ओडिशा रेल दुर्घटना: भावुक हुए रेल मंत्री, 'दायित्व अभी खत्म नहीं हुआ'

इमेज स्रोत, ANI
ओडिशा के बालासोर में शुक्रवार को हुए भीषण रेल हादसे के बाद पटरियों की मरम्मत का काम पूरा कर लिया गया है.
मरम्मत के काम की जानकारी देने के लिए जब रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव जब मीडिया के सामने आए तो भावुक हो गए.
उन्होंने कहा, "अब तक ट्रैक से तीन गाड़ियां निकल चुकी हैं. हम स्थिति को सामान्य बनाने की कोशिश कर रहे हैं. बहुत ही संवेदना के साथ जिन परिवारों के लोग खो गए हैं, वे जल्द से जल्द उन तक पहुंचे. यही हमारी कोशिश है. हमारा दायित्व अभी खत्म नहीं हुआ है.
ट्रेन दुर्घटना में 275 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
पोस्ट X समाप्त, 1
ट्रैक ठीक होने के बाद सोमवार सुबह, हावड़ा-पुरी वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन ने भी ओडिशा के बालासोर को क्रॉस किया.
भारतीय रेलवे का कहना है कि घटना के 51 घंटे के बाद कामकाज पूरी तरह से शुरू कर दिया गया है.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
पोस्ट X समाप्त, 2