पाकिस्तान में हीटवेव की चेतावनी, कई जगहों पर तापमान पहुंचेगा 50 डिग्री तक

इस्तामाबाद, पेशावर, सिंध और पंजाब प्रांत में पड़ेगी भीषण गर्मी, बिजली की हो सकती है किल्लत

लाइव कवरेज

अभिनव गोयल and प्रभात पांडेय

  1. ब्रेकिंग न्यूज़, पश्चिम बंगाल पंचायत चुनाव: केंद्रीय सुरक्षाबलों की तैनाती का रास्ता साफ़

    हिंसा

    इमेज स्रोत, ANI

    पश्चिम बंगाल में होने वाले पंचायत चुनाव में सुरक्षा के लिए केंद्रीय सुरक्षाबलों की तैनाती का रास्ता साफ़ हो गया है.

    सुप्रीम कोर्ट ने कलकत्ता हाई कोर्ट के फ़ैसले पर रोक लगाने से इनकार कर दिया है.

    कलकत्ता हाई कोर्ट ने निर्देश देते हुए राज्य सरकार से पंचायत चुनावों में केंद्रीय सुरक्षाबलों को तैनात करने को कहा था.

    सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि कलकत्ता हाई कोर्ट के निर्देश का मक़सद स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव कराना है.

  2. संजय राउत ने ‘वर्ल्ड ट्रेटर डे’ घोषित करने के लिए पीएम से क्या की अपील

    उद्धव ठाकरे

    इमेज स्रोत, ANI

    शिवसेना उद्धव ठाकरे गुट के नेता संजय राउत ने कहा है कि प्रधानमंत्री, गृह मंत्री और केंद्र सरकार गद्दारी को प्रोत्साहित कर रही है.

    उन्होंने समाचार एजेंसी एएनआई से कहा, “आजकल इस देश में आपकी पूरी राजनीति गद्दारी के ऊपर ही खड़ी है. हमारे प्राइम मिनिस्टर, गृह मंत्री और केंद्र की सरकार गद्दारी को प्रोत्साहित कर रही है.”

    “महाराष्ट्र में आज के ही दिन हमारे 40 विधायक जो शिवसेना के चुनाव चिन्ह पर चुनकर आए थे और सालों से पार्टी में थे और मंत्री पद पर थे. उद्धव ठाकरे के बीमार पड़ने के बाद पार्टी छोड़कर चले गए और उनके पीछे हमारा प्रधानमंत्री कार्यालय, गृह मंत्रालय और पैसा ही पैसा था.”

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    “ये गद्दारी और बेईमानी है. छत्रपति शिवाजी महाराज की भूमि पर बीज प्रधानमंत्री और गृह मंत्री ने बोए. हमने कहा है कि आज के दिन को वर्ल्ड ट्रेटर डे घोषित कर दीजिए, ये पूरे विश्व में होता है.”

    “प्रधानमंत्री अब अमेरिका जा रहे हैं तो मैं उनको कहूंगा कि जैसे योगा डे के लिए आपने वहां काम किया है तो वैसे वर्ल्ड ट्रेटर डे को घोषित कर दीजिए. यूएन में जाकर बोलिए कि हमारे देश में कैसी-कैसी गद्दारी चल रही है.”

    एक साल पहले शिवसेना के विधायकों के एक धड़े ने जाकर एकनाथ शिंदे को समर्थन दे दिया था जिसके बाद उन्होंने बीजेपी के साथ मिलकर सरकार बना ली थी.

    वहीं, बीजेपी नेता और केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा है कि उद्धव ठाकरे को सत्ता से निकालने का काम उनके ही समर्थकों और महाराष्ट्र की जनता ने किया.

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

    अनुराग ठाकुर ने कहा कि ‘उद्धव ठाकरे कोरोना के डर से घर से बाहर नहीं निकलते थे और जनता को भूल गए थे.’

  3. बिपरजोय तूफ़ान से राजस्थान में अब कैसे हैं हालात

      • Author, मोहर सिंह मीणा
      • पदनाम, जयपुर से, बीबीसी हिंदी के लिए
    बिपरजोय तूफ़ान से राजस्थान में अब कैसे हैं हालात

    इमेज स्रोत, BBC/chandan_singh_bhati

    16 जून की रात राजस्थान में प्रवेश करने के बाद बिपरजोय तूफ़ान के कारण हुई तेज़ बारिश से कई ज़िलों में अब भी बाढ़ जैसी स्थिति है.

    तीन दिनों तक लगातार हुई तेज़ बारिश से पश्चिमी राजस्थान ज़्यादा प्रभावित हुआ है.

    बाड़मेर, जोधपुर, जालौर, सिरोही, पाली, अजमेर समेत कई ज़िलों में रिकॉर्ड बारिश दर्ज की गई है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक राज्यभर में आठ लोगों की मौत की ख़बरें हैं.

    बीते दिन अजमेर में रिकॉर्ड 100.5 एमएम बारिश दर्ज की गई. अजमेर में हुई तेज़ बारिश से सड़कों पर गाड़ियां तैरती नज़र आई.

    बिपरजोय तूफ़ान से राजस्थान में अब कैसे हैं हालात

    इमेज स्रोत, BBC/chandan_singh_bhati

    पश्चिमी राजस्थान में अब तूफ़ान का असर कम होता दिख रहा है.

    मौसम केंद्र जयपुर ने मंगलवार को पूर्वी राजस्थान के लिए अलर्ट जारी किया है. धौलपुर ज़िले में तेज़ बारिश का रेड अलर्ट है. करौली, भरतपुर में ऑरेंज और बारां, कोटा, बूंदी, जयपुर, चित्तौड़गढ़ के लिए येलो अलर्ट जारी किया है.

    मौसम केंद्र जयपुर के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बीबीसी से कहा, "अभी बिपरजोय तूफ़ान के चलते राज्य में तापमान कम दर्ज हो रहा है. तूफ़ान का असर कम होने पर अगले दो से तीन दिन में तापमान में बढ़ोतरी दर्ज होने की संभावना है."

    "पश्चिमी राजस्थान के सरहदी ज़िलों में तापमान चालीस डिग्री तक बढ़ने की संभावना है. जबकि, पूर्वी राजस्थान में 25 डिग्री तक तापमान बना हुआ है."

    मुख्यमंत्री अशोक गहलोत मंगलवार और बुधवार को बाड़मेर, जोधपुर, सिरोही, जालौर के बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा करेंगे.

  4. मुश्किल में फंसे तारक मेहता शो के प्रोड्यूसर, यौन उत्पीड़न का मामला

      • Author, सुप्रिया सोगले
      • पदनाम, बीबीसी हिंदी के लिए, मुंबई से
    'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' के निर्माता असित कुमार मोदी

    इमेज स्रोत, ANI

    इमेज कैप्शन, 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' के निर्माता असित कुमार मोदी

    मुंबई पुलिस ने मंगलवार को 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' की एक एक्टर की शिकायत पर शो से जुड़े कई लोगों के ख़िलाफ़ मामला दर्ज किया है.

    समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक़, पवई पुलिस ने निर्माता असित कुमार मोदी, ऑपरेशन हेड सोहेल रमानी और कार्यकारी निर्माता जतिन बजाज के ख़िलाफ़ मामला दर्ज किया है. उनके ख़िलाफ़ आईपीसी की धारा 354 और 509 लगाई गई है.

    एजेंसी के मुताबिक़, अभी तक मामले में कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है.

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    हालांकि, असित मोदी ने आरोपों से इनकार किया है. उनका कहना है कि उन्हें बदनाम करने के लिए उनके ख़िलाफ़ केस किया जा रहा है.

    मुंबई पुलिस ने बताया कि उन्हें एक्टर की तरफ़ से लिखित शिकायत मिली थी.

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

    वहीं तारक मेहता उल्टा चश्मा का निर्माण करने वाले संगठन नीला फ़िल्म प्रोडक्शन लिमिटेड ने सभी आरोपों को ख़ारिज किया है.

    संगठन ने कहा है कि एफ़आईआर दर्ज होने के बारे में उन्हें कोई जानकारी नहीं है और इस पर आगे कोई टिप्पणी नहीं की जा सकती है.

  5. पंजाब: गुरबानी के मुफ्त प्रसारण को लेकर आज पेश होगा बिल, क्या है पूरा मामला

    भगवंत मान

    इमेज स्रोत, ANI

    पंजाब विधानसभा में मंगलवार, 20 जून को हरमंदिर साहिब में होने वाली गुरबाणी को फ्री करने के लिए सिख गुरुद्वारा एक्ट संशोधन बिल पेश किया जाएगा.

    भगवंत मान कैबिनेट ने सोमवार को इस बिल को मंजूरी दी थी.

    मंजूरी के बाद मुख्यमंत्री ने कहा कि गुरबाणी को सभी के लिए फ्री टू एयर करेंगे. गुरबाणी मुफ्त प्रसारण के लिए शर्तें जोड़ेंगे और जो नियम तोड़ेगा उसको प्रसारण नहीं करने देंगे.

    पंजाब सरकार सिख गुरुद्वारा अधिनियम 1925 में एक नया खंड जोड़ रही है, जिससे हरमंदिर साहिब से गुरबाणी का प्रसारण सभी के लिए मुफ्त हो जाएगा और किसी को टेंडर लेने की ज़रूरत नहीं पड़ेगी.

    फ़िलहाल गुरबाणी को प्रसारित करने का अधिकार सिखों की सर्वोच्च संस्था शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमिटी ने यह अधिकार पीटीसी नेटवर्क के पास है. इस चैनल का स्वामित्व पंजाब में बादल परिवार के पास है.

    शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमिटी ने उठाए सवाल

    शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष हरजिंदर सिंह धामी का कहना है कि गुरबाणी प्रसारण सामान्य प्रसारण नहीं है, इसकी पवित्रता और नैतिकता को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता है.

    उन्होंने कहा, "मुख्यमंत्री भगवंत मान जी सिखों के धार्मिक मामलों को भ्रमित करने की कोशिश न करें. सिख मामले संगत की भावनाओं और सरोकारों से जुड़े होते हैं, जिसमें सरकारों को सीधे दखल देने का कोई अधिकार नहीं है."

    उन्होंने ट्वीट कर लिखा, 'आप सिख गुरुद्वारा एक्ट 1925 में संशोधन कर एक नई धारा जोड़ने की बात कर रहे हैं. आप प्रक्रिया के बारे में नहीं जानते हैं. यह कार्य भारत सरकार द्वारा केवल संसद में सिख समुदाय द्वारा चुनी गई संस्था शिरोमणि समिति की सिफारिशों से किया जा सकता है."

    "पंजाब सरकार को इस एक्ट में संशोधन करने का कोई अधिकार नहीं है. अपने राजनीतिक हितों के लिए देश को दुविधा में डालना बंद करें."

  6. लोकसभा चुनाव को लेकर बसपा प्रमुख मायावती ने उठाया यह क़दम

    बहुजन समाज पार्टी की प्रमुख मायावती

    इमेज स्रोत, ANI

    बहुजन समाज पार्टी की प्रमुख मायावती ने बुधवार को उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एक अहम बैठक बुलाई है.

    यह बैठक लोकसभा चुनाव 2024 की तैयारियों को लेकर बुलाई गई है.

    बैठक में क्या होगा इसकी जानकारी देते हुए मायावती ने ट्वीट किया, "उत्तर प्रदेश व देश में तेज़ी से बदल रहे राजनीतिक हालात, उससे सम्बंधित ख़ास घटनाक्रमों एवं समीकरणों के साथ ही आगामी लोकसभा आम चुनाव की तैयारी आदि को लेकर बीएसपी यूपी स्टेट, सभी मंडल और सभी ज़िला स्तर के वरिष्ठ पदाधिकारियों की महत्त्वपूर्ण रणनीतिक बैठक कल लखनऊ में आहूत."

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    हाल ही में बसपा अध्यक्ष मायावती ने समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव के पीडीए फॉर्मूले को खारिज करते हुए तुकबंदी करार दिया था.

    उन्होंने पीडीए(पिछड़े, दलितों और अल्पसंख्यकों)को समाजवादी पार्टी से सावधान किया था.

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

  7. बिहार के चर्चित यूट्यूबर मनीष कश्यप की बढ़ी मुश्किलें

      • Author, विष्णु नारायण
      • पदनाम, बीबीसी हिंदी के लिए
    बिहार के चर्चित यूट्यूबर मनीष कश्यप की बढ़ी मुश्किलें

    इमेज स्रोत, Vishnu_narayan

    बिहार के चर्चित यूट्यूबर मनीष कश्यप(असली नाम-त्रिपुरारी तिवारी) की मुश्किलें ख़त्म होने के बजाय बढ़ती ही जा रहीं.

    उन्हें बेतिया कोर्ट ने 27 जून 2023 को पेशी के लिए तलब किया है. बेतिया कोर्ट ने मनीष को साल 2020 में भाजपा विधायक उमाकांत सिंह के साथ मारपीट और रंगदारी माँगने के मामले में तलब किया है.

    उन्हें तमिलनाडु (मदुरै सेंट्रल जेल) से बेतिया लाने की प्रक्रिया चल रही है. इस मामले में डिस्ट्रिक्ट प्रॉसिक्यूशन ऑफ़िसर (जिला अभियोजन अधिकारी) उमेश कुमार शर्मा ने प्रेस नोट जारी करते हुए कहा कि त्रिपुरारी कुमार तिवारी उर्फ़ मनीष कश्यप पर भाजपा नेता से मारपीट और रंगदारी माँगने को लेकर मंझौलिया थाने में मामला दर्ज किया गया था.

    उन्होंने बताया कि उस मामले में कोर्ट ने मनीष के ख़िलाफ़ प्रोडक्शन वारंट जारी किया है. उन्हें 27 जून को कोर्ट में लाने की प्रक्रिया जारी है.

    बिहार के चर्चित यूट्यूबर मनीष कश्यप की बढ़ी मुश्किलें

    इमेज स्रोत, Vishnu_narayan

    मनीष कश्यप पर यह मामला साल 2020 में दर्ज हुआ था. तब वे बेतिया ज़िले के चनपटिया विधानसभा से विधानसभा के निर्दलीय उम्मीदवार थे.

    इसी दौरान भाजपा विधायक और उनके बीच किन्हीं बातों को लेकर कहासुनी हो गई थी. बाद में भाजपा विधायक ने उन पर मारपीट और रंगदारी के मामले दर्ज करवाए.

    इस मामले में वे एक भी बार कोर्ट में पेश नहीं हुए थे. 12 जून 2023 को सुनवाई की तारीख़ तय थी लेकिन मदुरै जेल के अधीक्षक ने वीडियो कॉन्फ़्रेंसिंग के जरिए उनके मौजूदगी की बात कही थी, लेकिन अब बेतिया कोर्ट ने उन्हें हर हालत में सशरीर 27 जून को कोर्ट में पेश होने के आदेश जारी किए हैं.

    कोर्ट ने उनके ख़िलाफ़ प्रोडक्शन वारंट भी जारी किया है.ग़ौरतलब है कि त्रिपुरारी तिवारी (मनीष कश्यप) पर तमिलनाडु में बिहारी मज़दूरों के साथ कथित हिंसा को लेकर बनाए गए फेक वीडियो और सर्कुलेशन को लेकर पहले से मामले दर्ज हैं.

    उन पर एनएसए(नेशनल सिक्योरिटी एक्ट) लगा है, साथ ही ईओयू ने भी रुपये-पैसे के हेरफेर के मामले दर्ज किए हैं. काफ़ी शोर-शराबे और फरारी के बीच जब बिहार पुलिस उनके घर कुर्की-जब्ती के लिए पहुँची, उसी दौरान उन्होंने जगदीशपुर थाने में सरेंडर किया था.

    मनीष कश्यप पर दर्ज पुराने मामले

    इमेज स्रोत, ANI

    मनीष कश्यप पर दर्ज पुराने मामले

    मनीष कश्यप पर साल 2016-17 में एक वीडियो में महात्मा गांधी के लिए अपशब्दों के इस्तेमाल का आरोप है.

    उन्होंने 2018 में बिहार के बेतिया में एक चर्च में रखी किंग एडवर्ड की मूर्ति तोड़ दी थी, उसके बाद उन्हें बेतिया पुलिस ने गिरफ़्तार भी किया था.

    मनीष कश्यप ने जिस स्कूल में पढ़ाई की थी, उसके हेडमास्टर को पीटने का भी आरोप उन पर लगा है.

    उसके बाद उन पर मुक़दमा भी हुआ था जिसमें महिलाओं से छेड़छाड़ करने का आरोप भी शामिल है.

    साल 2019 में पुलवामा हमले के बाद पटना में कश्मीरी शॉल, स्वेटर वगैरह के मेले में मनीष कश्यप ने कश्मीरी लोगों के साथ मारपीट की थी और उनके कपड़े फेंक दिए थे. उस मामले में भी मनीष कश्यप को जेल भेजा गया था.

    साल 2021 में उन्होंने बैंक में जाकर मैनेजर के साथ मारपीट की थी. बैंक मैनेजर ने इसके ख़िलाफ़ केस दर्ज कराया था.

    इस मामले में गिरफ़्तारी से बचने के लिए वे हाई कोर्ट गए थे, लेकिन अदालत ने उनकी अग्रिम ज़मानत की याचिका ख़ारिज़ कर दी थी.

  8. 2 करोड़ रुपये में टाइटैनिक का मलबा दिखाने वाली पनडुब्बी की खोज जारी

    टाइटैनिक के मलबे तक पर्यटकों को ले जाने वाली पनडुब्बी लापता

    इमेज स्रोत, OCEAN GATE

    टाइटैनिक जहाज़ के मलबे तक पर्यटकों को ले जाने वाली पनडुब्बी एटलांटिक महासागर में रविवार से लापता है.

    पनडुब्बी में पायलट समेत पांच लोग हैं, जिसे खोजने के लिए बचाव अभियान चलाया गया है.

    अधिकारियों का कहना है कि हर एक मिनट मायने रखता है, क्योंकि पनडुब्बी में सीमित ऑक्सीजन बची है.

    सोमवार शाम को अधिकारियों ने बताया, "हम अनुमान लगाते हैं कि उनके पास इस समय 70 से 96 घंटे तक की ऑक्सीजन उपलब्ध है."

    छोटी-छोटी पन्नडुबियां अक्सर पर्यटकों को टाइटैनिक के मलबे तक ले जाती रही हैं.

    दुनिया का मशहूर जहाज़ टाइटैनिक 1912 में समुद्र में डूब गया है. उस हादसे में 1,500 से अधिक लोग मारे गए थे. टाइटैनिक पर कुल 2,200 लोग सवार थे.

    अब इस जहाज़ का मलबा समुद्र तल पर 3,800 मीटर की गहराई पर है. ये मलबा कनाडा के समुद्र तट से कोई 600 किलोमीटर दूर है.

    वर्ष 1985 में गर्क हुए टाइटैनिक का मलबा मिला था. अब ये मलबा ओशनगेट कंपनी का है जो इसे दिखाने के लिए लोगों को पनडुब्बी के जरिए ले जाती है.

    कंपनी आठ दिन के पैकेज के लिए प्रति व्यक्ति ढाई लाख डॉलर लेती है.

  9. क्रिप्टोकरेंसी के नाम पर 100 करोड़ रुपये की ठगी, 8 हज़ार लोग कैसे बने शिकार

    तमिलनाडु में एक बड़े क्रिप्टोकरंसी फ्रॉड का पता चला है.

    तमिलनाडु में एक बड़े क्रिप्टोकरंसी फ्रॉड का पता चला है.

    तंजावुर ज़िले के कुंभकोणम में क्रिप्टोकरेंसी में निवेश करने वाले लगभग 8000 लोगों से 100 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी की गई है.

    इस धोखाधड़ी को करने वाले 5 जालसाजों का गिरोह फरार हो गया है और उनके दफ्तर पिछले पांच महीने से बंद पड़े हैं.

    घोटाला कैसे हुआ

    पीड़ित अमानुल्लाह ने बीबीसी तमिल को बताया कि दो साल उनका एक दोस्त घर आया था, जिसने क्रिप्टोकरेंसी में एक लाख रुपये निवेश करने पर हर महीने 15 हजार रुपये मिलने की बात कही थी.

    अमानुल्लाह ने अपने दोस्त के कहने पर दो लाख रुपये का निवेश किया और उन्हें जैसा बताया गया था उस अनुसार पहले महीने तीस हजार रुपये भी मिले.

    यह तीस हजार रुपये उन्हें क्रिप्टोकरेंसी के जरिए ही दिए गए थे.

    तमिलनाडु में एक बड़े क्रिप्टोकरंसी फ्रॉड का पता चला है.

    इमेज स्रोत, Reuters

    उन्होंने बताया कि यह सिलसिला दस महीने तक चला और धीरे धीरे लोग जुड़ते चले गए.

    इसके अलावा नए लोगों को जोड़ने के लिए अमानुल्लाह को प्रोत्साहन राशि भी मिली. उन्होंने सैकड़ों लोगों को अपने साथ जोड़ने का काम किया.

    इस घोटाले की शिकार 98 फीसदी मुस्लिम महिलाएं हैं, जो अपनी बचत का पैसा क्रिप्टोकरेंसी में लगा रहीं थीं.

    जानकारी के मुताबिक कई जिलों के करीब सात से आठ हजार लोगों के करीब 100 करोड़ रुपये ठगे जा चुके हैं.

    तंजावुर जिले के पुलिस अधीक्षक आशीष रावत ने बीबीसी तमिल को बताया, "क्रिप्टोकरेंसी में निवेश करने वाले पीड़ितों द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के बाद मैंने पुलिस उपाधीक्षक के नेतृत्व में गहन जांच का आदेश दिया है."

  10. अमेरिका के लिए पीएम मोदी रवाना, जाने से पहले कही ये बात

    अमेरिका के लिए रवाना हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

    इमेज स्रोत, ANI

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अमेरिका के लिए रवाना हो गए हैं.

    मोदी 21 से 23 जून तक अमेरिका के दौरे पर रहेंगे, जिसके बाद वे मिस्र के यात्रा करेंगे. यह पीएम मोदी की अमेरिका की पहली राजकीय यात्रा है.

    पीएम मोदी ने अमेरिका रवाना होने से पहले ट्वीट कर कहा, "यूएसए के लिए रवाना हो रहा हूं, जहां मैं न्यूयॉर्क शहर और वॉशिंगटन डीसी में कई कार्यक्रमों में भाग लूंगा. इन कार्यक्रमों में संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में योग दिवस समारोह, अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन के साथ बातचीत, अमेरिकी कांग्रेस के संयुक्त सत्र को संबोधित करना और बहुत कुछ शामिल हैं."

    उन्होंने कहा, 'यूएसए में मुझे बिजनेस लीडर्स से मिलने, भारतीय समुदाय के साथ बातचीत करने और जीवन के विभिन्न क्षेत्रों के विचारकों से मिलने का अवसर भी मिलेगा."

    पीएम मोदी ने कहा कि भारत व्यापार, तकनीक और कई प्रमुख क्षेत्रों में अमेरिका के साथ संबंधों को गहरा करना चाहता है.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    अमेरिका में पीएम मोदी के कार्यक्रम

    विदेश मंत्रालय के मुताबिक पीएम मोदी की यात्रा की शुरुआत 21 जून को सुबह न्यूयॉर्क से होगी. यहां पीएम मोदी संयुक्त राष्ट्र के हेडक्वार्टर में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस समारोह में हिस्सा लेंगे.

    इसके बाद वे न्यूयॉर्क में कुछ बड़े नेताओं से भी मुलाकात करेंगे. 21 जून को ही वे वाशिंगटन के लिए रवाना होंगे और यहां वे एक कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे.

    विदेश सचिव विनय मोहन क्वात्रा के मुताबिक 21 जून को पीएम मोदी और जो बाइडन व्यक्तिगत रूप से मिल सकते हैं.

    दौरे के दूसरे दिन यानी 22 जून को वाशिंगटन में पीएम मोदी का व्हाइट हाउस में स्वागत होगा. उनकी अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन के साथ मुलाकात और द्विपक्षीय बैठकें होंगी.

    इसके बाद पीएम अमेरिकी कांग्रेस को संबोधित करेंगे. क्वात्रा ने बताया कि अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने पीएम के सम्मान में आधिकारिक राजकीय भोज का आयोजन किया है.

    23 जून को भी पीएम मोदी वाशिंगटन में रहेंगे और यहां कुछ चुने हुए सीईओ से मुलाकात करेंगे. इसके बाद अमेरिका की उप-राष्ट्रपति कमला हैरिस से लंच पर मिलेंगे.

  11. पुरी जगन्नाथ की रथ यात्रा आज, सात बजे से पूजा शुरू

    ओडिशा के पुरी में भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा

    इमेज स्रोत, ANI

    ओडिशा के पुरी में भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा मंगलवार यानी आज से शुरू हो गई है.

    इस रथ यात्रा में भगवान जगन्नाथ नगर का भ्रमण करते हैं, जिसमें उनके साथ बड़े भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा मौजूद होती है.

    हिंदू पंचांग के अनुसार, हर साल यह यात्रा आषाढ़ महीने के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि पर शुरू होती है.

    भगवान जगन्नाथ विशालकाय रथों में विराजमान होकर गुंडिचा मंदिर जाते हैं. इस मंदिर को उनकी मौसी का घर भी माना जाता है.

    गुंडिचा मंदिर में भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और सुभद्रा तीनों ही आषाढ़ माह के शुक्ल पक्ष की दशमी तक रुकते हैं और इसके बाद वापस अपने पुरी के मंदिर में लौट जाते हैं.

  12. नमस्कार!

    बीबीसी हिंदी के लाइव पेज में आपका स्वागत है.

    ये लाइव पेज 24 घंटे उपलब्ध रहेगा. 19 जून के अपडेट्स के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं.