ग्रीस नाव हादसा: पाकिस्तान में 19 जून को राष्ट्रीय शोक, शरीफ़ ने कहा- दोषियों को देंगे कड़ी सज़ा

पाकिस्तान के पीएम शहबाज़ शरीफ़ ने दक्षिणी ग्रीस के पास नाव डूबने की घटना में पाकिस्तानी नागरिकों की मौत पर दुख जाहिर किया है.

लाइव कवरेज

अभिनव गोयल and स्नेहा

  1. ग्रीस नाव हादसा: पाकिस्तान में 19 जून को राष्ट्रीय शोक, शरीफ़ ने कहा- दोषियों को देंगे कड़ी सज़ा

    शहबाज़ शरीफ़

    इमेज स्रोत, Getty Images

    पाकिस्तान के पीएम शहबाज़ शरीफ़ ने दक्षिणी ग्रीस के पास नाव डूबने की घटना में पाकिस्तानी नागरिकों की मौत पर दुख जाहिर किया है और कहा है कि मानव तस्करों के ख़िलाफ़ कड़ी कार्रवाई होगी.

    उन्होंने कहा कि जो भी दोषी पाए जाएंगे उन्हें कड़ी सजा मिलेगी. शरीफ ने कहा कि पाकिस्तान में 19 जून को राष्ट्रीय शोक मनाया जाएगा.

    इस घटना में अब तक कई पाकिस्तानी नागरिकों समेत सैंकड़ों लोग लापता हैं और 80 लोगों के शव मिले हैं.

    इस नाव पर सीरिया और मिस्र के लोग भी सवार थे.

    पाकिस्तान के अधिकारियों ने बताया कि इस घटना के संबंध में उन्होंने कई लोगों को गिरफ़्तार किया है.

    संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार कार्यालय ने बताया था कि इस हादसे में 500 लोगों के लापता होने की आशंका है. इस नाव पर करीब 750 लोग थे.

    हर साल हजारों पाकिस्तानी युवा एक बेहतर ज़िंदगी की तलाश में बिना वैध दस्तावेजों के यूरोप की ख़तरनाक यात्रा पर निकलते हैं.

  2. साक्षी मलिक और बबीता फोगाट के बयानों के बाद अब विनेश फोगाट का ट्वीट

    साक्षी मलिक, विनेश फोगाट और बजरंग पुनिया

    इमेज स्रोत, ANI

    कुश्ती खिलाड़ी साक्षी मलिक और पहलवान सत्यव्रत कादियान के बयानों और बबीता फोगाट की प्रतिक्रिया के बाद अब विनेश फोगाट ने एक ट्वीट किया है. उनके ट्वीट को भी इसी मामले की कड़ी माना जा रहा है.

    विनेश ने ट्विटर पर लिखा है, '' तकलीफ़ों से लदे तजुर्बे…अक्सर बेज़ुंबा रहते हैं.!''

    शनिवार को साक्षी मलिक ने पति सत्यव्रत कादियान के साथ करीब दस मिनट लंबा वीडियो अपने ट्विटर अकाउंट पर जारी किया था.

    आज उसी वीडियो को रिट्वीट करते हुए साक्षी ने एक बार फिर कहा, "अपने स्वार्थ के लिए तीरथ राणा और बबीता फोगाट, पहलवानों का इस्तेमाल करना चाह रहे थे और जब हमारे ऊपर विपदा पड़ी तो वे सरकार की गोद में जाकर बैठ गए."

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    साक्षी ने कहा कि वीडियो में उन्होंने दोनों का नाम लेकर तंज़ कसा था, जिसे लोग समझ नहीं पाए.

    यही वजह है कि उन्होंने आज फिर से दोनों का नाम लिखकर निशाना साधा है. साक्षी के आरोपों पर पहलवान बबीता फोगाट ने पलटवार करते हुए कहा कि उन्होंने जब वीडियो देखा तो बहुत दुख हुआ.

    बबीता ने लिखा, "एक कहावत है कि ज़िंदगी भर के लिये आपके माथे पर कलंक की निशानी पड़ जाए. बात ऐसी ना कहो दोस्त की कह के फिर छिपानी पड़ जाए."

    कुछ दिन पहले ही, ओलंपिक पदक विजेता पहलवान बजरंग पुनिया और साक्षी मलिक की केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर से मुलाकात हुई थी.

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

  3. राजस्थान में केजरीवाल का आरोप, 'गहलोत-वसुंधरा का भाई-बहन का रिश्ता', कांग्रेस का पलटवार

      • Author, मोहर सिंह मीणा
      • पदनाम, जयपुर से, बीबीसी हिंदी के लिए
    अरविंद केजरीवाल

    इमेज स्रोत, राजाराम मीना

    दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और बीजेपी नेता वसुंधरा राजे के बीच सांठ- गांठ का आरोप लगाया है.

    राजस्थान के श्रीगंगानगर ज़िले में हुई एक रैली में अरविंद केजरीवाल ने कहा, "अशोक गहलोत बीजेपी की वसुंधरा सरकार पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाते थे. लेकिन जब उनकी सरकार आई तो बेचारा सचिन पायलट रो-रो कर रह गया कि वसुंधरा को गिरफ्तार करो. लेकिन, गहलोत कहते हैं मेरी बहन है. ये तो भाई-बहन के रिश्ता हो गया."

    सभा स्थल के पास लगे मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के पोस्टर को लेकर केजरीवाल ने कहा, "स्टेडियम के चारों ओर और पूरे श्रीगंगानगर में अशोक गहलोत के पोस्टर लगे हुए हैं. पांच साल काम किया होता तो यह नीच काम नहीं करने पड़ते."

    श्रीगंगानगर में आप की रैली

    इमेज स्रोत, राजाराम मीना

    दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के बयान पर अशोक गहलोत सरकार में कैबिनेट मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने पलटवार किया है.

    उन्होंने केजरीवाल पर झूठ बोलने का आरोप लगाया.

    आम आदमी पार्टी की रैली

    इमेज स्रोत, राजाराम मीना

    समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक खाचरियावास ने कहा, "केजरीवाल को झूठ बोलने में गोल्ड मेडल मिलना चाहिए. अन्ना हज़ारे को लेकर आए, पूरे देश में दुकान खोली. लोकपाल का बहाना किया. बड़ी ईमानदारी की बातें की. अब उन्होंने एक मकान पर पचास करोड़ रुपये लगा दिए, उस पर आज तक नहीं बोले."

    केजरीवाल के बयान पर सीएम अशोक गहलोत के ओएसडी लोकेश शर्मा ने एक ट्वीट में कहा, 'मुख्यमंत्री और सरकार द्वारा अपनी योजना, फैसले और कामकाज की जानकारी देना "नीच हरकत" मानते हैं आप...? पूरी दिल्ली को आपने होर्डिंग-बैनरों से पाट रखा है वो भी "नीच हरकत" ही है ना..?''

  4. अखिलेश यादव बोले – 2024 में बीजेपी का जाना तय, केशव मौर्य का पलटवार- PDA ने सपा को नकारा

    अखिलेश यादव

    इमेज स्रोत, ANI

    उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने दावा किया है कि 2024 के आम चुनाव में बीजेपी की विदाई तय है.

    उन्होंने भारतीय जनता पार्टी को हराने के लिए नए गठजोड़ (पीडीए) की बात की है और नया नारा भी दिया है.

    अखिलेश यादव ने कहा, “ये (बीजेपी) उत्तर प्रदेश में 2014 से ही जीत रहे हैं. 24 में इनका जाना तय है.”

    उन्होंने कहा, “मैंने कहा कि एनडीए के मुकाबले पीडीए. मैंने कहा कि पिछड़े, दलित, अल्पसंख्यक मुसलमान भाई. इनके साथ सबसे ज़्यादा भेदभाव हो रहा है.”

    अखिलेश यादव ने कहा, “मैंने कहा है कि अस्सी हराओ (उत्तर प्रदेश की अस्सी लोकसभा सीट) भाजपा हटाओ.”

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    'पीडीए ने नकारा'

    अखिलेश यादव के इस बयान पर बीजेपी नेता और उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने पलटवार किया है और कहा कि पीडीए ने अखिलेश यादव को नकार दिया है.

    उन्होंने कहा, “पीडीए का मतलब मैं बता दे रहा हूं. पीडीए का मतलब, पी फॉर परिवारवाद, डी फॉर दंगा, ए फॉर अपराधियों का संग. पिछड़े, दलित उनको नकार चुके हैं.”

    केशव प्रसाद मौर्य ने कहा, “पीडीए ने उनको नकार दिया है. पिछड़ा वर्ग उनको छोड़ चुका है. वो परिवारवादी हैं. दलित तो उनको कभी देख नहीं सकता क्योंकि सत्ता में रहते हुए उन्होंने दमन किया है. मुस्लिम तुष्टिकरण की राजनीति करके उन्होंने केवल बांटो और राज करो का काम किया है.”

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

  5. उद्धव ठाकरे ने कहा- यूनिफॉर्म सिविल कोड का समर्थन करेंगे लेकिन...

    उद्धव ठाकरे

    इमेज स्रोत, ANI

    शिवसेना (यूबीटी) के अध्यक्ष उद्धव ठाकरे ने रविवार को कहा कि वो यूनिफॉर्म सिविल कोड का समर्थन करेंगे लेकिन इसकी शर्त है.

    उन्होंने मुंबई में एक रैली में कहा, '' गृह मंत्री अमित शाह यहां आते हैं और पूछते हैं कि समान नागरिक संहिता (यूनिफॉर्म सिविल कोड) पर मेरी राय क्या है?''

    उन्होंने कहा, '' यूनिफॉर्म सिविल कोड को हम समर्थन देंगे लेकिन पहले उसका मतलब समझाइए. देश के हर नागरिक के साथ समान रूप से व्यवहार किया जाना चाहिए. उस कानून की वजह से हिंदुओं को कितनी तकलीफ होगी वो भी जरूर बताइए. उसके पहले हिंदुत्व की अपनी परिभाषा स्पष्ट कीजिए.''

    उद्धव ठाकरे के मुताबिक उन्होंने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक मोहन भागवत से भी पूछा, ''अपने हिंदुत्व के नजरिए के बारे बताइए.''

    उद्धव ठाकरे

    इमेज स्रोत, ANI

    ठाकरे मुंबई में आयोजित शिवसेना (यूबीटी) के महाशिविर में बोल रहे थे.

    पिछले साल पार्टी में हुई टूट के बाद वो पहली बार राज्य स्तरीय शिविर को संबोधित कर रहे थे.

    उन्होंने यहां कहा, '' देश के एक हिस्से में हिंसा भड़की हुई लेकिन उसका हल निकालने वो (पीएम मोदी) वहां नहीं गए लेकिन अमेरिका जा रहे हैं.''

    पीएम नरेंद्र मोदी 20-25 तक मिस्र और अमेरिका के दौरे पर हैं.

    ठाकरे ने कहा कि ऐसे दावे किये जा रहे थे कि पीएम मोदी ने रूस-यूक्रेन का युद्ध रुकवा दिया है तो फिर, '' मोदी को मणिपुर की हिंसा भी रुकवानी चाहिए तभी हम इन दावों में विश्वास करेंगे.''

  6. मध्य प्रदेश: सीएम शिवराज सिंह चौहान के बेटों के नाम पर पार्क का नाम, कांग्रेस ने ये कहा

      • Author, शुरैह नियाज़ी
      • पदनाम, बीबीसी हिंदी के लिए, भोपाल से
    मध्य प्रदेश में पार्क का नाम शिवराज सिंह चौहान के बेटे के नाम पर

    इमेज स्रोत, शुरैह नियाजी

    मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के विधानसभा क्षेत्र बुधनी में दो पार्कों का नाम उनके बेटों के नाम पर रखे जाने पर काग्रेंस ने आपत्ति जताई है.

    इनमें से एक पार्क का नाम 'नेहरू पार्क' था लेकिन अब उसका नाम बदलकर शिवराज सिंह चौहान के बड़े बेटे कार्तिकेय के नाम पर कार्तिकेय उद्यान कर दिया गया है.

    काग्रेंस के नेता अजय सिंह ने आरोप लगाया है कि भाजपा सरकार पूरे देश में उन महापुरुषों का नाम मिटा रही है जिनका देश को आजाद कराने में महत्वपूर्ण योगदान है.

    उन्होंने कहा, “भारत को आजाद कराने और देश के नव निर्माण में पंडित (जवाहर लाल) नेहरू के योगदान के आगे कार्तिकेय कहां खड़े हैं? क्या वे नेहरु से भी बड़े हो गये हैं? क्या बुधनी की जनता को अंतर्मन से यह बात स्वीकार्य होगी?"

    उन्होंने कहा, "यदि नगरपालिका ने यह कार्य चापलूसी में किया है तो शिवराज सिंह को हस्तक्षेप करना चाहिए था और पंडित नेहरू का नाम हटाने से रोकना चाहिए था.”

    वहीं, बुधनी में एक अन्य पार्क का नाम मुख्यमंत्री के दूसरे बेटे कुणाल के नाम पर रख दिया गया है. इस पर भी अजय सिंह ने पूछा है कि शिवराज सिंह स्वंय बताएं कि उनका योगदान क्या है.

    समाचार एजेंसी पीटीआई से सिंह के आरोप पर मध्य प्रदेश के बीजेपी प्रवक्ता पंकज चतुर्वेदी ने कहा कि इस देश में कई जगहों के नाम एक ही परिवार के नाम पर रखे गए हैं. उन्होंने कहा, '' अगर स्थानीय लोगों ने प्यार से नाम रखा है तो इसमें क्या दिक्कत है?''

  7. राजस्थान: देवस्थान विभाग के मंदिरों में आठ महिलाओं समेत एससी, एसटी, ओबीसी पुजारियों की नियुक्ति

      • Author, मोहर सिंह मीणा
      • पदनाम, जयपुर से, बीबीसी हिंदी के लिए
    राजस्थान

    इमेज स्रोत, ANI

    राजस्थान देवस्थान विभाग ने एक आदेश जारी कर 22 पुजारियों को नियुक्ति की है.

    इस आदेश में महिलाओं को भी पुजारी के रूप में नियुक्ति देने से खासी चर्चा है.

    ख़ास बात है कि इन पुजारियों में आठ महिलाओं समेत दलित (एससी), आदिवासी (एसटी) और अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) वर्ग से भी पुजारियों की नियुक्ति की गई है.

    राजस्थान

    इमेज स्रोत, MOHAR SINGH MEENA

    पुजारियों की नियुक्ति के आदेश के अनुसार, पूनम यादव, रेखा, दर्शना देवी, प्रियंका शर्मा, सुमन चौधरी, अल्का शर्मा, दिव्या पटेल कपिला नाम की आठ महिला पुजारियों के नाम हैं.

    जबकि, मादा राम मेघवाल, राजकुमार मीना, देशराज बलाई, देवीलाल जाट समेत अन्य पुजारियों के नाम हैं.

    राजस्थान देवस्थान विभाग के मुख्यालय उदयपुर में अतिरिक्त आयुक्त ओम प्रकाश ने बीबीसी से फ़ोन पर कहा है, "यह 2013-2014 की भर्ती में चयनित पुजारी हैं. 22 पुजारियों की नियुक्ति के आदेश जारी हुए हैं, इनमें से अठारह ने एक महीने पहले ही ज्वॉइन कर लिया है. पांच पुजारियों ने अभी ज्वॉइन नहीं किया है."

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    मंदिरों में पुजारी के लिए चयनित सभी 22 पुजारियों को जयपुर के अलग अलग मंदिरों में नियुक्ति के लिए 16 जून 2023 को आदेश जारी हुए हैं.

    अन्य विभागों की तरह ही देवस्थान विभाग राज्य सरकार का एक विभाग है.

    इसमें भर्ती के लिए नियमानुसार आरक्षण भी लागू होता है. इसलिए योग्यता के आधार पर महिलाओं, दलित, आदिवासी और अन्य पिछड़ा वर्ग से भी पुजारियों का चयन हुआ है.

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

  8. संयुक्त राष्ट्र की एक एजेंसी ने भारत की इस वजह से तारीफ़ की

    आईएफ़एडी प्रमुख की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के साथ बैठक

    इमेज स्रोत, Ministry of Finance

    कृषि क्षेत्र में विकास के लिए काम करने वाली संयुक्त राष्ट्र की एजेंसी आईएफएडी ने भारत की तारीफ़ की है.

    यह तारीफ़ मोटे अनाज को पुनर्जीवित करने की भारत की कोशिश और यूक्रेन युद्ध की वजह से खाद्य संकट का सामना कर रहे 18 देशों को 18 लाख टन गेहूं देने के लिए की गई है.

    इंटरनेशन फंड ऑफ़ एग्रीकल्चलरल डेवलपमेंट (आईएफ़एडी) के अध्यक्ष अलवारो लारियो ने कहा कि भारत जी20 की अध्यक्षता कर रहा है और इस नेतृत्व की वजह से भारत में यह क्षमता है कि वह वैश्विक खाद्य सिस्टम को बदले.

    उन्होंने कहा कि भारत की प्राथमिकताओं में कुछ वो विषय भी शामिल हैं जो संयुक्त राष्ट्र की प्राथमिकताओं की सूची में हैं.

    समाचार एजेंसी पीटीआई के एक इंटरव्यू में लारियो ने बताया कि इस क्षेत्र में भारत की सहायता से ग्लोबल साउथ (लैटिन अमेरिका, अफ्रीका) के कई देशों के ग्रामीण विकास और कृषि क्षेत्र में विकास को मदद मिल सकती है.

  9. वर्ल्ड सिकल सेल डे: एनीमिया से जुड़ी ये बातें जानते हैं आप

    वीडियो कैप्शन, वर्ल्ड सिकल सेल डे: सिकल सेल एनीमिया से जुड़ी ये बातें जानते हैं आप!

    ख़ून की कमी या एनीमिया के कारण होने वाली थकान, चिड़चिड़ापन आदि समस्या के बारे में आपने ज़रूर सुना होगा लेकिन क्या आप ख़ून से ही संबंधित सिकल सेल एनीमिया या बीमारी के बारे में जानते हैं?

    दरअसल सिकल सेल एनीमिया एक अनुवांशिक बीमारी होती है. हर साल 19 जून को वर्ल्ड सिकल सेल अवेयरनेस डे मनाया जाता है.

  10. गीता प्रेस को गांधी शांति पुरस्कार, पीएम मोदी की अध्यक्षता में लिया गया फ़ैसला

    गीता प्रेस, गोरखपुर

    इमेज स्रोत, KUMAR HARSH

    गांधी शांति पुरस्कार 2021 के लिए गीता प्रेस, गोरखपुर को चुना गया है.

    यह पुरस्कार गीता प्रेस को 'अहिंसा और गांधीवादी तरीके से सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक क्षेत्र में बदलाव लाने में उत्कृष्ट योगदान' के लिए दिया जा रहा है.

    संस्कृति मंत्रालय ने रविवार को एक प्रेस रिलीज में यह जानकारी दी.

    गीता प्रेस की स्थापना 1923 में हुई थी और अब तक यहां से 14 भाषाओं में 41.7 करोड़ किताबें प्रकाशित हो चुकी हैं.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    इनमें से 16.21 करोड़ श्रीमद्भागवत गीता शामिल है.

    मंत्रालय ने बताया कि इस पुरस्कार के साथ एक करोड़ रुपये की राशि दी जाती है.

    इससे पहले ये पुरस्कार इसरो, रामकृष्ण मिशन, बांग्लादेश ग्रामीण बैंक को दिया जा चुका है.

    वहीं, इस पुरस्कार से दक्षिण अफ्रीका के दिवंगत नेता नेल्सन मंडेला और बाबा आमटे को भी सम्मानित किया गया है.

    पीएम नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में जूरी ने सर्वसम्मति से गीता प्रेस, गोरखपुर को यह पुरस्कार दिए जाने का निर्णय लिया गया.

  11. जूनागढ़ मामले में राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग ने एसपी को लिखी चिट्ठी, क्या है पूरा मामला

    जूनागढ़ हिंसा

    इमेज स्रोत, HANIF KHOKHAR

    गुजरात के जूनागढ़ ज़िले में एक दरगाह को हटाए जाने को लेकर हुई हिंसा के मामले में राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग (एनसीपीसीआर) ने जूनागढ़ के पुलिस एसपी को पत्र लिखा है.

    पत्र मे एनसीपीसीआर ने पुलिस अधीक्षक से आग्रह किया है कि वे हिंसक गतिविधियों में नाबालिगों को हिस्सा बनाने वालों के ख़िलाफ़ कार्रवाई करें और इसकी जांच करें.

    पत्र में समाचार एजेंसी एएनआई के एक वीडियो का हवाला देते हुए कहा है कि इस वीडियो में नाबालिग पत्थर फेंकते हुए दिख रहे हैं.

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    आयोग ने इस वीडियो पर स्वत: संज्ञान लिया था.

    आयोग ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय से इस मामले की जांच करने का आग्रह किया है और कहा है कि सात दिन के भीतर इस संबंध में उठाए गए कदम की रिपोर्ट भी दें.

    शुक्रवार देर रात सौराष्ट्र के जूनागढ़ के माझेवाड़ी दरवाज़ा क्षेत्र में एक दरगाह को लेकर स्थानीय लोगों और पुलिस के बीच झड़प हुई थी.

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

    इस दौरान एक व्यक्ति की मौत हो गई थी और पांच पुलिसकर्मी घायल हो गए थे.

    जूनागढ़ के एसपी रवि तेजा ने बीबीसी को बताया था कि इस घटना में पत्थर लगने की वजह से एक व्यक्ति की मौत हुई जबकि पांच पुलिसकर्मी भी घायल हुए.

    एसपी के मुताबिक, "शुरुआती जांच में ये प्रतीत हो रहा है कि व्यक्ति सिर में पत्थर लगने से घायल हुआ और उसकी मौत हो गई."

    छोड़िए X पोस्ट, 3
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 3

  12. रॉन डिसैंटिस क्या अगला अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव जीत सकते हैं?

    वीडियो कैप्शन, रॉन डिसैंटिस: ट्रंप को पछाड़कर अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव जीत पाएंगे?

    रॉन डिसैंटिस पहली बार 2012 में सांसद चुने गए. संसद में हमेशा उनका रुख़ रुढ़िवादी रहा और डोनाल्ड ट्रंप की विचारधारा से मेल खाता रहा.

    यहां तक कि जब वो 2018 में फ़्लोरिडा राज्य का गवर्नर बनने के लिए चुनावी मैदान में उतरे तो ट्रंप ने उनका समर्थन किया. लेकिन अब, राष्ट्रपति चुनावों के तहत ट्रंप ही उनके लिए सबसे बड़ी चुनौती हैं.

  13. अमित शाह ने पंजाब की कानून व्यवस्था पर किया सवाल, तो आम आदमी पार्टी ने दिया ये जवाब

    अमित शाह और अरविंद केजरीवाल

    इमेज स्रोत, Getty Images

    केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पंजाब के गुरदासपुर में एक रैली के दौरान राज्य की आम आदमी पार्टी (आप) सरकार पर जमकर निशाना साधा है.

    उन्होंने कहा कि राज्य की कानून व्यवस्था बद से बदतर हो गई है क्योंकि मुख्यमंत्री भगवंत मान अपना ज्यादातर समय अरविंद केजरीवाल के साथ देश घूमने में बिताते हैं.

    इस पर आम आदमी पार्टी ने जवाब देते हुए ट्वीट किया है, "अमित शाह जी, हमसे तो पंजाब संभल गया. बीजेपी से मणिपुर नहीं संभल रहा."

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    पार्टी ने ट्वीट के साथ अरविंद केजरीवाल का एक पुराना भाषण भी लगाया है.

    पार्टी ने एक और ट्वीट में कहा है , "ये तस्वीर पंजाब नहीं, बीजेपी शासित मणिपुर की है. अमित शाह जी, आप और आपकी पार्टी की 'डबल इंजन' से मणिपुर की कानून व्यवस्था नहीं संभल रही और सवाल आप पंजाब पर खड़े कर रहे हो? जनता सब देख रही है?"

    पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के नौ साल पूरे होने के अवसर पर शाह यहां एक रैली को संबोधित कर रहे थे.

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

    शाह ने कहा, "मैंने अपने पूरे जीवन में 'आम आदमी पार्टी जैसी सरकार' नहीं देखी जो सिर्फ़ खोखले वादे करती है."

    उन्होंने कहा, "मुख्यमंत्री के पास सिर्फ़ एक काम है. अगर केजरीवाल को चेन्नई जाना हो तो वो (मुख्यमंत्री) विमान लेकर दिल्ली जाते हैं ताकि वो उन्हें (केजरीवाल) चेन्नई ले जा सकें. अगर फिर केजरीवाल को कोलकाता जाना हो तो मान विमान ले कर उन्हें कोलकाता ले जाते हैं."

    छोड़िए X पोस्ट, 3
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 3

    शाह ने कहा, "केजरीवाल के दौरे का आयोजन मान कर रहे हैं. मुझे आश्चर्य होता है कि वो मुख्यमंत्री हैं या पायलट. उनका पूरा समय केजरीवाल के दौरे पर खर्च हो रहा है और ऐसे में पंजाब की कानून-व्यवस्था बद से बदतर होती जा रही है."

    शाह ने कहा, ''लोग यहां सुरक्षित नहीं हैं.''

    बीजेपी के कई नेताओं ने आरोप लगाया है कि दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवल देश के अलग-अलग हिस्सों में अपनी यात्राओं के दौरान मान को ले जाते हैं ताकि वो मान के सरकारी विमन में सफर कर सकें.

  14. आप, बीजेपी की राजनीति और जाति के सवाल पर क्या बोले योगेंद्र यादव

    वीडियो कैप्शन, आप, बीजेपी की राजनीति और जाति के सवाल पर क्या बोले योगेंद्र यादव

    एक सामाजिक वैज्ञानिक और एक्टिविस्ट के तौर पर योगेंद्र यादव भारत की राजनीति, समाज और मीडिया की एक लंबी यात्रा के गवाह रहे हैं.

    बीबीसी के साथ हुई बातचीत में उन्होंने बीजेपी और आम आदमी पार्टी की राजनीति, विपक्षी एकता की समस्या, आंदोलन की ज़रूरत और जाति के सवालों पर विस्तार से अपनी राय रखी.

    योगेंद्र यादव से बात की सर्वप्रिया सांगवान ने.

  15. पश्चिम बंगाल के चुनावी इतिहास में पहली बार राजभवन में खुला 'पीस रूम'

      • Author, प्रभाकर मणि तिवारी
      • पदनाम, कोलकाता से, बीबीसी हिंदी के लिए
    पश्चिम बंगाल

    इमेज स्रोत, SANJAY DAS

    अगले महीने होने वाले पंचायत चुनाव से पहले लगातार तेज होने वाली हिंसा को ध्यान में रखते हुए पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सीवी आनंद बोस ने राजभवन में एक 'पीस रूम' यानी 'शांति कक्ष' की स्थापना की है.

    राज्य के चुनावी इतिहास में यह अपनी किस्म का पहला मामला है. कोलकाता से सटे दक्षिण 24 परगना जिले के हिंसाग्रस्त भांगड़ और कैनिंग इलाकों के दौरे के बाद राज्यपाल ने इसका एलान किया.

    राजभवन की ओर से जारी एक अधिसूचना में इसकी जानकारी दी गई है.

    पश्चिम बंगाल

    इमेज स्रोत, SANJAY DAS

    राजभवन की ओर से जारी अधिसूचना में कहा गया है कि चुनाव से पहले जारी हिंसा और आतंक की कई शिकायतों को ध्यान में रखते हुए 'पीस रूम' खोलने का फैसला किया गया है.

    लोगों की शिकायतों के लिए एक ईमेल आईडी और चौबीसो घंटे चालू रहने वाली एक हेल्पलाइन नंबर (033-22001641) भी जारी किया गया है.

    इन पर मिलने वाली शिकायतों को राज्यपाल जरूरी कार्रवाई के लिए राज्य सरकार और चुनाव आयोग को भेज देंगे.

    पश्चिम बंगाल

    इमेज स्रोत, SANJAY DAS

    राज्यपाल बोस ने इससे पहले शनिवार को राज्य के चुनाव आयुक्त राजीव सिन्हा को राजभवन बुलाया था. लेकिन वे नामांकन पत्रों की जांच में व्यस्त होने का हवाला देकर नहीं आए.

    राज्यपाल ने शनिवार को कैनिंग इलाके के दौरे के दौरान पत्रकारों से बातचीत में कहा था कि इस बार चुनाव में किसी तरह की हिंसा बर्दाश्त नहीं की जाएगी. इसमें शामिल लोगों से खिलाफ कड़ाई से निपटा जाएगा.

    उनका कहना था, "लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं है."

    पश्चिम बंगाल

    इमेज स्रोत, SANJAY DAS

    राजनीतिक हलकों में कहा जा रहा है कि राज्यपाल के इस फैसले से सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस के साथ उनके संबंधों की कड़वाहट और बढ़ने का अंदेशा है.

    तृणमूल कांग्रेस नेता कल्याण बनर्जी ने कहा है कि राज्यपाल सिर्फ विपक्षी पार्टी के लोगों की मौत वाले इलाकों का ही दौरा करते हैं.

    मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने डायमंड हार्बर की रैली में कहा था कि अगर राज्यपाल तृणमूल कांग्रेस के मृत कार्यकर्ता के घर जाते तो मुझे और खुशी होती.

  16. टीएन शेषन: राजीव गांधी के अलावा जिन्होंने हर नेता से ली टक्कर - विवेचना

    वीडियो कैप्शन, टीएन शेषन: राजीव गांधी के अलावा जिन्होंने हर नेता से ली टक्कर - विवेचना

    हाल ही में पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त टी एन शेषन की आत्मकथा प्रकाशित हुई है 'थ्रू द ब्रोकन ग्लास' जिसमें उन्होंने कलक्टर से मुख्य चुनाव आयुक्त बनने के अपने सफ़र को दिलचस्प ढंग से बताया है.

    विवेचना में रेहान फ़ज़ल बता रहे हैं उनकी पूरी कहानी.

  17. 'आदिपुरुष छत्तीसगढ़ में बैन हो', केंद्रीय मंत्री ने सीएम भूपेश बघेल से की मांग

    जनजातीय मामलों की केंद्रीय राज्य मंत्री रेणुका सिंह

    इमेज स्रोत, TWITTER@renukasinghbjp

    इमेज कैप्शन, जनजातीय मामलों की केंद्रीय राज्य मंत्री रेणुका सिंह

    जनजातीय मामलों की केंद्रीय राज्य मंत्री और छत्तीसगढ़ के सरगुजा लोकसभा सीट से सांसद रेणुका सिंह ने राज्य में 'आदिपुरुष' फिल्म पर प्रतिबंध लगाने की मांग की है.

    उन्होंने ट्विटर पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को टैग करते हुए लिखा है, "मैं छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी से आशा करती हूं कि श्री राम के ननिहाल में इस फ़िल्म पर प्रतिबंध लगाने जल्द ही आदेश करेंगे."

    रेणुका सिंह का कहना है कि "फ़िल्म आदिपुरुष, जो रामायण पर आधारित है. जिसमें हमारे आराध्य प्रभु श्रीराम, माता जानकी, वीर हनुमान एवं अन्य चरित्रों का फिल्मांकन जिस तरीके से किया गया है पात्रों के मुंह से जिस प्रकार से भद्दे डायलॉग्स बोले गये हैं इससे करोड़ों लोगों की भावनाएं आहत हुई हैं."

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    इस बीच शनिवार को महेंद्रगढ़ शहर में आदिपुरुष पर प्रतिबंध लगाने की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन आयोजित किया गया. प्रदर्शनकारियों का कहना था कि फिल्म में सनातन धर्म का अपमान किया गया है.

    हालांकि 'आदिपुरुष' में डायलॉग लिखने वाले मनोज मुंतशिर ने रविवार को बताया कि लोगों की नाराजगी को देखते हुए फिल्म में कुछ डायलॉग बदले जाएंगे.

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

    सोशल मीडिया पर लोग इस फ़िल्म के डायलॉग की आलोचना कर रहे हैं.

    उनका कहना है कि फ़िल्म के डायलॉग में जिस तरह की भाषा का इस्तेमाल किया गया, वो ठीक नहीं है. मनोज मुंतशिर का कहना है कि लोगों की नाराजगी को ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया गया है.

  18. गलवान में चीनी सैनिकों से लड़ते हुए मारे गए भारतीय सैनिक के परिवार का दर्द

    वीडियो कैप्शन, गलवान में चीन से लड़ते हुए मारे भारतीय सैनिक के परिवार का दर्द

    तीन साल पहले गलवान घाटी में चीनी सैनिकों के साथ हुई झड़प में 20 भारतीय सैनिक मारे गए थे. उन्हीं में से एक थे बिहार रेजिमेंट के हवलदार सुनील कुमार.

    भारतीय सेना ने बयान जारी करके बताया था कि 16 जून 2020 को हुई इस झड़प में 20 भारतीय सैनिकों की मौत हो गई थी.

    झड़प में चीनी सैनिकों की भी मौत हुई थी लेकिन चीन की ओर से कभी भी मारे गए सैनिकों की संख्या नही बताई गई.

    तीन साल बाद भी सुनील कुमार के परिवार के लिए संघर्ष कम नहीं हुआ है, देखिए इस परिवार की कहानी.

  19. ब्रेकिंग न्यूज़, बैडमिंटन खिलाड़ी सात्विक-चिराग की जोड़ी ने इंडोनेशिया ओपन किया अपने नाम

    बैडमिंटन खिलाड़ी सात्विक साइराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी

    इमेज स्रोत, Getty Images

    बैडमिंटन खिलाड़ी सात्विक साइराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की जोड़ी ने एक बार फिर कमाल कर दिया है और इस बार यह इंडोनेशिया ओपन 2023 में हुआ है.

    इन दोनों की जोड़ी ने इंडोनेशिया ओपन में मेन्स डबल्स का ख़िताब अपने नाम कर लिया है.

    वो सुपर 1000 बैडमिंटन टूर्नामेंट जीतने वाले पहले भारतीय बन गए हैं.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    बैडमिंटन एसोसिएशन ऑफ इंडिया (बीएआई) ने ट्वीट कर खिलाड़ियों को बधाई दी है. बीएआई ने ट्वीट में कहा, "हमें आप पर गर्व है..."

    इन दोनों की जोड़ी ने मलेशिया के आरोन चिया और सो वोइ इक की जोड़ी को हराया.

    यह चैंपियनशिप इंडोनेशिया के जकार्ता में खेला जा रहा था.

    सात्विक-चिराग की जोड़ी ने इसी साल बैडमिंटन एशिया चैंपियनशिप 2023 में भारत को गोल्ड मेडल दिलाकर 58 सालों का सूखा ख़त्म किया था.

  20. क्या ज़िंदा मछली निगलने से दूर हो सकता है अस्थमा

    वीडियो कैप्शन, क्या ज़िंदा मछली नगलने से दूर हो सकता है अस्थमा

    कई लोगों का मानना है कि अस्थमा के मरीज़ों के इलाज में मछली एक दवाई के रूप में काम आती है. अस्थमा के इलाज की उम्मीद में हज़ारों लोग हर साल हैदराबाद आते हैं और मछली को प्रसाद रूप में लेते हैं.

    हालांकि डॉक्टर्स और वैज्ञानिक सोच रखने वाले वाले लोगों का कहना है कि ऐसा कोई भी सबूत नहीं जिससे साबित हो कि मछली को निगलने से अस्थमा ठीक होता है. देखिए बीबीसी संवाददाता सतीश बाला की रिपोर्ट.