वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिपः भारत ने मैच में उम्मीद जगाए रखी, ऑस्ट्रेलिया की दूसरी पारी 123/4

लंदन के ओवल में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चल रहे वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फ़ाइन टेस्ट मैच में भारत ने मैच में जोरदार वापसी करते हुए उम्मीद को जगाए रखा है.

लाइव कवरेज

अनंत प्रकाश and कीर्ति दुबे

  1. वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिपः भारतीय टीम ने मैच में उम्मीद जगाए रखी, ऑस्ट्रेलिया की दूसरी पारी 123/4

    वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप

    इमेज स्रोत, Getty Images

    लंदन के ओवल में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चल रहे वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फ़ाइन टेस्ट मैच में भारत ने मैच में जोरदार वापसी करते हुए उम्मीद को जगाए रखा है.

    भारत ने पहली पारी में ऑस्ट्रेलिया के 469 रनों के जवाब में 296 रन बनाए.

    तीसरे दिन के खेल ख़त्म होने तक ऑस्ट्रेलिया ने दूसरी पारी में चार विकेट खो कर 123 रन बनाए. इस तरह ऑस्ट्रेलिया ने भारत पर 296 रनों की बढ़त बनाई है.

    पहली पारी में कंगारू टीम को 173 रनों की बढ़त हासिल थी.

    तीसरे दिन का खेल शुरू होने पर ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज बहुत जम नहीं पाए.

    उस्मान ख्वाजा 13 रन, डेविड वॉर्नर 01 रन, स्टीव स्मिथ 34 रन और ट्रेविस हेड 18 रन बनाकर पवेलियन लौट गए.

    भारत की ओर से रवींद्र जडेजा ने दो विकेट, मोहम्मद सिराज और उमेश यादव ने एक एक विकेट झटके.

    पहली पारी में शतक लगाने वाले स्मिथ और हेड का महत्वपूर्ण विकेट जडेजा ने लिया.

  2. गिरिराज सिंह ने कहा- गोडसे भारत माता के सपूत

    गिरिराज सिंह

    इमेज स्रोत, ANI

    इमेज कैप्शन, गिरिराज सिंह

    महात्मा गांधी की हत्या के दोषी नाथूराम गोडसे को केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने 'भारत माता का सपूत' बताया.

    छत्तीसगढ़ के दौरे पर पहुंचे केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि गोडसे अगर गांधी के हत्यारे हैं तो वो भारत के सपूत भी हैं.

    उन्होंने कहा, "वो भारत में ही पैदा हुए हैं. औरंगज़ेब और बाबर की तरह आक्रांता नहीं हैं और जिसको बाबर की औलाद कहलाने में ख़ुशी महसूस होती है वो भारत माता का सही सपूत नहीं हो सकता”

    दरअसल हाल ही में महाराष्ट्र के अहमदनगर में एक जुलूस के दौरान कथित तौर पर औरंगज़ेब के पोस्टर लहराए गए थे.

    वहीं, कोल्हापुर में कई लोगों ने कथित तौर पर व्हाएट्सएप में औरंगज़ेब की फ़ोटो वाला स्टेटस लगाया था.

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    बाद में कुछ हिंदू संगठनों ने कोल्हापुर में प्रदर्शन भी किए थे.

    इसके बाद राज्य के गृहमंत्री और बीजेपी नेता देवेंद्र फडनवीस ने कहा था, “महाराष्ट्र के कुछ ज़िलों में अचानक से औरंगज़ेब की औलादें पैदा हुई हैं. जो औरंगज़ेब की फ़ोटो रखते हैं. औरंगज़ेब का स्टेटस लगाते हैं. इसके पीछे कौन है. ये भी हम ढूंढ के निकालेंगे.”

    फडनवीस के बायन पर एआईएमआईएम के नेता असदुद्दीन ओवैसी ने कहा, “महाराष्ट्र के होम मिनिस्टर बोले ये औरंगज़ेब की औलाद. अच्छा आपको मालूम है कि कौन किसकी औलाद है. मुझे नहीं पता था कि आप इतने एक्सपर्ट हो. तो फिर ये गोडसे की औलाद कौन है. बोलो हमको.”

    गिरिराज सिंह के गोडसे पर दिए गए बयान को ओवैसी के बयान से जोड़कर देखा जा रहा है.

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

  3. कर्नाटक में संघ से जुड़े चैप्टर को सिलेबस से हटाने के मामले में बीजेपी और कांग्रेस में ठनी

    कर्नाटक

    इमेज स्रोत, RSS

    कर्नाटक राज्य शिक्षा बोर्ड के पाठ्यक्रम को संशोधित करने का प्रस्ताव दिया है. इस प्रस्ताव में संघ से जुड़े चैप्टरों को हटाने का सुझाव दिया गया है.

    इस पूरे मामले में कांग्रेस और बीजेपी आमने-सामने हैं.

    कर्नाटक के प्राथमिक और माध्यमिक शिक्षा मंत्री मधु बंगारप्पा ने कहा, “हम (कांग्रेस) सत्ता में आने से पहले भी वर्तमान पाठ्यक्रम के ख़िलाफ़ थे. अब जब हम सत्ता में आ गए हैं तो हम पाठ्य पुस्तकों में संशोधन के अपने वादे को पूरा करेंगे.”

    आरएसएस के संस्थापक केशव बलिराम हेडगेवार पर एक अध्याय, बीजेपी के कार्यकाल में राज्य के पाठ्यक्रम में शामिल किया गया था.

    अब सिद्धारमैया की कांग्रेस सरकार ने इसे हटाने का प्रस्ताव रखा है.

    राज्य के पूर्व शिक्षा मंत्री और बीजेपी नेता बीसी नागेश ने कहा था कि उनकी सरकार ने लोगों को भरोसे में लेकर (पाठ्यपुस्तकों में) बदलाव किए थे. "

    उन्होंने कहा, "लेकिन इन परिवर्तनों से वो आहत हुए, हमने नेहरू पर पाठ हटा दिया और टीपू सुल्तान पर पाठ कम कर दिया था. हम ऐसे पाठों को लेकर आए जिनसे छात्रों में राष्ट्रवाद की भावना विकसित होती हो. कांग्रेस ने कई सालों तक देश और राज्य पर शासन किया लेकिन उन्होंने शिक्षा प्रणाली में सुधार नहीं किया. हम अब तक मैकाले की बनायी हुई शिक्षा प्रणाली ही फॉलो कर कर थे.”

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

  4. अशोक गहलोत ने कहा- जिन राज्यों में चुनाव होने होते हैं वहां केंद्र भेजता है ईडी

    अशोक गहलोत

    इमेज स्रोत, Getty Images

    राजस्थान में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की छापेमारी पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा है कि जहां चुनाव होने वाले होते हैं केंद्र सरकार वहां ईडी भेज देती है.

    उन्होंने कहा, “जहां-जहां भी चुनाव होने होते हैं पहले ईडी पहुंच जाती है. ईडी का राजनीतिक दबाव में काम करना उचित नहीं है. दबाव में सीबीआई, इनकमटैक्स और ईडी का काम करना सही नहीं है.”

    “अगर ये एजेंसियां निष्पक्ष हो कर बिना दबाव के काम करें तो हम स्वागत करेंगे. मेरा अनुभव कहता है कि जहां भी चुनाव होने वाले होते हैं और विपक्षी पार्टियों की सरकार होती है, वहां ईडी पहुंच जाती है.”

    ईडी ने 5 जून को राजस्थान अध्यापक पात्रता परीक्षा यानी रीट और सेकेंड ग्रेड टीचर भर्ती परीक्षा से जुड़े मामले में राजस्थान के 27 ठिकानों पर छापेमारी की थी.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

  5. कर्नाटक के मंत्री ने कहा- बीजेपी ने आरएसएस को बांटी थी सैकड़ों एकड़ ज़मीन

      • Author, इमरान क़ुरैशी
      • पदनाम, बेंगलुरु से, बीबीसी हिंदी के लिए
    दिनेश गुंडु राव

    इमेज स्रोत, ANI

    कर्नाटक की कांग्रेस सरकार के एक मंत्री ने पिछली बीजेपी सरकार पर आरएसएस और उसके सहयोगी संगठनों को सैंकड़ों एकड़ ज़मीन आवंटित करने का आरोप लगाया है.

    राज्य के स्वास्थ्य मंत्री दिनेश गुंडु राव ने कहा है कि राज्य सरकार बीजेपी के कार्यकाल में जारी किए गए कुछ टेंडरों को कैंसल कर चुकी है और बाक़ी की छानबीन कर रही है.

    उन्होंने पत्रकारों को बताया, “भूमि आवंटित करने का उद्देश्य इन संस्थाओं और उनकी विचारधारा को फैलाना था. ये आवंटन बिल्कुल नहीं होना चाहिए था.”

    कर्नाटक के स्वास्थ्य विभाग ने पहले ही कुछ टेंडर रद्द कर दिए हैं. इनमें एंबुलेंस 108 और डायलिसिस के ठेके शामिल हैं.

    दिनेश गुंडु राव बीते एक हफ्ते के भीतर विवादस्पद बयान देने वाले तीसर मंत्री हैं.

    इससे पहले पशु पालन विभाग के मंत्री के. वेंकटेश ने कहा था कि "अगर भैंसों को काटा जा सकता है तो गायों को क्यों नहीं. बीजेपी ने इस बयान के ख़िलाफ़ प्रदर्शन किए थे."

    कांग्रेस महासचिव रणदीप सिंह सूरजेवाला ने वेंकटेश को फटकार लगाते हुए कहा था कि उन्हें उन विषयों पर विचार नहीं रखने चाहिए जो उनके विभाग के मातहत नहीं आते.

    पिछले हफ़्ते उद्योग मंत्री एमबी पाटिल ने हिंदुत्व पर लिखने वाले चक्रवर्ती सुलीबेले पर हमला बोला था. सुलीबेले ने राज्य सरकार की तुलना हिटलर के राज से की थी. उनका कहना था कि राज्य सरकार सावरकर की 140वीं बरसी मनाने के रास्ते में बाधा पैदा कर रही थी.

    पाटिल ने चक्रवर्ती के बयान पर आपत्ति दर्ज करते हुए कहा था, “चक्रवर्ती जैसे व्यक्ति को हमारी सरकार के बारे में बोलने का क्या हक़ है? समाज को सांप्रदायिकता के आधार पर बांटने के अलावा उनकी क्या उपलब्धि है. वे हिजाब, हलाल और ऐसे ही व्यर्थ मुद्दे उठाते रहते हैं. उनके ख़िलाफ़ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए.”

    मंत्री ने कहा था कि उनकी सरकार सभी समुदायों के हितों का ध्यान रखते हुए राज्य में सांप्रदायिक सौहार्द की सुरक्षा करेगी.

  6. दिनभर-पूरा दिन, पूरी ख़बर, सुमिरन प्रीत कौर और प्रेरणा के साथ

    यूक्रेन ने रूसी कब्ज़े वाले इलाकों में शुरू किए जवाबी हमले, तो रूस ने यूक्रेन के 21 टैंकों को नष्ट करने का किया दावा- डिफेंसिव से अटैकिंग मोड पर बढ़ रहा यूक्रेन, देश ने कैसे बदली अपनी युद्ध रणनीति औऱ ये कैसे हो पाया संभव? विश्लेषण करेंगे विदेशी मामलों के जानकार हर्ष पंत.

    डोनाल्ड ट्रंप के ख़िलाफ़ गोपनीय दस्तावेज़ मामले में तय किए गए आरोप, ट्रंप ने कहा नरक में जा रहा देश.

    अपनी नई सीरिज़ लेकर आ रहीं अभिनेत्री करिश्मा तन्ना का होगा ख़ास इंटरव्यू भी.

    छोड़िए YouTube पोस्ट
    Google YouTube सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में Google YouTube से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले Google YouTube cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है. YouTube सामग्री में विज्ञापन हो सकते हैं.

    पोस्ट YouTube समाप्त

  7. बुलेट ट्रेन, वंदे भारतः सुपर फ़ास्ट ट्रेनों की सुरक्षा सुनिश्चित करना कितनी बड़ी चुनौती?

  8. विनेश फोगाट ने कहा- बृजभूषण सिंह अपने ताकत के दम पर झूठे नरैटिव चलवा रहा है

    विनेश फोगाट

    इमेज स्रोत, Getty Images

    दिल्ली पुलिस शुक्रवार को पहलवान संगीता फोगाट को भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के आवास पर ले गई. पुलिस का कहना है कि उन्हें जांच के सिलसिले में वहां ले जाया गया था.

    कुछ मीडिया रिपोर्ट में महिला पहलवान के बृजभूषण सिंह के आवास पर जाने के बाद अटकलें लगाई गईं कि ये “समझौते की कोशिश हैं.”

    अब विनेश फोगाट ने इस पर प्रतिक्रिया देते हुए ट्वीट किया, “ बृजभूषण की यही ताक़त है. वह अपने बाहुबल, राजनीतिक ताक़त और झूठे नैरेटिव चलवाकर महिला पहलवानों को परेशान करने में लगा हुआ है, इसलिए उसकी गिरफ़्तारी ज़रूरी है. पुलिस हमें तोड़ने के बजाए उसको गिरफ़्तार कर ले तो इंसाफ़ की उम्मीद है वरना नहीं.”

    “महिला पहलवान पुलिस इन्वेस्टीगेशन के लिए क्राइम साइट पर गई थीं लेकिन मीडिया में चलाया गया कि वे समझौता करने गई हैं.”

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    वहीं, जब बृजभूषण शरण सिंह से पत्रकारों ने सवाल किया था कि पुलिस शुक्रवार को उनके पास आई थी तो क्या उनसे पूछताछ की गई? इसके जवाब में उन्होंने कहा- “हमारे पास कोई नहीं आया.”

    बीते दिनों पहलवानों और खेल मंत्री के बीच लगभग पांच घंटे चली बैठक के बाद तय हुआ था कि 15 जून तक बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ़ जांच पूरी कर ली जाएगी और तब तक पहलवान प्रदर्शन नहीं करेंगे.

    कुछ पहलवानों ने बृजभूषण शरण सिंह पर यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए हैं और उनको पद से हटाने की मांग कर रहे हैं.

    आंदोलन कर रहे पहलवानों से मुलाक़ात के बाद खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा था, "बैठक में हमने जांच पूरी करके चार्जशीट दायर करने की बात की है और हम ये करेंगे."

  9. वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप: भारत की पहली पारी 296 रनों पर पूरी

    वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल

    इमेज स्रोत, Getty Images

    ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में टीम इंडिया की पहली पारी 296 रनों पर खत्म हुई

    टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलिया ने 469 रन बनाए थे. इस तरह पहली पारी के आधार पर ऑस्ट्रेलिया को 173 रनों की बढ़त मिली है.

    भारत के लिए अंजिक्य रहाणे ने सबसे ज्यादा 89 रनों की पारी खेली. इसके अलावा शार्दुल ठाकुर ने पचास रनों का आंकड़ा पार किया.

    वहीं, ऑस्ट्रेलिया के लिए कप्तान पैट कमिंस ने 3 विकेट लिये. मिचेल स्टार्क, स्कॉट बौलेंड और कैमरून ग्रीन ने भी 2-2 विकेट लिये.

    उधर ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी में ट्रैविस हेड (163 रन) और स्टीव स्मिथ (121 रन) ने शतक बनाया था. पांच दिवसीय टेस्ट मैच का यह तीसरा दिन है.

  10. पुलिस पूछताछ के सवाल पर बृजभूषण सिंह ने कहा- हमारे पास कोई नहीं आया

    बृणभूषण शरण सिंह

    इमेज स्रोत, ANI

    बीजेपी सांसद और कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह ने कहा है कि पुलिस उनके पास शुक्रवार को पूछताछ के लिए नहीं आई थी.

    बृजभूषण शरण सिंह से पत्रकारों ने सवाल किया था कि क्या पुलिस शुक्रवार को उनके पास आई थी. इसके जवाब में उन्होंने कहा- “हमारे पास कोई नहीं आया.”

    बीते दिनों पहलवानों और खेल मंत्री के बीच लगभग पांच घंटे चली बैठक के बाद तय हुआ था कि 15 जून तक बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ़ जांच पूरी कर ली जाएगी और तब तक पहलवान प्रदर्शन नहीं करेंगे.

    कुछ पहलवानों ने बृजभूषण शरण सिंह पर यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए हैं और उनको पद से हटाने की मांग कर रहे हैं.

    आंदोलन कर रहे पहलवानों से मुलाक़ात के बाद खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा था, "बैठक में हमने जांच पूरी करके चार्जशीट दायर करने की बात की है और हम ये करेंगे."

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

  11. धनबाद: कोयला खदान धंसने से एक की मौत, तीन घायल

      • Author, मोहम्मद सरताज आलम
      • पदनाम, बीबीसी हिंदी के लिए
    धनबाद

    इमेज स्रोत, BBC/MOHAMMAD SARTAJ ALAM

    धनबाद में कोयला खनन क्षेत्र पूर्वी झरिया स्थित भोंरा क्षेत्र में बीसीसीएल की पैच-4 खदान शुक्रवार की सुबह नौ बजे धंस गई. इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत की पुष्टि हुई है.

    हादसे के बारे में धनबाद के एसएसपी संजीव कुमार ने बीबीसी को बताया,“ शुक्रवार को पैच-4 खदान में कुछ ग्रामीण अवैध तरीके से कोयला चुन रहे थे. तभी कोयले का एक बड़ा पैच ऊपर से गिर गया, इस दौरान एक शव बरामद हुआ है जबकि तीन लोग घायल हुए हैं.”

    मीडिया रिपोर्ट्स में तीन लोगों की मौत का दावा किया जा रहा है और कहा जा रहा है कि कई लोग फंसे हुए हैं, इस दावे में कितनी सच्चाई है?

    इस सवाल पर संजीव कुमार ने कहा, “आमतौर पर यहां मौत के आंकड़े बढ़ा कर पेश कर दिए जाते हैं जबकि ऐसा नहीं है. एक की मौत की पुष्टि हुई है और तीन घायल हैं.जबकि वहां कोई फंसा हुआ नहीं है”

    एसएसपी ने बताया कि पैच-4 में ये पहली घटना है. बीसीसीएल का यहां कोई एक्सेस कंट्रोल नहीं है. यहां खदान चारों तरफ़ से खुली हूई है, कोई गेट वगैरह नहीं है ऐसे में कोई भी गांव वाला आकर अवैध तरीके से कोयला निकालने लगता है.

  12. कर्नाटक: हेडगेवार को पाठ्यक्रम से हटाए जाने के प्रस्ताव पर क्या बोली बीजेपी

    संघ

    इमेज स्रोत, RSS

    कर्नाटक सरकार ने राज्य के बोर्ड के पाठ्यक्रम को रिवाइज़ करने का प्रस्ताव दिया है और संघ से जुड़े पाठ को हटाने का प्रस्ताव दिया गया है.

    आरएसएस के संस्थापक केशव बलिराम हेडगेवार पर एक अध्याय पिछले संशोधन के दौरान राज्य पाठ्यक्रम में शामिल किया गया था. इस शैक्षणिक वर्ष से उसे हटाने का प्रस्ताव मुख्यमंत्री सिद्धारमैया सरकार ने दिया है.

    इस विवाद पर बीजेपी के राष्ट्रीय सचिव सीटी रवि ने कहा है,“कांग्रेस पाठ्यक्रम बदल सकती है क्योंकि वो सत्ता में हैं. लेकिन वो इतिहास नहीं बदल सकती. सबको संघ परिवार की देशभक्ति के बारे में पता है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी एक स्वयंसेवक हैं. संघ हर जगह है, क्या आप वो निकाल सकते हैं? संघ को पाठ्यक्रम से तो निकाल सकते हैं लोगों के दिलों से कैसे निकालेंगे. कई कोशिशों के बावजूद संघ की विचारधारा को निकाल नही सकते. कांग्रेस के लोग देशभक्ति देश से निकाल कर आख़िर लाना क्या चाहते हैं.”

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    कर्नाटक के पूर्व शिक्षा मंत्री और बीजेपी नेता बीसी नागेश ने कहा है, “हमने इन लोगों को भरोसे में लेकर (पाठ्यपुस्तकों में) बदलाव किए. लेकिन इन परिवर्तनों से वो आहत हुए, हमने नेहरू पर पाठ हटा दिया और टीपू सुल्तान पर पाठ कम कर दिया था. हम ऐसे पाठ लेकर आए जिससे छात्रों में राष्ट्रवाद की भावना विकसित होती. हालांकि कांग्रेस ने कई सालों तक देश और राज्य पर शासन किया लेकिन उन्हें शिक्षा प्रणाली की कोई परवाह नहीं है. हम अब तक मैकाले की बनायी हुई शिक्षा प्रणाली ही फॉलो कर कर थे.”

  13. ठाणे हत्या मामला: महिला ने अपने पार्टनर के साथ कर ली थी शादी

    ठाणे

    इमेज स्रोत, ANI

    महाराष्ट्र के ठाणे ज़िले के मीरा भयंदर इलाक़े में गुरुवार को एक 32 साल की महिला की हत्या और शव के टुकड़े मिलने के मामले में अब सामने आया है कि महिला ने अपने पार्टनर के साथ शादी कर ली थी, लेकिन दोनों ने लोगों से ये जानकारी छुपा कर रखी थी.

    मीरा भयंदर के डीसीपी जयंत बजबले ने बताया, “हमारी जांच में पता चला है कि पीड़ित और अभियुक्त ने शादी कर ली थी और पीड़ित की बहन को उन दोनों ने ये जानकारी दी थी. लेकिन दोनों ने लोगों से ये बात छुपा कर रखी क्योंकि उम्र के अंतर के कारण वह लोगों को बताने में सहज नहीं थे. ”

    महाराष्ट्र पुलिस ने इस मामले में महिला के 56 वर्षीय पार्टनर को गिरफ़्तार किया है.

    पुलिस ने बताया है कि दोनों साल 2014 से एक साथ रह रहे थे और लंबे वक़्त से उनके बीच झगड़े हो रहे थे.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    अब तक क्या पता है-

    मीरा भयंदर के डीसीपी जयंत बजबले ने इस हत्या के बारे में ये जानकारी दी है -

    -नया नगर की गीता आकाशदीप सोसाइटी के सांतवें फ्लोर के एक फ़्लैट से बदबू आ रही थी.

    -पुलिस ने फ्लैट खोला तो देखा कि किचन में कई सारे बर्तनों में शरीर के टुकड़े थे.

    -जांच में पता चला कि यहां एक कपल लिव-इन में रह रहा था.

    -मनोज साने और सरस्वती वैद्य लिव-इन में साल 2014 से रह रहे थे.

    -इस फ्लैट में ये साल 2018 से रह रहे थे. लोगों से पता चला कि दोनों के बीच अनबन थी

    -अभियुक्त ने शरीर के कटर से टुकड़े किए लेकिन वो इन टुकड़ों को ठिकाने नहीं लगा पाया.

    -शरीर के टुकड़ों को उबाला गया था लेकिन उन्हें कुत्तों को खिलाने की बात मनगढंत है.

  14. रूस ने किया यूक्रेन के 21 टैंकों को नष्ट करने का दावा

    फाइल फोटो

    इमेज स्रोत, Getty Images

    रूस की सेना ने यूक्रेन के दक्षिणी ज़ापोरीज़िया और पूर्वी दोनेत्स्क में भारी लड़ाई की जानकारी दी है.

    रॉयटर्स समाचार एजेंसी ने रूस के वोस्तोक समूह के प्रवक्ता के हवाले से कहा है कि 13 यूक्रेनी टैंक ज़ापोरीज़िया संघर्ष में और आठ दोनेत्स्क में नष्ट किए गए हैं.

    बीबीसी इन दावों की पुष्टि नहीं करता है.

    यूक्रेन ने किसी भी हमले पर टिप्पणी करने से मना कर दिया है और रूस पर झूठ फैलाने का आरोप लगाया है.

    हाल ही में रूसी सेना को एक वीडियो को हटाने के लिए मजबूर होना पड़ा था, जिसमें पश्चिमी देश में निर्मित लैपर्ड टैंक को नष्ट करने का दावा किया गया था. बाद में यह वीडियो एक प्रशिक्षण वीडियो निकला.

  15. LIVE: मुंबई से सटे इलाके में महिला की हत्या और शव के टुकड़े मिलने के बाद क्या कह रहे हैं आस-पास के लोग?, बता रही हैं बीबीसी संवाददाता दीपाली जगताप कैमरा: शार्दुल कदम

  16. बिपरजोय तूफ़ान गुजरात के क़रीब पहुंचेगा, मछुआरों को दी गयी चेतावनी

    मछुआरे

    इमेज स्रोत, ANI

    भारतीय मौसम विभाग ने शुक्रवार को बताया है कि चक्रवाती तूफ़ान बिपरजोय की तीव्रता में अगले 36 घंटों में बढ़ोतरी होगी.

    भारतीय मौसम विभाग के महानिदेशक डॉ मृत्युंजय महापात्र ने बताया है कि यह चक्रवाती तूफ़ान उत्तर दिशा की ओर बढ़ रहा है. इस दौरान हवा की रफ़्तार 125-130 किलोमीटर प्रतिघंटा रहेगी.

    उन्होंने बताया कि दस जून के आसपास हवा की रफ़्तार 150 से 165 किलोमीटर प्रतिघंटे तक पहुंच सकती है. ये गुजरात के पास सबसे नज़दीक आएगा. और 13-14 जून को गुजरात तट से 400 किलोमीटर की दूरी पर केंद्रित होगा.

    इस दौरान मछुआरों को चेतावनी जारी करते हुए सावधान रहने की अपील की गयी है.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

  17. चीन ने क्या भारत की ज़मीन पर कब्ज़ा किया है? जयशंकर ने विस्तार से दिया जवाब

  18. आज आएगा पाकिस्तान का बजट, किन पर होगी आम आदमी की नज़र

      • Author, उमर दराज़ नांगियाना
      • पदनाम, बीबीसी संवाददाता, पाकिस्तान
    महिला, पाकिस्तान

    इमेज स्रोत, Getty Images

    पिछले काफ़ी महीनों से आर्थिक असंतुलन का सामना कर रही पाकिस्तान सरकार आज शुक्रवार को नेशनल असेंबली में अपना वार्षिक बजट पेश करने जा रही है.

    पाकिस्तान में आम तौर पर सरकारें अपने कार्यकाल के अंतिम दौर में करों में कटौती करके लोगों को राहत देने की कोशिश करती हैं. लेकिन इस बार हालात अलग हैं.

    इस बार के बजट पर पाकिस्तान के आम आदमी की निगाहें हैं क्योंकि ये बजट उनके आने वाले दिनों की रूपरेखा तय करेगा.

    इस बार पाकिस्तान में लोगों की नज़र कराधान पर होगी. लोग ये जानना चाहेंगे कि किस वर्ग पर कितना टैक्स लगाया जाएगा.

    प्रतीकात्मक तस्वीर

    इमेज स्रोत, Getty Images

    अर्थशास्त्री डॉ साजिद अमीन मानते हैं कि ‘ऐसा लगता है कि पहले से लागू टैक्स की दर को बढ़ाया जाना चाहिए, लेकिन देखना यह है कि किस वर्ग पर कितना टैक्स लगाया जा रहा है और किस वर्ग को रियायतें मिल रही हैं.‘

    वह कहते हैं कि अगर सरकार इस बार भी उन उद्योग धंधों को ही टैक्स की छूट देती है जिन्हें वह पिछले सत्तर सालों से देती आ रही है तो इससे आम आदमी को कोई फायदा नहीं होगा.

    इसके साथ ही डॉ अमीन बताते हैं कि आयकर के मामले में सरकार को यह देखना चाहिए कि वह उच्च आय वाले लोगों पर अधिक आयकर लागू करे और कम आय वाले लोगों पर इसका बोझ कम करे और उन्हें छूट दे.

    प्रतीकात्मक तस्वीर

    इमेज स्रोत, Getty Images

    अगर सैलरी और पेंशन पाने वाले सरकारी कर्मचारियों की बात करें तो उनकी तनख़्वाह बढ़ाए जाने की स्थिति में उन्हें किसी तरह का फ़ायदा होता नहीं दिख रहा है.

    पाकिस्तानी अर्थव्यवस्था को समझने वालों का मानना है कि इस समय महंगाई इतनी ज़्यादा है कि पेंशन और सैलरी बढ़ाए जाने पर भी उन्हें ज़्यादा राहत नहीं मिलेगी.

    डॉ अमीन कहते हैं, “सरकार इस बजट में ख़ास तौर पर अपने ख़र्चे नहीं बढ़ाना चाहेगी. हालाँकि, इसे अधिक से अधिक गरीब लोगों को सोशल सिक्योरिटी के नेटवर्क में लाने का प्रयास करना चाहिए, यानी अधिक लोगों को ग़रीबी रेखा से नीचे गिरने से बचाना चाहिए.”

    वे कहते हैं, “अगर सरकार सरकारी कर्मचारियों के वेतन और पेंशन में वृद्धि करती है, तो एक आम आदमी के लिए यह देखना दिलचस्प होगा कि उसे ध्यान में रखा जाता है या नहीं. हर स्तर के कर्मचारियों के लिए एक समान वेतन वृद्धि फायदेमंद नहीं होगी.'

    डॉ अमीन मानते हैं कि ‘यह बेहतर होगा कि ग्रेड 11 और उससे नीचे के कर्मचारियों के लिए वृद्धि की दर अधिक हो और ग्रेड 18 से ऊपर के कर्मचारियों के लिए कम हो.’

  19. बिना पहचान के 2000 के नोट बदलने के ख़िलाफ़ याचिका की तत्काल सुनवाई से सुप्रीम कोर्ट का इनकार

      • Author, सुचित्र मोहंती, बीबीसी हिंदी के लिए
    2000 का नोट

    इमेज स्रोत, Getty Images

    सुप्रीम कोर्ट ने बिना पहचान के 2 हज़ार रुपये का नोट बदलने के ख़िलाफ़ याचिका की तुरंत सुनावाई से सुप्रीम कोर्ट ने इनकार कर दिया है.

    सुप्रीम कोर्ट ने याचिकाकर्ता से कहा कि वो गर्मी की छुट्टी दो जुलाई के बाद चीफ़ जस्टिस से सुनवाई का अनुरोध करे.

    इस मामले में याचिकाकर्ता वकील अश्विनी उपाध्याय हैं.

    न्यायमूर्ति अनिरुद्ध बोस और न्यायमूर्ति राजेश बिंदल की अध्यक्षता वाली दो सदस्यीय अवकाश पीठ ने कहा, " पहले ही एक समन्वय पीठ ने गर्मी की छुट्टियों के बाद सीजेआई के समक्ष इसका उल्लेख करने का निर्देश दिया था. हम सुनवाई के लिए सूचीबद्ध नहीं कर सकते."

    इसके पहले 1 जून को सुप्रीम कोर्ट ने इसी मामले को लेकर एक याचिका पर तुरंत सुनवाई करने से इनकार कर दिया था.

    वकील अश्विनी उपाध्याय की याचिका पर जस्टिस सुधांशु धुलिया और के वी विश्वनाथन की अवकाशकालीन पीठ ने कहा था कि यह ऐसा मामला नहीं है, जिसे तुरंत सुनना ज़रूरी हो. उस समय भी बेंच ने गर्मी की छुट्टी के बाद सुनवाई का अनुरोध करने को कहा था.

    अश्विनी उपाध्याय ने दिल्ली उच्च न्यायालय के उस आदेश के ख़िलाफ़ उच्चतम न्यायालय में अपील दायर की है जिसमें 2,000 रुपए के नोटों को बदलने के आरबीआई के फ़ैसले की पुष्टि की गई थी.

    उपाध्याय ने बिना पहचान पत्र के दो हजार रुपये की नोटों के बदले जाने के ख़िलाफ़ दिल्ली हाई कोर्ट में याचिका दायर की थी.

    सुप्रीम कोर्ट

    इमेज स्रोत, Getty Images

  20. BBC HINDI: बीते हफ़्ते की वो ख़बरें, जो शायद आप मिस कर गए

    ओडिशा

    इमेज स्रोत, Getty Images

    हम जानते हैं कि रोज़मर्रा की आपा-धापी के बीच आपके लिए देश-दुनिया की हर ख़बर पर नज़र रखना मुश्किल होता होगा.

    ऐसे में हम लाए हैं बीते सप्ताह की कुछ दिलचस्प और अहम ख़बरें, जिन पर शायद आपकी नज़र ना गई हो.

    ये पाँच ख़बरें आपने पढ़ लीं तो ये समझिए कि आप पूरी तरह से अपडेटेड हो गए.