वागनर ग्रुप चीफ़ ने जारी किया ऑडियो, कहा- निशाने पर नहीं थे राष्ट्रपति पुतिन

वागनर समूह के अध्यक्ष येवगेनी प्रिगोज़िन ने कहा है कि जब उन्होंने मॉस्को की तरफ़ मार्च का एलान किया था, तो उनका निशाना रूसी राष्ट्रपति पुतिन नहीं थे.

लाइव कवरेज

  1. पीएम मोदी के अमेरिकी दौरे से जुड़े सवाल पर शाहरुख़ ख़ान का दिलचस्प जवाब

    शाहरुख़ ख़ान

    एक्टर शाहरुख़ ख़ान ने फ़िल्म इंडस्ट्री में अपने 31 साल पूरे कर लिए हैं.

    25 जून 1992 को शाहरुख़ ख़ान की पहली फ़िल्म 'दीवाना' रिलीज़ हुई थी. इस मौक़े पर शाहरुख़ ख़ान ने ट्विटर पर #AskSrk हैशटैग के साथ फैंस के सवालों के जवाब दिए.

    शाहरुख़ ख़ान अपने एक्टिंग, रोमेंटिक छवि के साथ-साथ हाज़िर जवाबी के लिए भी जाने जाते हैं.

    ऐसे में जब रविवार को एक फैन ने पीएम मोदी के अमेरिकी दौरे से जुड़ा एक सवाल पूछा तो शाहरुख़ का वही अंदाज़ फिर नज़र आया.

    दरअसल, अमेरिकी व्हाइट हाउस के बाहर प्रधानमंत्री मोदी के स्वागत में साउथ एशिया के एक ग्रुप ने परफॉर्म किया था. इस समूह ने जिस गाने पर अपनी परफॉर्मेंस दी, वो शाहरुख ख़ान की फिल्म 'दिल से' का एक मशहूर गाना 'छैयां-छैयां' था.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    इसी परफॉर्मेंस के संदर्भ में शाहरुख़ ख़ान से सवाल करते हुए एक प्रशंसक ने उनसे ट्विटर पर पूछा, ''आप इस पर क्या कहना चाहते हैं?''

    जवाब में शाहरुख़ ने लिखा, ''काश! मैं वहां इस पर डांस करने के लिए मौजूद होता...लेकिन शायद वो अंदर ट्रेन लाने की अनुमति नहीं देंगे.''

    छैयां-छैयां गाने में शाहरुख़ ख़ान और मलाइका अरोड़ा ट्रेन के डिब्बे पर थिरकते नज़र आए थे.

  2. दो हज़ार रुपए के नोट की वापसी पर अब आरबीआई गवर्नर ने कहा

    आरबीआई गवर्नर

    इमेज स्रोत, Getty Images

    रिज़र्व बैंक ऑफ इंडिया के गवर्नर शक्तिकांत दास ने समाचार एजेंसी पीटीआई को दिए अपने एक इंटरव्यू में कहा कि 2000 रुपए के नोट की वापसी का भारत की अर्थव्यवस्था पर कोई नकारात्मक असर नहीं होगा.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    उन्होंने कहा, ''एक बात जो मैं साफ़ तौर पर कह सकता हूं, वो ये कि जो दो हज़ार के नोट हम अभी वापस ले रहे हैं, उसका हमारी अर्थव्यवस्था पर कोई नकारात्मक असर नहीं होगा. बाकी इसका कितना सकारात्मक असर होता है, ये आगे जाकर पता चलेगा.''

    बीजेपी ने बताया था भ्रष्टाचार पर सर्जिकल स्ट्राइक

    बीते 19 मई को आरबीआई ने दो हज़ार रुपए के नोट वापस लेने की घोषणा की थी.

    आरबीआई का कहना था कि दो हज़ार रुपये के नोट धीरे-धीरे चलन से बाहर हो रहे थे. 31 मार्च 2018 तक बाज़ार में 6.73 लाख करोड़ रुपये के दो हज़ार रुपये के नोट थे जो कुल नोटों का 37.3 प्रतिशत थे.

    जबकि 31 मार्च 2023 तक बाज़ार में कुल 3.62 लाख करोड़ रुपये के दो हज़ार रुपये के नोट थे जो कुल नोटों का 10.8 प्रतिशत ही हैं.

    आरबीआई के निर्णय पर प्रतिक्रिया देते हुए तब बीजेपी नेताओं ने इसे भ्रष्टाचार पर सर्जिकल स्ट्राइक बताया था.

  3. आदिपुरुष: टिकट के दाम दो बार कम करने के बावजूद कमाई में भारी गिरावट

    आदिपुरुष

    इमेज स्रोत, TSERIES

    टिकट के दाम लगातार दो बार कम करने के बावजूद फ़िल्म आदिपुरुष के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन में कोई ज़्यादा बढ़ोतरी देखने को नहीं मिल रही है.

    रिलीज़ के दूसरे हफ़्ते फ़िल्म भारत में मात्र 14 करोड़ की ही कमाई कर पाई है.

    फिल्मों की कमाई के आंकड़े जुटाने वाली वेबसाइट सैकनिल्क के मुताबिक़ दूसरे रविवार को फ़िल्म महज़ 6 करोड़ की ही कमाई कर पाई.

    जबकि ओम राउत के डायरेक्शन में बनी फिल्म ने अपनी रिलीज के पहले दिन हिंदी सिनेमा की सबसे बड़ी ओपनिंग जुटाने वाली फिल्म का रिकॉर्ड अपने नाम किया था. रिलीज़ के पहले हफ़्ते में फ़िल्म को भारी सफ़लता मिली थी और आदिपुरुष ने मात्र हिंदी भाषा में 113 करोड़ रुपए कमाए थे.

    हालांकि धमाकेदार शुरुआत के बाद ‘आदिपुरुष’ के कलेक्शन में लगातार गिरावट हो रही है.

    विवादों के साये में फ़िल्म

    अपने विवादित डॉयलॉग्स के कारण फ़िल्म ज़यादातर क्रिटिक्स के निशाने पर है. फ़िल्म देखकर लौट रहे दर्शक भी फ़िल्म और इसके संवादों को लेकर निराशा ज़ाहिर की है.

    जिसके बाद दर्शकों की भावना को देखते हुए फ़िल्म के कुछ संवादों में बदलाव भी किया गया है.

    फिल्म के संवाद लेखक मनोज मुंतशिर हैं.

  4. ओडिशा में बस दुर्घटना में कम से कम 11 लोगों की मौत

    बस हादसा

    इमेज स्रोत, ANI

    ओडिशा के गंजम ज़िले में एक बस दुर्घटना में कम से कम 11 लोगों की जान चली गई. वहीं आठ यात्री गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं.

    घायलों को ओडिशा के ही बरहमपुर ज़िले के MKCG मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है.

    समाचार एजेंसी एएनआई से बात करते हुए गंजम के ज़िलाधिकारी दिब्या ज्योति परिदा ने कहा है कि मामले की जांच की जा रही है और घायलों को हर संभव मदद भी मुहैया कराने की कोशिश भी जारी है.

    वहीं ओडिशा के मुख्यमंत्री ने बस दुर्घटना में लोगों की मौत पर गहरा दुख जताया है.

    समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक़ मुख्यमंत्री ने मृतकों को 3-3 लाख रुपए के मुआवज़ा देने की भी घोषणा की है.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    कैसे हुआ बस हादसा?

    ये हादसा ओडिशा राज्य सड़क परिवहन निगम की बस और एक निजी बस की आमने-सामने की टक्कर के बाद हुआ. नगर निगम की बस में सवार लोगों को मामूली चोटें आई. जबकि अधिकांश मारे गए यात्री प्राइवेट बस के थे.

  5. वर्ल्ड टेबल टेनिस कंटेंडर टूर्नामेंट: सुतिर्था मुखर्जी और अयहिका मुखर्जी की जोड़ी ने रचा इतिहास

    टेबल टेनिस

    इमेज स्रोत, @Media_SAI

    ट्यूनीशिया में खेले जा रहे 'वर्ल्ड टेबल टेनिस कंटेंडर टूर्नामेंट' के 'विमेंस डबल्स कैटिगरी' का खिताब भारत ने अपने नाम कर लिया है.

    सुतिर्था मुखर्जी और अयहिका मुखर्जी की जोड़ी ने जापान की मियु किहारा और मिवा हारीमोटो को 3-1 से हराते हुए साल का पहला कंटेंडर अपने नाम किया है.

    इसी के साथ विमेंस डबल कैटिगरी का टाइटल जीतने वाली ये पहली भारतीय जोड़ी बन गई है.

    डेढ़ घंटे चला मैच

    डेढ़ घंटे तक चले मैच में भारतीय जोड़ी ने जापानी खिलाड़ियों को 11-5, 11-6,5-11 और 13-11 के अंतर से हराया.

    दोनों ही जापानी खिलाड़ी विश्व एकल की रैंकिंग में दुनियाभर के शीर्ष 25 प्लेयर्स में शामिल हैं.

    खेल मंत्री ने दी बधाई

    केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने दोनों ही भारतीय खिलाड़ियों को बधाई दी है. खेल मंत्री ने ट्वीट कर लिखा, ''बैक-टू-बैक पावर-पैक प्रदर्शन, जिसमें विश्व कप जोड़ी के खिलाफ एसएफ में शानदार वापसी और फाइनल में दूसरी वरीयता प्राप्त जोड़ी पर शानदार जीत शामिल है, ये आपकी कड़ी मेहनत और दृढ़ संकल्प का प्रमाण है.''

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    कौन-कौन रहे विजेता?

    पुरुष एकल में भारत के अचंता सरथ कमल और साथियान पहले दौर में ही टूर्नामेंट से बाहर हो गए थे. चीन के लियांग जिंगकुन ने ये ख़िताब अपने नाम किया है. वहीं महिला एकल का ख़िताब भी चीन की वांग यिदी को मिला.

    दक्षिण कोरिया के एन जेह्युन और चो सेउंगमिन ने पुरुष युगल का टाइटल जीता है.

  6. कांग्रेस ने केजरीवाल पर विपक्षी एकता को तोड़ने का लगाया आरोप

    अरविंद केजरीवाल

    इमेज स्रोत, Getty Images

    कांग्रेस पार्टी ने आम आदमी के प्रमुख और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर विपक्षी एकता को खंडित करने का आरोप लगाया है.

    कांग्रेस महासचिव अजय माकन ने कहा, "अरविंद केजरीवाल की बीजेपी के साथ सांठगांठ है. वह भ्रष्टाचार में लिप्त हैं और जेल नहीं जाना चाहते. उनके दो दोस्त (सत्येंद्र जैन और मनीष सिसोदिया) पहले से ही जेल में हैं और अब केजरीवाल भी बस गिरफ़्तार होने वाले हैं.''

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    बीते दिनों पटना में विपक्षी पार्टियों के जुटान में अरविंद केजरीवाल के रवैये पर सवाल उठाते हुए माकन बोले, ''केजरीवाल विपक्षी एकता को मज़बूत करने के प्रयासों के लिए पटना नहीं गए थे. बल्कि उनका इरादा इसमें बाधाएं पैदा करना था. उनका उद्देश्य इस एकता को तोड़ना है."

    आम आदमी पार्टी ने दिया जवाब

    पार्टी की प्रमुख प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ ने अजय माकन के आरोपों पर पलटवार करते हुए कुछ सवाल उठाए हैं.

    अपने ट्वीट में आप नेता ने लिखा कि कांग्रेस नेताओं के अरविंद केजरीवाल के ख़िलाफ़ अनेक बयान हैं.

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

    ''पिछले 30 साल से कांग्रेस गुजरात में भाजपा को क्यों नहीं हरा पायी, क्या इसका दोष भी केजरीवाल जी को देंगे?

    आसाम, नगालैंड, पुडुचेरी, त्रिपुरा, मेघालय, सिक्किम, मणिपुर, अरुणाचल में आम आदमी पार्टी चुनाव नहीं लड़ी फिर क्यों वहाँ कांग्रेस हार गई?''

    आप नेता का राहुल गांधी पर निशाना

    इससे पहले आम आदमी पार्टी की प्रमुख प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ ने ट्वीट कर राहुल गांधी को विपक्षी खेमे पर बोझ बताया था.

    छोड़िए X पोस्ट, 3
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 3

    उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा, "अगर देश को बचाना है तो कांग्रेस को यह घोषणा करनी होगी कि वह तीसरी बार राहुल गांधी पर दांव नहीं लगाएगी और विपक्षी दलों पर उनके नेतृत्व को स्वीकार करने के लिए दबाव नहीं बनाएगी."

    क्या है पूरा मामला?

    असल में अरविंद केजरीवाल केंद्र सरकार के अध्यादेश को लेकर कांग्रेस की चुप्पी से नाराज़ हैं. पटना में विपक्षी एकता की बैठक के बाद इस बात से नाराज़ अरविंद केजरीवाल बिना प्रेस कॉन्फ्रेंस में शामिल हुए निकल गए थे. बाद में पार्टी ने अपने सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म पर बयान जारी कर कहा कि अगर कांग्रेस का अध्यादेश पर यही रुख रहा तो आम आदमी पार्टी का ऐसे किसी भी गठबंधन में शामिल होना लेना मुश्किल होगा.

    हालांकि कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने साफ़ कहा है कि सभी विपक्षी पार्टियों को साथ लेकर चलना ही एक मात्र रास्ता है.

  7. अमित शाह की सर्वदलीय बैठक क्या मणिपुर में हिंसा रोक सकेगी

  8. अमेरिका-मिस्र से लौटे पीएम मोदी, पहुँचते ही उन्होंने पूछा, 'देश में क्या चल रहा है?

    पीएम मोदी

    इमेज स्रोत, ani

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी छह दिवसीय अमेरिका और मिस्त्र की यात्रा के बाद रविवार देर रात भारत लौट आए.

    नई दिल्ली एयरपोर्ट पर बीजेपी प्रमुख जेपी नड्डा, बीजेपी सांसद मनोज तिवारी, विदेश राज्य मंत्री मीनाक्षी लेखी और पार्टी के दूसरे अन्य सांसदों ने पीएम मोदी का स्वागत किया.

    दिल्ली पहुंचते ही प्रधानमंत्री मोदी ने जेपी नड्डा से देश का हाल-चाल पूछा.

    दोनों के बीच हुई बातचीत का ब्यौरा देते हुए बीजेपी सांसद मनोज तिवारी ने कहा, ''उन्होंने नड्डा जी से पूछा कि देश में क्या चल रहा है और नड्डा जी ने प्रधानमंत्री को केंद्र सरकार के 9 साल पूरे होने पर जारी कार्यक्रमों के बारे में जानकारी दी.''

    अमेरिका और मिस्र की यात्रा

    प्रधानमंत्री मोदी बीते 20 जून को अमेरिका पहुँचे थे. ये उनकी अपनी पहला स्टेट विजिट था. इस दौरान दोनों देशों के बीच कई अहम करार हुए, जिनमें तकनीक ट्रांसफर को लेकर हुआ सौदा सबसे अहम है.

    अमेरिका की यात्रा के बाद प्रधानमंत्री 24 जून को मिस्र पहुंचे थे. ये 26 सालों में किसी भारतीय प्रधानमंत्री की मिस्र की पहली द्विपक्षीय यात्रा रही.

    यहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मिस्र ने अपने सर्वोच्च सम्मान 'ऑर्डर ऑफ़ द नील' से सम्मानित किया है.

  9. नमस्कार!

    बीबीसी हिंदी के लाइव पेज में आपका स्वागत है. अभिवादन स्वीकार कीजिए.

    ये लाइव पेज 24 घंटे उपलब्ध रहेगा. 25 जून के अपडेट्स के लिए आप यहां क्लिककर सकते हैं.