बिहार: यहां कुक से लेकर मैनेजर तक ट्रांसजेंडर
बिहार के पटना में खुला 'सतरंगी दोस्ताना रेस्टोरेंट' एक ऐसा रेस्त्रां है, जहां कुक से लेकर मैनेजर तक ट्रांसजेंडर हैं.
इस रेस्टोरेंट के खुलने से ट्रांसजेंडर समुदाय को बहुत उम्मीद है.
You’re viewing a text-only version of this website that uses less data. View the main version of the website including all images and videos.
असम के होजाई महकमे के मुराझार में पुलिस ने कथित बाल तस्करी के आरोप में एक बीजेपी नेता सहित छह लोगों को गिरफ़्तार किया है.
विकास त्रिवेदी and अनंत प्रकाश
बिहार के पटना में खुला 'सतरंगी दोस्ताना रेस्टोरेंट' एक ऐसा रेस्त्रां है, जहां कुक से लेकर मैनेजर तक ट्रांसजेंडर हैं.
इस रेस्टोरेंट के खुलने से ट्रांसजेंडर समुदाय को बहुत उम्मीद है.
भारतीय क्रिकेट टीम में तेज़ गेंदबाज़ रहे प्रवीण कुमार और उनके बेटे मंगलवार रात मेरठ में कार दुर्घटना में बाल-बाल बचे हैं.
समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक़, पुलिस ने बताया है कि प्रवीण कुमार अपनी एसयूवी कार में बेटे के साथ जा रहे थे कि तभी एक तेज गति से आते ट्रक ने टक्कर मार दी.
सर्कल ऑफिसर अरविंद चौरसिया ने बताया है कि ट्रक ड्राइवर के ख़िलाफ़ केस दर्ज करके उन्हें गिरफ़्तार कर लिया गया है.
36 वर्षीय प्रवीण कुमार ने भारत के लिए छह टेस्ट, 68 एकदिवसीय, और 10 टी20 मैच खेले हैं.
पीटीआई से बात करते हुए प्रवीण कुमार ने बताया है कि "बहुत बुरा हो सकता था. लेकिन भगवान की कृपा से हम ठीक हैं और आपसे बात कर रहे हैं. मैं अपने भतीजे को छोड़ने गया हुआ था कि तभी रात साढ़े नौ बजे एक ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी."
"भगवान की कृपा से ये एक बड़ी गाड़ी थी, नहीं तो हमें काफ़ी चोटें लगी होतीं. मुझे पहले लगा कि सिर्फ बंपर टूटा होगा लेकिन कार को बहुत नुकसान पहुंचा है."
कुछ युवाओं का समूह... बेहद कम संसाधन लेकिन मक़सद उन जगहों को ज़िंदा रखना जो विवाद और तनाव के कारण गुम होने की कग़ार पर पहुंच गई हैं.
युवाओं का ये समूह वीआर तकनीक के माध्यम से इतिहास को ज़िंदा और प्रासंगिक रखने की कोशिश की जा रही है.
मध्य प्रदेश के सीधी ज़िले में एक आदिवासी व्यक्ति पर पेशाब करने के मामले में प्रशासन ने अभियुक्त के घर पर बुलडोजर चलाने की कार्रवाई की है.
समाचार एजेंसी एएनआई की रिपोर्ट के अनुसार, अभियुक्त प्रवेश शुक्ला के घर के अवैध अतिक्रमण वाले हिस्से को प्रशासन ने बुलडोजर से ढहा दिया है.
इससे पहले मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अभियुक्त पर राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत कार्रवाई की बात कही थी.
मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने बुधवार सुबह ये कहा था, "गिरफ़्तारी हो गई है, वह थाने में है. कानूनी कार्रवाई हुई है. मुख्यमंत्री जी ने कहा है कि अभियुक्त पर एनएसए लगेगा."
इस घटना के बाद से सोशल मीडिया समेत कांग्रेस की ओर से भी ये दावा किया जा रहा है कि अभियुक्त प्रवेश शुक्ला बीजेपी विधायक केदारनाथ शुक्ला के प्रतिनिधि हैं, ऐसे में क्या उनके ख़िलाफ़ भी बुलडोज़र से कार्रवाई होगी?
नरोत्तम मिश्रा ने बुलडोज़र चलाए जाने के सवालों पर अपने जवाब में कहा था, "कांग्रेस के हिसाब से बुलडोज़र नहीं चलेगा, कानून के हिसाब से बुलडोज़र चलेगा. अतिक्रमण होगा तो बुलडोज़र चलेगा."
विदेश मंत्री एस जयशंकर दिल्ली स्थित राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान के एक कार्यक्रम में शामिल हुए.
इस दौरान उन्होंने छात्रों के कई सवालों के जवाब भी दिए.
'संवाद' कार्यक्रम में पहुंचे जयशंकर ने इस दौरान अपने कई अनुभव साझा किए.
शरद पवार ने प्रोग्रेसिव डेमोक्रेटिक पार्टी या पुलोद बनाकर राज्य में पहली गठबंधन सरकार बनाई थी. वे 38 साल की उम्र में नाटकीय घटनाक्रम के बाद मुख्यमंत्री बने थे.
उस समय शरद पवार की पीठ में छुरा घोंपने के लिए आलोचना की गई थी. कुछ लोगों के अनुसार, शरद पवार ने बहुत कम उम्र में सरकार बनाकर राज्य में अपनी राजनीतिक कुशलता का परिचय दिया था.
1978 में पवार को राजनीति में यशवंतराव से हाथ मिलाए और खुद को स्थापित किए काफ़ी समय हो गया था. तब तक वे राज्य में मंत्री भी बन चुके थे.
लेकिन एक घटना ने उन्हें महाराष्ट्र का सबसे युवा मुख्यमंत्री बना दिया और महाराष्ट्र की राजनीति को भी बदल कर रख दिया. 1977 में आपातकाल के बाद कांग्रेस दो गुटों में विभाजित हो गई, 'इंदिरा कांग्रेस' और 'रेड्डी कांग्रेस'.
यशवंतराव के साथ, वसंतदादा पाटिल, शरद पवार सहित महाराष्ट्र के कई नेता 'रेड्डी कांग्रेस' में चले गए थे. 1978 में जब महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव हुए तो दोनों कांग्रेस अलग-अलग लड़ीं.
जनता पार्टी सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरी, लेकिन बहुमत से पीछे रह गई. फिर दोनों कांग्रेस एक साथ आईं और इस गठबंधन सरकार के वसंतदादा पाटिल मुख्यमंत्री बने, जबकि नासिकराव तिरपुडे उपमुख्यमंत्री बने.
लेकिन इस सरकार में कई नेता असहज थे. सरकार में विवाद बढ़ने लगे. अंत में शरद पवार 40 समर्थक विधायकों के साथ बाहर चले गए और साढ़े चार महीने में गठबंधन सरकार गिर गई.
पवार की इस पहली बग़ावत का कई तरह से विश्लेषण किया गया. यह भी कहा गया कि 'वसंतदा की पीठ में खंजर भोंका गया.'
यह भी कहा गया कि यशवंतराव ने गोविंद तलवलकर की भविष्यवाणियों का हवाला देकर पवार का समर्थन किया. बाहर आए पवार ने अपनी 'सोशलिस्ट कांग्रेस' की ओर से सरकार बनाने के लिए पहल की.
अंत में जुलाई 1978 में शरद पवार 38 साल की उम्र में 'प्रोग्रेसिव डेमोक्रेटिक पार्टी' यानी 'प्रलोद' की सरकार बनने के साथ महाराष्ट्र के सबसे कम उम्र के मुख्यमंत्री बने. यह सरकार डेढ़ साल से ज़्यादा चली.
अपने पर गोली चलाने वालों, दलित राजनीति, पीएम मोदी, राहुल गांधी और मायावती के बारे में क्या बोले चंद्रशेखर?
महाराष्ट्र में एनसीपी के राजनीतिक संकट के बीच अजित पवार ने एलान किया है कि शरद पवार हमारे भगवान हैं, हम उनका आशीर्वाद चाहते हैं.
उन्होंने कहा, "मैं महाराष्ट्र का मुख्यमंत्री बनना चाहता हूं ताकि मैं जनता की भलाई के लिए वो सब कर सकूं जो मेरे मन में है."
शरद पवार की उम्र पर निशाना साधते हुए अजित पवार ने कहा, "अब तक के इतिहास पर नजर डालें तो लोग करिश्माई नेता चाहते हैं. लेकिन हर किसी का एक मौसम होता है. 25 से 75 साल की उम्र में हम अच्छा काम कर सकते हैं. हर 25 साल में एक नई पीढ़ी आती है."
इसके साथ ही उन्होंने कहा कि बीजेपी में नेता 75 साल की उम्र में रिटायर हो जाते हैं
उन्होंनेकहा, "साल 2004 में हमारे 71 विधायक आये, कांग्रेस के 69 विधायक आये. मैं तब एक छोटा कार्यकर्ता था. तब सोनिया गांधी ने विलासराव देशमुख से कहा था कि अब एनसीपी को मुख्यमंत्री का पद देना होगा. लेकिन हमने चार और मंत्री पद लेकर मुख्यमंत्री पद का मौका छोड़ दिया. अगर मौका दिया होता तो आज तक एनसीपी का मुख्यमंत्री देखने को मिलता."
इसराइल की सेना ने वेस्ट बैंक में फ़लस्तीनी चरमपंथियों के ख़िलाफ़ बड़ा सैन्य अभियान शुरू किया है.
कब्ज़े वाले वेस्ट बैंक में चलाए जा रहे अभियान को लेकर इसराइल का कहना है कि अभियान में कम से कम सात 'चरमपंथी' या तो मारे गए हैं या उन्हें 'काबू' में ले लिया गया है.
बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और राजद मुखिया लालू यादव ने कथित लैंड फॉर जॉब स्कैम में अपना नाम सीबीआई चार्जशीट में दर्ज किए जाने पर प्रतिक्रिया दी है.
राजधानी पटना में राजद के स्थापना दिवस के मौके पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कहा, "हमारे ख़िलाफ़ एक के बाद एक केस दर्ज किया जा रहा है, लेकिन हम इससे डरेंगे नहीं."
सीबीआई ने इस हफ़्ते की शुरुआत में लालू यादव, उनके बेटे तेजस्वी यादव, उनकी पत्नी राबड़ी देवी का नाम लैंड फॉर जॉब स्कैम की चार्जशीट में शामिल किया है.
इसके बाद से बीजेपी की ओर से तेजस्वी यादव के इस्तीफ़े की मांग की जा रही है.
बीजेपी नेता सुशील मोदी ने कहा है कि "नीतीश कुमार को तत्काल प्रभाव से बिहार मंत्रीमंडल से तेजस्वी यादव को हटा देना चाहिए."
इस पर लालू यादव के बेटे तेज प्रताप यादव की ओर से भी प्रतिक्रिया सामने आई है.
तेज प्रताप यादव ने कहा है, "बीजेपी और आरएसएस से जुड़े लोगों की ओर से ये सभी हथकंडे इस्तेमाल किए जा रहे हैं. वे देख रहे हैं कि महागठबंधन सुरक्षित है, ऐसे में ये सब होना ही था. वे परेशान हैं क्योंकि बीजेपी की ढलान शुरू हो गई है. नरेंद्र मोदी ने देश को लूटा है, वो क्यों इस्तीफ़ा नहीं दे रहे हैं? तेजस्वी यादव को इस्तीफ़ा दे देना चाहिए."
रूस के ख़िलाफ़ यूक्रेन का जवाबी हमला जारी है, लेकिन उसे उतनी कामयाबी नहीं मिल पा रही है, जितनी कि राष्ट्रपति ज़ेलेंस्की को उम्मीद थी.
इसकी एक वजह है वो बारूदी सुरंगें, जिन्हें रूसी सैनिकों बिछाकर गए हैं.
इस बीच यूक्रेन पर हमला करने के लिए रूस को ज़िम्मेदार ठहराने की अंतरराष्ट्रीय कोशिशों में कुछ तेज़ी देखने को मिली है.
हेग में एक विशेष जांच कार्यालय बनाया गया है. कवर स्टोरी में आज इसी की बात.
मुंबई के वाईबी चव्हाण सेंटर में एनसीपी नेता शरद पवार के नेतृत्व में हो रही मीटिंग में 13 विधायक, विधान परिषद के तीन सदस्य और पार्टी के पांच सांसद मौजूद रहे.
इन 13 विधायकों में अनिल देशमुख, रोहित पवार, राजेंद्र शिंगने, अशोक पवार, किरण लाहमते, प्राजक्ता तानपुरे, बालासाहेब पाटिल, जितेंद्र अवहाद, चेतन विठ्ठल तुपे, जयंत पाटिल, राजेश टोपे, संदीप क्षीरसागर और देवेंद्र भुयार शामिल हैं.
समाचार एजेंसी एएनआई की रिपोर्ट के अनुसार, पार्टी के पांच सांसद श्रीनिवास पाटिल (लोकसभा), सुप्रिया सुले (लोकसभा), अमोल कोल्हे (लोकसभा), फौजिया खान (राज्यसभा) और वंदना चव्हाण (राज्यसभा) इस मीटिंग में शामिल हुए.
विधानपरिषद के सदस्य शशिकांत शिंदे, बाबाजानी दुर्रानी और एकनाथ खडसे ने भी शरद पवार की बुलाई मीटिंग में शामिल होकर ये जतला दिया है कि वो किस तरफ़ हैं.
ईरान में हाल ही में ज़हरीली शराब पीने से कई लोग मारे गए हैं. बीबीसी अरबी सेवा को ईरान की एक युवती की ब्लड सैंपल रिपोर्ट मिली, जिससे पता चलता है कि उनके खून में मेथेनॉल की मात्रा ज़्यादा थी.
इस युवती की अब मौत हो चुकी है. जानकारों का मानना है कि ईरान में शराब पर पाबंदी और निरीक्षण की कमी की वजह से, ज़हरीली शराब मौतों की वजह बन रही है और सज़ा के डर से लोग मदद मांगने से भी कतराते हैं, जिससे उनकी मौत तक हो जाती है.
देखिए बीबीसी संवाददाता परहम घोबदी की रिपोर्ट.
मानवाधिकार कार्यकर्ता तीस्ता सीतलवाड़ की अंतरिम ज़मानत सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को 19 जुलाई तक के लिए बढ़ा दी है.
सुप्रीम कोर्ट ने गुजरात सरकार को नोटिस भी जारी किया है.
एक जुलाई को सुप्रीम कोर्ट ने तीस्ता को एक हफ्ते की अंतरिम राहत दी थी.
सुप्रीम कोर्ट ने गुजरात हाई कोर्ट के दिए आदेश पर भी स्टे लगाया था.
तीस्ता पर साल 2002 के गुजरात दंगों से जुड़े मामलों में 'निर्दोष लोगों' को फंसाने के लिए फर्जी सबूत गढ़ने का आरोप है.
21वीं सदी में दुनिया कहां से कहां पहुंच चुकी है. पर आज भी अलग-अलग नामों से, अलग अलग तरीकों से, माहवारी के दौरान लड़कियों को अपवित्र समझा जाता है.
भारत के पड़ोसी देश नेपाल में भी ऐसी ही एक प्रथा है जिसे चौपदी कहा जाता है. लेकिन संगीता रोकाया नाम की एक लड़की इसे बदलने की कोशिश में लगी हैं.
वो माउंट एवरेस्ट फ़तेह कर चुकी है और कहती हैं कि चौपदी की लड़ाई, माउंट एवरेस्ट फ़तह करने से भी ज़्यादा मुश्किल है, फिर भी अपनी लड़ाई जारी रखेंगी. देखिए बीबीसी संवाददाता कमल परियार की ये रिपोर्ट.
महाराष्ट्र में एनसीपी के राजनीतिक संकट के बीच मुंबई में एक साथ दो अलग-अलग बैठकें हो रही हैं.
उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने एमईटी बांद्रा में सभी एनसीपी सांसदों, विधायकों, विधान परिषद के सदस्यों, जिला प्रमुखों और राज्य प्रतिनिधियों की बैठक बुलाई है, जबकि शरद पवार ने वाईबी चव्हाण सभागार में सभी सदस्यों की बैठक बुलाई है.
महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार के समर्थन में हो रही पार्टी मीटिंग में एनसीपी के 53 विधायकों में से 35 के शामिल होने की रिपोर्टें मिल रही हैं.
समाचार एजेंसी पीटीआई ने पार्टी सूत्रों के हवाले से रिपोर्ट दी है कि एनसीपी के आठ विधान पार्षदों में से पांच भी बांद्रा में हो रही इस मीटिंग में शामिल हुए हैं.
अजित पवार गुट के नेता छगन भुजबल ने दावा किया है कि 40 से अधिक विधायक और एमएलसी उनके साथ हैं.
उन्होंने कहा, "हमने शपथ लेने से पहले पूरी मेहनत की है. हमने शपथ ऐसे ही नहीं ली है."
महाराष्ट्र विधानसभा सचिवालय के पूर्व प्रधान सचिव अनंत कलसे के अनुसार, अजित पवार खेमे को अयोग्यता से बचने के लिए कम से कम 36 विधायकों के समर्थन की जरूरत है.
दूसरी तरफ़ मुंबई में ही शरद पवार द्वारा बुलाई गई बैठक के लिए अनिल देशमुख और अन्य नेता-कार्यकर्ता वाईबी चव्हाण सेंटर पहुंच गए हैं.
नीचे ख़तरनाक उफनता नाला और उसके ऊपर लटकते लकड़ी के टूटे-से पुल के ऊपर से अपनी जान जोख़िम में डालकर स्कूल जाते ये बच्चे.
मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर में सालों से यही हाल है और बरसात के इस मौसम में हालात और ख़राब हो गए हैं.
महाराष्ट्र के बदले हुए राजनीतिक हालात पर चर्चा के लिए चार जुलाई को महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना की बैठक हुई. बैठक में मनसे अध्यक्ष राज ठाकरे भी शामिल हुए.
बैठक में पार्टी के नेता और पदाधिकारी शामिल हुए. इस मौके़ पर दादर में राज ठाकरे के आवास से महज कुछ ही दूरी पर स्थित शिवसेना भवन पर लगा एक पोस्टर चर्चा में रहा.
यह बैनर मनसे के उपाध्यक्ष लक्ष्मण पाटिल ने लगवाया था. पाटिल ने इस पोस्टर के जरिए अपनी अपील में कहा है, "महाराष्ट्र की राजनीति अब कीचड़ से भर गई है. राज साहब और उद्धव साहब अब एक साथ आएं. पूरा महाराष्ट्र इंतज़ार कर रहा है. महाराष्ट्र के शिव सैनिकों का करबद्ध अनुरोध."
मनसे की बैठक में भी इसी बैनर पर चर्चा हुई. इतना ही नहीं, ख़बर यह भी है कि कुछ लोगों ने राज ठाकरे के सामने यह प्रस्ताव भी रखा है कि आगामी चुनाव में राज ठाकरे और उद्धव ठाकरे को एक साथ आना चाहिए, मनसे और ठाकरे समूह को गठबंधन बनाना चाहिए.
इस संबंध में मीडिया से बात करते हुए मनसे नेता नितिन सरदेसाई ने कहा, "हम मनसे कार्यकर्ताओं की भावनाओं से राज ठाकरे को अवगत करा रहे हैं. आख़िरकार, वह निकट भविष्य में पार्टी की दिशा तय करेंगे."
वेस्ट बैंक के जेनिन कैंप में इसराइल की सैन्य कार्रवाई जारी है. फलस्तीनी अधिकारियों का कहना है कि जेनिन शहर में लगभग तीन हज़ार लोगों को इस हमले के कारण मजबूर होकर घर छोड़ना पड़ा है.
इसराइली सेना ने 120 लोगों को गिरफ्तार किया है और जेनिन रिफ्यूजी कैंप में उसके निशाने पर दस और ठिकाने हैं. इसराइल की सैनिक कार्रवाई सोमवार को शुरू हुई थी.
मध्य प्रदेश के सीधी में जिस आदिवासी युवक पर पेशाब की गई थी, अब उनकी पत्नी की प्रतिक्रिया आई है.
आदिवासी युवक की पत्नी से समाचार एजेंसी एएनआई ने बात की है.
एएनआई के शेयर किए वीडियो के मुताबिक़, आदिवासी युवक की पत्नी ने कहा, "मेरे पति पल्लेदारी करते हैं. काम करके घर लौटते हैं. खाते, पीते हैं. कल शाम जब घर नहीं आए तो चिंता हुई. कौन उठाकर ले गया, ये हमें नहीं पता. तभी तो रातभर बैठे रहे. पुलिस को कोई सूचना नहीं दी. पूरी रात घर नहीं आए तो जागती रही. अब पति हैं नहीं आएंगे तो चिंता होगी ही."
एएनआई के रिपोर्टर ने जब युवक की पत्नी से सवाल पूछा कि वो क्या चाहती हैं?
इसके जवाब में वो बोलीं, "वीडियो देखा, उसमें मेरे ही आदमी (पति) हैं. मैं यही चाहती हूं कि ग़लत काम किया है तो जो होना है वो होना है. अगर कोई ग़लत किया है तो सज़ा तो होगी ही. बस हमें किसी तरह की परेशानी ना हो. मेरा बयान यही है कि ग़लत किया है तो सज़ा हो."
क्या है मामला
मध्य प्रदेश के सीधी में एक आदिवासी युवक पर प्रवेश शुक्ला नाम के शख़्स के पेशाब करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है.
मध्य प्रदेश पुलिस ने अभियुक्त प्रवेश शुक्ला को गिरफ़्तार कर लिया है.
एमपी के सीएम शिवराज सिंह चौहान, गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने इस मामले में कठोर कदम उठाए जाने की बात कही है.
दोनों नेताओं ने कहा है कि दोषी के ख़िलाफ़ सख़्त से सख़्त कार्रवाई की जाएगी.
कांग्रेस समेत सोशल मीडिया पर लोगों का ये दावा है कि प्रवेश शुक्ला बीजेपी विधायक केदारनाथ शुक्ला के प्रतिनिधि हैं.
हालांकि केदारनाथ शुक्ला ने मीडिया से बात करते हुए इस दावे को ख़ारिज किया है.