जी-20 सम्मेलन: यूक्रेन युद्ध के ज़िक्र को लेकर रूस और चीन ने जताई आपत्ति
वाराणसी में जी-20 देशों के मंत्रियों की बैठक में यूक्रेन युद्द को लेकर साफ़ तौर पर मतभेद उभर कर सामने आए.
लाइव कवरेज
जी-20 सम्मेलन: यूक्रेन युद्ध के ज़िक्र को लेकर रूस और चीन ने जताई आपत्ति
इमेज स्रोत, ANI
इमेज कैप्शन, विदेश मंत्री एस जयशंकर
वाराणसी में जी-20 देशों के मंत्रियों की बैठक में यूक्रेन युद्द को लेकर साफ़ तौर पर मतभेद उभर कर सामने आए.
बैठक के लिए जो मसौदा तैयार किया गया था उसके पैराग्राफ़ 10 और 11 में रूस के यूक्रेन पर हमले की निंदा की गई थी और कहा गया कि इससे दुनिया को बहुत नुक़सान हो रहा है.
साथ ही इसमें ज़िक्र किया गया कि मौजूदा दौर युद्ध का नहीं है.
रूस और चीन ने मसौदे के इन पैराग्राफ़ से असहमति जताई है. मंत्रियों की इस बैठक की अध्यक्षता भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने की.
इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस बैठक को वीडियो संदेश के ज़रिए संबोधित किया था.
चीन की भारत से अपील, कहा ‘पत्रकार विवाद’ सुलझाने के लिए आगे आए भारत
इमेज स्रोत, Getty Images
इमेज कैप्शन, चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता वैंग वेनबिन
चीन ने भारत से अपील की है कि वो दोनों देशों के बीच जारी पत्रकार विवाद हल करने के लिए आगे आए. ताकि भारत और चीन के पत्रकार एक दूसरे के देश में खुल कर काम कर सकें.
चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा कि हाल के सालों में भारत में काम कर रहे चीनी पत्रकारों के साथ अच्छा सलूक नहीं हुआ है.
उन्होंने उम्मीद जताई कि भारत चीन के पत्रकारों को भविष्य में वीसा देना जारी रखेगा.
चीन का ये बयान ऐसे वक्त आया है जब उसने वहां काम कर रहे दो भारतीय पत्रकारों का वीसा रीन्यू करने से इनकार कर दिया है. चीन ने कहा है कि भारत वहां काम कर रहे चीनी पत्रकारों का वीसा रीन्यू करने में या देने में रुकावटें डालता रहा है.
चीन के इस क़दम के बाद अब वहां काम कर रहे पीटीआई के पत्रकार इस महीने के आख़िर में चीन छोड़ देंगे.
भारतीय टीम के वेस्ट इंडीज़ दौरे के कार्यक्रम का एलान
इमेज स्रोत, ANI
इमेज कैप्शन, रोहित शर्मा
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने भारतीय टीम के वेस्ट इंडीज़ दौरे के शेड्यूल की घोषणा कर दी है.
टीम वहां दो टेस्ट मैच, तीन वनडे और पांच टी-20 मैच खेलेगी.
पहला टेस्ट 12 से 16 जुलाई तक विंड्सर पार्क, डोमिनिका में खेला जाएगा. और दूसरा 20 से 24 जुलाई तक क्वींस पार्क, त्रिनिदाद में खेला जाएगा.
तीन वनडे मैच 27 जुलाई, 29 जुलाई और एक अगस्त को खेले जाएंगे.
जबकि टी-20 मैच तीन अगस्त, छह अगस्त, आठ अगस्त, 12 अगस्त और 13 अगस्त को खेले जाएंगे.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त
भोपाल के सरकारी दफ़्तर में आग, अहम काग़ज़ात जलने पर कांग्रेस ने लगाया साज़िश का आरोप
....में
Author, शुरैह नियाज़ी
पदनाम, बीबीसी हिंदी के लिए, भोपाल से
इमेज स्रोत, Shuraih Niazi
इमेज कैप्शन, भोपाल: सतपुड़ा भवन में आग
मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में प्रदेश सचिवालय के करीब स्थित सतपुड़ा भवन में सोमवार को आग लग गई.
हालांकि आग के कारणों की अभी सही वजह पता नहीं लगी है. सतपुड़ा भवन में कई अहम कार्यालय हैं.
आग तीसरी मंज़िल में लगी थी जो फैल कर छठी मंज़िल तक पहुंच गई. आग पर काबू पाने के लिये 20 से ज़्यादा दमकलों की मदद ली जा रही है.
सबसे पहले अनुसूचित जनजाति क्षेत्रीय विकास योजना के दफ़्तर में आग लगी.
आशंका जताई जा रही है कि कई अन्य विभागों की महत्वपूर्ण फ़ाइलें इस आग में जल कर राख हो गई हैं.
कांग्रेस ने इस आग को लेकर आशंका जताई है कि इसमें कुछ साज़िश भी हो सकती है.
पूर्व मंत्री अरुण यादव ने ट्ववीट कर कहा, “आज प्रियंका गांधी जी ने जबलपुर में "विजय शंखनाद रैली" में घोटालों को लेकर हमला बोला तो सतपुड़ा भवन में भीषण आग लग गई जिसमें महत्वपूर्ण फ़ाइलें जलकर राख हो गई हैं. कहीं आग के बहाने घोटालों के दस्तावेज जलाने की साज़िश तो नहीं.”
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त
दिनभर-पूरा दिन, पूरी ख़बर प्रेरणा और मोहम्मद शाहिद के साथ
इस लेख में Google YouTube से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले Google YouTube cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है. YouTube सामग्री में विज्ञापन हो सकते हैं.
पोस्ट YouTube समाप्त
साइक्लोन बिपरजोय: 145 किलोमीटर/घंटे की रफ़्तार से टकराएगा साइक्लोन, पीएम ने की बैठक
इमेज स्रोत, ANI
इमेज कैप्शन, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता की जिसमें साइक्लोन बिपरजोय से निपटने की तैयारियों पर चर्चा की गई.
केंद्रीय और राज्यों की एजेंसियों ने पीएम को बताया कि साइक्लोन की स्थिति में वो किस तरह से राहत और बचाव के कामों को अंजाम देंगी.
इमेज स्रोत, ANI
इमेज कैप्शन, गोमती घाट, द्वारका
प्रधानमंत्री ने वरिष्ठ अधिकारियों को निर्देश दिए कि संवेदनशील इलाक़ों में रहने वालों को सुरक्षित जगहों पर भेजने के लिए हर मुमकिन क़दम उठाए जाएं.
भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक़ बिपरजोय सौराष्ट्र और कच्छ को क्रॉस करके गुजरात के समुद्री इलाकों के अलावा पाकिस्तान के कराची शहर में बेहद तेज़ रफ़्तार से 15 जून को टकराएगा.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त
इस दौरान हवाओं की गति 145 किलोमीटर प्रति घंटा तक हो सकती है.
इसकी वजह से गुजरात के कच्छ, द्वारिका, जामनगर, पोरबंदर, राजकोट, मोरबी और जूनागढ़ में 14 से 15 जून तक भारी बारिश की चेतावनी दी गई है.
वीडियो कैप्शन, गुजरात की वो जगह जहां बिपरजोय से है सबसे ज़्यादा ख़तरा
बिपरजोय तूफ़ान: मुंबई में जुहू बीच पर डूबे छह लोगों में से चार अब भी लापता
इमेज स्रोत, ANI
बिपरजोय तूफ़ान तेज़ी से तट की ओर बढ़ रहा है. तूफ़ान के असर से महाराष्ट्र और गुजरात के तटीय इलाकों में तेज़ हवाएं चल रही हैं.
मुंबई में भी तूफ़ान का असर दिखने लगा है.
समाचार एजेंसी एएनआई ने बीएमसी के हवाले से बताया है कि आज (सोमवार को) मुंबई के जुहू बीच पर छह लोग समुद्र में डूब गए थे.
अधिकारियों ने बताया है कि इनमें से दो लोगों को बचाव दल ने बाहर निकाल लिया लेकिन चार लोग अब भी लापता हैं.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त
अधिकारियों ने लोगों को तूफ़ान को तूफ़ान को लेकर चेतावनी दी है और समुद्र तट से दूर रहने को कहा है. निचले इलाके में बसे लोगों को भी अस्थाई ठिकानों में भेजा जा रहा है.
तूफ़ान 15 जून को तट से टकरा सकता है.
इमरान ख़ान की पूरी पार्टी अब रिक्शे में समा सकती है, मरियम नवाज़ का तंज़
इमेज स्रोत, TWITTER @NADEEM MALIK
पाकिस्तान
के सत्ताधारी गठबंधन में शामिल पाकिस्तान मुस्लिम लीग नवाज़ (पीएमएल-एन) की नेता मरियम
नवाज़ ने इमरान ख़ान पर चुटकी लेते हुए कहा है कि अब उनकी पार्टी एक रिक्शा में समा
सकती है.
उन्होंने
कहा कि इमरान ख़ान अपने 26 साल के संघर्ष की बात करते हैं लेकिन ‘इसे
बिखरने में सिर्फ़ 26 मिनट लगे.’
पाकिस्तान में इमरान ख़ान की गिरफ़्तारी के बाद हुई हिंसा
हुई थी. इसके बाद पार्टी के कई नेताओं ने इमरान ख़ान से किनारा कर लिया.
मरियम नवाज़ ने कहा, “आज वो (इमरान ख़ान) पार्टी के प्रेसिडेंट हैं, जनरल सेक्रेट्री
हैं, चीफ़ ऑर्गनाइज़र हैं, प्रवक्ता हैं और पार्टी के इकलौते उम्मीदवार हैं.”
इमरान ख़ान की गिरफ़्तारी के बाद उनके समर्थकों ने जमकर
विरोध जताया था. उन्होंने सेना और सरकार की 20 से ज़्यादा इमारतों में तोड़फोड़ की
थी.
उन्होंने
कहा कि अब इमरान ख़ान अपने घर में अकेले बैठेंगे. उनका साथ छोड़ चुके तमाम नेता
जहां से आए थे, वहीं चले गए हैं.
मरियम
नवाज़ ने कहा, ‘इमरान ख़ान ने अपनी मर्ज़ी के आगे
पाकिस्तान की सेना को सरेंडर कराने की पूरी कोशिश की लेकिन इसका उल्टा नतीजा निकला.’
उन्होंने कहा, 'नौ मई के बाद लोगों को पता चल गया कि देश का असल दुश्मन कौन है.'
इमरान
ख़ान की पार्टी के सौ से ज़्यादा नेता जहांगीर ख़ान तरीन की नई पार्टी इस्तेखाम
पाकिस्तान पार्टी (आईपीपी) में शामिल हो गए हैं. जहांगीर ख़ान कभी इमरान ख़ान के
ही सहयोगी थे.
नीदरलैंड्स के यूट्यूबर से दुर्व्यवहार का मामला, बेंगलुरु पुलिस ने अभियुक्त को किया गिरफ़्तार
इमेज स्रोत, SOCIAL MEDIA
कर्नाटक
की राजधानी बेंगलुरु में नीदरलैंड्स के एक पर्यटक के साथ दुर्व्यवहार के मामले में
पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है.
समाचार
एजेंसी एएनआई ने पुलिस अधिकारियों के हवाले से बताया है कि इस मामले में अभियुक्त को
गिरफ़्तार कर लिया गया है.
पुलिस
के मुताबिक ये मामला करीब दो महीने पुराना है. नीदरलैंड्स के पर्यटक पेद्रो मोता
बेंगलुरु की एक मार्केट में यूट्यूब व्लॉग रिकॉर्ड कर रहे थे. इसी दौरान एक
व्यक्ति ने उनका हाथ पकड़ा और उन्हें धक्का दे दिया.
इस
मामले से जुड़ा वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई की.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त
पुलिस के मुताबिक विदेशी पर्यटक के साथ दुर्व्यवहार करने वाले व्यक्ति की पहचान नवाब हयात शरीफ के रूप में की गई है. उनके खिलाफ़ कर्नाटक पुलिस एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है.
पुलिस अधिकारियों ने कहा है, “अभियुक्त के ख़िलाफ़ कड़ी कार्रवाई की जाएगी. विदेशी पर्यटक के साथ इस तरह का दुर्व्यवहार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.”
पेद्रो अब भारत से जा चुके हैं.
गहलोत का बीजेपी पर आरोप, चुनाव के वक़्त ईडी को देती है लिस्ट, राज्य सरकारों को करती है तंग
इमेज स्रोत, ANI
इमेज कैप्शन, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बीजेपी पर आरोप लगाया है कि वो ईडी, सीबीआई और आयकर विभाग जैसी संस्थाओं को चुनाव के वक़्त अपने मतलब के लिए इस्तेमाल करती है.
बांसवाड़ा में मीडिया से बात करते हुए गहलोत ने कहा, “बीजेपी के पॉलिटिकल बॉस ईडी, सीबीआई और आईटी जैसी संस्थाओं को धमका कर हर जगह भेजते हैं. उनको लिस्ट देकर भेजते हैं. “
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त
गहलोत ने आगे कहा, “ये सभी संस्थाएं देश की प्रीमियर संस्थाएं हैं. ये अगर ईमानदारी से काम करें और बेईमानों को पकड़ें तो हम ख़ुद इनका साथ देंगे.”
गहलोत ने कहा, “चुनाव के वक़्त बीजेपी इनको लिस्ट देकर कहती है कि यहां-यहां जाइए. ये तरीक़ा ग़लत है. आप चुनाव जीतने के लिए राज्य सरकारों को तंग करो. कई बेक़सूर लोग इस चक्कर में परेशान होते हैं.“
राजस्थान में इसी साल चुनाव होने हैं.
ईडी ने हाल ही में पेपर लीक मामले में राजस्थान में कई जगहों और लोगों के घरों पर छापे मारे हैं.
इसे लेकर गहलोत सरकार दबाव में है.
खुद प्रदेश कांग्रेस के नेता और गहलोत के प्रतिद्वंद्वी समझे जाने वाले सचिन पायलट ने इस मामले में जांच की मांग की है.
आईएओ ने तय की रेसलिंग फेडरेशन चुनाव की तारीख, जुलाई में चुने जाएंगे नए पदाधिकारी
इमेज स्रोत, Getty Images
इंडियन ओलंपिक एसोसिएशन (आईओए) ने एलान किया है कि रेसलिंग फेडरेशन ऑफ़ इंडिया के चुनाव चार जुलाई को होंगे.
आईओए ने चुनाव के लिए जम्मू एंड कश्मीर हाई कोर्ट के पूर्व चीफ़ जस्टिस महेश मित्तल कुमार को रिटर्निंग ऑफिसर बनाया है.
रेसलिंग फेडरेशन ऑफ़ इंडिया के निवर्तमान अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह तीन कार्यकाल पूरे कर चुके हैं.
उनके ख़िलाफ़ पहलवान आंदोलन कर रहे हैं. आंदोलन करने वाले पहलवानों में ओलंपिक और दूसरी खेल प्रतियोगिताओं में पदक जीतने वाले पहलवान शामिल हैं.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त
आंदोलनकारी पहलवानों ने बीते हफ़्ते केंद्र सरकार के न्योते पर खेल मंत्री अनुराग ठाकुर से मुलाक़ात की थी और इस दौरान चुनाव से जुड़ी मांग भी रखी थी.
पहलवानों ने मांग की थी कि फेडरेशन में निवर्तमान अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह और उनके समर्थक न चुने जाएं.
इस मुलाकात के दौरान बजरंग पुनिया और साक्षी मलिक शामिल थे.
छत्तीसगढ़ पुलिस का दावा- मुठभेड़ में महिला माओवादी की मौत, हथियार बरामद
....में
Author, आलोक पुतुल, रायपुर से बीबीसी हिंदी के लिए
इमेज स्रोत, Alok Putul
छत्तीसगढ़ पुलिस ने राज्य के माओवाद प्रभावित कांकेर ज़िले में आज (सोमवार) सुबह एक मुठभेड़ में एक महिला माओवादी के मारे जाने का दावा किया है.
पुलिस ने बताया कि मौके से हथियार भी बरामद किया गया है.
बस्तर के आईजी पुलिस सुंदरराज पी ने बीबीसी को बताया, "सोमवार की सुबह नक्सल विरोधी अभियान के लिए डिस्ट्रिक्ट रिज़र्व गार्ड और सीमा सुरक्षा बल की 132 बटालियन के जवान कांकेर के छोटेबेठिया इलाके में थे. बीनागुंडा के पास संदिग्ध माओवादियों के साथ इस टीम की मुठभेड़ हुई."
पुलिस के अनुसार लगभग घंटे भर तक चली इस मुठभेड़ के बाद मौक़े से एक संदिग्ध महिला माओवादी का शव बरामद किया गया.
मुठभेड़ स्थल पर एक .303 राइफल भी मिली है.
संदिग्ध महिला माओवादी की पहचान नहीं हो पाई है.
सुंदरराज पी ने कहा कि इलाके में तलाशी अभियान अभी भी जारी है.
बर्लुस्कोनी: सेक्स स्कैंडल समेत कई विवादों में घिरे रहे इटली के नेता के निधन पर किसने क्या कहा
इमेज स्रोत, Getty Images
इमेज कैप्शन, इटली के पूर्व प्रधानमंत्री सिल्वियो बर्लुस्कोनी का 86 साल की उम्र में निधन हो गया है.
इटली के भूतपूर्व प्रधानमंत्री सिल्वियो बर्लुस्कोनी को लेकर इटली के लोगों के विचार बंटे हुए हैं.
कई लोग उन्हें उद्योगपतियों के लिए बेहतर माहौल बनाने, इटली की अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाने और इतावली मूल्यों का रक्षक मानते हैं तो वहीं दूसरी ओर कई लोग उन्हें बेहद भ्रष्ट और राजनीति में नैतिक मूल्यों के पतन का ज़िम्मेदार मानते हैं.
86 साल के बर्लुस्कोनी का सोमवार को निधन हो गया है. इटली के उप प्रधानमंत्री मटेओ सल्वीनी ने कहा कि वो बर्लुस्कोनी की मौत से टूट गए हैं. बर्लुस्कोनी उनके लिए दोस्त और बड़े भाई जैसे थे जिन्होंने कई अहम और मुश्किल वक़्त में उनका साथ दिया.
रक्षा मंत्री ग्वीडो क्रोसेटो ने कहा, “एक युग का अंत हुआ. अलविदा सिल्वियो. आपके जाने से राजनीति में खालीपन आ गया है.”
सिल्वियो बर्लुस्कोनी कई सेक्स स्कैंडल और भ्रष्टाचार के मामलों में फंसे थे. इसी वजह से उन्हें प्रधानमंत्री की कुर्सी गंवानी पड़ी थी.
इमेज स्रोत, Getty Images
इमेज कैप्शन, सिल्वियो बर्लुस्कोनी
विवाद और उपलब्धि
पिछले साल उनकी सेंटर राइट फ़ोर्ज़ा इटैलिया पार्टी ने जॉर्जियो मेलोनी की पार्टी के साथ गठबंधन किया था.
जॉर्जियो मेलोनी इटली की प्रधानमंत्री बनीं थी और बर्लुस्कोनी उच्च सदन सीनेट के लिए चुने गए.
इसी साल अप्रैल में फेफड़ों में संक्रमण के कारण उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा था. वो एक दुर्लभ किस्म के ब्लड कैंसर से जूझ रहे थे. 2020 से ही उनकी सेहत में लगातार गिरावट आ रही थी.
वो अरबपति मीडिया टायकून थे. बर्लुस्कोनी 1994 में पहली बार सत्ता में आए थे और 2011 तक वो चार बार इटली के प्रधानमंत्री बन चुके थे.
बर्लुस्कोनी का जन्म 1936 में मिलान में हुआ था.
उन्होंने अपने शुरुआती दिनों में वैक्यूम क्लीनर्स भी बेचे. बाद में एक कंस्ट्रक्शन कंपनी शुरू की.
वो आगे जाकर इटली के सबसे अमीर आदमी बने. उन्होंने मीडिया कंपनी, पब्लिशिंग कंपनीज़ और एड एजेंसीज़ खोलीं. 80 के दशक में उन्हें पूरी दुनिया में तब ख्याति मिली जब उन्होंने फ़ुटबॉल क्लब एसी मिलान को ख़रीदा और उसे दिवालिया होने से बचाया.
अपने करियर में उन पर रिश्वत, टैक्स चोरी और एक नाबालिग सेक्स वर्कर के साथ सेक्स करने के आरोप लगे.
लेकिन उनके समर्थक मानते हैं कि उन्होंने इटली में उद्योग जगत के लिए बेहतर माहौल बनाया और इटली की अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाने का का क्रेडिट उन्हें जाता है.
महापंचायत के बाद किसानों ने दिल्ली-चंडीगढ़ हाईवे किया जाम, देखें वीडियो
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 1
हरियाणा में कुरुक्षेत्र के पीपली में महापंचायत के लिए जुटे
किसानों ने दिल्ली-चंडीगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग को जाम कर दिया.
इसकी वजह से राजमार्ग से गुजरने वाले ट्रैफिक पर
असर पड़ा. कई वाहन जाम में फंस गए.
‘एमएसपी
दिलाओ, किसान बचाओ’ नाम की महापंचायत में जुटे किसान
न्यूनतम समर्थन मूल्य की मांग कर रहे हैं. महापंचायत में हिस्सा लेने के लिए हरियाणा
के अलावा उत्तर प्रदेश और पंजाब के किसान भी पहुंचे.
महापंचायत में हिस्सा लेने के बाद किसान
राष्ट्रीय राजमार्ग की ओर बढ़ने लगे.
हालांकि किसान नेता राकेश टिकैत ने कहा, “हम जाम नहीं करते. हम तो सिर्फ़ बैठे हैं. जाम नहीं करना चाहिए. जाम करना ग़लत बात है. ”
भारतीय
किसान यूनियन (चढ़ूनी) के प्रमुख गुरनाम सिंह चढ़ूनी से जुड़े किसानों ने बीती छह
जून को शाहबाद के करीब लगभग छह घंटे तक राजमार्ग जाम किया था.
वो सूर्यमुखी के लिए
एमएसपी की मांग कर रहे थे. पुलिस ने उन्हें हटाने के लिए लाठीचार्ज और वाटर कैनन
का इस्तेमाल किया था.
सोमवार को महापंचायत में जुटे किसानों ने पुलिस की कार्रवाई को लेकर सरकार की आलोचना की.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 2
नड्डा ने कांग्रेस को बताया, 'मां-बेटा, बेटी की पार्टी' बोले- विपक्ष सत्ता के लिए हर समझौते को तैयार
इमेज स्रोत, @BJP4India
भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कांग्रेस को 'मां-बेटा और बेटी की पार्टी' बताते हुए आरोप लगाया है कि विपक्ष की सभी पार्टियां सत्ता के लिए किसी भी तरह का समझौता करने को तैयार हैं.
हिमाचल प्रदेश में हुई एक रैली में नड्डा ने कहा, " बीजेपी देश में अकेली पार्टी है, जो विचारों पर चलने वाली पार्टी है.बाकी सभी पार्टियां विचारशून्य हो चुकी हैं.सत्ता के लिए कुर्सी के लिए किसी भी किस्म का समझौता करने के लिए तत्पर हैं."
बीजेपी विरोधी दल 23 जून को बिहार में एक मीटिंग करने जा रहे हैं. बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इसकी पहल की है. इस बैठक में कांग्रेस, टीएमसी, एनसीपी, आम आदमी पार्टी समेत कई पार्टियों के नेताओं ने हिस्सा लेने पर सहमति दी है.
भारतीय जनता पार्टी विपक्षी दलों को एकजुट करने के इस प्रयास पर लगातार सवाल उठा रही है.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 1
बीजेपी अध्यक्ष ने कहा, "मुझे कई बार हंसी भी आती है और आश्चर्य भी होता है, कांग्रेस पार्टी और सीपीएम दोनों हाथ मिलाकर चुनाव में उतरते हैं. कहां चले गए आपके विचार."
नड्डा ने कहा, "अन्य पार्टियों की तरह कांग्रेस भी अब मां-बेटा और बेटी की पार्टी रह गई है."
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 2
ब्रेकिंग न्यूज़, इटली के पूर्व प्रधानमंत्री सिल्वियो बर्लुस्कोनी का निधन
इमेज स्रोत, AFP
इटली के पूर्व प्रधानमंत्री सिल्वियो बर्लुस्कोनी का निधन हो गया है. वो 86 साल के थे.
बर्लुस्कोनी चार बार इटली के प्रधानमंंत्री रहे थे. मीडिया मैगनेट माने जाने वाले बर्लुस्कोनी का इटली में काफी असर था.
वो दूसरे विश्व युद्ध के बाद इटली में सबसे लंबे समय तक प्रधानमंत्री रहे. 1994 से 2011 के बीच वो तीन बार इस पद पर रहे.
बर्लुस्कोनी की चर्चा उनकी रंगीन जीवनशैली के लिए भी होती थी. अपने इस अंदाज़ की वजह से वो दुनिया भर में पहचाने जाते थे.
वो एक कामयाब कारोबारी भी थे और उन्हें व्यावसायिक कौशल की वजह से भी पहचाना जाता था.
ताउम्र उनके साथ विवादों का भी नाता रहा. उनके नाम के साथ कई स्कैंडल जुड़े और उन्हें क़ानूनी मुकदमों का सामना करना पड़ा. उन्होंने जो पार्टी बनाई थी, वो अभी इटली के सत्ताधारी गठबंधन का हिस्सा है.
कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने 'डबल इंजन सरकार' को लेकर क्या कहा
इमेज स्रोत, Congress
कांग्रेस
की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा आज मध्य प्रदेश के जबलपुर पहुंची और भारतीय जनता पार्टी सरकारों पर तीखा हमला किया.
प्रियंका गांधी ने कहा, “बीजेपी यहां आती है. वादे करती है लेकिन उन वादों
को पूरा नहीं करती है.वो लोग डबल इंजन,
ट्रिपल इंजन की बात करते हैं."
"यही वो हिमाचल और कर्नाटक में कहा करते थे लेकिन
जनता ने दिखा दिया कि उन्हें डबल इंजन ट्रिपल इंजन की बात करना बंद करना होगा और
काम करना होगा.”
प्रियंका गांधी का ये दौरा मध्य प्रदेश में कांग्रेस के चुनाव अभियान का आगाज़ माना जा रहा है. मध्य प्रदेश में इसी साल विधानसभा चुनाव होने हैं.
प्रियंका गांधी ने कहा, " बीजेपी ने 220 महीनों के शासन में 225 घोटाले किए हैं. व्यापम घोटाला, शिक्षक भर्ती घोटाला, पुलिस भर्ती घोटाला, खनन घोटाला, कोरोना घोटाला, बिजली विभाग का घोटाला, ई-टेंडर घोटाला, टीवी सेट वितरण घोटाला. इन्होंने नर्मदा मैया और महाकाल कॉरिडोर को भी नहीं छोड़ा."
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त
जबलपुर पहुंची प्रियंका गांधी ने सबसे पहले नर्मदा नदी की पूजा की. हाथ में रुद्राक्ष लिए प्रियंका गांधी नर्मदा के तट पर पहुंची और यहां आरती-पूजन किया. प्रियंका गांधी के साथ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ भी मौजूद थे.
हिजाब नहीं पहनने पर ईरान का यह नया नियम
राकेश टिकैत बोले- एमएसपी पर क़ानून बनने तक आंदोलन, किसानों को समर्थन देने पहुंचे बजरंग पुनिया
किसान नेता राकेश टिकैत ने कहा है कि सरकार जब तक एमएसपी (न्यूनतम समर्थन मूल्य) को लेकर क़ानून नहीं बनाएगी, तब तक किसानों का आंदोलन जारी रहेगा
हरियाणा के कुरुक्षेत्र के पिपली अनाज मंडी में सोमवार को आयोजित किसान पंचायत में राकेश टिकैत ने कहा, "भारत सरकार ने जो एमएसपी लागू की है, उस पर क़ानून बना दें. ये जब तक नहीं बनेगा, किसान आंदोलन चलता रहेगा."
महापंचायत में हरियाणा, पंजाब और यूपी से किसान पहुंचे है. पहलवान बजरंग पुनिया भी किसानों को समर्थन देने पहुंचे.
महापंचायत में किसानों ने कहा कि सूरजमुखी पर एमएसपी की मांग कर रहे गुरनाम चढ़ूनी और उनके समर्थक किसानों पर लाठियां बरसाई गई. ये बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.
राकेश टिकैत ने कहा कि हरियाणा में जो घटना घटी, उस लेकर पूरे देश के किसान एक हैं.
उन्होंने कहा, "किसानों के झंडे अलग हो सकते हैं. विचार अलग हो सकते हैं. लेकिन हम एक हैं. जब भी किसी भी मुसीबत आएगी, हम साथ रहेंगे."
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त
बजरंग पुनिया ने क्या कहा?
किसानों को समर्थन देने पहुंचे पहलवान बजरंग पुनिया ने कहा कि वो किसानों के साथ खड़े हैं.
उन्होंने कहा, "हम अपना समर्थन देने आए हैं. हम भी किसान परिवार से हैं. जो हमारे किसान भाई रोड पर खड़े हैं, हम उनके साथ खड़े हैं "
इससे पहले जब दिल्ली के जंतर-मंतर पर पहलवान कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ़ प्रदर्शन कर रहे थे तो भारी तादाद में यूपी और हरियाणा के किसान उन्हें अपना समर्थन देने पहुंचे थे.
भारतीय टीम को दोहरा झटका, आईसीसी ने काटी पूरी मैच फीस, गिल पर भी जुर्माना
इमेज स्रोत, Getty Images
वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फ़ाइनल में ऑस्ट्रेलिया
के हाथों 209 रन की क़रारी हार झेलने वाली भारतीय टीम को दोहरा झटका लगा है.
भारतीय टीम की पूरी मैच फ़ीस काट ली गई है. आईसीसी
ने बताया है कि भारतीय टीम की फीस स्लोओवर रेट की वजह से काटी गई है.
निर्धारित वक़्त तक भारतीय टीम ने पांच ओवर कम डाले
थे. स्लो ओवर रेट की वजह से ऑस्ट्रेलिया की टीम की मैच फ़ीस का अस्सी फ़ीसदी
हिस्सा काट लिया गया है. ऑस्ट्रेलिया की टीम ने निर्धारित समय तक चार ओवर कम गेंदबाज़ी
की थी.
इमेज स्रोत, Getty Images
गिल पर जुर्माना
आईसीसी ने भारतीय ओपनर शुभमन गिल पर अलग से जुर्माना लगाया है. उन पर अंपायर के फ़ैसले पर नाखुशी जाहिर करने के लिए जुर्माना लगाया गया है.
भारत की दूसरी पारी में गिल का कैच कैमरन ग्रीन ने पकड़ा था. उन्हें आउट देने का फ़ैसला थर्ड अंपायर ने दिया था.
इस फ़ैसले को लेकर काफी विवाद हुआ था. कई लोगों ने दावा किया कि ग्रीन ने कैच क्लीन तरीके से नहीं पकड़ा. उन्होंने कैच पकड़ा तो गेंद ज़मीन को छू रही थी.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त
इसे लेकर सोशल मीडिया पर भी ज़ोरदार बहस छिड़ गई थी.
शुभमन गिल ने भी इसे लेकर निराशा जाहिर करते हुए एक तस्वीर पोस्ट की थी. आईसीसी ने इसे देखते हुए उन पर मैच फ़ीस के 15 प्रतिशत का जुर्माना लगाया है.
आईसीसी के मुताबिक उनका कुल जुर्माना मैच फीस के 115 प्रतिशत तक पहुंच जाएगा.