चीन में अमेरिका के राजदूत से मिले चीनी विदेश मंत्री, क्या बहाल होगी द्विपक्षीय बातचीत

चीन के विदेश मंत्री चिन गांग, देश में अमेरिका के राजदूत निकोलस बर्न्स से मिले हैं. इस दौरान उन्होंने अमेरिका की चीन के प्रति नीति की कड़ी आलोचना की है.

लाइव कवरेज

कुमारी स्नेहा and अभिनव गोयल

  1. टिल्लू ताजपुरिया मर्डर केस में हाई कोर्ट ने तिहाड़ जेल प्रशासन को लगाई फटकार

    टिल्लू ताजपुरिया

    इमेज स्रोत, ANI

    दिल्ली की तिहाड़ जेल में गैंगस्टर टिल्लू ताजपुरिया की हत्या के मामले में दिल्ली हाई कोर्ट ने जेल प्रशासन को कड़ी फटकार लगाई है और इसे पूरी तरह से अस्वीकार्य बताया है.

    हाई कोर्ट ने जेल प्रशासन से पूछा है कि जब घटना सीसीटीवी कैमरों में दिख रही थी तो उसने इसे रोकने के लिए कोई कार्रवाई क्यों नहीं की?

    इसके साथ ही दिल्ली हाई कोर्ट ने जेल प्रशासन से तिहाड़ परिसर में 'चार चाकू' बरामद करने को लेकर भी सवाल पूछे हैं.

    हाई कोर्ट ने जेल प्रशासन से स्टेटस रिपोर्ट मांगी है और जेल अधीक्षक को अगली सुनवाई पर व्यक्तिगत रूप से कोर्ट में मौजूद रहने को कहा है.

    ग़ौरतलब है कि बीते मंगलवार को तिहाड़ की 8 नंबर जेल में गैंगस्टर सुनील बालयान उर्फ़ टिल्लू ताजपुरिया की नुकीले लोहे के हथियारों को घोंपकर हत्या कर दी गई थी.

    तिहाड़ में हुई इस घटना को जितेंद्र गोगी की मौत का बदला बताया जा रहा है. साल 2021 में रोहिणी कोर्ट में गोगी की गोलियां मारकर हत्या कर दी गई थी.

  2. रूस का यह इनकार, भारत के लिए कितना बड़ा झटका, अब क्या है रास्ता

    पुतिन

    इमेज स्रोत, Getty Images

    भारत और रूस ने आपसी कारोबार रुपए में करने पर बातचीत रोक दी है.

    यूक्रेन युद्ध के बाद रूस से भारी मात्रा में कच्चा तेल और कोयला ख़रीद रहे भारत को इस बातचीत के पटरी पर उतरने से झटका लग सकता है.

    दरअसल रूस के पास रुपयों का अंबार लग गया है और अब ये उसके लिए समस्या बन गई है.

    चूँकि रूस के लिए रुपए को दूसरी करेंसी में बदलने की लागत बढ़ती जा रही है, इसलिए वो रुपए में पेमेंट लेने से इनकार कर रहा है.

    नीचे लिंक पर क्लिक करके पढ़ें पूरी ख़बर...

  3. शहबाज़ शरीफ़ ने क्यों कहा इमरान ख़ान आईएसआई अफ़सरों के ख़िलाफ़ नहीं बोल सकते

    शहबाज़ शरीफ़

    इमेज स्रोत, PMO

    पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज़ शरीफ़ ने कहा है कि पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ़ के चैयरमेन इमरान ख़ान की ओर से मेजर जनरल फ़ैसल नसीर और दूसरे इंटेलिजेंस अफ़सरों के ख़िलाफ़ सुबूतों के बग़ैर आरोप की अनुमति नहीं दी जाएगी और न ही इसे स्वीकार किया जाएगा.

    ट्विटर पर शहबाज़ शरीफ़ ने लिखा, “मामूली राजनीतिक फ़ायदे के लिए पाकिस्तान आर्मी और इंटेलिजेंस एजेंसी को बदनाम करने और धमकियां देने का इमरान नियाज़ी का तरीक़ा बेहद निंदनीय है.”

    “जनरल फ़ैसल नसीर और हमारी इंटेलिजेंस एजेंसी के अफ़सरों के ख़िलाफ़ बिना किसी सुबूत को आरोप लगाने की अनुमति नहीं दी जा सकती और इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.”

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    वहीं पंजाब के अंतरिम मुख्यमंत्री मोहसिन नक़वी ने भी ट्वीट किया कि ‘हम पंजाब में संस्थानों और इंटेलिजेंस एजेंसियों को दी जाने वाली धमकियां बर्दाश्त नहीं करेंगे.’

    “क़ानून अपना काम करेगा और दोषियों को क़ानून के अनुसार जवाबदेह ठहराया जाएगा.”

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

    पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इरमान ख़ान ने शीर्ष आईएसआई अफ़सर मेजर जनरल फ़ैसल नसीर पर आरोप लगाया था कि उन्होंने उनको दो बार जान से मारने की कोशिश की थी और वो वरिष्ठ पत्रकार अरशद शरीफ़ की हत्या में शामिल थे.

  4. यूट्यूबर मनीष कश्यप को एनएसए मामले में सुप्रीम कोर्ट ने नहीं दी राहत

    मनीष कश्यप

    इमेज स्रोत, ANI

    सुप्रीम कोर्ट ने बिहार के चर्चित यूट्यूबर मनीष कश्यप को राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (एनएसए) मामले में राहत देने से इनकार कर दिया है.

    लाइव लॉ के मुताबिक कोर्ट ने उस याचिका को भी खारिज कर दिया है जिसमें मनीष कश्यप ने बिहार और तमिलनाडु में दर्ज एफआईआर को एक साथ जोड़ने की मांग की थी.

    मनीष कश्यप पर बिहार के मज़दूरों की पिटाई का फर्ज़ी वीडियो शेयर करने का आरोप है. इस मामले में तमिलनाडु पुलिस ने एनएसए लगाया है.

    याचिका पर सुनवाई मुख्य न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़, जस्टिस पीएस नरसिम्हा और जस्टिस जेबी परदीवाला की बेंच ने की.

    बेंच ने कहा, "तमिलनाडु एक स्थिर राज्य है. आप अशांति फैलाने के लिए कुछ भी प्रसारित कर रहे हैं...हम इस पर विचार नहीं कर सकते."

  5. वसुंधरा राजे ने कहा- जितना अपमान गहलोत ने किया कोई नहीं कर सकता

      • Author, मोहर सिंह मीणा
      • पदनाम, जयपुर से, बीबीसी हिंदी के लिए
    राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे

    इमेज स्रोत, @VasundharaBJP

    इमेज कैप्शन, राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे

    राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बयान पर बीजेपी नेता और राज्य की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने पलटवार किया है.

    मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने रविवार को बीजेपी के वरिष्ठ नेता और भारत के गृह मंत्री अमित शाह पर सरकार गिराने के आरोप लगाए थे.

    अशोक गहलोत ने कहा कि वसुंधरा राजे ने हमारी सरकार को गिरने से बचाने में मदद की.

    गहलोत के बयान पर पलटवार करते हुए सूबे की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने बयान जारी कर कहा, "मुख्यमंत्री के द्वारा मेरी तारीफ़ करना मेरे ख़िलाफ़ उनका एक बड़ा षड्यंत्र है. मेरा जितना जीवन में अपमान गहलोत ने किया कोई कर ही नहीं सकता."

    उन्होंने कहा, "वह 2023 के चुनाव में होने वाली ऐतिहासिक हार से बचने के लिए ऐसी मनगढ़ंत कहानियाँ गढ़ रहे हैं, जो दुर्भाग्यपूर्ण है, पर उनकी ये चाल कामयाब होने वाली नहीं है."

    वसुंधरा राजे ने कहा, "यदि उनके विधायकों ने पैसा लिया है तो वह एफआईआर दर्ज करवाएं. उन्होंने उन गृह मंत्री अमित शाह पर आरोप लगाया है, जिनकी ईमानदारी और सत्यनिष्ठा सर्व विदित है."

    वसुंधरा राजे

    इमेज स्रोत, BBC/MOHARSINGHMEENA

    वसुंधरा राजे ने कहा, "रिश्वत लेना और देना दोनों अपराध हैं, यदि उनके विधायकों ने पैसा लिया है तो एफआईआर दर्ज करवाएँ."

    "सच तो यह है कि अपनी ही पार्टी में हो रही बग़ावत और रसातल में जाते जनाधार के कारण बौखलाहट में उन्होंने ऐसे अमर्यादित और असत्य आरोप लगाए हैं."

    पूर्व सीएम राजे ने जारी किए बयान में कहा है, "विधायकों की ख़रीद-फ़रोख़्त की जहाँ तक बात है, इसके महारथी तो खुद अशोक गहलोत हैं."

    "जिन्होंने 2008 और 2018 में अल्पमत में होने के कारण ऐसा किया था. उस वक्त न भाजपा को बहुमत मिला था और न ही कांग्रेस को."

    "उस समय चाहते तो हम भी सरकार बना सकते थे, पर यह भाजपा के सिद्धांतों के ख़िलाफ़ था."

    "इसके विपरीत गहलोत ने अपने लेन-देन के माध्यम से विधायकों की व्यवस्था कर दोनों समय सरकार बनाई थी."

  6. ब्रेकिंग न्यूज़, राजस्थान में भारतीय वायुसेना का मिग-21 क्रैश, तीन लोगों की मौत

      • Author, मोहर सिंह मीणा
      • पदनाम, जयपुर से, बीबीसी हिंदी के लिए
    भारतीय वायुसेना का हेलीकॉप्टर क्रैश

    इमेज स्रोत, BBC/MOHARSINGHMEENA

    राजस्थान के हनुमानगढ़ में भारतीय वायुसेना का मिग-21 लड़ाकू विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया है.

    भारतीय वायुसेना के मुताबिक पायलट ने मिग-21 के क्रैश होने से पहले ही खुद को सुरक्षित बाहर निकाल लिया था.

    यह लड़ाकू विमान बहलोल नगर इलाके में एक घर पर गिरा.

    हनुमानगढ़ ज़िले के पुलिस अधीक्षक(एसपी) सुधीर चौधरी ने बीबीसी से फ़ोन पर बातचीत में कहा, "प्लेन क्रैश में तीन लोगों की मौत हो गई है और तीन लोग घायल हैं. पायलट सुरक्षित है."

    वायुसेना ने दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए जांच बैठाई है.

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

  7. पेरू में सोने की खदान में लगी आग, 27 लोगों की मौत

    खदान में आग लगने से कम से कम 27 लोगों की मौत

    इमेज स्रोत, AFP

    पेरू में ज़मीन से क़रीब 100 मीटर नीचे सोने की खदान में आग लगने से कम से कम 27 लोगों की मौत हो गई है.

    समाचार एजेंसी एपी के मुताबिक़ खनन कंपनी यानाक्विहुआ ने एक बयान में कहा कि शुक्रवार देर रात या शनिवार तड़के हुई दुर्घटना के बाद कुल 175 श्रमिकों को सुरक्षित निकाल लिया गया है.

    बयान में कहा गया है कि मरने वाले 27 लोग एक ठेकेदार के लिए काम करते थे जो खनन का काम करते हैं.

    सरकारी अधिकारियों का कहना है कि घटना की जांच की जा रही है. वहीं कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि दक्षिण अमेरिका के अरेक्विपा क्षेत्र में मौजूद खदान में आग शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी.

    खदान में आग लगने से कम से कम 27 लोगों की मौत

    इमेज स्रोत, AFP

    स्थानीय सरकार ने एक बयान में कहा है कि खदान से नजदीकी पुलिस स्टेशन की दूरी 90 मिनट की है. इतना ही नहीं नजदीकी शहर भी खदान से कई किलोमीटर दूर है. यही वजह है कि आपातकालीन बचाव अभियान को चलाने में मुश्किल आई.

    पेरू दुनिया के सबसे बड़े सोने के उत्पादकों में से एक है, जो हर साल 100 टन से ज्यादा सोने का उत्पादन करता है. यह दुनिया के सालाना उत्पादन का चार प्रतिशत है.

  8. दिल्ली यूनिवर्सिटी के एडहॉक शिक्षकों में दहशत का माहौल क्यों?

  9. सुकमा में मुठभेड़, पुलिस ने माओवादी कमांडर को मारने का दावा किया

      • Author, आलोक पुतुल, रायपुर से बीबीसी हिंदी के लिए
    नक्सली कैंप

    इमेज स्रोत, BBC/ALOKPUTUL

    इमेज कैप्शन, माओवादी कैंप (फाइल फोटो)

    छत्तीसगढ़ के माओवाद प्रभावित सुकमा ज़िले में पुलिस ने डिस्ट्रिक्ट रिज़र्व गार्ड के साथ मुठभेड़ में दो माओवादियों के मारे जाने का दावा किया है.

    इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी है. पुलिस ने मारे जाने वाले माओवादियों की संख्या बढ़ने से इनकार नहीं किया है.

    बस्तर के आईजी सुंदरराज पी ने बीबीसी को बताया कि भेज्जी थाने के दंतेशपुरम इलाके में सुरक्षाबल के जवान माओवादियों के ख़िलाफ़ ऑपरेशन के लिए निकले थे. सुबह दंतेशपुरम के इलाके में माओवादियों की एक टुकड़ी के साथ उनकी मुठभेड़ हुई.

    मुठभेड़ स्थल से पुलिस ने एक महिला समेत दो लोगों के शव बरामद किए हैं. मारे गए लोगों में से एक, माओवादी एलओसी कमांडर एर्रा पर आठ लाख का इनाम था.

    पुलिस ने मौके से कई हथियार भी बरामद करने का दावा किया है. इलाके में सर्च ऑपरेशन अब भी जारी है.

    ज़िले के एसपी सुनील शर्मा ने कहा, "एक कमांडर और डिप्टी कमांडर का शव बरामद किया गया है. कई माओवादियों को गोली लगी है. इलाके में पहले से मौजूद सीआरपीएफ, कोबरा बटालियन और डीआरजी के जवान मिल कर इलाके में तलाशी अभियान शुरु कर चुके हैं."

    एक दिन पहले भी छत्तीसगढ़-तेलंगाना सीमा पर माओवादियों के साथ मुठभेड़ में दो माओवादियों के मारे जाने का दावा किया गया था.

    गौरतलब है कि दो सप्ताह पहले ही दंतेवाड़ा में डिस्ट्रिक्ट रिज़र्व गार्ड यानी डीआरजी के साथ माओवादियों की मुठभेड़ हुई थी. इस मुठभेड़ में डीआरजी के 10 जवानों समेत 11 लोग मारे गए थे.

  10. द केरला स्टोरी: विवादों के बीच लगातार कमाई कर रही है फ़िल्म

    फ़िल्म 'द केरला स्टोरी'

    इमेज स्रोत, THEKERALASTORY

    फ़िल्म 'द केरला स्टोरी' ने वीकेंड पर अच्छी कमाई की है. रिलीज के तीसरे दिन यानी रविवार को फ़िल्म ने क़रीब 16 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है.

    सेकनिल्कके मुताबिक़ फ़िल्म ने पहले दिन 8.03 करोड़, दूसरे दिन 12.50 करोड़ और तीसरे दिन क़रीब 16 करोड़ रुपये की कमाई की है.

    फ़िल्म की कुल कमाई 35 करोड़ के पार पहुँच गई है. फ़िल्म में केरल से कथित रूप से ग़ायब हुई और इस्लाम धर्म अपनाने वाली लड़कियों की कहानी दिखाई गई है.

    फ़िल्म को लेकर काफ़ी विवाद भी हो रहा है. एक धड़ा फ़िल्म को प्रोपेगैंडा कहकर ख़ारिज कर रहा है तो दूसरा धड़ा इसे केरल की वो ज़मीनी सच्चाई बता रहा है जिस पर अभी तक खुलकर बात नहीं हुई थी.

    केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने कहा था कि फ़िल्म निर्माता 'लव जिहाद' के मुद्दे को उठाकर संघ परिवार के प्रोपेगैंडा को आगे बढ़ा रहे हैं.

  11. भारत में 'प्रेस की आज़ादी' के सवाल पर बोले विदेश मंत्री एस जयशंकर

    विदेश मंत्री एस जयशंकर

    इमेज स्रोत, ANI

    इमेज कैप्शन, विदेश मंत्री एस जयशंकर

    मैसूर में मोदी सरकार की विदेश नीति पर बात करते हुए विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा कि भारत में प्रेस सबसे ज़्यादा अनियंत्रित है.

    प्रेस स्वतंत्रता सूचकांक में भारत की रैंकिंग कमज़ोर होने को लेकर एस जयशंकर से सवाल किया गया था, जिसके जवाब में उन्होंने कहा कि क्या आप कल्पना कर सकते हैं कि अफ़ग़ानिस्तान हमसे ज़्यादा स्वतंत्र है?

    उन्होंने प्रेस स्वतंत्रता सूचकांक को माइंड गेम बताया. एस जयशंकर ने कहा कि ये माइंड गेम खेलने के तरीक़े हैं जो उस देश के रैंक को कम करने जैसा है, जिसे आप पसंद नहीं करते हैं.

    रिपोर्टर्स विदाउट बॉर्डर्स ने भारत को प्रेस स्वतंत्रता सूचकांक में 161वें नंबर और अफ़ग़ानिस्तान को 152वें स्थान पर रखा है.

    पिछले साल भारत इस लिस्ट में 150वें स्थान पर था. एक साल में भारत 11 पायदान नीचे गिरा है.

    प्रेस स्वतंत्रता सूचकांक के मुताबिक अब भारत पाकिस्तान से भी पीछे हो गया है. पाकिस्तान 150वें स्थान पर पहुंच गया है.

    इस सूचकांक का आधार पांच श्रेणियां हैं, जिनमें किसी देश के प्रदर्शन का आकलन किया जाता है, जैसे कि राजनीतिक व्यवस्था, आर्थिक हालात, कानूनी ढांचा, सामाजिक-सांस्कृतिक मानक और पत्रकारों की सुरक्षा.

    3 मई को प्रकाशित रिपोर्ट में कहा गया है कि दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र में प्रेस की आज़ादी ख़तरे में है.

  12. अमित शाह बोले, बीजेपी मुस्लिम आरक्षण नहीं आने देगी

    केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह

    इमेज स्रोत, @AmitShah

    इमेज कैप्शन, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह

    केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को कर्नाटक में एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस पर तुष्टीकरण की राजनीति करने का आरोप लगाया.

    उन्होंने कहा, "हमने मुस्लिम रिजर्वेशन समाप्त किया. लिंगायतों, एससी, एसटी का रिजर्वेशन बढ़ाया. कांग्रेस पार्टी कहती है कि अगर हम सत्ता में आए तो मुस्लिम रिजर्वेशन को चार प्रतिशत की जगह छह प्रतिशत करेंगे."

    अमित शाह ने कहा, "मैं डीके शिवकुमार से पूछना चाहता हूं कि आप मुस्लिम रिजर्वेशन लाओगे तो किसका कम करोगे. ये बताए बिना आप तुष्टीकरण की राजनीति कर रहे हैं."

    उन्होंने वादा करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी न मुस्लिम रिजर्वेशन आने देगी और न लिंगायतों का रिजर्वेशन कम होने देगी.

    कर्नाटक में चुनाव प्रचार आज शाम पांच बजे समाप्त हो जाएगा और 10 मई को वोट डाले जाएंगे. कर्नाटक के चुनावी नतीजे 13 मई को आएंगे.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    क्या है पूरा मामला

    कर्नाटक में बीजेपी सरकार ने विधानसभा चुनाव की घोषणा से ठीक पहले मुसलमानों को मिलने वाला 4 फ़ीसदी आरक्षण रद्द कर दिया और इसे कर्नाटक के लिंगायत और वोक्कालिगा समुदायों के बीच 2-2 फ़ीसदी बांट गया.

    बीजेपी का कहना है धर्म के आधार पर आरक्षण देना संविधान के खिलाफ़ है, इसलिए ये आरक्षण हटाया गया.

    मार्च में कर्नाटक के मुख्यमंत्री बासवराज बोम्मई ने इस फ़ैसले के बाद कहा था, "संविधान में धार्मिक आरक्षण का कोई प्रावधान नहीं है. खुद डॉ. भीमराव आंबेडकर ने कहा था कि आरक्षण जाति के आधार पर तय होना चाहिए."

    मुस्लिम आरक्षण

    इमेज स्रोत, Getty Images

    कर्नाटक में साल 1994 में मंडल कमीशन की सिफ़ारिशों के तहत मुसलमानों की कुछ जातियों को अन्य पिछड़ी जाति (ओबीसी) की श्रेणी में एक उप-श्रेणी बनाकर शामिल किया गया था.

    इसके तहत मुसलमानों को 'सामाजिक और शैक्षणिक पिछड़ेपन' के आधार पर चार फ़ीसदी आरक्षण देने की बात की गई.

    कर्नाटक सरकार ने साल 1986 में चिनप्पा रेड्डी आयोग बनाया था. इस आयोग को काम दिया गया कि वह राज्य में आरक्षण के लिए योग्य जातियों-समुदायों की लिस्ट तैयार करे.

    इस आयोग की सलाह पर ही ओबीसी के 32 फ़ीसदी कोटे में से मुसलमानों को चार फ़ीसदी आरक्षण देने का फ़ैसला किया.

    ओबीसी श्रेणी में ही वोक्कालिगा और लिंगायतों को 4 और 5 फ़ीसदी आरक्षण देने का प्रावधान किया गया था. वोक्कालिगा और लिंगायत कर्नाटक में काफ़ी प्रभावशाली समुदाय हैं.

    अब कर्नाटक में जो आरक्षण की बदली व्यवस्था है उसमें मुसलमानों को मिलने वाला 4 फ़ीसदी आरक्षण ख़त़्म हो गया है. हालांकि नौ मई तक सुप्रीम कोर्ट ने यथास्थिति बहाल रखी है.

  13. केरल के मलप्पुरम में नाव पलटने से 21 लोगों की मौत

    नाव पलटने से हादसा

    इमेज स्रोत, ANI

    केरल के मलप्पुरम में एक नाव डूबने से मरने वालों की संख्या बढ़कर 21 हो गई है.

    ये घटना रविवार शाम की है. समाचार एजेंसी एएनआई से बात करते हुए एनडीआरएफ़ अधिकारी शिजू केके ने कहा कि अब तक उन्होंने 21 लाशें बरामद की हैं.

    उन्होंने कहा, “नाव पर सवार लोगों की सही संख्या का पता नहीं है, इसलिए हम यह पता लगाने की लगातार कोशिश कर रहे हैं कि क्या और भी पीड़ित कीचड़ में तो नहीं फंसे हैं?”

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    केरल की स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज ने स्थिति का आकलन करने के लिए देर रात आपात बैठक बुलाई. उन्होंने घायलों को बेहतर उपचार देने के निर्देश दिए हैं.

    समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक मृतकों का पोस्टमॉर्टम सोमवार सुबह छह बजे से किया जाएगा, जिसके बाद परिजनों को शव सौंपे जाएंगे.

    केरल के मुख्यमंत्री विजय पिनारई ने इस घटना पर दुख जताया है. ट्वीट कर उन्होंने लिखा, “मलप्पुरम में तनूर नाव दुर्घटना में लोगों की मौत से गहरा दुख हुआ. जिला प्रशासन को बचाव कार्य तेजी से करने के निर्देश से करने के निर्देश दिए हैं, जिसकी निगरानी कई कैबिनेट मंत्री कर रहे हैं.”

    वे सोमवार को घटनास्थल का दौरा करेंगे.

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हादसे पर दुख जताते हुए मुआवजे की घोषणा की है.

    पीएम ने ट्वीट किया, 'केरल के मलप्पुरम में नाव दुर्घटना में लोगों की मौत से आहत हूं. शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना. PMNRF से 2 लाख प्रत्येक मृतक के परिजनों को प्रदान किए जाएंगे.'

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

  14. नमस्कार. आपका दिन शुभ हो. ये लाइव पेज 24 घंटे के लिए उपलब्ध रहेगा. 7 मई के लाइव अपडेट्स पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें.