आर्टिकल 370: केंद्र ने सुप्रीम कोर्ट में दायर किया नया हलफनामा, क्या कहा?
आर्टिकल 370 को हटाए जाने के केंद्र सरकार के फैसले को चुनौती देनी वाली याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में होने वाली सुनवाई से एक दिन पहले केंद्र सरकार ने उच्चतम न्यायालय में नया हलफनामा दायर किया है.
लाइव कवरेज
प्रियंका झा and स्नेहा
लक्ष्य सेन ने जीता कनाडा ओपन ख़िताब, फ़ाइनल में चीनी खिलाड़ी को दी शिकस्त
इमेज स्रोत, ANI
भारत के बैडमिंटन खिलाड़ी लक्ष्य सेन ने चीन के ली शी फेंग को हराकर कनाडा ओपन ख़िताब अपने नाम कर लिया है.
21 साल के लक्ष्य सेन ने ली शी फेंग को 21-18 और 22-20 से सीधे सेट में हराया.
लक्ष्य सेन ने इससे पहले सेमी फ़ाइनल में जापान के केंता निशिमोतो को हराकर फ़ाइनल में जगह पक्की की थी.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त
हालांकि, कनाडा ओपन में ही भारत की ओलंपिक मेडलिस्ट पीवी सिंधु सेमीफ़ाइनल में जापान की एकाने यामगुची से हारने के बाद फ़ाइनल तक नहीं पहुंच सकी.
प्रेज़ेटर पर अश्लील तस्वीरों के लिए पैसे देने के आरोप पर बीबीसी ने कहा - पुलिस के संपर्क में हैं
इमेज स्रोत, Getty Images
बीबीसी ने बताया है कि वो अपने एक प्रेज़ेंटर की ओर से अश्लील फोटो के लिए एक टीनएजर को 35 हज़ार पाउंड का भुगतान करने से जुड़े मामले में पुलिस के साथ संपर्क में है.
बीबीसी ने कहा है कि वो सच का पता लगाने के लिए तेज़ी से काम कर रहा है और जिस प्रेज़ेंटर पर आरोप लगे हैं, उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है.
हालांकि, प्रेज़ेंटर की पहचान सार्वजनिक नहीं की गई है.
इस बारे में पहली बार शुक्रवार को 'द सन' अखबार ने रिपोर्ट प्रकाशित की थी.
पुलिस ने कहा कि बीबीसी हमसे संपर्क में था लेकिन अभी तक इस मामले में कोई औपचारिक शिकायत नहीं की गई है.
बीबीसी न्यूज़ के अनुसार कॉर्पोरेशन सोमवार को इस मामले पर चर्चा के लिए मेट्रोपॉलिटन पुलिस से मिलेगा.
हालांकि, बीबीसी और द सन दोनों ने ही प्रेज़ेंटर की पहचान उजागर नहीं की है.
द सन ने रविवार को एक और रिपोर्ट में दावा किया कि ख़बर सामने आने के बाद प्रज़ेंटर ने घबराकर टीनएजर को दो बार फ़ोन किया. उन्होंने सवाल किया, "ये तुमने क्या कर दिया"? इतना ही नहीं प्रेज़ेंटर ने टीनएजर से ये भी कहा कि वो अपनी मां से इस मामले की जाँच रोकने को कहे.
इससे पहले बीबीसी ने रविवार को जारी बयान में कहा था कि वो तथ्य सामने लाने के लिए जितना जल्दी हो सकता है, उतना जल्दी काम कर रहा है.
बीबीसी ने ये भी बताया कि उसे इस मामले के बारे में पहली बार मई में पता चला था. इस बयान के अनुसार, "गुरुवार को सामने आए आरोप नए तरह के हैं और हमारे प्रोटोकॉल के अनुसार, अंदरूनी स्तर पर जाँच के अलावा हम बाहर अधिकारियों के साथ भी संपर्क में हैं."
बीबीसी ने ये भी कहा है कि वो आने वाले दिनों में इस मामले पर अधिक जानकारी देने की स्थिति में होगा.
हालांकि, द सन की रिपोर्ट में ये कहा गया है कि किशोर का परिवार बीबीसी के ताज़ा बयान से नाखुश है.
इसके अनुसार, "शुरुआत में की गई शिकायत के बाद बीबीसी से किसी ने भी इंटरव्यू के लिए उनसे संपर्क तक नहीं किया."
बीबीसी कल्चर एडिटर केटी रैज़ल की ओर ने कहा, "हमें आरोपों की सच्चाई के बारे में नहीं पता है."
उन्होंने कहा कि कॉर्पोरेशन के बयान से ये संकेत मिलते हैं कि उसकी शुरुआती जांच किशोर के परिवार से पर्याप्त प्रतिक्रिया न मिलने की वजह से प्रभावित हुई है.
टीएमसी ने राज्यसभा चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की घोषणा की
इमेज स्रोत, Facebook/Saket Gokhle
पश्चिम बंगाल की सत्ताधारी पार्टी तृणमूल कांग्रेस ने 24 जुलाई को होने जा रहे राज्यसभा चुनाव के लिए अपने छह उम्मीदवारों के नाम का एलान कर दिया है.
टीएमसी ने एक ट्वीट में बताया है कि डेरेक ओ ब्रायन, डोला सेन, सुखेंदु शेखर रे, समीरुल इस्लाम, प्रकाश चिक बरैक और साकेत गोखले को राज्यसभा सीटों पर उम्मीदवार बनाया है.
साकेत गोखले को इसी साल प्रवर्तन निदेशालय ने मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े एक केस में गिरफ़्तार किया था.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त
राज्यसभा की 10 सीटों पर 24 जुलाई को चुनाव होने हैं.
सुनील गावस्कर रोहित शर्मा की कप्तानी से निराश क्यों हैं?
इमेज स्रोत, Getty Images
पूर्व क्रिकेटर सुनील गावस्कर ने कहा है कि वो रोहित शर्मा की कप्तानी से निराश हैं और उन्हें रोहित से कहीं ज़्यादा उम्मीदें थीं.
इंडियन एक्सप्रेस के एक कार्यक्रम के दौरान सुनील गावस्कर ने कहा, "मुझे उनसे (रोहित शर्मा) ज़्यादा उम्मीदें थीं. भारत में अलग बात है, लेकिन जब आप विदेश में अच्छा करते हैं, तो असल परीक्षा वहीं होती है. इस मामले में वो थोड़ा निराशाजनक रहे हैं. यहां तक कि टी-20 फॉर्मेट में, आईपीएल के इतने अनुभव, कप्तान के तौर पर सैकड़ों मैच खेलने और आईपीएल के कुछ सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों के साथ भी आप फ़ाइनल में जगह नहीं बना सके, ये निराशाजनक है."
गावस्कर ने ये जानने की भी इच्छा जताई कि क्या भारत की हार के बाद बीसीसीआई और चयनकर्ताओं की ओर से सही-सही समीक्षा की जाती है या नहीं.
विशेष तौर पर बीते महीने वर्ल्ड चैम्पियनशिप में ऑस्ट्रेलिया से मिली हार का ज़िक्र करते हुए उन्होंने कहा कि कोच राहुल द्रविड़ और कप्तान रोहित शर्मा से उनके फ़ैसलों पर स्पष्टीकरण मांगा जाना चाहिए था.
गावस्कर ने कहा, "उन्हें सवाल करने चाहिए. आपने पहले गेंदबाज़ी क्यों की? ठीक है, टॉस के समय आपने इस बारे में बताया कि ओवरकास्ट और बाकी वजहें थीं...इसके बाद सवाल ये होना था कि क्या आपको शॉर्ट बॉल को लेकर ट्रेविस हेड की कमज़ोरी के बारे में नहीं पता था? फिर उनके 80 रन बनाने के बाद क्यों बाउंसर फेंकी गई? आप जानते हैं, जैसे ही ट्रेविस हेड बल्लेबाज़ी करने उतरे थे, कमेंट्री बॉक्स में हमारे साथ रिकी पॉन्टिंग थे जो लगातार कह रहे थे, 'उन्हें बाउंसर फेंकिए, बाउंसर फेंकिए'...सबको इस बारे में पता था लेकिन हमने कोशिश नहीं की."
ब्रेकिंग न्यूज़, चीन: गुआंगदोंग प्रांत में छोटे बच्चों के स्कूल में चाकू से किए हमले में छह लोगों की मौत
चीन के गुआंगदोंग प्रांत में चाकू से किए हमले में छह लोगों की मौत हो गई है और एक व्यक्ति घायल है. ये हमला इस प्रांत के एक प्ले स्कूल में हुआ है.
पुलिस ने बीबीसी को ये जानकारी दी है.
पुलिस का कहना है कि इस मामले में 25 साल के एक व्यक्ति को गिरफ़्तार किया गया है और हमले की वजह पता लगाने के लिए जांच की जा रही है.
पुलिस ने अभी पीड़ितों के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है पर ये कहा है कि हमला इरादतन किया गया है.
हमला सोमवार को स्थानीय समय के अनुसार 7 बजकर 40 मिनट पर हुआ है.
ख़ुद को गृह मंत्री अमित शाह का ओएसडी बताने वाले सिविल इंजीनियर को पुलिस ने किया गिरफ़्तार
इमेज स्रोत, ANI
दिल्ली पुलिस ने ख़ुद को गृह मंत्री अमित शाह के अमले का बताने वाले एक सिविल इंजीनियर को गिरफ़्तार किया है.
समाचार एजेंसी पीटीआई के अनुसार, ये शख्स गंगा एक्सप्रेसवे परियोजना के लिए ख़ुद को सीनियर अधिकारी के तौर पर नियुक्त करवाना चाहता था.
पुलिस के अनुसार, गिरफ़्तार शख्स का नाम रॉबिन उपाध्याय है, जिनकी उम्र 48 साल है. वो उत्तर प्रदेश के मेरठ के रहने वाले हैं और बीते 25 सालों में कई बहुराष्ट्रीय कंपनियों में नौकरी करने का दावा करते हैं.
पुलिस ने बताया कि ख़ुद को अमित शाह के अमले का बताकर रॉबिन उपाध्याय गंगा एक्सप्रेसवे प्रोजेक्ट के लिए वाइस प्रेसिडेंट और प्रॉजेक्ट कोऑर्डिनेटर के तौर पर नियुक्ति करवाने की कोशिश कर रहे थे.
यह मामला उस वक़्त प्रकाश में आया, जब अक्षत शर्मा नाम के व्यक्ति ने नई दिल्ली में साइबर पुलिस थाने में एक शिकायत दी.
इस शिकायत में उन्होंने कहा कि उन्हें एक 'फ़र्ज़ी' ईमेल पते से उनकी आधिकारिक ईमेल आईडी पर ख़ुद को केंद्रीय गृह मंत्री का ओएसडी होने का दावा करने वाले राजीव कुमार नाम के एक शख्स का ईमेल मिला है.
अक्षत की ओर से पुलिस में की गई शिकायत के अनुसार, ईमेल करने वाले व्यक्ति ने बताया कि उसे रॉबिन उपाध्याय को गंगा एक्सप्रेसवे परियोजना के लिए सीनियर एसोसिएट उपाध्यक्ष-सह-परियोजना समन्वयक के रूप में नियुक्त करने के लिए निर्देश देने को कहा गया है.
पुलिस के अनुसार जाँच में ये सामने आया कि ईमेल आईडी छह-सात दिन पहले बनी है और ये रॉबिन उपाध्याय के नाम से रजिस्टर्ड है.
पूछताछ में उपाध्याय ने बताया कि वो सिविल इंजीनियर हैं और उनके पास ऐसी परियोजनाओं पर काम करने का लंबा अनुभव है.
अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (नई दिल्ली) हेमंत तिवारी ने बताया कि रॉबिन उपाध्याय को शनिवार को उनके घर से गिरफ़्तार किया गया.
विदेश मंत्री एस जयशंकर राज्यसभा चुनाव के लिए आज गुजरात से भर सकते हैं पर्चा
इमेज स्रोत, ANI
विदेश मंत्री एस. जयशंकर सोमवार को गुजरात के गांधीनगर से राज्यसभा चुनाव के लिए अपना नामांकन भर सकते हैं.
पर्चा भरने के लिए रविवार को ही एस. जयशंकर गुजरात पहुँच चुके हैं. समाचार एजेंसी पीटीआई ने बीजेपी के एक नेता के हवाले से इसकी पुष्टि की है.
गुजरात में बीजेपी के महासचिव प्रदीप सिंह वघेला ने कहा कि जयशंकर सोमवार दोपहर तक अपना नामांकन दाखिल कर सकते हैं. एस. जयशंकर का कार्यकाल 18 अगस्त को पूरा हो रहा है.
गुजरात पहुँचने पर यहां मंत्री राघवजी पटेल, अहमदाबाद के मेयर किरीट परमार और भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के कुछ विधायकों ने जयशंकर का एयरपोर्ट पर स्वागत किया.
हालांकि, बीजेपी ने 24 जुलाई को राज्यसभा की तीन सीटों के लिए होने जा रहे चुनावों के लिए अपने उम्मीदवारों के नाम घोषित नहीं किए हैं, लेकिन जयशंकर के नामांकन भरने को पक्का माना जा रहा है.
वहीं, कांग्रेस ने शुक्रवार को कहा कि वो गुजरात से राज्यसभा की तीन सीटों पर चुनाव के लिए अपने उम्मीदवार नहीं खड़े करेगी क्योंकि यहां 182 सदस्यों वाली विधानसभा में उसके पास पर्याप्त संख्या बल नहीं है.
गुजरात से 11 राज्यसभा सीटों में से आठ पर फ़िलहाल बीजेपी के नेता हैं और बाक़ी पर कांग्रेस के.
इन आठ में से एस जयशंकर, जुगलजी ठाकोर और दिनेश अनवदिया के कार्यकाल 18 अगस्त को पूरे हो रहे हैं. इन्हीं तीनों सीटों के लिए 24 जुलाई को चुनाव होना है.
नामांकन भरने की आख़िरी तारीख 13 जुलाई है. उम्मीदवार 17 जुलाई तक अपना नामांकन वापस ले सकते हैं.
फ़्रांस में हिंसा का असर, राष्ट्रीय दिवस के दिन आतिशबाज़ी पर रोक
इमेज स्रोत, EPA
फ़्रांस ने अपने राष्ट्रीय दिवस यानी बास्टिल डे से पहले आतिशबाज़ी करने, पटाखे रखने या एक से दूसरी जगह लाने-ले जाने पर प्रतिबंध लगा दिया है.
सरकार ने रविवार को एक आदेश जारी कर 14 जुलाई को फ़्रांस के राष्ट्रीय दिवस से जुड़े समारोहों के लिए आतिशबाज़ी से जुड़े विस्फोटकों पर रोक लगाई.
फ़्रांस की सरकार ने ये क़दम बीते महीने 17 साल के युवक नाहेल एम की पुलिस की गोली से जान जाने के बाद छिड़े दंगों को ध्यान में रखते हुए लिया है.
हालांकि, ये प्रतिबंध स्थानीय प्रशासनों की ओर से कराई जा रही आतिशबाज़ियों पर लागू नहीं होगा.
फ़्रांस सरकार ने कहा है, "14 जुलाई के जश्न के दौरान क़ानून व्यवस्था में किसी तरह की दिक़्क़त के ख़तरे को टालने के लिए किसी भी विस्फोटक पदार्थ को ख़रीदने, रखने या एक से दूसरी जगह ले जाने पर रोक होगी. 15 जुलाई तक देश में आतिशबाज़ी पर भी रोक होगी."
पिछले महीने छिड़ी हिंसा के दौरान आतिशबाज़ी ही प्रदर्शनकारियों का अहम हथियार थे. ये हिंसा फ़्रांस में पिछले 20 सालों की सबसे भीषण हिंसा मानी जा रही है.
सामान्य दौर में बी कई बार बास्टिल डे से जुड़े समारोहों के दौरान कुछ लोग पटाखे फेंककर अपना विरोध जताते हैं.
हाल ही में हुए प्रदर्शनों के दौरान कुल 3700 लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया था. इनमें से करीब 1 हज़ार 160 नाबालिग़ थे.
आज भी दिल्ली, पंजाब और हिमाचल में भारी बारिश का अलर्ट
इमेज स्रोत, ANI
उत्तर भारत में मूसलाधार बारिश का दौर जारी है. हिमाचल प्रदेश, पंजाब और दिल्ली में सोमवार को भी भारी बारिश का अनुमान है.
दिल्ली और नोएडा में एहतियातन सोमवार को स्कूल बंद करने के आदेश दिए गए हैं.
वहीं, हरियाणा में हथिनी कुंड बराज में दो लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया है, जिससे यमुना नदी भी उफान पर है और ये जल्द ही ख़तरे के निशान से ऊपर पहुँच जाएगी.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 1
मौसम विभाग के अनुसार, आज भी पंजाब, हरियाणा-चंडीगढ़, दिल्ली और राजस्थान में भारी बरसात हो सकती है. वहीं, उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में अत्याधिक बारिश का अनुमान है. अगले तीन दिनों तक गोवा, महाराष्ट्र क मध्यवर्ती इलाक़ों और गुजरात में भी अच्छी बारिश होगी.
चंडीगढ़ नगर निगम की कमिश्नर अनिंदिता मित्रा ने समाचार एजेंसी एएनआई को बताया कि शहर में रविवार को 300एमएम से अधिक बरसात हुई है.
किसी भी विषम परिस्थिति से निपटने के लिए तीन इमर्जेंसी कंट्रोल रूम बनाए गए हैं और साथ ही 18 क्विक रेस्पॉन्स टीमें भी गठित की गई हैं. उन्होंने लोगों से गैर-ज़रूरी यात्राओं को फिलहाल टालने की अपील की है.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 2
समाचार एजेंसी पीटीआई के अनुसार, भारी बरसात की वजह से पंजाब के फतेहगढ़ साहिब में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं और लोगों को वहां से सुरक्षित निकाला जा रहा है. पंजाब के रोपड़ इलाके में सोमवार सुबह भी बरसात जारी है.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 3
वहीं, दिल्ली की पीडब्लूडी मंत्री आतिशी के घर में भी रविवार को बारिश का पानी घुस गया, जिसे बाद में पंप की मदद से निकाला गया.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 4
हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बारिश की वजह से 50 साल पुराना पुल बह गया. राज्य में ब्यास नदी उफ़ान पर है और कई जगहों पर गाड़ियां, मकान पानी में बह गए है.
मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को राज्य के बिलासपुर, सोलन, शिमला, सिरमौर, उना, हमीरपुर, मंडी और कुल्लू में मध्यम से भारी बारिश दर्ज की जा सकती है. वहीं कुछ इलाकों में अत्याधिक बरसात भी हो सकती है.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 5
जम्मू और कश्मीर के कठुआ में ज़िला प्रशासन ने पुलिस और एसडीआरएफ़ की मदद से अलग-अलग जगहों पर फंसे 36 लोगों को सुरक्षित निकाला है. ये सभी लोग उझ नदी में अचानक बनी बाढ़ की स्थिति की वजह से फंस गए थे.
नमस्कार! बीबीसी हिंदी के इस लाइव पेज से जुड़ने के लिए आपका शुक्रिया.
हम यहाँ आपको दिन भर की सभी बड़ी ख़बरें और लाइव अपडेट्स देते रहेंगे.
यह लाइव पेज 24 घंटे उपलब्ध है. 09 जुलाई के अपडेट्स के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं.