बचपन में दिखने वाली चिड़िया कहां गुम हो गईं?
ऐसे बहुत से पक्षी हैं, जो बचपन में तो हमारे इर्द-गिर्द दिखाई देते थे लेकिन अब खोजने से भी नहीं दिखते. लेकिन ये पक्षी खो कहां गए?
क्या इन पक्षियों के गुम हो जाने के पीछे जलवायु परिवर्तन वजह है?
19 विपक्षी पार्टियों ने नई संसद के उद्घाटन समारोह का बहिष्कार करने का फ़ैसला किया है.
प्रियंका झा and शुभम किशोर
ऐसे बहुत से पक्षी हैं, जो बचपन में तो हमारे इर्द-गिर्द दिखाई देते थे लेकिन अब खोजने से भी नहीं दिखते. लेकिन ये पक्षी खो कहां गए?
क्या इन पक्षियों के गुम हो जाने के पीछे जलवायु परिवर्तन वजह है?

इमेज स्रोत, PIB/INC
संसद भवन की नई इमारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा उद्घाटन के कार्यक्रम पर विपक्ष का हमलावर रुख जारी है.
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बुधवार को कहा, "राष्ट्रपति से संसद का उद्घाटन न करवाना और न ही उन्हें समारोह में बुलाना - यह देश के सर्वोच्च संवैधानिक पद का अपमान है. संसद अहंकार की ईंटों से नहीं, संवैधानिक मूल्यों से बनती है."
कांग्रेस समेत 19 राजनीतिक दलों ने नए संसद भवन के उद्घाटन कार्यक्रम के बहिष्कार का एलान किया है.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
पोस्ट X समाप्त
विपक्षी दलों का कहना है कि राष्ट्राध्यक्ष के रूप में राष्ट्रपति के हाथों से संसद भवन का उद्घाटन होना चाहिए.
हालांकि विपक्षी पार्टियों के बहिष्कार किए जाने के सवाल पर अमित शाह ने कहा कि "उद्घाटन समारोह के लिए सभी पार्टियों को न्योता दिया गया है."
पहलवानों ने बीजेपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह की चुनौती स्वीकार कर ली है. पहलवानों की तरफ़ से विनेश का कहना है कि वो नार्को टेस्ट के लिए तैयार हैं.
दरअसल, पहलवान बृजभूषण शरण सिंह के नार्को टेस्ट की मांग भी उठा रहे हैं. फिर, बृजभूषण शरण सिंह ने पहलवानों के नार्को टेस्ट की बात की.
उन्होंने कहा कि वो नार्को, पॉलीग्राफ़ी और लाई डिटेक्टर के लिए तैयार हैं. देखिए वीडियो.

इमेज स्रोत, ANI
भारतीय रिज़र्व बैंक के गवर्नर शक्तिकांत दास ने बुधवार को इस बात पर ज़ोर दिया कि 2000 रुपये के नोट वापस लेने की प्रक्रिया में बिना किसी रुकावट पूरी होगी.
उन्होंने कहा कि आरबीआई लगातार स्थिति की निगरानी कर रहा है.
बीते शुक्रवार आरबीआई ने 2000 रुपये के नोटों को चलन से बाहर किए जाने का एलान किया था.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
पोस्ट X समाप्त, 1
आरबीआई ने ये भी स्पष्ट किया था कि ये प्रक्रिया नोटबंदी नहीं है और दो हज़ार रुपये के नोट लीगल टेंडर यानी वैध बने रहेंगे.
एक कार्यक्रम के दौरान आरबीआई गवर्नर ने कहा, "पूरी प्रक्रिया बिना किसी बाधा के चलेगी. हमने इस बारे में अपना विश्लेषण किया है."
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
पोस्ट X समाप्त, 2
उन्होंने ये भी कहा कि आरबीआई लगातार स्थिति पर नज़र रखे हुए है और अभी तक कोई बड़ी समस्या सामने नहीं आई है.
मंगलवार से 2000 रुपये के नोटों की वापसी की प्रक्रिया शुरू हो गई है. ये नोट 30 सितंबर 2023 तक बैंक में बदले या जमा कराए जा सकते हैं.
कान फ़िल्म समारोह में दुनिया भर के जाने-माने लोगों का जमावड़ा लगा है. यहां कई फ़िल्मों की स्क्रीनिंग हो रही है और अलग-अलग देशों से सेलेब्रिटी पहुंच रहे हैं.
इन सब के बीच वहां कुछ ऐसा हुआ कि माहौल बदल गया. एक महिला जिसने यूक्रेन के झंडे के रंगों से बनी ड्रेस पहने हुई थी, वहां पहुंची. शुरुआत में ये महिला साधारण लग रही थी.
लेकिन तभी उसने लाल रंग का लिक्विड निकाला और ख़ुद पर डाल लिया. उसके ऐसा करते ही सारे कैमरे उसी की तरफ़ मुड़ गए.
वहां मौजूद सुरक्षाकर्मी तुरंत हरकत में आए और उसे पकड़कर वहां से हटा दिया.

इमेज स्रोत, ANI
रामपुर के एमपीएमएलए सत्र न्यायलय ने समाजवादी पार्टी के नेता आज़म ख़ान को साल 2019 के लोकसभा चुनाव के दौरान भड़काऊ भाषण देने वाले मामले में बरी कर दिया है.
इस फैसले की पुष्टि बीबीसी से सरकारी वकील एसपी पांडेय और आज़म ख़ान के वकील विनोद पांडेय ने की.
विनोद पांडेय ने कहा, "हमें ख़ुशी है कि हमें इंसाफ़ मिल गया."
सरकारी वकील एसपी पांडेय ने कहा, "अभी फैसले की कॉपी मिली नहीं है. उसे देख कर आगे की कार्रवाई करेंगे."
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
पोस्ट X समाप्त, 1
अक्टूबर, 2022 में रामपुर की एक निचली अदालत ने आज़म खान को आईपीसी की 153ए, 505ए और 125 धाराओं के तहत दोषी पाया था और उन्हें 3 साल की सज़ा सुनाई थी.
सज़ा होने के तुरंत बाद 28 अक्टूबर, 2022 को आज़म खान की विधानसभा की सदस्यता रद्द कर दी गई थी.
बाद में रामपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव हुआ और जिसमें उनके करीबी माने जाने आसिम राजा हार गए थे और भाजपा के आकाश सक्सेना चुनाव जीत गए थे.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
पोस्ट X समाप्त, 2
श्रीनगर में जी-20 टूरिज़्म वर्किंग ग्रुप की बैठक जारी है क्योंकि भारत इस साल इसकी अध्यक्षता कर रहा है.
इस अहम बैठक पर चर्चा गर्म है क्योंकि चीन, पाकिस्तान, तुर्की और मिस्र ने इसमें शामिल न होने का फ़ैसला लिया है.
कश्मीर घाटी में आर्टिकल 370 ख़त्म हुए तीन साल होने को आए औरबीबीसी संवाददाता नितिन श्रीवास्तवने ग्राउंड पर यही जानने की कोशिश की कि इस बड़े आयोजन से पहले और बाद में क्या कुछ बदला और बदल सकेगा.

इमेज स्रोत, AAP@TWITTER
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और शिवसेना के उद्धव बाला साहेब ठाकरे धड़े के नेता उद्धव ठाकरे से मुंबई में उनके घर पर मुलाकात की.
समाचार एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार, अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली पर केंद्र के अध्यादेश के मुद्दे पर आम आदमी पार्टी की लड़ाई में शिवसेना (यूबीटी) का समर्थन मांगा है.
इस मुलाकात के बाद उद्धव ठाकरे ने कहा, "देश से जो (बीजेपी) प्रजातंत्र हटाने चाहते हैं, मुझे लगता है उन्हें विपक्ष और विरोधी बोलना चाहिए. उन्हें लोकतंत्र विरोधी बोलना चाहिए. हम सब यहां पर देश और प्रजातंत्र को बचाने के लिए एक साथ आए हुए हैं."
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
पोस्ट X समाप्त, 1
अरविंद केजरीवाल ने कहा, "उद्धव ठाकरे ने हमसे वादा किया है कि वे संसद में हमारा साथ देंगे और अगर ये बिल (अध्यादेश) संसद में पास नहीं हो पाता है तो साल 2024 में मोदी सरकार सत्ता में वापस नहीं आने जा रही है."
इस मुलाकात में अरविंद केजरीवाल के साथ पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान, 'आप' के राज्यसभा सांसद संजय सिंह और राघव चड्ढा के साथ दिल्ली सरकार में मंत्री आतिशी भी थीं.
'आप' के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल केंद्र सरकार के अध्यादेश के मुद्दे पर नेशनलिस्ट कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष शरद पवार से भी मिलकर उनका समर्थन मांगेंगे.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
पोस्ट X समाप्त, 2
इससे पहले शिवसेना (यूबीटी) के नेता संजय राउत ने समाचार एजेंसी एएनआई को बताया था, "दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल 12:30 बजे उद्धव ठाकरे से मिलने मातोश्री पर आ रहे हैं."
"सुप्रीम कोर्ट के निर्णय के ख़िलाफ़ केंद्र सरकार जो अध्यादेश लाई है, अरविंद केजरीवाल उद्धव ठाकरे से उस बारे में मिलना चाहते हैं. अगर अध्यादेश राज्यसभा में आता है तो उस अध्यादेश के ख़िलाफ़ माहौल बना रहे हैं. हम उनके साथ रहेंगे."

इमेज स्रोत, ANI
भारतीय रिज़र्व बैंक के पिछले सप्ताह दो हज़ार रुपये के नोट को चलन से बाहर करने के बाद भारत के साथ लंबी खुली सीमा वाले पड़ोसी देश नेपाल में इस निर्णय के असर को लेकर चर्चा हो रही है.
बीते शुक्रवार को जारी एक बयान में आरबीआई ने कहा था कि 2000 रुपये के नोट वैध रहेंगे और उन्हें 23 मई से 30 सितंबर के बीच बैंकों में जाकर बदला जा सकेगा.
याद रहे कि नवंबर 2016 में भारत के प्रधानंमत्री नरेंद्र मोदी ने अचानक पांच सौ रुपये और एक हज़ार रुपये के नोट बंद करने की घोषणा की थी. इसे नोटबंदी कहा गया था जिसका व्यापक असर हुआ था.
भारत के इस क़दम के छह साल बाद भी नेपाल से प्रतिबंधित नोटों को वापस लेने को लेकर दोनों देशों के बीच सहमति नहीं बन सकी है.

इमेज स्रोत, ANI
दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक महीने से भी अधिक समय से धरना देने वाले पहलवानों में शामिल साक्षी मलिक ने कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह पर निशाना साधा है.
ओलंपिक पदक विजेता रहीं साक्षी मलिक ने कहा है कि "बच्चियों का शोषण करने वाला शख्स आराम से एसी में सोता है लेकिन हम सड़क पर न्याय की भीख मांग रहे हैं."
कई कुश्ती पहलवानों ने बृजभूषण शरण सिंह पर यौन शोषण के आरोप लगाए हैं और उन्हें गिरफ़्तार किए जाने की मांग को लेकर धरना दे रहे हैं.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
पोस्ट X समाप्त
मंगलवार को इस धरने का एक महीना पूरा हुआ. इस पर बृजभूषण शरण सिंह ने एक अख़बार से कहा, "जैसे मंथरा और कैकेयी ने रोल प्ले किया वैसे ही विनेश मेरे लिए कर रही हैं."
इस ख़बर की क्लिपिंग को साझा करते हुए साक्षी मलिक ने ट्वीट किया, "बृजभूषण को रावण कहना भी रावण का अपमान होगा... बृजभूषण ने तो छोटी बच्चियों को भी नहीं छोड़ा. कैसा कलियुग है, यही दानव लड़कियों का शोषण करता है, यही आराम से एसी कमरे में सोता है, टीवी पर इंटरव्यू देता है और हम सड़क पर पड़े एख महीने से न्याय की भीख मांग रहे हैं."
धरना देने वाले पहलवानों ने मंगलवार को इंडिया गेट पर तिरंगा व कैंडल मार्च निकाला.
कई राज्यों में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं और अगले साल लोकसभा चुनाव भी आ रहे हैं.
अगर आप इन चुनावों में हिस्सा लेना चाहते हैं और वोट डालना चाहते हैं तो इसके लिए वोटर आईडी बनवाना बेहद ज़रूरी है.
लेकिन ये बनता कैसे है, कौन सा फॉर्म भरना होता है, इसकी क्या प्रक्रिया है? इन सभी सवालों के जवाब आपको देंगी बीबीसी की गेस्ट प्रेजेंटर स्नेहा ज़ावले.
स्नेहा ने समझा एक्सपर्ट्स से और वो आपको समझाएंगी आसान भाषा में. स्नेहा ज़ावले घरेलू हिंसा की सर्वाइवर हैं. स्नेहा की कहानी बीबीसी पहले भी आपके सामने ला चुका है.

इमेज स्रोत, ANI
कांग्रेस नेता राहुल गांधी की ओर से नए पासपोर्ट को लेकर दायर की गई याचिका पर दिल्ली के राउज़ एवेन्यू कोर्ट में अब शुक्रवार को सुनवाई होगी.
बुधवार को कोर्ट ने ये आदेश दिया कि मामले की सुनवाई के लिए 26 मई की तारीख़ तय की जाती है.
संसद की सदस्यता से अयोग्य करार दिए जाने के बाद राहुल गांधी को अपना डिप्लोमैटिक पासपोर्ट सरेंडर करना पड़ा था.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
पोस्ट X समाप्त
नए 'सामान्य पासपोर्ट' के लिए 'अनापत्ति प्रमाणपत्र' जारी कराने के लिए राहुल गांधी ने मंगलवार को अदालत में याचिका दायर की थी.
राहुल गांधी ने आज की सुनवाई में राउज़ एवेन्यू कोर्ट में ये दलील दी कि उनके ख़िलाफ़ कोई आपराधिक मामला लंबित नहीं है इसलिए उनके पक्ष में 'नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट' जारी किया जा सकता है.

इमेज स्रोत, ANI
सुनवाई के दौरान राहुल गांधी की दलील का विरोध करते हुए बीजेपी नेता सुब्रमण्यम स्वामी ने उन्हें नया पासपोर्ट जारी किए जाने का विरोध किया.
बीबीसी के सहयोगी पत्रकार सुचित्र मोहंती के मुताबिक़, सुब्रमण्यम स्वामी ने कहा कि अगर राहुल गांधी को विदेश जाने की इजाजत दी गई तो इससे नेशनल हेराल्ड केस की जांच को नुक़सान पहुंच सकता है.

श्रीनगर में जी-20 टूरिज़्म वर्किंग ग्रुप की बैठक का दूसरा दिन था और सुबह ग्यारह बजे सहयोगी देवाशीष कुमार के साथ हम राजबाग इलाक़े में थे.
देवाशीष कैमरे को सेट करके बीबीसी लंदन के स्टूडियोज़ में लाइन भी चेक कर चुके थे क्योंकि आधे घंटे बाद हमें टीवी लाइव करना था.
जिस कोने में हम खड़े थे वो हमारे होटल की बग़ल में ही था जो एक चलती हुई सड़क है.
तभी दो बख़्तरबंद गाड़ियाँ बग़ल में रुकीं, एके-56 से लैस क़रीब पांच कमांडो उतरे और फिर उतरे उनके इंचार्ज जो जम्मू-कश्मीर पुलिस की वर्दी में थे.

अमित शाह ने कहा है कि नए संसद भवन के उद्घाटन के मौके पर एक ऐतिहासिक परंपरा को पुनर्जीवित होगी. इसे तमिल में सेंगोल कहा जाता है.
सेंगोल 14 अगस्त 1947 को तत्कालीन पीएम जवाहरलाल नेहरू को ब्रिटेन से सत्ता हस्तांतरण का प्रतीक बना था.
गृह मंत्री ने कहा कि सेंगोल ने इतिहास में एक अहम भूमिका निभाई है. इसकी जानकारी पीएम मोदी को मिली तो गहन जांच करवाई गई. फिर निर्णय लिया गया कि इसे (सेंगोल) देश के सामने रखना चाहिए. इसके लिए नए संसद भवन के लोकार्पण के दिन को चुना गया.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
पोस्ट X समाप्त
जापान के हिरोशिमा में जी-7 सम्मेलन आयोजित किया गया. इस दौरान दुनिया के कई बड़े नेता एक दूसरे से मिलते-जुलते नज़र आए.
प्रधानमंत्री मोदी की अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडन से मुलाक़ात भी दिलचस्प दिखी. कई नेताओं की मौजूदगी के बीच बाइडन, मोदी की सीट पर आए और गले मिलते दिखे.
जी-7 सम्मेलन से अलग पीएम मोदी ने ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक से मुलाक़ात की. इस दौरान दोनों एक दूसरे को गले लगाते दिखे.
अलग-अलग देशों के कई नेताओं से मुलाक़ात के बीच पीएम मोदी, यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर ज़ेलेंस्की से भी मिले.

इमेज स्रोत, ANI
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा है कि 28 मई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उन 7 हज़ार श्रमिकों का सम्मान करेंगे, जिन्होंने नए संसद भवन के निर्माण में योगदान दिया है.
देश की 19 विपक्षी पार्टियों ने नए संसद भवन का पीएम मोदी के हाथों उद्घाटन किए जाने के बहिष्कार का एलान किया है.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
पोस्ट X समाप्त, 1
गृहमंत्री ने कहा, "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 28 मई को संसद का नवनिर्मित भवन राष्ट्र को समर्पित करेंगे. इस नई संरचना को रिकॉर्ड समय में बनाने के लिए करीब 7 हज़ार श्रमयोगियों ने अपना योगदान दिया है. इस अवसर पर पीएम सभी श्रमयोगियों का सम्मान भी करेंगे."
विपक्षी पार्टियों के बहिष्कार किए जाने के सवाल पर अमित शाह ने कहा कि "उद्घाटन समारोह के लिए सभी पार्टियों को न्योता दिया गया है."
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
पोस्ट X समाप्त, 2
अमित शाह ने कहा है कि नए संसद भवन के उद्घाटन के मौके पर एक ऐतिहासिक परंपरा को पुनर्जीवित होगी. इसे तमिल में सेंगोल कहा जाता है.
सेंगोल 14 अगस्त 1947 को तत्कालीन पीएम जवाहरलाल नेहरू को ब्रिटेन से सत्ता हस्तांतरण का प्रतीक बना था.
गृह मंत्री ने कहा कि सेंगोल ने इतिहास में एक अहम भूमिका निभाई है. इसकी जानकारी पीएम मोदी को मिली तो गहन जांच करवाई गई. फिर निर्णय लिया गया कि इसे (सेंगोल) देश के सामने रखना चाहिए. इसके लिए नए संसद भवन के लोकार्पण के दिन को चुना गया.

इमेज स्रोत, Harper Collins
(बीबीसीने पिछले हफ़्ते से एकनई साप्ताहिक सिरीज़ शुरूकी है'छोटी उम्र बड़ी ज़िंदगी' जिसमें उन लोगों की कहानी बताई जारही हैजिन्होंने दुनिया में नाम तो बहुत कमाया, लेकिन 40 साल से पहले इस दुनिया को अलविदा कह दिया.दूसरीकड़ी मेंभगत सिंहकी कहानी.)
उनकी फाँसी का समय कुछ असामान्य था. सुबह तड़के न होकर, 23 मार्च की शाम साढ़े सात बजे. सूरज डूब चुका था.
लाहौर जेल के चीफ़ सुपरिंटेंडेंट मेजर पीडी चोपड़ा एक 23 साल के छरहरे युवा और उसके दो साथियों के साथ चलते हुए फाँसी के तख़्ते की तरफ़ बढ़ रहे थे.
ये सारा नज़ारा देख रहे डिप्टी जेल सुपरिंटेंडेंट मोहम्मद अकबर ख़ान बड़ी मुश्किल से अपने आँसू रोकने की कोशिश कर रहे थे.

इमेज स्रोत, ANI
कई विपक्षी पार्टियों ने 28 मई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों नए संसद भवन के उद्घाटन के ख़िलाफ़ मोर्चा खोल दिया है.
कांग्रेस सहित देश की 19 विपक्षी पार्टियों ने एक संयुक्त बयान जारी करते हुए नए संसद भवन का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा उद्घाटन के बहिष्कार करने का फ़ैसला किया है.
पहले तृणमूल कांग्रेस और आम आदमी पार्टी ने इस समारोह का बहिष्कार किया था लेकिन अब इस फे़हरिस्त में आरजेडी, एनसीपी, उद्धव ठाकरे के गुट वाली शिवसेना, डीएमके, सीपीआई का नाम भी जुड़ गया है.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
पोस्ट X समाप्त, 1
हालांकि, भारत राष्ट्रीय पार्टी (बीआरएस) की ओर से कहा गया है कि अभी तक इस समारोह को लेकर पार्टी ने कोई फ़ैसला नहीं किया है.
आरजेडी नेता और बिहार के डिप्टी मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने इस मुद्दे पर मीडिया से कहा, "हम लोगों की सभी से बात हुई है. हम इसका बहिष्कार करेंगे."
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
पोस्ट X समाप्त, 2
उन्होंने कहा, "हमारा मानना है कि राष्ट्रपति जी से उद्घाटन कराया जाना चाहिए था क्योंकि संसद के प्रमुख राष्ट्रपति ही होते हैं. उनसे उद्घाटन न कराना, कहीं न कहीं राष्ट्रपति का अपमान है. हम चाहते हैं कि अभी जो उद्घाटन हो रहा है और इस भवन में पहले सत्र का सभी विपक्षी दल बहिष्कार करें."
इससे पहले राज्यसभा में टीएमसी के नेता डेरेक ओ ब्रायन ने भी इस मामले में ट्वीट किया और कहा कि संसद सिर्फ़ एक इमारत नहीं बल्कि पुरानी परंपराओं, मूल्यों, मिसालों और भारतीय लोकतंत्री की नींव वाली एक संस्था है.
उन्होंने कहा, "पीएम मोदी के लिए रविवार को नए संसद भवन का उद्घाटन केवल मैं, मैं, खुद के बारे में है. इसलिए हमें इससे बाहर रखें."
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
पोस्ट X समाप्त, 3
वहीं, आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने भी कहा कि उद्घाटन समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को आमंत्रित न करना उनका घोर अपमान है.
उन्होंने लिखा, "ये भारत के दलित आदिवासी व वंचित समाज का अपमान है. मोदी जी द्वारा महामहिम राष्ट्रपति को आमंत्रित नहीं करने के विरोध में आम आदमी पार्टी उद्घाटन कार्यक्रम का बहिष्कार करेगी."
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
पोस्ट X समाप्त, 4
विपक्षी पार्टियां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों नए संसद भवन का उद्घाटन का विरोध कर रही हैं.
ये पार्टियां उद्घाटन के लिए 28 मई की तारीख चुने जाने के ख़िलाफ़ भी आवाज़ उठा रही हैं.
28 मई को वीडी सावरकर की जयंती होती है.
लॉकअप शो जीतने वाले कॉमेडियन मुनव्वर फ़ारूक़ी जल्दी ही गाना गाते नज़र आएंगे. मुनव्वर को लोग उनकी कॉमेडी, उनकी शायरी और कंटेट क्रिएशन के लिए जानते हैं.
लेकिन बहुत कम लोगों को ही पता होगा कि जब मुनव्वर मुंबई आए थे तो वो हर दिन 60 रुपये की दिहाड़ी पर काम करते थे.
एक मुश्किल सफ़र के बाद एक बडे़ मुक़ाम पर पहुंचे मुनव्वर फ़ारूकी के साथ बीबीसी संवाददाता विकास त्रिवेदी की ख़ास बातचीत.

इमेज स्रोत, Instagram/iamniteshpandey
मशहूर अभिनेता नितेश पांडे का 51 साल की उम्र में निधन हो गया.
अब तक की जानकारी के आधार पर कहा जा रहा है कि उनकी मौत कार्डियक अरेस्ट की वजह से हुई है.
नितेश पांडे ने कई हिंदी फ़िल्मों और टेलीविज़न सीरियल में काम किया था.

इमेज स्रोत, Instagram/iamniteshpandey
कुछ समय पहले वो चर्चित टीवी सीरियल 'अनुपमा' में भी दिखे थे.
टीवी एक्टर देवेन भोजानी ने नितेश के निधन की ख़बर देते हुए ये बताया कि रात दो बजे कार्डियक अरेस्ट की वजह से अभिनेता की मौत हुई.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
पोस्ट X समाप्त, 1
इससे पहले उन्होंने ओम शांति ओम, दबंग-2, रंगून, खोसला का घोसला, मिकी वायरस जैसी फ़िल्मों में भी अभिनय किया था.
समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार नितेश पांड नाशिक के एक होटल में मृत पाए गए. फिलहाल मौत की वजह हार्ट अटैक बताई जा रही है.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
पोस्ट X समाप्त, 2
लेकिन पुलिस की टीम जाँच के लिए होटल में मौजूद है. नितेश के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है. फिलहाल होटल स्टाफ़ और नितेश के करीबियों से पूछताछ जारी है.