बागपत: संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत, पुलिस पर पीट-पीटकर हत्या का आरोप, क्या बोले एसपी
बागपत पुलिस ने बताया है कि मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मौक़े पर शांति व्यवस्था बनी हुई है.
लाइव कवरेज
चंदन शर्मा and अंशुल सिंह
मणिपुर हिंसा पर बोले असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा
....में
Author, दिलीप कुमार शर्मा
पदनाम, गुवाहाटी से, बीबीसी हिंदी के लिए
इमेज स्रोत, ANI
असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने शनिवार को दावा किया है कि पिछले दो महीने से हिंसाग्रस्त मणिपुर की स्थिति तेज़ी से सुधर रही है.
उनके अनुसार, ‘‘अगले हफ्ते या 10 दिनों के भीतर माहौल में और सुधार हो जाएगा. राज्य और केंद्र सरकारें शांति बहाल करने के लिए चुपचाप काम कर रही हैं. आप देख सकते हैं कि एक महीने पहले हिंसा का स्तर क्या था और आज क्या है.’’
राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी पर निशाना साधते हुए उन्होंने आरोप लगाया, ‘‘कांग्रेस मणिपुर के बारे में तब रो रही है जब यहां शांति कायम हो गई है. उन्हें तब रोना चाहिए था जब स्थिति अस्थिर थी. उस समय, वे न तो मणिपुर गए और न ही उस पर कोई टिप्पणी की. अब, मणिपुर लगभग सामान्य स्थिति में वापस आ रहा है और अब वे इसके बारे में बात कर रहे हैं.’’
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त
मणिपुर में बहुसंख्यक मैतेई और कुकी समुदायों के बीच तीन मई से शुरू हुई हिंसा में अब तक 100 से अधिक लोगों की मौत हो गई है.
दिल्ली में एक साथ मंदिर और मजार पर चला बुलडोजर
इमेज स्रोत, ANI
तीन साल पहले सांप्रदायिक दंगे से प्रभावित पूर्वी दिल्ली के भजनपुरा इलाक़े में रविवार की सुबह सड़क पर बने एक हनुमान मंदिर और मजार दोनों को प्रशासन ने हटा दिया.
पुलिस के अनुसार, अभी तक यह अभियान शांतिपूर्ण है. दोनों निर्माण को हटाने का काम स्थानीय लोगों की सहमति से हुआ है.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त
उत्तर पूर्वी दिल्ली के डीसीपी जॉय तिर्की के अनुसार, ‘‘भजनपुरा चौक पर अतिक्रमण हटाने की मुहिम शांतिपूर्वक चल रही है. दिल्ली की धार्मिक समिति ने सहारनपुर हाइवे के लिए सड़क को और चौड़ा करने के लिए वहां बने एक हनुमान मंदिर और मजार को हटाने का फैसला लिया था. दोनों स्ट्रक्चर को शांतिपूर्वक यहां से हटा दिया गया है.’’
उनके अनुसार, ‘‘भजनपुरा चौक पर एक ओर हनुमान मंदिर और दूसरी तरफ एक मजार थी. दिल्ली की धार्मिक समिति ने फैसला लिया था कि इन दोनों को हटाया जाएगा क्योंकि सड़क चौड़ी होनी है. यहां के स्थानीय नेताओं ने प्रशासन से कुछ समय की मांग की थी. आज हमने सभी के साथ बातचीत कर दोनों स्ट्रक्चर को हटा दिया. इसमें हमें सभी का सहयोग मिला है.’’
समान नागरिक संहिता पर क्या होगी कांग्रेस की रणनीति, जयराम रमेश ने बताया
इमेज स्रोत, Twitter/Congress
समान नागरिक संहिता सहित कई मसलों पर कांग्रेस के संसदीय रणनीति समूह (पीएसजी) ने शनिवार को विचार किया.
इस बैठक के बाद कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने बताया कि संसद के अगले सत्र में उठाए जाने वाले मुद्दों पर विस्तार से बात हुई है.
यह बैठक सोनिया गांधी के सरकारी आवास 10 जनपथ पर हुई.
केंद्र सरकार ने शनिवार को ही एलान किया था कि संसद का मॉनसून सत्र 20 जुलाई से प्रारंभ होगा.
जयराम रमेश ने समान नागरिक संहिता पर कहा कि विधि आयोग ने सभी संस्थाओं से विचार मांगे थे, जिसे लेकर उनकी पार्टी ने 15 जून को अपना वक्तव्य जारी किया था. उनके अनुसार, पार्टी का रुख़ इस मुद्दे पर आज भी पहले जैसा ही है.
इस वक्तव्य में पार्टी ने कहा था कि सभी पक्षों की सहमति से ही समान नागरिक संहिता देश में लागू की जानी चाहिए.
जयराम रमेश ने बताया कि पार्लियामेंट्री स्ट्रेटजी ग्रुप की बैठक में सदस्यों ने बेरोजगारी और लगातार बढ़ती महंगाई के विषय में अपनी बात रखी.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 1
‘अदानी का मुद्दा अभी भी कायम’
उनके अनुसार, ‘‘अदानी की शेल कंपनियों में 20 हजार करोड़ रुपए किसके हैं, इस बारे में जेपीसी गठित होनी चाहिए. हमने पिछले सत्र में भी यह मांग की थी और इस सत्र में भी हमारी यह मांग जारी रहेगी.’’
‘मणिपुर पर चर्चा हो’
उन्होंने बताया, ‘‘हमारे स्टैंडिंग कमेटी ऑफ होम अफेयर्स के सदस्यों ने मांग की है कि मणिपुर पर चर्चा हो लेकिन दुर्भाग्यपूर्ण है कि सरकार ने इस मांग को अस्वीकार कर दिया है. हमारी मांग है कि स्टैंडिंग कमेटी में मणिपुर पर चर्चा हो. हम संसद में भी इस पर बहस करने की मांग उठाएंगे.’’
उन्होंने राज्य के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह के इस्तीफे की मांग करते हुए कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस मसले पर अपनी चुप्पी तोड़ें.
जयराम रमेश ने बताया कि इस बैठक में राहुल गांधी के संसद से डिसक्वालिफिकेशन, बालासोर ट्रेन दुर्घटना पर भी बात हुई.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 2
एलन मस्क का बड़ा एलान, ट्विटर पर पढ़े जा सकने वाले पोस्ट की संख्या सीमित की
इमेज स्रोत, Getty Images
सोशल नेटवर्किंग साइट ट्विटर के मालिक एलन मस्क ने शनिवार को अपने इस प्लेटफॉर्म पर पढ़े जाने वाले ट्वीट की संख्या सीमित करने का एलान किया.
शनिवार को उन्होंने इस बाबत कई ट्वीट करके बताया कि अनवेरिफाइड एकाउंट से अब एक दिन में अधिकतम 1,000 पोस्ट ही पढ़े जा सकते हैं. हालांकि नए अनवेरीफाइड अकाउंट के मामले में यह सीमा केवल 500 होगी.
एलन मस्क ने कहा कि वेरिफाइड एकाउंट के मामले में एक दिन में अधिकतम 10,000 पोस्ट पढ़े जा सकते हैं.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 1
वैसे मस्क ने ट्वीट की इन संख्याओं को शनिवार को दो बार संशोधित किया.
सबसे पहले किए गए ट्वीट में उन्होंने बताया था कि ‘डेटा स्क्रैपिंग’ और ‘सिस्टम मैनिपुलेशन’ के बहुत बढ़े हुए स्तर की समस्या को हल करने के लिए हमने निम्न ‘अस्थायी सीमाएं’ लागू की हैं.
उनके अनुसार, ‘‘अब वेरिफाइड अकाउंट से हर दिन 6,000 पोस्ट ही पढ़े जा सकते हैं. अनवेरीफाइड अकाउंट के मामले में यह सीमा 600 पोस्ट प्रतिदिन तक सीमित है. नए अनवेरीफाइड अकाउंट के मामले में यह सीमा 300 पोस्ट प्रतिदिन तक सीमित है.’’
मस्क ने इसके बाद एक अन्य ट्वीट में इन तीनों आंकड़ों को बदल दिया. उनके अनुसार, ये आंकड़े क्रमशः 8,000, 800 और 400 होंगे.
हालांकि एक और ट्वीट में उन्होंने इस सीमा को एक बार फिर बदलते हुए इसे 10,000, 1,000 और 500 कर दिया.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 2
डेटा स्क्रैपिंग और सिस्टम मैनिपुलेशन
अभी तक यह साफ नहीं है कि एलन मस्क का डेटा स्क्रैपिंग से क्या तात्पर्य है. लेकिन ऐसा लगता है कि उनकी कोशिश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) कंपनियों द्वारा उपयोग किए जा रहे डेटा की बड़ी मात्रा पर अंकुश लगाना है.
सरल शब्दों में कहें तो ‘डेटा स्क्रैपिंग’ का मतलब इंटरनेट से जानकारी खींचना है.
मस्क ने समझाया है कि डेटा के अत्यधिक इस्तेमाल से सामान्य उपभोक्ताओं को खराब सेवा मिल रही थी.
मस्क ने जिस ‘सिस्टम मैनिपुलेशन’ की बात की, उसका मतलब अभी तक साफ नहीं है.
उन्होंने अपने कदम को ‘अस्थायी आपातकालीन उपाय’ कहकर पेश किया है.
ट्विटर ने पहले ही अपने एप्लिकेशन प्रोग्रामिंग इंटरफेस (एपीआई) की सेवाओं के लिए उपभोक्ताओं से शुल्क लेना शुरू कर दिया है, जिसका उपयोग अक्सर तीसरे पक्ष के ऐप और रिसर्चर करते हैं.
नमस्कार!
बीबीसी हिंदी के लाइव पेज में आपका स्वागत है.
अभिवादन स्वीकार कीजिए. ये लाइव पेज 24 घंटे उपलब्ध रहेगा. 01 जुलाई के अपडेट्स के लिए आप यहां क्लिककर सकते हैं.