ब्रेकिंग न्यूज़, फ़िल्म इंडस्ट्री के जाने-माने अभिनेता मंगल ढिल्लों का निधन

इमेज स्रोत, @officeofssbadal
फ़िल्मों और टीवी सीरियल्स के जाने-माने अभिनेता मंगल ढिल्लों का निधन हो गया है.
'खून भरी मांग', 'दलाल' और 'तूफ़ान मेल' जैसी फ़िल्मों में काम करने वाले मंगल ढिल्लों को हाल में लुधियाना के एक कैंसर हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया था.
उन्होंने अस्पताल में अंतिम सांस ली. मंगल ढिल्लों के पैतृक गांव फरीदकोट में पारिवारिक सूत्रों ने इसकी पुष्टि की है.
अभिनेता यशपाल शर्मा ने भी एक फ़ेसबुक पोस्ट के ज़रिए उनके निधन की ख़बर की पुष्टि की है.
शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने मंगल ढिल्लों के निधन पर दुख जाहिर किया है.
ट्वीट करते हुए उन्होंने लिखा, "पंजाबी सिनेमा उद्योग के प्रसिद्ध अभिनेता, लेखक, निर्देशक और निर्माता मंगल ढिल्लों के निधन के बारे में जानकर दुख हुआ. यह भारतीय सिनेमा की दुनिया के लिए एक बड़ी क्षति है. उनकी मोहक आवाज और नाट्य प्रदर्शनों को बहुत से लोग याद करेंगे."
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
पोस्ट X समाप्त
मंगल ढिल्लों, पंजाब में फरीदकोट के रहने वाले थे.
मंगल ढिल्लों को 'करंट', 'जिंदगी एक जुआ' और 'हीर-रांझा' जैसी फ़िल्मों के लिए जाना जाता है.साल 1994 में उन्होंने रितु ढिल्लों से शादी की थी.







