारतीयों के लिए बेहद गर्व और उत्साह का अवसर है.

    कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भी ट्वीट कर देशवासियों को बधाई दी.

    राहुल गांधी ने लिखा, ''आज एक अरब से ज़्यादा लोग आकाश की तरफ गर्व से देख रहे हैं. चंद्रयान-3 वैज्ञानिक समुदाय के वर्षों की मेहनत का नतीजा है. वैज्ञानिक समुदाय 1962 के भारत के स्पेस प्रोग्राम और इसके बाद 1969 इसरो के गठन के बाद से ही मेहनत कर रहे हैं. इस मिशन की सफलता मिलने पर हम चंद्रमा पर स्पेसक्राफ्ट उतारने वाले चौथे देश बन जाएंगे. सच में अतुलनीय कदम. इसरो की पूरी टीम को बधाई.''

    कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने एक ट्वीट में कहा, ''इस अवसर पर हम 22 अक्टूबर, 2008 को चंद्रयान-1 और 22 जुलाई, 2019 को चंद्रयान-2 की सफल लॉन्चिंग को भी याद करते हैं.''

    जयराम रमेश बोले, '' भारतीय अंतरिक्ष कार्यक्रम के आत्मनिर्भर होने का एक लंबा इतिहास रहा है और इस दौरान इसे राजनीतिक नेतृत्व का भरपूर समर्थन मिला है. अंतरिक्ष अनुसंधान के लिए भारतीय राष्ट्रीय समिति यानी INCOSPAR की स्थापना फरवरी 1962 में की गई थी. इसके लिए होमी भाभा और विक्रम साराभाई का धन्यवाद.''

    ट्वीट में बताया गया, ''साराभाई ने अगस्त 1969 में इसरो बनाया. यह उनका और बाद में सतीश धवन का विज़न था जिसने भारत के अंतरिक्ष कार्यक्रम को एक विशिष्ट विकासात्मक उद्देश्य दिया.''

    कांग्रेस ने कहा कि 1972 और 1984 के बीच धवन ने हर तरह से इसरो समुदाय का मार्गदर्शन किया. यू आर राव से शुरू होकर अबतक उनके प्रत्येक उत्तराधिकारी ने साराभाई-धवन की विरासत को आगे बढ़ाया है और महत्वपूर्ण योगदान दिया है.

    यू आर राव स्पेस वैज्ञानिक और इसरो के पूर्व चेयरमैन थे.

    लॉन्च के वक़्त स्पेस सेंटर पर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री जितेंद्र सिंह भी मौजूद थे.

    उन्होंने भी इसरो को बधाई देते हुए विक्रम साराभाई को याद किया.

    जितेंद्र सिंह ने कहा, ''यह भारत के लिए गौरव का क्षण है. शुक्रिया इसरो भारत को गर्व महसूस कराने के लिए. शुक्रिया नरेंद्र मोदी, आपने यह संभव कर दिया क्योंकि आपने श्री हरिकोटा का गेट खोलकर भारत के स्पेस सेक्टर को मजबूत कर दिया.''

    केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह बोले- ''पीएम ने हाल ही में कहा था कि ऊंचाइयों की सीमा नहीं है. आकाश असीमित है. चंद्रयान आज सीमा से आगे गया है.''

    अतीत का ज़िक्र करते हुए जितेंद्र सिंह ने कहा,''चंद्रयान दूसरी दुनिया की यात्रा पर निकला है. विक्रम सारा भाई ने छह दशक पहले जो सपना देखा था, वो आज पूरा हो रहा है. उन्हें भले ही संसाधनों की कमी हो लेकिन आत्मविश्वास की कमी नहीं थी. विक्रम और उनकी टीम को अपने पूरा भरोसा था, भारत पर भरोसा था. वो तस्वीर कौन भूल सकता है जब साइकल से रॉकेट लाया गया था.''

  3. चंद्रयान-3 मिशन पर कितना खर्चा आया?

    भारत का महत्वाकांक्षी स्पेश मिशन चंद्रयान-3 सफलतापूर्वक पृथ्वी की कक्षा में स्थापित हो चुका है.

    चंद्रमिशन के तहत चांद पर भेजा गया चंद्रयान-3 पांच अगस्त को चंद्रमा की कक्षा में प्रवेश करेगा.

    समाचार एजेंसी पीटीआई ने इसरो के वैज्ञानिकों के हवाले से बताया है कि लैंडर मॉड्यूल चंद्रमा के साउथ पोल पर उतरेगा और यह 23 अगस्त या 24 अगस्त को हो सकता है.

    ऐसे में सवाल ये है कि इस मिशन का बजट क्या है?

    चंद्रयान-3 का कुल बजट करीब 615 करोड़ रुपये है.

    इंडियन एक्सप्रेस की ख़बर के मुताबिक, जनवरी 2020 में इसरो के तत्कालीन चेयरमैन के सीवन ने बताया था कि लैंडर रोवर और प्रोपल्सन मॉड्यूल पर 250 करोड़ रुपये का खर्चा आएगा और लॉन्च सर्विस पर 365 करोड़ रुपये का खर्चा होगा.

    अगर यह मिशन सफल रहता है तो भारत अमेरिका, चीन और सोवियत यूनियन के बाद चांद पर यह कारनामा करने वाला चौथा देश बन जाएगा. अमेरिका और सोवियत यूनियन का मिशन सफल होने से उनका स्पेसक्राफ्ट कई बार क्रैश हुआ था.

    अब तक चीन एक मात्र ऐसा देश है जिसने चांग-3 मिशन 2013 के तहत अपने पहले प्रयास में ही सफलता हासिल की थी.

    चंद्रयान-3 मिशन एक लंबी यात्रा पर रवाना है. अगर सब कुछ योजनाबद्ध तरीके से रहा तो यह 23 या 24 अगस्त को चंद्रमा पर सॉफ्ट लैंडिंग करेगा. चंद्रयान-2 मिशन का भी लॉन्च विंडो जुलाई में ही था और इस बार भी यह जुलाई में ही है.

    जैसे ही यह चांद की सतह पर पहुंचेगा, लैंडर और रोवर अगले एक लूनर डे या चंद्र दिवस यानी धरती के 14 दिनों के समान समय के लिए सक्रिय हो जाएंगे.

    इसरो के चंद्र अभियान का लक्ष्य चांद के दक्षिण ध्रुवीय क्षेत्र में सॉफ़्ट लैंडिंग करने का है.

    इसरो ने सितंबर 2019 में चंद्रयान- 2 को चांद पर उतारने का प्रयास किया था लेकिन तब उसका विक्रम लैंडर क्षतिग्रस्त हो गया था.

    तब इसरो प्रमुख ने न्यूज़ एजेंसी पीटीआई से कहा था, "ऑर्बिटर से मिली तस्वीर से लगता है कि विक्रम लैंडर की चांद पर हार्ड लैंडिंग हुई है. चांद का चक्कर लगा रहे आर्बिटर ने विक्रम लैंडर की थर्मल इमेज ली है.”

  4. इसरो वैज्ञानिकों ने बताई वो तारीख़, जब चंद्रयान-3 चांद की सतह पर उतरेगा

    चंद्रयान-3 का सफलतापूर्वक लॉन्च हो गया है.

    इसरो ने बताया कि एलवीएम3 एम4 वाहन ने चंद्रयान-3 को पृथ्वी की कक्षा में सफलतापूर्वक लॉन्च किया.

    समाचार एजेंसी पीटीआई ने इसरो के वैज्ञानिकों के हवाले से बताया है कि लैंडर मॉड्यूल चंद्रमा के साउथ पोल पर उतरेगा और यह 23 अगस्त या 24 अगस्त को हो सकता है.

    चंद्रयान-3 को आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा के सतीश धवन स्पेस सेंटर से शुक्रवार दोपहर 2.35 बजे लॉन्च किया गया था.

    फ़्रांस दौरे पर गए पीएम मोदी ने चंद्रयान-3 लॉन्च की बधाई देते हुए ट्वीट किया. पीएम मोदी ने कहा- ''चंद्रयान-3 ने भारत की अंतरिक्ष यात्रा में एक शानदार चैप्टर की शुरुआत की है.''

    पीएम मोदी ने कहा,''यह भारत के हर व्यक्ति के सपनों और महत्वाकांक्षाओं को ऊपर ले जाते हुए ऊंचाइयों को छू रहा है. यहमहत्वपूर्ण उपलब्धि हमारे वैज्ञानिकों के अथक समर्पण का प्रमाण है. मैं उनके उत्साह और प्रतिभा को सलाम करता हूँ.''

    लॉन्च के वक़्त स्पेस सेंटर पर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री जितेंद्र सिंह भी मौजूद थे.

    जितेंद्र सिंह ने कहा, ''यह भारत के लिए गौरव का क्षण है. शुक्रिया इसरो भारत को गर्व महसूस कराने के लिए. शुक्रिया नरेंद्र मोदी, आपने यह संभव कर दिया क्योंकि आपने श्री हरिकोटा का गेट खोलकर भारत के स्पेस सेक्टर को मजबूत कर दिया.''

    केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह बोले- ''पीएम ने हाल ही में कहा था कि ऊंचाइयों की सीमा नहीं है. आकाश असीमित है. चंद्रयान आज सीमा से आगे गया है.''

    अतीत का ज़िक्र करते हुए जितेंद्र सिंह ने कहा,''चंद्रयान दूसरी दुनिया की यात्रा पर निकला है. विक्रम सारा भाई ने छह दशक पहले जो सपना देखा था, वो आज पूरा हो रहा है. उन्हें भले ही संसाधनों की कमी हो लेकिन आत्मविश्वास की कमी नहीं थी. विक्रम और उनकी टीम को अपने पूरा भरोसा था, भारत पर भरोसा था. वो तस्वीर कौन भूल सकता है जब साइकल से रॉकेट लाया गया था.''

    एलवीएम3-एम4 रॉकेट अपनी तरह का सबसे लंबा और भारी रॉकेट है. इसे 'फैट ब्वॉय' कहा जाता है. इसरो के वैज्ञानिक इस मिशन से चांद पर सॉफ्ट लैंडिंग कराने की तैयारी में हैं. यह इस मिशन का तकनीकी रूप से सबसे चुनौतीपूर्ण काम है.

    अगर यह मिशन सफल रहता है तो भारत अमेरिका, चीन और सोवियत यूनियन के बाद चांद पर यह कारनाम करने वाला चौथा देश बन जाएगा.

    चंद्रयान 3 मिशन चंद्रयान 2 के आगे की कहानी है. चंद्रयान-2 साल 2019 में सॉफ्ट लैंडिंग नहीं कर पाया था.

  5. चंद्रयान-3 का लॉन्च सफ़ल, पेरिस से पीएम मोदी ने बधाई देते हुए ये कहा

    चंद्रयान-3 का लॉन्च शुक्रवार को सफ़लतापूर्वक पूरा हो गया है.

    चंद्रमिशन के तहत चांद पर भेजा गया चंद्रयान-3 पांच अगस्त को चंद्रमा की कक्षा में प्रवेश करेगा.

    चंद्रयान-3 को आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा के स्पेस सेंटर से शुक्रवार दोपहर 2.35 बजे लॉन्च किया गया था.

    समाचार एजेंसी पीटीआई ने इसरो के वैज्ञानिकों के हवाले से बताया है कि लैंडर मॉड्यूल चंद्रमा के साउथ पोल पर उतरेगा और यह 23 अगस्त या 24 अगस्त को हो सकता है.

    फ़्रांस दौरे पर गए पीएम मोदी ने चंद्रयान-3 लॉन्च की बधाई देते हुए ट्वीट किया.

    पीएम मोदी ने कहा- ''चंद्रयान-3 ने भारत की अंतरिक्ष यात्रा में एक शानदार चैप्टर की शुरुआत की है.''

    पीएम मोदी ने कहा,''यह भारत के हर व्यक्ति के सपनों और महत्वाकांक्षाओं को ऊपर ले जाते हुए ऊंचाइयों को छू रहा है. यह महत्वपूर्ण उपलब्धि हमारे वैज्ञानिकों के अथक समर्पण का प्रमाण है. मैं उनके उत्साह और प्रतिभा को सलाम करता हूँ.''

    लॉन्च के वक़्त स्पेस सेंटर पर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री जितेंद्र सिंह भी मौजूद थे.

    जितेंद्र सिंह ने कहा, ''यह भारत के लिए गौरव का क्षण है. शुक्रिया इसरो भारत को गर्व महसूस कराने के लिए. शुक्रिया नरेंद्र मोदी, आपने यह संभव कर दिया क्योंकि आपने श्री हरिकोटा का गेट खोलकर भारत के स्पेस सेक्टर को मजबूत कर दिया.''

    केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह बोले- ''पीएम ने हाल ही में कहा था कि ऊंचाइयों की सीमा नहीं है. आकाश असीमित है. चंद्रयान आज सीमा से आगे गया है.''

    अतीत का ज़िक्र करते हुए जितेंद्र सिंह ने कहा,''चंद्रयान दूसरी दुनिया की यात्रा पर निकला है. विक्रम सारा भाई ने छह दशक पहले जो सपना देखा था, वो आज पूरा हो रहा है. उन्हें भले ही संसाधनों की कमी हो लेकिन आत्मविश्वास की कमी नहीं थी. विक्रम और उनकी टीम को अपने पूरा भरोसा था, भारत पर भरोसा था. वो तस्वीर कौन भूल सकता है जब साइकल से रॉकेट लाया गया था.''

  6. चंद्रयान-3 का लॉन्च सफल, जानिए चांद पर कब पहुंचेगा?

    चंद्रयान-3 का सफलतापूर्वक लॉन्च हो गया है.

    इसरो ने चंद्रमिशन के तहत चंद्रयान-3 को चांद पर भेजा है. चंद्रयान-3 पांच अगस्त को चंद्रमा की कक्षा में प्रवेश करेगा.

    इसरो प्रमुख सोमनाथ ने कहा, ''चंद्रयान-3 ने चांद की अपनी यात्रा शुरू कर दी है. चंद्रयान-3 को शुभकामनाएं दें कि आने वाले दिनों में वो चांद पर पहुंचे.''

    सोमनाथ ने कहा, ''एएलवीएम3-एम4 रॉकेट ने चंद्रयान 3 को सटीक कक्षा में पहुंचा दिया है.''

    इसरो ने बताया है कि चंद्रयान-3 की गतिविधि पूरी तरह से सामान्य है और वो उसे चांद की सतह पर देखने की प्रतीक्षा में हैं.

    चंद्रयान-3 को आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा स्पेस सेंटर से शुक्रवार दोपहर 2.35 बजे लॉन्च किया गया था.

    इस मिशन में चंद्रयान का एक रोवर निकलेगा (एक छोटा सा रोबोट) जो कि चांद की सतह पर उतरेगा और लुनर साउथ पोल में इसकी पोजिशनिंग होगी.

    यहीं पर रोवर इस बात की खोज करेगा कि चांद के इस हिस्से में उसे क्या-क्या ख़निज,पानी आदि मिल सकता है.

    इस खोज से ख़ास बात ये होगी कि अगर कभी भविष्य में हम चांद में कॉलोनियां बसाना चाहें, तो इसमें बहुत मदद मिलेगी.

    देखिए चंद्रयान-3 का लॉन्च कार्यक्रम

  7. चंद्रयान- 3 चला चांद की ओर, भारत का चंद्र मिशन श्रीहरिकोटा से हुआ लॉन्च, देखिए लाइव

    भारत का चंद्रयान-3 चांद की ओर चल दिया है.

    भारत के चंद्र मिशन के तहत चंद्रयान-3 को आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा से शुक्रवार दोपहर 2.35 बजे लॉन्च कर दिया गया है.

    भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन यानी इसरो ने सतीश धवन स्पेस सेंटर से चंद्रयान-3 को लॉन्च किया.

    लॉन्चिंग के बाद चंद्रयान-3 के चार चरण सफलतापूर्वक पूरे हो गए हैं. चंद्रयान-3 पांच अगस्त को चंद्रमा की कक्षा में प्रवेश करेगा.

    चंद्रयान-3 तीन में एक लैंडर, एक रोवर और एक प्रॉपल्सन मॉड्यूल लगा हुआ है. इसका कुल भार 3,900 किलोग्राम है.

    चंद्रयान 3 के लॉन्च को देखने के लिए कई स्कूलों के क़रीब 200 स्टूडेंट्स स्पेस सेंटर पर पहुंचे थे. इस दौरान हज़ारों लोग स्पेस सेंटर पर मौजूद दिखे.

    पीएम मोदी ने चंद्रयान-3 के लॉन्च से पहले ट्वीट कर कहा था- ''भारत के स्पेस सेक्टर के क्षेत्र में 14 जुलाई 2023 की तारीख़ सुनहरे अक्षरों में लिखी जाएगी.''

    चंद्रयान 3 की लॉन्चिंग देखिए लाइव

    इस मिशन में चंद्रयान का एक रोवर निकलेगा (एक छोटा सा रोबोट) जो कि चांद की सतह पर उतरेगा और लुनर साउथ पोल में इसकी पोजिशनिंग होगी.

    यहीं पर रोवर चांद के इस हिस्से में इस खोज पर निकलेगा कि उसे यहां क्या-क्या ख़निज,पानी आदि मिल सकता है.

    इस खोज से ख़ास बात ये होगी कि अगर कभी भविष्य में हम चांद में कालोनियां बसाना चाहें, तो इसमें बहुत मदद मिलेगी.

  8. चंद्रयान 3 की लॉन्चिंग देखिए लाइव

  9. मुंबई पुलिस को मिली धमकी- ''सीमा हैदर पाकिस्तान नहीं लौटी तो 26/11 फिर होगा''

    मुंबई पुलिस के ट्रैफिक कंट्रोल रूम में एक अज्ञात शख़्स ने फ़ोन कर 26/11 जैसे हमले को अंजाम देने की धमकी दी है.

    12 जुलाई को आए इस कॉल के दौरान शख़्स ने कहा, ''अगर पाकिस्तानी नागरिक सीमा हैदर वतन नहीं लौटती हैं, तो मुंबई में एक बार फिर 26/11 जैसा आतंकी हमला होगा.''

    समाचार एजेंसी पीटीआई से बात करते हुए एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि कॉलर उर्दू भाषा में बोल रहे थे. उन्होंने कहा कि इसके लिए उत्तर प्रदेश की सरकार ज़िम्मेदार होगी.

    मुंबई पुलिस कॉल की जांच कर रही है और अपराध शाखा की एक टीम को भी इसमें शामिल किया गया है.

    अधिकारी ने कहा कि कॉल एक ऐप के जरिए की गई थी और पुलिस कॉल करने वाले के आईपी एड्रेस को ट्रैक करने की कोशिश कर रही है.

    पाकिस्तानी नागरिक सीमा हैदर हाल ही में ग्रेटर नोएडा के रहने वाले सचिन मीणा से शादी करने के लिए अवैध रूप से भारत में दाखिल हुई थी. ऑनलाइन गेम पबजी खेलने के दौरान दोनों की दोस्ती हुई थी.

  10. LIVE: दिल्ली में बाढ़ग्रस्त इलाक़ों का हाल

    LIVE: दिल्ली में बाढ़ग्रस्त इलाक़ों से लोगों को राहत शिविरों में पहुंचाया गया है. इन राहत शिविरों में कैसी है स्थिति बता रही हैं बीबीसी संवाददाता गुरप्रीत सैनी कैमरा- बुशरा शेख़

  11. दिल्ली शराब नीति केस: सिसोदिया को सुप्रीम कोर्ट से फिलहाल राहत नहीं

    दिल्ली शराब नीति केस में पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया को सुप्रीम कोर्ट से शुक्रवार को राहत नहीं मिली है.

    सिसोदिया की ज़मानत याचिका पर सुप्रीम कोर्ट 28 जुलाई को सुनवाई करेगा.

    बीबीसी के सहयोगी पत्रकार सुचित्र मोहंती के मुताबिक़, सुप्रीम कोर्ट ने जांच एजेंसी सीबीआई और ईडी को भी नोटिस भेजा है.

    जस्टिस संजीव खन्ना, जस्टिस बेला एम त्रिवेदी और जस्टिस उज्जल भुयन की तीन जजों की बेंच 28 जुलाई को मामले में सुनवाई करेगी.

    फरवरी 2023 में सीबीआई ने पूछताछ के बाद मनीष सिसोदिया को गिरफ़्तार किया था.

  12. अरुणाचल प्रदेश के मुद्दे पर अमेरिका की सीनेट समिति ने चीन को दिया झटका

    अमेरिका की सीनेट समिति ने एक प्रस्ताव पारित कर अरुणाचल प्रदेश को भारत का अभिन्न हिस्सा बताया है.

    कांग्रेस की सीनेटरियल समिति के सीनेटर जेफ मर्कले, बिल हेगर्टी, टिम काइन और क्रिस वान होलेन ने गुरुवार को ये प्रस्ताव पेश किया था.

    प्रस्ताव में क्या है?

    प्रस्ताव में इस बात की पुष्टि की गई है कि अमेरिका मैकमोहन रेखा को पीपुल्स रिपब्लिक ऑफ चाइना (पीआरसी) और भारतीय राज्य अरुणाचल प्रदेश के बीच अंतरराष्ट्रीय सीमा के रूप में मान्यता देता है.

    एक मीडिया बयान में कहा गया है कि प्रस्ताव उन दावों को ख़ारिज करता है जिसके तहत चीन अरुणाचल प्रदेश के बड़े हिस्से को पीपुल्स रिपब्लिक ऑफ चाइना का हिस्सा बताता है.

    ''यह चीन की बढ़ती आक्रामक और विस्तारवादी नीतियों का एक हिस्सा है.''

  13. दिल्ली बाढ़: केजरीवाल के सामने मंत्री सौरभ भारद्वाज ने की शिकायत तो एलजी सक्सेना ने दिया ये जवाब

    दिल्ली में बाढ़ के कारण हालात अभी भी बहुत बदले नहीं हैं.

    दिल्ली में यमुना नदी के क़रीब के इलाक़ों में पानी सड़कों तक भरा हुआ है. यमुना किनारे रहने वाले लोगों को अभी भी चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है.

    यमुना का जलस्तर बहुत घटा तो नहीं लेकिन गुरुवार के बाद जलस्तर में बढ़ोत्तरी नहीं देखी गई है.

    हालात का जायज़ा लेने के लिए दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल, उप-राज्यपाल वीके सक्सेना और आम आदमी पार्टी सरकार के मंत्री सौरभ भारद्वाज और आतिशी दिल्ली के आईटीओ के पास पहुंचे.

    इस दौरान मीडिया से बात करते हुए सौरभ भारद्वाज और एलजी के बीच थोड़ी सी नोकझोंक देखने को मिली.

    वीके सक्सेना बोले, ''आपने देखा कि यमुना का पानी आईटीओ की तरफ जा रहा है. आर्मी की टीम, एनडीआरएफ की टीम, दिल्ली जल बोर्ड सारे लोग लगे हुए हैं. काम चल रहा है और मुझे यक़ीन है कि जिस तरह से काम चल रहा है, हम चार से पांच घंटे में कुछ सकारात्मक नतीजे देने में सफ़ल रहेंगे.''

    तभी दिल्ली सरकार में मंत्री सौरभ भारद्वाज मीडिया के सामने वीके सक्सेना से कहते हैं- ''सर एक निवेदन है छोटा सा. रात को हमने कई अधिकारियों से एनडीआरएफ की टीमों के लिए गुजारिश की. पर वो माने नहीं. अब आई है एनडीआरएफ की टीम. थैंक्यू है. पर सर रात को आ जाती तो बेहतर होता. कई लोगों से कहा. थोड़ी मदद हो जाती सर.''

    इस पर वीके सक्सेना ने कहा- मैं ये कहना चाहूंगा कि ये समय नहीं है कि हम किसी के ऊपर आरोप लगाएं या कुछ और टीका टिप्पणी करें. इस वक़्त हमें टीमवर्क करने की ज़रूरत है. मैं भी बहुत सारी चीज़ें कह सकता हूं लेकिन उसकी ज़रूरत नहीं है. इस वक़्त हमें ये देखना है कि हमारे लोगों को कोई तकलीफ़ ना हो. जो समस्याएं हैं उनका समाधान हो. ये सारी चीज़ें बाद की चीजें हैं. सबको समझदारी से काम करने की ज़रूरत है और एक साथ काम करने की ज़रूरत है. हम ब्लेम गेम में जाएंगे तो परेशान हो जाएंगे.''

    केजरीवाल से जब सौरभ भारद्वाज के एनडीआरएफ की टीम को पहले भेजने से जुड़ा सवाल पूछा गया तो वो बोले- चलिए अब जल्दी हो जाए तो बढ़िया है.

    केजरीवाल ने कहा- ''इस समय बड़ा संकट पैदा हो गया है कि कल से जो जल बोर्ड का रेगुलेटर टूट गया है. पानी का बहाव बहुत ज़्यादा था. सारी टीमें लगी हुई हैं. कोशिश है कि तीन चार घंटे में इस पर काबू पाया जाए. यमुना का स्तर कुछ घट रहा है.''

    पत्रकारों ने उप-राज्यपाल वीके सक्सेना से पीएम मोदी से बात होने से जुड़ा सवाल पूछा.

    वीके सक्सेना जवाब में बोले- ''प्रधानमंत्री से बात हुई. वो ये जानना चाह रहे थे कि दिल्ली के क्या हालात हैं, क्या कदम उठाए जा रहे हैं. दिल्ली की जनता को कोई तकलीफ़ ना हो, इसकी चिंता पीएम मोदी को थी. दिल्ली में बाढ़ की समस्या को हम संभाल लेंगे.''

  14. धरना देने वालीं पहलवानों को मिली थी जो राहत, अब उसके विरोध में उतरे ये पहलवान

    एशियन गेम्स में निष्पक्ष ट्रायल की मांग करते हुए देश की कई महिला पहलवानों ने प्रधानमंत्री मोदी, भारतीय ओलंपिक संघ और भारतीय कुश्ती संघ के एड-हॉक पैनल को पत्र लिखा है.

    पत्र लिखने वाली खिलाड़ियों में कॉमनवेल्थ गेम्स और एशियन चैंपियनशिप में मेडल जीत चुकी पहलवान भी शामिल हैं.

    भारतीय कुश्ती संघ के पूर्व प्रमुख बृजभूषण शरण सिंह के ख़िलाफ़ धरना देने वाले छह पहलवानों को ओपन ट्रायल से राहत दी गई थी.

    दूसरे अन्य पहलवान इस फ़ैसले से नाखुश हैं और निष्पक्ष ट्रायल की मांग कर रहे हैं.

    आने वाली 22 और 23 जुलाई को एशियन गेम्स के लिए अलग-अलग वेट कैटेगरी में पहलवानों का ओपन ट्रायल होना है.

    ट्रायल से पहले इसके प्रोसेस को लेकर सवाल उठ रहे हैं.

    रोहतक की खिलाड़ियों ने भी किया विरोध

    रोहतक के सर छोटू राम अखाड़ा की 24 महिला पहलवानों ने भी स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया के जनरल संदीप प्रधान को पत्र लिखकर कहा है कि प्रदर्शन करने वाले पहलवानों को मिलने वाली किसी भी राहत को स्वीकार नहीं करेंगे, चाहे वो वो टू-स्टेज ट्रायल हो या ट्रायल से राहत.

    6 पहलवानों को मिली ट्रायल से राहत

    खेल मंत्रालय के निर्देश के अनुसार, धरना प्रदर्शन में शामिल रहे 6 पहलवानों को इस ट्रायल से छूट दे दी गई है. भारतीय कुश्ती संघ की एडहॉक कमेटी का कहना है कि इन पहलवानों का अलग ट्रायल 8 से 10 अगस्त के बीच कराया जाएगा. इसमें इनका मुकाबला ओपन ट्रायल में अच्छा प्रदर्शन करने वाले पहलवानों से होगा.

  15. बिहार: पार्टी कार्यकर्ता की मौत के बाद विधानसभा में बीजेपी विधायकों का हंगामा, मार्शल बुलाए गए

    बिहार में बीजेपी पार्टी कार्यकर्ता की मौत के बाद शुरू हुआ हंगामा शुक्रवार को विधानसभा में भी देखने को मिला.

    शुक्रवार सुबह जब विधानसभा की कार्यवाही शुरू हुई तो बीजेपी विधायक काला कपड़ा लेकर स्पीकर अवध बिहारी चौधरी की कुर्सी के पास आ गए.

    वीडियो में देखा जा सकता है कि कुछ लोगों ने कुर्सी उठाई हुई है.

    हंगामे को देखते हुए विधानसभा को दो बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया है.

    समाचार एजेंसी एएनआई के शेयर किए वीडियो में देखा जा सकता है कि मार्शल विधानसभा से बीजेपी विधायक संजय सिंह को बाहर उठाकर ले जा रहे हैं.

    इससे पहले गुरुवार को बीजेपी नेताओं ने दावा किया था, ''बिहार पुलिस की लाठीचार्ज के बाद हुई भगदड़ के कारण पार्टी कार्यकर्ता की मौत हुई है.''

    ये कार्यकर्ता बिहार के जहानाबाद में बीजेपी के ज़िला महामंत्री विजय कुमार सिंह थे.

    पार्टी कार्यकर्ता की मौत के बाद बीजेपी शुक्रवार को बिहार में काला दिवस मना रही है और बिहार विधानसभा के बाहर विरोध प्रदर्शन कर रही है.

    बिहार में बीजेपी अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने मीडिया से कहा, ''गुंडाराज करना चाहते हैं. जेल भेज दो, गोली मार दो. कोई फर्क नहीं पड़ता है. आंदोलन जारी रहेगा. पुलिस को सूचना देकर गया हूं. इजाज़त लेकर गया हूं. एक भी अप्रिय घटना बीजेपी की तरफ से नहीं हुई है. अगर गुंडागर्दी करनी है तो गोली मार दो लेकिन पीछे नहीं हटूंगा.''

    बीजेपी के पार्टी कार्यकर्ता की मौत पर जेडीयू नेता केसी त्यागी ने समाचार एजेंसी एएनआई से बात की. त्यागी ने कहा, ''पटना एम्स के डॉक्टर का मानना है कि उनके (बीजेपी कार्यकर्ता) के शरीर पर लाठी और चोट के निशान नहीं थे. ये जांच का विषय है.''

    बिहार बीजेपी के पूर्व डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी ने भी इस मुद्दे पर नीतीश सरकार को घेरा. मोदी ने कहा, ''लाठी में तेल पिलाने वालों की संगत में आकर नीतीश कुमार ने पुलिस को निरंकुश और हिंसक बना दिया है. अब ये मामला हम जनता की अदालत तक लेकर जाएंगे.''

    बिहार में बीजेपी शिक्षकों की भर्ती और बहाली के मुद्दे पर नीतीश सरकार को घेर रही है. इसी के कारण गुरुवार को विधानसभा से दो विधायकों भी मार्शल ने उठाकर बाहर किया.

    इसके बाद बिहार बीजेपी सड़कों पर उतरी और प्रदर्शन किया. पुलिस ने लाठीचार्ज किया और आंसू गैस के गोले छोड़े.

    इस घटना के बाद गुरुवार शाम तेजस्वी यादव मीडिया से बोले- ''जो लोग 10 लाख नौकरी की बात पूछ रहे हैं वो ये बताएं कि कौन सा ऐसा राज्य है जहां तीन लाख से ज़्यादा सरकारी नौकरी का विज्ञापन निकाला गया हो. हम तो कह ही रहे हैं कि हम अपने शासनकाल में 10 लाख नौकरी देने का वादा पूरा कर देंगे. लेकिन ये (बीजेपी) दो करोड़ नौकरी का हिसाब दें. महंगाई का हिसाब दें.''

    तेजस्वी ने कहा था- ''बीजेपी बेकार का हुड़दंग कर रही है. 18 साल तक सरकार में कौन था. ये तो महागठबंधन की सरकार बनी तो बहाली निकाली गई.कोई छोटी मोटी शिकायत होगी तो हम संवाद कर रहे हैं. जो उनकी शिकायत होगी, सुनेंगे.''

  16. पहले ही मैच में शतक लगाने वाले यशस्वी जायसवाल ने बनाए ये रिकॉर्ड्स

    भारत-वेस्टइंडीज टेस्ट सीरीज से इंटरनेशनल डेब्यू करने वाले बल्लेबाज़ यशस्वी जायसवाल ने कम समय में ही एक के बाद एक कई रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए हैं.

    डोमिनिका के विंडसर पार्क में खेले जा रहे टेस्ट मैच में भी ऐसा ही हुआ. आगे पढ़िए यशस्वी के नाम अब तक कौन-कौन से रिकॉर्ड हैं?

    अपने पहले अंतरराष्ट्रीय टेस्ट मैच में यशस्वी ने नाबाद 143 रनों की पारी खेली.

    शिखर धवन और पृथ्वी शॉ के बाद वो तीसरे भारतीय सलामी बल्लेबाज बन गए हैं, जिसने पहले मैच में अपना शतक पूरा किया है.

    टेस्ट डेब्यू में शतक लगाने वाले वो भारत के 17वें और विदेशी धरती पर टेस्ट डेब्यू मैच में शतक जड़ने वाले वो भारत के सातवें बल्लेबाज बन गए हैं.

    यशस्वी ने इंटरनेशनल टेस्ट डेब्यू में सबसे अधिक रन जुटाने का रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया है.

    इसके साथ ही यशस्वी अपने टेस्ट डेब्यू मैच में सबसे ज़्यादा गेंद खेलने वाले बल्लेबाज़ भी बन गए हैं.

    इससे पहले ईरानी ट्रॉफी में शतक और दोहरा शतक बनाने वाले इकलौते बल्लेबाज़ जायसवाल ने आईपीएल 2023 में भी अनकैप्ड खिलाड़ी के तौर पर 625 रन बनाकर रिकॉर्ड बना दिया था.

  17. चंद्रयान-3: आज होगी लॉन्चिंग, क्या हैं उद्देश्य?

    आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से चंद्रयान को आज दोपहर 2.35 बजे प्रक्षेपित किया जाएगा.

    इसका प्रक्षेपण एलएमवी 3 रॉकेट के ज़रिए किया जाएगा, जिसे पहले जीएसएलवी मार्क 3 के नाम से जाना जाता था.

    लॉन्च से पहले सतीश धवन स्पेस सेंटर के पूर्व निदेशक एस पंडियन ने समाचार एजेंसी पीटीआई को बताया,'' ग़लतियां न दोहराई जाएं इसलिए हमने पर्याप्त सावधानियां बरती हैं. हमने एक सेंसर की जगह दो सेंसर लगाए हैं. हमने चंद्रयान-3 के लैंडर को चंद्रयान-2 की तुलना में अधिक मज़बूत बनाया है.''

    चंद्रयान-3 एक लैंडर, एक रोवर और एक प्रोपल्शन मॉड्यूल से लैस है. इसका वजन करीब 3,900 किलोग्राम है.

    चंद्रयान-3 का कुल बजट क़रीब 615 करोड़ रुपये बताया गया है. इसरो ने इस मिशन का तीन अहम लक्ष्य बताया है.

    चंद्रयान- 3 के लैंडर की चांद की सतह पर सुरक्षित और सॉफ़्ट लैंडिंग इसके रोवर को चांद की सतह पर चलाकर दिखाना, और वैज्ञानिक परीक्षण करना.

  18. ब्रेकिंग न्यूज़, पीएम मोदी को मिला फ्रांस का सर्वोच्च सम्मान

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को फ्रांस के सर्वोच्च सम्मान से नवाज़ा गया है.

    फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने पीएम मोदी को 'ग्रैंड क्रॉस ऑफ द लीजन ऑफ ऑनर' से सम्मानित किया.

    फ़्रांस का यह सर्वोच्च सैन्य या नागरिक सम्मान है.

    प्रधानमंत्री मोदी ने इसके लिए फ्रांस के राष्ट्रपति को धन्यवाद किया है.

    कब और कैसे दिया गया सम्मान?

    पीएम मोदी दो दिवसीय फ्रांस दौरे पर हैं. दौरे के पहले दिन पेरिस में उनका ज़ोरदार स्वागत किया गया. प्रधानमंत्री ने यहां रहने वाले भारतीय समुदायों को संबोधित किया और कई समझौतों पर हस्ताक्षर भी किए.

    रात में पीएम मोदी ने पेरिस के एलिसी पैलेस में राष्ट्रपति मैक्रों के साथ डिनर किया. यहीं उन्हें सर्वोच्च सम्मान से भी नवाज़ा गया.

    सम्मान पाने वाले पहले भारतीय पीएम

    प्रधानमंत्री मोदी यह सम्मान पाने वाले पहले भारतीय प्रधानमंत्री हैं. हालांकि दुनियाभर के दूसरे नेताओं को ये सम्मान मिल चुका है. जैसे - जर्मनी की पूर्व चांसलर एंगेला मर्केल, दक्षिण अफ्रीका के पूर्व राष्ट्रपति नेल्सन मंडेला, राजकुमार किंग चार्ल्स आदि.

  19. यूरोपीय संसद में मणिपुर हिंसा की चर्चा, भारत ने कहा - आंतरिक मामलों में हस्तक्षेप स्वीकार नहीं

    यूरोपीय संसद में मणिपुर हिंसा पर हुई चर्चा और जारी हुए प्रस्ताव के मद्देनज़र भारत ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है.

    भारत ने इसे अपना आतंरिक मामला बताया है.

    अपने आधिकारिक बयान में भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने कहा है कि यह बिल्कुल अस्वीकार्य है.

    उन्होंने कहा, ''हम यूरोपीय संसद में होने वाली घटनाओं से अवगत हैं और हमने संसद के संबंधित सदस्यों से संपर्क किया है. भारत के आंतरिक मामलों में इस तरह का हस्तक्षेप बिल्कुल अस्वीकार्य है और यह औपनिवेशिक मानसिकता को दर्शाता है.''

    ''न्यायपालिका सहित सभी स्तरों पर भारतीय प्राधिकारी मणिपुर की स्थिति से अवगत हैं और शांति बनाए रखने के लिए ज़रूरी क़दम उठा रहे हैं.''

    ''यूरोपीय संसद को सलाह है कि वह अपने आंतरिक मुद्दों पर ध्यान दें.''

    यूरोपीय संसद में क्या हुआ?

    यूरोपीय संसद ने मणिपुर हिंसा को लेकर भारत की तीखी आलोचना की है.

    यूरोपीय संसद में मणिपुर के हालात सुलझाने के लिए कुछ प्रस्ताव भी पेश किए गए थे.

    प्रस्ताव में आरोप लगाया गया है कि मणिपुर में अल्पसंख्यक समुदायों के प्रति असहिष्णुता के चलते ताज़ा हिंसा के हालात पैदा हुए हैं.

    इसमें चिंता ज़ाहिर की गई है कि राजनीति से प्रेरित विभाजनकारी नीतियों से इस इलाक़े में हिंदू बहुसंख्यकवाद को बढ़ावा दिया जा रहा है. अल्पसंख्यक समुदायों के प्रति असहिष्णुता के चलते मणिपुर में हिंसा के हालात पैदा हुए हैं.

  20. राजघाट, लालकिला तक घुसा पानी, पीएम ने दिल्ली के हालात पर मांगी जानकारी

    यमुना के बढ़ते जलस्तर के कारण दिल्ली के कई रिहायशी इलाक़ों में अब पानी घुस गया है.

    आईटीओ, राजघाट और लाल किला प्रमुख जगहें और मार्ग भी इससे अछूते नहीं हैं. वहीं बाढ़ क्षेत्र के क़रीबी इलाक़े पूरी तरह डूब गए हैं. 23,000 से अधिक लोगों को राहत शिविर में शिफ़्ट किया गया है.

    बढ़ते जलस्तर के कारण शहर की मुख्य सड़कों को बंद कर दिया गया है.

    दूसरी तरफ़ आवश्यक सामान ले जाने वाली ट्रकों को छोड़कर, सिंघू, बदरपुर, लोनी और चिल्ला सीमा चौकियों से आने वाले भारी माल वाहनों के प्रवेश पर भी प्रतिबंध लगाया गया है.

    शैक्षणिक संस्थान रविवार तक बंद

    दिल्ली के उपराज्यपाल वी.के.सक्सेना की अध्यक्षता में दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की बैठक में सरकार ने सभी शैक्षणिक संस्थानों को रविवार तक बंद करने का फ़ैसला लिया है. वहीं अधिकांश सरकारी कर्मचारियों को घर से काम करने के लिए कहा गया है.

    सरकार प्राइवेट कंपनियों को भी एडवाइजरी जारी करने जा रही है.

    जल आपूर्ति पर भी संकट

    यमुना में बढ़ते पानी के स्तर के कारण राजधानी के बड़े क्षेत्र में जल आपूर्ति भी प्रभावित हुई है.

    मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बताया है कि बाढ़ के कारण शहर के तीन जल उपचार संयंत्र बंद हो गए हैं. जिससे पानी की आपूर्ति में 25% की गिरावट आएगी, और अगले एक या दो दिन के लिए कई क्षेत्रों में पानी की कमी होगी.

    मौजूता स्थिति को ''आपातकालीन'' बताते हुए केजरीवाल ने नागरिकों से अनावश्यक यात्रा से बचने और घर के अंदर रहने की अपील की है.

    दिल्ली सरकार के मुताबिक़ शुक्रवार सुबह 12 बजे तक यमुना का जलस्तर 208.58 मीटर नोट किया गया है. गुरुवार को यह 208.66 मीटर पर था.

    शुक्रवार तक जलस्तर के और कम होने, यानी 208.45 मीटर तक पहुंचने की उम्मीद है.

    पीएम मोदी ने भी मांगी जानकारी

    उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी ने उन्हें फ़ोन कर दिल्ली के हालातों की जानकारी मांगी. उन्होंने कहा कि पीएम ने दिल्ली में बाढ़ और जलभराव की स्थिति और इससे निपटने के लिए किए जा रहे प्रयासों के बारे में पूछा.