पहलवानों के हर के पौड़ी पहुँचने और बिना मेडल बहाए लौटने तक की कहानी तस्वीरों में

किसान नेता नरेश टिकैत के समझाने के बाद पहलवानों ने गंगा में मेडल बहाने के कार्यक्रम को पांच दिनों के लिए स्थगित कर दिया है.

लाइव कवरेज

प्रियंका झा

  1. मनीष सिसोदिया को दिल्ली हाई कोर्ट से झटका, ख़ारिज हुई याचिका

    मनीष सिसोदिया

    इमेज स्रोत, ANI

    दिल्ली हाई कोर्ट ने मंगलवार को कथित शराब घोटाले से जुड़े केस में दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की बेल याचिका को ख़ारिज कर दिया है.

    जस्टिस दिनेश कुमार शर्मा ने याचिका को ख़ारिज करते हुए कहा कि सिसोदिया पर लगाए गए आरोप गंभीर हैं.

    उन्होंने कहा, "सिसोदिया पर गंभीर आरोप हैं. ऐसे में गवाहों को प्रभावित करने की आशंका को ख़ारिज नहीं किया जा सकता."

    बीबीसी के सहयोगी सुचित्र मोहंती के अनुसार जस्टिस शर्मा ने इस मामले में अपना आदेश 11 मई को ही सुरक्षित रख लिया था.

    फ़िलहाल मनीष सिसोदिया दिल्ली की शराब नीति को लागू करने में हुई कथित गड़बड़ियों से जुड़े सीबीआई और प्रवर्तन निदेशालयों के केस को लेकर न्यायिक हिरासत में हैं.

    इससे पहले सीबीआई केस में 31 मार्च को भी सिसोदिया की बेल याचिका को स्पेशल जज ने खारिज कर दिया था. ईडी से जुड़े मामले में भी ट्रायल कोर्ट ने उन्हें ज़मानत देने से मना कर दिया था.

    सिसोदिया को इसी साल सीबीआई ने 26 फ़रवरी को गिरफ़्तार किया था.

  2. बिहार: सुपौल में मिड डे मील में छिपकली मिलने का दावा, क़रीब 50 बच्चों की तबीयत बिगड़ी

      • Author, चंदन कुमार जजवाड़े
      • पदनाम, बीबीसी संवाददाता, बिहार से
    मिड डे मील

    इमेज स्रोत, Getty Images

    इमेज कैप्शन, सांकेतिक तस्वीर

    बिहार में मिड डे मील में लापरवाही का एक और मामला सामने आया है. सोमवार को राज्य के सुपौल ज़िले के ठूठी मध्य विद्यालय में मिड डे मिल खाने के बाद कई बच्चों की तबीयत बिगड़ गई.

    ज़िला शिक्षा पदाधिकारी, सुपौल के मुताबिक़ सोमवार को मिड डे मिल खाने के बाद क़रीब 50 बच्चों में घबराहट हो गई थी. इनमें पांच बच्चे ज़्यादा बीमार हुए थे, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था.

    ख़बरों के मुताबिक़ मिड डे मील में छिपकली पाए जाने के बाद ऐसा हुआ था, हालांकि ज़िला शिक्षा पदाधिकारी ने बीबीसी को बताया है के खाने में एक छोटे से कीड़े को देखा, उसके बाद किसी बच्चे को यह खाना नहीं दिया गया था.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    डीईओ के मुताबिक़ ज़िले के नरपतगंज के डॉक्टर ने बताया कि खाने में ज़हरीला पदार्थ नहीं पाया गया, लेकिन घबराहट की वजह से बच्चे डॉक्टर के पास पहुंचे थे. हालांकि सभी बच्चों को सोमवार शाम तक इलाज के बाद वापस भेज दिया गया.

  3. नसीरुद्दीन शाह ने कहा- ज़रूरी मुद्दों पर फ़िल्म इंडस्ट्री की चुप्पी कोई नई नहीं

    नसीरुद्दीन शाह

    इमेज स्रोत, Getty Images

    जाने-माने अभिनेता नसीरुद्दीन शाह ने कहा है कि हिंदी फ़िल्म इंडस्ट्री कभी भी चुनौतियों का सामना करने और समस्याओं से निपटने में आगे नहीं रही है. उन्होंने ये भी सवाल किया क्या कोई देश की राजधानी में विरोध प्रदर्शन कर रहे पहलवानों पर फ़िल्म बनाएगा.

    72 वर्षीय नसीरुद्दीन शाह केंद्र की बीजेपी सरकार के मुखर आलोचक रहे हैं और पहले भी अपने कई बयानों की वजह से विवादों में रह चुके हैं.

    उन्होंने समाचार एजेंसी पीटीआई को दिए इंटरव्यू में कहा कि हिंदी फ़िल्म इंडस्ट्री का "महत्वपूर्ण मसलों पर चुप रहना" कोई नई बात नहीं है.

    शाह ने इंटरव्यू में कहा, "नफ़रत का माहौल इसे और ख़राब करता है, मज़बूत बनाता है और इसलिए ये हो रहा है. ऐसे में सभी डरे हुए हैं. ऐसा नहीं है कि हिंदी फ़िल्म उद्योग किसी भी स्तर पर विशेष रूप से राजनीतिक या सामाजिक रूप से जागरूक है. पहले केए अब्बास और वी शांताराम जैसे फ़िल्मकार होते थे, उनकी फ़िल्म बहुत प्रगतिशील होती थीं."

    उन्होंने कहा, "लेकिन हिंदी फ़िल्म उद्योग ने कब चुनौतियों का सामना किया है और किसी ऐसे विषय पर बात रखी है, जिस पर बोलने की मांग की जा रही है? क्या कोई इन महिला पहलवानों पर फ़िल्म बनाएगा, जो हमारे लिए पदक लेकर आईं...? क्या कोई फ़िल्म बनाने की हिम्मत करेगा? क्योंकि वे अंजाम से डरे हुए हैं. हिंदी फ़िल्म उद्योग का ज़रूरी मुद्दों पर चुप्पी साधना कोई नई बात नहीं है, वह हमेशा से ऐसा ही करता आया है."

    नसीरुद्दीन शाह

    इमेज स्रोत, Getty Images

    फ़िल्म इंडस्ट्री से जुड़े लोगों के मन में मानसिक उत्पीड़न की बात करते हुए नसीरुद्दीन शाह ने ड्रग्स केस में शाहरुख ख़ान के बेटे आर्यन की गिरफ़्तारी को भी याद किया.

    उन्होंने कहा, "मुझे लगता है कि ये सब (फ़िल्म उद्योग) आवाज़ उठाने के बाद होने वाले उत्पीड़न से डरे हुए हैं. मुझे लगता है कि आर्यन ख़ान को हुई जेल एक संदेश था कि अगर हम ये शाहरुख ख़ान के साथ कर सकते हैं तो हम किसी के भी साथ कर सकते हैं. इसलिए ध्यान से... ये मैसेज था. "

    नसीरुद्दीन शाह ने कहा कि उन्हें अपने मन की बात करने में नहीं बल्कि देश के भविष्य को लेकर डर है.

    उन्होंने कहा, "हम पीछे जा रहे रहे हैं और ये बहुत डरावना है."

  4. महाराष्ट्र में कांग्रेस के इकलौते लोकसभा सांसद बालू धनोरकड़ का 48 साल की उम्र में निधन

    बालू धनोरकड़

    इमेज स्रोत, Twitter/@BalubhauOffice

    इमेज कैप्शन, बालू धनोरकड़

    महाराष्ट्र में कांग्रेस के इकलौते लोकसभा सांसद बालू धनोरकड़ का मंगलवार को निधन हो गया. उनकी उम्र केवल 48 साल थी.

    एक पार्टी नेता के हवाले से समाचार एजेंसी पीटीआई ने बताया कि धनोरकड़ का निधन दिल्ली के एक निजी अस्पताल में हुआ है.

    कांग्रेस नेता बालासाहब थोराट ने कहा, "उन्हें किडनी में पथरी के इलाज के लिए बीते सप्ताह नागपुर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था. बाद में उन्हें दिल्ली लाया गया."

    धनोरकड़ के परिवार में उनकी पत्नी के अलावा दो बेटे हैं.

    धनोरकड़ ने अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत चंद्रपुर ज़िले में शिवसेना से जुड़कर की थी. उन्होंने 2014 में विधानसभा चुनाव भी जीता था.

    धनोरकड़ ने बाद में कांग्रेस जॉइन की और चंद्रपुर सीट से लोकसभा चुनाव जीता. धनोरकड़ की पत्नी प्रतिभा भी साल 2019 के विधानसभा चुनाव में वरोड़ा-भद्रावती सीट से विधायक बनी थीं.

  5. चेन्नई की जीत के बाद गुजरात के कप्तान हार्दिक पांड्या ने की धोनी की तारीफ़, बताया बेहतरीन शख्सियत

    मैच के दौरान हार्दिक पांड्या और एमएस धोनी

    इमेज स्रोत, ANI

    इमेज कैप्शन, मैच के दौरान हार्दिक पांड्या और एमएस धोनी

    आईपीएल का ख़िताबी मुक़ाबला हारने के बाद गुजरात टाइटंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने विजेता चेन्नई सुपर किंग्स के कैप्टन महेंद्र सिंह धोनी की काफ़ी सराहना की है.

    पोस्ट मैच सेरेमनी में हार्दिक पांड्या ने कहा कि अगर उन्हें हारना ही है तो वो धोनी से हारना चाहेंगे.

    सोमवार को हुए मुक़ाबले में हार्दिक पांड्या की टीम ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए 215 रनों का लक्ष्य दिया था. लेकिन बारिश की वजह से चेन्नई को 15 ओवर में 171 रन का लक्ष्य मिला.

    आख़िरी दो गेंदों पर चेन्नई को 10 रन की ज़रूरत थी और रवींद्र जडेजा ने एक छक्का और एक चौका मारकर ये मैच चेन्नई सुपरकिंग्स के खाते में डाल दिया.

    इसके बाद हार्दिक पांड्या से जब सवाल किए गए तो उन्होंने कहा कि वो अपनी टीम पर गर्व करते हैं लेकिन आज किस्मत धोनी के साथ थी.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    पांड्या ने कहा, "मैं उनके (एमएस धोनी) लिए बहुत खुश हूं. किस्मत में यही लिखा था. अगर मुझे हारना है, तो मैं उनसे हारना चाहूंगा. अच्छे लोगों के साथ अच्छा होता है और मैं जिन लोगों को जानता हूं उनमें वो सबसे अच्छे इंसानों में से एक हैं. ईश्वर उनके साथ था, ईश्वर मेरे भी साथ थे लेकिन आज उनकी रात थी."

    पांड्या ने गुजरात टाइटंस की ओर से शानदार बल्लेबाज़ी करने वाले साई सुदर्शन की भी तारीफ़ की. सुदर्शन ने 47 गेंदों पर 96 रन बनाए.

  6. कांग्रेस ने अशोक गहलोत और सचिन पायलट के साथ मैराथन बैठक के बाद क्या-क्या बताया

    राजस्थान कांग्रेस

    इमेज स्रोत, ANI

    इमेज कैप्शन, बैठक के बाद मीडिया के सामने अशोक गहलोत(बाएं), केसी वेणुगोपाल (बीच में) और सचिन पायलट (दाएं)

    राजस्थान में जारी उठापटक के बीच कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी ने राज्य के दोनों शीर्ष नेताओं के साथ मैराथन बैठक की.

    बैठक के बाद देर रात पार्टी ने कहा कि राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट आगामी विधानसभा चुनाव एकजुट होकर लड़ने पर सहमत हैं. दोनों नेताओं के बीच जो भी मुद्दे हैं, उनका समाधान आलाकमान करेगा.

    समाचार एजेंसी पीटीआई की ख़बर के अनुसार पार्टी के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने कहा कि गहलोत और पायलट पार्टी के प्रस्ताव पर सहमत हो गए हैं.

    खड़गे के आवास 10 राजाजी मार्ग पर हुई क़रीब चार घंटे की बैठक में गहलोत और पायलट अलग-अलग समय पर पहुंचे. गहलोत शाम क़रीब छह बजे खड़गे के आवास पर आए और उनके क़रीब दो घंटे बाद पायलट वहां पहुंचे.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    गहलोत और पायलट कांग्रेस के संगठन महासचिव के साथ मीडिया से मुख़ातिब हुए. लंबे समय बाद दोनों नेता एक साथ मीडिया के सामने नज़र आए.

    समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार, बैठक के बाद वेणुगोपाल ने मीडिया से कहा, "राजस्थान विधानसभा चुनाव के मद्देनज़र कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने अशोक गहलोत जी और सचिन पायलट जी के साथ मंत्रणा की. हमने फ़ैसला किया है कि कांग्रेस एकजुट होकर यह चुनाव लड़ेगी. दोनों (गहलोत और पायलट) सहमत हैं कि कांग्रेस को एकजुट होकर चुनाव मैदान में उतरना चाहिए और राजस्थान में हम निश्चित तौर पर चुनाव जीतेंगे."

    वेणुगोपाल ने कहा, "राजस्थान कांग्रेस के लिए एक मज़बूत स्थिति वाला राज्य होगा. दोनों नेता प्रस्ताव पर सहमत हैं."

    राजस्थान कांग्रेस

    इमेज स्रोत, ANI

    यह पूछे जाने पर कि यह प्रस्ताव क्या है, वेणुगोपाल ने कहा, "दोनों ने आलाकमान पर छोड़ दिया है. चुनाव में साथ जाने का फ़ैसला किया है और हम मिलकर लड़ेंगे और भाजपा के ख़िलाफ़ जीत दर्ज करेंगे."

    सचिन पायलट ने साल 2020 से राज्य में अपनी ही सरकार के ख़िलाफ़ मोर्चा खोला हुआ है. इसी साल 15 मई को पायलट ने गहलोत सरकार को अल्टीमेटम तक दिया था. पायलट राज्य में पूर्व की बीजेपी सरकार पर लगे भ्रष्टाचार के आरोपों की जांच सहित कई अन्य मांगें कर रहे हैं.

    पायलट ने चेतावनी दी थी कि अगर गहलोत सरकार ने उनकी मांगें नहीं मानी तो वो पूरे राज्य में विरोध प्रदर्शन करेंगे. राजस्थान में इसी साल के आख़िर में विधानसभा चुनाव होने हैं.

  7. ब्रेकिंग न्यूज़, जम्मू: अमृतसर से कटरा जा रही बस गहरी ख़ाई में गिरी, सात लोगों की मौत

    जम्मू-कश्मीर

    इमेज स्रोत, ANI

    जम्मू में मंगलवार सुबह एक बस के खाई में गिरने से सात लोगों की मौत हो गई है और चार अन्य गंभीर रूप से घायल हुए हैं.

    समाचार एजेंसी एएनआई की ख़बर के अनुसार, ये बस अमृतसर से कटरा जा रही थी और झज्जर कोटली की गहरी खाई में गिर गई.

    बचाव एवं राहत कार्य में लगे सीआरपीएफ़ अधिकारी अशोक चौधरी ने एएनआई से कहा, "जैसे ही हमें सुबह दुर्घटना की जानकारी मिली, तुरंत हमारी टीम ने यहां पहुंचकर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया. शवों को निकाला गया. घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया. रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है. पुलिस की टीम भी हमारे साथ लगी है. बताया जा रहा है कि बस में बिहार के लोग थे जो कटरा जा रहे थे."

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    हादसे में मामूली रूप से घायल 12 अन्य लोगों का इलाज स्थानीय पीएचसी में किया जा रहा है. वहीं, 4 गंभीर रूप से घायल लोगों को सरकारी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में स्थानांतरित किया गया है.

  8. चेन्नई सुपरकिंग्स के आईपीएल जीतने पर तमिलनाडु सीएम स्टालिन का ये बयान

    स्टालिन के साथ एमएस धोनी

    इमेज स्रोत, ANI

    इमेज कैप्शन, स्टालिन के साथ एमएस धोनी (फ़ाइल फ़ोटो)

    तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने चेन्नई सुपरकिंग्स को उसकी पाँचवीं आईपीएल जीत पर बधाई दी है. उन्होंने ख़ासतौर पर एमएस धोनी और रवींद्र जडेजा का ज़िक्र किया.

    स्टालिन ने चेन्नई की जीत के बाद ट्वीट किया, "सीएसके की पीली ब्रिगेड को हर स्थिति के लिए एक योजना के साथ तैयार आदमी (एमएस धोनी) के नेतृत्व में जीत के लिए बधाई! यह क्रिकेट अपने सबसे अच्छे रूप में है और प्रतिकूल परिस्थितियों का सामना करने वाले जडेजा ने एक ऐतिहासिक जीत दर्ज की है."

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    सोमवार को आईपीएल की ख़िताबी भिड़ंत में चेन्नई सुपरकिंग्स ने आख़िरी गेंद पर गुजरात टाइटंस को पाँच विकेट से हराया.

    ये आईपीएल के इतिहास में चेन्नई की पांचवीं ख़िताबी जीत है.

  9. जम्मू-कश्मीर में एक और ग़ैर-मुस्लिम की हत्या, सर्कस में काम करने वाले शख़्स को गोली मारी

    कश्मीर

    इमेज स्रोत, ANI

    इमेज कैप्शन, सांकेतिक तस्वीर

    भारत प्रशासित जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग ज़िले में सोमवार को एक गैर-मुस्लिम मज़दूर की गोली मारकर हत्या कर दी गई.

    कश्मीर ज़ोन पुलिस के अनुसार, मृतक का नाम दीपू है जो जम्मू के उधमपुर के निवासी थे और अनंतनाग के जगंलात मंडी इलाके में एक सर्कस में काम करते थे.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    समाचार एजेंसी पीटीआई के अनुसार, इस सर्कस को सुरक्षा उपलब्ध कराई गई थी. सर्कस से जुड़े लोगों के पास अपनी सुरक्षा भी थी.

    पुलिस के हवाले से पीटीआई ने बताया कि दीपू दूध खरीदने के लिए नज़दीकी बाज़ार गए थे, तभी मोटरसाइकिल से आए दो युवकों ने रात साढ़े आठ बजे उन्हें क़रीब से तीन गोली मारी.

    पुलिस ने बताया कि दीपू को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.

    फ़िलहाल मामले की जांच जारी है और हमलावरों को पकड़ने के लिए तलाशी अभियान तेज़ करने के निर्देश दिए गए हैं.

    समाचार एजेंसी पीटीआई के अनुसार, पाकिस्तान स्थित प्रतिबंधित संगठन लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े एक संगठन कश्मीर फ़्रीडम फ़ाइटर ने इस हत्या की ज़िम्मेदारी ली है.

  10. नमस्कार आपका दिन शुभ हो.

    ये लाइव पेज 24 घंटे के लिए उपलब्ध रहेगा.

    29 मई के लाइव अपडेट्स पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें.