इमरान ख़ान की गिरफ़्तारी अवैध घोषित, पढ़िए उसके बाद क्या-क्या हुआ

करप्शन से जुड़े एक मामले में इमरान ख़ान को कोर्ट परिसर से मंगलवार को गिरफ्तार किया गया था. सुप्रीम कोर्ट ने इमरान ख़ान से कहा है कि वो इस्लामाबाद हाई कोर्ट जाएं और हाई कोर्ट जो भी फ़ैसला करे, उन्हें स्वीकार करना होगा.

लाइव कवरेज

विकास त्रिवेदी and शुभम किशोर

  1. इमरान ख़ान गिरफ़्तारी से क्या और लोकप्रिय हो जाएंगे?

    वीडियो कैप्शन, क्या गिरफ़्तारी से और लोकप्रिय हो जाएंगे इमरान ख़ान?

    पाकिस्तान में मंगलवार हंगामेदार दिन रहा. ये हंगामा शुरू हुआ पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान ख़ान की गिरफ्तारी के बाद.

    एक करप्शन केस के सिलसिले में इस्लामाबाद में पुलिस ने उन्हें गिरफ़्तार कर लिया. फिर तो इमरान समर्थकों ने कई शहरों में प्रदर्शन और तोड़फोड़ शुरू कर दी.

    इमरान की गिरफ़्तारी से वहां की सियासत में क्या नया भूचाल आ गया है. देखिए कवर स्टोरी में.

  2. सैकड़ों गिरफ़्तारियां, करोड़ों का नुकसान: पाकिस्तान में अब तक क्या कुछ हुआ?

    पाकिस्तान

    इमेज स्रोत, Getty Images

    नौ फरवरी को पाकिस्तान के पूर्व पीएम इमरान ख़ान की गिरफ़्तारी हुई और इसके बाद से पाकिस्तान में हिंसक प्रदर्शन जारी हैं.

    जानिए पाकिस्तान में विरोध प्रदर्शन से जुड़े अहम अपडेट्स.

    • विरोध प्रदर्शनों का दूसरा दिन गुरुवार, अब तक कुल 10 लोगों की मौत.
    • पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ़ (पीटीआई) के नेताओं पर हत्या, डकैती, सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने के केस दर्ज.
    • पीटीआई के सात नेताओं पर मामले दर्ज.
    • 15 करोड़ से ज़्यादा की संपत्ति को नुकसान पहुंचाने का आरोप.
    • पुलिस ने अब तक 1900 लोगों को गिरफ़्तार किया है.
    • पीटीआई अध्यक्ष परवेज इलाही की अंतरिम ज़मानत याचिका ख़ारिज.
    • इमरान ख़ान को आठ दिनों की रिमांड पर नैब यानी नेशनल अकाउंटबिलिटी ब्यूरो को सौंपा गया.
    • पाकिस्तान के पीएम बोले- हिंसा करने वालों को मिलेगी सख़्त सज़ा.
  3. शिवसेना विवाद पर सुप्रीम कोर्ट की संविधान पीठ के फ़ैसले का महाराष्ट्र की सियासत पर क्या होगा असर., जानकारी दे रहे हैं बीबीसी संवाददाता मयूरेश कोण्णूर

  4. बिहारियों पर अपमानजनक टिप्पणी मामले में राज ठाकरे ने बिना शर्त माफ़ी माँगी

      • Author, रवि प्रकाश
      • पदनाम, बीबीसी हिंदी के लिए, रांची से
    राज ठाकरे

    इमेज स्रोत, ANI

    इमेज कैप्शन, राज ठाकरे

    बिहारियों, उत्तर भारतीय लोगों और हिन्दी भाषियों पर कथित अपमानजनक टिप्पणी के एक मामले में महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (एमएनएस) प्रमुख राज ठाकरे ने बिना शर्त माफ़ी माँगी है.

    कोर्ट ने उनका माफ़ीनामा स्वीकार कर लिया है. यह मामला पिछले सोलह साल से अदालती प्रक्रिया में था.

    जमशेदपुर के एक अधिवक्ता सुधीर कुमार पप्पू ने साल 2007 में राज ठाकरे के खिलाफ वहाँ के सोनारी थाने में शिकायत की थी.

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई नहीं किए जाने पर उन्होंने 13 मार्च 2007 को जमशेदपुर के मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी (सीजेएम) की अदालत में शिकायत वाद दर्ज कराया.

    सीजेएम ने यह केस तत्कालीन प्रथम श्रेणी न्यायिक दंडाधिकारी डी सी अवस्थी के कोर्ट में सुनवायी के लिए भेज दिया.

    उस कोर्ट ने इस मामले में संज्ञान लेकर राज ठाकरे को समन जारी किया.

    राज ठाकरे इस समन के खिलाफ झारखंड हाई कोर्ट गए लेकिन उन्हें राहत नहीं मिली.

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

    इसके बाद उन्होंने सितंबर 2011 में दिल्ली हाई कोर्ट की शरण ली.

    दिल्ली हाई कोर्ट ने ये मामला तीस हज़ारी कोर्ट को ट्रांसफ़र कर दिया.

    दिसंबर 2012 में तीस हज़ारी कोर्ट ने भी उनके खिलाफ ग़ैर ज़मानती वारंट जारी कर मुंबई के पुलिस कमिश्नर को पत्र लिखकर राज ठाकरे को गिरफ़्तार करने का आदेश दिया.

    यह मामला तभी से लंबित था.

    छोड़िए X पोस्ट, 3
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 3

    राज ठाकरे ने अंततः अपने अधिवक्ता अनुपम लाल दास के माध्यम से कोर्ट में माफ़ीनामा प्रस्तुत किया.

    कोर्ट ने इसे स्वीकार कर इस मामले को समाप्त करने का आदेश दिया है.

    अधिवक्ता सुधीर कुमार पप्पू ने आरोप लगाया था कि राज ठाकरे ने 9 मार्च 2007 को मुंबई के सायन इलाके में स्थित शणमुखानंद सभागार में बिहारियों, उत्तर भारतीयों और हिन्दी भाषियों पर अपमानजनक टिप्पणी की थी.

    राज ठाकरे तब अपनी पार्टी के स्थापना दिवस समारोह को संबोधित कर रहे थे.

  5. पाकिस्तान: इमरान ख़ान की गिरफ़्तारी से जुड़ी अब तक की बड़ी बातें

    वीडियो कैप्शन, पाकिस्तान: इमरान ख़ान के गिरफ़्तारी से जुड़ी अब तक की बड़ी बातें

    इस्लामाबाद में इमरान ख़ान की गिरफ़्तारी के बाद अलग-अलग हिस्सों में प्रदर्शन हो रहे हैं. इस्लामाबाद में मौजूद बीबीसी संवाददाता शुमाइला जाफ़री पूरा ब्योरा बता रही हैं.

    वहीं लाहौर में बीबीसी संवाददाता अली काज़मी, इमरान ख़ान के घर के बाहर मौजूद हैं.

    इस्लामाबाद हाईकोर्ट में इस मामले पर क्या हुआ इस बारे में वहां मौजूद बीबीसी उर्दू के संवाददाता विस्तार से बता रहे हैं.

  6. धोनी की तारीफ़ में आकाश चोपड़ा बोले- कभी सोचा है....

    धोनी

    इमेज स्रोत, ANI

    महेंद्र सिंह धोनी. वो क्रिकेटर जो जब कहीं भी दिखते हैं तो फैंस की आंखों में चमक आ जाती है.

    आईपीएल के किसी भी मुकाबले के बाद धोनी से जुड़ी कोई न कोई चर्चा ज़रूर होती है.

    आईपीएल-16 में बुधवार को दिल्ली के ख़िलाफ़ मैच में जब चेन्नई सुपर किंग्स के बल्लेबाज़ तेज़ी से रन नहीं बना पा रहे थे, तब 42 की उम्र के क़रीब पहुंचे धोनी 222 की स्ट्राइक से रन बना रहे थे.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    धोनी ने नौ गेंदों में 22 रन बनाए और इसी पारी के चलते चेन्नई की टीम जीत के क़रीब पहुंची.

    मैच ख़त्म होने के बाद धोनी ने कहा, "यही मेरा काम है. मैंने टीम को बताया है कि मुझे यही करना है. मुझे ज़्यादा दौड़ाओ मत. मैं इसी की प्रैक्टिस कर रहा हूं और योगदान देकर ख़ुश हूं."

    अब धोनी की इसी पारी के बाद आकाश चोपड़ा की भी प्रतिक्रिया आई है.

    आकाश चोपड़ा

    इमेज स्रोत, Parveen Negi/The India Today Group via Getty Images

    इमेज कैप्शन, आकाश चोपड़ा

    आकाश चोपड़ा ने ट्वीट किया, "कभी सोचा है कि चेन्नई सुपर किंग्स के साथ ऐसा क्यों नहीं होता? किसी बल्लेबाज़ को बैटिंग ऑर्डर से अलग बैटिंग करने के लिए नहीं कहा जाता. गेंदबाज़ों के रोल भी तय हैं. आप कभी धोनी को बेसिक ग़लतियां करते हुए भी नहीं देखेंगे. धोनी की कमाल की कप्तानी की बात ना भी की जाए, तब भी कई बार मायने ये रखता है कि चीज़ें कितनी सामान्य रखी जाएं और धोनी ऐसा ही करते हैं."

  7. 3डी तकनीक से तैयार फ़िश को क्या खाया जा सकता है?

    वीडियो कैप्शन, क्या 3डी तकनीक से प्रिंटेड फ़िश को खाया जा सकता है

    आने वाले वक़्त में हो सकता है आपके घर से लेकर कपड़े और गहने तक सब कुछ प्रिंट हो जाएं.

    और ऐसा हो रहा है 3D तकनीक के ज़रिए. ये तकनीक जिस तेज़ी से बढ़ रही है आने वाले वक़्त में ऐसा भी होगा कि आपका खाना भी प्रिंट हो जाए.

    वैज्ञानिकों की एक टीम लैब में किस तरह आपकी फ़ेवरेट फ़िश बना रही है. देखिए टिम अलमैन की इस रिपोर्ट में.

  8. एग्ज़िट पोल में बीजेपी की हार का अनुमान: सीएम बोम्मई को याद आए योगी आदित्यनाथ

    सीएम बोम्मई और योगी आदित्यनाथ

    इमेज स्रोत, FB/YOGI

    इमेज कैप्शन, सीएम बोम्मई और योगी आदित्यनाथ

    कर्नाटक विधानसभा चुनाव के नतीजे 13 मई को आएंगे.

    चुनावी नतीजे आने से पहले बुधवार शाम भारतीय समाचार चैनलों ने एग्ज़िट पोल जारी किए.

    ज़्यादातर चैनलों के एग्ज़िट पोल्स में अनुमान लगाया गया है कि कर्नाटक में बीजेपी हार सकती है और कांग्रेस को बहुमत मिल सकता है.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    अब कर्नाटक के सीएम बासवराज बोम्मई ने एग्ज़िट पोल्स पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.

    समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक़, बोम्मई ने कहा, "यूपी में एग्ज़िट पोल ने दिखाया था कि योगी जी वापस नहीं आएंगे लेकिन वो आए. कर्नाटक में भी पिछली बार एग्ज़िट पोल में बीजेपी को 80 और कांग्रेस को 107 सीटें दी गई थीं, लेकिन इसका उल्टा हुआ. ऐसी चीज़ें होती रहती हैं."

    बोम्मई बोले, "एग्ज़िट पोल बहुत छोटे सैंपल पर होते हैं. हमें ग्राउंड्स से जो रिपोर्ट मिल रही हैं, हमें विश्वास है कि हम बहुमत के साथ अपनी सरकार बनाएंगे."

  9. अमेरिका को चकमा देकर भारत ने किया था दूसरा परमाणु परीक्षण

    पोखरन परमाणु बम टेस्ट

    इमेज स्रोत, Har

    एनडीए सरकार के सत्ता में आने के कुछ दिनों के अंदर ही नरसिम्हा राव ने नए प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी से मुलाक़ात कर कहा था, "सामग्री तैयार है. आप आगे बढ़ सकते हैं."

    संसद में विश्वास मत प्राप्त करने के एक पखवाड़े के अंदर ही वाजपेयी ने डॉक्टर कलाम और डॉक्टर चिदंबरम को बुलाकर परमाणु परीक्षण की तैयारी करने के निर्देश दे दिए थे.

    तत्कालीन राष्ट्रपति केआर नारायणन 26 अप्रैल से 10 मई तक दक्षिण अमेरिकी देशों की यात्रा पर निकलने वाले थे. उनसे चुपचाप कहा गया कि वो अपनी यात्रा कुछ दिनों के लिए टाल दें.

    डॉक्टर चिदंबरम की बेटी की शादी 27 अप्रैल को होने वाली थी. उस शादी को भी कुछ दिनों के लिए टाला गया क्योंकि शादी में चिदंबरम की ग़ैर-मौजूदगी से ये संकेत जाता कि कुछ बड़ा होने जा रहा है.

  10. 'द केरला स्टोरी' मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री है या नहीं? नरोत्तम मिश्रा ने बताया

      • Author, शुरैह नियाज़ी
      • पदनाम, बीबीसी हिंदी के लिए, भोपाल से
    गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा

    इमेज स्रोत, Shuraih Niazi

    इमेज कैप्शन, गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा

    फिल्म 'द केरला स्टोरी' टैक्स फ्री है या नहीं? इस एक सवाल से मध्य प्रदेश में भ्रम की स्थिति बनी हुई है.

    पहले मध्य प्रदेश सीएम शिवराज सिंह चौहान ने फ़िल्म के टैक्स फ़्री होने का एलान किया था.

    फिर एक आदेश जारी हुआ, जिसमें ये कहा गया कि फ़िल्म को टैक्स फ्री किए जाने का आदेश वापस ले लिया गया है.

    नरोत्तम मिश्रा

    इमेज स्रोत, ANI

    अब मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने गुरुवार को इस पर प्रतिक्रिया दी है.

    नरोत्तम मिश्रा ने कहा, ''जिन लोगों में भ्रम की स्थिति है, उन सभी से मेरी प्रार्थना है कि किसी भ्रम में ना रहें. द केरला स्टोरी को एमपी के अंदर (टैक्स) फ्री कर दिया गया है. वो फ्री है. फ्री रहेगी. इसलिए कोई फर्जी या वायरल आदेश अगर हो तो उसको नहीं मानें. मुख्यमंत्री ने स्वंय घोषणा की है.''

    नरोत्तम मिश्रा बोले कि फिल्म को टैक्स फ्री करने की घोषणा मुख्यमंत्री ने ख़ुद की थी इसलिए फिल्म आगे भी टैक्स फ्री रहेगी.

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    टैक्स फ्री ना होने का आदेश किसने जारी किया था?

    बुधवार को वाणिज्यिक कर विभाग के उप सचिव आरपी श्रीवास्तव ने एक आदेश जारी किया था, जिसमें 6 मई को जारी टैक्स छूट का आदेश निरस्त किया गया था.

    हालांकि मध्यप्रदेश सिनेमाघर एसोसिएशन ने भी बुधवार को मीडिया से इस बात की पुष्टि की थी कि 'द केरला स्टोरी' फिल्म अब टैक्स फ्री नहीं रहेगी.

    उनका तर्क यही था कि यह एडल्ट मूवी है जिसे टैक्स फ्री नहीं किया जा सकता है, लेकिन अब सरकार ने फिर से उसे टैक्स फ्री करने की बात कही है.

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

    वहीं विपक्षी दल कांग्रेस के मीडिया विभाग के अध्यक्ष केके मिश्रा ने ट्वीट किया था, "वयस्क मूवी 'द केरला स्टोरी' शासन ने की टैक्स फ्री. आज 'बड़े पापा' की फटकार के बाद पूर्व आदेश वापस लिया. बयानवीरों आज के आदेश की पुष्टि करने को लेकर सभी गायब, फोन उठाने को भी तैयार नहीं? मध्य प्रदेश में सरकार है भी या नहीं?"

    दूसरे कांग्रेस नेताओं ने भी सरकार को इस मुद्दे पर घेरा था.

  11. इमरान ख़ान या शहबाज़ शरीफ़: कौन होगा कितना ताक़तवर?

    शहबाज़ शरीफ़

    इमेज स्रोत, FABRICE COFFRINI

    24 मई 2021 की तारीख़ और जगह इस्लामाबाद, ये वो दिन था जब पाकिस्तान की नेशनल असेंबली में विपक्ष के नेता शहबाज़ शरीफ़ ने विपक्षी दलों के नेताओं को डिनर पर बुलाया था.

    इस डिनर के दौरान शहबाज़ शरीफ़ ने सत्ता में मौजूद इमरान ख़ान सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए विपक्षी दलों से एकजुट होने की अपील की थी.

    इस विपक्षी एकजुटता में शहबाज़ शरीफ़ की पार्टी पीएमएल (एन), पीपीपी और जमीयत उलेमा-ए-इस्लाम समेत 10 से अधिक पार्टियां शामिल थीं.

    हालांकि पाकिस्तान डेमोक्रेटिक मूवमेंट (पीडीएम) नाम का ये आंदोलन पहले ही शुरू हो चुका था लेकिन उस दिन से इसने रफ़्तार पकड़नी शुरू की.

  12. शिवसेना के विवाद पर सुप्रीम कोर्ट ने कहा- गवर्नर और स्पीकर दोनों का ही फ़ैसला ग़लत था...

    उद्धव ठाकरे

    इमेज स्रोत, ANI

    शिवसेना के विवाद पर सुप्रीम कोर्ट की संविधान पीठ ने कहा है कि वो उद्धव ठाकरे सरकार को बहाल नहीं कर सकती है क्योंकि उन्होंने बिना फ्लोर टेस्ट के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफ़ा दे दिया था.

    हालांकि सुप्रीम कोर्ट ने ये भी कहा है कि फ्लोर टेस्ट पर गवर्नर का फ़ैसला और व्हिप की नियुक्ति पर स्पीकर का निर्णय, दोनों ही गलत थे.

    सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि महाविकास अघाड़ी की सरकार को वह वापस बहाल नहीं कर सकती है क्योंकि उद्धव ठाकरे ने अपनी मर्जी से इस्तीफ़ा दिया था.

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    सुप्रीम कोर्ट ने कहा, "हम उद्धव ठाकरे के इस्तीफे को खारिज नहीं कर सकते हैं इसलिए महाविकास अघाड़ी सरकार को सत्ता में वापस नहीं लाया जा सकता है."

    शिवसेना विवाद पर सुनवाई के लिए गठित चीफ़ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़, जस्टिस एमआर शाह, जस्टिस कृष्ण मुरारि , जस्टिस हिमा कोहली और जस्टिस पीएस नरसिम्हा की संविधान पीठ ने 14 फरवरी, 2023 को इस मामले पर सुनवाई शुरू की थी और 16 मार्च को इस मामले में फ़ैसला सुरक्षित रखने का आदेश सुनाया गया था.

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

  13. पाकिस्तान में बवाल पर उसके दोस्त चीन की चुप्पी, क्या हैं मायने

    चीनी विदेश मंत्री

    इमेज स्रोत, Getty Images

    पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान ख़ान की गिरफ़्तारी के दो दिन बाद भी देश भर में हिंसक विरोध-विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं.

    पाकिस्तान जिस नए सियासी संकट में समाता दिख रहा है, उस पर उसके सदाबहार दोस्त चीन ने अब तक कोई टिप्पणी नहीं की है.

    अंग्रेज़ी अख़बारद हिन्दूने चीन की चुप्पी पर एक रिपोर्ट प्रकाशित की है. आज की प्रेस रिव्यू में पहली ख़बर के रूप में यही रिपोर्ट पढ़िए.

    चीन की चुप्पी यह बताती है कि वह पाकिस्तान को लेकर क्या नज़रिया रखता है. चीन की चुप्पी को इस रूप में भी देखा जा रहा है कि वह पाकिस्तान की सेना की लाइन से अलग नहीं होना चाहता है.

  14. ब्रेकिंग न्यूज़, दिल्ली सरकार बनाम एलजी: सुप्रीम कोर्ट की संविधान पीठ ने दिया ऐतिहासिक फ़ैसला

    दिल्ली सरकार

    इमेज स्रोत, ANI

    दिल्ली सरकार बनाम एलजी के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने नौकरशाही पर नियंत्रण के मामले में ऐतिहासिक फ़ैसला दिया है.

    सुप्रीम कोर्ट ने साफ़ किया है कि राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र की सरकार के प्रशासनिक अधिकारियों पर दिल्ली की चुनी हुई सरकार का नियंत्रण है और नौकरशाही के ऊपर उसी का कंट्रोल रहेगा.

    सुप्रीम कोर्ट ने ये भी साफ़ किया कि क़ानून व्यवस्था, पुलिस और भूमि के विषय को छोड़कर सेवाओं के मुद्दे पर दिल्ली विधानसभा को विधायी अधिकार होगा.

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    सुप्रीम कोर्ट ने कहा, "अगर अधिकारियों को ये लगता है कि वे सरकार के नियंत्रण से बाहर हैं तो इससे जिम्मेदारी की भावना कमज़ोर पड़ेगी और सरकार पर असर पड़ेगा. अगर अधिकारी मंत्रियों को रिपोर्ट करना बंद कर देंगे और उनके निर्देशों से बंधे हुए नहीं रहेंगे तो सामुदायिक उत्तरदायित्व पर भी असर पड़ेगा."

    शीर्ष अदालत ने कहा कि लेफ्टिनेंट गवर्नर पब्लिक ऑर्डर, पुलिस और ज़मीन के विषय को छोड़कर दिल्ली सरकार के फ़ैसलों को मानने के लिए बाध्य हैं.

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

    इस संविधान पीठ में चीफ़ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़, जस्टिस एमआर शाह, जस्टिस कृष्ण मुरारि, जस्टिस हिमा कोहली और जस्टिस पीएस नरसिम्हा शामिल थे.

    इससे पहले जस्टिस अशोक भूषण की बेंच ने साल 2019 में ये फ़ैसला दिया था कि 'सर्विसेज़' का विषय दिल्ली सरकार के दायरे से बाहर है.

  15. महाराष्ट्र का सत्ता संग्राम: शिंदे और उद्धव में किसकी होगी जीत, आज होगा फ़ैसला

    एकनाथ शिंदे और उद्धव ठाकरे

    इमेज स्रोत, Getty Images

    महाराष्ट्र में शिवसेना से बग़ावत कर बीजेपी के साथ सरकार बनाने वाले एकनाथ शिंदे गुट के 16 विधायकों के भविष्य पर आज सुप्रीम कोर्ट का फ़ैसला आने वाला है. इसी फ़ैसले पर मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की कुर्सी भी टिकी है.

    विधायकों की अयोग्यता वाले मामले में सुप्रीम कोर्ट में पिछले क़रीब 10 महीने से सुनवाई चल रही थी.

    पिछले साल 21 जून को तत्कालीन मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के ख़िलाफ़ उनकी पार्टी के ही 16 विधायकों ने बग़ावत कर दी.

    24 जून को शिवसेना ने इन 16 विधायकों की सदस्यता रद्द करने की मांग विधानसभा के तत्कालीन उपाध्यक्ष नरहरि जिरवाल से की थी.

  16. 'द केरला स्टोरी' हरियाणा में टैक्स फ्री घोषित

    'द केरला स्टोरी'

    इमेज स्रोत, ANI

    इमेज कैप्शन, 'द केरला स्टोरी'

    हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने बुधवार को फ़िल्म 'द केरला स्टोरी' को टैक्स फ्री घोषित कर दिया है.

    उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड जैसे कुछ राज्यों में फ़िल्म को टैक्स फ्री पहले ही घोषित कर दिया गया है.

    मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने बुधवार शाम को इसकी जानकारी दी.

    उन्होंने कहा, "द केरला स्टोरी को हरियाणा में टैक्स फ्री घोषित कर दिया गया है."

    फिल्म की एक्ट्रेस अदा शर्मा ने बताया कि 'द केरला स्टोरी' 12 मई को 37 देशों में रिलीज किया जाएगा.

  17. इमरान ख़ान की गिरफ़्तारी से बिगड़ते पाकिस्तान के हालात, कैसे संभलेगा मुल्क

    वीडियो कैप्शन, इमरान की गिरफ़्तारी से बिगड़ते पाकिस्तान के हालात, कैसे संभलेगा मुल्क

    पाकिस्तान में जो कुछ 9-10 मई को सड़कों पर हुआ ऐसा राजनीतिक हंगामा मुल्क में लंबे समय से नहीं देखा गया.

    सेना भी मान रही है कि उनके ख़िलाफ़ लोगों का गुस्सा इससे पहले इस तरह कभी नहीं दिखा.

    ऐसे में सवाल कई हैं. एक तरफ़ आर्थिक बदहाली से जूझता मुल्क है तो दूसरी तरफ़ गहराता राजनीतिक संकट.

    पाकिस्तान के हालात क्या और ख़राब होंगे? या फिर अगले चुनाव में इमरान और ताक़तवार होकर उभरेंगे. कवर स्टोरी में इसी की बात.

  18. अमेरिका-यूरोप की ना सुनी, रूस से 10 गुना तेल ख़रीद भारत ने बचाए इतने करोड़ रुपये

    रूस, तेल, भारत

    इमेज स्रोत, Reuters

    भारत ने बीते साल 2022 में रूस से दस गुना तेल आयात करके करोड़ों रुपये की बचत की है.

    बैंक ऑफ़ बड़ौदा के मुताबिक़, भारत ने रूस से कच्चा तेल ख़रीदकर पांच बिलियन डॉलर यानी क़रीब 40 हज़ार करोड़ रुपये बचाए हैं.

    भारत ने ये क़दम ऐसे वक़्त में उठाया था जब यूक्रेन पर किए हमले के कारण रूस पर पश्चिमी देशों ने पाबंदी लगाई थी.

    इसके बाद रूस ने युद्ध से पीछे ना हटते हुए चीन और भारत जैसे देशों को कम क़ीमत पर तेल बेचना जारी रखा था.

    2021 में यूक्रेन युद्ध से पहले भारत में मंगाए गए तेल में रूस की हिस्सेदारी महज़ दो फ़ीसदी हुआ करती थी. बैंक ऑफ़ बड़ौदा के मुताबिक़, अब ये हिस्सेदारी 20 फ़ीसदी के क़रीब पहुंच गई है.

    भारत ने बीते साल रूस से जो तेल आयात किया, उससे प्रति टन क़रीब 7300 रुपये की बचत हुई.

    अमेरिका और यूरोप की ओर से दबाव के बावजूद भारत ने रूस से तेल ख़रीदना जारी रखा था. सवाल पूछे जाने पर भारत ने रूस के साथ इस तेल ख़रीद का बचाव भी किया था और यूरोप के देशों को घेरा था.

    जयशंकर अप्रैल 2022 में अमेरिकी विदेश मंत्री और रक्षा मंत्री के साथ वॉशिंगटन में पत्रकारों के सवालों का जवाब दे रहे थे. तब एक पत्रकार ने रूस से भारत के तेल ख़रीदने पर सवाल पूछा था.

    इसके जवाब में एस जयशंकर ने कहा था, ''आप भारत के तेल ख़रीदने से चिंतित हैं, लेकिन यूरोप जितना तेल एक दोपहर में ख़रीदता है, उतना भारत एक महीने में भी नहीं ख़रीदता.''

  19. अमृतसर: स्वर्ण मंदिर के पास फिर हुआ धमाका, पांच लोग गिरफ़्तार

    स्वर्ण मंदिर

    इमेज स्रोत, Getty Images

    इमेज कैप्शन, स्वर्ण मंदिर

    अमृतसर में स्वर्ण मंदिर के पास बुधवार देर रात फिर धमाका हुआ है.

    बीते छह दिनों में ये तीसरी बार है जब स्वर्ण मंदिर के पास हल्का धमाका हुआ है.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    पंजाब पुलिस ने बताया है कि धमाकों के इन मामलों में पांच लोगों को गिरफ़्तार किया गया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है और धमाके वाली जगह को सील कर दिया गया है.

    पंजाब के डीजीपी ने ट्वीट कर दावा किया कि अमृतसर में हुए हल्के धमाकों के केस को सुलझा लिया गया है.

    इन मामलों में पंजाब पुलिस गुरुवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस भी करेगी.

    इन धमाकों में किसी के घायल होने की कोई ख़बर नहीं है.

    पहला धमाका 6 मई, दूसरा 8 मई और तीसरा 10-11 मई की रात को हुआ.

  20. एस जयशंकर क्यों बोले- चीन का मुंह देखना बंद करें

    जयशंकर

    इमेज स्रोत, Getty Images

    भारतीय विदेश मंत्री जयशंकर ने चीन पर एक बार फिर अपनी प्रतिक्रिया दी है.

    जयशंकर ने कहा, ''मुझे लगता है कि हमें समाधान के लिए चीन का रुख़ करना बंद करना चाहिए. चीनी दक्षता के दम पर भारत का विकास नहीं हो सकता. अगर हमें अपनी अर्थव्यवस्था को अलग स्तर पर ले जाना है तो हमें घरेलू स्तर पर बदलाव लाना होगा.''

    एक किताब विमोचन के कार्यक्रम में शिरकत लेते हुए जयशंकर बोले, ''मैं ये नहीं कह रहा कि ये एक रात में हो जाएगा. लेकिन सरकार का हिस्सा होने के नाते मैं कह सकता हूं कि हमें इसे लेकर गंभीर हैं. हमारी प्राथमिकता है कि किस तरह से एक गंभीर उत्पादन सप्लाई चेन तैयार की जाए.''

    जयशंकर ने उस माहौल को बनाने की ओर भी ध्यान दिलाया, जिसमें कारोबारियों और अर्थव्यवस्था में ये भरोसा पैदा किया जा सके कि भारत में उत्पादन करना संभव है.

    जयशंकर ने कहा, ''हर देश को अपने यहां होते उत्पादन और व्यापार का समर्थन करना चाहिए. हमें ख़ुद के खर्च पर दूसरे व्यापारों को देश में मिलती सुविधाओं का आनंद नहीं लेने देना चाहिए.''