बकिंघम पैलेस के बाहर से एक शख़्स गिरफ़्तार

पुलिस का कहना है कि पैलेस के हिस्से में एक शॉटगन के कारतूस फेंके गए जिसके बाद एक संदिग्ध को गिरफ़्तार किया गया है.

लाइव कवरेज

दीपक मंडल and स्नेहा

  1. भारत में कोरोना संक्रमण के 3,325 नए केस,17 की मौत

    कोरोना संक्रमण

    इमेज स्रोत, ANI

    भारत में पिछले 24 घंटों में कोरोना संक्रमण के 3,325 नए मामले दर्ज किए गए हैं. हालांकि सक्रिय मामलों की संख्या 47,246 से घट कर 44,175 पर आ गई है.

    केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक़ कोरोना से 17 और लोगों की मौत हो गई. इससे कोरोना संक्रमण संक्रमण से मरने वाले कुल मौतों की संख्या 5,31,564 हो गई है.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    अब तक कोविड संक्रमण के 4.49 करोड़ मामले दर्ज हो चुके हैं. अब कुल कोरोना संक्रमण में से एक्टिव मामलों की संख्या 0.11 फीसदी पर पहुंच गई. हालांकि राष्ट्रीय स्तर पर रिकवरी 98.17 फीसदी पर पहुंच गई है.

    केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक़ अब तक कोविड वैक्सीन के 220.66 करोड़ डोज दिए जा चुके हैं. कोरोना संक्रमण खत्म करने के लिए देश भर में टीकाकरण अभियान जारी है.

  2. कर्नाटक चुनाव: कांग्रेस का घोषणा पत्र जारी, परिवार की महिला मुखिया को मिलेंगे हर महीने 2 हज़ार रुपये

    कांग्रेस

    इमेज स्रोत, ge

    कांग्रेस ने कर्नाटक चुनाव के लिए अपना घोषणापत्र जारी कर दिया है.

    मंगलवार को जारी घोषणापत्र में कांग्रेस ने 200 यूनिट फ़्री बिजली देने का वादा किया है.

    इसके साथ ही हर परिवार की महिला मुखिया को 2000 रुपये महीने रुपये दिए जाएंगे. ये रक़म 'गृह लक्ष्मी' स्कीम के तहत दी जाएगी.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    पार्टी दो साल तक हर बेरोज़गार ग्रैजुएट को हर महीने 3000 रुपये देगी. डिप्लोमा होल्डर युवा बेरोज़गारों को दो साल तक हर महीने 1500 रुपये दिए जाएंगे.

    हर बीपीएल परिवार को दस किलो फ़्री अनाज दिया जाएगा. इसके तहत चावल, रागी, ज्वार और बाजरा दिया जाएगा. पार्टी ने घोषणा पत्र में कहा है कि पार्टी चुनाव जीती तो केआसआरटीसी या बीएमटीसी बसों में महिलाएं मुफ़्त में सफ़र कर सकेंगीं.

  3. मन की बात के ख़र्च पर सवाल, गुजरात आप अध्यक्ष पर एफ़आईआर

    इशुदान गढ़वी

    इमेज स्रोत, ISUDAN GADHVI/FACEBOOK

    गुजरात में आम आदमी पार्टी के अध्यक्ष इशुदान गढ़वी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' पर सवाल उठाने के आरोप में एफ़आईआर दर्ज की गई है.

    प्रधानमंत्री हर महीने रेडियो पर मन की बात नाम से कार्यक्रम करते हैं. इसी रविवार को इस कार्यक्रम के सौ एपिसोड पूरे हुए हैं.

    इशुदान गढ़वी ने एक ट्वीट करके इस कार्यक्रम पर होने वाले ख़र्च पर सवाल उठाए थे.

    गढ़वी ने दावा किया था कि प्रधानमंत्री मोदी के एक रेडियो कार्यक्रम पर 8.30 करोड़ रुपए ख़र्च होते हैं. उन्होंने ये दावा भी किया था कि अब तक मन की बात के सौ एपिसोड पर 830 करोड़ रुपए ख़र्च किए जा चुके हैं.

    हालांकि बाद में इशुदान गढ़वी ने अपना ट्वीट डिलीट कर लिया था.

    पीआईबी ने सोशल मीडिया पर जानकारी साझा करके गढ़वी के दावे को खारिज किया था और बताया था कि प्रधानमंत्री के रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' के अभी तक के विज्ञापन पर 8.30 करोड़ रुपए ख़र्च किए गए हैं.

    सोमवार को गुजरात पुलिस की क्राइम ब्रांच ने गढ़वी के ख़िलाफ़ मुक़दमा दर्ज कर लिया.

    हाल ही में गुजरात पुलिस ने आप नेता गोपाल इटालिया को गुजरात बीजेपी अध्यक्ष सीआर पाटिल और गृह राज्य मंत्री हर्ष सांघवी के ख़िलाफ़ टिप्पणी करने के आरोप में गिरफ़्तार किया गया था. बाद में उन्हें रिहा कर दिया गया था.

  4. उद्धव ठाकरे बोले, मुझे और मेरे परिवार को दी जा रही गाली पर मोदी चुप क्यों?

    उद्धव ठाकरे

    इमेज स्रोत, ANI

    इमेज कैप्शन, उद्धव ठाकरे (फाइल फोटो)

    शिवसेना (यूबीटी) के नेता उद्धव ठाकरे ने कहा है कि उन्हें और उनके परिवार को लगातार गालियां दी जा रही हैं लेकिन पीएम नरेंद्र मोदी इस पर चुप हैं.

    सोमवार को उद्धव ने कहा,'' मोदी ने कहा कि कांग्रेस ने उन्हें 91 बार गाली दी है. लेकिन मोदी जी उस समय क्यों चुप्पी साध लेते हैं जब मुझे और मेरे परिवार को गालियां दी जाती है. .''

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    मुंबई में महाविकास अघाड़ी की रैली को संबोधित करते हुए उद्धव ठाकरे ने कहा,'' उनकी गाली-गलौज की भाषा यह बताती है कि उनकी संस्कृति क्या है. मेरा ये सवाल है कि क्या आरएसएस ऐसे बच्चे ( बीजेपी) को स्वीकार करेगा.''

    उन्होंने कहा,'' जब मैं कांग्रेस और एनसीपी की ओर जाता हूं तो बीजेपी कहती हैं मैं हिंदुत्व को छोड़ दिया. अगर ऐसा है तो फिर मोहन भागवत के मस्जिद जाने के क्या माना जाना चाहिए.''

    उद्धव ठाकरे ने कहा वो 6 मई को रत्नागिरी जिले के बारसू जाएंगे, जहां रिफाइनरी लगाए जाने के ख़िलाफ़ प्रदर्शन हो रहे हैं.

    उन्होंने कहा, ''मैं वहां जाऊंगा और स्थानीय लोगों से बात करूंगा. आप मुझे वहां जाने से कैसे रोक सकते हैं. ये पाक अधिकृत कश्मीर नहीं है. ''

  5. आज़म ख़ान का योगी सरकार पर हमला, कहा- क़ुदरत का बदला बेहद क्रूर होता है

    आज़म ख़ान

    इमेज स्रोत, Getty Images

    समाजवादी पार्टी के नेता आज़म ख़ान ने योगी आदित्यनाथ सरकार पर हमला करते हुए कहा कि उन्हें यह समझना चाहिए कि जब अच्छे लोग नहीं बचे तो बुरे लोग कैसे बचेंगे.

    उन्होंने कहा, '' क़ुदरत का बदला बेहद क्रूर होता है.'' सोमवार को रामपुर नगरपालिका परिषद चुनाव के एक उम्मीदवार के समर्थन में आयोजित रैली में यूपी पुलिस पर भी निशाना साधा.

    उन्होंने कहा,''अगली बार राज्य में समाजवादी पार्टी की सरकार आएगी और जिन पुलिसवालों ने आपके घरों के दरवाजे तोड़े हैं वे यहां खड़े होकर आपको सैल्यूट करेंगे.''

    उन्होंने कहा, ''कोई नहीं जानता कि रोटी कब तवे में बदल जाएगी.''

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    आज़म ख़ान ने कहा,''जो लोग ये सोचते हैं कि वे हमेशा सत्ता में रहेंगे उन्हें ये समझना चाहिए कि जब अच्छे लोग नहीं बचे तो बुरे लोग कैसे बचेंगे.? ''

    ''हमने इंदिरा गांधी, राजीव गांधी और संजय गांधी का ज़माना देखा है और हर कोई जानता है कि उनके साथ क्या हुआ. राजीव गांधी के शरीर का एक टुकड़ा तक नहीं बचा. क़ुदरत का बदला बेहद क्रूर होता है.''

    रामपुर के पूर्व विधायक आज़म ख़ान पर भ्रष्टाचार और चोरी के 90 केस दर्ज हैं.

    2019 के हेट स्पीच मामले में एमपी-एमएलए कोर्ट की ओर उन्हें दोषी क़रार दिया गया था.

    इसके बाद उनकी विधानसभा सदस्यता रद्द हो गई थी. उन्हें तीन साल की जेल की सज़ा भी हुई थी.

    आज़म ख़ान रामपुर सदर असेंबली सीट से रिकार्ड दस बार चुनाव जीत चुके हैं.

  6. AI के दिग्गज ज्यॉफ़्री हिंटन ने कहा- ख़तरनाक होता जा रहा है ये फ़ील्ड, गूगल की नौकरी छोड़ी

    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    इमेज कैप्शन, डॉ. ज्यॉफ्री हिंटन

    आर्टिफ़िशियल इंटेलिजेंस के 'गॉडफ़ादर' माने जाने वाले ज्यॉफ़्री हिंटन ने गूगल से ये कहते हुए इस्तीफ़ा दे दिया कि इस क्षेत्र में हो रहे नए प्रयोग ख़तरनाक होते जा रहे हैं.

    75 साल के हिंटन ने इस्तीफ़ा देते हुए 'न्यूयॉर्क टाइम्स' से कहा कि अब उन्हें आर्टिफ़िशियल इंटेलिजेंस के क्षेत्र में किए गए अपने काम पर अफ़सोस हो रहा है.

    उन्होंने बीबीसी से कहा कि आर्टिफ़िशियल इंटेलिजेंस चैटबोट से जुड़े कुछ ख़तरे वाकई 'बेहद डरावने' हैं.

    उन्होंने बोट्स के बारे में कहा,'' फ़िलहाल ये इंसान से ज़्यादा बुद्धिमान नहीं है, लेकिन जहां तक मैं कह सकता हूं ये जल्दी ही उससे ज़्यादा बुद्धिमान बन सकता है.''

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    डॉक्टर हिंटन की डीप लर्निंग और न्यूरल नेटवर्क क्षेत्र में गई अहम रिसर्च ने ही चैट जीपीटी जैसे मौजूदा आर्टिफ़िशियल इंटेलिजेंस सिस्टम का रास्ता साफ़ किया है.

    उन्होंने बीबीसी से कहा कि जल्द ही चैटबोट इंसान के दिमाग़ में आ सकने वाली जानकारियों के स्तर को पार कर सकता है. उन्होंने न्यूयॉर्क टाइम्स में लिखे लेख में कहा है कि बुरे लोग इसका ग़लत इस्तेमाल कर सकते हैं.

  7. फ़्रांस में पेंशन नियमों में बदलाव के ख़िलाफ़ मई दिवस पर प्रदर्शन, 108 पुलिसकर्मी घायल

    फ्रांस

    इमेज स्रोत, Getty Images

    फ़्रांस में पेंशन नियमों में बदलाव के ख़िलाफ़ प्रदर्शन के दौरान प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच झड़प में 108 पुलिसकर्मी घायल हुए हैं.

    फ़्रांस के गृह मंत्री जेराल्ड डार्मेनिन ने कहा है कि इतनी बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों का घायल होना अप्रत्याशित है.

    उन्होंने बताया कि प्रदर्शन के दौरान 291 लोगों को गिरफ़्तार किया गया है.

    फ़्रांस में इमैनुएल मैक्रों की सरकार की ओर से पेंशन नियमों में बदलाव का काफ़ी विरोध हो रहा है.

    पिछले कई महीनों से नए पेंशन नियमों के ख़िलाफ़ लोग सड़कों पर उतर कर प्रदर्शन कर रहे हैं.

    1 मई को मई दिवस पर भी लोग बड़ी तादाद में पूरे फ़्रांस की सड़कों पर उतर आए थे.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    ज़्यादातर जगहों पर प्रदर्शन शांतिपूर्ण थे, लेकिन कुछ प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर पेट्रोल बम और पटाखे फेंकने शुरू कर दिए, जिससे 108 पुलिसकर्मी घायल हो गए.

    अभी ये पता नहीं चल पाया है कि कितने प्रदर्शनकारी घायल हुए हैं.

    प्रधानमंत्री एलिजाबेथ बॉर्न ने ट्वीट कर कहा है कि प्रदर्शन के दौरान इस तरह की हिंसा किसी भी हालात में बर्दाश्त नहीं की जाएगी.

    फ़्रांस में नए नियमों के मुताबिक़ पेंशन पाने की उम्र 62 से बढ़ा कर 64 साल कर दी गई है. देश के श्रम संगठन नए नियम को वापस लेने की मांग कर रहे हैं.

  8. अमेरिका का दावा, यूक्रेनी शहर बख़मूत में 20 हज़ार रूसी सैनिक मारे गए

    रूस

    इमेज स्रोत, Getty Images

    अमेरिका ने कहा है कि यूक्रेन के बख़मूत में पिछले पांच साल की लड़ाई के दौरान 20 हज़ार रूसी सैनिकों की मौत हुई है.

    अमेरिका की नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल के प्रवक्ता जॉन किर्बी के मुताबिक़, बख़मूत शहर की लड़ाई में कम से कम 80 हज़ार रूसी सैनिक घायल भी हुए हैं.

    व्हाइट हाउस ने ताज़ा इंटेलिजेंस रिपोर्टों का हवाला देते हुए कहा है कि मारे गए 20 हज़ार सैनिकों में से आधे वागनर ग्रुप के सैनिक हैं.

    वागनर ग्रुप एक प्राइवेट आर्मी है जो रूस की ओर से लड़ रही है, ये संख्या युद्ध से पहले बख़मूत शहर की 70 हज़ार की आबादी से अधिक है. रूस पिछले एक साल से बख़मूत शहर पर क़ब्ज़े की कोशिश में लगा है.

    यहां यूक्रेनी सेना के साथ इसका भीषण युद्ध चल रहा है. बख़मूत पूर्वी यूक्रेन का शहर है. रूस और यूक्रेन दोनों के लिए इसका बड़ा सामरिक महत्व है.

    यूक्रेनी सेना के अधिकारियों का कहना है कि उसके सैनिक रूसी सेना को ज़्यादा से ज़्यादा नुक़सान पहुंचाने के इरादे से लड़ रहे हैं. हालांकि यूक्रेन के पास अब इस शहर का एक छोटा ही हिस्सा रह गया है. यहां काफ़ी संख्या में नागरिक बचे हैं.

  9. नमस्कार! बीबीसी हिंदी के लाइव पेज में आपका स्वागत है, अभिवादन स्वीकार कीजिए. ये लाइव पेज 24 घंटे उपलब्ध रहेगा. 1 मई के अपडेट्स के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं.