असम में बीजेपी के एक नेता समेत 6 लोग बाल तस्करी के आरोप में गिरफ़्तार
असम के होजाई महकमे के मुराझार में पुलिस ने कथित बाल तस्करी के आरोप में एक बीजेपी नेता सहित छह लोगों को गिरफ़्तार किया है.
लाइव कवरेज
विकास त्रिवेदी and अनंत प्रकाश
आदिवासी पर पेशाब करने का मामला: राहुल गांधी बोले- अत्याचार बढ़ते ही जा रहे हैं...

इमेज स्रोत, ANI
मध्य प्रदेश के सीधी ज़िले में आदिवासी युवक पर पेशाब किए जाने के मामले में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने इसे इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना करार दिया है.
उन्होंने कहा है, "भाजपा राज में आदिवासी भाइयों और बहनों पर अत्याचार बढ़ते ही जा रहे हैं. मध्य प्रदेश में एक भाजपा नेता के अमानवीय अपराध से सारी इंसानियत शर्मसार हुई है. यह भाजपा का आदिवासियों और दलितों के प्रति नफ़रत का घिनौना चेहरा और असली चरित्र है!."
छोड़िए X पोस्ट, 1X सामग्री की इजाज़त?चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
पोस्ट X समाप्त, 1
मामला क्या है?
मध्य प्रदेश के सीधी ज़िले में एक युवक के साथ अमानवीय व्यवहार करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
इसमें एक शख़्स दूसरे व्यक्ति पर पेशाब करता दिख रहा है. इस मामले में प्रवेश शुक्ला नाम के युवक के खिलाफ़ एससी/एसटी एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है और उसे मंगलवार की रात गिरफ़्तार कर लिया गया है.
छोड़िए X पोस्ट, 2X सामग्री की इजाज़त?चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
पोस्ट X समाप्त, 2
ये घटना मध्य प्रदेश के सीधी ज़िले की है. सीधी एसपी डॉक्टर रवींद्र वर्मा के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से घटना के बाद केस दर्ज किए जाने की जानकारी दी गई है.
उन्होंने लिखा कि सोशल मीडिया में वायरल हो रहे एक व्यक्ति पर पेशाब करने के वीडियो के मामले में कुबरी निवासी प्रवेश शुक्ला के ख़िलाफ़ एससी/एसटी एक्ट में केस दर्ज किया गया है.
वेस्ट बैंक में इसराइली सैन्य कार्रवाई पर देखिए यह रिपोर्ट
वीडियो कैप्शन, वेस्ट बैंक में इसराइली सैन्य कार्रवाई फ़लस्तीनी अधिकारियों ने दावा किया है कि जेनिन में इसराइली सुरक्षाबलों की कार्रवाई में दस लोग मारे गए हैं और हज़ारों लोगों को जेनिन कैंप से भागना पड़ा है.
संयुक्त राष्ट्र की सहायता एजेंसियों ने क़ब्ज़े वाले वेस्ट बैंक में इसराइली हमले को ख़ौफ़नाक बताया है.
लेकिन इसराइली सरकार का कहना है कि जब तक ज़रूरत होगी, चरमपंथ के ख़िलाफ़ उसकी इस तरह की कार्रवाई जारी रहेगी.
एनसीपी का राजनीतिक संकट: सुप्रिया सुले का ट्वीट और अजित पवार पर एकनाथ खडसे का बयान

इमेज स्रोत, ANI
इमेज कैप्शन, सुप्रिया सुले और अजित पवार की फाइल फोटो अजित पवार की बगावत के बाद ऐसा लग रहा है कि एनसीपी में फूट पड़ गई है. शरद पवार ने आरोप लगाया है कि इन सभी घटनाक्रमों के पीछे बीजेपी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का हाथ है.
लंबे समय तक बीजेपी से जुड़े रहे और अब एनसीपी के वरिष्ठ नेता एकनाथ खडसे ने अजित पवार की राजनीतिक संभावनाओं पर बीबीसी से बातचीत की है.
उन्होंने बीबीसी संवाददाता प्राजक्ता पोल से कहा, "अजित पवार के मुख्यमंत्री बनने की कोई संभावना नहीं है. क्योंकि देवेन्द्र फडणवीस महत्वाकांक्षी व्यक्ति हैं. उन्होंने मुख्यमंत्री पद की अपनी चाहत कभी नहीं छुपाई. सत्ता के लिए समझौता कर वे फिलहाल उपमुख्यमंत्री हैं. लेकिन ऐसी संभावना है कि भविष्य में एकनाथ शिंदे गुट के विधायकों को अयोग्य घोषित कर दिया जाएगा. एकनाथ शिंदे को भी अयोग्य ठहराया जा सकता है. उसके बाद हमारा अनुमान है कि अजित दादा की जगह देवेन्द्र फडनवीस मुख्यमंत्री बनेंगे."
छोड़िए X पोस्ट, 1X सामग्री की इजाज़त?चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
पोस्ट X समाप्त, 1
इस बीच सुप्रिया सुले ने ट्विटर पर एनसीपी कार्यकर्ताओं, समर्थकों और पार्टी के नेताओं से अपील की है.
उन्होंने कहा है, "महाराष्ट्र की स्वाभिमानी जनता आदरणीय पवार साहब ने हमेशा बहुत प्यार किया है. और साहेब भी यहां के लोगों पर रहते हैं. ये रिश्ता पहाड़ जैसा अटूट और मजबूत है. मौजूदा हालात में हम सभी एनसीपी 83 वर्षीय युवा योद्धा यानी हमारे आदरणीय पवार साहब कल सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को आगे की दिशा देने के लिए मार्गदर्शन करने वाले हैं. विनम्र निवेदन है कि आप सभी बड़ी संख्या में इस बैठक में उपस्थित हों. जरूर आओ स्थान-यशवंतराव चव्हाण केंद्र, मुंबई समय-दोपहर 1.00 बजे."
छोड़िए X पोस्ट, 2X सामग्री की इजाज़त?चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
पोस्ट X समाप्त, 2
दूसरी ओर, शिरूर से एनसीपी सांसद अमोल कोल्हे ने अपने पद से इस्तीफा देने की इच्छा जताई है. हालांकि उन्होंने ये भी कहा है कि शरद पवार से मिलने के बाद उन्होंने अपना इरादा बदल लिया है.
उन्होंने इसे लेकर एक ट्वीट भी किया है.
भारत की अध्यक्षता में एससीओ समिट के मायने
वीडियो कैप्शन, भारत की अध्यक्षता में एससीओ राष्ट्राध्यक्षों ने नई दिल्ली घोषणा-पत्र का अनुमोदन किया. भारत की अध्यक्षता में एससीओ राष्ट्राध्यक्षों ने नई दिल्ली घोषणा-पत्र का अनुमोदन किया है, जिसमें कट्टरपंथ, अलगाववाद और चरमपंथ का मुक़ाबला करने के लिए सहयोग का आह्वान किया गया है.
इस वर्चुअल समिट में रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन, चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग और पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज़ शरीफ़ समेत आठ देशों के राष्ट्राध्यक्ष शामिल हुए.
पीएम मोदी ने इन नेताओं की मौजूदगी में चरमपंथ का मुद्दा उठाया.
केदारनाथ, बद्रीनाथ मंदिर में रील्स और वीडियो बनाने वाले ध्यान दें...

इमेज स्रोत, Getty Images/SM Viral
हर साल जब केदारनाथ और बद्रीनाथ की यात्रा शुरू होती है तो यात्रियों के वीडियो, तस्वीरें और रील्स सोशल मीडिया पर देखने को मिलती हैं.
हाल ही में एक यू-ट्यूबर ने अपने साथी को केदारनाथ मंदिर के सामने प्रपोज़ किया.
इस वाकये का वीडियो सोशल मीडिया पर भी शेयर हुआ. कुछ लोगों ने इसे पसंद किया और कुछ ने इस पर आपत्ति जताई.
अब बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति ने ऐसे यू-ट्यूब, इनफ्लुएंसर्सके वीडियो बनाए जाने के मामले में पुलिस से शिकायत की है.

मंदिर समिति ने अपनी शिकायत में कहा है, ''कुछ यू-ट्यूबर और इंस्टाग्राम इनफ्लुएंसर्स की ओर से धार्मिक भावनाओं के विपरीत शॉर्ट, वीडियो, इंस्टाग्राम रील्स बनाई जा रही हैं. इससे यात्रा पर आए तीर्थयात्रियों के साथ देश विदेश में रहने वाले हिंदुओं की धार्मिक भावनाओं को भी ठेस पहुंच रही है. इस संबंध में अलग-अलग प्रतिक्रियाएं भी आ रही हैं.''
इस शिकायत में पुलिस से मांग की गई है, ''केदारनाथ मंदिर क्षेत्र में धार्मिक भावनाओं के विपरीत रील्स, वीडियो बनाने वालों पर कठोर निगरानी रखते हुए आवश्यक कार्यवाही करना सुनिश्चित करें ताकि इस प्रकार का कृत्य घटित ना होने पाए.''
ऐसे में अगर आप केदारनाथ, बद्रीनाथ जाने की सोच रहे हैं तो ध्यान रखिएगा. हो सकता है कि मंदिर समिति और पुलिस की आप पर नज़र हो.
बीते साल तुंगनाथ में एक कपल अपने कुत्ते के साथ पहुंचा था. इस वाकये का वीडियो भी सोशल मीडिया पर चर्चा में रहा था.
जब कश्मीर के एक लड़के को हुआ क्रोशिया से प्यार
वीडियो कैप्शन, जब कश्मीर के एक लड़के को हुआ क्रोशिया से प्यार क्रोशिया बुनना औरतों का काम है, पुरूषों को इससे क्या काम...कुछ ऐसी ही बातें कश्मीर के एक लड़के को भी कहीं गईं जब उन्हें क्रोशिए की बुनाई से प्यार हो गया.
कइयों ने उनका मज़ाक उड़ाया, फिर भी नज़र नासिर ने इसे पहले शौक से और फिर प्रोफ़ेशनली अपनी ज़िंदगी का हिस्सा बना लिया.
आदिवासी पर पेशाब करने का मामला: बुलडोज़र चलाए जाने के सवाल पर नरोत्तम मिश्रा बोले

इमेज स्रोत, FB/DrNarottamMisra
इमेज कैप्शन, नरोत्तम मिश्रा मध्य प्रदेश के सीधी ज़िले में आदिवासी युवक पर पेशाब किए जाने के मामले में गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा की प्रतिक्रिया आई है.
नरोत्तम मिश्रा ने बुधवार सुबह कहा, ''गिरफ़्तारी हो गई है, वह थाने में है. कानूनी कार्रवाई हुई है. मुख्यमंत्री जी ने कहा है कि अभियुक्त पर एनएसए लगेगा.''
इस घटना के बाद से सोशल मीडिया समेत कांग्रेस की ओर से भी ये दावा किया जा रहा है कि अभियुक्त प्रवेश शुक्ला बीजेपी विधायक केदारनाथ शुक्ला के प्रतिनिधि हैं, ऐसे में क्या उनके ख़िलाफ़ भी बुलडोज़र सेकार्रवाई होगी?
छोड़िए X पोस्टX सामग्री की इजाज़त?चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
पोस्ट X समाप्त
बीजेपी विधायक केदारनाथ शुक्ला ने अभियुक्त प्रवेश शुक्ला से ख़ुद के किसी भी तरह से संबंध होने के दावे को ख़ारिज किया है.
इस बीच नरोत्तम मिश्रा ने बुलडोज़र चलाए जाने के सवालों पर जवाब दिया.
मिश्रा ने कहा,''कांग्रेस के हिसाब से बुलडोज़र नहीं चलेगा, कानून के हिसाब से बुलडोज़र चलेगा. अतिक्रमण होगा तो बुलडोज़र चलेगा.''

इस बारे में विधायक केदारनाथ शुक्ला से भी एक निजी चैनल ने सवाल किया. जवाब में केदारनाथ शुक्ला ने कहा, ''जो भी कार्रवाई की जा सकती है, वो सब की जानी चाहिए. अगर उसका घर सरकारी ज़मीन पर नहीं है तो कैसे बुलडोज़र चल जाएगा. अगर वो अपने बाप के घर में रह रहा है तो कैसे चलाएंगे.''
प्रवेश शुक्ला कौन हैं? मध्य प्रदेश में आदिवासी युवक पर पेशाब करने का मामला
तालिबान का औरतों के ख़िलाफ़ एक और फ़रमान, अफ़ग़ान औरतें क्या बोलीं?

इमेज स्रोत, Getty Images
अफ़ग़ानिस्तान में औरतों की आज़ादी पर एक और पांबदी लगा दी गई है.
समाचार एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक़, तालिबान सरकार ने आदेश दिया है कि एक महीने के भीतर ब्यूटी पार्लर बंद कर दिए जाएं. ये आदेश अफ़ग़ानिस्तान के नैतिकता मंत्रालय की ओर से जारी हुआ है.
अल-जज़ीरा ने भी तालिबान के प्रवक्ता से बात कर इस प्रतिबंध की पुष्टि की है.
तालिबान सरकार में प्रवक्ता मोहम्मद सादिक़ अकिफ ने कहा, ''ब्यूटी पार्लर बंद किए जाने की समय सीमा एक महीना है.''
एएफ़पी से बात करते हुए सादिक़ अकिफ बोले- एक बार ये पार्लर बंद हो जाएं तो हम इसकी वजह के बारे में भी बताएंगे.
संयुक्त राष्ट्र के अधिकारियों और कई देशों की सरकारों ने अफ़ग़ानिस्तान में औरतों पर बढ़ती पाबंदियों की निंदा की है. अगस्त 2021 में अमेरिका के अफ़ग़ानिस्तान को छोड़ने के बाद औरतों पर कई पाबंदियां लगाई गई हैं.
इनमें लड़कियों के हाई स्कूल बंद किए जाने, यूनिवर्सिटी में जाने पर रोक और औरतों के काम करने पर रोक लगाए जाने जैसे प्रतिबंध शामिल हैं.
इसके साथ ही औरतों के पार्क, जिम जाने पर भी तालिबान ने रोक लगाई है.
तालिबान के सत्ता में आने के बाद अफ़ग़ानिस्तान में औरतों की ज़िंदगी मुश्किल में होने की कई रिपोर्ट्स आई हैं.

इमेज स्रोत, Getty Images
अफ़ग़ानिस्तान की औरतों पर क्या असर?
ब्यूटी पार्लर का बंद होना कई मायनों में अहम है.
ऐसा इसलिए भी क्योंकि औरतों के पार्क या खुलकर सार्वजनिक जगहों पर जाने पर रोक है.
ऐसे में ब्यूटी पार्लर ही ऐसी जगह है, जहां औरतें जाकर एक-दूसरे से मिल पाती थीं और सुख दुख साझा कर पाती थीं.
काबुल में रहने वालीं सहर ऐसी ही एक अफ़ग़ान महिला हैं. सहर हर हफ़्ते ब्यूटी पार्लर जाया करती थीं.
सहर कहती हैं, ''औरतों का पार्क में जाना मना है. ऐसे में ब्यूटी पार्लर जाकर अपनी सहेलियों से मिलनाहो जाता था. दूसरी औरतों से भी बात हो जाती थी और जो मुद्दे होते थे, उन पर बात होती थी.''
सहर बोलीं, ''मैं अब नहीं जानती कि उनसे कैसे मिलूंगी, कैसे बात होगी. मुझे लगता है कि इस फ़ैसले से अफ़ग़ानिस्तान की औरतों पर काफ़ी असर होगा.''
स्वीडन में क़ुरान जलाने की घटना: विरोध में पाकिस्तान ने किया ये एलान

इमेज स्रोत, Getty Images
ईद के मौक़े पर स्वीडन में क़ुरान जलाने की घटना की इस्लामिक देशों ने आलोचना की थी.
इसी क्रम में अब पाकिस्तान में उस घटना के विरोध में अहम एलान किया है.
पाकिस्तान सात जुलाई को पवित्र क़ुरान दिवस मनाएगा.
डॉन न्यूज़ की ख़बर के मुताबिक़, संसद में छह जुलाई को इस बारे में संयुक्त सत्र बुलाया गया है ताकि इस घटना की उच्चतम स्तर पर निंदा की जा सके. इस घटना को लेकर संसद में एक निंदा प्रस्ताव भी पेश किया जाएगा.
ये फ़ैसला कैबिनेट की बैठक के बाद लिया गया है. इस बैठक में पीएम शहबाज़ शरीफ़ भी मौजूद थे.
बैठक में ये भी तय किया गया है कि क़ुरान जलाए जाने के मुद्दे पर शुक्रवार को पूरे मुल्क में प्रदर्शन किए जाएंगे.
पीएम शहबाज़ शरीफ़ ने सभी राजनीतिक दलों समेत नागरिकों से इस विरोध प्रदर्शन में शामिल होकर एकता का संदेश देने की अपील की है.
शरीफ़ ने अपनी पार्टी मुस्लिम लीग-नवाज़ को ये निर्देश दिए हैं कि शुक्रवार को देश में इससे संबंधित रैलियां की जाएं.
स्वीडन में क़ुरान जलाए जाने की सऊदी अरब, ईरान समेत मुस्लिम देशों के संगठन आईओसी ने निंदा की थी.
सऊदी अरब स्थित इस संगठन ने अपने सदस्य राष्ट्रों से कहा है कि वो उन देशों को रोकने के लिए ‘एकजुट होकर और सामूहिक रूप से ऐसे तरीक़े’ अपनाए जो इस्लाम की पवित्र किताब को जला रहे हैं.
ओआईसी के महासचिव हुसैन इब्राहिम ताहा ने कहा है कि क़ुरान को जलाना ‘सिर्फ़ एक सामान्य इस्लामोफ़ोबिया की घटना नहीं है’ और दुनियाभर के देशों से अपील की है कि वो अंतरराष्ट्रीय क़ानून का पालन करें जो ‘साफ़-साफ़ कहता है कि धार्मिक नफ़रत की कोई भी वकालत पूरी तरह प्रतिबंधित है.’
'...तो 15 रुपये लीटर पेट्रोल का भाव होगा' नितिन गडकरी ऐसा क्यों बोले?

इमेज स्रोत, Twitter/@OfficeOfNG
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने राजस्थान के प्रतापगढ़ में मंगलवार को हुए एक कार्यक्रम में शिरकत की.
इस कार्यक्रम में गडकरी ने कहा कि किसान केवल अन्नदाता नहीं, ऊर्जादाता भी बनेगा. ये हमारी सरकार की सोच है.
गडकरी ने इस कार्यक्रम में कहा, ''अब सब गाड़ियां किसानों के तैयार किए इथेनॉल पर चलेंगी. 60 फ़ीसदी इथेनॉल और 40 फ़ीसदी बिजली, उसका अगर औसत पकड़ा जाएगा तो 15 रुपये लीटर पेट्रोल का भाव होगा, जनता का भला होगा.''
गडकरी बोले, ''किसान ऊर्जा दाता बनेगा. देश की जनता का भला होगा. देश का प्रदूषण कम होगा. आयात कम होगा. 16 लाख करोड़ का आयात है. उसके बजाय ये पैसा किसानों के घर में जाएगा. किसानों के घर समृद्ध होंगे. रोज़गार मिलेगा.''
छोड़िए X पोस्टX सामग्री की इजाज़त?चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
पोस्ट X समाप्त
इथेनॉल एक अलग तरह का ईंधन है. इसके इस्तेमाल से प्रदूषण कम होता है.
गन्ने के रस के ज़रिए इथेनॉल बनाया जा सकता है.
2022 में विश्व जैव ईंधन दिवस के मौक़े पर हरियाणा के पानीपत में टूजी इथेनॉल संयंत्र देश को समर्पित किया था. इस जगह से हर साल तीन करोड़ लीटर इथेनॉल का उत्पादन करने का लक्ष्य रखा गया था.
सरकार की ओर से कहा गया था कि यह परियोजना से ग्रीनहाउस गैसों की मात्रा में सालाना लगभग तीन लाख टन कार्बन डाइऑक्साइड के उत्सर्जन के बराबर की कमी लाने में योगदान देगी. ऐसा होने से देश की सड़कों से सालाना लगभग 63 हज़ार कारों के हटने के बराबर माना जा सकता है.
एमपी: आदिवासी युवक पर पेशाब किए जाने के मामले में मायावती ने बीजेपी को घेरा

इमेज स्रोत, Getty Images
इमेज कैप्शन, मायावती मध्य प्रदेश के सीधी में एक आदिवासी युवक पर पेशाब किए जाने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है.
घटना का वीडियो वायरल होने के बाद एमपी सरकार और पुलिस सक्रिय हुई थी.
पेशाब करने वाले अभियुक्त प्रवेश शुक्ला को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है. अब इस मामले में बसपा प्रमुख मायावती ने प्रतिक्रिया दी है.
मायावती ने बुधवार सुबह ट्वीट किया, ''मध्य प्रदेश के सीधी जिले में एक आदिवासी दलित युवक पर स्थानीय दबंग नेता के पेशाब किए जाने की घटना अति-शर्मनाक है. जिस अमानवीय कृत्य की जितनी भी निंदा की जाए वह कम है.''
मायावती ने कहा, '' इस घटना का वीडियो वायरल होने के बाद ही सरकार का जागना इनकी संलिप्तता को साबित करता है, यह भी अति-दुःखद है.''
एमपी की बीजेपी सरकार को घेरते हुए मायावती ने लिखा, ''मध्य प्रदेश की बीजेपी सरकार इस संबंध में मुजरिम को बचाने और उसे अपनी पार्टी का ना बताने जैसी बातों को छोड़कर अपराधी के ख़िलाफ़ केवल एनएसए नहीं बल्कि उसकी संपत्ति को ज़ब्त और ध्वस्त करने की कार्रवाई करनी चाहिए. ऐसी घटनाएं सभी को शर्मसार करती हैं.''
छोड़िए X पोस्टX सामग्री की इजाज़त?चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
पोस्ट X समाप्त
सोशल मीडिया पर पुराने पोस्टर और तस्वीरें साझा करके कुछ लोग ये दावा कर रहे हैं अभियुक्त प्रवेश शुक्ला बीजेपी विधायक केदारनाथ शुक्ला के क़रीबी हैं.
कांग्रेस ने भी इस मुद्दे पर बीजेपी को घेरा है.
हालांकि केदारनाथ शुक्ला इन दावों को ख़ारिज करते हैं.
केदारनाथ शुक्ला ने कहा, ''सीएम साहब ने मुझसे पूछा कि क्या वो मेरा प्रतिनिधि है? मैंने उन्हें बता दिया है कि वो मेरा प्रतिनिधि नहीं है.''
एमपी के सीएम शिवराज सिंह चौहान ने भी इस मामले में सख़्त से सख़्त कदम उठाए जाने के निर्देश दिए हैं.
समान नागरिक संहिता की ज़रूरत पर उप-राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ क्या बोले?

इमेज स्रोत, PIB
इमेज कैप्शन, उप-राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ समान नागरिक संहिता यानी यूसीसी लागू किए जाने की ज़रूरतों पर उप-राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने ज़ोर दिया है.
धनखड़ गुवाहाटी के एक कार्यक्रम में मंगलवार को शामिल हुए.
छोड़िए X पोस्ट, 1X सामग्री की इजाज़त?चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
पोस्ट X समाप्त, 1
इस दौरान धनखड़ ने कहा, ''समान नागरिक संहिता ज़्यादा प्रभावी ढंग से भारत और राष्ट्रवाद को जोड़ने का काम करेगी. संविधान बनाने वालों की ये सोच थी. अब यूसीसी को लागू करने का वक़्त आ गया है. इसमें देरी किए जाने का कोई मतलब नहीं है.''
धनखड़ बोले, ''यूसीसी को लागू करने में किसी तरह की देरी हमारे मूल्यों के लिए नुकसानदेह होगी.''
धनखड़ ने कहा, ''राजनेता अपनी इच्छा के हिसाब से राजनीति करते हैं लेकिन देश और राष्ट्रवाद के लिए सम्मान होना चाहिए.''
छोड़िए X पोस्ट, 2X सामग्री की इजाज़त?चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
पोस्ट X समाप्त, 2
बीते कुछ दिनों से समान नागरिक संहिता को लागू करने की चर्चाएं तेज़ हुई हैं.
इस बारे में पीएम मोदी ने 27 जून को भोपाल में हुए एक कार्यक्रम में कहा, '' कुछ राजनीतिक दल यूसीसी यानी समान नागरिक संहिता के नाम पर मुसलमानों को भड़काने की कोशिश कर रहे हैं.''
कई मुस्लिम नेताओं का कहना है कि सरकार ने यूसीसी का मुद्दा मुसलमानों को टारगेट करने के लिए उठाया है.
विपक्ष भी इस मुद्दे पर बीजेपी सरकार को घेरते हुए सवाल उठा रहा है.
आपको महसूस हुआ? जुलाई महीने में ये था दुनिया का सबसे गर्म दिन

इमेज स्रोत, Getty Images
दुनिया का औसत तापमान नए रिकॉर्ड पर है. तीन जुलाई को पहली बार दुनिया का औसत तापमान 17 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है.
अमेरिकी शोधकर्ताओं का कहना है कि ये उच्चतम तापमान है, जो एक रिकॉर्ड है.
वैज्ञानिकों का कहना है कि इस गर्मी की वजह अलनीनो और वायुमंडल में कार्बन डाइऑक्साइड बढ़ना रहा.
इसके साथ ही बीता जून का महीना दुनिया का अब तक का सबसे गर्म जून का महीना रहा.
वैज्ञानिकों का कहना है कि दुनिया का औसत तापमान अब तक 16.92 सेल्सियस था और ये तापमान अगस्त 2016 से था.
मगर अब ये तापमान बढ़कर 17.01 सेल्सियस पर पहुंच गया है.
इस साल की शुरुआत से ही शोधकर्ता ज़मीन और समंदर पर बढ़ते तापमान को लेकर चिंता जता चुके हैं.
तीन सेकेंड में तबाह हुईं सड़क पर खड़ी कारें, दो लोगों की मौत, डरा देने वाला वीडियो वायरल

इमेज स्रोत, ANI
नगालैंड में चट्टान का एक बड़ा हिस्सा सड़क पर खड़ी कारों पर गिरने से दो लोगों की मौत हो गई है और तीन लोग घायल हैं.
मंगलवार शाम को हुई घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर हो रहा है.
छोड़िए X पोस्ट, 1X सामग्री की इजाज़त?चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
पोस्ट X समाप्त, 1
वीडियो में देखा जा सकता है कि महज तीन सेकेंड के अंदर चट्टान का एक बड़ा पत्थर पहले एक कार के ऊपर गिरा और पास में दूसरी कार पर जा गिरा.
पत्थर इतनी तेज़ी से गिरा कि दोनों कार तबाह हो गईं. घटना के वक़्त बारिश हो रही थी.
समाचार एजेंसी पीटीआई की ख़बर के मुताबिक़, अधिकारियों ने बताया कि ये घटना नगालैंड के चुमोकेडिमा ज़िले की है.
अधिकारियों के मुताबिक़, एक व्यक्ति की मौक़े पर ही मौत हो गई जबकि दूसरे व्यक्ति की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हुई.
तीनों घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है. ख़बर लिखे जाते वक़्त पुलिस ने बताया था कि एक व्यक्ति अब भी कार में फँसा हुआ है और उसे निकालने की कोशिशें की जा रही हैं.
हादसे का शिकार हुईं कारें कोहिमा की तरफ़ से आ रही थीं.
छोड़िए X पोस्ट, 2X सामग्री की इजाज़त?चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
पोस्ट X समाप्त, 2
चुमो के जिलाधिकारी अभिनव शिवम ने इस ओर ध्यान दिलाया है कि नेशनल हाइवेज़ एंड इंफ्रास्ट्रक्चर डेवेलपमेंट कॉर्पोरेशन लिमिटेड को खराब सुरक्षा इंतजामों को लेकर 28 मार्च को ही आगाह किया गया था.
नागालैंड के मुख्यमंत्री कार्यालय ने इस बारे में नेशनल हाइवेज़ एंड इंफ्रास्ट्रक्चर डेवेलपमेंट कॉर्पोरेशन लिमिटेड को निर्देश भी जारी किए थे.
क़ब्ज़े वाले वेस्ट बैंक के जेनिन कैंप से इसराइली सेना पीछे हटना शुरू हुई

इमेज स्रोत, Getty Images
एक रक्षा सूत्र ने बीबीसी को बताया है कि इसराइली सुरक्षाबल क़ब्ज़े वाले वेस्ट बैंक के जेनिन शरणार्थी शिविर से निकलना शुरू हो चुके हैं.
इस शिविर में बीते दो दिनों में एक बड़ा अभियान सुरक्षाबलों ने चलाया था जिसमें 12 फ़लस्तीनी और एक इसराइली सैनिक मारा गया था.
मंगलवार की शाम जब इस अभियान की ख़बर सामने आई तो पूरे जेनीन कैंप में गोलियों और धमाके की आवाज़ सुनी जा सकती थी.
इसराइली सेना ने बताया है कि उसने ग़ज़ा पट्टी से दक्षिणी इसराइल की ओर दाग़े गई पांच रॉकेटो को गिरा दिया है.
अभी तक किसी भी संगठन ने इस हमले की ज़िम्मेदारी नहीं ली है.
जेनिन से जब इसराइलियों का बाहर निकलना जारी है उसी दौरान फ़लस्तीनी स्वास्थ्य कर्मियों ने इसराइली सुरक्षाबलों के हाथों मारे गए एक और फ़लस्तीनी की मौत की पुष्टि की है. स्वास्थ्य कर्मियों का कहना है कि ये सोमवार के बाद हुई 12वें फ़लस्तीनी शख़्स की मौत है.
वहीं इसराइली सेना ने बताया है कि मंगलवार की शाम शरणार्थी शिविर में कॉम्बैट सर्विस का एक नॉन-कमिशंड अफ़सर की मौत हुई है.
दिन में ग़ज़ा पट्टी को नियंत्रित करने वाले चरमंपथी समूह ने दावा किया था कि इसराइल में कार चढ़ाने और चाक़ू से हमले की घटना जेनिन के अभियान का जवाब है.
इसराइली प्राधिकरण ने बताया है कि तेल अवीव शहर के एक व्यस्त बाज़ार में एक हमलावर ने सात लोगों को घायल किया था, हमलावर वेस्ट बैंक का रहने वाला फ़लस्तीनी पुरुष था. एक नागरिक ने उसे गोली मार दी और उसकी मौत हो गई.
इसराइली प्रधानमंत्री बिन्यामिन नेतन्याहू ने कहा है, “जो भी यह सोचता है कि यह हमला हमें आतंकवाद के ख़िलाफ़ लड़ाई जारी रखने से रोक देगा वो ग़लत सोच रहे हैं.”
उन्होंने इसकी भी पुष्टि की है कि जेनिन में इसराइली सुरक्षाबल ‘मिशन पूरा कर रहा हैं.’ इसके साथ ही उन्होंने चेताया कि यह ‘एक बार का अभियान’ नहीं होगा.

इमेज स्रोत, Getty Images
फ़लस्तीनी नेताओं ने क्या कहा?
फ़लस्तीनी नेताओं ने इसराइल पर ‘आक्रमण’ करने का आरोप लगाया है.
इसराइली सेना ने सोमवार को जेनिन शरणार्थी कैंप में सोमवार की सुबह ड्रोन हमलों समेत अपना अभियान शुरू किया था और उसका निशाना जेनीन ब्रिगेड्स का संयुक्त कमांड सेंटर था. जेनिन ब्रिगेड्स को अलग-अलग चरमपंथी समूहों के साथ मिलकर बनी एक इकाई बताया जाता है जिसमें हमास भी शामिल है.
सैकड़ों सैनिक जब कैंप में दाख़िल हुए तो ड्रोन से हमला किया गया और फिर कैंप में हथियारबंद फ़लस्तीनियों के साथ उनकी झड़प हुई.
सेना का कहना है कि ‘काउंटर टेररिज़्म अभियान’ का मक़सद हथियार ज़ब्त करना और ‘कैंप को एक सुरक्षित पनाहगाह माने जाने के माइंडसेट को तोड़ना था.’
जेनेवा में मंगलवार को संयुक्त राष्ट्र मानवीय मामलों के दफ़्तर की प्रवक्ता ने कहा कि ‘जेनीन में जिस पैमाने पर हवाई और ज़मीनी अभियान चलाया गया वो चिंतित करने वाला है और वेस्ट बैंक में ये जारी है. ख़ासकर के शरणार्थी शिविर के भारी आबादी वाले इलाक़े में हवाई हमले हुए हैं.’
उन्होंने बताया कि फ़लस्तीनी स्वास्थ्य मंत्रालय ने पुष्टि की है कि मरने वालों में तीन बच्चे मारे गए हैं जिनमें दो की उम्र 17 साल और एक की 16 साल है. उन्होंने चेताया है कि हमले से इन्फ़्रास्ट्रक्चर को नुक़सान पहुंचा है जिसकी वजह से अब कैंप में अधिकतर जगह पर न ही पीने का पानी और बिजली है.
विश्व स्वास्थ्य संगठन ने कहा है कि फ़लस्तीनी एंबुलेंस के लोगों को कैंप के कई हिस्सों में दाख़िल होने से रोका गया, साथ ही गंभीर रूप से घायल लोगों के पास नहीं जाने दिया गया. स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया है कि 140 से ज़्यादा फ़लस्तीनी घायल हुए हैं जिनमें 30 गंभीर रूप से घायल हैं.
नमस्कार.
आपका दिन शुभ हो.
ये लाइव पेज 24 घंटे के लिए उपलब्ध रहेगा.
4 जुलाई के लाइव अपडेट्स पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें.
