सीरिया की 12 साल बाद अरब लीग में वापसी की उम्मीद बढ़ी, अरब देशों ने की वोटिंग

क़रीब 12 साल के निलंबन के बाद अरब लीग में सीरिया की वापसी को लेकर रविवार को अरब देशों ने वोटिंग की.

लाइव कवरेज

अभिनव गोयल and स्नेहा

  1. भूपेश बघेल: 'नॉर्थ ईस्ट जल रहा है, सीमा पर जवान शहीद हो रहे हैं और पीएम मोदी...'

    छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

    इमेज स्रोत, ANI

    इमेज कैप्शन, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

    छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पीएम मोदी की आलोचना करते हुए कहा है कि 'प्रधानमंत्री प्रचारमंत्री बन गए हैं.'

    उन्होंने कहा, "आज जिस प्रकार से नॉर्थ ईस्ट जल रहा है, सीमा पर हमारे जवान शहीद हो रहे हैं, उनके लिए प्रधानमंत्री के पास एक शब्द नहीं है. वे कर्नाटक में प्रचार कर रहे हैं."

    भूपेश बघेल ने कहा, "वे कर्नाटक के लोगों के हित में क्या करेंगे इस पर कोई चर्चा नहीं है, चर्चा केवल अपने बारे में है. अपना प्रचार कर रहे हैं. उस आधार पर अपना वोट मांग रहे हैं."

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    हिमंत बिस्वा सरमा का जिक्र आने पर भूपेश बघेल बोले, "हिमंता बिस्वा सरमा जवाब देने लायक व्यक्ति नहीं है. जो सत्ता के लिए दल बदले और बार-बार झूठ बोले, ऐसे व्यक्ति के बारे में, मैं समझता हूं कि बोलकर मैं अपनी जुबान खराब नहीं करूंगा."

  2. पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो के भारत दौरे का एक अनदेखा पहलू

    वीडियो कैप्शन, पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो के भारत दौरे का एक अनदेखा पहलू

    पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो बीते दिनों एससीओ समिट में हिस्सा लेने के लिए भारत आए थे.

    उनके इस दौरे के दौरान भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर से उनकी मुलाक़ात हुई. हालांकि दोनों विदेश मंत्रियों की जो तस्वीरें सामने आई हैं, उनके कई मायने निकाले जा रहे हैं.

    कुछ लोग इन तस्वीरों की तुलना ज़ुल्फ़िकार अली भुट्टो के उस भारत दौरे से कर रहे हैं, जब वो शिमला आए थे और शिमला समझौता हुआ था. इसी विषय पर देखिए वुसअतुल्लाह ख़ान का व्लॉग.

  3. यूपी पुलिस के रडार पर 66 गैंगस्टर, दो का हो चुका है एनकाउंटर

    योगी आदित्यनाथ

    इमेज स्रोत, ANI

    उत्तर प्रदेश में पुलिस आपराधिक गिरोह को चलाने वालों पर खास नजर रख रही है.

    समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक पिछले महीने उत्तर प्रदेश पुलिस ने एक लिस्ट जारी की थी जिसमें 66 आपराधिक गिरोह चलाने वालों का नाम था.

    इस लिस्ट में अनिल दुजाना, आदित्य राणा उर्फ रवि और अतीक अहमद का नाम भी शामिल था. पहले दो, कथित पुलिस एनकाउंटर में मारे गए हैं, वहीं अतीक अहमद और उनके भाई अशरफ को प्रयागराज में हथियारबंद बदमाशों ने गोली मार दी थी.

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    एजेंसी के मुताबिक लिस्ट में बचे हुए 63 अपराधियों में से पांच फरार हैं, 20 बेल पर हैं और 38 अलग अलग जेलों में बंद हैं.

    वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सरकार उन पर कड़ी नजर रख रही है. एजेंसी ने एक पुलिस अधिकारी के हवाले से कहा है, "हमारी टीमें अपराधियों की तलाश में हैं, अगर वे आत्मसमर्पण करने की बजाय पुलिस पर गोली चलाते हैं तो उन्हें निश्चित रूप से जवाबी कार्रवाई का सामना करना पड़ेगा."

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

    विशेष पुलिस महानिदेशक (कानून व्यवस्था) प्रशांत कुमार ने समाचार एजेंसी पीटीआई से कहा, ''पुलिस हर किसी पर नजर रख रही है. किसी को भी राज्य में कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने की इजाजत नहीं दी जाएगी.''

    उन्होंने कहा कि फरार चल रहे माफियाओं की गिरफ्तारी के लिए कई टीमों का गठन किया गया है. जमानत पर छूटे माफियाओं की गतिविधियों पर पुलिस की पैनी नजर रख रही है.

  4. मणिपुर: अब तक 52 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री ने कहा- सुधर रहे हैं हालात

    मणिपुर

    इमेज स्रोत, Getty Images

    मणिपुर में हिंसा जारी है. राज्य में बुधवार को शुरू हुए कुकी और मैतेई समुदायों के बीच हिंसक संघर्ष में अब तक 52 लोगों की मौत हो गई है.

    'इंडियन एक्सप्रेस'ने लिखा है राज्य के हालात को देखते हुए मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने शनिवार को सर्वदलीय बैठक की.

    साथ ही एक वीडियो कॉन्फ्रेंस के ज़रिये सुरक्षाकर्मियों को भी संबोधित किया ताकि हिंसा पर तुरंत काबू किया जा सके.

    मुख्यमंत्री ने शनिवार की रात कहा कि राज्य में 'क़ानून-व्यवस्था' की स्थिति सुधर रही है.

  5. पहलवानों के समर्थन में किसानों ने जंतर-मंतर पर डेरा डाला, समर्थकों के साथ पहुंचे राकेश टिकैत

    राकेश टिकैत

    इमेज स्रोत, ANI

    संयुक्त किसान मोर्चा के राष्ट्रीय प्रवक्ता और किसान नेता राकेश टिकैत अपने समर्थकों के साथ पहलवानों का समर्थन करने के लिए जंतर-मंतर पहुंचे हैं.

    मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि आज कोई बड़ा फैसला लिया जाएगा.

    उनके साथ किसान नेता दर्शन पाल और हनान मोल्लाह भी मौजूद हैं. संयुक्त किसान मोर्चा के नेता भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष बृजभूषण को गिरफ्तार करने की मांग कर रहे हैं.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    महिला पहलवानों ने बृजभूषण शरण सिंह पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है. इस मामले में दिल्ली पुलिस ने उनके खिलाफ दो एफआईआर दर्ज की हैं.

    उनकी गिरफ्तारी की मांग को लेकर पहलवान पिछले 15 दिन से जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे हैं.

    वहीं पंजाब से किसान संगठन भारतीय किसान यूनियन (एकता उगराहां) के कार्यकर्ता भी जंतर-मंतर पहुंच गए हैं. संगठन के अध्यक्ष जोगिंदर उगराहां ने पीएम केंद्र सरकार और बृजभूषण की अर्थियां जलाने की घोषणा भी की है.

  6. 'द केरल स्टोरी' पर विवाद के बीच पीएम मोदी ने क्या कहा

    वीडियो कैप्शन, 'द केरल स्टोरी' पर विवाद के बीच पीएम मोदी ने क्या कहा

    फ़िल्म 'द केरल स्टोरी' रिलीज़ हो चुकी है. इस फ़िल्म के रिलीज़ होने के पहले से अब तक लगातार विवाद जारी है.

    केरल से कथित रूप से ग़ायब हुई और इस्लाम धर्म अपनाने वाली लड़कियों की कहानी फ़िल्म में दिखाई गई है.

    एक धड़ा फ़िल्म को प्रोपेगैंडा कहकर ख़ारिज कर रहा है दूसरा धड़ा इसे केरल 'ज़मीनी सच्चाई' बता रहा है. अब प्रधानमंत्री मोदी ने फ़िल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.

  7. बजरंग दल ने मल्लिकार्जुन खड़गे को भेजा 100 करोड़ का लीगल नोटिस

      • Author, इमरान क़ुरैशी
      • पदनाम, बेंगलुरु से, बीबीसी हिंदी के लिए
    कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे

    इमेज स्रोत, @kharge

    इमेज कैप्शन, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे

    विश्व हिंदू परिषद और उससे जुड़े बजरंग दल ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को मानहानि नोटिस भेजा है और 100 करोड़ रुपये के हर्जाने की मांग की है.

    नोटिस में बजरंग दल की तुलना पॉपुलर फ़्रंट ऑफ़ इंडिया से करने पर आपत्ति जताई गई है और 'भगवान हनुमान' के करोड़ों भक्तों का अपमान करने का आरोप लगाया है.

    कांग्रेस ने कर्नाटक के लिए जारी घोषणापत्र जारी किया था, जिसमें पार्टी ने कहा था "कांग्रेस पार्टी किसी भी ऐसे व्यक्ति या संगठन के विरुद्ध ठोस और निर्णायक क़दम उठाने को प्रतिबद्ध है जो समुदायों के भीतर जाति या धर्म के आधार पर नफ़रत फैलाते हैं."

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    कांग्रेस घोषणापत्र में कहा गया है, "ये हमारा यक़ीन है कि संविधान और क़ानून सर्वोपरि है और कोई भी व्यक्ति या संस्था जैसे बजरंग दल, पॉपुलर फ़्रंट ऑफ़ इंडिया (पीएफ़आई) या अन्य बहुसंख्यकों या अल्पसंख्यकों के बीच दुश्मनी या नफ़रत फैलाने के लिए इसका उल्लंघन नहीं कर सकते हैं."

    "हम क़ानून के अनुसार ऐसे मामलों में सख़्त क़दम उठाएंगे, जिसमें उस तरह के संगठनों पर प्रतिबंध लागू करना भी शामिल है."

    यह नोटिस वीएचपी और बजरंग दल की तरफ से चंडीगढ़ स्थित एडवोकेट साहिल बंसल ने भेजा है.

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

    बंसल ने बीबीसी हिंदी को बताया कि उन्हें एआईसीसी से नोटिस मिलने की जानकारी अभी तक नहीं मिली है. हालांकि खड़गे के कार्यालय ने कहा कि उसे नोटिस नहीं मिला है.

    हर्जाने की रकम को भरने के लिए 14 दिन का समय दिया गया है.

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी कर्नाटक में दिए गए भाषण में कांग्रेस के इस कथित क़दम को 'सारे बजरंगबली बोलने वालों को ताले में बंद करने का संकल्प क़रार दिया' है.

    कर्नाटक में 10 मई को विधानसभा की 224 सीटों के लिए चुनाव होंगे.

  8. मणिपुर हिंसा के पीछे की असल वजह क्या है?

    वीडियो कैप्शन, मणिपुर हिंसा के पीछे की असल वजह क्या है?

    मणिपुर में हालात चिंताजनक हैं, हिंसा की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हैं.

    लेकिन मणिपुर क्यों जल रहा है? किसने बात ने भड़काया समुदायों में ग़ुस्सा?

    वीडियो: सर्वप्रिया सांगवान

    एडिट: रोहित लोहिया

  9. पहलवानों का प्रदर्शन: जंतर-मंतर पहुंचना शुरू हुए किसान और खाप नेता

    पहलवान

    इमेज स्रोत, ANI

    दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे पहलवानों के समर्थन में किसान और खाप नेताओं ने पहुंचना शुरू कर दिया है.

    समाचार एजेंसी पीटीआई ने किसानों के टिकरी बॉर्डर से दिल्ली में एंट्री करते हुए एक वीडियो ट्वीट किया है. वीडियो में पंजाब नंबर प्लेट की गाड़ियां दिखाई दे रही हैं.

    इन गाड़ियों के ऊपर लाउड स्पीकर और अंदर में महिलाएं बैठी हुई हैं.

    दूसरी तरफ जंतर मंतर पर प्रदर्शन स्थल की तरफ लाइन लगाकर सिख समुदाय के लोग जाते हुए वीडियो में दिखाई दे रहे हैं.

    पीटीआई से बात करते हुए किसान नेता राकेश टिकैत ने कहा, "पहलवानों को सभी का समर्थन मिल रहा है. खाप पंचायत के लोग जा रहे हैं. आज वहां पर फ़ैसला लेंगे. रिपोर्ट दर्ज हुई है तो गिरफ्तारी होनी चाहिए."

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

  10. सेप्टिक टैंक साफ करने के दौरान तीन युवकों की दम घुटने से मौत

      • Author, मोहर सिंह मीणा
      • पदनाम, जयपुर से, बीबीसी हिंदी के लिए
    तीनों मृतक

    इमेज स्रोत, BBC/MOHAR_SINGH_MEENA

    इमेज कैप्शन, भरत, मनीष और करण

    राजस्थान के पाली ज़िले में सेप्टिक टैंक की सफ़ाई करने उतरे तीन युवकों की मौत हो गई है. शनिवार देर रात शवों का पोस्टमार्टम करवाया गया है.

    मृतकों के परिजनों ने मांगों को लेकर शनिवार को धरना दिया. प्रशासन के साथ मांगों पर सहमति के बाद परिजनों ने देर रात पोस्टमार्टम करने के लिए सहमति दी.

    परिवार का कहना है कि एक निजी मैरिज गार्डन के सेप्टिक टैंक में सफ़ाई करने के दौरान तीनों युवकों की मौत हुई है.

    वहीं एक अन्य युवक सांस नहीं आने पर सेप्टिक टैंक से बाहर आ गया. उनका इलाज जारी है. सफ़ाई करने उतरे किसी भी मज़दूर युवक के पास सुरक्षा उपकरण नहीं थे.

    कोतवाली थानाध्यक्ष रविंद्र सिंह खींची ने बीबीसी से कहा है, "टैंक में ज़हरीली गैस से तीनों की मौत हुई है. देर रात पोस्टमार्टम करवाया गया है, आज उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा."

    उन्होंने कहा, "तीनों मृतक वाल्मीकि बस्ती के रहने वाले थे. मृतक मनीष 28 साल, करण 22 साल और भरत 20 साल के थे"

    थानाध्यक्ष खींची ने बताया, "मैरिज गार्डन के मालिक के ख़िलाफ़ गैर-इरादतन हत्या की धारा 304 और एससी एसटी एक्ट के तहत एफ़आईआर दर्ज की गई है. इस मामले की जांच चल रही हैं."

  11. पीएम मोदी के चुनाव प्रचार पर रोक लगाए इलेक्शन कमीशन- सीएम अशोक गहलोत

      • Author, मोहर सिंह मीणा
      • पदनाम, जयपुर से, बीबीसी हिंदी के लिए
    राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत

    इमेज स्रोत, @ashokgehlot51

    राजस्थान के मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अशोक गहलोत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चुनाव प्रचार अभियान पर रोक लगाने की बात कही है.

    शनिवार को मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा, "इलेक्शन कमीशन को प्रधानमंत्री के चुनाव प्रचार पर रोक लगा देनी चाहिए. कोई धार्मिक हिसाब से चुनाव में बात करेगा तो उसके ऊपर रोक लगती है. उसका इलेक्शन ख़ारिज हो जाता है. क़ानून में प्रावधान है."

    सीएम अशोक गहलोत ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को जान से मारने की मिली धमकी पर कहा कि, "अब तक इस पर पीएम और गृह मंत्री कुछ नहीं बोले हैं और इलेक्शन कमीशन भी मौन है."

    उन्होंने कांग्रेस के मेनिफ़ेस्टो में बजरंग दल को बैन करने की बात पर भी अपनी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा, "कोई संगठन हो, किसी भी भगवान के नाम पर हो उससे फ़र्क नहीं पड़ता. संगठन की मंशा और उसकी भूमिका पर कार्रवाई होगी है."

    राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत

    इमेज स्रोत, BBC/MOHAR_SINGH_MEENA

    कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए आठ मई की शाम चुनाव प्रचार थम जाएगा. राज्य में 10 मई को वोटिंग होनी है.

    रविवार, 7 मई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 10 किलोमीटर लंबा रोड शो करेंगे. रोड शो के बाद वे शिवमोगा और मैसूर में रैली को संबोधित करेंगे.

    वहीं दूसरी तरफ राहुल गांधी और प्रियंका गांधी भी बेंगलुरु में जनसभाएं करेंगे.

  12. फ़िल्म 'द केरला स्टोरी' की कमाई में दूसरे दिन आया उछाल

    द केरल स्टोरी

    इमेज स्रोत, THE KERALA STORY

    केरल से कथित रूप से ग़ायब हुई और इस्लाम धर्म अपनाने वाली लड़कियों की कहानी पर बनीं फ़िल्म 'द केरला स्टोरी' की कमाई में दूसरे दिन उछाल देखने को मिला है.

    सेकनिल्क की शुरुआती ट्रेंड के मुताबिक़ फ़िल्म ने दूसरे यानी शनिवार को 12.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है.

    फिल्म समीक्षक तरण आदर्श के मुताबिक पहले दिन फ़िल्म की कमाई 8.03 करोड़ रुपये थी.

    फ़िल्म की कुल कमाई करीब 20 करोड़ के पार पहुंच गई है.

    फ़िल्म को लेकर काफी विवाद भी हो रहा है. एक धड़ा फ़िल्म को प्रोपेगैंडा कहकर ख़ारिज कर रहा है तो दूसरा धड़ा इसे केरल की वो ज़मीनी सच्चाई बता रहा है जिस पर अभी तक खुलकर बात नहीं हुई थी.

    केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने कहा था कि फ़िल्म निर्माता 'लव जिहाद' के मुद्दे को उठाकर संघ परिवार के प्रोपेगैंडा को आगे बढ़ा रहे हैं.

    • 'द केरला स्टोरी': इस फ़िल्म को लेकर क्यों हो रहा है विवाद
  13. उत्तराखंड में धर्मांतरण को लेकर मामला दर्ज, महिला बोली- 'मैं ख़ुश हूं'

    नूरजहां उर्फ़ सुशीला हंसते हुए कहती हैं कि वह बहुत ख़ुश हैं

    इमेज स्रोत, Rakesh Dobriyal/ BBC

    इमेज कैप्शन, नूरजहां उर्फ़ सुशीला हंसते हुए कहती हैं कि वह बहुत ख़ुश हैं.

    उत्तराखंड में पिछले कुछ दिनों से एक बार फिर धर्मांतरण का मुद्दा गर्माया हुआ है.

    यहां के स्थानीय मीडिया ने देहरादून के डोईवाला इलाक़े में एक व्यक्ति पर एक विधवा महिला और उसके बच्चों का धर्मांतरण करने और फिर उससे शादी करने के बारे में ख़बरें प्रकाशित कीं.

    डोईवाला पुलिस ने विश्व हिंदू परिषद से जुड़े एक व्यक्ति की शिकायत पर धर्मांतरण क़ानून (उत्तराखंड धर्म स्वतंत्रता अधिनियम-2018) के तहत मामला दर्ज किया है.

    पुलिस का कहना है इस मामले की जांच की जा रही है. लेकिन क़ानून के जानकार इस मामले में एफ़आईआर दर्ज करने के अधिकार पर ही सवाल उठा रहे हैं.

  14. सूडान संघर्ष: बातचीत के लिए सऊदी अरब पहुंचे हैं दोनों पक्ष

    सूडान

    इमेज स्रोत, Reuters

    सूडान की सेना और अर्धसैनिक रैपिड सपोर्ट फोर्सेज के प्रतिनिधि आपस में बातचीत करने के लिए पहली बार सऊदी अरब पहुंचे हुए हैं.

    यह बातचीत शनिवार को जेद्दा में शुरू होने वाली थी लेकिन यह बैठक हुई या नहीं या दोनों पक्षों के प्रतिनिधि कौन हैं इस बारे में अभी तक कुछ कहा नहीं जा सकता है.

    ये बातचीत अमेरिका और सऊदी अरब की मदद से हो रही है.

    हफ्तों पहले संघर्ष शुरू होने के बाद से यहां कई संघर्ष विराम हुए हैं जो प्रभावी नहीं रह सके.

    दोनों पक्षों ने कहा कि वे मानवीय संघर्ष विराम पर बातचीत करेंगे जिससे हिंसा और युद्ध प्रभावित लोगों को ज़रूरी मदद मिल सके. उनका कहना है कि इस दौरान संघर्ष खत्म करने को लेकर बातचीत नहीं की जाएगी.

    सऊदी विदेश मंत्री फ़ैसल बिन फरहान ने दोनों पक्षों के प्रतिनिधियों का स्वागत किया है. उन्होंने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि इस बातचीत से संघर्ष का अंत होगा और यह सूडान को सुरक्षा और स्थिरता की तरफ वापस ले जाएगी.

    सूडान में जारी संघर्ष में अब तक 100 नागरिकों के मरने और क़रीब 1,100 के घायल होने का अनुमान है.

    सेना प्रमुख अब्देल फ़तह अल बुरहान और अर्द्धसैनिक बल रएसएफ़ लीडर मोहम्मद हमदान दगालो, हेमेदती.

    इमेज स्रोत, Getty Images

    इमेज कैप्शन, सेना प्रमुख अब्देल फ़तह अल बुरहान और अर्द्धसैनिक बल रएसएफ़ लीडर मोहम्मद हमदान दगालो, हेमेदती.

    क्यों शुरू हुआ ताज़ा संघर्ष?

    सूडान में नागरिक सरकार को सत्ता हस्तांतरित करने की माँग को लेकर 2021 से ही संघर्ष चल रहा है. मुख्य विवाद सेना और अर्धसैनिक बल 'आरएसएफ' के विलय को लेकर है.

    ताज़ा हिंसा कई दिनों के तनाव के बाद हुई. आरएसएफ के जवानों को अपने लिए ख़तरा मानते हुए सेना ने पिछले सप्ताह इनकी तैनाती को बदलते हुए नई व्यवस्था शुरू की. इसे लेकर आरएसएफ के जवानों में नाराज़गी थी. कुछ उम्मीद थी कि बातचीत से समस्या का हल निकल जाएगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ.

    अक्तूबर 2021 में नागरिकों और सेना की संयुक्त सरकार के तख्तापलट के बाद से ही सेना और अर्धसैनिक बल आमने-सामने हैं.

    फ़िलहाल सॉवरेन काउंसिल के ज़रिए देश को सेना और आरएसएफ चला रहे हैं. लेकिन सरकार की असली कमान सेना प्रमुख जनरल अब्देल फतेह अल बुरहान के हाथों में है. वे एक तरह से देश के राष्ट्रपति हैं.

    सॉवरेन काउंसिल के डिप्टी और आरएसएफ़ प्रमुख मोहम्मद हमदान दगालो यानी हेमेदती देश के दूसरे नंबर के नेता हैं.

    क़रीब एक लाख की तादाद वाली रैपिड सपोर्ट फ़ोर्स के सेना में विलय के बाद बनने वाली नई सेना का नेतृत्व कौन करेगा, इस पर सहमति नहीं बन पा रही है.

    आरएसएफ़ प्रमुख का कहना है कि सेना के सभी ठिकानों पर कब्ज़ा होने तक उनकी लड़ाई चलती रहेगी. वहीं सेना ने बातचीत की किसी संभावना को नकारते हुए कहा है कि अर्धसैनिक बल आरएसएफ़ के भंग होने तक उनकी कार्रवाई जारी रहेगी.

    हालांकि जनरल बुरहान ने पहले कहा था कि प्रस्तावित नागरिक सरकार में एकीकृत सेना का नेतृत्व कौन करेगा, इस विवाद को सुलझाने के लिए वे अपने डिप्टी यानी जनरल हेमेदती से बात करने को तैयार हैं.

  15. ब्रेकिंग न्यूज़, अमेरिका: टेक्सस के एक मॉल में अंधाधुंध फायरिंग, 8 लोगों की मौत, कई घायल

    अमेरिका में टेक्सास में शूटिंग

    इमेज स्रोत, REUTERS

    अमेरिका में टेक्सस के एक मॉल में एक बंदूकधारी ने खरीदारी कर रहे आठ लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी है. चश्मदीदों का कहना है कि बंदूकधारी अंधाधुंध लोगों पर फायरिंग कर रहा था.

    सुरक्षाकर्मियों ने एलन शहर में स्थित इस मॉल से सैकड़ों लोगों को बाहर निकाला है.

    पुलिस का कहना है कि उन्होंने बंदूकधारी को गोली मार दी है. पुलिस का मानना है कि यह काम बंदूकधारी ने अकेले ही किया है.

    पीड़ितों में कुछ बच्चे भी बताए जा रहे हैं. कम से कम सात लोगों का अस्पताल में इलाज चल रहा है, जिसमें से तीन की हालत गंभीर है.

    गन वायलेंस आर्काइव के अनुसार अमेरिका में इस साल कम से कम 198 शूटिंग की वारदातें हुई हैं जिसमें चार या उससे अधिक लोगों की मौत या घायल हुए हैं.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

  16. कांगो में बाढ़ और भूस्खलन, मरने वालों की संख्या बढ़कर 203 हुई

    डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ़ कांगो में बाढ़ और भूस्खलन

    इमेज स्रोत, @DDNewslive

    डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ़ कांगो में बाढ़ और भूस्खलन के दौरान मरने वालों की संख्या बढ़कर 203 हो गई है.

    यहां के दक्षिण किवु प्रांत के कालेहे क्षेत्र में गुरुवार को भारी बारिश के कारण नदियां उफान पर आ गईं.

    भूस्खलन से दो गांवों में घर तबाह हो गए. कांगो के डॉक्टर और नोबेल शांति पुरस्कार विजेता डेनिस मुकवेगे ने कहा कि उन्होंने मदद के लिए एक मेडिकल टीम भेजी है.

    दो दिन पहले पड़ोसी देश रवांडा में आई बाढ़ में 130 से ज्यादा लोगों की मौत हुई थी.

    संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने कहा कि बाढ़, बदलते जलवायु परिवर्तन का उदाहरण हैं.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

  17. पहलवानों के समर्थन में आज दिल्ली कूच करेंगे किसान और खाप नेता

    पहलवान

    इमेज स्रोत, ANI

    दिल्ली के जंतर मंतर पर पहलवानों के समर्थन में रविवार को देश की अलग-अलग खाप पंचायत के प्रधान और प्रतिनिधि इकट्ठा होंगे.

    भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत का कहना है, “7 तारीख को जंतर मंतर पर चलेंगे. उसमें खाप प्रतिनिधि जाएंगे और वहां पर फ़ैसला लेंगे. हम तीन-चार बजे तक जो फ़ैसला लेंगे उसे प्रेस कॉन्फ्रेंस के ज़रिए सबको बता देंगे.”

    राकेश टिकैत का कहना है कि मामले में एफ़आईआर तो हुई है लेकिन भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह की गिरफ्तारी अभी नहीं हुई है.

    उन्होंने कहा कि वहां पर बहुत भीड़ न आए, क्योंकि ज़्यादा भीड़ में सलाह-मशविरा नहीं हो पाता.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    पिछले पंद्रह दिनों से जंतर-मंतर पर बृजभूषण सिंह की गिरफ्तारी और अन्य मांगों को लेकर पहलवान प्रदर्शन कर रहे हैं.

    कथित यौन शोषण के आरोप में महिला पहलवानों की शिकायत पर दिल्ली पुलिस ने बृजभूषण शरण सिंह के ख़िलाफ़ दो एफ़आईआर दर्ज की है, जिसमें से एक एफ़आईआर पॉक्सो एक्ट के तहत की गई है.

    शनिवार को विनेश फोगाट ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा था कि हमारा समर्थन करने के लिए रविवार को पंचायतें, किसान, छात्र संगठन और अन्य सामाजिक कार्यकर्ता आ रहे हैं. उन्होंने सबसे अपील की है कि इस दौरान लोग शांति बनाए रखें.

  18. नमस्कार. आपका दिन शुभ हो. ये लाइव पेज 24 घंटे के लिए उपलब्ध रहेगा. 6 मई के लाइव अपडेट्स पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें.