इमरान ख़ान की गिरफ़्तारी अवैध घोषित, पढ़िए उसके बाद क्या-क्या हुआ

करप्शन से जुड़े एक मामले में इमरान ख़ान को कोर्ट परिसर से मंगलवार को गिरफ्तार किया गया था. सुप्रीम कोर्ट ने इमरान ख़ान से कहा है कि वो इस्लामाबाद हाई कोर्ट जाएं और हाई कोर्ट जो भी फ़ैसला करे, उन्हें स्वीकार करना होगा.

लाइव कवरेज

विकास त्रिवेदी and शुभम किशोर

  1. इमरान ख़ान की गिरफ़्तारी अवैध घोषित, पढ़िए उसके बाद क्या-क्या हुआ

    इमरान ख़ान

    इमेज स्रोत, ANI

    पाकिस्तान की सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को पूर्व प्रधानमंत्री इमरान ख़ान की गिरफ़्तारी को अवैध क़रार दिया है लेकिन उन्हें घर जाने की इजाज़त नहीं दी.

    दो दिन पहले इमरान ख़ान की गिरफ़्तारी के बाद पूरे पाकिस्तान में भीषण हिंसा और प्रदर्शन शुरू हो गए थे.

    अदालत ने कहा कि शुक्रवार को इस्लामाबाद हाईकोर्ट में पेश होने तक खुद की सुरक्षा के लिए उन्हें कोर्ट की निगरानी में ही पुलिस सुरक्षा में रहना होगा.

    चीफ़ जस्टिस उमर अता बांदियाल ने इमरान ख़ान से कहा कि आपकी गिरफ़्तारी अवैध है इसलिए पूरी प्रक्रिया को शुरू से देखे जाने की ज़रूरत है.

    जस्टिस बांदियाल ने कहा, “हम प्रस्तावित करते हैं कि पेशी के दौरान इस्लामाबाद पुलिस सुरक्षा में रहेगी और उन्हें (इमरान ख़ान) रिश्तेदारों और वक़ीलों के नाम की एक लिस्ट देनी होगी जिनसे वो पुलिस लाइन हेडक्वार्टर में मिलना चाहते हैं.”

    इमरान ख़ान ने कोर्ट से गुज़ारिश की थी कि उन्हें इस्लामाबाद के बाहर अपने फ़ार्म हाउस में वापस जाने की इजाज़त दी जाए.

    इमरान ख़ान के वकील बाबर अवान ने पत्रकारों को बताया कि कोर्ट ने आदेश दिया कि वो सुप्रीम कोर्ट की कस्टडी में रहेंगे और वो अपने क़रीबी लोगों से मिल सकते हैं.

    मंगलवार को उनकी गिरफ़्तारी को चुनौती देने वाली एक याचिका सुप्रीम कोर्ट में दायर की गई थी.

    सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई के दौरान इमरान ख़ान ने कहा कि 'उनके साथ आतंकवादियों' की तरह बर्ताव किया गया.

    बीते दो दिनों में पूरे पाकिस्तान में बड़े पैमाने पर तहरीक -ए-इंसाफ़ पार्टी के समर्थक सड़कों पर उतर पड़े थे.इस दौरान कई इमारतों और वाहनों को आग के हवाले कर दिया गया और कई सड़कों को ब्लॉक कर दिया गया.

    पुलिस और अस्पतालों के अनुसार, इस हिंसा में अब तक 9 लोगों की मौत हो चुकी है और सैकड़ों पुलिसकर्मी घायल हुए हैं.

    पुलिस के मुताबिक पंजाब और ख़ैबर पख़्तूनख्वाह प्रांत में अब तक 2000 लोगों को गिरफ़्तार किया गया है.

    इमरान ख़ान

    सुप्रीम कोर्ट के आदेश में पेंच

    कोर्ट में मौजूद बीबीसी संवाददाता शहज़ाद मलिक ने कहा कि अजीब सा फ़ैसला है. एक तरफ़ तो कहा गया है कि उनको रिहा करते हैं. अदालत ने नैब की कस्टडी को अवैध क़रार दिया है और कहा कि उन्हें फौरी तौर पर रिलीज़ कर दिया जाए.

    फिर अदालत ने कहा कि उन्हें वहीं रखा है जहां नैब अदालत ने भेजा था. अदालत ने कहा कि उनकी सुरक्षा का जिम्मा पुलिस और एटॉर्नी जनरल की होगी.

    इसके बाद अदालत ने कहा कि नैब की ओर जारी अरेस्ट वारंट के विरुद्ध अगर इमरान ख़ान कोई अपील दर्ज करना चाहते हैं तो वो इस्लामाबाद हाई कोर्ट जाएं, जहां से उन्हें गिरफ्तार किया गया था.

    इसमें दिलचस्प बात है कि जिस दिन ख़ान अरेस्ट हुए थे उसी दिन हाई कोर्ट के चीफ़ जस्टिस ने कहा था कि इमरान ख़ान की गिरफ़्तारी का तरीका ग़लत था लेकिन जो गिरफ़्तारी हुई है वो लीगल है.

    अब अगर इमरान शुक्रवार को इस्लामाबाद हाई कोर्ट के चीफ़ जस्टिस की अदालत में जाते हैं तो वो कह देंगे कि इनकी गिरफ़्तारी को तो पहले ही सही करार दे चुके हैं इसलिए ये मामला काफ़ी पेचीदा बना गया है.

    ये तो न रिहा हुए हैं न ही क़ैद में है.

    ये भी साफ़ नहीं है कि वे कल स्वयं हाई कोर्ट जाएंगे या पुलिस उन्हें ले जाएगी.

  2. अशोक गहलोत पर बोलीं वसुंधरा राजे, उनकी तारीफ़ का मक़सद नुकसान पहुंचाना

      • Author, मोहर सिंह मीणा
      • पदनाम, जयपुर से, बीबीसी हिंदी के लिए
    वसुन्धरा राजे

    इमेज स्रोत, ANI

    राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे ने सीएम अशोक गहलोत और सचिन पायलट पर निशाना साधते हुए कहा कि गहलोत उन्हें सबसे बड़ा कांटा मानते हैं.

    वसुंधरा राजे ने कहा, "2003 से लेकर अब तक अशोक गहलोत को कभी बहुमत नहीं मिला, इसलिए वे मुझे अपना सबसे बड़ा शत्रु और अपनी राह का काँटा मानते हैं."

    "उनकी तारीफ़ में मेरे लिए सद्भावना नहीं, दुर्भावना है. जैसे मुख में राम बगल में छुरी. उन्होंने सोच समझ कर मुझे नुक़सान पहुँचाने के लिए ऐसा बोला है. वरना वे तो 20 साल से मेरे ख़िलाफ़ अमर्यादित और आपत्तिजनक भाषा बोलते आ रहे हैं जिसे मैं भूली नहीं हूँ."

    उन्होंने कहा कि, "हमारी संस्कृति में नारी पूजी जाती है पर यहाँ तो जिधर देखो उधर ही महिला पर कीचड़ उछालने की प्रतिस्पर्धा चल रही हैं. एक महिला से इतना डर?"

    मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने वसुंधरा राजे, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष कैलाश मेघवाल और एक बीजेपी विधायक पर संकट के समय उनकी सरकार बचाने में साथ देने की बात कहकर विवाद खड़ा कर दिया था.

    वसुंधरा राजे ने पहली बार कड़े शब्दों में अशोक गहलोत पर सीधा हमला करते हुए अशोक गहलोत के बयान को झूठ और अपने ख़िलाफ़ साज़िश बताया.

  3. इमरान की रिहाई पर बोलीं मरियम नवाज़, चीफ़ जस्टिस आग पर तेल छिड़क रहे हैं

    मरियम

    इमेज स्रोत, Getty Images

    इमरान ख़ान की गिरफ़्तारी को सुप्रीम कोर्ट द्वारा अवैध बताए जाने पर मुस्लिम लीग (नवाज़) की नेता मरियम नवाज़ शरीफ़ ने चीफ़ जस्टिस की आलोचना की है.

    उन्होंने ट्वीट किया है कि 'चीफ़ जस्टिस साहब को आज देश के ख़ज़ाने के 60 अरब हड़पने वाले से मिलकर बहुत ख़ुशी हुई होगी और उससे भी ज़्यादा ख़ुशी उन्हें उस ‘मुजरिम को रिहा करके हुई होगी.'

    मरियम ने लिखा, “मुल्क के सबसे महत्वपूर्ण और संवेदनशील प्रतिष्ठान पर हमलों के सबसे बड़े ज़िम्मेदार चीफ़ जस्टिस हैं जो एक उत्पीड़क की ढाल बने हुए हैं और मुल्क में लगी आग पर तेल छिड़क रहे हैं.”

    “आप चीफ़ जस्टिस का पद छोड़ दें और अपनी सास की तरह तहरीक-ए-इंसाफ़ की सदस्यता ले लें."

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

  4. इमरान ख़ान की रिहाई के आदेश, लेकिन घर जाने की इजाज़त नहीं

    इमरान ख़ान

    सुप्रीम कोर्ट ने इमरान ख़ान के रिहाई के आदेश दिए हैं लेकिन उन्हें आज नहीं छोड़ा जाएगा. उन्हें आज पुलिस लाइन के गेस्ट हाउस में ही रहना होगा.

    वो दस लोगों से मिल पाएंगे जिनमें उनके दोस्त और परिवार के लोग हो सकते हैं. उन्हें कल सुबह इस्लामाबाद हाईकोर्ट में पेश होना है.

    सुप्रीम कोर्ट से ख़ान से घर जाने की इजाज़त मांगी थी, लेकिन कोर्ट ने कहा कि वो उसी गेस्ट में रहें जहां उन्हें गिरफ़्तारी के बाद रखा गया था.

    ख़ान सुप्रीम कोर्ट की देखरेख में वहां रहेंगे. कोर्ट ने कहा कि इससे उनकी सुरक्षा सुनिश्चित होगी.

    छोड़िए YouTube पोस्ट
    Google YouTube सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में Google YouTube से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले Google YouTube cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है. YouTube सामग्री में विज्ञापन हो सकते हैं.

    पोस्ट YouTube समाप्त

  5. दिनभर-पूरा दिन, पूरी ख़बर, प्रेरणा और मोहनलाल शर्मा के साथ

    छोड़िए YouTube पोस्ट
    Google YouTube सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में Google YouTube से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले Google YouTube cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है. YouTube सामग्री में विज्ञापन हो सकते हैं.

    पोस्ट YouTube समाप्त

  6. पाकिस्तानी सुप्रीम कोर्ट ने दिए रिहाई के आदेश, इमरान बोले- हिंसा की ज़िम्मेदारी मेरी नहीं

    हिंसा

    इमेज स्रोत, Getty Images

    पाकिस्तान सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के दौरान इमरान ख़ान ने कोर्ट को बताया कि जब उन्हें इस्लामाबाद हाई कोर्ट से गिरफ्तार किया गया तो 'उन पर लाठियां बरसाई गईं.'

    मुख्य न्यायाधीश ने कहा कि वह चाहते हैं कि इमरान ख़ान उनकी गिरफ्तारी के बाद हुए विरोध प्रदर्शनों की निंदा करें.

    इसपर इमरान ख़ान ने कहा कि उनकी गिरफ्तारी के बाद हुई हिंसक घटनाओं के लिए वह जिम्मेदार नहीं हैं.

    इमरान ख़ान ने कोर्ट से कहा कि उनकी पार्टी चुनाव चाहती है, हिंसा नहीं.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

  7. ब्रेकिंग न्यूज़, आईपीएल: राजस्थान ने टॉस जीता, कोलकाता को बल्लेबाज़ी के लिए बुलाया

    मैच

    इमेज स्रोत, ANI

    आईपीएल में आज 56वां मैच ईडन गार्डन्स में कोलकाता नाइटराइडर्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जाएगा.

    राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी का फ़ैसला किया है.

    इस समय पॉइंट्स टेबल में कोलकाता 11 में से 5 मैच जीतकर छठे और राजस्थान भी 11 में से 5 मैच जीतकर पांचवे स्थान पर बरक़रार है.

  8. ब्रेकिंग न्यूज़, पाकिस्तान के सुप्रीम कोर्ट ने दिया इमरान ख़ान को रिहा करने का आदेश

      • Author, शुमाइला जाफ़री
      • पदनाम, बीबीसी संवाददाता, इस्लामाबाद से
    इमरान ख़ान

    इमेज स्रोत, ANI

    पाकिस्तान के सुप्रीम कोर्ट ने ये फ़ैसला दिया है कि पूर्व प्रधानमंत्री इमरान ख़ान की गिरफ़्तारी अवैध थी.

    सुप्रीम कोर्ट ने इमरान ख़ान को रिहा करने का आदेश दिया है.

    सुप्रीम कोर्ट ने इमरान ख़ान से कहा है कि वो इस्लामाबाद हाई कोर्ट जाएं और हाई कोर्ट जो भी फ़ैसला करे उन्हें स्वीकार करना होगा.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    करप्शन से जुड़े एक मामले में इमरान ख़ान को कोर्ट परिसर से मंगलवार को गिरफ्तार किया गया था.

    उनकी वकीलों ने सुप्रीम कोर्ट में ये दलील रखी थी कि इमरान ख़ान की गिरफ़्तारी अवैध थी.

    इमरान ख़ान की गिरफ़्तारी के बाद पाकिस्तान में विरोध प्रदर्शनों और हिंसक झड़पों का सिलसिला शुरू हो गया था.

  9. ग़ज़ा से इसराइल पर रॉकेट हमला

    वीडियो कैप्शन, गज़ा से इसराइल पर रॉकेट हमला

    इसराइल के प्रधानमंत्री बिन्यामिन नेतन्याहू ने चेतावनी दी है कि फ़लस्तीनी चरमपंथियों ने यदि इसराइल पर हमले तेज़ करने की कोशिश की, तो उन्हें मुंहतोड़ जबाव दिया जाएगा.

    हाल ही में हुए इसराइली हमले में 15 लोग मारे गए थे जिसमें इस्लामिक जिहादी कमांडर्स के साथ महिलाएं और बच्चे भी शामिल थे.

    आशंका है कि फ़लस्तीनी चरमपंथी इसके जबाव में इसराइल पर हमले कर सकते हैं. देखिए बीबीसी संवाददाता टॉम बेटमैन की ये रिपोर्ट.

  10. इमरान खान की गिरफ्तारी के बाद के हालात कमज़ोर पाकिस्तानी अर्थव्यवस्था को कैसे प्रभावित कर रहे हैं?

      • Author, तनवीर मलिक
      • पदनाम, बीबीसी ऊर्दू के लिए
    डॉलर

    इमेज स्रोत, ANI

    पाकिस्तान में मंगलवार को तहरीक-ए-इंसाफ के अध्यक्ष और पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की गिरफ्तारी के बाद विरोध प्रदर्शनों और हिंसक घटनाओं ने देश में राजनीतिक तनाव और संकट को बढ़ा दिया, लेकिन इस स्थिति का असर देश के आर्थिक क्षेत्र पर भी पड़ा.

    अर्थशास्त्रियों के अनुसार, अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष, आईएमएफ के साथ समझौते में देरी के कारण आर्थिक क्षेत्र में स्थिति पहले से ही पतली थी, लेकिन पिछले 48 घंटों में राजनीतिक और सुरक्षा स्थिति ने आग में घी डालने का काम किया है.

    और इसके नकारात्मक प्रभाव के कारण देश के शेयर बाजार में तेज मंदी के रुख के साथ-साथ डॉलर के मुकाबले पाकिस्तानी मुद्रा में ऐतिहासिक गिरावट आई है, जिससे डॉलर वर्तमान में 300 रुपये के सर्वकालिक रिकॉर्ड स्तर पर आ गया है.

    पाकिस्तान

    इमेज स्रोत, Getty Images

    देश में सोने की कीमत भी पिछले 48 घंटों के उच्चतम स्तर पर पहुंच गई है, साथ ही इंटरनेट बंद होने से आर्थिक गतिविधियां भी बुरी तरह प्रभावित हुई हैं.

    देश की अर्थव्यवस्था से जुड़े लोगों और जानकारों के मुताबिक, इमरान खान की गिरफ्तारी के बाद कारोबारियों और निवेशकों के विश्वास में भारी गिरावट आई है, जो पहले से ही बिगड़ती आर्थिक स्थिति के कारण निचले स्तर पर है.

    जानकारों के मुताबिक जहां राजनीतिक हालात से पाकिस्तानी अर्थव्यवस्था प्रभावित हो रही है, वहीं पाकिस्तान के लिए आईएमएफ के कार्यक्रम में और देरी होने से बाजार के भरोसे पर प्रतिकूल असर पड़ा है.

  11. चार पाकिस्तानी प्रधानमंत्रियों को कठघरे में लाने वाला जज

    जज मोहम्मद बशीर

    इमेज स्रोत, Muhammad Hussain Chaudhry

    इमेज कैप्शन, इमरान ख़ान के मामले की सुनवाई करने वाले नेशनल अकाउंटेबिलिटी ब्यूरो (नैब) के जज मोहम्मद बशीर.

    महीनों के तनाव और सियासी रस्साकशी के बाद पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान ख़ान को गिरफ़्तार कर लिया गया है. अब वे पाकिस्तान के नेशनल अकाउंटेबिलिटी ब्यूरो यानी नैब के पास आठ दिन की कस्टडी में हैं.

    उन्हें मंगलवार को इस्लामाबाद हाई कोर्ट के परिसर में अल-क़ादिर यूनिवर्सिटी घोटाला मामले में गिरफ़्तार किया गया है. इस यूनिवर्सिटी को चलाने वाली ट्रस्ट की प्रमुख इमरान ख़ान की पत्नी बुशरा बीबी हैं.

    बुधवार को इस्लामाबाद की पुलिस लाइन्स में एक अस्थाई अदालत बैठी और इमरान ख़ान की सुनवाई हुई.

    केस की सुनवाई कर रहे थे नैब के जज मोहम्मद बशीर.

    नैब के अभियोजकों ने पाकिस्तान तहरीक-ए-इसांफ़ के चेयरमैन इमरान की 14 दिन की रिमांड मांग थी लेकिन जज बशीर ने आठ दिन की ही रिमांड दी.

  12. ब्रेकिंग न्यूज़, नीतीश के साथ भोज के बाद पीएम मोदी से मिले नवीन पटनायक- तीसरे मोर्चे पर कही ये बड़ी बात

    नवीन पटनायक और पीएम मोदी की फाइल फोटो

    इमेज स्रोत, ANI

    इमेज कैप्शन, नवीन पटनायक और पीएम मोदी की फाइल फोटो

    पीएम मोदी से मिलने के बाद ओडिशा के मुख्यमंंत्री नवीन पटनायक ने कहा है कि उन्हें थर्ड फ़्रंट की कोई संभावना फिलहाल नहीं दिख रही है.

    समाचार एजेंसी एएनआई ने एक वीडियो जारी है जिसमें उनके पूछा गया कि क्या थर्ड फ्रंट की कोई उम्मीद है, इस सवाल के जवाब में उन्होंने कहा, "नहीं जहां तक मेरी बात है, अभी नहीं.

    ये पूछे जाने पर कि क्या बीजू जनता दल चुनावों में अकेली उतरेगी, उन्होंने कहा, "हमशा ऐसा ही होता रहा है."

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    नवीन पटनायक मंगलवार को नीतीश कुमार से मिले थे.

    हालांकि दोनों ने कहा था कि गठबंधन को लेकर कोई बात नहीं हुई.

    नीतीश कुमार देशभर में अलग अलग नेताओं से मुलाकात कर रहे हैं.

  13. पाकिस्तान: इमरान ख़ान के घर के पास क्या हो रहा है?

    वीडियो कैप्शन, पाकिस्तान: इमरान ख़ान के घर के पास क्या हो रहा है?

    पाकिस्तान में 9 मई को इमरान ख़ान की गिरफ़्तारी के बाद से कई जगह हिंसा भड़क उठी.

    कई जगहों पर आगजनी की घटनाएं सामने आईं और कई जगहों पर तोड़फोड़ भी हुई है.

    देखिए, इमरान ख़ान की गिरफ़्तारी के एक दिन बाद कैसे हैं हालात?

  14. बिहार में जाति सर्वे पर पटना हाई कोर्ट के फ़ैसले के ख़िलाफ़ राज्य सरकार गई सुप्रीम कोर्ट

    नीतीश कुमार, तेजस्वी यादव

    इमेज स्रोत, ANI

    बिहार में जाति सर्वे के मुद्दे पर पटना हाई कोर्ट के फ़ैसले के ख़िलाफ़ राज्य सरकार ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाज़ा खटखटाया है.

    पटना हाई कोर्ट ने चार मई को बिहार में जाति आधारित सर्वे पर पटना हाई कोर्ट ने तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी थी.

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    हालांकि पटना हाई कोर्ट का फ़ैसला अंतरिम है और इस मामले में उच्च न्यायालय का अंतिम फ़ैसला अभी आना बाक़ी है.

    इस मामले पर पटना हाई कोर्ट अगली सुनवाई 3 जुलाई, 2023 को करेगा.

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

  15. पाकिस्तान: इमरान ख़ान की गिरफ़्तारी के बाद समर्थकों ने सेना पर ऐसा उतारा गुस्सा

    वीडियो कैप्शन, पाकिस्तान: इमरान ख़ान की गिरफ़्तारी के बाद समर्थकों ने सेना पर ऐसा उतारा गुस्सा

    पाकिस्तान में इमरान ख़ान की गिरफ़्तारी के बाद उनके समर्थकों का गुस्सा फूट पड़ा. मंगलवार को कई शहरों में उनके समर्थक सड़कों पर उतर आए.

    इन समर्थकों का गुस्सा ख़ास तौर से पाकिस्तानी सेना पर उतरा.

    गुस्साई भीड़ ने लाहौर में कोर कमांडर के घर पर धावा बोल दिया. लाहौर के अलावा रावलपिंडी में सेना के जनरल हेडक्वॉर्टर में लोग घुस गए.

  16. सुप्रीम कोर्ट के फ़ैसले के बाद बोले केजरीवाल- दिल्ली में बड़े प्रशासनिक बदलाव होंगे

    केजरीवाल

    इमेज स्रोत, ANI

    दिल्ली सरकार बनाम एलजी के मामले में सुप्रीम कोर्ट के नौकरशाही पर नियंत्रण के मामले में ऐतिहासिक फ़ैसले के बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि दिल्ली में अब प्रशासनिक बदलाव होंगे.

    समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक केजरीवाल ने कहा, "आज सुप्रीम कोर्ट का जो आदेश आया है वो दिल्ली की जनता के सहयोग का नतीजा है. अब हमें दिल्ली के लोगों को रिस्पॉन्सिव प्रशासन देना है. अगले कुछ दिनों में दिल्ली में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल होगा."

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    उन्होंने कहा, "जैसे ही हमारी सरकार बनी प्रधानमंत्री ने केंद्र सरकार से एक आदेश पारित कराया कि दिल्ली में काम करने वाले सभी अधिकारियों के ट्रांसफर और नौकरी से संबंधित सभी फैसले दिल्ली सरकार के पास नहीं रहेंगे. यानी अगर कोई रिश्वत ले रहा है तो हम उन्हें निलंबित भी नहीं कर सकते.इस आदेश का इस्तेमाल करके दिल्ली में कामों को जबरदस्ती रोका गया."

    सुप्रीम कोर्ट ने साफ़ किया है कि राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र की सरकार के प्रशासनिक अधिकारियों पर दिल्ली की चुनी हुई सरकार का नियंत्रण है और नौकरशाही के ऊपर उसी का कंट्रोल रहेगा.

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

    सुप्रीम कोर्ट ने ये भी साफ़ किया कि क़ानून व्यवस्था, पुलिस और भूमि के विषय को छोड़कर सेवाओं के मुद्दे पर दिल्ली विधानसभा को विधायी अधिकार होगा.

  17. मणिपुर हिंसा: बिहार लौटे छात्रों ने बताया आंखो-देखा हाल

    वीडियो कैप्शन, मणिपुर हिंसा: बिहार लौटे छात्रों ने बताया आंखो-देखा हाल

    मणिपुर में हुई हिंसा में कई लोगों की मौत हो चुकी है. इस हिंसा के बाद बिहार के कई छात्र वहां फ़ंस गए थे.

    कई दिनों के बाद कुछ छात्र किसी तरह वहां से वापस आने में सफ़ल रहे.

    इन छात्रों ने बीबीसी संवाददाता चंदन जजवाड़े से बातचीत में बताया कि हिंसा के दौरान वहां क्या हो रहा था.

  18. ब्रेकिंग न्यूज़, पाकिस्तान के सुप्रीम कोर्ट का फरमान- इमरान ख़ान को एक घंटे में अदालत में पेश करें...

    पाकिस्तान

    इमेज स्रोत, ANI

    पाकिस्तान के सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश ने आदेश दिया है कि तहरीक-ए-इंसाफ के अध्यक्ष इमरान खान को एक घंटे के भीतर अदालत में पेश किया जाए.

    इमरान खान की गिरफ्तारी के ख़िलाफ सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई चल रही है और तीन सदस्यीय बेंच की ओर से पीटीआई के वकीलों, एनएबी के अभियोजक और अटॉर्नी जनरल से सवाल पूछे जा रहे हैं.

    इससे पहले, एनएबी के अभियोजक जनरल असगर हैदर अदालत के आदेश पर पेश हुए और कहा कि उनके मन में न्यायपालिका के लिए बहुत सम्मान है, जिस पर न्यायमूर्ति अतहर मिनुल्लाह ने टिप्पणी की कि इतने लंबे समय के बाद भी एनएबी ने कोई सबक नहीं सीखा है.

    पाकिस्तान के सुप्रीम कोर्ट

    इमेज स्रोत, Getty Images

    इमेज कैप्शन, पाकिस्तान के सुप्रीम कोर्ट

    उन्होंने कहा कि 'एनएबी पर राजनीतिक इंजीनियरिंग करने का भी आरोप है और एनएबी की कई कार्रवाइयों से देश को अपूरणीय क्षति हुई है.

    उन्होंने पूछा कि क्या एनएबी को इमरान खान को गिरफ्तार करने से पहले रजिस्ट्रार से इजाजत नहीं लेनी चाहिए थी.

  19. इमरान ख़ान की गिरफ़्तारी पर क्या बोले पाकिस्तान के लोग

    वीडियो कैप्शन, इमरान ख़ान की गिरफ़्तारी पर क्या बोले पाकिस्तान के लोग

    पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान ख़ान को मंगलवार को पाकिस्तानी रेंजर्स ने गिरफ़्तार कर लिया.

    इमरान ख़ान की गिरफ़्तारी पर नैब ने बयान जारी करते हुए बताया है कि उन्हें नैब अध्यादेश और क़ानून के तहत गिरफ़्तार किया गया है.

    लेकिन इस गिरफ़्तारी के बाद पाकिस्तान के कई शहरों में हिंसा देखने को मिली और इमरान ख़ान के समर्थक बेहद नाराज़ हैं.

  20. बीजेपी में शामिल हुए जेडीयू के पूर्व अध्यक्ष आरसीपी सिंह, कहा- नीतीश कुमार ने कितनी बार...

    आरसीपी सिंह

    इमेज स्रोत, ANI

    पूर्व केंद्रीय मंत्री और जनता दल (यूनाइडेट) के अध्यक्ष आरसीपी सिंह ने दिल्ली में बीजेपी की सदस्यता ले ली है.

    सदस्यता लेने के बाद उन्होंने कहा, "नीतीश कुमार को सब पीएम कहते हैं. मैंने भी उन्हें कहा कि आप पीएम थे, पीएम हैं और पीएम रहेंगे. पीएम मतलब पल्टीमार. उन्होंने कितनी बार विश्वासघात किया है."

    उन्होंने कहा कि अगर देश में काम नहीं हो रहा है तो "नीतिश बाबू ये बताएं कि भारत कैसे दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है. ये कैसे हुआ...ज़रा सोचिए कि देश कहां चला गया और बिहार आज भी कहां है."

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    उन्होंने कहा कि नीतिश कुमार "कुर्सी के लिए सारे काम करते हैं."

    उन्होंने कहा कि बिहार की हालत 2005 से भी ज़्यादा ख़राब हो गई.

    उन्होंने कहा, "वो कहते हैं कि वो विपक्ष को एकजुट कर रहे हैं, 2019 में भी विपक्षी एकता की बात की थी, लेकिन आप क्या एकता करेंगे, आपका नेता कौन है, बिना नेता कोई एकता होती है क्या. "

    आरसीपी सिंह ने पिछले साल जेडीयू के इस्तीफ़ा दिया था.