मणिपुर जाएंगे राहुल गांधी, राहत कैंपों का करेंगे दौरा
मणिपुर में करीब दो महीने से मैतेई समुदाय और कुकी-जोमी जनजातियों के बीच हिंसक संघर्ष जारी है.
लाइव कवरेज
फ़िल्म आदिपुरुष पर बोले बागेश्वर धाम के धीरेंद्र कृष्ण
इमेज स्रोत, FB/BAGESHWARDHAMSARKAROFFICIAL
रिलीज़ के बाद से ही फ़िल्म आदिपुरुष विवादों में है.
फिल्म में डायलॉग्स की भाषा को 'अभद्र और अपमानजनक' बताते हुए दर्शकों ने अपनी शिकायतों को सोशल मीडिया पर खूब पोस्ट किया.
कई दूसरे अभिनेता और निर्देशक भी अपनी नाराज़गी जता चुके हैं. इसी क्रम में अब बागेश्वर धाम के धीरेंद्र कृष्ण का नाम भी शामिल हो गया है.
हालांकि नाराजगी के बाद फिल्म के मेकर्स को कुछ डायलॉग बदलने पड़े हैं.
सोशल मीडिया पर धीरेंद्र कृष्ण का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो फ़िल्म आदिपुरुष की बात करते नज़र आ रहे हैं.
इमेज स्रोत, @TSERIES
इस वीडियो में धीरेंद्र शास्त्री ये कहते सुने जा सकते हैं, ''अभी आज कल कुछ दिनों पूर्व में एक फ़िल्म आई, उसमें हनुमान जी को ऐसा बनाया कि वीर बजरंगबली ही बचाए. हम पूरी तो देखें नहीं पर किसी ने हमें दिखाया तो हमें देखकर इतनी हंसी आई कि अगर हनुमान जी कहीं होंगे और जिन्होंने ये लिखा है, अगर वो फंस गए तो जय-जय सीताराम''
किन डायलॉग्स को लेकर आपत्ति?
हालांकि फ़िल्म निर्माताओं ने कुछ डायलॉग्स हटा दिए हैं लेकिन लोगों की सबसे ज़्यादा आपत्ति लंका दहन से पहले हनुमान के किरदार के उस डायलॉग को लेकर है जिसमें वो कहते हैं, "कपड़ा तेरे बाप का, तेल तेरे बाप का, आग भी तेरे बाप की और जलेगी भी तेरे बाप की."
फ़िल्म के कुछ अन्य डायलॉग भी काफ़ी चर्चा में हैं. जैसे- एक दृश्य में रावण का एक राक्षस हनुमान से कहता है, "तेरी बुआ का बगीचा है कि हवा खाने चला आया."
वहीं जब रावण को अंगद ललकारते हैं तो बोलते हैं, "रघुपति राघव राजा राम बोल और अपनी आज जान बचा ले वरना आज खड़ा है, कल लेटा हुआ मिलेगा."
फ़िल्म के डायलॉग लेखक मनोज मुंतशिर हैं.
रिटायरमेंट से एक दिन पहले महिला जस्टिस ने 65 मामलों में सुनाए फैसले
इमेज स्रोत, delhihighcourt
दिल्ली हाई कोर्ट की जस्टिस मुक्ता गुप्ता ने अपने रिटायरमेंट के आख़िरी दिन एक के बाद एक रिकॉर्ड 65 फ़ैसले सुनाए हैं.
क़ानून से जुड़े मसलों पर रिपोर्ट देने वाली वेबसाइट 'बार एंड बेंच' के मुताबिक़ अपने 14 साल के करियर में जस्टिस गुप्ता ने कई अहम फैसले सुनाए हैं.
अपने आख़िरी दिन जिन 65 मामलों में उन्होंने फैसले सुनाए, उनमें एक कैदी की मौत की सजा कम करने, बलात्कार और हत्या के मामले में दो लोगों को बिना किसी छूट 20 साल कैद की सजा सुनाई हैं.
वो दिल्ली हाई कोर्ट की छठी सबसे वरिष्ठ न्यायाधीश के रूप में रिटायर हुई हैं.
गुप्ता को 23 अक्टूबर, 2009 को दिल्ली उच्च न्यायालय में अतिरिक्त न्यायाधीश के रूप में नियुक्त किया गया था. फिर 29 मई, साल 2014 को वो स्थायी न्यायाधीश बन गईं.
जस्टिस गुप्ता के तमाम फैसलों में सबसे अहम गैंगस्टर अंकित गुर्जर की तिहाड़ में हत्या से जुड़े मामले को सीबीआई को ट्रांसफर करना था. एनसीईआरटी ने आठवीं क्लास के सिलेबस में उन्हें सरकारी वकील के रोल मॉडल के तौर पर शामिल किया है.
मोदी-बाइडन के साझा बयान के बाद पाकिस्तान ने अमेरिकी दूतावास को किया समन
इमेज स्रोत, Getty Images
पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने अमेरिकी दूतावास को समन किया है.
मंत्रालय ने पिछले दिनों प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन के जारी किए गए उस संयुक्त बयान पर चिंता और निराशा व्यक्त की है, जिसमें पाकिस्तान को यह सुनिश्चित करने के लिए कहा गया था कि उसके क्षेत्र का इस्तेमाल आतंकवाद और आतंकवादी हमलों के आधार के रूप में नहीं किया जाए.
पाकिस्तान ने दोनों नेताओं के इस साझा बयान को ''एकतरफ़ा और भ्रामक'' बताया है.
पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने कहा, "अमेरिका को ऐसे बयान जारी करने से बचना चाहिए जो पाकिस्तान के विरुद्ध भारत के आधारहीन और राजनीति से प्रेरित नैरेटिव को बढ़ावा देता है.''
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 1
अमेरिका का जवाब
अमेरिकी विदेश विभाग के प्रवक्ता मैथ्यू मिलर ने एक डेली न्यूज़ ब्रीफिंग में संवाददाताओं से कहा कि भले ही पाकिस्तान ने आतंकवादी समूहों का मुकाबला करने के लिए महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं, लेकिन अमेरिका ने इस क्षेत्र में और अधिक कदम उठाए जाने की वकालत की है.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 2
उन्होंने कहा, ''इसी के साथ हम पाकिस्तान पर लश्कर-ए-तैयबा और जैश-ए-मोहम्मद और उनके विभिन्न प्रमुख संगठनों सहित सभी आतंकवादी समूहों को स्थायी रूप से नष्ट करने के लिए पर्याप्त कदम उठाए जाने की ज़रूरतों पर भी कायम रहे हैं. हम इस मुद्दे को पाकिस्तानी अधिकारियों के समक्ष भी नियमित रूप से उठाएंगे.''
मोदी-बाइडन के साझा बयान में क्या था?
दोनों नेताओं ने साझा बयान में सीमा पार आतंकवाद, आतंकवादी छद्मों के उपयोग की कड़ी निंदा की थी और पाकिस्तान से यह सुनिश्चित करने के लिए तत्काल कार्रवाई करने का आह्वान किया कि उसके नियंत्रण वाले किसी भी क्षेत्र का उपयोग आतंकवादी हमले शुरू करने के लिए न किया जाए.
मणिपुर की महिला एक्टिविस्ट उग्रवादियों के लिए ढाल बन रही हैं: भारतीय सेना
इमेज स्रोत, ani
मणिपुर में जारी हिंसा के बीच भारतीय सेना का कहना है कि स्थानीय महिला एक्टिविस्ट जानबूझकर उनका रास्ता रोकती हैं और सुरक्षाबलों के काम में हस्तक्षेप कर रही हैं.
ये न केवल ग़ैरकानूनी बल्कि राज्य की क़ानून औऱ सुरक्षा व्यवस्था के लिए नुक़सानदायक है.
इससे पहले सोमवार को एक वीडियो संदेश जारी कर भारतीय सेना ने ऐसे कई घटनाक्रमों को दर्शाया था, जहां मणिपुर की महिलाएं उग्रवादियों के लिए ढाल का काम कर रही हैं और जानबूझकर सेना के ऑपरेशन में रोड़े अटका रही हैं.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त
सेना ने वीडियो के ज़रिए आम लोगों से सहयोग करने की अपील की है.
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी ख़ुद माना है कि कई इलाक़ों में महिलाएं प्रदर्शन कर रही हैं और इस वजह से सुरक्षा बलों के लिए वहां घुसना मुश्किल हो रहा है. उन्हें डर है कि महिलाओं के ख़िलाफ़ कड़ाई की गई तो हालात और संगीन मोड़ ले सकते हैं.
बीते 24 जून को सेना को विद्रोही ग्रुप केवाईकेएल के 12 कैडरों को छोड़ना पड़ा क्योंकि उनके समर्थन में बड़ी तादाद में महिलाएं सामने आ गई थीं.
राज्य में फिलहाल 40 हज़ार सुरक्षाकर्मी तैनात हैं. इनमें भारतीय सेना के सैनिक, अर्द्धसैनिक बल और पुलिस बल के लोग शामिल हैं. लेकिन इसके बावजूद हिंसा रुक नहीं रही है.
ओबामा के बयान से उपजे विवाद पर ओवैसी का सरकार पर तीखा तंज़
इमेज स्रोत, HINDUSTAN TIMES
ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के अध्यक्ष और हैदराबाद के सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने कहा है कि मोदी सरकार के ज़्यादातर मंत्री पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा के बयान पर अपनी प्रतिक्रिया देना चाहते हैं, उन पर हमला करना चाहते हैं, लेकिन चीन या मणिपुर हिंसा पर कुछ नहीं कहना चाहते.
उन्होंने ट्वीट कर कहा, '' उम्मीद है कि मोदी जी की विदेश यात्रा उन्हें चीन की दादागिरी के आगे झुकने के बजाय उसका नाम लेने और उस पर बोलने का साहस देगी. वहीं मणिपुर पर भी अपनी चुप्पी तोड़ने की हिम्मत देगा, जो पिछले लगभग आठ सप्ताह से जल रहा है.''
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 1
''मणिपुर में राज्य के शस्त्रागारों से 4000 से अधिक हथियार लूट लिए गए हैं लेकिन किसी एक की ज़िम्मेदारी भी तय नहीं की गई.
कश्मीर की तो बात ही छोड़िए, किसी भी विपक्षी शासित राज्य में अगर इसके इंच भर भी हिंसा होती तो हमारा मीडिया का सुनियोजित आक्रोश कैसा होता, आप कल्पना कीजिए. आख़िर नया भारत जो है.''
''मिस्र की जगह काशी के मस्जिद आएं पीएम मोदी''
ओवैसी ने अपने एक अगले ट्वीट में केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण पर निशाना साधते हुए लिखा,''मैं निर्मला सीतारमण को बताना चाहता हूं कि भारतीय मुसलमानों का सऊदी अरब, ईरान या मिस्र से कोई संबंध नहीं है. हम भारतीय मुसलमान हैं. हम आंबेडकर के संविधान में विश्वास करते हैं. 1947 में भारतीय मुसलमानों ने फैसला किया कि वे भारत में रहेंगे.''
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 2
"पीएम मोदी, आप मिस्र की मस्जिद जा रहे हैं. काशी की मस्जिद आइए. आप भारत के पीएम हैं, मिस्र के नहीं.''
ओबामा ने क्या कहा था?
पीएम मोदी की अमेरिकी यात्रा के दौरान बराक ओबामा ने सीएनएन को एक इंटरव्यू दिया था.
इस इंटरव्यू में जर्नलिस्ट क्रिस्चियन अमनपोर ने ओबामा से सवाल किया था, “बाइडन इस वक्त अमेरिका में मोदी का स्वागत कर रहे हैं जिन्हें ऑटोक्रेटिक माना जाता है. किसी राष्ट्रपति को ऐसे नेताओं के साथ किस तरह से पेश आना चाहिए? "
भारत और मोदी पर पूछे गए सवाल पर जवाब देते हुए पूर्व राष्ट्रपति ओबामा ने कहा, "हिंदू बहुसंख्यक भारत में मुस्लिम अल्पसंख्यकों की सुरक्षा काबिले-ज़िक्र है. अगर मेरी मोदी से बात होती तो मेरा तर्क होता कि अगर आप (नस्लीय) अल्पसंख्यकों के अधिकारों की सुरक्षा नहीं करते हैं तो मुमकिन है कि भविष्य में भारत में विभाजन बढ़े. ये भारत के हितों के विपरीत होगा"
बीजेपी की प्रतिक्रिया
केंद्रीय वित्त मंत्री सीतारमण ने पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा पर निशाना साधते हुए कहा है कि उनके शासनकाल में अमेरिका ने छह मुस्लिम बहुल देशों पर बमबारी की थी.
वहीं केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा है कि ओबामा को सोचना चाहिए कि अमेरिका ने कितने मुस्लिम देशों पर आक्रमण किए हैं.
असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा के बयानों के बाद एक ट्वीट में 'हुसैन ओबामा' कह तंज कसा था.
बीजेपी नेता मुख़्तार अब्बास नकवी ने कहा कि अगर कोई देश के ख़िलाफ़ बोलता है तो विपक्ष के लोग उसके सुर में सुर मिलाते हुए दिखाई देते हैं.
पुलिस एकाउंटर में मारा गया वॉन्टेड अपराधी गुफरान: यूपी पुलिस
इमेज स्रोत, यूपी पुलिस
उत्तर प्रदेश से एक और एनकाउंटर की घटना सामने आई है.
यूपी के कौशांबी ज़िले में सुबह पांच बजे हुए इस एनकाउंटर में गुफरान नाम के एक शख़्स की मौत हुई है.
गुफरान उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ और अन्य ज़िलों में हत्या, हत्या के प्रयास और डकैती के 13 से अधिक मामलों में वांटेड चल रहे थे. उत्तर प्रदेश पुलिस ने उन पर एक लाख का इनाम भी रखा था.
इमेज स्रोत, up police
पुलिस ने क्या कहा?
घटना के बारे में जानकारी देते हुए यूपी पुलिस ने बताया, ''27 जून को सुबह पांच बजे डीएसपी एसटीएफ हेडक्वॉर्टर टीम के साथ जनपद कौशांबी के थाना कोतवाली क्षेत्र में बदमाशों से मुठभेड़ हो गई, जिसमें एक बदमाश को गोली लगी. इलाज के लिए उसे अस्पताल ले जाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. कुख़्यात अपराधी की पहचान गुफरान के रूप में हुई है. यह हत्या/लूट/ हत्या के प्रयास के 7 अभियोगो में वॉन्टेड था. इसके ऊपर जनपद प्रतापगढ़ आदि जनपदों में हत्या/हत्या के प्रयास और लूट जैसी गम्भीर घटनाओं के 13 से भी अधिक अभियोग पंजीकृत हैं.''
मार्च 2017 में योगी के मुख्यमंत्री बनने के बाद से उत्तर प्रदेश में 183 से अधिक एनकाउंटर हो चुके हैं.
पुतिन ने वागनर ग्रुप के सैनिकों को बताया देशभक्त, दिया यह ऑफर
इमेज स्रोत, RIA NOVOSTI VIA REUTERS
वागनर ग्रुप के पीछे हटने के बाद सोमवार देर रात राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने पहली बार देश को संबोधित किया.
पुतिन ने रूसी टेलीविज़न पर अपने संबोधन में वागनर गुट के विद्रोह और इसमें हिस्सा लेने वाले नेताओं का ज़िक्र किया. वहीं विद्रोह की कोशिश में शामिल नेताओं को न्याय के कटघरे में खड़ा करने की भी बात कही.
उन्होंने बीते शनिवार को हुए विद्रोह के लिए वागनर गुट के नेताओं को ज़िम्मेदार ठहराया और कहा कि वे ''रूस को खूनी संघर्ष में डूबा हुआ देखना चाहते थे''.
पुतिन ने क़सम खाई है कि इस विद्रोह के आयोजकों को वह न्याय के कटघरे में खड़ा करेंगे.
हालांकि पुतिन ने आम वागनर सैनिकों को देशभक्त बताया और कहा कि उन्हें रूसी सेना में भर्ती होने, बेलारूस या अपने घर लौटने की अनुमति होगी.
इमेज स्रोत, Getty Images
वागनर समूह पर क्या बोले पुतिन?
पुतिन बोले, '' हम जानते थे कि वागनर समूह के अधिकांश लड़ाके और कमांडर भी रूसी देश भक्त हैं. अपने लोगों और राज्य के प्रति वफ़ादार हैं. उन्होंने युद्ध के मैदान पर अपने साहस से यह साबित किया है. उन्होंने डोनबास और नोवोरोसिया को मुक्त कराया. इसलिए घटना की शुरुआत से ही मेरे निर्देशों के मुताबिक़ क़दम उठाए गए और मेरा निर्देश था कि 'बड़े पैमाने पर ख़ूनखराबा' से बचा जाए. जबकि पश्चिमी देश और यूक्रेन चाहते थे कि रूसी 'एक दूसरे को मार डालें'.''
हालांकि अपने संबोधन में पुतिन ने कहीं भी वागनर समूह के प्रमुख येवगेनी प्रिगोज़िन का नाम नहीं लिया.
पुतिन ने कहा, ''हमने विद्रोह को 24 घंटे से भी कम समय में ख़त्म कर दिया.''
उन्होंने न केवल राष्ट्र को एकजुट रहने, बल्कि वागनर ग्रुप को भी पीछे हटने और खून ख़राबा न करने के लिए धन्यवाद किया.
नमस्कार!
बीबीसी हिंदी के लाइव पेज में आपका स्वागत है. अभिवादन स्वीकार कीजिए.
ये लाइव पेज 24 घंटे उपलब्ध रहेगा. 26 जून के अपडेट्स के लिए आप यहांक्लिककर सकते हैं.