रेचेप तैय्यप अर्दोआन ने तुर्की के राष्ट्रपति चुनाव में किया जीत का दावा

रेचेप तैय्यप अर्दोआन ने तुर्की के राष्ट्रपति चुनाव में जीत का दावा करते हुए जनता को संबोधित किया है.

लाइव कवरेज

दीपक मंडल and संदीप राय

  1. रेचेप तैय्यप अर्दोआन ने तुर्की के राष्ट्रपति चुनाव में किया जीत का दावा

    तुर्की के राष्ट्रपति रेचेप तैय्यप अर्दोआन

    इमेज स्रोत, Getty Images

    रेचेप तैय्यप अर्दोआन ने तुर्की के राष्ट्रपति चुनाव में जीत का दावा करते हुए जनता को संबोधित किया है. अर्दोआन दूसरे दौर के मतदान में अपने प्रतिद्वंद्वी से आगे चल रहे हैं.

    तुर्की के शीर्ष निर्वाचन परिषद ने कहा कि अर्दोआन को अब तक की गिनती में 54.47 प्रतिशत वोट मिले हैं जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी कमाल कलचदारलू को 45.53 प्रतिशत वोट मिले हैं.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    पहले दौर के चुनाव में राष्ट्रपति रेचेप तैय्यप अर्दोआन, 49.5 प्रतिशत वोट लेकर अपने प्रतिद्वंदी कमाल कलचदारलू से आगे थे. जीत के लिए 50%फ़ीसदी से अधिक मत की ज़रूरत थी इसलिए दूसरे चरण का मतदान हुआ.

    अर्दोआन ने गीत गाते हुए अपने समर्थकों को संबोधित किया. इस दौरान वो एक बस के ऊपर चढ़े हुए थे.

    उन्होंने अपने समर्थकों से कहा, '' हमें अगले पांच साल के लिए शासन मिल गया है. हमें आपके विश्वास की ज़रूरत है.''

  2. उज्जैन: बारिश और आंधी में गिरीं महाकाल लोक की सप्तर्षि मूर्तियां, विपक्ष ने निर्माण पर उठाए सवाल

      • Author, शुरैह नियाज़ी
      • पदनाम, बीबीसी हिंदी के लिए, भोपाल से
    महाकाल

    इमेज स्रोत, Shuraih Niyazi

    मध्यप्रदेश के उज्जैन में रविवार शाम को तेज़ बारिश और आंधी के चलते महाकाल लोक में स्थापित कई मूर्तियां गिर कर टूट गईं.

    रिपोर्टों के मुताबिक़ महाकाल लोक में स्थापित सप्त ऋषियों की सात में से छह मूर्तियां गिर गई हैं. उस वक़्त वहां मौजूद श्रद्धालु भी हादसे में बाल-बाल बचे.

    पिछले साल 11 अक्टूबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर के नए परिसर 'महाकाल लोक' का लोकार्पण किया था.

    विपक्षी कांग्रेस पार्टी ने आरोप लगाया है कि घटिया निर्माण की वजह से यह स्थिति पैदा हुई है.

    पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा है कि जब कांग्रेस सरकार थी तब महाकाल मंदिर परिसर के भव्य निर्माण का संकल्प लिया गया था, लेकिन ये कल्पना भी नहीं की गई थी कि बाद की सरकार महाकाल लोक के निर्माण में भी गंभीर अनियमितता करेगी.

    महाकाल

    इमेज स्रोत, Shuraih Niyazi

    कलेक्टर कुमार पुरषोत्तम ने मीडिया को बताया है कि तेज़ बारिश और आंधी के चलते यह स्थिती पैदा हुई. अभी इनकी देखरेख का काम इसको बनाने वाली कंपनी के पास ही है जो इसे फिर से लगाएंगी.

    अधिकारियों ने कहा है कि इस मामले में जांच की जाएगी. फिलहाल महाकाल लोक को बंद किया गया है.

  3. पहलवानों पर पुलिस एक्शन, 1000 से ज़्यादा बुद्धिजीवियों ने की ये मांग

    जंतर मंतर

    इमेज स्रोत, ANI

    दिल्ली के जंतर मंतर पर धरना दे रहे पहलवानों के ख़िलाफ़ रविवार को हुई पुलिस कार्रवाई को लेकर प्रतिक्रियाओं का दौर जारी है.

    देश के एक हज़ार से अधिक बुद्धिजीवियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, वकीलों, अकादमिक शख़्सियतों ने इसे लेकर बयान जारी किया है और रविवार को ‘लोकतंत्र के लिए काला दिन’ बताया है.

    दिल्ली में जंतर मंतर पर बीते करीब एक महीने से महिला पहलवान और उनके समर्थक बीजेपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह के ख़िलाफ़ धरना दे रहे हैं.

    बयान में बीजेपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह की गिरफ़्तारी, हिरासत में ली गईं महिला पहललवानों और सामाजिक कार्यकर्ताओं की तुरंत रिहाई और नाइंसाफ़ी के ख़िलाफ़ प्रदर्शन करने के संवैधानिक अधिकार पर हमला बंद करने की मांग की गई है.

    बयान जारी करने वालों में हस्ताक्षरकर्ता के रूप में जानी मानी वकील सुधा भारद्वाज, ज़ोया हसन, उत्सा पटनायक, प्रभात पटनायक, जवाहर सरकार, जयति घोष, मल्लिका साराभाई, आनंद पटवर्द्धन समेत कई लोग हैं.

    उधर संयुक्त किसान मोर्चा (एसकेएम) ने भी एक बयान में सभी गिरफ्तार प्रदर्शनकारियों को तुरंत रिहा करने की मांग की है और महिला पहलवानों और प्रदर्शनकारियों पर दिल्ली पुलिस द्वारा बल प्रयोग की तीखी आलोचना की है.

    एसकेएम ने चेतावनी दी है कि जब तक यौन उत्पीड़न के दोषियों को गिरफ़्तार और दंडित नहीं किया जाता तब तक संघर्ष को और तेज किया जाएगा.

  4. मणिपुर के कई जिलों में फिर हिंसा, उरीपोक में बीजेपी विधायक के घर पर हमला

      • Author, दिलीप कुमार शर्मा
      • पदनाम, गुवाहाटी से, बीबीसी हिंदी के लिए
    मणिपुर हिंसा

    इमेज स्रोत, ANI

    मणिपुर में इंफाल घाटी के आसपास के विभिन्न जिलों में रविवार तड़के कई जगहों पर फिर से हिंसा की घटनाएं हुई हैं.

    एक अधिकारी ने बताया कि पश्चिम इंफाल के उरीपोक में बीजेपी विधायक ख्वाइरकपम रघुमणि सिंह के घर पर हमला हुआ. उनके घर में तोड़फोड़ हुई और उनके दो वाहनों में आग लगा दी गई.

    हिंसा की घटना ऐसे समय हुई है जब भारतीय सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे मणिपुर के दो दिवसीय दौरे पर शनिवार से इंफाल में हैं.जबकि गृह मंत्री अमित शाह भी सोमवार को मणिपुर आने वाले हैं.

    स्थानीय रिपोर्टों के मुताबिक़, इंफाल पश्चिम के कांगचुप, खुरखुल, इंफाल पूर्व के सगोलमंग तथा चुराचांदपुर के कई इलाकों में गोलीबारी हुई है जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई है.

    बिष्णुपुर ज़िले में कुम्बी विधानसभा क्षेत्र के कुछ गांवों में आगजनी की कुछ घटनाओं की रिपोर्ट सामने आई है.

    इंफाल के एक शिक्षक ने नाम न ज़ाहिर करने की शर्त पर कहा कि रविवार सुबह उनके एक साथी का घर जला दिया गया. उनका मकान चुराचांदपुर और बिष्णुपुर जिले के बॉर्डर पर है.

    स्थानीय मीडिया में आ रही रिपोर्टों के अनुसार, बीते 24 घंटे में लगभग 20 घरों में आग लगा दी गई है.

    कुछ ग्रामीणों का आरोप है कि इलाके में सक्रिय चरमपंथी गांवों में बिना किसी डर के स्वतंत्र रूप से हमला कर रहे हैं. जबकि 3 मई के बाद से इलाके में सुरक्षाबलों की भारी तैनाती की गई है.

    मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने रविवार को दावा किया कि हालिया दौर की झड़प मैतेई-कुकी समुदायों के बीच नहीं बल्कि कुकी चरमपंथियों और सुरक्षाबलों के बीच हुई है.

    उन्होंने दावा किया कि अलगाववादी समूहों के ख़िलाफ़ जवाबी और रक्षात्मक अभियानों में कम 30 चरमपंथी मारे गए हैं और कुछ को सुरक्षाबलों ने गिरफ्तार भी किया है.

    तीन मई को पहाड़ी जिलों में मैतेई समुदाय की अनुसूचित जनजाति की मांग के विरोध में 'आदिवासी एकजुटता मार्च' रैली के आयोजन के बाद भड़की हिंसा में अब तक 75 से अधिक लोगों की जान गई है, जबकि 35 हजार से अधिक लोग विस्थापित हुए हैं.

  5. पहलवानों पर पुलिस की कार्रवाई पर क्या बोले महावीर फोगाट

    महावीर फोगाट

    इमेज स्रोत, ANI

    पहलवान और जाने माने कोच महावीर फोगाट ने दिल्ली के जंतर मंतर पर रविवार को दिखे हालात को 'तानाशाही' बताया है.

    महावीर फोगाट ने बताया कि दो दिन पहले उन्होंने विनेश फोगाट से बात की थी. विनेश महावीर की भतीजी हैं.

    बिना बृजभूषण शरण सिंह का नाम लिए महावीर फोगाट ने आरोप लगाया कि सरकार उन्हें बचा रही है. सब कुछ शांतिपूर्ण था. प्रदर्शनकारी शांतिपूर्वक अपनी आवाज़ उठा सकते हैं.

    जंतर मंतर

    इमेज स्रोत, ANI

    उन्होंने किसान नेता महेंद्र सिंह टिकैत का ज़िक्र करते हुए कहा कि उन्होंने हज़ारों लोगों के साथ इंडिया गेट पर प्रदर्शन किया. आज लोगों को दिल्ली में घुसने से भी रोका जा रहा है

    हालांकि उन्होंने ये भी कहा कि वो रविवार को दिल्ली नहीं गए.

    महावीर फोगाट बबीता, गीता फोगाट, रितु और संगीता फोगाट के पिता हैं. वो बजरंग पूनिया के ससुर भी हैं.

  6. आईपीएल 2023 फ़ाइनल: अहमदाबाद में हो रही बारिश के कारण टॉस में देरी

    हार्दिक पांड्या और महेंद्र सिंह धोनी

    इमेज स्रोत, ANI

    महेंद्र सिंह धोनी की चेन्नई सुपर किंग्स और हार्दिक पांड्या की गुजरात टाइटन्स के बीच आईपीएल 2023 का फ़ाइनल मैच खेला जाना है.

    फिलहाल अहमदाबाद में बारिश हो रही है और इस वजह से टॉस में देरी होने की जानकारी दी गई है. दूसरे क्वालिफायर में भी बारिश की वजह से टॉस देर से हुआ था.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    गुजरात की टीम डिफेंडिंग चैंपियन है और उसकी नज़र लगातार दूसरी बार ख़िताब जीतने पर है. वहीं, पिछले सीजन में नवें स्थान पर रही चेन्नई की टीम इस सीज़न में लगातार धमाल करती रही है और पांचवी बार ट्रॉफ़ी जीतने के इरादे में है.

    धोनी और हार्दिक पांड्या की टीमों के बीच पहले क्वालिफ़ायर में मुक़ाबला हुआ था. चेन्नई में खेले गए इस मैच में धोनी की टीम ने 15 रन से जीत हासिल की थी.

    हार्दिक पांड्या की गुजरात टाइटन्स ने दूसरे क्वालिफायर में मुंबई इंडियन्स पर 62 रन के अंतर से बड़ी जीत हासिल की. गुजरात की टीम जीत की लय जारी रखने के इरादे में है. गुजरात के लिए ओपनर शुभमन गिल बल्ले से गजब कर रहे हैं और इस आईपीएल का ऑरेंज कैप यानी सबसे अधिक रन (851 रन) भी उन्हीं के नाम हैं.

    गुजरात टाइटन्स के ही मोहम्मद शमी (28 विकेट) और राशिद ख़ान (27 विकेट) गेंदबाज़ी में कमाल कर रहे हैं.

    वहीं चेन्नई के लिए महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी प्लस पॉइंट बनी हुई है.

    चेन्नई के ओपनर ऋतुराज गायकवाड़ और डेवन कॉनवे अच्छी लय में हैं. वहीं, रवींद्र जडेजा और तुषार देशपांडे की अगुवाई में गेंदबाज़ भी कमाल कर रहे हैं.

  7. महिला पहलवानों पर कार्रवाई: नीरज चोपड़ा ने जताया दुख, साक्षी मलिक ने कहा- धरना ख़त्म नहीं हुआ

    जंतर मंतर

    इमेज स्रोत, ANI

    टोक्यो ओलंपिक के गोल्ड मेडलिस्ट नीरज चोपड़ा ने महिला पहलवानों के साथ दिल्ली पुलिस के बर्ताव पर दुख जताया है.

    उन्होंने ट्वीट कर कहा है, "यह देख कर मुझे दुख हो रहा है. इस हालात से निपटने का दूसरा तरीका भी हो सकता था."

    उधर, साक्षी मलिक ने कहा है कि उनका धरना ख़त्म नहीं हुआ है और वो हिरासत से छूटकर सीधे जंतर मंतर पहुंचेंगी.

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    साक्षी मलिक ने ट्वीट कर कहा, "हमारा आंदोलन खत्म नहीं हुआ है. पुलिस हिरासत से छूटकर हम वापस जंतर मंतर पर अपना सत्याग्रह शुरू करेंगे. इस देश में अब तानाशाही नहीं, बल्कि महिला पहलवानों का सत्याग्रह चलेगा."

    गौरतलब है कि रविवार को नए संसद भवन के उद्घाटन के दौरान ही वहां महिला सम्मान महापंचायत के लिए कूच करते हुए महिला पहलवानों और उनके समर्थन में आए लोगों को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में ले लिया.

    इसके अलावा दिल्ली पुलिस ने बलपूर्वक जंतर मंतर पर महिला पहलवानों के धरना स्थल से टेंट आदि हटा दिए.

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

    दिल्ली पुलिस के स्पेशनल सीपी दीपेंद्र पाठक ने कहा कि जिन लोगों ने बैरिकेड तोड़ कर आगे जाने की कोशिश की है उन्हें रोका गया और यहां से हटाकर दूसरी जगह ले जाया गया है.

    उन्होंने कहा कि बाकी क़ानूनी कार्रवाई क्या होगी, क्या उल्लंघन हुआ है, इस बारे में आंकलन कर आगे क़ानून सम्मत कार्रवाई करेंगे.

    नीरज चोपड़ा
  8. इसराइल में मचे उथल-पुथल और राजनीतिक समीकरणों पर एक नज़र : दुनिया जहां

    वीडियो कैप्शन, इसराइल में मचे उथल-पुथल और राजनीतिक समीकरणों पर एक नज़र : दुनिया जहां

    इसराइल में इन दिनों बिन्यामिन नेतन्याहू के नेतृत्व वाली गठबंधन सरकार के ख़िलाफ़ व्यापक विरोध प्रदर्शनों ने दुनिया का ध्यान खींचा है और कई देशों ने वहां के आंतरिक हालात पर चिंता भी व्यक्त की है.

    पिछले साल एक नवंबर को इसराइल में आम चुनाव हुए. चार साल के भीतर पांचवी बार आम चुनाव हुआ. इस बार जनादेश मिला एक गठबंधन सरकार के लिए और इसराइल के 75 वर्ष के इतिहास में यह सबसे अधिक दक्षिणपंथी और धार्मिक रुझान वाली सरकार थी.

    भ्रष्टाचार के कई आरोपों का सामना कर रहे इसके नेता, बिन्यामिन नेतन्याहू जो राजनीतिक संकटों से उबरने में कई बार सफल रहे हैं, ने छठवीं बार प्रधानमंत्री का पद हासिल किया.

    लेकिन उनके कुछ फ़ैसलों के ख़िलाफ़ हज़ारों प्रदर्शनकारी सड़कों पर उतर आए. यह प्रदर्शनकारी इसराइल की सुप्रीम कोर्ट के अधिकारों में व्यापक बदलाव के प्रस्ताव और सार्वजानिक जीवन में धर्म को बड़ी भूमिका प्रदान करने की योजना से नाराज़ थे.

    कई लोगों को लग रहा था कि इससे जनता के नागरिक अधिकार सीमित हो जाएंगे. यह विरोध प्रदर्शन बढ़ते गए, अधिक संगठित होते गए और इन्हें अधिक आर्थिक सहायता मिलती गई. तो इस हफ़्ते दुनिया जहां में हमने यह जानने की कोशिश की कि इसराइल में उथल पुथल क्यों है?

  9. अंबाती रायडू ने किया संन्यास का एलान, कहा- अब यू टर्न नहीं...

    अंबाती रायडू

    इमेज स्रोत, ANI

    क्रिकेटर अंबाती रायडू ने रविवार को संन्यास का एलान करते हुए कहा है कि आज रात आईपीएल का फ़ाइनल मैच उनका आख़िरी मैच होगा.

    साथ ही उन्होंने कहा कि इस फैसले पर अब वो यू टर्न नहीं लेंगे.

    उन्होंने ट्वीट में कहा कि उन्होंने आईपीएल की दो शानदार टीमों मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के लिए 14 सीज़न में 204 मैच खेले. इसके अलावा 11 प्ले ऑफ़, आठ फ़ाइनल मैच और पांच ट्रॉफ़ी के भी गवाह रहे.

    उन्होंने लिखा, "मैंने फैसला लिया है कि आज रात का फ़ाइनल मैच आईपीएल में मेरा आख़िरी मैच होने जा रहा है. मैंने इस महान टूर्नामेंट में खेल का लुत्फ़ उठाया. आप सभी का शुक्रिया."

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    इससे पहले साल 2019 में भी अंबाती रायुडू ने संन्यास की घोषणा की थी.

    रायडू टीम इंडिया में नंबर चार पर अच्छी बल्लेबाज़ी कर रहे थे.

    अचानक उन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास का एलान कर दिया. उस समय उनकी उम्र 33 साल थी.

  10. एनटी रामाराव को जब उनके दामाद चंद्रबाबू नायडू ने ही सत्ता से बाहर कर दिया

    वीडियो कैप्शन, एन टी रामाराव को जब उनके दामाद चंद्रबाबू नायडू ने ही जब सत्ता से बाहर कर दिया

    1995 में आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एन टी रामाराव ने विधानसभा में अपना बहुमत खो दिया था और उसमें महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी उनके अपने ही दामाद चंद्रबाबू नायडू ने जो उनके बाद प्रदेश के मुख्यमंत्री बने.

    एनटीआर की 100 जयंती पर रेहान फ़ज़ल याद कर रहें उस प्रकरण को विवेचना में.

  11. अब महाराष्ट्र के बीजेपी नेता शाहरुख़ ख़ान की फ़िल्मों पर बैन लगाने की मांग नहीं करेंगे: एनसीपी

    शाहरुक ख़ान

    इमेज स्रोत, ANI

    राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी ने कहा है कि सुपर स्टार शाहरुख़ ख़ान ने नए संसद भवन के उद्घाटन पर खुशी ज़ाहिर की है इसलिए महाराष्ट्र में बीजेपी के नेता अब उनकी फ़िल्म पर बैन लगाने की मांग नहीं करेंगे.

    गौरतलब है कि शाहरुख़ ख़ान ने एक वीडियो ट्वीट किया है जिसमें उन्होंने अपनी आवाज़ में नए संसद भवन के पीएम मोदी द्वारा उद्घाटन पर खुशी ज़ाहिर की थी.

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    शाहरुख़ ख़ान ने वीडियो के वॉइस ओवर में कहा है, "भारत का नया संसद भवन, हमारी उम्मीदों का नया घर, हमारे संविधान को संभालने वालों के लिए एक ऐसा घर जहां 140 करोड़ हिंदुस्तानी एक परिवार हैं. ये नया घर इतना बड़ा हो कि इसमें देश के हर प्रांत-प्रदेश, गांव शहर कोने कोने के लिए जगह बन सके. इस घर की बाहें इतनी चौड़ी हों कि देश की हर जाति प्रजाति और हर धर्म को प्यार कर सके. इसकी नज़र इतनी गहरी हो कि वो देश के हरेक नागरिकों को देख सके."

    ख़ान के कमेंट पर प्रतिक्रिया देते हुए एनसीपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता क्लाईड क्रास्टो ने ट्वीट किया, "शाहरुख़ ख़ान ने अब चूंकि नए संसद भवन का समर्थन किया है, हमें जल्द बीजेपी महाराष्ट्र के नेता उनके सामने झुके दिखेंगे और उनकी फ़िल्मों पर बैन लगाने की मांग नहीं करेंगे."

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

  12. 'सेंगोल' पर क्या-क्या तर्क दे रहे हैं ये 6 नेता

    वीडियो कैप्शन, 'सेंगोल' पर क्या-क्या तर्क दे रहे हैं ये 6 नेता

    पीएम मोदी 28 मई को दिल्ली में संसद के नए भवन का उदघाटन करेंगे. इस दौरान पीएम मोदी तमिलनाडु के अधीनम (मठ) से सेंगोल स्वीकार करेंगे.

    इसे लोकसभा अध्यक्ष के आसन के पास स्थापित किया जाएगा. गृहमंत्री अमित शाह का कहना है कि पंडित जवाहरलाल नेहरू ने 14 अगस्त, 1947 को तमिल पुजारियों से सेंगोल स्वीकार किया था.

    उनका दावा है कि नेहरू ने इसे अंग्रेज़ों से भारत को सत्ता हस्तांतरण के प्रतीक के तौर पर स्वीकार किया था. अब इस दावे और सेगोंल को लेकर पक्ष-विपक्ष के कई नेता टिप्पणी कर रहे हैं.

  13. जंतर-मंतर पर महिला पहलवानों के ख़िलाफ़ कार्रवाई के बाद क्या बोली दिल्ली पुलिस

    दिल्ली

    इमेज स्रोत, ANI

    जंतर मंतर एक महीने से अधिक समय से धरने पर बैठे महिला पहलवानों के ख़िलाफ़ दिल्ली पुलिस की कार्रवाई की चौतरफ़ा आलोचना हो रही है, जिसे लेकर उसने सफ़ाई दी है.

    दिल्ली पुलिस के स्पेशनल सीपी दीपेंद्र पाठक ने कहा कि जिन लोगों ने बैरिकेड तोड़ कर आगे जाने की कोशिश की है उन्हें रोका गया और यहां से हटाकर दूसरी जगह ले जाया गया है.

    उन्होंने कहा कि बाकी क़ानूनी कार्रवाई क्या होगी, क्या उल्लंघन हुआ है, इस बारे में आंकलन कर आगे क़ानून सम्मत कार्रवाई करेंगे.

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    साक्षी मलिक ने कई तस्वीरें और वीडियो साझा किए हैं जिसमें दिल्ली पुलिस पहलवानों के साथ धक्कामुक्की करती नज़र आ रही है और उन्हें हिरासत में लेने की कोशिश कर रही है.

    राहुल गांधी ने एक फोटो साझा कर महिला पहलवानों के हाथ पुलिस के बर्ताव की निंदा की है.

    प्रियंका गांधी और ममता बनर्जी ने भी दिल्ली पुलिस की कार्रवाई की कड़ी निंदा की है और उन्हें तत्काल रिहा करने को कहा है.

    महिला पहलवानों के समर्थन में आए किसानों और महिलाओं को दिल्ली के वसंत विहार पुलिस स्टेशन में रखा गया है. माकपा नेता सुभाषिनी अली को भी इसी थाने में लाया गया है.

    इमेज स्रोत, Khalid A Khan

    इमेज कैप्शन, महिला पहलवानों के समर्थन में आए किसानों और महिलाओं को दिल्ली के वसंत कुंज पुलिस स्टेशन में रखा गया है. माकपा नेता सुभाषिनी अली को भी इसी थाने में लाया गया है.
    वसंत कुंज पुलिस थाना

    इमेज स्रोत, Khalid A Khan

    इमेज कैप्शन, वसंत कुंज थाने में हिरासत में लिए गए प्रदर्शनकारियों ने बताया कि पुलिस उनसे मानवीय व्यवहार कर रही है और उन्हें दोपहर को लंच भी कराया गया.

    समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक़, दिल्ली पुलिस ने विनेश फोगाट, साक्षी मलिक और बजरंग पुनिया को क़ानून व्यवस्था के उल्लंघन के आरोप में हिरासत में लिया.

    पहलवानों समेत प्रदर्शनकारियों को बसों में भरने के बाद दिल्ली पुलिस ने धरना स्थल को साफ़ करने के अदेश दिए, जिसके बाद धरना स्थल से प्रदर्शनकारियों के तंबू उखाड़ दिए गए और सारा सामान ट्रक में भर कर भेज दिया गया है.

    वसंत कुंज पुलिस थाने के बाहर लोग अपने परिचितों का इंतज़ार कर रहे हैं.
    इमेज कैप्शन, वसंत कुंज पुलिस थाने के बाहर लोग अपने परिचितों का इंतज़ार कर रहे हैं.

    दीपेंद्र सिंह हुडा नेट्वीटकिया है, "देश की राजधानी में एक तरफ लोकतंत्र के मंदिर का उद्घाटन हो रहा है, दूसरी तरफ जंतर-मंतर पर हमारी खिलाड़ी बेटियों की आवाज को कुचला जा रहा है. क्या देश के गौरव को इसलिये रौंदा जा रहा है क्योंकि आरोपी भाजपा का सांसद है? सरकार हठधर्मिता छोड़कर देश की बेटियों को न्याय दिलाकर राजधर्म का पालन करे."

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

    चंद्र शेखर आज़ाद नेट्वीटकिया है, "भाजपा सरकार के इशारे पर दिल्ली पुलिस ने आंदोलन के टेंट को उखाड़ दिया और पहलवानों के सामान को बाहर फेंक दिया हैं. महिला पहलवानों को न्याय दिलाने के लिये चल रहा संघर्ष जंतर मंतर पर ही चलेगा जहाँ चल रहा था. सरकार किसी भी गलतफहमी में ना रहें."

    छोड़िए X पोस्ट, 3
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 3

  14. LIVE: पहलवानों के समर्थन में उतरे किसान, गाज़ीपुर बॉर्डर से ज़्यादा जानकारी दे रहे हैं बीबीसी संवाददाता अभिनव गोयल

    छोड़िए YouTube पोस्ट
    Google YouTube सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में Google YouTube से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले Google YouTube cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है. YouTube सामग्री में विज्ञापन हो सकते हैं.

    पोस्ट YouTube समाप्त

  15. भारत के संसद भवन के अहम पड़ावों पर एक नज़र...

    संसद भवन

    इमेज स्रोत, ANI

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को संसद के नए भवन का उद्घाटन किया है.

    समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक़, पिछले 102 साल के दौरान संसद भवन के अहम पड़ावों पर एक नज़र -

    12 फरवरी 1921 : संसद भवन की आधारशिला रखी गई. ड्यूक ऑफ कनॉट ने इसे तब काउंसिल हाउस कहा था.

    18 जनवरी 1927 : गवर्नर जनरल लॉर्ड इरविन ने संसद का उद्घाटन किया.

    19 जनवरी 1927 : पार्लियामेंट हाउस में केंद्रीय विधानसभा की पहली बैठक आयोजित.

    9 दिसंबर 1946 : संविधान सभा की पहली बैठक.

    14/15 अगस्त 1947 : संविधान सभा में आधी रात को सत्र बुलाया गया, ब्रिटिश राज से सत्ता का हस्तांतरण.

    13 मई 1952 : संसद के दोनों सदनों की पहली बैठक.

    3 अगस्त 1970 : राष्ट्रपति वी वी गिरि ने पार्लियामेंट एनेक्सी की आधारशिला रखी.

    24 अक्टूबर 1975 : प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी पार्लियामेंट एनेक्सी का उद्घाटन किया.

    15 अगस्त 1987 : प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने पार्लियामेंट लाइब्रेरी की आधारशिला रखी.

    7 मई 2002 : राष्ट्रपति केआर नारायणन ने पार्लियामेंट लाइब्रेरी बिल्डिंग का उद्घाटन किया.

    5 मई 2009 : उपराष्ट्रपति मोहम्मद हामिद अंसारी, स्पीकर सोमनाथ चटर्जी ने पार्लियामेंट एनेक्सी एक्सटेंशन की आधारशिला रखी.

    31 जुलाई 2017 : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पार्लियामेंट एनेक्सी एक्सटेंशन का उद्घाटन किया.

    5 अगस्त 2019 : उपराष्ट्रपति और राज्यसभा के सभापति वेंकैया नायडू और लोकसभा स्पीकर ओम बिड़ला ने नई पार्लियामेंट बिल्डिंग बनाने का प्रस्ताव रखा.

    10 दिसंबर 2020 : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संसद भवन की आधारशिला रखी.

    28 मई 2023 : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नए संसद भवन का उद्घाटन किया

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

  16. एक ऐसे बच्चे की कहानी जिसके चेहरे की वजह से उसके मां-बाप ने उसे छोड़ दिया

    वीडियो कैप्शन, एक ऐसे बच्चे की कहानी जिसके चेहरे की वजह से उसके मां-बाप ने उसे छोड़ दिया

    उन्हें पैदा हुए सिर्फ़ 36 घंटे ही हुए थे और उनके माता-पिता ने उन्हें छोड़ दिया. पांच साल की उम्र में एक महिला ने गोद लिया और परवरिश की. लेकिन ज़िंदगी की चुनौतियां कम नहीं हुईं.

    दूसरों से अलग दिखने के कारण हमेशा ही 'अलग नज़र' से देखा गया. बड़े होकर मां-बाप का पता चला और उन्हें ख़त लिखकर बात करने की कोशिश की तो एक बार फिर ठुकरा दिया गया.

    देखिए, एक बच्चे के संघर्ष की कहानी.

  17. पीएम मोदी ने किया नए संसद भवन का उद्घाटन, बिहार में जेडीयू का विरोध प्रदर्शन

      • Author, विष्णु नारायण
      • पदनाम, बीबीसी हिंदी के लिए
    बिहार

    इमेज स्रोत, VISHNU NARAYAN

    नए संसद भवन के उद्घाटन और नीति आयोग की बैठक को लेकर बिहार के सियासी दलों के बीच जारी जुबानी जंग अब सड़कों पर भी आ गई है.

    बिहार में सत्तारूढ़ और केंद्र में विपक्ष की भूमिका अदा कर रहे जनता दल यूनाइटेड और कांग्रेस जैसे दल आज केंद्र सरकार पर गैर-संवैधानिक तरीके से काम करने को लेकर आरोप लगाते हुए न सिर्फ़ सड़कों पर उतरे, बल्कि जेडीयू ने अपने प्रदेश नेतृत्व की अगुआई में एक दिवसीय अनशन आयोजित किया.

    बिहार

    इमेज स्रोत, VISHNU NARAYAN

    यह अनशन उन्होंने पटना हाई कोर्ट के सामने संविधान निर्माता भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा के सामने दिया.

    अनशन की अगुआई कर रहे जेडीयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने बीबीसी से बातचीत में कहा, "यह अनशन इस बात के लिए है कि कैसे देश की संसद की उद्घाटन के मौके पर दलित-आदिवासी महिला जो कि देश की राष्ट्रपति भी हैं उनको अपमानित किया."

    "आज देश का संविधान खतरे में है और ऐसे में हम देश के संविधान निर्माता के समक्ष धरना दे रहे हैं."

    बिहार

    इमेज स्रोत, VISHNU NARAYAN

    जेडीयू के प्रवक्ता नीरज कुमार ने बीबीसी से बातचीत में कहा कि नए संसद भवन के माध्यम से देश की सावरकर जैसे व्यक्ति को महिमामंडित करने की कोशिश की जा रही है. जिसने अंग्रेजों से पेन्शन लिया, माफ़ी माँगी. हमारे पुरखों का अपमान किया जा रहा है.

    "डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद, पंडित नेहरू, सरदार पटेल और बाबा साहेब की विरासत को मिटाने की कोशिश की जा रही है. सेंट्रल हॉल को ख़त्म कर दिया गया. सेंगोल के माध्यम से मोदी जी देश को क्या संदेश देना चाहते हैं? मगध साम्राज्य से उन्हें क्या दिक्कत है?"

    बिहार

    इमेज स्रोत, VISHNU NARAYAN

    जेडीयू की ओर से जारी धरना-प्रदर्शन और अनशन पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने प्रतिक्रिया देते हुए मीडियाकर्मियों से बातचीत में आज कहा कि जाहिर तौर पर जेडीयू के लोग पिछले 18 साल से राजसत्ता में हैं तो 18 साल में जो राज भोगा है तो थोड़े से उपवास से शरीर थोड़ा ठीक हो जाएगा.

    "नीतीश कुमार से मुक्ति के बाद ही बिहार सुधरेगा, राज्य में लॉ एंड ऑर्डर का बुरा हाल है."

    बिहार

    इमेज स्रोत, VISHNU NARAYAN

    बिहार

    इमेज स्रोत, VISHNU NARAYAN

  18. COVER STORY: इमरान ख़ान की मुश्किलें कैसे होंगी आसान

    वीडियो कैप्शन, पाकिस्तान की सियासत के हिसाब से हाल के दिन काफी हलचल भरे रहे हैं.

    पाकिस्तान की सियासत के हिसाब से ये महीना काफ़ी हलचल भरा रहा है. पूर्व प्रधानमंत्री इमरान ख़ान की गिरफ्तारी के साथ शुरू हुआ घटनाक्रम, कई नाटकीय मोड़ों से गुज़रा और देश ने अप्रत्याशित हालात देखें, जिसका सिलसिला अभी तक थमा नहीं है.

    इमरान ख़ान की नौ मई को हुई गिरफ्तारी के बाद, गुस्साई भीड़ ने जिस तरह सैन्य ठिकानों पर तोड़फोड़ और आगज़नी की, उससे पूरा पाकिस्तान हिल गया.

    इमरान ख़ान अपनी ज़मानत हासिल करने में कामयाब रहे, लेकिन उनकी पार्टी तहरीक-ए-इंसाफ़ के ख़िलाफ़ अब जिस तरह से कार्रवाई हो रही है, पाकिस्तान में ऐसा मंज़र इससे पहले कभी नहीं देखा गया. इस्लामाबाद से बीबीसी संवाददाता शुमाएला जाफ़री की रिपोर्ट.

  19. महिला पहलवानों पर दिल्ली पुलिस की कार्रवाई, राहुल बोले- 'अहंकारी राजा' सड़कों पर कुचल रहा जनता की आवाज़!

    राहुल गांधी

    इमेज स्रोत, ANI

    महिला कुश्ती खिलाड़ियों के ख़िलाफ़ दिल्ली पुलिस की कार्रवाई की राजनीतिक नेताओं ने कड़ी आलोचना की है.

    राहुल गांधी ने कहा है कि राज्याभिषेक पूरा हुआ - 'अहंकारी राजा' सड़कों पर कुचल रहा जनता की आवाज़!.

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    राहुल गांधी ने नए संसद भवन के उद्घाटन कार्यक्रम पर कहा था कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसे 'राज्याभिषेक' समझ रहे हैं.

    उन्होंने इससे पहले भी एक ट्वीट किया था, जिसमें लिखा गया था, "संसद लोगों की आवाज़ है! प्रधानमंत्री संसद भवन के उद्घाटन को राज्याभिषेक समझ रहे हैं."

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

  20. सूडान में विदेशी नागरिकों ने क्या-क्या झेला

    वीडियो कैप्शन, सूडान में एक बुजुर्ग को स्नाइपर्स ने गोली मारी.

    बीबीसी अरेबिक सर्विस की जांच में पता चला है कि सूडान में 85 साल के एक ब्रितानी नागरिक को स्नाइपर्स ने गोली मारी और उनकी पत्नी की भूखे रहने की वजह से मौत हो गई.

    ऐसा तब हुआ जब सूडान में मौजूद ब्रितानी दूतावास ने उन्हें अपने हाल पर छोड़ दिया.

    अब्दल्ला शोलगामी सूडान में मौजूद ब्रितानी दूतावास से कुछ ही मीटर की दूरी पर अपनी 80 साल की पत्नी के साथ रहते थे.

    मदद की गुहार कई बार लगाने के बाद भी, लंदन में होटल के मालिक अब्दल्ला को सूडान से बाहर निकालकर ब्रिटेन भेजने के लिए कोई मदद नहीं मिली.

    देखिए बीबीसी संवाददाता नवल अल-मघाफ़ी की ये रिपोर्ट.