इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 1
मोहम्मद शमी हसीन जहां के सभी आरोपों को खारिज करते रहे हैं.
हसीन जहां ने कलकत्ता हाई कोर्ट के 28 मार्च 2023 के आदेश के ख़िलाफ़ सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की है.
हाई कोर्ट ने हसीन जहां और मोहम्मद शमी के बीच विवाद पर स्थानीय सत्र अदालत के फ़ैसले को ख़ारिज करने से इनकार कर दिया था.
सत्र अदालत ने मोहम्मद शमी के ख़िलाफ़ जारी गिरफ़्तारी वारंट पर रोक लगा दी थी.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 2
अपने बीस पन्नों की याचिका में हसीन जहां ने दावा किया है कि मोहम्मद शमी ने शादी के बाद दहेज मांगा था और शादी के बाद वो लगातार सेक्स वर्कर्स के साथ विवाहेतर संबंध बनाते रहे हैं.
हसीन का दावा है कि शमी ने बीसीसीआई की तरफ़ से उपलब्ध करवाए गए होटल के कमरों में सेक्स वर्कर की सेवाएं ली थीं.
हसीन जहां ने सबसे पहले साल 2018 में मोहम्मद शमी के ख़िलाफ़ घरेलू उत्पीड़न, हिंसा और विवाहेतर संबंधों के आरोप लगाए थे.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 3
साल 2018 में कोलकाता पुलिस की महिला अपराध शाखा ने मोहम्मद शमी और उनके भाई मोहम्मद हसीब से पूछताछ की थी.
अलीपुर की एक अदालत ने मोहम्मद शमी के ख़िलाफ़ गिरफ़्तारी वारंट भी जारी किया था. हालांकि बाद में इस वारंट पर स्टे लग गया था.
हसीन जहां ने शमी पर मैच फ़िक्सिंग के आरोप भी लगाए थे. हालांकि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने भी अपनी जांच में मोहम्मद शमी को क्लीन चिट दी थी.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 4
इसी साल जनवरी में कोलकाता की एक अदालत ने मोहम्मद शमी को हर महीने हसीन जहां को 50 हज़ार रुपये का भत्ता देने का आदेश दिया था.
हसीन जहां ने मोहम्मद शमी से हर महीने दस लाख रुपये गुज़ारा भत्ता की मांग की है. हालांकि इस पर अभी फैसला नहीं हुआ है.
रूसः क्राइमिया के नज़दीक़ तेल डीपो में आग, दो दिन में दो रेलगाड़ियां भी पटरी से उतरीं
इमेज स्रोत, @RAZVOZHAEV
इमेज कैप्शन, दो दिन पहले भी क्राइमिया के सेवास्तोपोल में आग लगी थी
दक्षिणी रूस के क्रासनोडार इलाक़े में एक ईंधन भंडार में भयानक आग लगी है. जिस जगह ये आग लगी है वो रूस के नियंत्रण वाले क्राइमिया को रूस से जोड़ने वाले अहम पुल के नज़दीक है.
कर्च ब्रिज के पास तेल टैंकरों में लगी आग के वीडियो सोशल मीडिया पर भी शेयर किए जा रहे हैं.
रूस ने अभी तक आग लगने के कारणों के बारे में जानकारी नहीं दी है. कुछ दिन पहले ही क्राइमिया के सेवास्तोपोल बंदरगाह पर लगी आग के लिए रूस ने यूक्रेन के ड्रोन हमलों को ज़िम्मेदार बताया था.
इसी बीच यूक्रेन पर लगातार तीसरी रात मिसाइल हमले हुए हैं. यूक्रेन के सुरक्षा अधिकारियों का दावा है कि राजधानी कीएव को निशाना बनाकर दागे गए सभी रूसी ड्रोन को मार गिराया गया है.
इसी बीच मंगलवार को रूस के बॉर्डर क्षेत्र ब्रायंस्क में एक मालगाड़ी पटरी से उतर गई है. क्षेत्रीय गवर्नर ने बताया है कि मालगाड़ी के कई डिब्बे विस्फोट के बाद पटरी से उतर गए.
रेल मंत्रालय ने इस घटना के बीचे अवैध हस्तक्षेप को वजह माना है. इस हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ है.
सोमवार सुबह भी यूक्रेन की सीमा के नज़दीक इसी रेलवे ट्रैक पर एक और मालगाड़ी ऐसी ही घटना में पटरी से उतर गई थी.
यूक्रेन पर रूस के आक्रमण के बाद से बेलारूस की सीमा के क़रीब इस इलाक़े में इस तरह से रूसी इंफ्रास्ट्रक्चर को नुक़सान पहुंचाने वाली कई घटनाएं हो चुकी हैं.
इसी बीच एक अमेरिकी रिपोर्ट में दावा किया गया है कि दिसंबर के बाद से यूक्रेन युद्ध में मारे जाने वाले रूसी सैनिकों की तादाद 20 हज़ार को पार कर गई है.
अमेरिका की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के प्रवक्ता जॉन किर्बी ने मंगलवार को दावा किया कि मारे गए सैनिकों के अलावा 80 हज़ार रूसी सैनिक इस दौरान घायल भी हुए हैं.
अमेरिका का दावा है कि जान गंवाने वाले रूसी सैनिकों में आधे से अधिक वागनर समूह से जुड़े हैं. वागनर समूह पिछले कई महीनों से यूक्रेन के बखमूत शहर पर नियंत्रण के लिए हमले कर रहा है.
अमेरिकाः टेक्सस में पांच लोगों की हत्या का अभियुक्त कपड़ों के ढेर के नीचे से हिरासत में लिया गया
इमेज स्रोत, Reuters
अमेरिका के टेक्सस में अपने पांच पड़ोसियों की हत्या करने वाले संदिग्ध को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है.
38 वर्षीय फ़्रांसिस्को ओरोपेसा को टेक्सस के कट एंड शूट शहर से गिरफ़्तार किया गया है. वो एक घर में कपड़ों के ढेर के नीचे छुपे हुए थे.
शुक्रवार को टेक्सस के ह्यूस्टन के पास पांच लोगों की हत्या कर दी गई थी. पुलिस का मानना है कि अभियुक्त के साथ कथित बहस के बाद ये हत्याएं की गई थीं.
अभियुक्त फ़्रांसिस्को अपनी एआर 15 सेमी ऑटोमैटिक राइफ़ल से गोली चलाने का अभ्यास कर रहे थे जब उनके पड़ोसियों ने इसका विरोध किया. इसी बात पर हुई बहस के बाद अभियुक्त ने पड़ोसियों पर गोली चला दी थी.
टेक्सस पुलिस के अधिकारियों ने मंगलवार को एक प्रेसवार्ता में बताया है कि हेल्पलाइन पर मिली जानकारी के आधार पर अभियुक्त को गिरफ़्तार किया गया है.
अभियुक्त की गिरफ़्तारी में मदद के लिए 80 हज़ार डॉलर का इनाम घोषित किया गया था. अमेरिका की कई जांच एजेंसियां पांच दिनों से अभियुक्त की गिरफ़्तारी का प्रयास कर रही थीं.
पंजाबः मान के मंत्री के कथित अश्लील वीडियो पर सियासत तेज़, गवर्नर ने जांच के लिए भेजा
इमेज स्रोत, @BhagwantMann
इमेज कैप्शन, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने अपने मंत्री का बचाव किया है
पंजाब के गवर्नर बनवारीलाल पुरोहित ने राज्य के पुलिस महानिदेशक से पंजाब सरकार में एक मंत्री के कथित आपत्तिजनक वीडियो की जांच करने को कहा है.
समाचार एजेंसी पीटीआई ने अधिकारिक सूत्रों के हवाले से बताया है कि गवर्नर ने डीजीपी से वीडियो की सत्यता जांचने के लिए कहा है.
वहीं मीडिया से बातचीत में मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने अपने मंत्री का बचाव किया है. मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक़ ये कथित वीडियो खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री लाल चंद कटारूचक का है.
बीजेपी नेता मनजिंदर सिंह सिरसा ने एक ट्वीट में बताया है कि जिन मंत्री के कथित वीडियो पर विवाद हो रहा है वो खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री लाल चंद कटारूचक ही हैं.
कांग्रेस विधायक सुखपाल सिंह खैरा ने सोमवार को आम आदमी पार्टी सरकार के मंत्री का कथित रूप से आपत्तिजनक वीडियो गवर्नर को सौंपा था और इसकी फॉरेंसिक जांच किए जाने की मांग की थी.
खैरा का कहना है कि अगर वीडियो सही पाया जाता है तो आम आदमी पार्टी सरकार को मंत्री को बर्ख़ास्त करना चाहिए.
सोमवार को गवर्नर को मंत्री का वीडियो सौंपते हुए खैरा ने मंत्री का नाम नहीं लिया.
समाचार एजेंसी पीटीआई ने अधिकारिक सूत्रों के हवाले से बताया है कि गवर्नर ने ये वीडियो जांच के लिए पंजाब पुलिस के महानिदेशक के पास भेजा है.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त
वहीं कांग्रेस विधायक खैरा ने मंगलवार को एक ट्वीट में कहा था कि उन्हें विश्वास है कि माननीय गवर्नर ने आम आदमी पार्टी के मंत्री का वीडियो जांच के लिए डीजीपी के पास भेज दिया है.
खैरा ने मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान पर सवाल उठाते हुए कहा, “मैं हैरान हूं कि मुख्यमंत्री इस मंत्री का बचाव क्यों कर रहे हैं.”
वहीं मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने मंत्री का बचाव किया है. भगवंत मान ने कहा है, “हमें कटारूचक का कोई कथित वीडियो नहीं मिला है.”
वीडियो के संबंध में पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए मान ने कहा, “खैरा को आधारहीन आरोप लगाने की आदत है ताकि वो सुर्खियों में बनें रहें और राजनीतिक फ़ायदा ले सकें.”
स्थानीय मीडिया की रिपोर्टों के मुताबिक वीडियो विवाद सामने आने के बाद से मंत्री अपने कार्यालय नहीं पहुंचे हैं.
चैट जीपीटीः अमेरिका और ब्रिटेन की शिक्षा कंपनियों के शेयर हुए धड़ाम
इमेज स्रोत, Getty Images
ऑनलाइन ट्यूशन देने और किताबें छापने वाली कई बड़ी कंपनियों के शेयरों में तेज़ गिरावट जारी है.
ऐसे सबूत सामने आए हैं कि चैट जीपीटी जैसे आर्टिफ़िशियल इंटेलिजेंस बॉट्स इन कंपनियों के कारोबार पर असर डाल सकते हैं.
अमेरिकी कंपनी चेग के शेयरों के दाम मंगलवार को 51 फ़ीसदी तक गिर गए और कंपनी को एक अरब डॉलर से अधिक का नुक़सान हुआ है.
वहीं ब्रितानी कंपनी पियर्सन ने अपने कुल मूल्य का छठा हिस्सा गंवा दिया है.
चेग के सीईओ डैन रोसंसविग का कहना है कि छात्र चैट जीपीटी में अधिक दिलचस्पी ले रहे हैं और कंपनी नए ग्राहक नहीं जोड़ पा रही है.
कंपनी ने आर्टिफ़िशियल एंटेलिजेंस बॉट्स से मुक़ाबले के लिए अपना ख़ुद का एआई टूल भी लांच किया है.
विश्लेषकों का मानना है कि प्रकाशन और शिक्षा उद्योग की कंपनियों पर एआई का असर इस बात का स्पष्ट प्रमाण है कि एआई स्थापित कारोबारी मॉडलों को नुक़सान पहुंचा सकता है.
सूडानः 7 दिन के संघर्ष विराम पर सहमति, पांच लाख लोग हुए बेघर
इमेज स्रोत, Getty Images
इमेज कैप्शन, ताज़ा हिंसा से सूडान में गंभीर मानवीय संकट पैदा हो गया है
सूडान पर नियंत्रण के लिए लड़ रहे प्रतिद्वंदी सैन्य समूह एक सप्ताह के संघर्ष विराम पर सहमत हो गए हैं.
ये संघर्ष विराम 4 मई से लागू होगा.
साउथ सूडान ने दोनों पक्षों के बीच इस समझौते का एलान किया है.
साउथ सूडान का कहना है कि दोनों ही पक्ष शांति वार्ता के लिए अपने प्रतिनिधि भेजने पर भी तैयार हो गए हैं.
हालांकि दोनों पक्षों के बीच इससे पहले हुए संघर्ष विराम टिक नहीं सके थे और दोनों ने ही एक-दूसरे पर समझौता तोड़ने के आरोप लगाए हैं.
सूडान की सेना और अर्धसैनिक बल आरएसएफ़ के बीच 18 दिन पहले छिड़ी लड़ाई की वजह से अब तक पांच लाख लोगों को अपना घर छोड़ना पड़ा है.
वीडियो कैप्शन, COVER STORY: सूडान में मानवीय त्रासदी का ख़तरा
मंगलवार को भी राजधानी ख़ार्तूम में भारी संघर्ष जारी रहा.
पश्चिमी क्षेत्र दारफ़ूर में भी भीषण लडाई छिड़ी है.
संयुक्त राष्ट्र के मुताबिक़, 15 अप्रैल को छिड़ी लड़ाई के बाद से अब तक एक लाख से अधिक लोग देश छोड़ चुके हैं.
अधिकारियों का कहना है कि अगर लड़ाई नहीं रुकी तो सूडान में भीषण तबाही होगी.
सूडान के स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक़, अभी तक की लड़ाई में 500 से अधिक लोग मारे गए हैं और चार हज़ार से अधिक घायल हुए हैं.
क़ैदी की मौत के बाद इसराइल में तनाव भड़का, गज़ा पट्टी पर बमबारी
इमेज स्रोत, Getty Images
इमेज कैप्शन, इसराइली सेना ने गज़ा पट्टी पर बमबारी की है
मंगलवार को फ़लस्तीनी क्षेत्रों की तरफ़ से इसराइली इलाक़ों पर राकेट दागे जाने के बाद से इसराइली वायुसेना गज़ा पट्टी में चरमपंथियों के ठिकानों पर हवाई हमले कर रही है.
इसराइली सेना का कहना है कि इन हवाई हमलों में गज़ा पर प्रशासन चलाने वाले फ़लस्तीनी संगठन हमास के ठिकानों को निशाना बनाया जा रहा है.
इसराइली सेना के मुताबिक़ हमास के हथियार भंडार और प्रशिक्षण केंद्रों पर बमबारी की जा रही है.
इसराइल की हिरासत में एक चर्चित फ़लस्तीनी क़ैदी की मौत के बाद ये ताज़ा तनाव शुरू हुआ है. फ़लस्तीनी क़ैदी कादर अदनान भूख हड़ताल पर थे. सोमवार को उनका निधन हो गया.
कादर अदनान की मौत के बाद से ही फ़लस्तीनी क्षेत्रों में ग़ुस्से की लहर है. बुधवार सुबह समूचे दक्षिणी इसराइल में चेतावनी देने वाले सायरन सुने गए हैं.
बेअंत सिंह हत्याकांडः राजोआना की फांसी माफ़ी की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट आज देगा फ़ैसला
....में
Author, सुचित्र मोहंती, बीबीसी हिंदी के लिए
इमेज स्रोत, Getty Images
पंजाब के मुख्यमंत्री बेअंत सिंह की हत्या के मामले में सुप्रीम कोर्ट आज दोषी क़रार दिए गए अभियुक्त की सज़ा को कम करने की याचिका पर फ़ैसला सुनाएगा.
पंजाब के तत्कालीन मुख्यमंत्री बेअंत सिंह की हत्या के लिए दोषी क़रार दिए गए बलवंत सिंह राजोआना ने सुप्रीम कोर्ट से अपनी फ़ांसी की सज़ा को आजीवन कारावास में बदलने की अपील करते हुए याचिका दायर की थी.
बुधवार को सुप्रीम कोर्ट इस याचिका पर फ़ैसला सुनाएगा. सुप्रीम कोर्ट की तीन सदस्यीय बेंच ने सुनवाई पूरी करते हुए 02 मार्च को अपना फ़ैसला सुरक्षित रख लिया था.
पंजाब की एक स्थानीय अदालत ने साल 2007 में राजोआना को फांसी की सज़ा सुनाई थी. साल 2010 में पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट और फिर बाद में सुप्रीम कोर्ट ने इस सज़ा को बरक़रार रखा था.
राजोआना साल 1996 से जेल में बंद हैं. 2012 में उन्होंने दया याचिका दायर की थी जिस पर अभी फ़ैसला नहीं हुआ है. पंजाब के तत्कालीन मुख्यमंत्री बेअंत सिंह की हत्या 31 अगस्त 1995 को कर दी गई थी.
राजोआना के वकीलों का तर्क है कि वो बहुत लंबे समय से फांसी की सज़ा का सामना कर रहे हैं और लंबा वक़्त जेल में गुज़ार चुके हैं, ऐसे में उन्हें राहत दी जानी चाहिए.
नमस्कार!
बीबीसी हिंदी के लाइव पेज में आपका स्वागत है, अभिवादन स्वीकार कीजिए. ये लाइव पेज 24 घंटे उपलब्ध रहेगा. 2 मई के अपडेट्स के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं.