टाइटन की खोज में लगे अमेरिकी कोस्ट गार्ड को मिले अहम सुराग

टाइटैनिक दिखाने गई पनडुब्बी की खोज में जुटे अधिकारियों ने कहा है कि उन्हें कुछ मलबा दिखा है ओर एक्सपर्ट उसकी विवेचना कर रहे हैं.

लाइव कवरेज

अनंत प्रकाश and प्रियंका झा

  1. 'पीएम मोदी के लिए बैठक महत्वपूर्ण नहीं', मणिपुर हिंसा पर बुलाई ऑल पार्टी मीटिंग को लेकर राहुल गांधी बोले

    राहुल गांधी

    इमेज स्रोत, ANI

    कांग्रेस नेता और पूर्व सांसद राहुल गांधी ने मणिपुर हिंसा के मामले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को घेरा है.

    राहुल गांधी ने कहा है कि मणिपुर 50 दिनों से जल रहा है लेकिन प्रधानमंत्री मौन रहे.

    उन्होंने ये भी कहा कि मणिपुर पर केंद्र सरकार ने सर्वदलीय बैठक भी ऐसे समय बुलाई है जब पीएम देश में नहीं हैं. इससे ये साफ़ है कि पीएम के लिए ये बैठक महत्वपूर्ण नहीं है.

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मणिपुर हिंसा को लेकर 24 जून यानी शनिवार को सर्वदलीय बैठक बुलाई है.

    वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 24 और 25 जून को मिस्र के दौरे पर रहेंगे.

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

    इससे पहले बुधवार को कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी ने भी एक वीडियो संदेश जारी कर के मणिपुर में शांति बनाए रखने की अपील की थी.

    मणिपुर में मैतई समुदाय को अनुसूचित जनजाति (एसटी) का दर्जा दिए जाने के ख़िलाफ़ संघर्ष शुरू हुआ था, जो धीरे-धीरे गंभीर रूप लेता गया. इस हिंसा में अब तक 100 से अधिक लोगों की जान गई है.

  2. LIVE: टाइटन पनडुब्बी का तलाशी अभियान कैसा चल रहा है और क्या हैं संभावनाएं, चर्चा कर रहे हैं बीबीसी संवाददाता ज़ुबैर अहमद और प्रेरणा.

    छोड़िए YouTube पोस्ट
    Google YouTube सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में Google YouTube से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले Google YouTube cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है. YouTube सामग्री में विज्ञापन हो सकते हैं.

    पोस्ट YouTube समाप्त

  3. लापता पनडुब्बी की तलाश में जिन बड़े जहाजों को लगाया गया है, तस्वीरों में देखें...

    Horizon Arctic

    इमेज स्रोत, REUTERS/David Hiscock

    टाइटैनिक दिखाने ले गई लापता पनडुब्बी टाइटन की तलाश में चलाया जा रहे रेस्क्यू ऑपरेशन की कमान अमेरिका और कनाडा की एजेंसियों के हाथ में है.

    इनमें नौसेना और गहरे समंदर में चलने वाले व्यापारिक जहाज भी शामिल हैं जो रेस्क्यू ऑपरेशन में मदद कर रहे हैं.

    इन्हें बोस्टन, मैसेचुसेट्स से संचालित किया जा रहा है.

    इन जहाजों की अलग-अलग क्षमताएं हैं और यहां हम उन जहाजों के बारे में कुछ जानकारी साझा कर रहे हैं.

    Deep Energy

    इमेज स्रोत, US COAST GUARD HANDOUT/EPA-EFE/REX/Shutterstock

    डीप एनर्जी

    समंदर में केबल बिछाने के काम आने वाला ये जहाज दो रीमोट ऑपरेटेड व्हीकल्स (आरओवी) से लैस है.

    ये 10,000 फुट की गहराई तक काम कर सकता है.

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    अटलांटिक मर्लिन

    ये कनाडा का ऑफशोर सप्लाई जहाज है जिसमें 4000 मीटर लंबी केबल लगी हुई है.

    ये केबल किसी चीज को खींचने के काम आ सकती है.

    इस जहाज में रीमोट ऑपरेटेड व्हीकल्स भी तैनात हैं लेकिन ये बात मालूम नहीं है कि ये कितनी गहराई में जाकर काम कर सकता है.

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

    स्कांडी विनलैंड

    ये एक सपोर्ट जहाज है जिसमें दो रीमोट ऑपरेटेड व्हीकल्स लगे हैं.

    लेकिन ये स्पष्ट नहीं है कि जहाज कितनी गहराई तक जाकर काम कर सकती है.

    छोड़िए X पोस्ट, 3
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 3

    लातालॉन्ता

    फ्रांस से संचालित होने वाला जहाज़ मौके पर एक आरओवी यानी पानी के अंदर चलने वाले रोबोट के साथ पहुंच रहा है.

    ये टाइटैनिक जहाज़ के मलबे तक जा सकता है.

    हॉरिज़ॉन आर्कटिक

    इमेज स्रोत, REUTERS/David Hiscock

    हॉरिज़ॉन आर्कटिक

    कमर्शियल जहाज़ जिस पर राहत और मदद के उपकरण भरे हैं.

    जहाज

    ग्लेस बे

    कनाडाई नौसेना का जहाज़ जो डिकम्प्रेशन चैंबर साथ ले जा रहा है और मेडिकल सहायता देने को तैयार है.

    जॉन कैबट

    वैज्ञानिक शोध संबंधी जहाज़ जिससे सोनार सर्च संभव है और इसे कनाडाई कोस्ट गार्ड संचालित करते हैं

  4. भारत और अमेरिका का पास आना क्या रूस को कर रहा है परेशान?

  5. पीएम मोदी ने अमेरिका की फ़र्स्ट लेडी को तोहफ़े में दिया लैब में बना ये हीरा

    लैब में बना हीरा

    इमेज स्रोत, ANI

    अमेरिका की तीन दिवसीय राजकीय यात्रा पर गए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वहां की फ़र्स्ट लेडी जिल बाइडन को तोहफ़े के तौर पर लैब में बना हीरा दिया है.

    ये इको फ़्रेंडली हीरा 7.5 कैरट का है.

    अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन और उनकी पत्नी जिल बाइडन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए व्हाइट हाउस में डिनर आयोजित किया था. इस दौरान तीनों के बीच कई मुद्दे पर चर्चा हुई और तोहफ़ों का आदान-प्रदान हुआ.

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने इस हीरे की तस्वीर ट्वीट करते हुए लिखा, "भारत का हीरा. पीएम नरेंद्र मोदी ने ये ख़ूबसूरत इको-फ़्रेंडली लैब में बना हीरा अमेरिका की फ़र्स्ट लेडी को उपहार स्वरूप दिया है."

    ये हीरा इको-फ़्रेंडली है क्योंकि इसे बनाने में सौर और पवन ऊर्जा का इस्तेमाल किया गया है.

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

    इस हीरे को बनाने की प्रक्रिया में प्रति कैरट पर सिर्फ़ 0.028 ग्राम कार्बन उत्सर्जन होता है. ये इंटरनेशनल जेमोलॉजिकल इंस्टीट्यूट (आईजीआई) से सर्टिफ़ाइड भी है.

    भारत पिछले काफ़ी समय से लैब में बने हीरे को बढ़ावा दे रहा है. इसके लिए पिछले बजट में केंद्र सरकार ने कुछ घोषणाएं भी की थी.

  6. उत्तर प्रदेश: बलिया में हीट वेव के बीच कैसे हैं हालात?

    वीडियो कैप्शन, उत्तर प्रदेश: बलिया में हीट वेव के बीच कैसे हैं हालात?

    उत्तर प्रदेश के बलिया में हीट वेव के बीच 68 लोगों की मौत के मामले की जाँच जारी है. लेकिन अब भी बड़ी संख्या में मरीज़ अस्पताल में भर्ती हैं.

    बलिया का मामला सबसे पहले उस समय सुर्ख़ियों में आया, जब कुछ दिनों के अंदर 54 लोगों की मौत का मामला आया. इसके बाद ये संख्या 68 तक पहुँच गई.

    बाद में सरकार ने जाँच टीम का गठन किया. लेकिन अभी तक जाँच टीम की रिपोर्ट नहीं आई है. अस्पताल में व्यवस्था पर भी सवाल उठे हैं.

  7. प्रेस कॉन्फ्रेंस के लिए तैयार हुए पीएम मोदी, अमेरिका ने कहा - 'बड़ी बात'

    भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

    इमेज स्रोत, EPA-EFE/REX/Shutterstock

    इमेज कैप्शन, भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

    अमेरिका के शीर्ष अधिकारी जॉन किर्बी ने जानकारी दी है कि भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस में शामिल होंगे.

    ये अमेरिका में पीएम मोदी की पहली स्टेट विज़िट है जिस दौरान वह अमेरिकी संसद के संयुक्त सत्र को संबोधित करेंगे.

    व्हाइट हाउस के राष्ट्रीय सुरक्षा मामलों के प्रवक्ता जॉन किर्बी ने पीएम मोदी का इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में शामिल होना काफ़ी अहम बताया है.

    मोदी और बाइडन

    इमेज स्रोत, ANI

    उन्होंने कहा, "हम इस बात के शुक्रगुज़ार हैं कि पीएम मोदी अपने दौरे के आख़िरी पड़ाव में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में शामिल होंगे. हम मानते हैं कि ये काफ़ी अहम है क्योंकि हम इस बात पर ख़ुश हैं कि वह भी इसे अहम मानते हैं."

    इस प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान एक सवाल अमेरिकी पत्रकारों और एक सवाल भारतीय पत्रकार की ओर से पूछा जाएगा.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    समाचार एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक़, पीएम मोदी ने भारत के प्रधानमंत्री बनने के बाद से आज तक सिर्फ़ एक बार प्रेस कॉन्फ्रेंस में हिस्सा लिया है.

    हालांकि, इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में भी उन्होंने किसी सवाल का जवाब नहीं दिया था.

  8. लापता पनडुब्बी में कितनी ऑक्सीजन बची है और ये चलती कैसे है?

    वीडियो कैप्शन, लापता पनडुब्बी में कितनी ऑक्सीजन बची है और ये चलती कैसे है?

    दुनिया के सबसे चर्चित जहाज़ रहे टाइटैनिक के मलबे को दिखाने के लिए अटलांटिक महासागर में गई पनडुब्बी को खोजने के क्रम में एक सफलता हाथ लगी है.

    यूएस कोस्ट गार्ड ने ट्वीट कर पुष्टि की है कि जिस क्षेत्र में खोज अभियान चलाया जा रहा है उस क्षेत्र से एक कनाडाई पी-3 विमान ने पानी के नीचे शोर का पता लगाया है.

    शोर का पता लगने पर एक अतिरिक्त सोनार को चार घंटे बाद उस क्षेत्र में तैनात किया गया है.

  9. टाइटैनिक जहाज जहां डूबा, वहां के आसपास का पानी इतना ख़तरनाक क्यों है? चार कारण

    टाइटैनिक

    इमेज स्रोत, Reuters

    अटलांटिक महासागर में जिस जगह पर टाइटैनिक जहाज डूबा था, वहां के आसपास का जल क्षेत्र बेहद खतरनाक माना जाता है.

    इसकी पहली वजह तो ये है कि वहां की दुनिया अंधेरी है.

    टाइटैनिक का मलबा एटलांटिक महासागर में चार किलोमीटर नीचे मौजूद है.

    टाइटैनिक

    इमेज स्रोत, The Print Collector/Heritage Images via Getty Images

    इस इलाके को 'मिडनाइट ज़ोन' कहते हैं. यहां तक कि सूरज की रोशनी भी यहां नहीं पहुंचती है.

    पनडुब्बी की रोशनी आगे कुछ ही मीटर तक जाती है. ऐसे में ध्यान भटकना बेहद आसान है.

    टाइटैनिक एक्सपर्ट टिम मैटलिन कहते हैं, "यहां घुप अंधेरा है, और भीषण ठंडा पानी है. समंदर की सतह पर कीचड़ है और ये हिलती-डुलती रहती है."

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    उन्होंने कहा, "आप उस समय कहां है, ये पता लगाने के लिए आपके पास सिर्फ सोनर नामक चीज़ होती है. यहां तक कि रडार भी काम नहीं करता."

    अटलांटिक महासागर के इस इलाके के जोखिम भरे होने की एक वजह इसकी ख़तरनाक गहराई भी है.

    समंदर की सतह पर दबाव ऊपर की तुलना में 390 गुना ज़्यादा होता है.

    लापता पनडुब्बी टाइटन

    इमेज स्रोत, OceanGate Expeditions/PA Wire

    इमेज कैप्शन, लापता पनडुब्बी टाइटन

    इसलिए यहां तक जाने वाली पनडुब्बी की दीवारें बहुत मोटी होनी चाहिए.

    तीसरी वजह यहां के पानी का बहाव यानी करंट है.

    हवा, लहरों की वजह से मज़बूत करंट बनता है और पानी के घनत्व में भी अंतर होता है.

    ये समंदर की सतह पर पड़े सामान की जगह भी बदल सकता है.

    टाइटैनिक

    इमेज स्रोत, WHOI Archives/Woods Hole Oceanographic Institution

    टिम मैटलिन कहते हैं, "ये एक तरह से मून शॉट की तरह है. ये कुछ ऐसा है जैसे एस्ट्रोनॉट अंतरिक्ष में जा रहा हो."

    चौथा कारण यहां डूबे जहाज टाइटैनिक का मलबा है.

    डूबने के सौ साल बाद भी टाइटैनिक का मलबा गलना, टूटना और गिरना जारी है.

    अगर कोई इसके बहुत करीब जाता है तो टकरा सकता है, उलझ सकता है.

  10. भारत के वो 'वांटेड', जिन्हें विदेश में गोली मार दी गई

  11. लापता पनडुब्बी: 'अगर मिल भी जाए तो उस तक पहुंचने में घंटों लग जाएंगे...'

    टाइटैनिक के मलबे के पास रिमोट से चलने वाला रोबोट

    इमेज स्रोत, NOAA via SPL

    इमेज कैप्शन, टाइटैनिक के मलबे के पास रिमोट से चलने वाला रोबोट

    अटलांटिक महासागर की गहराइयों में लापता हुई पनडुब्बी टाइटन का पता लगाने के लिए अमेरिका से एक खोजी सबमरीन को घटनास्थल पर भेजा जा रहा है.

    रिमोट से चलाई जा सकने वाली इस सबमरीन को टाइटैनिक तक पहुंचने में 48 घंटों का वक़्त लगेगा.

    डीप सी एक्सप्लोरर डॉ डेविड गलो मानते हैं कि अब कोई करिश्मा ही इस पनडुब्बी में फंसे लोगों की जान बचा सकता है.

    लेकिन उन्होंने उम्मीद नहीं छोड़ी है.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    ब्रितानी न्यूज़ चैनल आईटीवी के एक कार्यक्रम में उन्होंने कहा है कि समंदर के अंदर से आती आवाज़ें विश्वसनीय हैं और बार बार आ रही हैं. इसका मतलब ये है कि बचाव अभियान में लगी टीमों को मानना चाहिए कि ये आवाज़ें पनडुब्बी से आ रही हैं और उन्हें तेजी से पनडुब्बी का पता लगाना चाहिए.

    वह कहते हैं, "हमें मानना चाहिए कि ये आवाज़ें पनडुब्बी से ही आ रही हैं. और तेजी से काम करते हुए पनडुब्बी का पता लगाना चाहिए और रोबोट भेजकर इस बात की पुष्टि करनी चाहिए कि आवाज़ की जगह पनडुब्बी है या नहीं."

    "उन्हें ये मानकर पूरी तरह तैयार रहना चाहिए कि ये आवाज़ें पनडुब्बी से आ रही हैं क्योंकि उसका पता लगाने और उसे बाहर लाने में कई घंटे लगेंगे."

  12. पश्चिम बंगाल पंचायत चुनावः अदालत के आदेश से क्यों याद आया 2013 का चुनाव?

  13. पटना में विपक्षी दलों की बैठक पर मायावती ने कहा- दिल मिले न मिले...

    मायावती

    इमेज स्रोत, ANI

    बिहार की राजधानी पटना में शुक्रवार को होने वाली विपक्षी दलों की बैठक पर बहुजन समाज पार्टी की नेता मायावती ने प्रतिक्रिया दी है.

    मायावती ने ट्विटर पर कहा-

    • महंगाई, गरीबी, बेरोजगारी, पिछड़ापन, अशिक्षा, जातीय द्वेष, धार्मिक उन्माद/हिंसा आदि से ग्रस्त देश में बहुजन के त्रस्त हालात से स्पष्ट है कि परमपूज्य बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर के मानवतावादी समतामूलक संविधान को सही से लागू करने की क्षमता कांग्रेस, बीजेपी जैसी पार्टियों के पास नहीं है.
    • बल्कि अब लोकसभा आम चुनाव के पूर्व विपक्षी पार्टियाँ जिन मुद्दों को मिलकर उठा रही हैं और ऐसे में श्री नीतीश कुमार द्वारा कल 23 जून की विपक्षी नेताओं की पटना बैठक 'दिल मिले न मिले हाथ मिलाते रहिए' की कहावत को ज्यादा चरितार्थ करता है.
    • वैसे अगले लोकसभा चुनाव की तैयारी को ध्यान में रखकर इस प्रकार के प्रयास से पहले अगर ये पार्टियाँ, जनता में उनके प्रति आम विश्वास जगाने की गज़ऱ् से, अपने गिरेबान में झाँककर अपनी नीयत को थोड़ा पाक-साफ कर लेतीं तो बेहतर होता. 'मुँह में राम बग़ल में छुरी' आख़िर कब तक चलेगा?
    • यूपी में लोकसभा की 80 सीट चुनावी सफलता की कुंजी कहलाती है, किन्तु विपक्षी पार्टियों के रवैये से ऐसा नहीं लगता है कि वे यहाँ अपने उद्देश्य के प्रति गंभीर व सही मायने में चिंतित हैं. बिना सही प्राथमिकताओं के साथ यहाँ लोकसभा चुनाव की तैयारी क्या वाकई जरूरी बदलाव ला पाएगी?
  14. मधुबाला के साथ शादी करना चाहते थे ज़ुल्फ़िकार अली भुट्टो

    वीडियो कैप्शन, मधुबाला के साथ शादी करना चाहते थे ज़ुल्फ़िकार अली भुट्टो

    मधुबाला सिर्फ 36 वर्ष जीवित रहीं.

    लेकिन इतने कम समय में न सिर्फ उन्होंने अपने अभिनय का लोहा मनवाया बल्कि उनकी सुंदरता की भी हर जगह चर्चा हुई.

    छोटी उम्र बड़ी ज़िंदगी में रेहान फ़ज़ल और प्रेरणा नज़र डाल रहे हैं मधुबाला की जिंदगी पर.

  15. जिल बाइडन ने पीएम मोदी को घर बुलाया, खाने में क्या खिलाया

    खाना लेकर जाती हुई नीना कर्टिस

    इमेज स्रोत, EPA-EFE/REX/Shutterstock

    इमेज कैप्शन, पीएम मोदी के लिए तैयार की गयी डिनर की प्लेट

    अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन और उनकी पत्नी जिल बाइडन ने बीती शाम भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सम्मान में अपने निवास स्थान व्हाइट हाउस में एक रात्रि भोज का आयोजन किया.

    इससे पहले पीएम मोदी का वॉशिंगटन पहुंचने पर भव्य अंदाज़ में स्वागत किया गया.

    वॉशिंगटन स्थित अमेरिकी ज्वॉइंट बेस एंड्रयूज़ एयरपोर्ट पर उतरने के बाद उन्हें गार्ड ऑफ़ ऑनर का सम्मान दिया गया.

    गार्ड ऑफ़ ऑनर लेते पीएम मोदी

    इमेज स्रोत, Twitter/MEAIndia

    इमेज कैप्शन, गार्ड ऑफ़ ऑनर लेते पीएम मोदी

    इसके बाद जब वह व्हाइट हाउस पहुंचे तो अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन और उनकी पत्नी जिल बाइडन उनकी अगवानी के लिए राष्ट्रपति भवन से बाहर निकलकर आए.

    पीएम मोदी और जिल बाइडन

    इमेज स्रोत, Reuters

    इमेज कैप्शन, अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन और उनकी पत्नी जिल बाइडन के साथ पीएम मोदी

    समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक़, पीएम मोदी के लिए तैयार किए गए रात्रि भोज में मिलेट फूड और कॉर्न सैलेद से लेकर स्टफ़्ड मशरूम जैसी चीज़ें शामिल थीं.

    शेफ़ नीना कर्टिस

    इमेज स्रोत, EPA-EFE/REX/Shutterstock

    इमेज कैप्शन, शेफ़ नीना कर्टिस

    अमेरिका की फर्स्ट लेडी जिल बाइडन ने बुधवार को बताया था कि उन्होंने इस ख़ास डिनर को तैयार करने के लिए एक विशेष शेफ़ नीना कर्टिस को बुलाया है.

    नीना कर्टिस शाकाहारी खान-पान की विशेषज्ञ मानी जाती हैं जिन्होंने इस डिनर के लिए शाकाहारी मेन्यू तैयार किया है.

    पीएम मोदी

    इमेज स्रोत, Twitter/narendramodi

    इस मौके पर पीएम मोदी ने बाइडन परिवार से भी मुलाक़ात की, इसके बाद शाम को जो बाइडन और जिल बाइडन के साथ भारत को ध्यान में रखकर तैयार की गयी विशेष म्यूजिकल इवेंट का आनंद लिया.

  16. टेस्ला के सीईओ बोले, 'मैं भारतीय प्रधानमंत्री मोदी का फैन हूं...'

    वीडियो कैप्शन, टेस्ला के सीईओ बोले, 'मैं भारतीय प्रधानमंत्री मोदी का फैन हूं...'

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने तीन दिवसीय राजकीय दौरे पर अमेरिका पहुंच चुके हैं.

    पीएम मोदी ने पहुँचते ही अमेरिका के कई बड़े बिज़नेसमैन और बड़ी शख़्सियतों से मुलाक़ात की है.

    इनमें एक शख़्सियत एलन मस्क का नाम भी शामिल है.

    एलन मस्क सोशल मीडिया कंपनी ट्विटर से लेकर स्पेस कंपनी स्पेस एक्स और इलेक्ट्रिक कार कंपनी टेस्ला के मालिक हैं.

    उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाक़ात के बाद कहा, ‘मैं मोदी का फ़ैन हूँ.’

  17. टाइटैनिक दिखाने ले गई लापता पनडुब्बी की तलाश के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन अंतिम चरण में

    लापता पनडुब्बी

    इमेज स्रोत, American Photo Archive/Alamy/PA Wire

    टाइटैनिक दिखाने ले गई लापता पनडुब्बी 'टाइटन' की तलाश में चलाया जा रहा रेस्क्यू ऑपरेशन अभी भी जारी है.

    इस रेस्क्यू ऑपरेशन से जुड़ी ताजा स्थिति

    • अमेरिकी कोस्ट गार्ड ने अनुमान लगाया है कि पनडुब्बी में सवार लोगों के लिए ऑक्सीजन अमेरिका के ईस्टर्न टाइम ज़ोन के हिसाब से 7:18 बजे तक का है.
    • रेस्क्यू ऑपरेशन से जुड़े लोगों का कहना है कि उनकी उम्मीद बरकरार है. 10 अतिरिक्त जहाजों और कई पनडुब्बियों को तलाशी अभियान में आज लगाया जाएगा. रेस्क्यू ऑपरेशन के लिए लगाए गए संसाधनों को दोगुना किया जा रहा है.
    • लेकिन सर्च ऑपरेशन का नेतृत्व कर रहे कैप्टन ने ये कहा है कि "अगर सच कहूं तो हमें नहीं मालूम कि वे लोग कहां हैं."
    • मंगलवार और बुधवार को समंदर की सतह से जो आवाज़ सुनी गई थी, उसकी वजह से तलाशी क्षेत्र का दायरा दोगुने की हद तक बढ़ा दिया गया है.
    • अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है कि जिन आवाज़ों के सुने जाने की बात कही गई थी वे लापता पनडुब्बी से ही आ रही थीं.
    • पोलर प्रिंस नाम का जहाज जिससे टाइटन पनडुब्बी को लॉन्च किया गया था, उसे ही रेस्क्यू ऑपरेशन का कमांड सेंटर बनाया गया है. ये टाइटैनिक के मलबे के पास ही है.
    • रीमोट से चलने वाली गाड़ियां जिसमें कैमरे भी लगे हुए हैं, उनकी मदद से समंदर की सतह की स्कैनिंग की जा रही है.
    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

  18. पीएम मोदी का अमेरिका दौरा: यूएस भारत से क्या चाहता है? देखिए रिपोर्ट

    वीडियो कैप्शन, भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अमेरिका के राजकीय दौरे पर गए हैं.

    भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अमेरिका के राजकीय दौरे पर गए हैं. ये पीएम मोदी की पहली स्टेट विज़िट है.

    एक तरफ़ ये भारत और अमेरिका के मज़बूत होते रिश्तों का संकेत है तो दूसरी ओर सवाल है कि इस दौरे से भारत को क्या हासिल होगा और अमेरिका भारत से क्या चाहेगा.

    कवर स्टोरी में आज इसी की बात.

  19. ब्रेकिंग न्यूज़, दिल्ली में मंदिर का हिस्सा तोड़ने पर बवाल, हिरासत में भेजे गए कई लोग

    दिल्ली

    इमेज स्रोत, ANI

    इमेज कैप्शन, दिल्ली पुलिस की फाइल फोटो

    दिल्ली के मंडावली में स्थित एक मंदिर के हिस्से को तोड़े जाने के मामले में बवाल होने पर कई लोगों को हिरासत में लिया गया है.

    समाचार एजेंसी पीटीआई ने इस घटना से जुड़ी तस्वीरें जारी की हैं.

    पीटीआई ने बताया है कि सरकारी एजेंसियां इस मंदिर के एक हिस्से को तोड़ने पहुंची थीं जिसका स्थानीय लोगों ने विरोध किया.

    इसके बाद दिल्ली पुलिस ने कई लोगों को हिरासत में लिया है.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

  20. नेपाल की रतन कुमारी बनना चाहती हैं लड़कियों के लिए प्रेरणास्रोत

    वीडियो कैप्शन, नेपाल की रतन कुमारी बनना चाहती हैं लड़कियों के लिए प्रेरणास्रोत

    सुना हम सबने है कि पढ़ने की कोई उम्र नहीं होती लेकिन करके दिखाया 80 साल की रतन कुमारी शुनुवार ने. वो पूर्वी नेपाल के दूर दराज़ के एक गांव रामेछाप से हैं.

    बचपन में स्कूल जाने के बजाए खेतों में काम करना पड़ा, फिर शादी हो गई और बाद में बच्चों की देखभाल में लगी रहीं. लेकिन बच्चों के बड़े हो जाने के बाद उन्होंने 54 साल की उम्र में फिर क़लम उठाई और पढ़ना शुरू किया.

    रतन कुमारी कहती हैं कि वो नौकरी पाने के लिए पढ़ाई नहीं कर रहीं बल्कि वो उन लड़कियों को प्रेरणा देना चाहती हैं जिन्हें स्कूल छोड़ना पड़ा. देखिए उनकी कहानी.