ईडी ने मनीष सिसोदिया की संपत्ति की ज़ब्त, केजरीवाल और आतिशी उतरीं बचाव में

प्रवर्तन निदेशालय ने शुक्रवार को दिल्ली के पूर्व उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया समेत कुछ और लोगों की क़रीब 52.24 करोड़ रुपये की संपत्ति अस्थायी तौर पर ज़ब्त कर ली है.

लाइव कवरेज

विकास त्रिवेदी and अनंत प्रकाश

  1. अमेरिका के किस बयान पर कांग्रेस बोली, 'ये कभी नहीं हुआ'

    कांग्रेस नेता मनीष तिवारी

    इमेज स्रोत, ANI

    इमेज कैप्शन, कांग्रेस नेता मनीष तिवारी

    कांग्रेस नेता मनीष तिवारी ने शुक्रवार को अमेरिकी राजदूत के मणिपुर पर दिए गए बयान की कड़े शब्दों में निंदा की है.

    कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ प्रवक्ता मनीष तिवारी ने कहा है कि इससे पहले ऐसा कभी नहीं हुआ कि एक अमेरिकी राजदूत ने भारत के आंतरिक मामले पर टिप्पणी की हो.

    समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक़, अमेरिकी राजदूत इरिक गारसेटी ने कोलकाता में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान मणिपुर में जारी हिंसा पर बयान दिया था.

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    उन्होंने कहा था कि यह हिंसा मानवीय चिंता का विषय है और अमेरिका इसमें मदद करने के लिए तैयार है.

    इस पर तिवारी ने अपनी आपत्ति जताते हुए ट्वीट किया है.

    उन्होंने लिखा है, "जितना मुझे याद है, पिछले चार दशकों में किसी अमेरिकी राजदूत ने भारत के आंतरिक मामलों पर इस तरह का बयान नहीं दिया. हमारे सामने पंजाब से लेकर जम्मू-कश्मीर और उत्तर-पूर्व में चुनौतियां आई हैं जिनका हमने समझदारी के साथ सामना किया."

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

    समाचार एजेंसी एएनआई से बात करते हुए उन्होंने कहा, "भारत ने अपने आंतरिक मामलों में किसी भी तरह के बयान की सराहना नहीं की है. ऐसे बयानों को हमेशा नकारात्मक दृष्टि से ही देखा गया है. अमेरिकी में गोलीबारी होती है. इस पर हमने अमेरिका से कभी ये नहीं कहा कि हमसे सीख लीजिए कि उस पर किस तरह नियंत्रण किया जाए. वो भी तो एक मानवीय त्रासदी है."

    छोड़िए X पोस्ट, 3
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 3

    "अमेरिका में रंग भेद को लेकर दंगे होते हैं. वो भी एक मानवीय त्रासदी है. हमने कभी नहीं कहा कि हम आपको पंथ निरपेक्षता की सीख देंगे. मुझे याद है कि नब्बे के दशक में जब श्रीमती रॉबिन राफेल (अमेरिकी राजनयिक) जम्मू-कश्मीर के मुद्दे पर बहुत उग्र रहा करती थीं. लेकिन जो भी अमेरिकी राजदूत रहे हैं, वे बेहद संयम से बयान देते थे. ऐसे में शायद ये जो नये अमेरिकी राजदूत आए हैं, उन्हें दोनों देश के बीच रिश्तों के इतिहास को संज्ञान में लेना ज़रूरी है."

  2. जवाहरलाल नेहरू और सुभाष चंद्र बोस के बीच कैसे आई दूरी? - विवेचना

    वीडियो कैप्शन, जवाहर लाल नेहरू और सुभाष चंद्र बोस के बीच कैसे आई दूरी?

    सुभाष चंद्र बोस जवाहरलाल नेहरू को अपने बड़े भाई के रूप में देखते थे.

    नेहरू भी बोस की बहुत इज्ज़त करते थे लेकिन एक व़क्त के बाद दोनों के बीच दूरियां आ गईं.

    दूरियों की क्या वजह रही? नेहरू-बोस के रिश्ते किन उतार-चढ़ाव से होकर गुज़रे, विवेचना में उनके संबंधों पर नज़र दौड़ा रहे हैं रेहान फ़ज़ल.

  3. कुश्ती खिलाड़ियों के यौन शोषण के मामले में बृज भूषण शरण सिंह को कोर्ट का समन

    बृज भूषण शरण सिंह

    इमेज स्रोत, ANI

    इमेज कैप्शन, बृज भूषण शरण सिंह

    दिल्ली के राउज़ एवेन्यू कोर्ट ने महिला कुश्ती खिलाड़ियों के यौन शोषण के मामले में बीजेपी सांसद बृज भूषण शरण सिंह और विनोद तोमर को समन जारी किया है.

    समाचार एजेंसी एएनआई की रिपोर्ट के अनुसार, कुश्ती खिलाड़ियों के यौन शोषण के मामले में पुलिस की चार्जशीट का अदालत ने संज्ञान ले लिया है और उसके बाद ये समन आदेश जारी किया गया है.

    मामले की सुनवाई के लिए अगली तारीख 18 जुलाई को तय की गई है.

    इस घटनाक्रम पर बृज भूषण शरण सिंह ने कहा है कि वे 18 जुलाई को होने वाली सुनवाई के दौरान अदालत में उपस्थित रहेंगे.

    उन्होंने कहा, "मैं अदालत के समक्ष उपस्थित होने से कोई छूट नहीं चाहता हूं."

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

  4. ऐसे गांव की कहानी, जहां कूड़े के बदले मिलता है सोना

    वीडियो कैप्शन, ऐसे गांव की कहानी, जहां कूड़े के बदले मिलता है सोना

    जम्मू कश्मीर के अनंतनाग ज़िले के सादीवाड़ा गांव में आपको कई लोग कूड़ा बीनते और सफ़ाई करते नज़र आ जाएंगे.

    लेकिन इस सफ़ाई के पीछे एक अलग तरह का आइडिया है.

    गांव के सरपंच को आइडिया आया कि तेज़ी से फैलते हुए कूड़े को अगर काबू करना है तो कुछ करना होगा. उन्होंने कहा कि जो सबसे ज़्यादा कूड़ा लाएगा, उसे सोने का सिक्का दिया जाएगा.

    ये आइडिया काम कर गया और गांव के लोगों ने कचरा बीनना शुरू कर दिया. धीरे-धीरे ये गांववालों की आदत बनने लगी. और अब गांव में बड़ा बदलाव आ रहा है.

  5. यूपी: ग्रेटर नोएडा में पकड़े गए दो चीनी नागरिक, आख़िर क्या है मामला

    ग्रेटर नोएडा में स्थित ओप्पो फैक्ट्री

    इमेज स्रोत, Getty Images

    इमेज कैप्शन, ग्रेटर नोएडा में स्थित ओप्पो फैक्ट्री

    उत्तर प्रदेश पुलिस ने शुक्रवार को ग्रेटर नोएडा में रहने वाले दो चीनी नागरिकों को हिरासत में लिया है. इनकी उम्र लगभग तीस वर्ष बताई जा रही है.

    इनकी पहचान डेंग चोनकोन और मेंग शोउगुओ के रूप में की गयी है. ये मोबाइल फोन बनाने वाली चीनी कंपनी ओप्पो में काम करते थे.

    यूपी पुलिस के प्रवक्ता ने बताया है कि ‘बीटा 2 पुलिस स्टेशन में तैनात पुलिसकर्मियों ने उपलब्ध जानकारी के आधार पर पासपोर्ट और वीज़ा वेरिफिकेशन किया था. इस जांच में सामने आया कि इन चीनी नागरिकों की वीज़ा समयसीमा पूरी हो गयी है.”

    पुलिस ने बताया है कि इन चीनी नागरिकों को हिरासत में लेकर क़ानूनी प्रक्रिया शुरू की जा चुकी है. इन लोगों को दिल्ली के आरके पुरम में स्थित डिटेंशन सेंटर भेजा गया हैं जहां उनके डिपोर्टेशन के लिए आगे की कार्यवाही की जाएगी.

    एक स्थानीय पुलिस कर्मी ने समाचार एजेंसी पीटीआई को बताया है कि चीनी नागरिक ई-बिज़नेस वीज़ा पर छह महीने के लिए आए थे और उन्होंने ओप्पो की ग्रेटर नोएडा स्थित प्लांट में काम किया.

    इन चीनी नागरिकों को मिले वीज़ा की समयसीमा बीती 22 अप्रैल को समाप्त हो गयी थी.

  6. लकड़ी के जर्जर पुल से नाला पार करने को मजबूर छात्र

    वीडियो कैप्शन, लकड़ी के जर्जर पुल से नाला पार करने को मजबूर छात्र

    नीचे ख़तरनाक उफनता नाला और उसके ऊपर लटकते लकड़ी के टूटे-से पुल के ऊपर से अपनी जान जोख़िम में डालकर स्कूल जाते ये बच्चे.

    मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर में सालों से यही हाल है और बरसात के इस मौसम में हालात और ख़राब हो गए हैं.

  7. स्विट्ज़रलैंड ने स्काईशील्ड के लिए हामी भरी, क्या है ये प्रोजेक्ट जो यूरोप को हवाई हमलों से बचाएगा

    आयरन डोम

    इमेज स्रोत, EPA-EFE/REX/Shutterstock

    इमेज कैप्शन, इसराइल का आयरनडोम जिसकी तर्ज पर यूरोप स्काई शील्ड बनाने जा रहा है

    स्विट्ज़रलैंड ने हवाई हमलों से यूरोप की रक्षा करने के लिए बनाए जा रहे स्काई शील्ड प्रोजेक्ट में शामिल होने के लिए अपनी हामी भर दी है.

    पिछले साल यूक्रेन पर रूस के हमले के बाद जर्मनी ने ये प्रोजेक्ट शुरू किया था.

    इसे इसराइल के आयरन डोम सिस्टम की तर्ज पर बनाया जाना है जो फ़लस्तीनी चरमपंथियों के रॉकेट हमलों से इसराइल की रक्षा करता है.

    इस प्रोजेक्ट में शामिल होने के लिए हामी भरने का मतलब ये है कि स्विट्ज़रलैंड इससे जुड़े कलपुर्जों को ख़रीदने और ट्रेनिंग एक्सरसाइज़ में शामिल होगा.

    स्विट्ज़रलैंड का कहना है कि एक सामूहिक एयर डिफेंस सिस्टम उसके हित में है.

    हालांकि, दक्षिण पंथी राजनेता दावा करते हैं कि ये कदम स्विट्ज़रलैंड के सदियों पुराने तटस्थ रुख को नुकसान पहुंचाएगा.

    इस प्रोजेक्ट के लिए अब तक 17 यूरोपीय देश हामी भर चुके हैं.

  8. पबजी के ज़रिए हुआ प्यार, भारत पहुंची पाकिस्तानी महिला की कहानी

    वीडियो कैप्शन, पबजी के ज़रिए हुआ प्यार, भारत पहुंची पाकिस्तानी महिला की कहानी

    पब्जी, प्यार और फिर सीमा पार...ये कहानी सबको हैरान कर रही है.

    हर कोई जानना चाहता है कि कैसे एक पाकिस्तानी महिला चार बच्चों को लेकर भारत अपने प्रेमी के पास आ गई और कई दिनों तक ग्रेटर नोएडा के एक घर में रहती रही.

    आख़िरकार पुलिस को पता चला और अब वो पुलिस की गिरफ़्तर में है.

    लेकिन ये प्यार की कहानी कैसे परवान चढ़ी और अब यहां से कहां जाएगी?

  9. गुजरात हाई कोर्ट के फ़ैसले के बाद बीजेपी बोली- अपमानित करना राहुल गांधी की फितरत है...

    बीजेपी के प्रवक्ता रविशंकर प्रसाद

    इमेज स्रोत, ANI

    मोदी सरनेम मामले में राहुल गांधी के ख़िलाफ़ गुजरात हाई कोर्ट के फ़ैसले पर केंद्र में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी ने प्रतिक्रिया दी है.

    शुक्रवार को इस मामले में बीजेपी के प्रवक्ता रविशंकर प्रसाद ने प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया.

    उन्होंने कहा, "राहुल गांधी ने 2019 के चुनाव में एक टिप्पणी की थी कि सारे चोरों के सरनेम मोदी क्यों होते हैं. देशभर में मोदी सरनेम अधिकांश पिछड़ों और अति पिछड़ों का होता है और ये घोर रूप से आपत्तिजनक टिप्पणी थी. लोअर कोर्ट ने उन्हें 2 साल की सजा दी, जिसके खिलाफ वह सेशन कोर्ट गए."

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    रविशंकर प्रसाद ने कहा, "सेशन कोर्ट ने उन्हें बेल तो दे दी लेकिन कन्विक्शन को स्टे नहीं किया. इसके खिलाफ वह गुजरात हाई कोर्ट गए और उनकी कोशिश यही थी कि उनका कन्विक्शन स्टे किया जाए और आज गुजरात हाई कोई ने उनकी इस प्रेयर को रिजेक्ट कर दिया है."

    बीजेपी ने इस बारे में कांग्रेस से सवाल भी पूछा है, "हम कांग्रेस से पूछना चाहते हैं कि आप राहुल गांधी को नियंत्रित क्यों नहीं कर सकते? आप उन्हें ठीक से बोलने का प्रशिक्षण क्यों नहीं दे सकते? अगर उन्होंने इस मामले में माफी मांग ली होती, तो यह खत्म हो गया होता. अपमानित करना राहुल गांधी की फितरत है."

    "गुजरात हाई कोर्ट का आज का निर्णय स्वागत योग्य है. अभी प्रायोजित टिप्पणियां कांग्रेस की ओर से आ सकती हैं कि इतना हॉर्स पनिशमेंट कोर्ट ने क्यों दिया? तो हमारा जवाब है कि इतना हॉर्स ऑफेंस राहुल गांधी ने क्यों किया?"

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

  10. कितना बँटा हुआ है फ़्रांस का समाज

    वीडियो कैप्शन, कितना बंटा हुआ है फ़्रांस का समाज?

    पुलिस की गोलीबारी में एक युवक की मौत के बाद फ़्रांस में पिछले हफ़्ते शुरू हुई हिंसा अब शांत होती दिख रही है.

    लेकिन इस हिंसा ने फ़्रांस के समाज में जारी बंटवारे को दिखाया है.

    देखिए बीबीसी संवाददाता जेनी हिंसा प्रभावित मार्से पहुंचीं और वहां के लोगों से बात की.

  11. राहुल गांधी को गुजरात हाई कोर्ट से मिले झटके के बाद प्रियंका गांधी ने क्या कहा?

    राहुल गांधी

    इमेज स्रोत, Getty Images

    गुजरात हाईकोर्ट ने मोदी सरनेम केस में सूरत की अदालत का फ़ैसला बरकरार रखा है.

    हाईकोर्ट ने राहुल गांधी की याचिका ख़ारिज करते हुए कहा- ''किसी भी तरह से ये नहीं कहा जा सकता है कि राहुल गांधी को दोषी करार दिए जाने का फ़ैसला उनके साथ नाइंसाफी है. ये फ़ैसला पूरी तरह से वाजिब है.''

    राहुल गांधी पर ये केस साल 2019 में दिए बयान के कारण दर्ज हुआ था.

    तब कर्नाटक में राहुल गांधी ने तंज कसते हुए कहा था- सभी चोरों का सरनेम मोदी क्यों है?

    अब गुजरात हाईकोर्ट के फ़ैसले के बाद राहुल गांधी की बहन और कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा की टिप्पणी आई है.

    प्रियंका गांधी ने दिनकर की कविता शेयर करते हुए लिखा,''राहुल गांधी इस अहंकारी सत्ता के सामने सत्य और जनता के हितों की लड़ाई लड़ रहे हैं.''

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    प्रियंका गांधी ने और क्या कुछ लिखा

    अहंकारी सत्ता चाहती है कि जनता के हितों के सवाल न उठें. अहंकारी सत्ता चाहती है कि देश के लोगों की जिंदगियों को बेहतर बनाने वाले सवाल न उठें.

    अहंकारी सत्ता चाहती है कि उनसे महंगाई पर सवाल न पूछे जाएं, युवाओं के रोजगार पर कोई बात न हो. किसानों की भलाई की आवाज न उठे, महिलाओं के हक की बात न हो, श्रमिकों के सम्मान के सवाल को न उठाया जाए.

    अहंकारी सत्ता सच को दबाने के लिए हर हथकंडे आजमा रही है, जनता के हितों से जुड़े सवालों से भटकाने के लिए साम, दाम, दंड, भेद, छल, कपट... सब अपना रही है.

    लेकिन, सत्य, सत्याग्रह, जनता की ताकत के सामने न तो सत्ता का अहंकार ज्यादा दिन टिकेगा और न ही सच्चाई पर झूठ का पर्दा.

    राहुल गांधी जी ने इस अहंकारी सत्ता के सामने जनता के हितों से जुड़े सवालों की ज्योति जलाकर रखी है.

    इसके लिए वे हर कीमत चुकाने को तैयार हैं और तमाम हमलों व अहंकारी भाजपा सरकार के हथकंडों के बावजूद एक सच्चे देशप्रेमी की तरह जनता से जुड़े सवालों को उठाने से पीछे नहीं हटे हैं. जनता का दर्द बांटने के कर्तव्य पथ पर डटे हुए हैं.

    सत्य की जीत होगी. जनता की आवाज़ जीतेगी.

  12. यूरोप के इस देश में बार-बार हिंसा की आग क्यों सुलग रही

    वीडियो कैप्शन, यूरोप के इस देश में बार-बार हिंसा की आग क्यों सुलग रही

    पुलिस की गोलीबारी में एक युवक की मौत के बाद फ़्रांस में पिछले हफ़्ते शुरू हुई हिंसा अब शांत होती दिख रही है.

    लेकिन इस हिंसा ने फ़्रांस के समाज में जारी बंटवारे को दिखाया है.

    साथ ही ये भी बता दिया है कि कभी अपने सुकून के लिए मशहूर रहा ये देश अब बार-बार परेशान होने लगा है.

  13. छत्तीसगढ़ में पीएम मोदी बोले- जो डर जाए वह मोदी नहीं हो सकता है..., बघेल ने कहा- झूठ की बयार बही

    पीएम मोदी और भूपेश बघेल

    इमेज स्रोत, Twitter/bhupeshbaghel

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को छत्तीसगढ़ के दौरे पर थे.

    पीएम मोदी ने इस मौक़े पर कहा- ''छत्तीसगढ़ की विकास यात्रा में आज का दिन अहम है. आज छत्तीसगढ़ को सात हज़ार करोड़ रुपये से ज़्यादा की परियोजनाओं का उपहार मिल रहा है.''

    इस दौरान पीएम मोदी ने कांग्रेस सरकार पर निशाना साधा.

    पीएम मोदी ने कहा, ''ये लोग मेरे पीछे पड़ेंगे, मेरी कब्र खोदने की धमकी देंगे, मेरे ख़िलाफ़ साजिशें रचेंगे. लेकिन उन्हें पता नहीं है, जो डर जाए वह मोदी नहीं हो सकता है.''

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    पीएम मोदी बोले, ''छत्तीसगढ़ के विकास के सामने एक बहुत बड़ा पंजा दीवार बनकर खड़ा हो गया है. ये कांग्रेस का पंजा है, जो आपसे आपका हक छीन रहा है. इस पंजे ने ठान लिया है कि वह छत्तीसगढ़ को लूट-लूट कर बर्बाद कर देगा.''

    इस दौरे पर पीएम मोदी से छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल ने भी मुलाक़ात की.

    भूपेश बघेल ने ट्वीट किया, ''आप आए तो फिर झूठ की बयार बहने लगी मोदी जी. आपको छत्तीसगढ़ के भाजपा नेताओं ने ग़लत जानकारी दी और आप भाषण पढ़कर चले गए. छत्तीसगढ़ का बच्चा बच्चा जानता है कि हमने गंगाजल की कसम दस दिनों के भीतर किसानों की कर्जमाफ़ी के लिए खाई थी और दो घंटों के भीतर कर्ज माफ़ी हो गई थी. लेकिन भाजपा की सुई अटक गई है.''

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

    पीएम मोदी ने कांग्रेस को घेरते हुए क्या कहा?

    • जिनके दामन दागदार हैं, वे आज एक साथ आने की कोशिश कर रहे हैं. जो एक-दूसरे को पानी पी-पीकर कोसते थे, वे आज साथ आने के बहाने खोजने लगे हैं.
    • देश के हर भ्रष्टाचारी को एक बात कान खोलकर सुन लेनी चाहिए. वो अगर भ्रष्टाचार की गारंटी है, तो मोदी भ्रष्टाचार पर कार्रवाई की गारंटी है.
    • कांग्रेस पार्टी के लिए छत्तीसगढ़ एक एटीएम की तरह है.
    • गंगा जी की झूठी कसम खाने का पाप कांग्रेस ही कर सकती है. गंगा जी की कसम खाकर इन्होंने एक घोषणा-पत्र जारी किया था और उसमें बड़ी-बड़ी बातें की थी लेकिन आज उस घोषणा-पत्र की याद दिलाते ही कांग्रेस की याददाश्त ही चली जाती है.
  14. शिवराज सिंह चौहान में मिले पीड़ित आदिवासी से, धोए पैर

    वीडियो कैप्शन, शिवराज सिंह चौहान ने आदिवासी शख़्स के पैर धोए

    कुछ घंटों के दरम्यान ज़िंदगी के अलग-अलग रंग दिखाती तस्वीरें.

    मध्य प्रदेश के सीधी ज़िले में एक आदिवासी शख़्स पर पेशाब करने वाली वीडियो वायरल हो गई थी.

    इस मामले में प्रवेश शुक्ला नाम के शख़्स को पुलिस ने गिरफ़्तार किया था.

  15. राहुल गांधी पर गुजरात हाई कोर्ट के फ़ैसले के ख़िलाफ़ सुप्रीम कोर्ट जाएगी कांग्रेस

    केसी वेणुगोपाल और राहुल गांधी की फाइल फोटो

    इमेज स्रोत, ANI

    इमेज कैप्शन, केसी वेणुगोपाल और राहुल गांधी की फाइल फोटो

    कांग्रेस पार्टी ने शुक्रवार को कहा है कि वो मोदी सरनेम मामले में राहुल गांधी के ख़िलाफ़ गुजरात हाई कोर्ट के फ़ैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती देगी.

    शुक्रवार को गुजरात हाई कोर्ट ने मोदी सरनेम केस में सूरत कोर्ट के फ़ैसले पर रोक लगाने से इनकार करते हुए राहुल गांधी की याचिका खारिज कर दी थी.

    कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने कहा, "हमारे पास एक और विकल्प है... सुप्रीम कोर्ट. इस पर विचार किया जाएगा. कांग्रेस पार्टी इस विकल्प का भी सहारा लेगी."

    वे केरल के कोझीकोड में कांग्रेस के एक कार्यक्रम के दौरान बोल रहे थे. केसी वेणुगोपाल की ओर से ये बयान गुजरात हाई कोर्ट के फ़ैसले के बाद आया है.

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    गुजरात हाई कोर्ट ने क्या कहा

    मोदी सरनेम केस में राहुल गांधी की याचिका खारिज करते हुए गुजरात हाई कोर्ट के जस्टिस हेमंत प्रच्छक ने कहा कि उनके ख़िलाफ़ कम से कम दस आपराधिक मामले लंबित हैं.

    उन्होंने कहा कि मौजूदा मामले के बाद में राहुल गांधी के ख़िलाफ़ कुछ और केस फाइल हुए हैं. इनमें से एक मुकदमा वीर सावरकर के पोते ने भी दायर किया है.

    जस्टिस हेमंत प्रच्छक ने कहा कि किसी भी तरह से ये नहीं कहा जा सकता है कि राहुल गांधी को दोषी करार दिए जाने का फ़ैसला उनके साथ नाइंसाफी है. ये फ़ैसला पूरी तरह से वाजिब है.

    उन्होंने कहा कि इस आदेश में दखल देने की कोई ज़रूरत नहीं है, इसलिए उनका आवेदन खारिज किया जाता है. राहुल गांधी दोषी करार दिए जाने के फैसले पर उन दलीलों के आधार पर स्टे ऑर्डर मांग रहे हैं जो अस्तित्व में ही नहीं हैं. दोषी करार देने के फैसले पर स्टे देने का कोई नियम नहीं है.

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

  16. चीन के युवा जो बच्चे पैदा नहीं करना चाहते

    वीडियो कैप्शन, चीन के युवा जो बच्चे पैदा नहीं करना चाहते

    चीन चाहता है कि उसके युवा लोग ज़्यादा बच्चे पैदा करें, ताकि देश में गिरती जन्म दर पर लगाम लगे.

    लेकिन लेले जैसे कई लोग कह रहे हैं कि वो बच्चे पैदा करना नहीं चाहते.

    इसकी वजह क्या है? देखिए ये ख़ास वीडियो स्टोरी.

  17. राहुल गांधी के ख़िलाफ़ गुजरात हाई कोर्ट के फ़ैसले पर कांग्रेस ने अपनी प्रतिक्रिया में क्या कहा

    कांग्रेस

    इमेज स्रोत, ANI

    मोदी सरनेम मामले में राहुल गांधी के ख़िलाफ़ गुजरात हाई कोर्ट के फ़ैसले पर कांग्रेस पार्टी ने आधिकारिक प्रतिक्रिया दी है.

    कांग्रेस की ओर से पार्टी के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश ने कहा है कि हाई कोर्ट के फ़ैसले ने इस मामले को आगे ले जाने के हमारे संकल्प को दोगुना किया है.

    उन्होंने कहा, "राहुल गांधी की संसद से अयोग्यता पर गुजरात हाई कोर्ट की एकल पीठ का फ़ैसला हमारे संज्ञान में आया है. माननीय न्यायाधीश के तर्कों का अध्ययन किया जा रहा है, जैसा कि होना चाहिए."

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    कांग्रेस की ओर से ये भी बताया गया है कि डॉक्टर अभिषेक मनु सिंघवी दोपहर 3 बजे मीडिया से इस पर विस्तार से चर्चा करेंगे.

    गुजरात हाई कोर्ट ने शुक्रवार को राहुल गांधी की सज़ा पर रोक लगाए जाने की याचिका खारिज करने का फ़ैसला सुनाया.

    कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला ने इसे 'इंसाफ़ का मजाक' करार दिया है.

    उन्होंने कहा कि बैंकों के साथ धोखाधड़ी करने वाले नीरव मोदी, अमी मोदी, नीशल मोदी, मेहुल चोकसी जैसे लोगों को सज़ा देने के बजाय इसके खिलाफ आवाज़ उठाने वालों को ही सज़ा दी जा रही है.

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

  18. इसराइली सुरक्षाबलों के जाने के बाद कैसा है जेनिन कैंप का मंज़र

    वीडियो कैप्शन, इसराइली सुरक्षाबलों के जाने के बाद कैसा है जेनिन कैंप का मंज़र

    क़ब्ज़े वाले वेस्ट बैंक में दो दिन चले इसराइली सैन्य अभियान से जेनिन रेफ़्यूजी कैंप में बड़े पैमाने पर तबाही हुई है. इसराइली सुरक्षाबलों के लौट जाने के बाद अब हज़ारों लोगों की वापसी हो रही है.

    मारे गए 12 फ़लस्तीनियों का अंतिम संस्कार किया जा रहा है. संघर्ष के दौरान इसराइल के भी एक सैनिक की मौत हो गई थी. देखिए बीबीसी संवाददाता जेरेमी बोवेन की रिपोर्ट.

  19. राहुल गांधी के ख़िलाफ़ केस करने वाले पूर्णेश मोदी ने गुजरात हाई कोर्ट के फैसले पर क्या कहा

    पूर्णेश मोदी

    इमेज स्रोत, FB/Purnesh Modi

    इमेज कैप्शन, पूर्णेश मोदी

    गुजरात हाईकोर्ट ने मोदी सरनेम केस में सूरज की अदालत का फ़ैसला बरकरार रखा है.

    हाईकोर्ट ने राहुल गांधी की याचिका ख़ारिज करते हुए कहा- ''किसी भी तरह से ये नहीं कहा जा सकता है कि राहुल गांधी को दोषी करार दिए जाने का फ़ैसला उनके साथ नाइंसाफी है. ये फ़ैसला पूरी तरह से वाजिब है.''

    राहुल गांधी पर ये केस साल 2019 में दिए बयान के कारण दर्ज हुआ था.

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    तब कर्नाटक में राहुल गांधी ने तंज कसते हुए कहा था- सभी चोरों का सरनेम मोदी क्यों है?

    इस मामले में गुजरात के बीजेपी नेता पूर्णेश मोदी ने केस दर्ज किया था और सूरत कोर्ट ने राहुल गांधी को दोषी क़रार देते हुए दो साल की सज़ा सुनाई थी.

    इस फ़ैसले के बाद राहुल गांधी को लोकसभा सचिवालय ने नोटिस जारी सांसद पद के लिए अयोग्य क़रार दिया था.

    अब गुजरात हाईकोर्ट के फ़ैसले के बाद पूर्णेश मोदी ने मीडिया से बात की है.

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

    पूर्णेश मोदी ने कहा, ''राहुल गांधी ने कर्नाटक के कोलार में हुई जनसभा में मोदी समाज का अपमान किया था. 2019 में हमने सूरत कोर्ट में मुकदमा दर्ज किया था. इसी के चलते वकीलों की बहस के बाद राहुल गांधी को दो साल की सज़ा हुई थी.''

    पूर्णेश मोदी बोले, ''इस फ़ैसले से नाराज़ होकर राहुल गांधी हाईकोर्ट गए. अब जो हाई कोर्ट का फ़ैसला आया है, उसे हम स्वीकार करते हैं. राहुल गांधी को सोचना चाहिए कि हिंदुस्तान में सद्भावना से पेश आएं.''

    पूर्णेश मोदी ने कहा- ''कोर्ट का जो फ़ैसला आया है उसे सबको स्वीकार करना चाहिए. यही सच्चे अर्थों में सत्यमेव जयते है.''

  20. ट्विटर के मुक़ाबले ज़करबर्ग के थ्रेड्स में क्या है अलग और ख़ास

    वीडियो कैप्शन, ट्विटर के मुक़ाबले ज़करबर्ग के थ्रेड्स में क्या है अलग और ख़ास

    फ़ेसबुक और इंस्टाग्राम की मालिक कंपनी मेटा ने अपने नए ऐप को लॉन्च कर दिया है, जिसे ट्विटर का प्रतिद्वंद्वी माना जा रहा है.

    मेटा के नए ऐप का नाम है थ्रेड्स जिसे कंपनी एक टेक्स्ट बेस्ड कन्वरसेशन ऐप कहती है.

    ये ऐप सौ से ज़्यादा देशों में उपलब्ध है. इसका इस्तेमाल कर बीबीसी संवाददाता जेम्स क्लेटन ने क्या पाया. देखिए इस रिपोर्ट में.