वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फ़ाइनलः ट्रैविस हेड का शतक, पहले दिन ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 327/3
वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फ़ाइनल के पहले दिन ट्रैविस हेड के नाबाद 146 रन और स्टीव स्मिथ के नाबाद 95 रन की बदौलत ऑस्ट्रेलिया ने भारत के ख़िलाफ़ पहली पारी में तीन विकेट पर 327 रन बना लिए हैं.
लाइव कवरेज
दिलनवाज़ पाशा and कीर्ति दुबे
मनीष सिसोदिया को याद कर जब रो पड़े अरविंद केजरीवाल...
इमेज स्रोत, @AamAadmiParty
दिल्ली के पूर्व उप मुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया को याद करते हुए दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल आज रो पड़े.
मनीष सिसोदिया दिल्ली में हुए कथित शराब घोटाले के अभियुक्त हैं और अभी तिहाड़ जेल में बंद हैं.
सोमवार को सिसोदिया की ज़मानत याचिका को दिल्ली हाई कोर्ट ने खारिज कर दिया था.
केजरीवाल दिल्ली के बवाना विधानसभा क्षेत्र के दरियापुर कलां में नए स्कूल ऑफ़ स्पेशलाइज्ड एक्सीलेंस का उद्घाटन करने पहुँचे थे.
केजरीवाल ने कहा, “आज मुझे मनीष जी की बड़ी याद आ रही है. ये उनका सपना था. ये लोग चाहते हैं कि दिल्ली की शिक्षा क्रांति ख़त्म हो जाए. उसे ख़त्म नहीं होने देंगे.”
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त
ये कहते हुए अरविंद केजरीवाल भावुक हो गए और उन्होंने पानी पीकर ख़ुद को संभाला.
केजरीवाल ने कहा, “मनीष जी ने इसकी शुरुआत की थी. उनका सपना था कि हर बच्चे को अच्छी शिक्षा मिले. इन्होंने झूठे सच्चे आरोप लगाकर. फ़र्ज़ी मुक़दमे दर्ज कर, इतने अच्छे शिक्षा मंत्री को जेल भेज दिया.”
केजरीवाल ने आरोप लगाया, “उन्होंने मनीष को जेल में इसलिए डाला है क्योंकि उसने अच्छे स्कूल बनाये. अगर उसने ऐसे अच्छे स्कूल ना बनाये होते तो उसे जेल ना भेजते. उन्हें तकलीफ़ हो रही है कि इन स्कूलों से आम आदमी पार्टी का प्रचार हो रहा है.”
केजरीवाल ने कहा, “अगर सिसोदिया शिक्षा पर काम नहीं करते तो उन्हें जेल नहीं होती. बहुत जल्द वो बाहर आएंगे, मुझे पूरी उम्मीद है. जो लोग सच पर चलते हैं भगवान उनका साथ देता है. मैं भगवान से प्रार्थना करता हूं कि आप सब लोग आगे बढ़ें और तरक्की करें.”
राजस्थान के जैसलमेर में युवती का अपहरण कर जबरन शादी करने का मामला, मुख्य अभियुक्त गिरफ़्तार
....में
Author, मोहर सिंह मीणा
पदनाम, जयपुर से, बीबीसी हिंदी के लिए
इमेज स्रोत, Mohar Singh Meena
राजस्थान के सरहदी ज़िले जैसलमेर में एक युवती का अपहरण कर जबरन शादी करने के मामले में पुलिस ने मुख्य अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया गया है.
घटना का वीडियो मंगलवार को सामने आया था. इसके बाद बीजेपी और दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष ने राज्य की कानून व्यवस्था को लेकर सवाल उठाए.
जैसलमेर में नाचना के मोहनगढ़ थाने में इस मामले की एफआईआर दर्ज हुई है. युवती सांखला गांव की रहने वाली है.
मामला क्या है?
थानाध्यक्ष पुख राम ने बीबीसी से फ़ोन पर बताया, "घटना वाले दिन ही मुख्य अभियुक्त पुष्पेंद्र सिंह को गिरफ्तार कर लिया है. घटना का वीडियो बनाने और इसमें शामिल अन्य लोगों की तलाश की जा रही है, उन्हें जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा."
उन्होंने आगे बताया, "युवती की उम्र 23 साल है, जिसकी सगाई मुख्य अभियुक्त से हुई थी, जिसके बाद युवती की अन्य युवक से सगाई हो गई. जिसके बाद अभियुक्त पुष्पेंद्र सिंह ने युवती को उठा कर सुनसान जगह जबरन शादी की. घास जलाकर फेरे लिए."
इस मामले से जुड़े वायरल वीडियो में नज़र आ रहा है कि एक शख़्स युवती को उठा कर ले जा रहा है. युवती रो रही है. वो व्यक्ति जबरन युवती से शादी करता है. पास ही एक महिला भी खड़ी नज़र आ रही है.
इस मामले पर दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत को ट्वीट करते हुए लिखा है, 'इस मामले की जांच कर कार्रवाई करें.'
इमेज स्रोत, Twitter
बीजेपी सांसद राज्यवर्धन सिंह राठौर ने भी इस मामले पर ट्वीट किया है, 'जैसलमेर में युवती का सरेआम अपहरण कर बंजर वीराने में उसके साथ जबरदस्ती शादी कर ली जाती है. ना कोई पुलिस आई, ना गिरफ्तारी हुई? सत्ता के संरक्षण में ऐसी घटनाओं से राजस्थान शर्मसार है! इन सब पर कब लगाम लगेगी ? कब तक हमारी बहन-बेटियां डर के साये में रहेंगी?'
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त
रूस में फंसे अमेरिका जा रहे एयर इंडिया के यात्री, मुंबई से जा रहा है दूसरा विमान
इमेज स्रोत, ANI
रूस में फंसे एयर इंडिया के यात्रियों को अमेरिका के सैन फ़्रांसिस्को ले जाने के लिए आज (बुधवार) दोपहर एक बजे मुंबई से एक विमान रूस के मगादान के लिए उड़ान भरेगा.
समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक़ एयर इंडिया ने ये जानकारी एक बयान में दी है.
मंगलवार को नई दिल्ली से सैन फ़्रांसिस्को जाने वाली एयर इंडिया की एक उड़ान को रूस के मगादान में उतारना पड़ा था.
विमान के एक इंजन में तकनीकी ख़राबी के कारण फ्लाइट को रूस में उतारना पड़ा.
आज मुंबई से उड़ान भरने वाला विमान रूस में फंसे यात्रियों के लिए खाने-पीने और अन्य ज़रूरी सामान भी लेकर जाएगा.
अपने बयान में एयर इंडिया ने बताया है कि मुंबई से एयर इंडिया का विमान मगादान जाएगा और यहां से यात्रियों समेत चालक दल के सदस्यों को लेकर सैन फ़्रांसिस्को जाएगा.
एयर इंडिया का विमान जब मगादान में उतरा था तब उसमें 216 यात्री और 16 चालक दल के सदस्य सवार थे.
एयर इंडिया ने कहा है कि यात्रियों को जल्द से जल्द अमेरिका ले जाने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त
वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फ़ाइनल: रोहित और शुभमन गिल पर निर्भर करेगा भारत का प्रदर्शन, फ़ारुख़ इंजीनियर का दावा
इमेज स्रोत, Getty Images
भारत के पूर्व क्रिकेटर फ़ारुख़ इंजीनियर की राय है कि वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फ़ाइनल में भारतीय टीम का प्रदर्शन बहुत हद तक कप्तान रोहित शर्मा और शुभमन गिल की ओपनिंग जोड़ी पर निर्भर करेगा.
समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक फ़ारुख़ इंजीनियर ने कहा, " ये सबकुछ इस बात पर निर्भर करेगा कि हमारे ओपनिंग बैट्समैन ऑस्ट्रेलिया के तेज़ गेंदबाज़ों का किस तरह सामना करते हैं."
पैट कमिंस की अगुवाई में ऑस्ट्रेलियाई टीम की ताक़त उसकी तेज़ गेंदबाज़ी मानी जा रही है. कई एक्सपर्ट की राय है कि ओवल की पिच शुरुआत में तेज़ गेंदबाज़ों की मददगार साबित हो सकती है.
वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फ़ाइनल आज से इंग्लैंड के ओवल मैदान पर खेला जाएगा. भारतीय टीम का मुक़ाबला ऑस्ट्रेलिया से है.
भारतीय टीम लगातार दूसरी बार फ़ाइनल खेल रही है. पिछली बार न्यूज़ीलैंड ने फ़ाइनल जीता था.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त
इमेज स्रोत, Getty Images
चैपल की ऑस्ट्रेलिया को सलाह
हालांकि, ऑस्ट्रेलिया के गेंदबाज़ों को भी भारतीय बल्लेबाज़ों ख़ासकर शुभमन गिल से सावधान रहने की हिदायत दी जा रही है.
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटर और भारतीय टीम के कोच रह चुके ग्रेग चैपल ने हाल में एक इंटरव्यू में कहा था, “वो (शुभमन गिल) बहुत अच्छे खिलाड़ी हैं. अगर उन्हें अच्छी गेंद नहीं डाली गई तो वो पिटाई भी कर सकते हैं.”
हालांकि, चैपल ने दावा किया कि उन्होंने गिल की बल्लेबाज़ी में कुछ कमज़ोरी भी देखी है.
चैपल ने एक इंटरव्यू में कहा कि गिल को अतिरिक्त उछाल और तेज़ी को संभालने में दिक्कत हो सकती है और अगर ऑस्ट्रेलिया के गेंदबाज़ ओवल में सही जगह गेंद डालें तो गिल परेशानी में आ सकते हैं.
चैपल ने कहा, “मैं बहुत ज़्यादा डिटेल में नहीं जाना चाहता हूं लेकिन मुझे यकीन है कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ियों ने कुछ वो चीजें देखी होंगी जो मैंने देखी हैं.”
चैपल ने कहा, शुभमन गिल अपनी पारी की शुरुआत में कुछ चीजें करते हैं जिस वजह से वो ऑफ़ स्टंप के करीब की लेंथ बॉल पर मुश्किल में दिखते हैं. अगर गेंद में थोड़ा ज़्यादा उछाल हो तो वो विकेट पीछे कैच दे सकते हैं.”
इमेज स्रोत, Getty Images
गजब की फॉर्म में हैं गिल
शुभमन गिल इस साल जबरदस्त फ़ॉर्म में हैं. हाल में ख़त्म हुए आईपीएल में 890 रन बनाकर वो ऑरेंज कैप के हक़दार बने थे. आईपीएल में उनके बल्ले से तीन शतक भी निकले थे.
इस साल वो टेस्ट में एक, वनडे में तीन और ट्वेंटी 20 इंटरनेशनल में एक शतक बना चुके हैं और उन्हें वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फ़ाइनल में भारत की सबसे बड़ी ताक़त माना जा रहा है.
उत्तर प्रदेशः संदिग्ध परिस्थितियों में नाबालिग की मौत, परिवार ने जताया रेप का शक, दो गिरफ़्तार
उत्तर प्रदेश बस्ती ज़िले में एक नाबालिग
युवती की संदिग्ध परिस्थियों में मौत के बाद परिवार ने रेप के आरोप लगाये हैं.
बस्ती पुलिस ने इस मामले में हत्या का
मुक़दमा दर्ज किया है. पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बलात्कार की पुष्टि होने के बाद रेप की धारा को भी जोड़ दिया जाएगा.
बस्ती के पुलिस अधीक्षक गोपाल कृष्ण
चौधरी ने एक वीडियो बयान में कहा है, “नाबालिग युवती का शव एक घर के पीछे मिला है. पुलिस
मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा.क्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षकऔर
मैंने घटनास्थल का निरीक्षण किया है.”
पुलिस अधीक्षक के मुताबिक़ मोनू साहनी
नाम के एक युवक को गिरफ़्तार किया गया है. हालांकि बस्ती पुलिस ने ट्वीट करके
बताया है कि इस घटना के संबंध में अब तक दो लोगों को गिरफ़्तार किया गया है.
पुलिस ने ट्वीट पर ये नहीं बताया है कि
किन धाराओं के तहत मुक़दमा दर्ज किया गया है.
हालांकि बीबीसी के पास एफ़आईआर की कॉपी
मौजूद है जिसमें हत्या की धारा 302 के तहत मुक़दमा दर्ज है.
एफ़आईआर में सिर्फ़ हत्या की धारा होने के सवाल पर बस्ती के पुलिस महानिरीक्षक राम कृष्ण भारद्वाज ने बीबीसी से कहा, "मुक़दमा परिजनों की तहरीर के आधार पर दर्ज किया गया है. पोस्टमार्टम में अगर रेप की पुष्टि होती है तो जांच के दौरान पोक्सो एक्ट और रेप की धाराएं भी जोड़ दी जाएंगी."
इस मामले में तीन लोगों को अभियुक्त
बनाया गया है. एफ़आईआर के मुताबिक़ इनके नाम हैं मोनू निषाद, राजन निषाद और कुंदन सिंह.
पुलिस महानिरीक्षक के मुताबिक मुख्य अभियुक्त मोनू को घटना के तुरंत बाद ही गिरफ़्तार कर लिया गया था.
वहीं पुलिस अधीक्षक ने वीडियो बयान में बताया, “मोनू साहनी ने पूछताछ में बताया है कि वो
लड़की को सात महीने से जानता था और बात करके उसे बुलाया. इंटरकोर्स के दौरान लड़की
को ब्लीडिंग शुरू हो गई, उसने किसी को बताया नहीं और लड़की की मौत हो गई.”
हालांकि बस्ती पुलिस ने बाद में ये बयान
ट्विटर से डिलीट कर दिया.
पीड़िता के परिवार ने बीबीसी से बात करते
हुए रेप के आरोप लगाए हैं. समाजवादी पार्टी नेता अखिलेश यादव ने इस घटना को लेकर
यूपी सरकार पर निशाना साधा है.
अखिलेश यादव ने लिखा है, “बस्ती में बलात्कारी
के ख़िलाफ़ जनता चीत्कार कर रही है लेकिन अपनों को बचाने के लिए भाजपा सरकार बहरी
बन रही है। भाजपा बलात्कारियों की आरामगाह बन गयी है.”
इसी बीच सोमवार शाम पीड़ित परिवार ने प्रदर्शन किया और अभियुक्तों की गिरफ़्तारी की मांग की.
पहलवानों को सरकार के न्योते पर बोले महावीर फोगाट, 'अच्छा है सरकार जाग गई'
इमेज स्रोत, ani
बीजेपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह के ख़िलाफ़ आंदोलन कर रहे पहलवानों को सरकार के न्योते पर कोच और पूर्व पहलवान महावीर फोगाट ने कहा है कि अच्छा है कि सरकार जाग गई.
महावीर फोगाट ने कहा, "ये बहुत अच्छा है. सरकार इतने दिनों के बाद जाग गई है. अनुराग ठाकुर ने पहलवानों को बुलाया है."
उन्होंने कहा, "मैं कहना चाहता हूं कि अब कोई समाधान निकलना चाहिए."
महावीर फोगाट आंदोलन में शामिल पहलवान विनेश फोगाट के चाचा हैं.
केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर के बुलावे पर पहलवान बजरंग पुनिया, साक्षी मलिक और किसान नेता राकेश टिकैत उनके घर पहुंचे हैं.
साक्षी मलिक के हवाले से समाचार एजेंसी एएनआई ने बताया है कि पहलवान सभी से बातचीत करके फ़ैसला करेंगे.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त
ब्रेकिंग न्यूज़, खेल मंत्री अनुराग ठाकुर के घर पहुंचे बजरंग पुनिया, साक्षी मलिक और राकेश टिकैत
इमेज स्रोत, Getty Images
ओलंपिक पदक विजेता पहलवान बजरंग पुनिया और किसान नेता राकेश टिकैत आज (बुधवार को) केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर के घर पहुंचे हैं.
ओलंपिक पदक विजेता साक्षी मलिक भी खेल मंत्री के घर पहुंच गई हैं.
पहलवान बीते करीब एक महीने से बीजेपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह के ख़िलाफ़ आंदोलन कर रहे हैं. पहलवानों की मांग पर बृजभूषण सिंह के ख़िलाफ़ दिल्ली पुलिस ने दो एफ़आईआर भी दर्ज की है.
केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने इस मामले पर बने गतिरोध को तोड़ने के लिए पहलवानों को बातचीत का न्योता दिया है.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 1
इसके पहले खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा था कि सरकार पहलवानों से बात करने के लिए तैयार है.
अनुराग ठाकुर ने देर रात ट्वीट करके इसकी जानकारी दी.
महाराष्ट्र में पत्रकारों से बात करते हुए अनुराग ठाकुर ने कहा था, “हम इस मुद्दे को बहुत संवेदनशील तरीक़े से ले रहे हैं. खिलाड़ियों की मांग समिति बनाने की थी, हमने बनाईं. वो जांच कराना चाहते थे, हमने करवाई. पुलिस से एफ़आईआर कराना चाहते थे, दिल्ली पुलिस ने एफ़आईआर भी की."
साक्षी मलिक ने क्या कहा?
समाचार एजेंसी एएनआई ने आंदोलन में शामिल एक अन्य पहलवान साक्षी मलिक के हवाले से बताया है कि वो सरकार से मिले प्रस्ताव पर अपने वरिष्ठजन और समर्थकों से बात करेंगे.
"जब सभी प्रस्ताव पर सहमति देंगे, उसके बाद ही हम सहमत होंगे."
उन्होंने कहा, "ऐसा नहीं होगा कि सरकार जो कहे हम उस पर सहमत हो जाएं और अपना विरोध आंदोलन ख़त्म कर दें. "
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 2
कई महिला पहलवानों ने बीजेपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह पर यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए हैं. बृजभूषण इन आरोपों को खारिज करते रहे हैं.
राहुल गांधी के अमेरिका में दिए बयान पर इशारों-इशारों में बोले उप-राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ बोले
इमेज स्रोत, ANI
उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने बिना नाम लिए राहुल गांधी के रियर-व्यू मिरर वाले बयान पर प्रतिक्रिया दी है.
उपराष्ट्रपति का कहना है कि रियर-व्यू मिरर में देखने पर उन लोगों के बारे में पता चलेगा जिनका झुकाव देश की तरफ़ नहीं है.
जगदीप धनखड़ ने कहा कि जो लोग देश की संस्थाओं का अपमान और ख़त्म करने के लिए बाहर निकले हैं, उन्हें नोटिस करने के लिए रियर-व्यू मिरर में देखना ज़रूरी है.
धनखड़ ने कहा, ''आप रियर-व्यू मिरर में सिर्फ़ उस व्यक्ति से बचने के लिए देखते हैं जिसने दुर्घटना करने का संकल्प लिया हुआ है.''
धनखड़ से पहले कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने अमेरिका के न्यूयॉर्क में भारतीय समुदाय को संबोधित करने हुए रियर-व्यू मिरर वाली बात कही थी.
राहुल गांधी ने कहा था कि प्रधानंमत्री नरेंद्र मोदी रियर व्यू मिरर में देखते हुए कार चला रहे हैं और उन्हें पता नहीं है कि ''भारतीय कार बार-बार हादसों का शिकार क्यों हो रही है.''
मध्य प्रदेश में पटरी से उतरी मालगाड़ी, बड़ा हादसा होने से बचा
इमेज स्रोत, ANI
बालासोर हादसे के बाद मध्य प्रदेश के जबलपुर में मालगाड़ी के दो डिब्बे पटरी से उतर गए.
रेलवे अधिकारियों के मुताबिक जबलपुर के शाहपुरा भिटोनी में एलपीजी से भरी हुई मालगाड़ी के दो डिब्बे पटरी से उतर गए थे.
पश्चिम मध्य रेलवे के सीपीआरओ ने कहा, ''बीती रात एलपीजी से भरी एक मालगाड़ी के दो डिब्बे सामान उतारते वक़्त पटरी से उतर गए थे. घटना के बाद ट्रेनों की आवाजाही प्रभावित नहीं हुई है. सुबह होते ही अधिकारियों की देखरेख में मरम्मत का काम शुरू कर दिया गया था.''
इससे पहले ओडिशा के बालासोर में तीन ट्रेनें दुर्घटनाग्रस्त हो गई थीं. हादसे में कम से कम 275 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है. फिलहाल सीबीआई इस हादसे की जांच कर रही है.
ओडिशा ट्रेन दुर्घटना: कोरोमंडल एक्सप्रेस आज फिर से चलेगी
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त
रेलवे के मुताबिक हावड़ा स्टेशन की तरफ़ डाउन लाइन पर अब तक 49 ट्रेनों का संचालन शुरू हो चुका है. इनमें 16 मालगाड़ियां हैं और 23 यात्री गाड़ियां हैं.
रेलवे ने हादसे के बारे में भ्रामक ख़बरें ना प्रसारित करने की अपील भी की है.
रेलवे प्रवक्ता ने बताया है कि लोको पायलट की मौत की ख़बर झूठी है.
ओडिशा के बालासोर में शुक्रवार 02 जून 2023 की शाम क़रीब सात बजे तीन ट्रेनें दुर्घटनाग्रस्त हो गईं थीं. इस हादसे में 12841 शालीमार-चेन्नई कोरोमंडल एक्सप्रेस, 12864 सर एम विश्वेश्वरैया- हावड़ा सुपरफास्ट एक्सप्रेस के कुल 17 डिब्बे पटरी से उतर गए.
इस हादसे में बहानगा बाज़ार रेलवे स्टेशन पर खड़ी एक मालगाड़ी भी हादसे की चपेट में आई थी. सीबीआई इस रेल हादसे की जांच कर रही है.
वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिपः ऑस्ट्रेलिया से मुक़ाबले से पहले सचिन ने दी ये सलाह
इमेज स्रोत, Getty Images
आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फ़ाइनल से पहले भारत के पूर्व खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर ने भारतीय क्रिकेट टीम को शुभकामनाएं दी हैं.
सचिन तेंदुलकर ने खिलाड़ियों को सलाह भी दी है कि किस तरह खेलना है.
सचिन तेंदुलकर ने कहा, “भारतीय टीम ये नहीं भूली होगी कि अंतिम बार जब वो ओवल में खेली थी तो उसने शानदार खेल दिखाया था. टीम ने मैच जीता था और अच्छी यादें आपके साथ लंबे समय तक रहती हैं. मुझे इस बात से हैरानी नहीं होगी कि भारतीय टीम ओवल ग्राउंड में खेलकर ख़ुश होगी.”
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त
तेंदुलकर ने कहा, “जब आपके पास ऐसी यादें होती हैं तो ये लंबे समय तक रहती हैं. अच्छी यादें आपके किटबैग का हिस्सा बन जाती हैं.”
तेंदुलकर ने कहा, “ओवल की पिच ऐसी है कि जैसे-जैसे मैच आगे बढ़ता है ये स्पिन गेंदबाज़ों की मदद करती है. लेकिन यहां गेंद हमेशा घूमती नहीं है. स्पिनर को कई बार बाउंस पर निर्भर होना पड़ता है. भारत के लिए ओवल अच्छा मैदान होगा.”
वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फ़ाइनल लंदन के ओवल स्टेडियम में भारतीय समयानुसार आज दोपहर तीन बजे से भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेल जाएगा.
यूक्रेन में बांध का तोड़ा जाना अब तक का सबसे बड़ा हमलाः संयुक्त राष्ट्र
इमेज स्रोत, Getty Images
संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार मामलों के प्रमुख ने कहा है कि यूक्रेन के नोवा काखोव्का में बांध को तोड़ा जाना यूक्रेन पर रूस के आक्रमण के बाद से किसी नागरिक ढांचागत निर्माण पर सबसे बड़ा हमला है.
न्यूयॉर्क में सुरक्षा परिषद को संबोधित करते हुए मार्टिन ग्रिफिंस ने कहा है कि इससे कितनी बर्बादी होती है ये अगले कुछ दिनों के भीतर ही स्पष्ट हो पाएगा.
नीप्रो नदी के दोनों तरफ़ बांध का पानी अब तक 80 शहरों तक पहुंच चुका है. इससे बड़े पैमाने पर इमारतें डूब गई हैं और खेती की ज़मीन बर्बाद हुई है.
यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर ज़ेलेंस्की ने कहा है कि रूस ने बांध को बारूद से उड़ाकर बड़े पैमाने पर पर्यावरण की बर्बादी की है.
वहीं रूस ने यूक्रेन पर बांध तोड़ने के आरोप लगाए हैं. दोनों ही पक्षों के दावों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हो सकी है.
काखोव्का हाइड्रोइलेक्ट्रिक पावर प्लांट यूक्रेन के खेरसॉन प्रांत के नोवा काखोव्का शहर में है जो फ़िलहाल रूस के कब्ज़े में है.
ये सोवियत काल में बनाया गया था और नीप्रो नदी पर बनाए गए छह बांधों में से एक है.
ये इतना विशाल बांध है कि यूक्रेन के उत्तरी से दक्षिणी इलाके तक फैला है.
रॉयटर्स के मुताबिक़ दुनिया की सबसे बड़ी झीलों में से एक अमेरिका की ग्रेट सॉल्ट लेक जितना पानी इस बांध में है.
खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा- सरकार पहलवानों से बातचीत के लिए तैयार
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के ख़िलाफ़ प्रदर्शन कर रहे पहलवानों की मुलाक़ात के बाद अब खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा है कि सरकार पहलवानों से बात करने के लिए तैयार है.
अनुराग ठाकुर ने देर रात ट्वीट करके इसकी जानकारी दी है.
इससे पहले महाराष्ट्र में पत्रकारों से बात करते हुए अनुराग ठाकुर ने कहा था, “हम इस मुद्दे को बहुत संवेदनशील तरीक़े से ले रहे हैं. खिलाड़ियों की मांग समिति बनाने की थी, हमने बनाईं. वो जांच कराना चाहते थे, हमने करवाई. पुलिस से एफ़आईआर कराना चाहते थे, दिल्ली पुलिस ने एफ़आईआर भी की."
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त
"वो सुप्रीम कोर्ट गए वहां भी सुप्रीम कोर्ट ने मैजिस्ट्रेट कोर्ट में जाने के लिए कहा. भारतीय कुश्ती संघ के पदाधिकारियों को काम नहीं करने देना चाहते थे, हमने वह भी किया. भारतीय ओलंपिक संघ ने प्रशासक समिति भी बनाकर दी है. ट्रायल भी यही समिति कर रही है.”
कई महिला पहलवानों ने बीजेपी सांसद और कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह पर यौन उत्पीड़न के आरोप भी लगाए हैं. बृजभूषण इन आरोपों को खारिज करते रहे हैं.
दिल्ली पुलिस ने इस संबंध में दो एफ़आईआर भी की हैं. दिल्ली पुलिस की एक टीम ने उत्तर प्रदेश के गोंडा में जाकर कई लोगों से पूछताछ भी की है. बृजभूषण गोंडा से ही हैं.
अनुराग ठाकुर ने कहा कि दिल्ली पुलिस अपनी जांच कर रही है और जो आरोप बृजभूषण पर तय होंगे उन्हीं के आधार पर कार्रवाई की जाएगी.
उन्होंने कहा, “दिल्ली पुलिस जांच भी कर रही है. जो-जो खिलाड़ियों ने कहा है वही हुआ है. देश के किसी भी नागरिक की अगर इस तरह की शिकायत आती है तो पुलिस जांच करती है. इस मामले में भी पुलिस जांच कर रही है. पुलिस ने बहुत से लोगों के बयान भी लिए हैं. पुलिस अपनी रिपोर्ट देगी और चार्जशीट दायर करेगी. जब चार्जशीट दायर हो जाएगी तो उचित कार्रवाई भी होगी. उन्हें पुलिस की जांच पूरी होने का इंतज़ार करना चाहिए.”
वीडियो कैप्शन, पहलवानों के समर्थन में हुई महापंचायत में ये सब हुआ
अनुराग ठाकुर ने कहा है कि इस मुद्दे पर राजनीति नहीं होनी चाहिए. उन्होंने कहा, “जो नेता इस पर राजनीति कर रहे हैं, हम उनसे यही कहेंगे कि देश का क़ानून सभी भारतीयों के लिए एक जैसा है. हमारे लिए खेल और खिलाड़ी दोनों ही महत्वपूर्ण हैं. जो मान-सम्मान प्रधानमंत्री ने खिलाड़ियों को दिया है ये किसी से छिपा नहीं है. लेकिन जहां तक पुलिस जांच की बात आती है तो पुलिस अपना काम कर रही है और इस मामले में भी चार्जशीट दाख़िल करेगी.”
पहलवानों के समर्थन में हरियाणा की खाप पंचायतें और किसान संगठन भी आ गए थे. लेकिन इसी बीच खिलाड़ियों के अमित शाह से मुलाक़ात करने की ख़बर आई जिसके बाद आगामी प्रस्तावित समर्थन महापंचायतों को टाल दिया गया है.
वहीं बजरंग पूनिया ने गृह मंत्री से मुलाक़ात की पुष्टि करते हुए कहा है कि सरकार के साथ उनका कोई सौदा नहीं हुआ है.
पूनिया ने कहा है कि उनसे कहा गया था कि गृह मंत्री से मुलाक़ात के बारे में किसी को नहीं बताना है.
इससे पहले पहलवान 30 मई को सरकार के विरोध में हरिद्वार में गंगा में अपने मेडल बहाने के लिए पहुंच गए थे. हालांकि किसान नेताओं ने उन्हें ऐसा ना करने के लिए मना लिया था.
दिल्ली के जंतर मंतर पर एक महीने से अधिक समय से प्रदर्शन कर रहे पहलवानों को 28 मई को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में ले लिया था और उनका मंच हटा दिया था.
जंतर-मंतर से हटाये जाने के बाद पहलवानों ने मुजफ़्फ़रनगर और कुरुक्षेत्र में पंचायत की. वहीं हरियाणा के मुण्डलाना में हुई समर्थन पंचायत में सिर्फ़ बजरंग पूनिया ही पहुंचे थे.
नमस्कार!
आज के लाइव पेज में आपका स्वागत है.
हम आपके लिए यहां देश-दुनिया की सभी ज़रूरी ख़बरें लेकर आ रहे हैं.
ये लाइव पेज 24 घंटे के लिए उपलब्ध रहेगा.
06 जून के लाइव अपडेट्स पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें.