पुतिन को फिर से मनाने में कामयाब रहे अर्दोआन

अर्दोआन ने यूक्रेन-रूस के बीच हुए उस मिरर समझौते को आगे बढ़ाने की घोषणा की है, जिसके तहत यूक्रेन युद्ध के बीच वैश्विक बाज़ारों में अनाज का निर्यात करता है.

लाइव कवरेज

प्रियंका झा and प्रेरणा

  1. भारत को लेकर यूरोप में छिड़ी बहस, जर्मन चांसलर ने किस पर साधा निशाना

  2. पुतिन को फिर से मनाने में कामयाब रहे अर्दोआन

    अर्दोआन

    इमेज स्रोत, Getty Images

    तुर्की के राष्ट्रपति रेचेप तैय्यप अर्दोआन ने यूक्रेन-रूस के बीच हुए उस मिरर समझौते को आगे बढ़ाने की घोषणा की है, जिसके तहत यूक्रेन युद्ध के बीच वैश्विक बाज़ारों में अनाज का निर्यात करता है.

    समाचार एजेंसी एएफ़पी के अनुसार, अर्दोआन ने कहा, ''हमारे देश के प्रयासों, रूसी दोस्तों के समर्थन और यूक्रेनी साथियों के योगदान के साथ, काला सागर अनाज सौदे को दो और महीनों के लिए बढ़ाने का निर्णय लिया गया है.''

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    ''रूस इस बात को लेकर मान गया है कि वह यूक्रेन के दो बंदरगाहों से निकलने वाले जहाज़ों को नहीं रोकेगा.''

    अर्दोआन ने कहा कि ऐसी उम्मीद है कि यह सौदा सभी पक्षों के लिए फ़ायदेमंद होगा.

    उन्होंने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन, यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमीर ज़ेलेंस्की और संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस को समझौते के विस्तार के लिए धन्यवाद भी किया.

    पिछले साल फ़रवरी में रूस के आक्रमण से पहले यूक्रेन दुनिया के प्रमुख अनाज निर्यातकों में से एक था.

    इसे फ़ैसले से युद्ध के बीच यूक्रेन में लाखों टन अनाज को निर्यात करता रहेगा. रूस ने कहा था कि वह समुद्र के रास्ते अनाज की ढुलाई करने वाले मालवाहक जहाजों पर हमले नहीं करेगा.

    वह उन बंदरगाहों पर भी हमले नहीं करेगा, जहाँ से अनाज की सप्लाई हो रही है. संयुक्त राष्ट्र ने इसे ऐतिहासिक समझौता क़रार दिया था. समझौते के तहत यूक्रेन भी कुछ शर्तें मानने को तैयार हो गया था. इसके तहत उसे खाद्यान्न सप्लाई ले जाने वाले जलपोतों की जाँच की अनुमति देनी होगी. जाँच के दौरान यह देखा जाएगा कि कहीं इनके ज़रिए हथियारों की सप्लाई तो नहीं की जा रही है.

    पिछले साल 24 फ़रवरी को रूस के यूक्रेन पर हमले के बाद दुनिया भर में शुरू हुए खाद्यान्न संकट के चलते लाखों लोगों पर भूख का ख़तरा मंडराने लगा था.

  3. पाकिस्तान का हाल भी बाक़ी मुस्लिम देशों की तरह हो जाएगा: इमरान ख़ान

  4. दुनिया में भारतीय संस्कृति का लोहा मनवाने वाले स्वामी विवेकानंद के अनजाने पहलू

  5. रिकॉर्ड 27वीं बार माउंट एवरेस्ट की चढ़ाई करने वाले शेरपा से मिलिए

    नेपाल

    इमेज स्रोत, Getty Images

    नेपाल के एक शेरपा ने रिकॉर्ड 27वीं बार माउंट एवरेस्ट पर चढ़ाई की है.

    शेरपा 8,849 मीटर (29,032 फीट) की चोटी पर रविवार सुबह करीब 9 बजे पहुंचे और नया रिकॉर्ड बनाया.

    समाचार एजेंसी रॉयटर्स के अनुसार, नेपाल के टूरिज्म डिपार्टमेंट के अधिकारी बिज्ञान कोइराला ने बुधवार को इस बात की पुष्टि की है.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    53 साल के कामी रीता शेरपा साल 2014 से लगातार हर साल एवरेस्ट की चढ़ाई कर रहे हैं.

    सबसे पहली बार साल 1994 में उन्होंने एवरेस्ट की चढ़ाई की थी.

    नेपाल और तिब्बत दोनों ही देशों से लोगों ने अब तक एवरेस्ट पर 11,000 से अधिक बार चढ़ाई की है.

    एवरेस्ट पर सबसे पहली बार चढ़ाई साल 1953 में की गई थी.

    पर्वतारोहण के अधिकारियों ने कहा है कि इस दौरान 320 से अधिक लोगों की मौत हो गई है.

    पर्वतारोहण में अपने कौशल के लिए प्रसिद्ध नेपाल और तिब्बत की सीमाओं पर रहने वाले हिमालयी लोगों के एक समूह को शेरपा कहते हैं.

  6. बागेश्वर बाबा की बिहार यात्रा को जेडीयू नेता ने बताया गांधीवाद को ख़त्म करने की साज़िश

    बाबा बागेश्वर

    इमेज स्रोत, FB/BAGESHWARDHAMSARKAROFFICIA

    बीते क़रीब एक हफ़्ते से बिहार पहुंचे बागेश्वर बाबा पर राज्य की सत्ताधारी पार्टी जेडीयू ने पहली बार खुलकर निशाना साधा है.

    बिहार सरकार में वित्त मंत्री विजय कुमार चौधरी का कहना है कि यह गांधीवाद को ख़त्म करने की साज़िश है. इसका साल 2024 या 2025 के चुनाव से कोई लेना-देना नहीं है.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    समाचार एजेंसी पीटीआई से बात करते हुए विजय चौधरी ने कहा कि यह बिहार और पूरे देश से गांधी की विचारधारा को उखाड़ने की साजिश है.

    इससे पहले मंगलवार को आरजेडी प्रमुख लालू यादव ने भी टिप्पणी की थी.

    लालू प्रसाद यादव ने कहा था, ''बाबा बागेश्वर कौन सी चीज़ हैं? बाबा है वो?''

    बागेश्वर बाबा के नाम से मशहूर पंडित धीरेंद्र शास्त्री बिहार की राजधानी पटना के नौबतपुर में बीते 13 मई से 17 मई तक दरबार लगा रहे हैं. आज उनके दरबार का आख़िरी दिन है, लेकिन उनकी इस यात्रा पर जमकर राजनीति हुई.

    बीजेपी ने जहां उनका खुलकर समर्थन किया है, वहीं सांप्रदायिकता और अंधविश्वास फैलाने का आरोप लगाकर कई पार्टियों के नेता उनका विरोध कर रहें हैं.

  7. ब्रेकिंग न्यूज़, प्रिंस हैरी और मेगन की कार का न्यू यॉर्क में ख़तरनाक तरीक़े से पीछा किया गया

    प्रिंस हैरी और मेगन मर्केल

    इमेज स्रोत, Getty Images

    ब्रिटेन के शाही परिवार के प्रिंस हैरी और उनकी पत्नी मेगन मर्केल की कार का अमेरिका में पीछा किया गया है.

    उनके प्रवक्ता ने समाचार एजेंसी रॉयटर्स से कहा है कि ‘ये विनाशकारी साबित हो सकता था.’ प्रवक्ता के मुताबिक प्रिंस हैरी और मेगन मर्केल की कार का लगभग दो घंटे तक पीछा किया गया और इस दौरान हादसा होते होते बचा.

    प्रिंस हैरी और मेगन की तरफ़ से जारी बयान में कहा गया है कि बीती रात न्यू यॉर्क में जब उनकी कार का पीछा गया तब उसमें मेगन की मां डोरिया भी थीं.

    किंग चार्ल्स के राज्याभिषेक के बाद मेगन और हैरी पहली बार किसी सार्वजनिक कार्यक्रम में पहुंचे थे.

    मेगन एमएस फ़ाउंडेशन फॉर विमेन की 50वीं वर्षगांठ पर हो रहे कार्यक्रम में प्रिंस हैरी और अपनी मां के साथ गईं थीं.

    प्रिंस हैरी की मां प्रिसेंज डायना की साल 1997 में पेरिस में एक कार हादसे में दर्दनाक मौत हो गई थी.

    डायना जिस कार में सवार थीं उसका पीछा किया गया था.

    इस हादसे में डायना के पार्टनर डोडी फ़ायेद और कार के ड्राइवर हेनरी पॉल की भी मौत हो गई थी.

  8. दिनभर पूरा दिन पूरी ख़बर मोहन लाल शर्मा और सुमिरन प्रीत कौर के साथ.

  9. हिंदुजा ग्रुप के चेयरमैन एसपी हिंदुजा का लंदन में निधन

    एस.पी जे हिंदुजा

    इमेज स्रोत, Getty Images

    हिंदुजा ग्रुप के चेयरमैन एसपी हिंदुजा का लंदन में निधन हो गया है.

    उनकी उम्र 87 साल थी और वो बीते कुछ समय से बीमार चल रहे थे.

    चार हिंदुजा ब्रदर्स में एसपी हिंदुजा सबसे बड़े थे और उन्होंने ब्रिटेन की नागरिकता ले रखी थी.

    हिंदुजा परिवार के एक प्रवक्ता ने कहा, "गोपीचंद, प्रकाश, अशोक और पूरे हिंदुजा परिवार को आज हमारे परिवार के मुखिया और हिंदुजा समूह के अध्यक्ष एस पी हिंदुजा के निधन की घोषणा करते हुए भारी दुख हो रहा है."

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    हिंदुजा परिवार ब्रिटेन के सबसे अमीर कारोबारी घरानो में से एक है. बोफोर्स घोटाले मामले में हिंदुजा ब्रदर्स का नाम भी सामने आया था.

  10. कर्नाटक सीएम पर कांग्रेस का सस्पेंस: आज की 7 ख़ास बातें

    सिद्धारमैया और डीके शिवकुमार के साथ राहुल गांधी

    इमेज स्रोत, INC

    इमेज कैप्शन, सिद्धारमैया और डीके शिवकुमार के साथ राहुल गांधी

    कर्नाटक के सीएम पर बुधवार शाम तक भी कांग्रेस कोई फ़ैसला नहीं कर सकी है.

    कर्नाटक सीएम की रेस में सबसे आगे चल रहे दो नेता डीके शिवकुमार और सिद्धारमैया दिल्ली में हैं. मगर सीएम कुर्सी किसकी होगी, इस पर स्थिति साफ़ नहीं की गई है.

    आगे पढ़िए, बुधवार यानी 17 मई को क्या कुछ हुआ?

    • डीके शिवकुमार और सिद्धारमैया ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से दिल्ली में मुलाक़ात की.
    • सिद्धारमैया सोमवार से दिल्ली में हैं और डीके शिवकुमार मंगलवार को दिल्ली पहुंचे थे. बुधवार को सिद्धारमैया के घर के बाहर कांग्रेस कार्यकर्ताओं को नाचते, झूमते और पटाखे फोड़ते देखा गया.
    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    • दोनों नेताओं ने राहुल गांधी से भी मुलाकात की और पार्टी ने इन मुलाक़ातों की तस्वीरें भी साझा की.
    • कांग्रेस ने ट्वीट किया- कर्नाटक में मिली प्रचंड जीत के बाद जननायक राहुल गांधी ने शिवकुमार और सिद्धारमैया से मुलाकात की.
    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

    • कर्नाटक कांग्रेस की वर्किंग कमिटी के अध्यक्ष ईश्वर खंड्रे ने कहा, ''मैं कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे जी से मिला और बात की. पार्टी आलाकमान ही तय करेगा कि सीएम कौन होगा. हम लोग पूरी तरह से एकजुट हैं. शाम तक फ़ैसला आ जाएगा.''
    • कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला ने कहा, ''इस समय पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे विचार-विमर्श कर रहे हैं. जब भी कांग्रेस कोई फ़ैसला करेगी हम आपको सूचित करेंगे. अगले 48-72 घंटों में कर्नाटक में हमारी नई कैबिनेट होगी.''
    • कर्नाटक सीएम पद से इस्तीफ़ा दे चुके बासवराज बोम्मई बोले, ''बहुमत मिलने के बावजूद कांग्रेस अभी तक मुख्यमंत्री चेहरे पर मुहर नहीं लगा पाई है. यह पार्टी की अंदरूनी स्थिति को दर्शाता है. राजनीति से ज़्यादा ज़रूरी है लोगों के हितों के लिए काम करना. कांग्रेस को जल्द से जल्द अपना मुख्यमंत्री चुनना चाहिए. ''
  11. आईपीएल 2023: पंजाब के कप्तान शिखर धवन ने जीता टॉस, दिल्ली को बल्लेबाज़ी के लिए बुलाया

    दिल्ली और पंजाब

    इमेज स्रोत, Getty Images

    आईपीएल 2023 में आज (बुधवार को) पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच मैच हो रहा है.

    पंजाब के कप्तान शिखर धवन ने टॉस जीतकर दिल्ली को बल्लेबाज़ी का न्योता दिया है. पंजाब की टीम के लिए आज का मैच बहुत अहम है.

    प्लेऑफ़ की रेस में बने रहने के लिए उन्हें ये मैच जीतना होगा. पंजाब के खाते में अभी 12 अंक हैं और ये टीम आठवें नंबर पर है.

    दिल्ली की टीम पहले ही प्लेऑफ़ की रेस से बाहर हो चुकी है.

  12. इमरान ख़ान बोले- हिरासत से पहले ये शायद मेरा आख़िरी ट्वीट है...

    इमरान ख़ान

    इमेज स्रोत, PTI

    पाकिस्तान के पंजाब प्रांत की सरकार ने देश की मुख्य विपक्षी पार्टी पीटीआई को 24 घंटे का वक़्त दिया है.

    पंजाब के सूचना मंत्री आमिर मीर का कहना है, ''ख़ुफिया सूचना के मुताबिक़ सैन्य प्रतिष्ठानों पर हमला करने वाले 30 से 40 आतंकवादियों ने ज़मान पार्क स्थित इमरान ख़ान के आवास में शरण ली हुई है.''

    इस पर पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान ख़ान ने कहा है कि पुलिस ने उनके घर को चारों तरफ़ से घेर लिया है.

    पीटीआई प्रमुख ने ट्वीट कर लिखा,''अगली हिरासत से पहले शायद मेरा ये आख़िरी ट्वीट है. पुलिस ने मेरे घर को चारों तरफ़ से घेर लिया है.''

    आमिर मीर ने आरोप लगाया, ''शरण लिए हुए लोगों में वो आतंकवादी भी शामिल हैं जिन्होंने जिन्ना हाउस में तोड़फोड़ की और इसे नष्ट कर दिया था.''

    उन्होंने पीटीआई नेतृत्व से अनुरोध किया है कि इन आतंकियों को 24 घंटे के भीतर पंजाब पुलिस को सौंप दिया जाए.

    पुलिस ने एक बार फिर से ज़मान पार्क के बाहर की सड़क पर नाकाबंदी शुरू कर दी है.

    पाकिस्तान पुलिस

    इमेज स्रोत, EPA

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान ख़ान ने कहा है कि पुलिस ने उनके घर को चारों तरफ़ से घेर लिया है.

    पीटीआई प्रमुख ने ट्वीट कर लिखा,''अगली हिरासत से पहले शायद मेरा ये आख़िरी ट्वीट है. पुलिस ने मेरे घर को चारों तरफ़ से घेर लिया है.''

    बुधवार को इस्लामाबाद हाईकोर्ट ने इमरान ख़ान की गिरफ़्तारी पर रोक की डेडलाइन को 31 मई तक के लिए बढ़ा दिया है.

  13. कर्नाटक के अगले मुख्यमंत्री के चुनाव पर बासवराज बोम्मई क्या बोले?

    बासवराज बोम्मई

    इमेज स्रोत, ANI

    कर्नाटक के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफ़ा दे चुके बीजेपी नेता बासवराज बोम्मई ने कहा है कि कर्नाटक के मुख्यमंत्री चेहरे को लेकर जारी दुविधा कांग्रेस की अंदरूनी स्थिति को दर्शाता है.

    समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक़, बोम्मई ने कहा, ''बहुमत मिलने के बावजूद कांग्रेस अभी तक मुख्यमंत्री चेहरे पर मुहर नहीं लगा पाई है. यह पार्टी की अंदरूनी स्थिति को दर्शाता है. राजनीति से ज़्यादा ज़रूरी है लोगों के हितों के लिए काम करना. कांग्रेस को जल्द से जल्द अपना मुख्यमंत्री चुनना चाहिए. ''

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    कर्नाटक चुनाव के परिणामों के बाद बासवराज बोम्मई ने शनिवार को राज्य के राज्यपाल थावर चंद गहलोत को अपना इस्तीफ़ा सौंप दिया था.

    कर्नाटक चुनाव में 135 सीटें जीतने वाली कांग्रेस अभी तक सीएम पद पर फ़ैसला नहीं कर सकी है.

    सीएम पद की रेस में सबसे आगे सिद्धारमैया और डीके शिवकुमार हैं. कांग्रेस प्रवक्ताओं का कहना है कि अगले 48 से 72 घंटों में कर्नाटक में नई कैबिनेट होगी.

  14. जैसलमेर: पाकिस्तान से आए हिंदुओं के घरों पर प्रशासन की कार्रवाई, लेकिन चर्चा टीना डाबी की क्यों?

      • Author, मोहर सिंह मीणा
      • पदनाम, जयपुर से, बीबीसी हिंदी के लिए
    Twitter/Dabi_tina

    इमेज स्रोत, Twitter/Dabi_tina

    इमेज कैप्शन, टीना डाबी

    राजस्थान के जैसलमेर में पाकिस्तान से आए हिंदुओं के घरों पर बुलडोज़र चलाए जाने की ख़बरों के बीच आईएएस अधिकारी टीना डाबी की चर्चा हो रही है.

    टीना डाबी बुधवार को सोशल मीडिया पर भी कुछ वक़्त के लिए टॉप ट्रेंड्स में रहीं.

    दरअसर जैसलमेर में पाकिस्तान से आकर रह रहे हिंदुओं के घरों पर प्रशासन ने बुलडोज़र से कार्रवाई की है.

    प्रशासन का कहना है कि ये कार्रवाई अतिक्रमण को ख़त्म करने के लिए की गई है.

    यूआईटी यानी अर्बन इम्प्रूवमेंट ट्रस्ट के एक अधिकारी ने नाम नहीं छापने की शर्त पर कहा, “कलेक्टर के आदेश पर इस कार्रवाई को अंजाम दिया गया है. यह ज़मीन यूआईटी की है, यहां 28 पाकिस्तानी विस्थापितों ने कच्ची झोपड़ियां बनाई हुई थीं.”

    जैसलमेर के तहसीलदार प्रेम सेहरा ने बीबीसी से कहा है, “पाकिस्तानी से आए हिंदुओं ने अमर सागर के पास यूआईटी की ज़मीन पर 28 जगह कब्जा कर रखा था. बीते पांच अप्रैल को भी कार्रवाई की गई थी. सोमवार को जगहों की पहचान की गई और मंगलवार को बुल्डोजर से अतिक्रमण हटाया है.”

    प्रेम सेहरा ने आरोप लगाया, “पाक विस्थापित ज़मीनों पर इसी तरह झोपड़ी बनाकर या पत्थरों को रखकर कब्जा करते हैं और आगे चलकर दस-बीस हज़ार रुपए में बिना कागज के बेच देते हैं.”

    तहसीलदार सेहरा ने बताया, “जब हम पहले गए तब वहां कोई नहीं था. लेकिन कार्रवाई की भनक लगते ही वहां मंगलवार को लोग आ गए. हालांकि हमने अतिक्रमण हटा दिया है.”

    प्रशासन

    इमेज स्रोत, Chandan Bhati

    गहलोत सरकार पर साधा निशाना

    पाक विस्थापितों के लिए काम करने वाली संस्थान लोक सीमांत संगठन के अध्यक्ष हिंदू सिंह सोढ़ा ने बीबीसी से कहा, “प्रशासन के आरोप निराधार हैं. पाकिस्तान से आए हिंदुओं को नागरिकता नहीं मिलने तक रहने के लिए ज़मीन तक नहीं मिलती. इन लोगों पर प्रशासन गलत तरह से कार्रवाई करता है. हम इस मामले को लेकर गुरुवार को गृह विभाग के अतिरिक्त शासन सचिव से मुलाकात करेंगे.”

    इस मामले में हमने जैसलमेर कलेक्टर टीना डाबी से संपर्क करने की कोशिश की लेकिन ख़बर लिखे जाने तक कोई जवाब नहीं आया है.

    राजस्थान बीजेपी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और विधानसभा में उप नेता प्रतिपक्ष डॉ सतीश पूनिया ने अशोक गहलोत सरकार पर निशाना साधा है.

    डॉ पूनिया ने कहा है, "तुष्टीकरण के सरताज गहलोत सरकार ने पहले जोधपुर और अब जैसलमेर में भी पाक-विस्थापित हिंदू शरणार्थियों के घरों पर बुलडोज़र चलवा कर उन्हें पुनः बेघर कर दिया. इस अमानवीय और असंवेदनशील कृत्य के जरिए मुख्यमंत्री जी न जाने किसे और क्या संदेश देना चाहते हैं. मुखिया जी, तुष्टीकरण की राजनीति बंद करिए और पुनः इन हिंदुओं के बसने की व्यवस्था करिए."

    अप्रैल महीने में जोधपुर के गंगाना में भी क़रीब सवा सौ आबादी के घरों पर भी जोधपुर विकास प्राधिकरण (जेडीए) ने बुलडोज़र चलाया था.

    जेडीए ने उस कार्रवाई को भी सरकारी ज़मीन पर अतिक्रमण बताया था.

  15. चीन ने सेना का मज़ाक उड़ाने वाली कॉमेडी कंपनी पर लगाया इतना जुर्माना

    चीनी सेना

    इमेज स्रोत, Getty Images

    चीन ने अपनी सबसे प्रसिद्ध कॉमेडी कंपनियों में से एक पर दो मिलियन डॉलर यानी लगभग 16 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया है.

    कंपनी पर आरोप है कि कॉमेडी के नाम पर उसने चीन की सेना का मज़ाक उड़ाया और उसे नीचा दिखाया है.

    चीन की इस कंपनी का नाम शंघाई शियाओगुओ कल्चर मीडिया है.

    चीन के अधिकारियों का कहना है कि कंपनी के एक हास्य कलाकार ली हाओशी ने अपने एक्ट में कुत्तों की तुलना चीन की सेना से की.

    कॉमेडियन ली ने स्टैंडअप कॉमेडी में दो कुत्तों और एक गिलहरी का उदाहरण देते हुए कहा था, "उन्होंने दो कुत्तों को एक गिलहरी का पीछा करते हुए देखा और ये उनकी अच्छी कार्यशैली है, दो कुत्ते एक गिलहरी से लड़ रहे हैं और वो निश्चित ही गिलहरी से जंग जीत लेंगे."

    हालांकि कॉमेडी कंपनी ने अपने ऊपर लगे जुर्माने को स्वीकार कर लिया है और कॉमेडिन ली हाओशी को कंपनी से बर्ख़ास्त कर दिया गया है.

  16. कर्नाटक का मुख्यमंत्री कौन होगा? कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला ने दिया ये जवाब

    रणदीप सुरजेवाला

    इमेज स्रोत, Getty Images

    इमेज कैप्शन, कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला

    कांग्रेस नेता और पार्टी के कर्नाटक चुनाव प्रभारी रणदीप सुरजेवाला ने कहा है कि कर्नाटक के अगले मुख्यमंत्री का एलान जल्द होगा.

    मीडिया को संबोधित करते हुए कांग्रेस नेता सुरजेवाला ने कहा, ''इस समय पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे विचार-विमर्श कर रहे हैं. जब भी कांग्रेस कोई फैसला करेगी हम आपको सूचित करेंगे. अगले 48-72 घंटों में कर्नाटक में हमारी नई कैबिनेट होगी.''

    कांग्रेस प्रवक्ता प्रणव झा ने बीबीसी से कहा है, ''18 तारीख़ को शपथग्रहण के बारे में जो प्रचार किया गया है, वो तारीख़ अभी भी तय नहीं है. क्योंकि जो भी सीएम बनेगा, वही अपने शपथग्रहण की तारीख़ तय करेगा.''

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    कांग्रेस नेता ने कहा, ''किसी भी तरह की अफ़वाहों पर ध्यान देने की ज़रूरत नहीं है. सीएम को लेकर चल रही खबरों में कोई सच्‍चाई नहीं है. इसे सच नहीं मानें. बीजेपी गलत ख़बरें फैला रही है. फर्जी नामों पर कृपया चर्चा न करें.''

    बीते कई दिनों से मंथन जारी

    कर्नाटक में कांग्रेस की बड़ी जीत के बावजूद राज्य के अगले मुख्यमंत्री को लेकर पेंच अब भी फंसा हुआ है और इस पर मंथन जारी है.

    इस पद के लिए दो सबसे प्रमुख दावेदारों का नाम सामने आ रहा है- सिद्धारैमया और डीके शिवकुमार.

  17. हिंडनबर्ग- अदानी केस: जांच के लिए सेबी ने मांगा और वक़्त, सुप्रीम कोर्ट ने क्या कहा?

    गौतम अदानी

    इमेज स्रोत, Getty Images

    इमेज कैप्शन, गौतम अदानी

    हिंडनबर्ग रिपोर्ट में अदानी समूह पर लगाए आरोपों की जांच के लिए सुप्रीम कोर्ट ने सेबी को तीन महीने का वक़्त और दिया है.

    सेबी इस मामले की जांच कर रही है.

    सेबी ने सुप्रीम कोर्ट से जांच पूरी करने के लिए छह महीने का वक़्त मांगा था, जिसे सुप्रीम कोर्ट ने ख़ारिज कर दिया.

    चीफ़ जस्टिस ऑफ इंडिया डीवाई चंद्रचूड़ ने सेबी से 14 अगस्त तक जांच रिपोर्ट जमा करने के लिए कहा है.

    सुप्रीम कोर्ट का कहना है कि 14 अगस्त के बाद ये तय किया जाएगा कि सेबी को और वक़्त दिया जाना चाहिए या नहीं.

    इस केस में अगली सुनवाई 11 जुलाई को होगी.

    इससे पहले 2 मार्च को सुप्रीम कोर्ट ने दो महीने के अंदर जांच पूरी करने के लिए कहा था.

    इस डेडलाइन के पूरे होने से तीन दिन पहले 29 अप्रैल को सेबी ने सुप्रीम कोर्ट से और वक़्त मांगा था.

    हिंडनबर्ग रिपोर्ट में अदानी समूह पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए गए थे, जिसे अदानी समूह ने ख़ारिज किया था.

  18. 'गौरी आपसे ज़्यादा क़ाबिल हैं'- ये सुनकर शाहरुख़ ख़ान क्या बोले?

    शाहरुख और गौरी

    इमेज स्रोत, Getty Images

    इमेज कैप्शन, शाहरुख और गौरी

    एक्टर शाहरुख़ ख़ान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर हो रहा है.

    ये वीडियो डिज़ाइनर, प्रोड्यूसर और शाहरुख़ की पत्नी गौरी ख़ान की किताब लॉन्च के दौरान का है.

    किताब लॉन्च के दौरान शाहरुख़ से एक शख़्स सोहेल कहते हैं- गौरी आपसे ज़्यादा क़ाबिल हैं.

    शाहरुख़ इस पर अपने हाज़िरजवाबी वाले अंदाज़ में कहते हैं- मैं दिखने में तुमसे सुंदर हूं.

    इस पर प्रोग्राम में मौजूद वो शख़्स शाहरुख़ से कहते हैं- मैं टैलेंट की बात कर रहा था.

    शाहरुख़ हँसते हुए जवाब देते हैं, ''लुक्स हर काम कर देता है, जब आप मेरी तरह दिखते होगे तो टैलेंट की ज़रूरत किसे है?''

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    शाहरुख़ ने और क्या कहा?

    ''गौरी ने घर, रेस्त्रां, होटल डिजाइन किए. सिर्फ़ मेरे कमरों को छोड़कर गौरी ने सब डिज़ाइन किया. पर कोई बात नहीं, मैं माफ़ कर देने वाला इंसान हूं.''

    मैं और गौरी एक दूसरे को सालों से जानते हैं. कई बार जब आप एक दूसरे को सालों से जानते हैं तो तारीफ़ करना भूल जाते हैं.

    गौरी ने बच्चों को बहुत ख़ूबसूरती से पाला.

    गौरी हमेशा से क्रिएटिव रही हैं.''

  19. मुख्तार अंसारी को किस केस में कोर्ट ने दोषमुक्त किया?

    मुख्तार अंसारी

    इमेज स्रोत, ANI

    उत्तर प्रदेश के बाहुबली नेता मुख्तार अंसारी को यूपी की एमपी-एमएलए कोर्ट ने हत्या के प्रयास की साजिश से जुड़े एक मामले में दोष मुक्त कर दिया है.

    ये मामला 2009 में दर्ज हुआ था. मामला मोहम्मदाबाद के मीर हसन ने दर्ज करवाया था.

    तब 120 बी के तहत मुख्तार अंसारी पर 307 का मामला दर्ज हुआ था.

    मुख्तार अंसारी के वकील लियाकत अली ने मीडिया से कहा, ''मुख्तार 2005 से ही गाज़ीपुर जेल में निरुद्ध थे. ये घटना 2009 की बताई जाती है, जिसमें जेल में रहते हुए उनको अभियुक्त बना दिया गया था. जबकि वो एफआईआर में नामजद भी नहीं थे. इस मामले में आज अदालत में मुख्तार अंसारी को दोषमुक्त कर दिया है.''

  20. जातीय सर्वेक्षण से जुड़ी बिहार सरकार की अर्ज़ी पर सुनवाई से सुप्रीम कोर्ट के जज ने खुद को अलग किया

    सुप्रीम कोर्ट

    इमेज स्रोत, ANI

    सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश संजय करोल ने बिहार में जातीय सर्वेक्षण से जुड़े मामले पर सुनवाई से खुद को अलग कर लिया है.

    पटना हाई कोर्ट ने बिहार सरकार की ओर से कराई जा रही जातीय सर्वेक्षण पर रोक लगा दी थी. इस आदेश को बिहार सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी थी.

    हालांकि, बिहार सरकार इसे जनगणना की बजाय जातीय सर्वेक्षण बताती है. हालांकि, चार मई को पटना हाई कोर्ट ने इस जनगणना बताते हुए कहा कि ये सिर्फ़ केंद्र सरकार ही करवा सकती है. पटना हाई कोर्ट ने सर्वेक्षण पर 3 जुलाई तक के लिए रोक लगा दी थी.

    बीबीसी के सहयोगी सुचित्र मोहंती के अनुसार जस्टिस संजय करोल ने कहा है कि जब इस मामले से जुड़ी कुछ याचिकाओं पर पटना हाई कोर्ट में सुनवाई चल रही थी, उस दौरान कुछ मामलों में वो भी एक पार्टी थे.

    जस्टिस करोल के हटने के बाद अब बिहार सरकार की अपील एक बार फिर से मुख्य न्यायाधीश के पास जाएगी. सीजेआई इस मामले की सुनवाई किसी दूसरी बेंच को देंगे.

    बीते सप्ताह बिहार सरकार ने जातीय जनगणना पर रोक लगाने वाले पटना हाई कोर्ट के फ़ैसले के ख़िलाफ़ सुप्रीम कोर्ट में अपील की थी.

    ये पहली बार नहीं है जब बिहार सरकार के जातीय सर्वेक्षण का मामला सुप्रीम कोर्ट गया हो. इससे पहले जनवरी में भी तीन जनहित याचिकाएं दायर कर के इस सर्वेक्षण को शुरू करने पर रोक लगाने की मांग की गई थी.

    उस समय जस्टिस बीआर गवई और जस्टिस विक्रम नाथ की पीठ ने इन याचिकाओं को ख़ारिज कर दिया था.

    हालांकि, कोर्ट ने याचिकाकर्ताओं को पटना हाई कोर्ट का रुख करने की आज़ादी दी थी.