बेंगलुरु: भारी बारिश के बाद विधानसभा के पास अंडरपास में डूबी टैक्सी, युवती की मौत
कर्नाटक के बेंगलुरु में अचानक भारी बारिश से पैदा हुई बाढ़ जैसी स्थिति के बीच एक दर्दनाक घटना सामने आई है.
लाइव कवरेज
दीपक मंडल and स्नेहा
ब्रिटेन: पैसे लेकर पिता होने का झूठा दावा
वीडियो कैप्शन, ब्रिटेन: पैसे लेकर पिता होने का झूठा दावा
बीबीसी इन्वेस्टिगेशन ने एक ऐसे स्कैम का पता लगाया है जहां ब्रितानी पुरुषों को पैसे दिए जाते हैं ताकि वो प्रवासी महिलाओं के बच्चों के पिता होने का दावा कर सकें.
इसका मक़सद इन बच्चों को ब्रितानी नागरिकता दिलाना होता है. साथ ही बच्चों की मां को भी ब्रिटेन में रुकने का ज़रिया मिल जाता है.
जांच में पता चला है कि कुछ ब्रितानी पुरुषों को 10 लाख रुपए तक की रकम नकद दी जा रही है.
ये ग़ैरकानूनी प्रक्रिया सोशल मीडिया पर काफ़ी प्रचलित है.
महबूबा मुफ़्ती ने फिर कहा- विधानसभा चुनाव तब तक नहीं लड़ूंगी...
इमेज स्रोत, ANI
जम्मू और कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री और पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी की नेता महबूबा मुफ़्ती ने एक बार फिर से ये कहा है कि वो विधानसभा चुनाव तब तक नहीं लड़ेंगी जब तक कि संविधान के ख़त्म कर दिए गए अनुच्छेद 370 के प्रावधान को फिर से बहाल न कर दिया जाए.
हालांकि उन्होंने ये भी साफ़ किया कि नजदीकी भविष्य में उन्हें विधानसभा चुनाव की कोई संभावना नहीं दिखती.
वे बेंगलुरु में एक कार्यक्रम को संबोधित कर रही थीं.
उन्होंने कहा, "मैंने तो बोला है कि असेंबली तो मैंने कभी लड़ना नहीं है, जब तक 370 रीस्टोर नहीं होता है. पार्लियामेंट का चुनाव लड़ने के बारे में सोच सकती हूं कि लड़ें न लड़ें, लेकिन मैंने बोला है कि हम असेंबली नहीं लड़ेंगे जब तक कि 370 रीस्टोर नहीं होता है."
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 1
उन्होंने पीडीपी की मौजूदा स्थिति का भी जिक्र किया.
महबूबा मुफ़्ती ने कहा है कि "जहां तक मेरी पार्टी का सवाल है, ये पूरी तरह से टूट गई है, लेकिन कार्यकर्ता मेरे साथ हैं और हम इसे फिर से खड़ा कर रहे हैं."
इससे पहले उन्होंने कहा था, "जब मैंने सदन के सदस्यता की शपथ ली थी, तो वो दो संविधानों के तहत था, जम्मू और कश्मीर का संविधान और भारत का संविधान, एक ही साथ दो झंडों से साथ."
मार्च में दिए इस बयान में महबूबा ने कहा था, "हो सकता है कि बेवकूफ़ाना लगता है, लेकिन ये मेरे लिए भावनात्मक मुद्दा है."
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 2
सीरिया: अरब लीग में वापसी के क्या हैं मायने
वीडियो कैप्शन, सीरिया: अरब लीग में वापसी के क्या हैं मायने
सीरियाई राष्ट्रपति बशर अल-असद का कभी अंतरराष्ट्रीय बिरादरी ने बायकॉट कर दिया था. अरब देशों ने भी उनको अलग-थलग कर दिया था.
वजह थी सीरिया में उन पर लगे मानवाधिकार उल्लंघन के आरोप. उन पर जनसंहार के आरोप भी लगे.
लेकिन अब सीरिया को वापस मुख्यधारा में लाने की तैयारी हो रही है और शुरुआत हुई है अरब लीग से.
तो आख़िर ऐसा क्या हो गया कि बशर अल-असद के ये संगीन कहे जाने वाले गुनाह माफ़ कर दिए गए. इसकी बात कवर स्टोरी में.
पश्चिम बंगाल में टला बड़ा रेल हादसा, चलती ट्रेन से अलग हो गए दो डिब्बे
....में
Author, प्रभाकर मणि तिवारी
पदनाम, कोलकाता से, बीबीसी हिंदी के लिए
इमेज स्रोत, SANJAY DAS
पश्चिम बंगाल के पश्चिम मेदिनीपुर जिले में हावड़ा-पुरी एक्सप्रेस शनिवार देर रात एक बड़े हादसे से बच गई.
हावड़ा से पुरी के लिए रवाना हुई इस ट्रेन की कपलिंग खुल जाने के कारण आखिर के दो डिब्बे पश्चिम मेदिनीपुर जिले के नेकुरसेनी स्टेशन पर चलती ट्रेन से अलग हो गए.
यह हादसा रात करीब एक बजे हुआ. इन दोनों डिब्बों को छोड़ कर ट्रेन कुछ आगे बढ़ गई. झटके से नींद टूटने पर यात्रियों में आतंक फैल गया.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 1
बाद में ट्रेन के गार्ड ने देखा कि आखिर के डिब्बे नहीं हैं तो उन्होंने फौरन उच्चाधिकारियों को इसकी जानकारी दी.
हादसे की खबर मिलते ही रेलवे अधिकारी और खड़गपुर मंडल के इंजीनियर तुरंत मौके पर पहुंच गए. रात से ही ट्रेन के कपलिंग की मरम्मत का काम शुरू हो गया.
हालांकि, काफी प्रयास के बाद भी कपलिंग नहीं जुड़ पाने के कारण रेलवे अधिकारियों ने वैकल्पिक व्यवस्था की. दो नए कोच नेकुरसेनी भेजे गए.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 2
रेलवे ने इस घटना की जांच के आदेश दे दिए हैं.
कुछ यात्रियों ने बताया कि हादसा रात एक बजे के बाद हुआ. उस समय ज्यादातर यात्री सो रहे थे. लेकिन नींद टूटने के बाद दहशत फैल गई.
यात्रियों को तुरंत दोनों खुले डिब्बों से नीचे उतारा गया. इसके बाद उनको नए डिब्बे में लाया गया.
उसके बाद यह ट्रेन करीब पांच घंटे देरी से सुबह छह बजे पुरी के लिए रवाना हुई.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 3
एक यात्री ने बताया कि अगर जल्दी ही गार्ड की नजर इस पर नहीं पड़ती तो कोई बड़ा हादसा हो सकता था.
दक्षिण पूर्व रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी आदित्य चौधरी ने कहा, "यह घटना हावड़ा-पुरी एक्सप्रेस में रात करीब दो बजे हुई. किसी तरह कपलिंग टूटने से दो डिब्बे ट्रेन से अलग हो गए.लेकिन ट्रेन के सुरक्षा गार्ड ने इसे देख लिया."
उन्होंने कहा कि घटना के बाद रेलवे अधिकारी तुरंत मौके के लिए रवाना हो गए.
हालांकि, उन दो डिब्बों की मरम्मत संभव नहीं हो पाई. इसलिए खड़गपुर से नए कोच लाकर यात्रियों को उनमें रवाना किया गया.
क्या लड़कियां अब रेसलर बनने से डरने लगी हैं?
वीडियो कैप्शन, क्या लड़कियां अब रेसलर बनने से डरने लगी हैं?
कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष और भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह के ख़िलाफ़ यौन उत्पीड़न के आरोप हैं.
बहुत से पहलवान जंतर मंतर पर धरना प्रदर्शन कर रहे हैं और उनकी मांग है कि सिंह को गिरफ्तार किया जाए.
लेकिन इस पूरे प्रकरण से उन लड़कियों और किशोरियों के दिलो दिमाग़ पर क्या असर पड़ रहा है, जो आगे चलकर महिला पहलवान बनना चाहती हैं और देश के लिए मेडल जीतना चाहती हैं.
हरियाणा के सोनीपत से बीबीसी संवाददाता बुशरा शेख़ की रिपोर्ट.
उद्धव ठाकरे की पार्टी ने नोटबंदी पर उठाया सवाल, संजय राउत बोले- 'नोटबंदी में किए पीएम के वादों का क्या हुआ?'
इमेज स्रोत, ANI
आरबीआई की ओर से 2000 रुपये के नोट को चलन से बाहर करने के फैसले पर शिवसेना ने सवाल उठाए हैं.
शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) नेता संजय राउत ने कहा, "पीएम ने जब पहली बार नोटबंदी की थी तब उन्होंने कहा था कि इससे भ्रष्टाचार,आतंकवाद, कालाधन, महंगाई कम होगी. इसमें से कुछ भी नहीं हुआ. लोगों का रोजगार गया, भ्रष्टाचार, कालाधन,आतंकवाद बढ़ गया."
पीएम ने ये भी कहा था, "अगर मेरा ये फैसला गलत हुआ तो आप मुझे फांसी पर लटका देना. अब दूसरी बार नोटबंदी कर रहे हैं. देश की अर्थव्यवस्था के साथ इतना घिनौना खिलवाड़ इतिहास में कभी नहीं हुआ होगा."
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त
भारतीय रिज़र्व बैंक ने शुक्रवार को 2000 रुपये के नोटों को सर्कुलेशन से बाहर करने का एलान किया था.
शुक्रवार को जारी अपने बयान में आरबीआई ने कहा है कि ये नोट वैध रहेंगे और 30 सितंबर 2023 तक इन्हें बैंकों में जमा कराया जा सकता है.
बयान में कहा गया है कि लोग 2000 के नोट अपने बैंक खाते में जमा कर सकते हैं या किसी भी बैंक की शाखा में जाकर अपने नोट बदल सकते हैं.
'बागेश्वर बाबा' बिहार में पीछे क्या छोड़ गए?
वीडियो कैप्शन, 'बागेश्वर बाबा' बिहार में पीछे क्या छोड़ गए?
बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री का पटना में पांच दिन लगा दरबार बुधवार को समाप्त हो गया है.
बागेश्वर बाबा अपने पीछे कुछ खुश भक्त, कुछ परेशान और नाराज़ भक्तों को छोड़ गए हैं.
पटना के मुख्य शहर से क़रीब 20 किलोमीटर दूर नौबतपुर में जहां यह दरबार लगा था, वहां अब क्या कुछ दिख रहा है, बीबीसी संवाददाता चंदन कुमार जजवाड़े की रिपोर्ट.
नीतीश कुमार की अरविंद केजरीवाल से दिल्ली में दूसरी मुलाकात
इमेज स्रोत, ANI
इमेज कैप्शन, नीतीश कुमार और अरविंद केजरीवाल
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने रविवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से उनके आवास पर मुलाकात की है.
उनके साथ इस मुलाकात में बिहार के उपमुख्यमंत्री और राष्ट्रीय जनता दल के नेता तेजस्वी यादव भी शामिल थे.
समाचार एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार, पिछले एक महीने के भीतर नीतीश कुमार की अरविंद केजरीवाल से ये दूसरी मुलाकात है.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त
साल 2024 के लोकसभा चुनाव के मद्देनज़र सभी विपक्षी पार्टियों को एक मंच पर लाने की कोशिश के तहत नीतीश कुमार 12 अप्रैल को अरविंद केजरीवाल से उनके घर पर मिले थे.
केजरीवाल ने नीतीश कुमार की कोशिशों का समर्थन किया है और इस मुद्दे पर अपना पूरा समर्थन देने की बात कही है.
इसराइली हमले: बेकसूर भी बने निशाना, आगे क्या होगा?
वीडियो कैप्शन, इसराइली हमले: बेकसूर भी बने निशाना, आगे क्या होगा?
इसराइल ने हाल ही में ग़ज़ा पट्टी पर ताबड़तोड़ हमले किए.
उसने कहा कि इन हमलों में चरमपंथी गुट इस्लामिक जिहाद के लड़ाकों को निशाना बनाया गया.
लेकिन हमलों की ज़द में कई आम लोग भी आ गए.
मानवाधिकार समूहों ने इन हमलों पर चिंता जताई है.
वहीं इसराइल का कहना है कि उसकी आक्रामक कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी.
इस पूरे घटनाक्रम में फ़लस्तीनी गुट हमास बिलकुल ख़ामोश है. इन सब बातों के क्या हैं मायने. देखिए कवर स्टोरी में.
असम सरकार का फरमान- टी-शर्ट, जींस, लेगिंग्स में नहीं आएंगे शिक्षक, ड्रेस कोड जारी
....में
Author, दिलीप कुमार शर्मा
पदनाम, गुवाहाटी से, बीबीसी हिंदी के लिए
इमेज स्रोत, ANI
इमेज कैप्शन, सांकेतिक तस्वीर
असम सरकार ने स्कूलों में शिक्षकों के लिए औपचारिक कपड़े पहनना अनिवार्य कर दिया है.
सरकार ने शनिवार को एक अधिसूचना जारी कर अब से स्कूल शिक्षकों को 'शिष्टाचार' और 'विनम्रता' बनाए रखने के लिए टी-शर्ट, जींस और लेगिंग्स पहनकर स्कूल आने से मना कर दिया है.
सरकार का कहना है कि इस तरह का आदेश जारी करना आवश्यक हो गया था क्योंकि शैक्षणिक संस्थानों के कुछ शिक्षक अपनी पसंद की ड्रेस पहन कर आ रहे थे जो कि "बड़े पैमाने पर जनता द्वारा स्वीकार्य" नहीं लगती है.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त
असम शिक्षा विभाग के सचिव नारायण कोंवर की ओर से जारी इस अधिसूचना में कहा गया है, "पुरुषों के लिए अब औपचारिक शर्ट और पैंट पहनना अनिवार्य होगा, जबकि महिला शिक्षकों को सलवार-सूट, साड़ी और मेखला-चादोर (पारंपरिक असमिया पोशाक) पहनने के लिए कहा गया है."
वर्जित कपड़ों में पुरुषों और महिला शिक्षकों के लिए टी-शर्ट और जींस के साथ महिला शिक्षकों के लिए लेगिंग शामिल हैं.
इस अधिसूचना में यह भी कहा गया कि सभी शिक्षकों को "साफ, विनम्र और सभ्य " दिखने वाले शांत रंगों के कपड़े ही धारण करना है. ऐसे कपड़े नहीं पहनने हैं जो चमकदार दिखे. इसके साथ ही शिक्षकों को कैजुअल और पार्टी परिधानों से सख्ती से परहेज करना होगा.''
इमेज कैप्शन, सांकेतिक तस्वीर
सरकार का कहना है चूंकि एक शिक्षक से विशेष रूप से अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते समय सभी प्रकार की शालीनता का एक उदाहरण होने की उम्मीद की जाती है.
इसलिए एक ड्रेस कोड का पालन करना आवश्यक हो गया है जो कार्यस्थल पर मर्यादा, शालीनता, व्यावसायिकता और उद्देश्य की गंभीरता को दर्शाता हो.
जी-7 सम्मेलन: चीन के बढ़ते असर पर होगी बात?
वीडियो कैप्शन, जी-7 सम्मिट: चीन के बढ़ते असर पर होगी बात?
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन समेत दुनिया भर के कई बड़े नेता जी-7 सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए जापान के हिरोशिमा में इकट्ठा हो रहे हैं.
जी-7 की ये बैठक 19 मई से 21 मई तक चलेगी... पूर्वी एशिया में ज़बर्दस्त तनाव के बीच ये सम्मेलन हो रहा है.
इस क्षेत्र में चीन के बढ़ते असर पर बात हो सकती है.
सुरक्षा तैयारियों को लेकर जापान और अमेरिका कौन से क़दम उठा रहे हैं. देखिए जापान के एक एयरबेस से ये ख़ास रिपोर्ट.
2000 के नोट चलन से बाहर करने पर सचिन पायलट ने उठाए सवाल
....में
Author, मोहर सिंह मीणा
पदनाम, जयपुर से, बीबीसी हिंदी के लिए
इमेज स्रोत, MOHARSINGHMEENA
राजस्थान के पूर्व उप मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने दिल्ली में एक न्यूज़ एजेंसी से बातचीत में दो हज़ार रुपये के नोट वापस लेने की घोषणा पर बीजेपी से सवाल किए हैं.
सचिन पायलट ने कहा, "जब नोटबंदी हुई तब कहा गया था कि काला धन समाप्त होगा. विदेश से धन वापस आएगा लेकिन यह हुआ नहीं."
"अब अचानक सूचना आई कि दो हज़ार रुपये के नोट बंद हो रहे हैं लेकिन इसका आधार क्या? जब इसे लाया गया तो इसका लक्ष्य क्या था और अब बंद किए जा रहे हैं तब इसका लक्ष्य क्या है?"
उन्होंने कहा, "क्योंकि लोगों को बेवजह तकलीफ़ देना सही नहीं है. सरकार ने बिना सोचे समझे जो कदम पहले उठाए थे उसी के रास्ते पर वे अब भी चल रही है."
इमेज स्रोत, Getty Images
भारतीय रिज़र्व बैंक ने हाल ही में दो हज़ार रूपए के नोटों को वापस लेने की घोषणा की है.
बीजेपी इसे भ्रष्टाचार पर सर्जिकल स्ट्राइक बता रही है. जबकि, विपक्ष इस मामले में केंद्र सरकार पर सवाल खड़े कर रहा है.
यूक्रेन ने कहा- बख़मूत पर रूसी प्राइवेट आर्मी वागनर के कब्जे का दावा फ़र्ज़ी
इमेज स्रोत, EPA
रूस की प्राइवेट आर्मी वागनर का कहना है कि उसने यूक्रेनी शहर बख़मूत पर कब्जा कर लिया है.
राष्ट्रपति व्लादीमिर पुतिन ने उनकी इस कथित जीत पर उन्हें बधाई भी दी है, लेकिन यूक्रेन ने इन दावों का जोरदार खंडन किया है.
यूक्रेन के उप रक्षा मंत्री ने इन दावों का खंडन करते हुए कहा है कि वागनर के दावों में कोई दम नहीं है लेकिन उन्होंने माना कि शहर में हालात काफी चिंताजनक है.
बख़मूत में पिछले साल अगस्त से ही भीषण लड़ाई चल रही है. इसे यूक्रेन-रूस जंग की सबसे खूनी लड़ाई कहा जा रहा है. बख़मूत में यूक्रेनी सेना, रूसी सेना और प्राइवेट आर्मी वागनर का कड़ा मुकाबला कर रही है.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त
रूसी प्राइवेट आर्मी वागनर के संस्थापक येवेगेनी प्रिगोज़िन ने सोशल मीडिया पर अपने कुछ लड़ाकों के साथ खींची गई तस्वीरों को शेयर करते हुए दावा किया कि बख़मूत पर उनका कब्जा हो गया है.
वागनर ग्रुप बख़मूत शहर पर हमले का नेतृत्व कर रहा है. उन्हें रूसी फाइटर प्लेन की मदद मिल रही है. इस लड़ाई में रूस के सैनिक बड़ी तादाद में मारे गए और इसे उसके लिए अच्छा रणनीतिक कदम नहीं माना जा रहा है.
राजीव गांधी की पुण्यतिथि, राहुल ने कहा, 'पापा, आप मेरे साथ ही हैं'
इमेज स्रोत, @INCIndia
पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर सोनिया गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने वीर भूमि पहुंच कर उन्हें श्रद्धांजलि दी.
इसके बाद राहुल गांधी और प्रियंका गांधी ने भी राजीव गांधी के समाधि स्थल वीर भूमि पहुंच कर उन्हें श्रद्धांजलि दी.
राहुल गांधी ने राजीव गांधी को याद करते हुए ट्विटर पर लिखा, ''पापा, आप मेरे साथ ही हैं, एक प्रेरणा के रूप में, यादों में, सदा!''
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त
राजीव गांधी की 21 मई, 1991 की रात दस बजकर 21 मिनट पर तमिलनाडु के श्रीपेरंबदूर में एक आत्मघाती हमले में हत्या कर दी गई थी.
पिछले साल सुप्रीम कोर्ट ने राजीव गांधी की हत्या के मामले में उम्रक़ैद की सज़ा काट रहे छह कैदियों को जेल से रिहा कर दिया था.
इमेज स्रोत, @INCIndia
शीर्ष अदालत ने नलिनी और आरपी रविचंद्रन समेत सभी दोषियों की रिहाई का आदेश दे दिया था.
कोर्ट का आदेश आने के एक घंटे बाद ही उम्रक़ैद की सज़ा काट रहे सभी दोषियों को रिहा कर दिया गया.
18 मई को कोर्ट ने संविधान के अनुच्छेद 142 में दी गई असाधारण शक्तियों का हवाला देकर पेरारिवलन को रिहा कर दिया था.
पेरारिवलन राजीव गांधी हत्याकांड में 30 साल उम्र क़ैद की सज़ा काट चुके थे.
हिरोशिमा में मोदी और सुनक की मुलाकात, एफटीए पर सौदेबाजी का जायज़ा लिया
इमेज स्रोत, @narendramodi
जी-7 सम्मेलन में हिस्सा लेने जापान के हिरोशिमा शहर पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक से मुलाकात की.
इस द्विपक्षीय बातचीत के दौरान दोनों देशों के सामरिक रिश्तों पर चर्चा हुई. साथ ही दोनों के बीच एफटीए लागू करने की दिशा में अब तक की प्रगति का जायजा लिया गया.
मोदी ने कहा, ''प्रधानमंत्री ऋषि सुनक से मुलाकात बहुत ही फलदायी थी. हमने व्यापार, नवाचार, विज्ञान और ऐसे अन्य क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर चर्चा की.''
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त
भारत और ब्रिटेन पिछले साल जनवरी से ही एफटीए पर बातचीत कर रहे हैं. एफटीए के बाद दोनों देशों के बीच आपसी व्यापार बढ़कर 34 अरब पाउंड तक पहुंच सकता है.
पिछले महीने एफटीए पर बातचीत का नौवां दौर खत्म हुआ था. ब्रिटेन के सरकारी आंकड़ों के मुताबिक़ भारत 2022 की तीसरी तिमाही तक उसका 12 वां बड़ा ट्रेडिंग पार्टनर था. यह ब्रिटेन के व्यापार का 2.1 फीसदी है.
क्वाड देशों का चीन को संदेश, इंडो-पैसिफिक में शांति और स्थिरता के लिए प्रतिबद्ध
इमेज स्रोत, Getty Images
जी-7 सम्मेलन में हिस्सा लेने जापान के हिरोशिमा पहुंचे क्वाड देशों के नेताओं ने मुलाकात के बाद कहा कि वो इंडो-पैसिफिक क्षेत्र में स्थिरता के लिए प्रतिबद्ध हैं.
क्वाड देशों के नेताओं की ओर से जारी बयान में कहा है कि अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया, जापान और भारत इंडो-पैसिफिक क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए प्रतिबद्ध है.
क्वाड इस इलाके में जोर-जबरदस्ती से यथास्थिति को एकतरफा बदलने के ख़िलाफ़ है. क्वाड नेताओं ने ये बयान जारी कर इशारों में चीन को संदेश दिया है.
इन नेताओं ने इंडो-पैसिफिक क्षेत्र के विवादित इलाकों में बढ़ते सैन्यीकरण पर गंभीर चिंता जताई. उन्होंने कहा कि ऐसा करके कई देशों के सामने बाधाएं खड़ी की जा रही है. इन नेताओं ने वहां समुद्री संसाधन की तलाश को लेकर भी चिंता जताई.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त
चीन लगातार दक्षिण चीन सागर के विवादित इलाकों पर अपना दावा जताता रहा है.
उसने यहां अपने कृत्रिम द्वीप बना लिए हैं. विश्लेषकों का कहना है कि ये सैन्य चौकियां जैसी लग रही हैं.
अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया, जापान और भारत के संगठन क्वाड की बैठक अमेरिकी कर्ज संकट की वजह से आख़िरी वक़्त में टालनी पड़ी थी.
लेकिन अब इन देशों के नेताओं ने हिरोशिमा में ही अपनी बैठक कर ली.
यहां ये सभी नेता जी-7 सम्मेलन में हिस्सा लेने पहुंचे हैं.
जी-7 सम्मेलन: जो बाइडन आज करेंगे यूक्रेन के राष्ट्रपति ज़ेलेंस्की से मुलाकात
इमेज स्रोत, Reuters
जापान के हिरोशिमा शहर में चल रहे जी-7 देशों के सम्मेलन के आखिरी दिन अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन यूक्रेन के राष्ट्रपति व्लोदोमीर ज़ेलेंस्की से मिलेंगे.
जेलेंस्की शनिवार को यहां पहुंचे थे. इससे पहले ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने कहा कि जी-7 यूक्रेन के लोगों के साथ मजबूती से साथ खड़ा है.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त
अमेरिका यूक्रेन को एफ-16 फाइटर प्लेन हासिल करने में मदद करेगा.
ज़ेंलेस्की ने कहा है कि इससे यूक्रेन की सेना की क्षमता काफी बढ़ जाएगी.
नमस्कार! आपका दिन शुभ हो.
ये लाइव पेज 24 घंटे के लिए उपलब्ध रहेगा.
20 मई के लाइव अपडेट्स पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें.