You’re viewing a text-only version of this website that uses less data. View the main version of the website including all images and videos.
बेंगलुरु में एक कंपनी के सीईओ और उनके सहयोगी की हत्या, कंपनी के पूर्व कर्मचारी पर लगा आरोप
बेंगलुरु में इंटरनेट सेवा देने वाली एक कंपनी चला रहे दो लोगों की हत्या कथित तौर पर उनकी कंपनी के ही एक पूर्व कर्मचारी ने कर दी है.
लाइव कवरेज
प्रियंका झा and चंदन शर्मा
बेंगलुरु में एक कंपनी के सीईओ और उनके सहयोगी की हत्या, कंपनी के पूर्व कर्मचारी पर लगा आरोप
....में - Author, इमरान क़ुरैशी
- पदनाम, बेंगलुरु से, बीबीसी हिंदी के लिए
बेंगलुरु में इंटरनेट सेवा देने वाली एक कंपनी चला रहे दो लोगों की हत्या कथित तौर पर उनकी कंपनी के ही एक पूर्व कर्मचारी ने कर दी है.
शहर के आवासीय इलाके में स्थित एयरोनिक्स मीडिया प्राइवेट लिमिटेड के प्रबंध निदेशक फणीन्द्र सुब्रमण्या और सीईओ वीनू कुमार पर घातक हथियारों से हमला किया गया.
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि फणीन्द्र सुब्रमण्या पर उनकी कंपनी के पूर्व कर्मचारी फेलिक्स और उनके दो साथियों ने उनके कार्यालय में घुसकर हमला कर दिया. उन्हें बचाने दौड़े वीनू पर भी हमलावरों ने हमला कर दिया.
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हमलावर तलवार, छुरी और खंजर से लैस थे.
सहायक पुलिस आयुक्त रमन गुप्ता ने बीबीसी हिंदी को बताया कि यह छोटी कंपनी कुछ ही महीने पहले बनाई गई थी.
उनके अनुसार, सभी अभियुक्त तेज़ और घातक हथियारों से लैस थे.
पुलिस के अनुसार, हत्या का उद्देश्य अभी तक साफ नहीं हो पाया है. जांच के बाद मामले से जुड़ी जानकारियां सामने आ पाएंगी.
निशानेबाज़ी कोचों के इस्तीफ़े का भारतीय प्रदर्शन पर कितना पड़ सकता है असर
मोमो ख़ाने का कॉम्पिटिशन रखकर फंसा चीनी रेस्तरां
चीन में सबसे ज़्यादा मोमो खाने वाली प्रतियोगिता आयोजित करने वाले एक रेस्तरां की मुसीबत बढ़ गई है.
ऐसा माना जा रहा है कि इस प्रतियोगिता की वजह से चीन में खाने की बर्बादी रोकने के लिए बने क़ानून का उल्लंघन हुआ. अब इस रेस्तरां की जाँच की जा रही है.
प्रतियोगिता के दौरान जो सबसे कम समय में 108 मसालों से भरे मोमो खाता, उसे एक टाइम मुफ़्त ख़ाना और 'किंग ऑफ़ बिग स्टमक' का ख़िताब मिलता.
लेकिन इस वायरल चैलेंज ने लोगों को 'भ्रमित' किया. इसकी वजह से लोगों ने हद से ज़्यादा ख़ाना ऑर्डर किया और फिर इसे खा नहीं सके, जिससे ख़ाना बर्बाद हुआ.
साल 2021 में ख़ाने की बर्बादी को रोकने के लिए चीन में क़ानून लाया गया था.
हालांकि, दो साल बाद भी लोग इस क़ानून को लागू करने के लिए जद्दोजहद कर रहे हैं.
चीन में कराए गए एक सर्वे के अनुसार देश के होटलों और रेस्तरां में हर साल कम से कम 3.4 करोड़ टन ख़ाना बर्बाद होता है.
पिछले साल भी फुजियान प्रांत में एक रेस्तरां ने लोगों को आधे घंटे के अंदर 30 किलोग्राम बर्गर खाने का चैलेंज दिया था. इस रेस्तरां के ख़िलाफ़ भी जाँच जारी है.
भारत में भारी बारिश से होती तबाही से पाकिस्तान कितना प्रभावित?
थाईलैंड में होने वाले एशियाई एथलेटिक्स चैंपियनशिप के शुभंकर बने 'भगवान हनुमान'
भगवान हनुमान को थाईलैंड की राजधानी बैंकाॅक में होने वाली एशियाई एथलेटिक्स चैंपियनशिप का आधिकारिक शुभंकर बनाया गया है.
समाचार एजेंसी पीटीआई के अनुसार, एशियाई एथलेटिक्स चैंपियनशिप के 50 साल पूरा होने के मौक़े पर इस बार बैंकाॅक में 12 से 16 जुलाई के बीच हो रहा है.
संस्था ने अपनी वेबसाइट पर बताया, ‘‘भगवान राम की सेवा में हनुमान ने असाधारण क्षमताओं जैसे गति, ताक़त, साहस और बुद्धिमता का प्रदर्शन किया... हनुमान की सबसे बड़ी क्षमता, वास्तव में, उनकी अविश्वसनीय रूप से दृढ़ निष्ठा और भक्ति है.’’
संस्था ने बताया कि 25वीं एशियाई एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2023 के लोगो में खेलों में भागीदारी करने वाले एथलीट, कौशल, एथलीट के टीमवर्क को दिखाया गया है.
भारतीय टीम शनिवार को दिल्ली और बेंगलुरू से बैंकाॅक रवाना हो चुकी है.
विद्रोह के बाद भी वागनर ग्रुप के चीफ़ प्रिगोज़िन से मिले थे राष्ट्रपति पुतिन
समान नागरिक संहिता पर विधि आयोग को मिली 46 लाख प्रतिक्रियाएं
समान नागरिक संहिता (यूसीसी) पर पिछले चार हफ़्ते में भारतीय विधि आयोग को क़रीब 46 लाख प्रतिक्रियाएं मिली हैं. इस पर जवाब देने की समय सीमा में अभी दो दिन बाकी हैं.
समाचार एजेंसी पीटीआई के अनुसार, 22वें विधि आयोग ने 14 जून को यूसीसी पर लोगों से फिर से संपर्क करना शुरू किया था. सोमवार शाम तक 46 लाख प्रतिक्रिया विधि आयोग को मिल चुकी है.
लोग इस मसले पर विधि आयोग को गुरुवार यानी 13 जुलाई तक अपने सुझावों या प्रतिक्रियाओं से अवगत करा सकते हैं.
बताया जा रहा है कि इस मसले पर विधि आयोग आने वाले वक़्त में कुछ संस्थाओं और लोगों से मिलकर भी उनके विचार जानेगा.
राजनीतिक रूप से संवेदनशील इस मसले पर 21वें विधि आयोग ने भी विचार किया था.
अगस्त 2018 में आयोग ने ‘रिफाॅर्म्स ऑफ़ फैमिली लाॅ’ नामक से एक कंसल्टेशन पेपर भी जारी किया था.
हालांकि विधि आयोग, समान नागरिक संहिता पर फिर से चर्चा शुरू करने के अपने फ़ैसले का बचाव कर चुका है.
यूरोप में क्यों बढ़ रहा है कीट-पतंगे खाने का चलन
ईडी पर सुप्रीम कोर्ट के फ़ैसले के बाद बोले अमित शाह- ख़ुश होने वाले भ्रम में जी रहे हैं...
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के निदेशक का तीसरी बार कार्यकाल बढ़ाने के केंद्र सरकार के फ़ैसले को 'अवैध' करार देने के सुप्रीम कोर्ट के फ़ैसले के बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने अपने आलोचकों को निशाने पर लिया है.
सोशल मीडिया साइट ट्विटर पर उन्होंने लिखा है कि प्रवर्तन निदेशालय मामले पर माननीय सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर खुशी मनाने वाले कई कारणों से भ्रम में हैं.
अमित शाह ने कहा कि जबकि सुप्रीम कोर्ट ने "संसद द्वारा विधिवत पास किए गए सीवीसी क़ानून में बदलाव को बरकरार रखा है."
उनके अनुसार, "भ्रष्ट और कानून का ग़लत इस्तेमाल करने वालों पर कार्रवाई करने की ईडी की शक्तियां पहले जैसी ही रहेंगी."
शाह ने लिखा, "ईडी ऐसी संस्था है जो किसी भी व्यक्ति से ऊपर है और वो अपने मुख्य उद्देश्य यानी मनी लॉन्ड्रिंग अपराधों और विदेशी मुद्रा कानूनों के उल्लंघन की जांच करने पर केंद्रित है."
"ऐसे में ईडी का डायरेक्टर कौन है, ये अहम नहीं है, क्योंकि जो कोई भी इस भूमिका में होता है, वो विकास विरोधी मानसिकता रखने वाले ताक़तवर लोगों के आरामपसंद समूह के अनियंत्रित भ्रष्टाचार पर नज़र रखेगा."
क्या कहा सुप्रीम कोर्ट ने?
इससे पहले, सुप्रीम कोर्ट ने ईडी निदेशक संजय कुमार मिश्रा का तीसरी बार कार्यकाल बढ़ाने के केंद्र सरकार के फ़ैसले को पलटते हुए कहा कि वे 31 जुलाई तक ही इस पद पर बने रह सकते हैं. वैसे उनका कार्यकाल 18 नवंबर तक था.
अदालत ने हालांकि अपने एक अहम आदेश में दिल्ली स्पेशल पुलिस एस्टैब्लिशमेंट (डीएसपीई) एक्ट और सेंट्रल विजिलेंस कमीशन (सीवीसी) एक्ट में हाल में किए गए बदलावों को उचित करार दिया हैण्
सुप्रीम कोर्ट के इस फै़सले के बाद केंद्र सरकार सीबीआई और ईडी के डायरेक्टरों का कार्यकाल बढ़ा सकती है. अदालत ने इनके दो साल के तय कार्यकाल के अलावा तीन और साल के लिए कार्यकाल बढ़ाने का आदेश दिया है.
19वीं सदी के पुलिस रिकॉर्ड ने उठाया दिल्ली में अपराध के शुरुआती दिनों से पर्दा
देहरादून: टमाटरों से भरी वैन पर गिरा भारी बोल्डर, 3 की मौत, 3 घायल
....में - Author, आसिफ़ अली
- पदनाम, बीबीसी हिंदी के लिए, देहरादून से
देहरादून के कालसी थाना क्षेत्र के कोटा दमोह गांव के पास से गुज़र रही टमाटर से भरी एक यूटिलिटी वाहन के उपर एक बोल्डर गिरने से तीन लोगों की मौत हो गई और तीन गंभीर रूप से घायल हुए हैं.
घायलों का इलाज अस्पताल में चल रहा है.
कालसी थानाध्यक्ष रवींद्र सिंह नेगी ने बताया, ''कालसी से क़रीब 22 किमी दूर यह हादसा हुआ है. ज़्यादा बरसात होने पर पहाड़ों से मिट्टी खिसकती है,और ऐसे पत्थर और बोल्डर और पत्थर नीचे गिरते हैं. सूचना मिलते ही तुरंत कार्रवाई करते हुए मौके पर स्थानीय लोगों के सहयोग से राहत और बचाव कार्य चलाया गया.''
थानाध्यक्ष रविंद्र सिंह नेगी ने बताया, ''इस दुर्घटना में 3 लोगों की मौत हुई है और 3 घायल हुए हैं. मृतकों के शवों को पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है.''
गाड़ी में कुल 6 लोग सवार थे. वाहन गांव कोटा डीमऊ से टमाटर और सवारियां लेकर विकासनगर सब्ज़ीमंडी जा रहा था.
प्रचंड ने नेपाली संसद में भारत से जुड़े अपने बयान पर मानी ग़लती
दिनभर- 'पूरा दिन, पूरी ख़बर', सुनिए प्रेरणा और सुमिरन के साथ.
स्वीडन में क़ुरान जलाने की घटना पर अफ़ग़ानिस्तान की तालिबान सरकार ने उठाया ये सख़्त कदम
स्वीडन की राजधानी स्टॉकहोम की एक मस्जिद के बाहर विरोध प्रदर्शन के दौरान क़ुरान जलाने के मामले पर अब तालिबान सरकार ने स्वीडन के ख़िलाफ़ कड़ा रुख अपनाया है.
तालिबान सरकार ने कहा है कि इस मामले के सामने आने के बाद अफ़ग़ानिस्तान में स्वीडन की गतिविधियां निलंबित कर दी गई हैं.
तालिबान के प्रवक्ता ज़बीउल्लाह ने इस संबंध में एक बयान जारी किया है.
इसके अनुसार, "स्वीडन में पवित्र कु़रान और मुसलमानों की धार्मिक भावनाओं का अपमान करने के बाद, अफ़ग़ानिस्तान में स्वीडन की गतिविधियों को निलंबित कर दिया गया है. जब तक इस जघन्य कृत्य के लिए मुसलमानों से माफ़ी नहीं मांगी जाती तब तक ये रोक जारी रहेगी."
इस बयान में बाकी मुस्लिम बहुल देशों से भी स्वीडन के साथ संबंधों पर दोबारा विचार करने को कहा गया है.
हाल ही में ईद-उल-अज़हा (बकरीद) के मौक़े पर स्वीडन में एक मस्जिद के बाहर इराक़ में पैदा हुए शरणार्थी ने मुसलमानों के पवित्र क़ुरान को जला दिया था.
बीते कुछ महीनों में स्वीडन में क़ुरान की प्रतियां जलाने की योजना को लेकर कई बार दंगे भड़के हैं.
इसके बाद से ही सऊदी अरब, ईरान और पाकिस्तान सहित कई इस्लामिक देश स्वीडन के ख़िलाफ़ सख्ती का एलान कर चुके हैं.
ईरान सरकार ने तो अपना नया राजदूत ही स्वीडन भेजने से मना कर दिया था. वहीं, सऊदी अरब ने स्वीडन के राजदूत को इस मामले में तलब किया था.
चंद्रयान-3 मिशनः इसरो ने प्रक्षेपण का रिहर्सल किया पूरा
चंद्रमा के अध्ययन के लिए शुक्रवार को लॉन्च किए जाने वाले चंद्रयान-3 मिशन के पहले भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने पूरी प्रक्रिया का पूर्व अभ्यास पूरा कर लिया है.
इसरो ने ट्विटर पर किए एक पोस्ट में इस बात की जानकारी दी है.
इस पोस्ट में इसरो ने लिखा है, ‘‘चंद्रयान-3 मिशनः इसके लाॅन्च की पूरी तैयारी और 24 घंटे तक चलने वाली ‘लाॅन्च रिहर्सल’ प्रक्रिया पूरी हुई.’’
चंद्रयान-3 अभियान
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान परिषद (इसरो) ने घोषणा की थी कि वो चांद पर अपना अभियान चंद्रयान-3, 14 जुलाई की दोपहर 2.35 बजे भेजेगा.
इसरो के शुरुआती दो अभियानों के बाद यह तीसरा प्रयास है जिसे चंद्रयान-2 के फ़ॉलोअप मिशन के रूप में देखा जा रहा है.
इस मिशन में चांद की सतह पर सॉफ़्ट लैंडिंग की कोशिश की जाएगी, यह मुक़ाम केवल तीन देशों रूस, अमेरिका और चीन को हासिल है.
इसरो ने अपने पहले सूर्य अभियान आदित्य-एल1 का भी एलान किया था.
सीमा हैदर का मुसलमान से हिन्दू बनना और सचिन के घर का माहौल- ग्राउंड रिपोर्ट
झारखंड: बिंदी लगाने पर शिक्षिका की डाँट से आहत दलित छात्रा ने की ख़ुदकुशी
....में - Author, रवि प्रकाश
- पदनाम, बीबीसी हिंदी के लिए, रांची से
झारखंड के धनबाद में अपनी शिक्षिका की डाँट से कथित तौर पर अपमानित महसूस कर रहीं 17 साल की एक दलित छात्रा ने फाँसी लगाकर ख़ुदकुशी कर ली है. ख़ुदकुशी के वक़्त वो स्कूल यूनिफ़ॉर्म में ही थीं.
उनके घरवालों ने उन्हें दुपट्टे से लटकता देख पुलिस को इसकी सूचना दी.
उनके पॉकेट से सुसाइड नोट मिला है, जिसमें उन्होंने अपनी मौत के लिए एक शिक्षिका को ज़िम्मेदार बताया है.
वो हनुमानगढ़ी मोहल्ले में अपनी माँ और भाइयों के साथ रहती थीं. वो धनबाद के सेंट ज़ेवियर स्कूल में 10वीं की छात्रा थीं.
झारखंड पुलिस ने तेतुलमारी थाना में शिक्षिका और स्कूल के प्रिंसिपल के ख़िलाफ़ एक रिपोर्ट दर्ज की है. तेतुलमारी के थाना प्रभारी आशीष कुमार यादव ने इसकी पुष्टि की है.
इस मामले की जाँच करने तेतुलमारी पहुँची डीएसपी निशा मुर्मू ने मीडिया को बताया कि उन शिक्षिका को गिरफ़्तार कर लिया गया है. पुलिस इसकी आगे की जाँच कर रही है.
उषा की माँ वंदना देवी ने आरोप लगाया है कि उनकी बेटी को स्कूल में हमेशा प्रताड़ित किया जाता था.
वंदना देवी ने कहा, “मेरी बेटी बिंदी लगाकर स्कूल चली गई थी. बस उतनी सी बात पर उसकी टीचर ने उसे सबके सामने डाँटा और थप्पड़ मारे. इसके बाद उसे स्कूल से भी निकाल दिया गया. इससे वो गंभीर सदमे में आ गई और उसने आत्महत्या कर ली."
"मेरे पति की मौत के अभी एक साल भी नहीं हुए हैं. अब मैं बेटी की मौत से टूट गई हूँ. वो बस 3-4 महीने उस स्कूल में पढ़ती, उसके बाद बोर्ड की परीक्षा हो जाती. लेकिन उसकी टीचर ने उसे बेइज़्ज़त किया और मेरी बेटी इस दुनिया से चली गई.”
इस घटना से आक्रोशित लोगों ने मंगलवार को सड़क जाम कर स्कूल प्रबंधन के खिलाफ कार्रवाई की माँग की और मृतका के परिजनों को मुआवज़ा देने की माँग की है.
इसराइल की सरकार के एक विधेयक के ख़िलाफ़ देश में भारी विरोध प्रदर्शन
इसराइल में सरकार के एक फ़ैसले के ख़िलाफ़ लोग सड़कों पर हैं. हज़ारों की संख्या में प्रदर्शन कर रहे ये लोग इसराइल की सड़कों को अवरोधित कर रहे हैं. ये प्रदर्शनकारी सरकार की ओर से किए जा रहे न्यायिक सुधारों के ख़िलाफ़ सड़कों पर उतरे हैं.
इसराइल की सरकार एक विधेयक ले कर आई है. इसमें सरकार के मंत्रियों के फ़ैसलों की समीक्षा करने के सर्वोच्च न्यायालय की शक्तियों को घटाने की बात है. इसी के ख़िलाफ़ लोग सड़कों पर उतरे हैं.
पुलिस ने इन प्रदर्शकारियों को यरूशलम-तेल अवीव हाई-वे से हटाने के लिए वॉटर कैनन का इस्तेमाल किया. अब तक 42 लोग गिरफ़्तार किए गए हैं.
सरकार के इस विधेयक पर इसराइल की जनता बंटी हुई है.
इसे लेकर देश में विरोध प्रदर्शन किए जा रहे हैं. आशंका है कि बाद में हवाई अड्डे के आसपास, यरूशलम स्थित राष्ट्रपति आवास, तेल अवीव में इसराइली रक्षा मंत्रालय के मुख्यालय पर और अमेरिकी दूतावास के कार्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन हो सकते हैं.
इस साल की शुरुआत में जब सरकार ने इस प्रस्ताव को सामने रखा था, तब से ही रह-रह कर सामूहिक विरोध प्रदर्शनों के लिए हज़ारों लोग सड़कों पर उतर रहे हैं.
यूक्रेन के शामिल होने की समय सीमा तय न करने पर ज़ेलेंस्की ने नेटो को लिया आड़े हाथ
यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर ज़ेलेंस्की ने नेटो को निशाना बनाते हुए कहा है कि नेटो में यूक्रेन को शामिल करने की समय सीमा तय न किया जाना बिल्कुल ‘बेतुका’ है.
लिथुआनिया की राजधानी विलनीयस में मंगलवार से शुरू हो रहे शिखर सम्मेलन के ठीक पहले ज़ेलेंस्की ने सोशल मीडिया साइट ट्विटर पर डाले एक पोस्ट में कई बातें कही हैं.
उन्होंने आरोप लगाया कि ऐसा करने से रूस के साथ होने वाली बातचीत में यूक्रेन की सदस्यता को लेकर सौदेबाज़ी की गुंजाइश बची रह जाती है.
वे बोले कि इससे रूस को अपना ‘आतंक’ जारी रखने का प्रोत्साहन मिलता है.